Friday, July 27, 2012

17.30 बजे से 20.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2012- इंदौर शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन व यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देद्गान में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर 17.30 बजे से 20.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 132 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 20 हजार 60 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 12 दो पहिया वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना               चैकिंग पांईट             चालान       सीएफ  
1.  सेन्ट्रल कोतवाली        संजय सेतु                  01           200
2.  एम जी रोड़                    -                            -               -
3.  तुकोगंज                    रीगल                        04         1550
4.  संयोगितागंज           पीएससी कार्यालय        09         1400
5.  छोटी ग्वालटोली        पटेल ब्रिज                  10          1100
6.  पलासिया                 बंगाली चौराहा               -             -
7  परदेद्गाीपुरा           कल्याण मिल              09          1100
8.  बाणगंगा                  बाणगंगा नाका            06            750
9.  हीरानगर               अंद्गाुल चौराहा            03           600
10.एमआईजी              सुनिकेत, श्रीनगर           06           650
11. विजयनगर            सत्यसांई                      10           850
12. खजराना               रामकृष्णबाग                08           800
13. लसूड़िया               तुलसीनगर                   04          1180
14. जूनी इंदौर             गुलजार                        05         1500
15. रावजी बाजार        हरसिद्वी                      03          300
16. भंवरकुऑ            भंवरकुऑ                       11        1600
17. सराफा             राजबाडा, बजाजखाना        03          640
18. पंढरीनाथ            मच्छी बाजार,फूलमंडी     08          800
19. छत्रीपुरा            राजमोहल्ला, धाररोड़        14        1840
20. मल्हारगंज            बड़ागणपति, जिंसी       03         300
21. सदरबाजार         पोलोग्राउन्ड,लोखंडेपुल    02         400
22. एरोड्रम                कालानी नगर               02         200
23 अन्नपूर्णा              रणजीत, दद्गाहरा        07         700
24. चंदननगर            फूटी कोठी,पुराना थाना  02         400
25. राजेन्द्र नगर        केट रोड़                       02          200
                                      .......................................................
                                         कुल         132 वाहन    20060 रूपये समन शुल्क

10 हजार का फरारी ईनामी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2012- दिनांक 06.06.12 को कोर्ट पेशी से पुलिस अभिरक्षा से आरोपी धर्मेन्द्र पिता रामसिंह नि-भुरी टेकरी, खजराना, इंदौर फरार हो गया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को निर्देश दिये थे एवं उक्त आरोपी पर 10000/- का ईनाम घोषित किया था। उक्त आरोपी को पकडने हेतु क्राईम ब्रांच के निरीक्षक सीताराम यादव की टीम को लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरापी धर्मेन्द्र सिमरोल के जंगल में कही छुपा हुआ है। सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा सिमरोल के जंगल में सर्चिंग की गई तो पाया कि फरार आरोपी धमेन्द्र सेण्डल मेण्डल गांव के आस पास देखा गया है। टीम के द्वारा लगातार जंगल में तलाश करने पर क्राईम ब्रांच की टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नदी किनारे जंगलो में दिखाई दिया, एवं संदिग्ध व्यक्ति द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को देखते ही जंगल में दौड लगा दी गई। टीम द्वारा काफी भरसक प्रयास एवं मशक्कत के बाद आरोपी को पकडागया।
        उक्त आरोपी द्वारा इंदौर जिले में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट आदि के शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 25 से अधिक जघन्य अपराध पंजीबद्ध हैं। इनामी फरारी अपराधी को गिरफ्‌तार करने में निरीक्षक सीताराम यादव, सउनि गणेशराम सोलंकी, प्रआर राजकुमार बडोदिया, तेजसिंह यादव, आर. सुरेश मिश्रा, संदीप यादव, अजीत यादव, प्रेमचंद्र प्रजापति, योगेश परमार, विशाल दीक्षित की प्रमुख भूमिका रही।

04 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 85 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को 01 स्थाई, 85 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
      पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुये 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किद्गानगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राजेन्द्र नगर नाका निवासी क्रांतीसिंह पिता अजीत (41), राऊ निवासी सोनू पिता बाबूलाल (29) तथा पिगडम्बर निवासी प्रदीप पिता सरदार सिंह (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2820 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब तथा 05 बियर बरामद की गई।
      पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को 15.30 बजे बुद्व नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अमर पिता भीमराव वानखेड़े (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को 20.00 बजे भील कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली संगीता पति मुन्ना (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2012- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले तलावली चांदा निवासी मनोज पिता गोपाल (19), सहारा काकड़ निवासी दीपक पिता तेजू तंवर (20) तथा अमित पिता भरत (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को 15.50 बजे महाकाल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले खातीवाल टैंक निवासी सोनू पिता हरभजन सिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2012 को 12.20 बजे मालवा मील इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रूस्तम का बगीचा निवासी कालू पिता गणेद्गा (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।