Tuesday, October 6, 2015

एक और शातिर बदमाश, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध किया गया


इन्दौर-दिनांक 6 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश विकास उर्फ चिकना पिता राजेन्द यादव (26) निवासी अभिनव नगर, इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत लड़ाई-झगड़े, मारपीट, चाकूबाजी, अडीबाजी, अवैध हथियार रखने आदि के विभिन्न 14 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी विकास उर्फ चिकना के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण कलेक्टर जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत कलेक्टर इन्दौर द्वारा आरोपी विकास को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में विकास उर्फ चिकना को पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

दो शातिर नकबजन पुलिस थाना बड़गौदा द्वारा गिरफ्‌तार, दो एलईडी टीवी, एक कम्प्यूटर मॉनीटर, एक सीपीयू आदि सहित कुल 46 हजार रूपयें का माल बरामद




इन्दौर-दिनांक 6 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा आज दिनांक 6.10.15 को दो शातिर नकबजन को गिरफ्‌तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
                इन्दौर शहर के थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदातों पर अंकुद्गा लगाने के लिये, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में प्रभावी गश्त करने व चोरी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्‌तार करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी बड़गौंदा द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों के आरोपियों की पतारसी हेतु एक टीम गठित की गई।
                पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर नकबजन 1. महेश पिता ज्ञानसिंह भील (24) निवासी ग्राम रायपुरिया थाना बड़गौंदा तथा 2. सतीश पिता रामप्रसाद भील (23) निवासी रामनिया माल रोड़ थाना बड़गौंदा को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होनें थाना क्षेत्र की चोरी के दो अपराध क्रं 345/15 धारा 457, 380 भादवि एवं अप क्रं. 321/15 धारा 457, 380 के अन्तर्गत चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो एलईडी टीवी, एक एलईडी मॉनीटर, एक सीपीयू, एक की-बोर्ड तथा एक मोडम सहित कुल 46 हजार रूपयें का माल मश्रुका बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया है तथा इनसे अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी श्री आमोद सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस थाना रावजी बाजार का शातिर बदमाश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध



इन्दौर-दिनांक 6 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा थाना क्षेत्र का शातिर बदमाश अमित पिता बाबूराव मराठा (38) निवासी 35/1 मोती तबेला इंदौर को पकड़ा गया है। इसके विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत लड़ाई-झगड़े, घर में घुसकर मारपीट, चाकूबाजी, अडीबाजी, अवैध हथियार रखने व हत्या के प्रयास आदि के विभिन्न 15 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी अमित के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण कलेक्टर जिला इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत कलेक्टर इन्दौर द्वारा आरोपी अमित को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी अमित मराठा को पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा गिरफ्‌तार कर, केन्द्रीय जेल भोपालभेजा गया है।

नकली पुलिस से सावधान रहने के लिये नगर सुरक्षा समिति थाना पलासिया का जन जागरण अभियान


इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015-इन्दौर शहर में लगातार घटित हो रही नकली पुलिस संबंधित घटनाओं से आम नागरिकों को सावधान करने के उद्‌देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में नगर सुरक्षा समिति थाना पलासिया द्वारा एक जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसके अन्तर्गत नकली पुलिस से सावधान रहने संबंधी 40 बैनर तैयार कर, पुलिस वाहनों व आटो रिक्शा एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाये गये है।

                नगर सुरक्षा समिति थाना पलासिया के संयोजक श्री राजेश जैन एवं चन्द्रशेखर पाल व अजय कातियाल एवं उनकी टीम के सदस्यगण थाना क्षेत्र की कालोनियों में बैनर लेकर, पैदल भ्रमण कर आम जनता को सतर्क कर रहे है। चौराहों पर लोगों को एकत्र करके, उन्हे नकली पुलिस की ठगी से बचने के कारगर उपाय समझा रहे है। नकली पुलिस बनकर घटना कारित करने वाले बदमाशों के हुलियों से भी आम लोगों को अवगत कराया जा रहा हैं तथा घर-घर जाकर नकली पुलिस से सावधान रहने के पम्पलेट बांटे जा रहे है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 138 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 06 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                           03 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                            04 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को 04 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                    जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को, 01.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमोरी देशी कलाली अहाते के पास मस्जिद के नीचे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, अरूण पिता आसाराम मौर्य, प्रकाश पिता किशन लाल, अरविन्द पिता लखन लाल आर्य तथा विशाल दीवान पिता भगवति प्रसाद दीवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5700 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
  पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 06 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह केनिर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 13 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को 13 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणोमें जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                           सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को, 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामा नगर ई सेक्टर सुंदरम गैंस ऐजेन्सी के पास पेड के नीचे से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले प्रजापत नगर निवासी दीपक पिता बजरंग पाल तथा सांई कृपा नगर निवासी मुन्ना शर्मा पिता बद्री शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 790 रूपये नगदी, दो मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को, 15.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 1/1 बी.के. सिंधी कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिले सिंधी कॉलोनी निवासी अशोक उर्फ अच्छु सिंधी, जोद्गाी कॉलोनी इंदौर निवासी संतोष उर्फ अंतरू पिता परसराम तथा प्रेम नगर इंदौर निवासी भीम पिता सतपाल सिंहको पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 336 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                        अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमटगिरी तिराहा तथा अंग्रेजी शराब दुकान गांधी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, देव धरम टंकी इंदौर निवासी राज पिता राजा योगी, देवधरम टंकी इंदौर निवासी धीरज पिता संतोष पंवार तथा देवरधरम टंकी इंदौर निवासी दीपेश पिता कमल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू तथा एक खुकरी जप्त की गयी।
 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।