Monday, April 22, 2013

नगर सुरक्षा समीति का शहर मे नवगठित झोन विभाजन




इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2013- अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर (नोडल अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग) श्री विनय पॉल ने बताया कि नगर सुरक्षा समीति को शहर में दो पूर्व तथा दो पश्चिम झोन में विभाजित किया गया है जिनके पदाधिकारी निम्नानुसार है।

                                   रमेश शर्मा एस.पी पूर्वी क्षेत्र जिला संयोजक
                                        सुधीर एरन एस पी संयोजक पूर्वी क्षेत्र
                          तरनजीत ंिसंह छावड़ा पश्चिम क्षेत्र एस पी संयोजक




महावीर जयंती जुलूस इंतजाम व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2013- श्री दिगम्बर जैन समाज महावीर ट्रस्ट इन्दौर द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 23.04.2013 को दोपहर 03:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस का मार्ग कांच मंदिर से प्रारम्भ होकर इतवारिया बाजार सब्जी मंडी, मल्हारगंज, टोरी कार्नर, गोराकुंड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा, कृष्णपुरा, फु्रट मार्केट, यशवंत रोड़, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार चौराहे से होते हुए कांच मंदिर तक रहेगा। जुलूस व्यवस्था के दौरान यातायात डायवर्सन निम्नानुसार प्रस्तावित है - 

1. भारी वाहनों का डायवर्सन - बड़ा गणपति से गोराकुंड की ओर, राज मोहल्ला से नृसिंह बाजार जवाहर मार्ग की ओर, मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल की ओर, फु्रट मार्केट से राजबाड़ा की ओर, कलेक्ट्रेट से हरसिद्धी की ओर, पटेल प्रतिमा से जवाहर मार्ग पर आने जाने वाले भारी वाहन सिटी बस इत्यादि आवश्यकतानुसार डायवर्सन किया जावेगा।

2. छोटे एवं मझोले वाहनों का डायवर्सन - जुलूस एमजीरोड़ एवं जवाहर मार्ग पर आने पर  बड़ा गणपति से गोराकुंड की ओर, राज मोहल्ला से नृसिंह बाजार जवाहर मार्ग की ओर, मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल कीओर, फु्रट मार्केट से राजबाड़ा की ओर, कलेक्ट्रेट से हरसिद्धी की ओर, पटेल प्रतिमा से जवाहर मार्ग पर आने जाने वाले अन्य छोटे चार पहिया वाहनों का आवश्यकतानुसार डायवर्सन किया जावेगा।

          कृपया यह डायवर्सन प्लान आम जनता की सुविधा के लिये लगाया गया है, किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा होने पर फोन नं. 2349103 एवं मोबाइल नं. 9479993379, 9479993724, 9479993727 पर सम्पर्क करें। आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया सहयोग प्रदान करें।

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 21 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 16 गिरफ्तारी व 136 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अप्रेल 2013 को 06 स्थायी, 16 गिरफ्तारी व 136 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेठी नाले के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 147/3 वाल्दा कॉलोनी निवासी आकाश रमेश (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 अप्रेल 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अप्रेल 2013 को 10.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगवाल बस स्टेण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जेबट अलीराजपुरा हाल राजनगर निवासी शांतीलाल रतनंिसह  (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 लोहे का दोनो तरफ धार वाला हथियार जप्त किया गया।  
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।