Friday, August 13, 2010

दुकान से किताबे चुराते हुये नौकर गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १३.२० बजे प्रदीप पिता पुरूषोत्तम खण्डेलवाल (४८) निवासी २१२ खजूरी बाजार इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर महेन्द्र पिता मंशाराम पटेल निवासी १०८ कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी प्रदीप खण्डेलवाल की खजूरी बाजार स्थित सुशील प्रकाशन के नाम से पुस्तको की दुकान है जहॉ पर आरोपी महेन्द्र पटेल नौकरी करता था। कल दिनांक १२.०८.१० के १३.०० बजे आरोपी महेन्द्र पटेल ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से ४ हजार रूपये किमत की पुस्तके चुराकर ले जा रहा था। जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर मौके पर ही रंगे हाथो पकड लिया गया। पुलिस सराफा द्वारा फरियादी के नौकर महेन्द्र पिता मंशाराम पटेल निवासी १०८ कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

घरेलू गैस सिलेन्डर से वाहनो मे गैस भरते आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०-पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२.०८.१० के २०.०० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खा+द्य विभाग राजदीप पिता सुदंरलाल जैन निवासी डी १७६७ सुदामानगर इंदौर की रिपोर्ट पर गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर के विरूद्व ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर का घरेलू गैस सिलेन्डरो से अवैध रूप से गैस वाहनो में भर रहा था । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एचपी कंपनी के ५ गैस सिलेन्डर बरामद किये गये है। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी गोपाल पिता गोविंद यादव निवासी ५८९ कालानी नगर इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। 

११ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ११ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर काकड धार रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले अजय पिता मुन्नालाल डामोर (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८८० रूपये कीमत के २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के १३.१० बजे ग्राम खजराया से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले जीवन पिता गब्बूलाल बलाई (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त १७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सर्वसंपन्न नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले विकास, सतीश, राजेश, गोलू, चेतन, मनोज, सुखदेव, सूरजसिंह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९ हजार ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १९.०० बजे जवाहर नगर नाले के किनारे इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले ठाकुर, गणेश, संतोष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को ०६.२० बजे रवि जागृति नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले राजेश, मनोहर, लक्ष्मण, जगदीश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० के २१.१० बजे ११ नंदानगर रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त २९६ बजरंग निवासी मुकेश पिता बाबूलाल श्रीवास (५०) तथा ७१ संजय गांधीनगर इंदौर निवासी मुकेश पिता सरदार (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०४० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दस गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ अगस्त २०१०- पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र एरोड्रम में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३९ परिहार कॉलोनी इंदौर निवासी संदीप पिता भागीरथ (२४) , १६५ नया बसेरा इंदौर निवासी कन्हैया पिता पूनमचंद्र, ९७७ व्यकंटेश नगर इंदौर निवासी गौरव पिता सत्यनारायण, २२३ रूकमणी नगर इंदौर निवासी योगेश पिता छीतूलाल तथा पंचशील नगर इंदौर निवासी राकेश पिता बाबूलाल (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः   १ खंजर, ३ तलवार तथा १ छुरी बरामद की गई। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १४.१० बजे पेट्रोल पंप के पास रीगर तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ग्राम खेडा माधव थाना बडनगर उज्जैन निवासी फारूख पिता जहूर (२५) तथा एहमद पिता मोहम्मद हुसैन (३९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को २०.०० बजे आजाद नगर पॉवर हॉउस के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छत्रीबाग इंदौर निवासी विजय पिता मांगीलाल (३४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ अगस्त २०१० को १३.२० बजे केसरबाग रोड ब्रीज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये संजयनगर राऊ निवासी विनोद पिता कालूराम बागडी तथा उज्जैन निवासी कृष्णा पिता राजाराम बागरी (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ तलवार तथा १ छुरी बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

Thursday, August 12, 2010

राहगीर को कट्टा अडाकर लूटने का प्रयास करते आरोपी कट्टे सहित बाज स्कवॉड द्वारा हिरासत मे लिया गया

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के रात्री ११.३० बजे थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र मे आर. संतोष तथा आर. निलेश थाना क्षेत्रांतर्गत चोईथराम चौराहे पर बाज स्कवॉड डियूटी पर थे तभी थाने से प्रआर. मोहर्रिर शोभाराम द्वारा टेलिफोन से चोईथराम बाज स्कवॉड के जवानो को केसरबाग रोड निर्माणाधिन पुल के पास लूटपाट करने की नियत से मोटरसायकल लिये दो व्यक्तियों के खडे होने की सूचना दी एवं थाने से सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश पारासर व आर. नरेश वाजपेयी, सैनिक नितीन को भी भेजा गया। उक्त सूचना पर चोईथराम बाज स्कवॉड के आर. संतोष चौधरी. आर. निलेश द्वारा तत्काल केसरबाग रोड निर्माणाधिन पुल के पास पहुॅचकर घेराबंदी किया तो मोटरसायकल एमपी-०९/जेके/१०४३ पर बैठे व्यक्ति छिनाछपटी करते हुये दिखे जो मोटरसायकल की लाईट देखते ही उक्त मोटरसायकल से भागने लगे जिनका पीछा कर बाज स्कवॉड द्वारा पकडा, उनमे से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया तथा एक व्यक्ति पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकी तलाशी के दौरान इसकी कमर में छिपाकर रखा देशी कट्टा मिला। पुलिस टीम के दोनो आरक्षको द्वारा हिकमत अमली से कट्टा अपने कब्जे में ले लिया। बदमाश के पास मिली मोटरसायकल एम.पी.-०९/जेके/१०४३ के कागजात के बारे में पूछते कोई कागजात होना नही बताया, उक्त मोटरसायकल चोरी की हो सकती है। जिसे बमुश्किल थाने पर पकडकर लाया गया। जहॉ पर नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम राधेश्याम पिता रत्नागिरी निवासी चितावद इंदौर का रहने वाला बताया। उक्त बदमाशो द्वारा फरियादी राजेश यादव पिता सियाराम यादव निवासी ४९ गोया कॉलोनी इंदौर की मो.सा. को रोककर कट्टा अडाकर लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। यदि पुलिस तत्काल मौके पर नही पहुॅचती तो दोनो आरोपी फरियादी के साथ लूट की वारदात जैसा जघन्य अपराध घटित कर देते। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी राधेश्याम पिता रत्नागिरी निवासी चितावद इंदौर को गिरफ्‌तार कर धारा ३९३ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर इसके फरार साथी की सरगर्मी से तलाश करते हुये इससे अभी अन्य लूट की वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इसके फरार साथी के गिरफ्‌तार होने पर और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बाज स्कवॉड के दोनो आरक्षको को १०००-१००० रूपये के नगद पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।

नकबजनी के दो मामलो में चार नकबजन रंगे हाथो पकडे गये

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के ०६.०५ बजे फरियादी निलेश पिता घनश्याम गोयल (३०) निवासी ४५ रामचंद्र नगर इंदौर की रिपोर्ट पर आरोपी अमर पिता बाबूलाल (१८) निवासी १११ पिलिया खाल इंदौर व इसके एक अन्य साथी के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ११ अगस्त २०१० प्रातः ०४.३० बजे फरियादी निलेश गोयल के ४५ रामचंद्र नगर इंदौर स्थित मकान में मौका पाकर आरोपी अमर पिता बाबूलाल व इसके अन्य साथी ने मकान मे लगे पाईप के सहारे अंदर प्रवेश कर घर में रखे २० हजार रूपये नगद चुराकर भाग रहे थे। फरियादी के जाग जागने पर व शोर मचाने पर क्षेत्र में गस्त कर रहे पुलिस जवानो द्वारा पीछा कर आरोपी अमर पिता बाबूलाल निवासी १११ पिलिया खाल इंदौर को मौके पर रंगे हाथो पकड लिया गया तथा इसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी अमर पिता बाबूलाल को गिरफ्‌तार कर उसके कब्जे से फरियादी के मकान से चुराये गये २० हजार रूपये नगद बरामद कर लिये गये है। पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी अमर का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये इसके फरार साथी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके गिरफ्‌तार होने पर और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। इसी प्रकार पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १४.३० बजे फरियादी पंकज पिता भगवती मेहता (२५) निवासी १६/१ मोतीतबेला इंदौर की रिपोर्ट पर आरोपी ललित पिता चतुरसिंह टांग निवासी ७१/२ मोतीतबेला इंदौर, ऋषभ पिता ब्रजेश काठमोरे निवासी १६/३ मोतीतबेला इंदौर व राहुल पिता चन्दू शिन्दे निवासी १३/१ मोतीतबेला इंदौर के विरूद्व धारा ४५७,३८० भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ११ अगस्त २०१० प्रातः ०४.०० बजे फरियादी की मोतीतबेला स्थित महादेव मिठाई भण्डार दुकान में मौका पाकर आरोपी ललित पिता चतुरसिंह टांग निवासी ७१/२ मोतीतबेला इंदौर, ऋषभ पिता ब्रजेश काठमोरे निवासी १६/३ मोतीतबेला इंदौर व राहुल पिता चन्दू शिन्दे निवासी १३/१ मोतीतबेला इंदौर ने ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखी पानी की मोटर तथा ६ लोहे की रॉड  किमती ६ हजार ५०० रूपये चुराकर भाग रहे थे। फरियादी के जाग जागने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपियो को मौके पर रंगे हाथो पकड लिया गया । पुलिस रावजी बाजार द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से फरियादी की दुकान से चुराई गई पानी की मोटर तथा लोहे की ६ रॉड किमती ६ हजार ५०० रूपये की बरामद कर ली गई है। पुलिस रावजी बाजार द्वारा तीनो आरोपियो से अन्य चोरी की वारदातो के संबंध में पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है। इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। 

देहात परमिटधारी टाटा मैजिक वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान के तहत्‌ ४० टाटा मैजिक जप्त

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०-    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह निर्देषन में यातायात डीएसपी पूर्व प्रदीप सिंह चौहान, यातायात डीएसपी पष्चिम एम.के.जैन के नेतृत्व में यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पष्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा नगर के आन्तरिक सभी मार्गो पर मोर्चाबंदी करते हुए देहात परमिट धारी टाटा मैजिक जो अपने निर्धारित देहात क्षेत्र  छोड़कर शहर के आन्तरिक मार्गो पर चलने पर पकड़ी गयी ।  इस अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह ने बताया कि काफी दिनों से यह षिकायत मिल रही थी कि कुछ देहात परमिट की टाटा मैजिक वाहन शहर के आन्तरिक मार्गो पर संचालित हो रही है । इन वाहनों का स्वरूप भी शहर परमिट धारी टाटा मैजिक वाहनों से मिलता जुलता होने की स्थिती में इनके वाहन चालक/मालिक एैसे वाहनों को लगातार चोरी छिपे शहर के आन्तरिक मार्गो पर संचालन करे रहे है । इस  प्रकार अवैधानिक रूप से इन वाहनों के संचालन से देहात क्षेत्र के यात्रियों को इन वाहनों की सुविधा उपलब्ध न होकर शासन व्दारा इन वाहनों के लिए बनाये गये नियम एवं राजस्व दोनों का लगातार उल्लंधन हो रहा है । इन षिकायतों को ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग के दोनों थानों पर पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को निर्देषित कराते हुए शहर के सभी मार्गो एवं चौराहो ंपर टाटा मैजिक वाहनों की सघन चेकिंग कार्यवाही की गयी जिन-जिन टाटा मैजिक वाहनो के परमिट देहात के होना पाये गये एैसे वाहनों को यातायात विभाग व्दारा यातायात थाना पूर्वी एवं पष्चिम में जप्त कर इनके विरूध्द परमिट शर्तो के उल्लंधन की कार्यवाही की गयी । यातायात विभाग व्दारा संचालित इस अभियान में जहॉ एक ओर शहरी परमिट धारी यात्री वाहनों में हर्ष रहा तो दूसरी ओर ग्रामीण अंचल में प्रतिदिन आने-जाने वाले वाहनों को यात्रा के साधन आसानी से उपलब्ध होने लगे है । आज संचालित इस अभियान में यातायात विभाग व्दारा ४० इस प्रकार की देहात परमिट धारी टाटा मैजिक वाहनो को पकड़कर यातायात थाने में जप्त किया गया है ।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि यह अभियान अभी लगातार संचालित करते जब तक इन वाहनों पर सख्त नियन्त्रण नहीं लग जाता तब तक जारी रखा जावेगा ।   

७ आदतन अपराधी एवं ३२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५ स्थाई, २४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १५.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुलाला गौतमपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले मुकेश पिता मदनलाल नायक (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये कीमत की ४ बॉटल देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १७.०० बजे ग्राम अवलीपुरा मानपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले जसवंत पिता भगवान यादव (४३) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त ५ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सावेर द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १८.०० बजे मस्ताना रेस्टोरेंट के पीछे सावेर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले सोनू पिता रमेश तथा मंसूर पिता मंजूर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० के १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साईनाथ मंदिर के सामने शिवाजी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही १५७ शिवाजी नगर इंदौर के रहने वाले नाना साहेब पिता बाबा साहेब मराठा (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १४.२० बजे मोतीतबेला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही ४८/१ मोतीतबेला इंदौर रहने वाले विकास पिता राजू टेकनिया (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १६.३० बजे ग्राम बावलिया खुडैल से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही के रहने वाले जयराम पिता लालूराम (४९) तथा राजेश पिता मदनलाल (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ अगस्त २०१०- पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही एमओजी लाईन इंदौर निवासी हेमंत पिता महेश शुक्ला (३६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया ।     पुलिस एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ११ अगस्त २०१० को २३.२० बजे धर्मराज कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता अर्जुन चौधरी (२३) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, August 11, 2010

महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर, आरक्षक पर गोली चलाकर भागने वाले दो शातिर लूटेरे, जूनी इंदौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार, लूटा गया मंगलसूत्र एक पिस्टल,दो जिंदा कारतूस बरामद

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक ११/८/२०१० को ११.०० बजे करीब ८९ गोपाल बाग में रहने वाली महिला श्रृद्धा खाबिया से एक मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात बदमाषों ने उनके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र लूटकर भागे, महिला चिल्लाई तो वहां पर खडे एक व्यक्ति ने मोटर सायकल पर भागते हुऐ बदमाषों का पीछा किया, उसी समय थाना जूनी इंदौर से बाज द्वितीय में लगे आरक्षक विजय तिवारी एवं आर.मो. असलम भी गष्त करते हुऐ वहां आ गये, जिन्होंने भी बदमाषों का पीछा किया। बदमाष गोपालबाग तरफ से मोटर सायकल से सिंधी कालोनी तरफ आये, सिंधी कालोनी चौराहा पर थाना रावजी बाजार से कोबरा स्कवॉड में लगे आरक्षक किषोर कुमार को बदमाषों के संबंध में सूचना मिलने पर आरक्षक किषोर द्वारा मोटर सायकल से भाग रहे बदमाषों का पीछा किया जाकर बदमाषों को मोटर सायकल से गिरा दिया तथा एक बदमाष को पकड लिया, पकडे गये बदमाष ने अपने साथी को पुलिस जवान पर गोली चलाने के लिये बोला तब भाग रहे बदमाष ने आरक्षक किषोर को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया जो गोली आरक्षक किषोर के सिर के उपर से निकल गई, तभी थाना जूनी इंदौर के बाज स्कवॉड प्रथम में लगे आरक्षक भगवानसिंह, आर. राधेष्याम, बाज स्कवॉड द्वितीय में लगे आरक्षक विजय तिवारी एवं आर. मो. असलम भी वहां पहुंच गये, जिन्होंने पिस्टल हाथ में लेकर भाग रहे बदमाष को अपनी जान जोखिम में डालकर पकडा। आज दिनांक ११/८/२०१० को गोपाल बाग निवासी श्रीमती श्रृद्धा पति रितेष खाबिया (२८) निवासी ८९ गोपाल बाग इंदौर की अपनी लडकी को स्कूल छोडकर पैदल-पैदल घर वापस जा रही थीं, तभी सामने से एक लाल काले रंग की मोटर सायकल बजाज डिस्कवर नम्बर एम.पी-०५/एम.ए./३७४९ पर आये दो अज्ञात बदमाषों ने श्रीमती श्रृद्धा के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे बदमाषों को पकडने का प्रयास करने वाले आरक्षक किषोर कुमार पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने वाले दो बदमाषों को पकडने में जूनीइंदौर पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये बदमाषों के नाम प्रकाष पिता अमरसिंह धानक (२४) निवासी ग्राम बिजूखेडी, थाना लटेरी, जिला विदिषा एवं राजू पिता माणक कोरकू (२४) निवासी ग्राम खार, थाना खालवा जिला खण्डवा हैं। बदमाष प्रकाष सरवटे बस स्टैण्ड पर स्थित सरदार होटल में काम करता था, तथा वहीं पर रह रहा था। पकडे गये बदमाषों के कब्जे से फरियादिया का लूटा गया मंगलसूत्र, एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं एक बजाज डिस्कवर मोटर सायकल नम्बर एम.पी.०५/एम.ए./३७४९ जप्त की गई है। पकडे गये बदमाषों से पूछताछ की जा रही है, जिनसे ओर भी अपराधों का पता चलने की संभावना है। बदमाषों के पास मिली पिस्टल एवं उनके बारे में निवास के थाना क्षेत्रों से तस्दीक कराई जा रही है। बदमाषों के विरूद्व श्रीमती श्रृद्धा खाबिया की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इंदौर पर अपराध क्रमांक ३०५/२०१० धारा ३९२ भादवि. एवं आरक्षक किषोर कुमार की रिपोर्ट पर से थाना जूनी इंदौर अपराध क्रमांक ३०६/२०१० धारा ३०७,३४ भादवि. एवं २५,२७ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। उक्त दोनों बदमाषों को पकडने में कोबरा स्कवॉड में लगे आरक्षक किषोर कुमार, तथा थाना जूनी इंदौर के आरक्षक विजय तिवारी, आरक्षक मो. असलम, आरक्षक भगवानसिंह, आरक्षक राधेष्याम विशेष सराहनीय योगदान रहा है, जिन्हें श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय, इंदौर रैन्ज इंदौर द्वारा १०००-१००० रूपये नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

लूट की झूठी रिपोर्ट लिखाने वाले फरियादी के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०-पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक २८ जुलाई २०१० के दोपहर ०३.०० बजे फरियादी अनूप कुमार पिता अमीरचंद द्वारा धानगली स्थित तिराहे मोड पर दो अज्ञात बदमाशो द्वारा फरियादी को धक्का देकर उसके हाथ में रखा झोला जिसमें ४ किलो १९ ग्राम चांदी लूटकर दो अज्ञात व्यक्तियों के मोटरसायकल पर भागने की रिपोर्ट थाना सराफा पर आकर की गई। जो तत्काल मौके पर थाना प्रभारी एस.के.एस. तोमर मय हमराह बल सउनि एस.एस.चौहान, प्रआर. परमानंद, आर. राजूसिंह , गजेन्द्र एवं बाज स्कॉड के धान गली स्थित घटना स्थल पहुॅचे जो घटना स्थल के आसपास स्थित दुकानदारो से पूछताछ करते वहॉ पर किसी भी प्रकार की कोई लूट अथवा छिनाछपटी होने की घटना नही होना बताया और न ही कोई धक्का अथवा चिखने चिल्लाने की आवाज आना बताया । इस संबंध में वहॉ स्थित दुकानदारो के कथन लिये गये। फरियादी द्वारा अपनी लिखित रिपोर्ट के साथ १. फॉर- ज्वेलर्स छोटेलाल छोगालाल, २. पुष्पा ज्वेलर्स शक्कर बाजार का बिल प्रस्तुत किया गया था।उक्त प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सराफा एस.के.एस.तोमर एवं हमराही बल द्वारा उक्त दोनो फर्म के मालिक छोटेलाल छोगालाल तथा ताराचंद पिता सियालालजी पारवानी, पुष्पा ज्वेलर्स शक्कर बाजार के कथन लिये गये। जिन्होने अपने कथनो में बताया कि फरियादी को किसी भी प्रकार से कोई चांदी नही दी गई थी केवल फरियादी के मांगने पर व्यवहारिक रूप से उक्त बिल फरियादी को दिया जाना बताया। जबकि चांदी खरीदने/बेचने अथवा देने संबंधी कोई बात नही बतायी एवं घटना स्थल का भी बारिकी से निरीक्षण कर पूछताछ की गई। यहॉ यह उल्लेखनिय है कि फरियादी द्वारा अपने कथनो में छोटेलाल छोगालाल फर्म से चांदी प्राप्त होना बतायी किन्तु छोटेलाल छोगालाल ने अपने कथनो में कोई चांदी फरियादी को देना नही बताया है।इस प्रकार फरियादी द्वारा प्रस्तुत तथ्यों में विरोधाभास है एवं फरियादी द्वारा घटना के उपरांत उपरोक्त फर्म से व्यवहारिक रूप से बिल प्राप्त किये गये है। जांच करते घटना स्थल एवं आसपास बारिकी से तस्दीक कर परिस्थितियों का अवलोकन करते तथा उक्त फर्म के मालिको के कथन उपरांत दिनांक २८.०७.१० को फरियादी अनूप कुमार पिता अमीरचंद द्वारा की गई ४ किलो १९ ग्राम चांदी लूट होने की रिपोर्ट असत्य होना पायी गई है। फरियादी के द्वारा असत्य रिपोर्ट करने पर उसके विरूद्व धारा १८२,२११ भादवि के अंतर्गत इस्तगासा पेश किया गया है।

अवैध रूप से संग्रह कर रखा नीला केरोसिन तथा गैस टंकिया बरामद

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १९.१५ बजे कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी खाद्य विभाग प्रदीप जैन पिता सुंदरलाल जैन निवासी १६१७ बी सुदामानगर की रिपोर्ट पर प्रकाश पिता भैरूलाल जोशी (४२) निवासी ७७/१ भवानीपुर कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु भंडारण अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश पिता भैरूलाल जोशी की ३ ए सुदामानगर सेठी गेट के पास इंदौर में अन्नपूर्णा स्वीट्स सेन्टर के नाम से दुकान है जहॉ पर आरोपी ने अवैध रूप से ९० लीटर नीला केरोसिन तथा इंडियन कंपनी के १७ गैस सिलेन्डर संग्रह कर होटल व्यवसाय हेतु रख रखी है। जिसे पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कनिष्ठ आपूर्ती अधिकारी खाद्य विभाग प्रदीप जैन पिता सुंदरलाल जैन निवासी १६१७ बी सुदामानगर की शिकायत पर आरोपी प्रकाश पिता भैरूलाल जोशी (४२) निवासी ७७/१ भवानीपुर कॉलोनी इंदौर के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

१५ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आठ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भीमनगर गली नं. ४ तथा बुद्व नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही भीम नगर की रहने वाली अनिता बाई पति कमल पांचाल (३६) तथा कुसुम बाई पति संतोष वर्मा (२८) तथा मनोहर पिता शंकरलाल जायसवाल (३८) निवासी सुदामानगर व भवानी पिता प्रभुलाल मेवाडा (२४) निवासी मालवीय नगर इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५०० रूपये कीमत की ६ पेटी १२० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।    पुलिस थाना जुनीइंदौर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १२ः३५ बजे २३/१ सिंधी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली संगीता बाई पति विनोद खटीक (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ४०० रूपये किमत की ८० बॉटल देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के २२ः०० बजे जेल रोड प्याऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाले नंदू पिता धन्नालाल (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १६ः५० बजे सिरपुर काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली सौरभ बाई पति नानूराम (३१) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के २०ः५५ बजे ग्राम लिम्बोदी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली राधा बाई पति प्रकाश (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त १८ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के २२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शास्त्री कॉलोनी तथा जूनारिसाला इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले अब्दुल रफीक, मोहम्मद आशीफ, मोहम्मद जफर, मोहम्मद अकरम, फिरोज, इरफान तथा मोहम्मद आशीफ, हुसैन खॉ, नौशाद, जावेद खान तथा एक अन्य नौशाद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १३.४० बजे नंदलालपुरा सब्जी मंडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले रवि पिता रामसिंह, विरेन्द्र पिता धर्मेन्द्र, राहुल पिता अशोक, मनोज पिता रामचंद्र तथा रवि पिता मनोहर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३ हजार १८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० के १३.४५ बजे मोतीतबेला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १७८ सुनार का बगीचा मोतीतबेला इंदौर के रहने वाले मोतीलाल पिता मुकईलाल चौहान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को १३ वी गली चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त यही चंदननगर के रहने वाले बिश्मिल्लाह पिता मुनीर शाह (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ अगस्त २०१०- पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को ११.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही जबरन कॉलोनी निवासी धरमराव पिता भैय्‌यालाल वर्मा (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया । पुलिस भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को १२.४० बजे तीन ईमली चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही श्याम नगर के रहने वाले आशीष पिता अशोक (१९) तथा रमेश पिता गोर्वधन (१८) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १० अगस्त २०१० को १३.४५ ग्राम काकरिया तिराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम बुडानिया के रहने वाले भूरा उर्फ मलखान पिता मांगीलाल भामी (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

Tuesday, August 10, 2010

म.प्र.पुलिस एवं भारतीय रिजर्व बैंक व्दारा गेैर बैकिंग वित्तीय कंपनियों के कार्य जॉच पर इन्दौर पुलिस कन्ट्रोल रूम में कार्यशाला सम्पन्न।

इंदौर १०/८/१०-पुलिस कन्ट्रोल रूम इंदौर में गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों से संबधी कार्य, पुलिस व्दारा जॉच व अनुसंधान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अपराध अनुसंधान विभाग म.प्र.भोपाल व्दारा रिजर्व बैंक,भोपाल एवं इंदौर पुलिस के सहयोग से कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री मकरन्द देउस्कर उपस्थित रहे। इस सेमीनार में प्रमुख वक्ता
ह्ढ    श्री एस.एम.तूरा, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक,
ह्ढ    श्री एम.ए.सैयद, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल ,अपराध अनुसंधान विभाग भोपाल रहे।
ह्ढ    उपरोक्त सेमीनार का समन्वय रक्षित निरीक्षक जी.बी.रावत,एवं प्रभारी कन्ट्रोल रूम निरीक्षक सुभाषसिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला में जाली नोटों की पहचान व जॉच , गैर बैंकिग वित्तीय कंपनी नियम , परिनियम व पर्यवेक्षण , असंस्थागत कंपनी अनिगमित संस्थाएॅ ;न्प्ठैद्ध अनियमित वित्तीय संस्थाओं की अवैधानिक गतिविधियों वं उनकी जॉच, अनुसंधान में पुलिस विभाग अनुसंधान जॉच संस्थाओं ब्प्क्ए म्व्ॅ आदि की कार्यप्रणाली तथा कर्तव्य, मोबाइल, ई-मेल, लॉटरी प्रलोभन पर कार्यवाही का प्रशिक्षण दिया गया। उप पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती बीला खरते, निरीक्षक सीआयडी नीलू बर्डी भोपाल, एवं निरीक्षक डी.के.तिवारी, निरीक्षक डी.एस.बघेल आदि प्रमुख रहे। परिचर्चा में पुलिस विभाग के सीआयडी इन्दौर, पुलिस जोन, इंदौर , उज्जैन के उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक स्तर के ५० अधिकारियों ने भाग लिया जिन्होने इस संबध में प्रशिक्षण प्राप्त किया व परिचर्चा में सराहनीय योगदान दिया। सायंकाल सभी प्रतिभागियों ने फीड बैक व जॉच अनुसंधान पर अनुभवाधारित चर्चा की। इस परिचर्चा में विभिन्न अनिगमित संस्थाओं, गैर बैंकिग वित्तीय कंपनियों, चीट फंड कंपनी ,अनिगमित निकायों की अवैधानिक अपराधिक गतिविधियों, बैंक फायनेंस फ्राड पर विस्तृत चर्चा की गयी व म.प्र. के विभिन्न जिलों में घटित अपराधों की स्थिती की भी समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि म.प्र. में ३० कंपनियॉ अवैधानिक ,अपराधिक गतिविधियॉ गत वर्षों में संचालक जनता का करोडों रूपया डिपॉजिट के रूप में प्राप्त कर फरार हो गये। जिनमें प्रमुख कंपनी है अलफहाद, क्रिस्टल के्रडिट, महाकौशल फायनेंस, गोंडवाना फायनेंस, बडजात्या फायनेंस आदि। इनके विरूद्ध म.प्र. के विभिन्न जिलों में अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें न्यायालय में अभियोजन हुआ है। संपूर्ण म.प्र. में विभन्न थानों में लगभग ३०० अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके है। इस संबध में अक्टूबर माह में एक सेमीनार जबलपुर में रीवा, शहडोल, बालाघाट, जबलपुर संभाग के पुलिस अधिकारियों के लिये आयोजित किया जावेगा।

बकरा चुराकर बाजार में बेचने वाला गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के १८.१५ बजे फरियादी अब्दुल हाजी पिता हमीद खॉ (४८) निवासी ६३ मेवाती मोहल्ला एमजी रोड इंदौर की रिपोर्ट पर इमरान पिता सलीम खान निवासी साउथ गाडराखेडी इंदौर तथा गुलफाम पिता शब्बीर खान निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के रात्री १६.३० बजे फरियादी अब्दुल हाजी पिता हमीद खॉ का एक बकरा सफेद व काले रंग का किमती ४ हजार रूपये का दोनो आरोपियो ने मौका पाकर चुरा लिया था जिसे आरोपीयो द्वारा लोखण्डे पुल के पास रामबाग इंदौर पर बेचते हुये फरियादी अब्दुल हाजी पिता हमीद खॉ द्वारा पहचान लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस सदर बाजार द्वारा आरोपी इमरान पिता सलीम खान निवासी साउथ गाडराखेडी इंदौर तथा गुलफाम पिता शब्बीर खान निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इंदौर के कब्जे से चुराया गया फरियादी का उक्त बकरा बरामद कर लिया गया है। पुलिस सदर बाजार द्वारा दोनो आरोपियो इमरान पिता सलीम खान निवासी साउथ गाडराखेडी इंदौर तथा गुलफाम पिता शब्बीर खान निवासी भिस्ती मोहल्ला सदर बाजार इंदौर को गिरफ्‌तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

३ आदतन अपराधी एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५२ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५२ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बायपास रोड कनाडिया चौराहा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये एमआर-९ इंदौर निवासी सतीश पिता रामनारायण मीणा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ हजार रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० के १७ः०० बजे ग्राम नौगॉव फाटा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले हीरालाल पिता नागजी (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक १० अगस्त २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ अगस्त २०१० को   १५.४० बजे फरियादिया श्रीमती पिकीं पति देवेन्द्र गर्ग निवासी २२ अम्बिकापुरी इंदौर की रिपोर्ट पर यही रहने वाले इसके पति देवेन्द्र गर्ग, धीरज गर्ग तथा प्रकाश गर्ग के विरूद्ध धारा ४९८ए,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती पिकीं की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद इसके पति देवेन्द्र गर्ग, धीरज गर्ग तथा प्रकाश गर्ग द्वारा आये दिन दहेज लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। पुलिस एरोड्रम द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति देवेन्द्र गर्ग, धीरज गर्ग तथा प्रकाश गर्ग के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 9, 2010

बड़े अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच द्वारा ५० लाख कीमत के ६ चार पहिया वाहन बरामद

'गाडियों में फोर्ड एन्डेवर, इनोवा व स्कार्पियों भी शामिल
'दुर्घटनाग्रस्त गाडियों के इंजिन/चैचिस काटकर चोरी की गाडियों में वेल्ड कर देते थे
'छिन्दवाड़ा जिले के तामिया थाने में चोरी की रिपोर्ट लिखवाने के बाद बेचने की फिराक में थे इनोवा कार
इन्दौर-दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम ब्रांच)  श्री मकरंद देउस्कर ने अपराध शाखा के अति. पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को निर्देशित किया गया, जिस पर उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में शाखा की उप निरीक्षक सोमा मलिक के हमराह आर. सुरेश मिश्रा, आर. अमरसिंह, आर. जितेन्द्र परमार, आर. अरविन्द द्विवेदी की टीम गठित कर नकबजनी की रोकथाम हेतु दिशा निर्देश दिये, जिस पर से मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक एक इनोवा कार का सौंदा करने घूम रहे हैं, क्राईम ब्रांच द्वारा टी.आई. परदेशीपुरा संतोष भदौरिया के साथ मिलकर गाडी का सौंदा करने हेतु जाल बिछाया गया व युवकों को परदेशीपुरा क्षेत्र में सौंदा करने हेतु बुलाया गया। घेराबंदी कर जब इन युवकों को पुलिस ने पकड़ा एवं कडाई से पूछताछ की तो एक बड़े वाहन चोर गैंग का खुलासा हुआ, जो कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के इंजिन नंबर व चैचिस नंबर काटकर उसे चोरी की गाड़ियों में वेल्ड कर देते थे व फिर उसी दुर्घटनाग्रस्त गाडी के कागजात के माध्यम से उसे बेच देते थे। पुलिस को इस गिरोह से अब तक एक फोर्ड एन्डेवर, दो इनोवा, एक स्कार्पियों, दो इंडिका व एक सेन्ट्रों कार बरामद हुई हैं। अभी तक की पूछताछ में गिरोह द्वारा इन गाडियों को म०प्र० के ग्वालियर-चंबल संभाग व सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के शहरों से चुराना बताया गया हैं। जिसकी कि तस्दीक की जाना हैं। एक इनोवा कार की चोरी की रिपोर्ट छिन्दवाड़ा जिले के तामिया थाने में दर्ज कराने की सूचना की तस्दीक की जा रही हैं। गिरोह के ४ सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी क्राईम ब्रांच सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। पकड़े गये आरोपियों के नाम व पते हैं :- १.मोहम्मद शाबिर शेख पिता जब्बार उम्र २१ साल नि० १३ स्वर्णबाग कालोनी खजराना इन्दौर, २.इमरान पिता अब्दुल कलीम उम्र २५ साल नि० १०७ संजोगपुरी खजराना इन्दौर, ३. इरफान पिता सलीम उम्र २५ साल नि० कटकटपुरा रावजी बाजार इन्दौर, ४.    हेमन्त पिता गणेश लाल कुमावत उम्र २५ साल नि० महिदपुर नाके के सामने नागदा, ५.कालू उर्फ मोईन पिता मोहसिन उम्र २५ साल नि० दिल्ली मोहल्ला नागदा । उल्लेखनीय हैं कि क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा इस वर्ष २०१० में अब तक लगभग २ करोड रूपये मूल्य के चोरी के चार पहिया वाहन बरामद किये गये हैं जिसमें कि माह जून में उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम द्वारा ७ चार पहिया वाहन कीमती ७० लाख जिसमें कि स्कार्पियों, बुलेरो, टवेरा वाहन भी शामिल हैं व इसी तरह सउनि पाण्डे की टीम द्वारा माह अप्रैल में ८ चार पहिया वाहन कीमती ६० लाख जिसमें कि स्कार्पियों, इनोवा वाहन भी शामिल हैं, बरामद किये गये हैं।

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्‌तार चोरी की तीन मोटरसायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक ०९ अगस्त २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचंद्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मागदर्शन में थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र डांगी, प्रआर. अंतरसिंह, आर. विनोद, देवेन्द्र तथा प्रवीण के द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को बेकरी गली पाटनीपुरा चौराहा इंदौर से मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीबीझेड क्रं. एमपी-४१/बीबी/६०४२ पर घूमते हुये आशीष पिता पूनमसिंह चौहान (१९) निवासी १३५ रूस्तम का बगीचा इंदौर तथा इसके पीछे सीट पर बैठा रीतेश पिता सुरेश परचिया (२१) नि. १७० रूस्तम का बगीचा इंदौर को उक्त टीम द्वारा रोककर वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ की गई तो यह कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाये, जिन्हे पुलिस द्वारा थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने ने उक्त मोटरसायकल चोरी की होना बताया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उक्त मोटरसायकल हिरोहोन्डा सीबीझेड नं. एमपी-४१/बीबी/६०४२ के अलावा दो मोटरसायकल बजाज डिस्कवर नं. एमपी-०९/एमई/०९९८ तथा हिरोहोन्डा सीडी डॉन नं. एमपी-०९/एलए/७३०० को सीएचएल अस्पताल इंदौर के पास से चुराना कबूल किया। पुलिस एमआईजी द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से उपरोक्त तीनो मोटरसायकल चोरी की होने की शंका में धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि में जप्त कर प्रकरण में पूछताछ करते हुये अभी इनसे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल संभावना है। 

८ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७४ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७४ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ७४ गिरफ्तारी व १२० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १९.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पालिया से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले शिवलाल, पन्नालाल तथा कमल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८.३० बजे अशरफी नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले फिरोज खॉ, मोहम्मद नासिर खान, मोहम्मद शाकीर तथा मोहम्मद खलील को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २१.१५ बजे सिलावटपुरा गली इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले नीलूदास, लालतु खॉ, परेश, राजेश उर्फ राजा शेख तथा लाल मोहम्मद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८.२० बजे साउथ गाडराखेडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले शहजाद खान पिता अकबर खान, इरफान पिता चांद मोहम्मद, निसार पिता गुलाम हुसैन तथा लोकेश पिता गुलाब को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को १९.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड उज्जैन गेट इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही मच्छी बाजार सिहोर निवासी इरफान पिता रशीद शाह (२८) तथा पुष्पनगर भोपाल निवासी देवेन्द्र पिता विक्रम सिंह यादव (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया । पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को १८.२५ बजे गंगानगर कलाली के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साईबाबा नगर द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर निवासी धीरजपाल पिता शत्रुघनपाल (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित आठ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलाई मोहल्ला जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये प्रकाश का बगीचा इंदौर निवासी मनोज पिता गणेशराम शर्मा  (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ हजार १०० रूपये किमत की ७१ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १९ः०५ बजे ग्राम अटाहेडा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रमेश पिता भैरूलाल खाती (४०) , ग्राम तकीपुरा निवासी रघु पिता दीपा बंजारा (३५) तथा ग्राम जलोदिया पंथ निवासी महेश पिता भगवानसिंह कलौता (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ८३० रूपये किमत की ५५ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २१ः१५ बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले तेजराम पिता रसाल बंजारा (२५) तथा एकतानगर इंदौर निवासी गोविंद पिता बुद्वाजी (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार २९० रूपये किमत की ३९ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।     पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८ः१५ बजे टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्कीम नगर ७१ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनील पिता सुभाष भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २०ः३० बजे ग्राम ढाबली काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम विष्णुखेडी इंदौर निवासी सोहन पिता सुखराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, August 8, 2010

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा सघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार २ स्थाई वारंटी, ७३ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ १२८ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गये। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानो पर ७० वाहनो को चैक किया गया।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ अगस्त २०१०- पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को १४.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे स्टेशन के पीछे सेफी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ७४ आनंद नगर एबीरोड इंदौर निवासी राजू पिता लक्ष्मीनारायण खाती (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ४०० रूपये कीमत की ५५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।इसी प्रकार पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को ००.१० बजे हरिकिशन पब्लिक स्कूल के पास खुला मैदान हवा बंगला के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही आनंद नगर इंदौर निवासी श्रीराम पिता रमेश खटीक (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ८० रूपये कीमत की ७ बोरियो में भरी हुई ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

 इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०१०- थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को १३.३० बजे फरियादिया श्रीमती कविता पति नवीन हरोदिया (२९) निवासी शांतीनगर गली नं. ३ काली टंकी के पास इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती कविता की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल द्वारा आये दिन दहेज में ७५ हजार रूपये नगद लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर धमकी देता रहता है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को २२.०५ बजे फरियादिया श्रीमती तुलसी बाई पति तरूण नागर (२५) निवासी ८ सोलंकी नगर इंदौर की रिपोर्ट पर पाटनीपुरा मोतीलाल की चाल इंदौर निवासी इसके पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती तुलसीबाई की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना द्वारा आये दिन दहेज में ५० हजार रूपये नगद लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर धमकी देता रहता है। पुलिस एमआईजी द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 7, 2010

ड्रायवर को लूटने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०-पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादी ओमप्रकाश पिता हीरालाल चौहान (२४) निवासी नवगॉव माली धर्मशाला के सामने २४ बंदीछोड मार्ग ऊटखाना जिला धार की रिपोर्ट पर भील पल्टन मूसाखेडी निवासी बबलू पिता गंगाराम भील (२५) तथा सुनील भील के विरूद्व अपराध धारा ३९४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि मै ड्रायवरी करता हूॅ आज दिनांक ०६.०८.१० को रात्री १२.३० बजे मूसाखेडी मे रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस जा रहा था इसी बीच मूसाखेडी टेम्पो स्टेण्ड के पास आरोपीयो ने मुझे तलवार अडाकर गुमटी के पीछे ले गये तथा २३० रूपये नगद व एक मोबाईल फोन नोकिया कंपनी का १००० रूपये किमत का छीनकर भाग गये। पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी बबलू पिता गंगाराम भील (२५) निवासी भील पल्टन मूसाखेडी इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से २३० रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है। फरियादी के उक्त छीने गये मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी बबलू ने बताया कि उक्त मोबाईल फोन मेरे साथी सुनील के पास है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी बबलू के साथी सुनील भील की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके मिलने पर फरियादी के उक्त मोबाईल फोन बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी।

७ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये २ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १९.२४ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कंडिलपुरा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले राजेश पिता वल्लभदास गुप्ता तथा विष्णु पिता बाबूलाल साकला को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खडखडिया पुल के पास रामबाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही गफूर खॉ की बजरिया निवासी ताज मोहम्मद पिता अहमद खान (४३) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया । पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को ११.२५ बजे एलआईजी तिराहा लाईफ लाईन अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता बद्रीप्रसाद कश्यप (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को ०९.१० बजे बंगाली चौराहा रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २८ बडवाली चौकी इंदौर निवासी जावेद पिता मोहम्मद शाबीर (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को १५.३० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता मुकेश राठौर (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १०.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-९ टॉवर के पास रामकृष्ण बाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये बाग कर्बला की दिवाल के पास खजराना इंदौर निवासी इरफान अंसारी पिता रशीद (२०) तथा सईद खान पिता जहीर खान (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के २०ः४५ बजे नंदननगर पॉवर हॉउस के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले महेश पिता कमलेश शाह (२७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १०ः०० बजे फारेस्ट ऑफिस के पीछे ग्राम मेड बडगौदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनिल पिता रमेश जाट (२९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, August 6, 2010

मोबाईल चोर गिरफ्‌तार, १ लाख ५० हजार से अधिक के ३० मोबाईल फोन बरामद

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को शहर में बढ रहे अपराधो पर नियंत्रण हेतु एवं अपराधियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था इनके निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के उप निरीक्षक सोमा मलिक, आर. सुरेश, आर. अमरसिंह , आर. जितेन्द्र तथा आर. अरविंद द्विवेदी की एक टीम गठित कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओ के अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया था, उक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि द्वारकापुरी क्षेत्र झोपडपट्टी मे कुछ भील लोग नये-नये एवं महंगे मोबाईल फोन को कम किमत पर बेचने की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना पर पुलिस की उक्त टीम द्वारा एक युवक को मोबाईल का सौदा करते हुये रंगे हाथ पकडा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल उर्फ अन्नू पिता सुखलाल जाति भील (३०)  निवासी द्वारकापुरी कॉलोनी झोपडपट्टी इंदोर का रहना बताया तथा स्थायी पता ग्राम कसरावद जिला खरगोन का होना बताया । उक्त आरोपी से पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके अन्य साथी प्रेम पिता मांगीलाल द्वारकापुरी झोपडपट्टी मे रहता है। जिसका स्थायी पता ग्राम बुधरी थाना करही कस्बा जिला खरगोन का है उसके साथ मिलकर दिनांक १७.०७.२०१० को कालानी नगर मे रेलवानी मोबाईल शॉप १६२ कालानी नगर इंदौर से रात्री २ बजे लोहे की टॉमी से दुकान का ताला तोडकर मोबाईल चोरी किये थे। जिनमे विभिन्न कंपनियो के ७०-८० मोबाईल एवं चार्जर भी थे। जिन्हे बोरे में भरकर चुराकर ले गये थे और घर मे रख दिये थे। आरोपी अनिल थाना चंदननगर में पूर्व में भी सन्‌ २००९ में चोरी के अपराध में सजा काट चुका है एवं अभी ६ माह पूर्व ही जेल से छूटा है एवं आरोपी प्रेम के विरूद्व थाना राजेन्द्र नगर, छत्रीपुरा, चंदननगर में लगभग ६-७ चोरी के अपराध पंजीबद्व है। यही भी जेल से छुटा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल उर्फ अन्नू के कब्जे से नोकिया कंपनी के ६ मोबाईल, सेमसंग कंपनी के २ मोबाईल, मोटरोला कंपनी के २ मोबाईल , ओनिडा कंपनी का १ मोबाईल, क्लासिक कंपनी के ३ मोबाईल , स्पाईस कंपनी के २ मोबाईल, एलजी कंपनी का १, कार्बन कंपनी के ५, जिनेस्ट कंपनी के २, सिग्मा टेल कंपनी का १, रिलायंस इन्फोकॉम का १, एजीटेल का १, एलजी कंपनी के २, माईक्रोमेक्स कंपनी का १ मोबाईल फोन सहीत कुल ३० मोबाईल फोन विभिन्न कंपनियो कें १ लाख ५० हजार से अधिक के बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर थाना एरोड्रम अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किये गये ।

पत्नि की हत्या करने वाला पति पुलिस हिरासत में

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा आज दिनांक ०६ अगस्त २०१० के प्रातः ०९.०० बजे फरियादी रघुनाथ पिता हीरालाल बेरवा निवासी पंचम की फेल इंदौर की रिपोर्ट पर राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी जाति खाती (३०) निवासी ग्राम शिवखेडा तहसील सावेर हाल मुकाम काशीपुरी कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३०२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि ७२ काशीपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी (खाती) के साथ तीन वर्ष पूर्व मेरी लडकी रानी ने लव मैरिज कर शादी की थी। मेरी पुत्री रानी की पहले पति से एक भूमिका नाम की लडकी है जिसका पहले पति से विवाद के चलते अलग हो गये थे। जिसने करीब तीन वर्ष पूर्व पुत्री भूमिका को साथ लेकर आरोपी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी निवासी काशीपुरी कॉलोनी इंदौर से लव मैरिज कर वर्तमान में ७२ काशीपुरी कॉलोनी इंदौर मे तीनो साथ में निवास कर रहे थे, इसके पश्चात मेरी पुत्री रानी को राजेन्द्र से एक लडका भी हुआ है। फरियादी द्वारा यह भी बताया गया कि रानी एवं राजेन्द्र एक दूसरे पर चरित्र को लेकर शंका करते रहते थे। इसी कारण इन दोनो के बीच आये दिन विवाद होते रहते थे। इसी चरित्र शंका के विवाद के चलते आरोपी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी ने आज दिनांक ०६.०८.१० के रात्री ०२.०० बजे मेरी पुत्री रानी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस हीरानगर द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये मृतिका रानी का पोस्टमार्टम हेतु एम. व्हाय. एच अस्पताल भिजवाया गया एवं मृतिका के पति राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी (३०) निवासी ग्राम शिवखेडा तहसील सावेर हाल मुकाम काशीपुरी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। पुलिस हीरानगर द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राजेन्द्र पिछले ४-५ साल से इंदौर में निवास कर नौकरी कर रहा था एवं कुऑरा था जिसने तीन वर्ष पूर्व मृतिका रानी से प्रेम विवाह किया था। मृतिका रानी के साथ उसके पूर्व पति की एक लडकी भूमिका भी इन्ही के साथ रहती थी एवं इनकी शादी के बाद राजेन्द्र से रानी को एक लडका भी है। ये चारो काशीपुरा मे साथ-साथ निवास करते थे।

घर के सामने खडे ट्रेक्टर से हायड्रोलिक पंप चुराने वाला गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १९.३० बजे फरियादी ओमप्रकाश पिता रामप्रसाद चौकसे (३५) निवासी ४८८ न्यू कॉलोनी गांधीनगर इंदौर की रिपोर्ट पर जितेन्द्र पिता इंदरसिंह कलौता (३८) निवासी ग्राम बडा बागडदा इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के रात्री १८.३० बजे फरियादी ओमप्रकाश चौकसे के मकान नंबर ४८८ न्यू कॉलोनी गांधी नगर इंदौर के सामने खडे ट्रेक्टर से जितेन्द्र पिता इंदरसिंह कलौता निवासी ग्राम बडा बागडदा इंदौर ने एक हायड्रोलिक पंप किमती २००० रूपये का मौका पाकर चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा व आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी जितेन्द्र पिता इंदरसिंह कलौता (३८) निवासी ग्राम बडा बागडदा इंदौर को गिरफ्‌तार कर चुराया गया ट्रेक्टर का हायड्रोलिक पंप बरामद कर, इसके विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

४ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १९० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १९० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १९० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ एवं सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त ६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नारायण सेठ कंपाउंड के पास एमआईजी से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त रमेश पिता गणेशराम हिरवे (३६) निवासी ६२ रूस्तम का बगीचा इंदौर को पकडा ।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के २२.१२ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग उर्दू स्कूल मैदान इंदौर से जितेन्द्र, संतोष, घनश्याम, ओमप्रकाश, महेश को जुऑ खेलते पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नगर सेवा स्टैण्ड के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम असरावद हाल वीर सावरकर नगर इंदौर निवासी रवि पिता घनश्याम मालवीय (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया । इसी प्रकार पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० को १५.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू नगर जीर्ण माता मंदिर के पास आम रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २६० जगन्नाथ की चाल पाटनीपुरा इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता रामप्रसाद वर्मा (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ देशी रिवाल्वर मय जिवित कारतूस के बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित २ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस हातौद द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १९ः१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई आबादी हातौद से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले भोलाराम पिता रामसिंह गोरे (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई । पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १७ः१० बजे गांधी ग्राम मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले पर्वत पिता थावरजी मोदी (४७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई । पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ५ अगस्त २०१० को १२.३० बजे फरियादिया श्रीमती स्वेता चौहान पति दिनेश चौहान (२४) निवासी ५६ तहसील कॉलोनी महू गॉव इंदौर की रिपोर्ट पर १०१ सुमन कॉलोनी महू गॉव निवासी इसके पति दिनेश पिता लीलाधर चौहान के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,५०६ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती स्वेता की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति दिनेश पिता लीलाधर चौहान आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस किशनगंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति दिनेश पिता लीलाधर चौहान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 5, 2010

अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्‌तारी करने या कराने पर १० हजार रूपये ईनाम की घोषणा

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- दिनांक ०४ अगस्त २०१० की रात्री ०८.३० बजे के आसपास दो अज्ञात बदमाशो द्वारा लोधी मोहल्ला तिराहे पर प्रकाश, कांतीलाल एण्ड कंपनी कोरियर सर्विस के कलेक्शन कर जेल रोड तरफ से अपने कार्यालय को नगद राशी लेकर पैदल लौट रहे चेतन पटेल निवासी अहमदाबाद एवं नटवर भाई पिता विट्ठलदास पटेल निवासी जिला मेहसाना गुजरात को उनके पीछे-पीछे चलकर आ रहे दोनो बदमाशो ने सामने आकर ताबडतोड दोनो के उपर गोलीयॉ चलाकर चेतन पटेल व नटवर भाई को घायल कर दिया। चेतन वही गिर पडा, घायल हालत मे नटवर भाई ने ५० मीटर दूर स्थित अपने कार्यालय मे भागकर घटना की जानकारी दी । जेलरोड पर ही चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मीयो ने भी गोलिया चलने की आवाज सुनी, तत्काल घटना स्थल पर पहुॅचे तब तक बदमाश चेतन पटेल के पास से कलेक्शन के रूपयो से भरा झोला नगद राशी छीनकर पैदल ही भाग गये । घायल चेतन व नटवर भाई को तत्काल अस्पताल पहुॅचाया जहॉ चेतन को मृत घोषित कर दिया। बीच शहर मे घनी आबादी में व्यस्त मार्गो से लगे इस क्षेत्र मे इस प्रकार की घटना अपराधियो का दुस्साहसपूर्ण कृत्य है । अपराधियों को निश्चित ही कई लोगो ने देखा होगा। नटवरभाई की रिपोर्ट पर थाना एमजी रोड पर धारा ३९४,३९७ भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्‌तारी सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी, पुलिस कर्मचारी अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्‌तारी करेगा या गिरफ्‌तारी हेतु सही सूचना देगा जिससे अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्‌तारी सुनिश्चित हो सके उसे १० हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा ।

चोरी व फायनेंस के ट्रको पर फर्जी इंजन नंबर व चेसिस नंबर के आधार पर आरटीओ मे रजिस्ट्रेशन कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचंद्र जैन को जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के व फाइनेंस के ट्रको में चेसिस नंबर को बदलकर फर्जी नंबर एम्बॉस कर हरदा आर.टी.ओ. कार्यालय से फर्जी रजिस्ट्रेशन करा रहे है। इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पांडे के नेतृत्व में कोबरा टू स्कवॉड व थाना पलासिया की टीम के सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र परिहार , प्रआर. लोकेन्द्र , आर. भगवानसिंह, मनीषराज, श्याम पटेल, सुभाष, उमाशंकरसिंह, पृथ्वीराजसिंह को पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी गुरमुखसिंह पिता अमरसिंह निवासी श्रीकृष्ण कॉलोनी एवेन्यू ग्राम लिम्बोदी खण्डवा नाका इंदौर तथा शकील पिता अब्दुल कय्‌यूम निवासी ७१ नंदनवन कॉलोनी इंदौर , अनीस मामू पिता हाजी बाबू खॉ निवासी १५० आजादनगर इंदौर, नरेन्द्र सिगोंदिया तथा अनूप पौराणिक पिता डी.के.पौराणिक निवासी डी.के. पौराणिक रानीबाग खंडवा रोड इंदौर को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से ६ ट्रक पकडे गये है । जिनमें पुराना चेसिस नंबर मिटाकर इन पर नये नंबर एम्बॉस किये गये है। आरोपीयो द्वारा नागालैण्ड से प्राप्त फर्जी एनओसी के आधार पर जिला हरदा आर.टी.ओ. में गलत रजिस्ट्रेशन काराया जाना पाया गया है। पुलिस द्वारा की गई जांच में आरटीओ दलाल व कर्मचारियों की मिलीभगत के बारे में विवेचना की जा रही है। थाना पलासिया में अपराध धारा ४२०,४६७,४६८,४७१,४८२,४८३,४८५,४८६,४८९,३४ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।

लूट के संदिग्ध आरोपी के संबंध में जानकारी देने हेतु ५ हजार रूपये ईनाम की घोषणा


इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत कंचनबाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दिनांक ०४ अगस्त २०१० को फरियादी राजा ठाकुर पिता छगन ठाकुर एक पॉली बैग में एक लाख १५ हजार रूपये लेकर निकला। बैंक शाखा से लगभग १०० मीटर दूर दो मोटरसायकल सवार आरोपीयो ने फरियादी राजा ठाकुर को धक्का देकर पॉली बैग सहीत एक लाख १५ हजार रूपये छीनकर भाग गये। पुलिस थाना संयोगितागंज में फरियादी राजा ठाकुर की रिपोर्ट अज्ञात आरोपीयो के विरूद्व अपराध क्रं. ७३६/१० धारा ३९२ भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया है। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज में एक गंजा सा व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग ४५ वर्ष का संदिग्ध हुआ है। संदिग्ध आरोपी को पकडने या सूचना देने वाले व्यक्ति को ५ हजार रूपये से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जा सकेगा।

अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टोल टेक्स नाका खंडवा रोड इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये भारत पिता जगन्नाथ सपेरा (३५) निवासी उमरीखेडा सपेरा कॉलोनी इंदौर को पकडा । पुलिस भवरकुऑ द्वारा इसके कब्जे से २५ हजार रूपये किमत का दो किलो १०० ग्राम गांजा बरामद किया गया है । पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी भारत पिता जगन्नाथ सपेरा (३५) निवासी उमरीखेडा सपेरा कॉलोनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के ०३.३० बजे फरियादी कमलेश पिता रमेशचंद्र (२५) निवासी २३१ श्रद्वा सबूरी कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर गोपाल पिता अमरसिंह कोली (३५) निवारी ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ४५७,३८०,५११ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के रात्री ०३.०० बजे फरियादी कमलेश के श्रद्वा सबूरी कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोडकर चोरी करने की नियत से आरोपी गोपाल पिता अमरसिंह कोली (३५) निवारी ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर ने अपने दो अन्य साथियों के साथ प्रवेश किया । मकान मालीक कमलेश के जाग जाने पर व शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी गोपाल को मौके पर पकड लिया गया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर इसके दो अन्य साथी भाग गये । पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी गोपाल पिता अमरसिंह कोली (३५) निवारी ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके साथीयो के संबंध में पूछताछ करते हुये कार्यवाही की जा रही है ।

४ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. व १५१ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टा पर्ची लेते हुये ३ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त फैय्‌याज पिता मोहम्मद रफीक तथा रियाज पिता मोहम्मद रफीक निवासी २५२/६ आमवाला रोड इंदौर को पकडा ।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८६० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के २३.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर कालका माता मंदिर के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त संजय पिता कैलाशचंद्र साहु (२९) निवासी रूपनगर गारीनगर इंदौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५७० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाडकानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८३ वृन्दावन कॉलोनी इंदौर निवासी नासिर पिता रमजान कुरैशी (२४) तथा अलताफ पिता रमजान कुरैशी (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः १ तलवार तथा १ संतूर बरामद किया गया । पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित ४ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के १९ः५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुनगारा घाटी के पास देपालपुर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये गुणावत थाना बडनगर हाल कुनगारा निवासी पुष्कर पिता फकीरचंद्र बलाई (३७) तथा ग्राम हरनासा ढाबा देपालपुर से जीवन पिता शंकरसिंह कलोता (३०) निवासी करनासा को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल ३८ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई । पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के १९ः०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिवडाय पानी की टंकी के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये यही ग्राम पिवडाय के पप्पू नायक पिता शोभाराम नायक (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई । इसी प्रकार पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०१० के १०ः३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थ कमाठीपुरा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये यही ९४ नार्थ कमाठीपुरा निवासी हेमन्त पिता हुकुमचंद्र गौड (२३) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई । पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के मामले में ४ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- थाना महू द्वारा कल दिनांक ४ अगस्त २०१० को २१.५५ बजे फरियादिया श्रीमती मिनाक्षी पति सुरेश (२८) निवासी २४०३ लुनियापुरा इंदौर की रिपोर्ट पर यही के निवासी इसके पति सुरेश पिता नंदलाल, ससुर नंदलाल पिता किशनलाल, देवर शेरू पिता नंदलाल तथा ननद अलका पति राकेश के विरूद्ध धारा ४९८ए भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती मिनीक्षी की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति सुरेश पिता नंदलाल, ससुर नंदलाल पिता किशनलाल, देवर शेरू पिता नंदलाल तथा ननद अलका पति राकेश आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। पुलिस महू द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति सुरेश पिता नंदलाल, ससुर नंदलाल पिता किशनलाल, देवर शेरू पिता नंदलाल तथा ननद अलका पति राकेश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 4, 2010

क्राइम ब्रांच द्वारा दो शातिर लूटेरे गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अपराध शाखा के अति० पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी व डीएसपी जितेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में लूट की घटनाओ की पतारसी में कार्य कर रही अपराध शाखा की टीम के सउनि. संतोष पाण्डेय, आर. इफ्तेखार, विनोद शर्मा, रामप्रकाश वाजपेयी व मनोज राठौड़ को पुराने लूट के आरोपियों पर सतत निगाह रखने के लिए पाबंद किया गया। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लूट के पुराने बदमाश जेल रोड़ पर दिन में सीडी बेचने का काम करते है व इनके साथी मण्डी में हम्माली करते है तथा रात्रि में लूट करते है। इस सूचना पर टीम प्रभारी द्वारा टीम को पतारसी हेतु पाबंद किया गया। टीम द्वारा पता लगाया गया कि रवि नाम का लड़का जो कि वीर सावरकर नगर में रहता है हम्माली करता है और पूर्व में लूट में बंद हो चुका है तब थाना प्रभारी जूनीइंदौर श्री आनंद यादव को सूचना से अवगत कराकर क्राइम ब्रांच व जूनीइंदौर की संयुक्त टीम ने रवि पिता घनश्याम मालवीय (२३) नि० ८३वीर सावरकर नगर को पकड़ा व थाना जूनीइंदौर लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैंने अपने साथी हितेश उर्फ काऊ पिता जयपाल सिंधी नि० द्वारकापुरी, सोनू उर्फ दिनेश पिता अर्जुनदास नि० द्वारकापुरी व प्रदीप नि० द्वाराकपुरी के साथ मिलकर वर्ष २००७ में बाणगंगा क्षेत्र में खातीपुरा मेन रोड़ पर मेडिकल स्टोर्स को बंद कर रात्रि के समय अपने घर जा रहे मेडिकल व्यापारी को चाकू अड़ाकर धमका कर  चेन, मोबाइल व नगदी रूपयें लूट लिए थे। टीम द्वारा रवि के साथियों को पकड़ने के लिए द्वारकापुरी में दबिश देकर हितेश उर्फ काऊ को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर हितेश ने बताया कि मैंने व सोनू ने दस बारह दिन पहले लोहा मण्डी क्षेत्र में गाड़ी पर जा रहे व्यक्ति से बेग छिना था बेग में उन्नीस हजार रूपयें थे। टीम द्वारा प्रदीप व सोनू को पकड़ने के लिए दबिश दी तो दोनो फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से सात हजार रूपयें नगद व लूट में प्रयुक्त एक चाकू तथा एक पेशन मोटर सायकल जप्त की गई है। उक्त आरोपियों से थाना बाणगंगा व जूनीइंदौर के प्रभारी द्वारा अन्य लूटों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त आरोपी पूर्व में थाना राजेन्द्रनगर, एरोड्रम में लूट व वाहन चोरी के अपराधों में बंद हो चुके है। हितेश, सोनू, प्रदीप जेल रोड़ पर ठेले पर पायरेटेड सीडी बेचने का काम करते है तथा रवि सियागंज में हम्माली करता है।

बारिश के मौसम में दुर्घटनाओ से बचने के संबंध में यातायात कंट्रोल रूम में शिक्षा सेल के द्वारा वाहन चालको का प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक ०४ अगस्त को यातायात पुलिस कंट्रोल रूम शिक्षा सेल के द्वारा बारिश के मौसम में वाहन चलाने एवं दुर्घटनाओ से बचने के संबंध मे वाहन चालको का एक प्रशिक्षण सत्र रखा गया । प्रशिक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व प्रदीपसिंह चौहान, उप पुलिस अधीक्षक यातायात पश्चिम एम.के.जैन की उपस्थिति में प्रशिक्षण में ४० से अधिक विभिन्न लोक परिवहन से जुडे चालको नें उपस्थित होकर प्रशिक्षण सत्र का लाभ लिया । प्रशिक्षण में बारिश के दौरान सुरक्षित रूप से बरसात, पानी में फिसलन, आईल पैन्ट, किचड तथा हवा आदि का ध्यान रखते हुये किस तरह से सुरक्षित रूप से वाहन चलाये जाये इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी चालको को लिखित में सामान्य निर्देश भी दिये गये जो निम्नानुसार है - १. बारिश के दौरान क्या एहतियात बरते - जब बारिश धीरे-धीरे होती है तो पानी, आईल, पत्ती रोड को चिकना बना देते है । मोड और घाटी पर ज्यादा ध्यान दे और ब्रेक लगाने पर व वाईफर का उपयोग करते समय हेडलाईट का उपयोग अवश्य करे । पार्किग लाईट का उपयोग नही करना चाहिये इससे दूसरो वाहन चालको को गलतफहमी हो सकती है । वाईफर बारिश के अनुसार चलाये । २. हाईड्रोप्लान - जब बारिश बहुत ज्यादा होती है तो टायर हाईड्रोप्लान हो सकते है इसका मतलब टायर पानी की परत पर दौडते है, न कि रोड पर इसलिये वाहन धीरे चलाये । ३. आंधी मे गाडी कैसे चलाये - तेज हवा (आंधी) के समय सभी वाहन चालको को परेशानी हो सकती है परंतु ट्रक चालक एवं भारी वाहन चालको को ज्यादा परेशानी हो सकती है । आंधी/तेज बारिश के समय वाहन को सावधानी पूर्वक धीरे एवं ध्यान से चलाये । ४. अन्य सावधानियॉ - अ. सुरक्षित दूरी बनाये रखते हुये वाहनो को धीरे चलाये । ब. गाडी के कॉच से धूंध समय-समय पर हटाते रहे । स. वाहनो की कंडीशन अच्छी होनी चाहिये। द. धीरे चलाये एवं धीरे ब्रेक लगाये । इ. पुल पर ओव्हरटेकिंग पासेस धीरे हो । फ. मडगार्ड रबर अनिवार्य रूप से लगाये ।

७ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. व १५१ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुये ११ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०१० के २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कम्युनिटी हॉल के पास गणगौरनगर इंदौर से ताश पत्तो से हारजीत का जुऑ खेलते यही के रहने वाले मुकेश , अशोक, महेश , सुनील, समाधान, भीमा तथा मांगीलाल को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार ९१० रूपये नगद व ताश पत्ते जप्त किये गये । पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०१० के १३.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णपुरा पुल के पास एमजीरोड इंदौर में सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त सुभाषचंद्र पिता रतनलाल जैन (४०) निवासी २४ हुकुमचंद मार्ग इंदौर को पकडा ।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०१० के १७.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआयजी मेनरोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त बन्टी उर्फ ब्रजेश पिता कन्हैयालाल (२६) निवासी ५२ सागर विहार रोड इंदौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३१५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०१० के २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिवडाय से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त यही ग्राम पिवडाय के रहने वाले लखन लाल पिता रतनलाल बागरी (२२) तथा छोटू पिता हंसराज खाती (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०१० के ०८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २१७ जबरन कॉलोनी मरीमाता का बगीचा इंदौर निवासी भरत पिता सुरेश वानखेडे (२४) तथा दिनेश उर्फ देव पिता पुण्डीलकराव मराठा (१९) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया । पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०३ अगस्त २०१० के १०.४५ बजे वेटनरी कॉलेज के सामने किशनगंज इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही काकडपुरा महूगॉव किशनगंज निवासी इमरान पिता युसुफ खान (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया । पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में १० के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ०४ अगस्त २०१०- थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ३ अगस्त २०१० को १२.०५ बजे फरियादिया श्रीमती प्राची पति मिहीर मेहता (२७) निवासी २५/२ यशवंत निवास रोड इंदौर की रिपोर्ट पर २०२ सुभम अपार्टमेंट इरानी रोड दहाडू महाराष्ट्र निवासी इसके पति मिहीर पिता सुभाष मेहता, ससुर सुभाष मेहता, सास प्रभा मेहता तथा देवर अमित मेहता के विरूद्ध धारा ४९८ए भादवि तथा ३/४ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती प्राची की शादी मई २००८ में मिहिर मेहता के साथ हुई थी । शादी में प्राची के पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति मिहीर पिता सुभाष मेहता, ससुर सुभाष मेहता, सास प्रभा मेहता तथा देवर अमित मेहता द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित करते रहते है। पुलिस तुकोगंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति मिहीर पिता सुभाष मेहता, ससुर सुभाष मेहता, सास प्रभा मेहता तथा देवर अमित मेहता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ३ अगस्त २०१० को १५.०५ बजे फरियादिया श्रीमती भावना पति अशोक बाजपेयी (२७) निवासी ५८ बी कॉलानी नगर इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति अशोक बाजपेयी , चंद्रकिशोर, राजेन्द्र, रानी तिवारी, लक्ष्मी एवं प्रिया बाजपेयी के विरूद्ध धारा ४९८ ए,५०६,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती भावना की शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया के पति अशोक बाजपेयी , चंद्रकिशोर, राजेन्द्र, रानी तिवारी, लक्ष्मी एवं प्रिया बाजपेयी द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति अशोक बाजपेयी , चंद्रकिशोर, राजेन्द्र, रानी तिवारी, लक्ष्मी एवं प्रिया बाजपेयी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 3, 2010

आमरोड पर झगडा कर शांती भंग करते हुये तीन गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० के ०२.१५ बजे आरएनटी मार्ग सेन्टल मॉल के सामने इंदौर में आमरोड पर झगडा कर शांती भंग करते हुये राजवीरसिंह पिता सुदंर सिंह निवासी मालवीय नगर , सुरेन्द्र पिता सुदंर राठौर (२८) तथा चंदन पिता आर.एन. सिन्हा (२४) निवासी साउथ तुकोगंज इंदौर को पकडा । पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा १६० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।

९ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. व १५१ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित ४ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० के २२ः१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५६ दुकान शर्मा स्टेशनरी के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५० हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी नितीन पिता अशोक गोडाने (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया । पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० के १९ः०० बजे फूटी कोठी चौराहा के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदोर निवासी सुनील पिता कैलाश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया । पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० के १९ः०० बजे ग्राम सांधवी बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही ग्राम सांधवी के रहने वाले मुन्नालाल उर्फ कैलाश पिता भैरूलाल (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार बरामद की गई । पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० के ०९ः३५ बजे ग्राम कोदरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही बंडाबस्ती निवासी अजीज खान पिता अब्दुल मजीद (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से तलवार बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० के १९ः२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा के पास बायपास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही पंजाबी ढाबा के पास बायपास इंदौर निवासी वासुदेवराय पिता धनीराम राय (२८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ८०० रूपये किमती ६ बॉटल अंग्रेजी शराब तथा २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई । पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

दहेज प्रताडना के २ मामलो में ८ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २ अगस्त २०१० को २३.२० बजे फरियादिया श्रीमती ममता पति राजेश (२९) निवासी ३५ राजस्वग्राम छत्रीबाग इंदौर की रिपोर्ट पर इसके पति राजेश, सुनील , सरीता , उषा , राजेश नि. गुमास्ता नगर के विरूद्ध धारा ४९८ ए,५०६,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती ममता बाई को शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति राजेश, सुनील , सरीता , उषा , राजेश द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस पंढरीनाथ द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति राजेश, सुनील , सरीता , उषा , राजेश के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २ अगस्त २०१० को १७.०० बजे फरियादिया श्रीमती रानी पति विजय लोहगट (२४) निवासी नीलगंगा उज्जैन की रिपोर्ट पर इसके पति विजय पिता हिरालाल , ससुर हिरालाल तथा सास निर्मला बाई पति हिरालाल के विरूद्ध धारा ४९८ ए,५०६,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती रानी बाई की शादी नवम्बर २००५ में १३ नेहरू स्टेडियम के पास इंदौर निवासी विजय लोहगट के साथ हुई थी । शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति विजय पिता हिरालाल , ससुर हिरालाल तथा सास निर्मला बाई पति हिरालाल द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति विजय पिता हिरालाल , ससुर हिरालाल तथा सास निर्मला बाई पति हिरालाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

रेल्वे पुलिस इंदौर से सेवा निवृत्त कर्मचारियों का सम्मान एवं बिदाई समारोह

इन्दौर -दिनांक ०३ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक (रेल) इंदौर श्री आर. एस. एस. साकेत ने बताया कि रेल्वे पुलिस इकाई इंदौर में ३१ जुलाई २०१० को सेवा निवृत्त हुए कर्मचारी प्रआर. भगवानदास, प्रआर. महेन्द्र एवं प्रआर. घनश्याम का सम्मान कर उन्हें बिदाई दी गई । इन तीनो कर्मचारियों द्वारा पुलिस विभाग में ३३ वर्ष से अधिक का सफल कार्यकाल पूर्ण करने पर कल दिनांक ०२ अगस्त २०१० को पुलिस अधीक्षक (रेल) श्री आर. एस.एस. साकेत द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ससम्मान पुष्पमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेट किए गए । कार्यक्रम में उपपुलिस अधीक्षक (रेल) इंदौर श्रीमति हेमलता अहिरवार , मुख्यलिपिक श्रीमति संतोषदास, निज सहायक महेश डोखले, लाईन ऑफिसर रामपाल सिंह परिहार, रमेशसिंह गौतम, धनसिंह उमरेठिया एवं अन्य स्टॉफ के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। जिनके द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पुष्प हार भेट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थय रहने की सुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (रेल) इंदौर ने अपने संबोधन में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीयो को अपने कर्तव्य एवं सौपे गये दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने के संबंध में बताया ।

Monday, August 2, 2010

पुलिस छत्रीपुरा द्वारा विशेष अभियान चलाकर ४ स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार किया

इन्दौर - दिनांक ०२ अगस्त २०१० - पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेंत्र, गीतेश गर्ग के मार्गदर्शन में स्थायी वांरटियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये विशेष अभियान में धरपकड़ कर ४ स्थयी वारंटियों को गिरफ्‌तार करने में पुलिस छत्रीपुरा कों सफलता मिली। थाना छत्रीपुरा पर स्थायी वांरटीयों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर  ४ स्थायी वांरटियों को गिरफ्‌तार किया है १. स्थायी वारंटी  गिरीश पिता हरीकिशोर , जाति मानके , पता १३३ नार्थ तोड़ा इंदौर हाल पता- बाल्दा कालोनी इंदौर , २. इमरान पिता हमीद जाति मुसलमान पता ५४ टाटपटटी बाखल इंदौर , ३. एहमद उर्फ हमीद पिता नजीर जाति मुसलमान पता ५४ टाटपटटी बाखल इंदौर , ४. राकेश पिता राजू धानक नि ३९ जोशी मोहल्ला इंदौर , को थाना प्रभारी राकेश व्यास के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त कार्यवाही कर ४ स्थायी वारंटियों को गिरफ्‌तार करने में सफलता प्राप्त की।

०६ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ६० गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ६० गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ६० गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए १३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ अगस्त २०१०- पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत गंजी कम्पान्ड कलेक्टर कार्यालय के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए प्रकाश का बगीचा इन्दौर निवासी आशिक पिता अनवर अली, एजाज पिता हबीब खान, शहीद पिता शब्बीर मयूरी, शेख पिता इरफान, आशिफ पिता यूसुफ तथा अमजद पिता रहीश शेख को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार १६५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को १९.३० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत गोमा की फेल इन्दौर से तांस पत्तो द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते हुए रूस्तम का बगीचा निवासी नरेन्द्र पिता हरीलाल लहरी (१९) तथा स्कीम नं. ७१ इन्दौर निवासी कमल किशोर पिता बाबू लाल कोरी (४०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को २०.०० बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत गाडराखेड़ी नाले के पास इन्दौर से तांस पत्तो द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सतीश पिता यादव लाल (१९), जगदीश पिता यादव लाल तथा भीमा पिता पूरणसींग को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये ।पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ अगस्त २०१० को २२.५५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत जवाहर टेकरी टॉवर के पीछे इन्दौर से तांस पत्तो द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मुकेश पिता पर्वतसींग(२५) तथा गुड्डू पिता लक्ष्मणसींग (२४) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर -दिनांक ०२ अगस्त २०१०-पुलिस महिला थाना द्वारा कल दिनांक १ अगस्त २०१० को फरियादिया श्रीमती तस्लीम पति अनवर हुसैन कादरी (२७) निवासी आजाद नगर इंदौर की रिपोर्ट पर ४२ हबीब कॉलोनी खजराना इन्दौर निवासी इसके पति अनवर हुसैन कादरी पिता अब्दुल अजीज (३२) के विरूद्ध धारा ४९८ ए, ३२३,५०६ भादवि तथा ४ दहेज अधीनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती तस्लीम को शादी में उसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति अनवर हुसैन कादरी द्वारा आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया के साथ मारपीठ कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति अनवर हुसैन कादरी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। 

Sunday, August 1, 2010

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक ०१ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक ३१ जुलाई २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा संघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार ७५ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ १४३ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गय। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा बिना कागजात के मिले १५ वाहनो के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई।