Wednesday, June 10, 2015

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा आज दिनांक 10 जून 2015 को 14.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत पैलेस कालोनी नाले के पास इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें निम्न 9 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया-
1. यशराज पिता शैलेष अग्निहोत्री निवासी 68 गीताभवन चंदन नगर, 
2. कुश्मित सिंह पिता कुलवंत सिंह निवासी 285/1 एबी रोड़ राऊ, 
3. शालू पिता शकील निवासी चंदन नगर,
4. दीपक पिता श्रीचंद चांदवानी निवासी काटजू कालोनी इंदौर,
5. इमरान खान पिता सत्तार खान निवासी लोहागेट चंदन नगर इंदौर,
6. नवनीत पिता राजू लश्करी निवासी 53 लालबाग लाईन इंदौर,
7. रामकिशोर पिता मोहनलाल निवासी लालबाग कालोनी इंदौर,
8. इस्माईल पिता शरीफ खान निवासी आमवाला रोड़ चंदन नगर,
9. ओमप्रकाश पिता उदयराम यादव निवासी लालबाग लाईन इंदौर 

          पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 20 हजार 800 रूपये नगदी, 13 मोबाईल, एक एयरगन तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद् कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर होगी पुलिस की नजर

उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर द्वारा 7 नये चौराहों पर चालान बनाने की दी अनुमति 

इन्दौर 10 जून 2015- इन्दौर शहर की बढती आबादी एवं वाहनों की संखया के अनुपात में यातायात बल में वृद्धि न होने से इन्दौर पुलिस द्वारा उपलब्ध बल के साथ-साथ नवीन तकनीकों का उपयोग करने की पहल की गई। इसी क्रम में अत्याधुनिक कैमरों के माध्यम से चौराहों पर यातायात का सुचारू संचालन एवं यातायात संकेतको का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सप्रमाण कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस द्वारा जनवरी माह 2015 से आर.एल.व्ही.डी. सिस्टम के माध्यम से 2 चौराहों पर प्रयोग प्रारंभ किया गया था। 
       पुलिस उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 10 जून 2015 को यातायात प्रबंधन केन्द्र का भ्रमण किया और आर.एल.व्ही.डी. के सभी चौराहों की फीड का अवलोकन किये जाने के उपरान्त शहर के निम्नलिखित 7 चौराहों पर दिनांक 11 जून 2015 से आर.एल.व्ही.डी. सिस्टम से चालान बनाने के निर्देश दिये गये :-

1. टॉवर चौराहा
2. गीता भवन
3. पलासिया
4. रीगलचौराहा
5. मृगनयनी
6. बंगाली चौराहा
7. इन्द्रप्रस्थ चौराहा (हुकुमचन्द घण्टाघर चौराहा)

             इस सिस्टम के अन्तर्गत रेड लाईट होने पर स्टॉप लाईन क्रास करने वाले प्रत्येक वाहन के चालान बनाये जायेगे । अतः जनसामान्य से अपेक्षा की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं बेहतर यातायात व बेहतर शहर बनाने में सहयोग प्रदान करें ।

चैकिंग के दौरान आरोपी से 05 मोबाईल फोन जप्त

इन्दौर 10 जून 2015 - कल दिनांक 09 जून 2015 को 19.15 बजे पुलिस भंवरकुआ द्वारा चैकिंग के दौरान आसाराम बापू चौराहा के पास से एक व्यक्ति को रोककर चैकिंग करते हुये उसके हाथ मे लिये पौलीथिन की थैली में 05 मोबाईल फोन 02 नोकिया, 02 सेमसंग तथा 01 माइक्रोमेक्स कंपीन के पाये गये, उक्त व्यक्ति व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम नवीन पिता सुरेद्गा यादव निवासी चौईथराम मण्डी बताया। उसके पास मिले 05 मोबाईल फोन के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा कोई जबाव नही दिया गया मोबाईल फोन से संबंधित कोई रद्गाीद या बिल नही होना बताया, जिस पुलिस थाना भंवरकुआ धारा 102 जाफौ के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति को गिरफ्‌तार किया गया तथा उसके कब्जे से पांचो मोबाईल फोन जप्त किये गये है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 147 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 10 जून 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसके कुल 80 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -
                                             02 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 33 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                15 गैर जमानती वारन्टी, 27 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10जून 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून 2015 को 15 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाद्गाों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 


                                                           अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को 23.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जसपाल ढाबा के सामने गेट पर एमआर 10 रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, 348 ईएस3 स्कीमनंबर 78 इंदौर निवासी अमरज पिता पंजाब सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1910 रूपये कीमत की दो बाटल, 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को 18.00 बजे जम्मू कद्गमीर ढाबा पुलिस के पास बायपास रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते मिलें, यही के रहने वाले भरत कुमार पिता आजूराम चंद्राकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारादोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                      अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को 18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पीपल की चाल कुल्कर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धमेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
   पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।



इन्दौर 10 जून 2015 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पद्गिचम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 जून 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कुल 67 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                    07 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015- इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्रद्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 व 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                          21 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015-इन्दौर पुलिस पद्गिचम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून 2015 को 21 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 94 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                    सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को 20.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ऋषि पैलेस इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में मिलें, यही के रहने वाले जगन पिता राम किद्गान राजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 230 रूपये नगदीतथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                          अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 जून 2015- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 09 जून 2015 को  17.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भोई मोहल्ला दतोदा से अवैध शराब बेचते मिली,  यही के रहने वाले अम्बाराम पिता काद्गाीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।