Sunday, November 1, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 222 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 96 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                           01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                      1 फरारी, 52 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को 01 फरारी, 52 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                     सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौहर नगर खजराना इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, यहीं के रहने वाले हमीद पिता अब्दुल रसीद तथा सलीम पिता छोटे खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2015-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर सरवटे बस स्टेण्ड परिसर इंदौर से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाउडर ले जाते हुये मिलें, ग्राम रलायती पोस्ट गंगापुर तहसील बड़ोद जिला आगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 52 हजार 950 रूपये कीमत का कुल 17 किलो 650 ग्राम अवैध डूडा चूरा पाउडर जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 01 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 126 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                   03 फरारी, 62 गैर जमानती वारन्टी, 50 गिरफ्‌तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को 03 फरारी, 62 गैर जमानती वारन्टी, 50 गिरफ्‌तारी तथा 113 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव गांधी चौराहा मैदार इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, ग्राम पिपल्याराव इन्दौर निवासी करण पिता कमल तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 3000 रूपये कीमत की 55 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2015 को हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब लेजाते/बैचते हुये मिले, नई आबादी हातोद निवासी-सुरेश पिता रमेश यादव तथा ग्राम बसान्द्रा निवासी-नरेन्द्र पिता दयाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर व 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।