Thursday, December 16, 2010


vkj{kd in ds p;u gsrq vkosnu izLrqr djus gsrq foLr`r tkudkjh
bUnkSj & fnukad 16 fnlEcj 2010&iqfyl egkfujh{kd bankSj tksu bankSj Jh lat; jk.kk us crk;k fd ftyk iqfyl cy bUnkSj t+ksu@iqfyl izf'k{k.k 'kkyk bUnkSj@fo'ks"k 'kk[kk laoxZ ¼iqfyl eq[;ky; Hkksiky½ ds vkj{kd&thMh] vkj{kd&pkyd ,oa vkj{kd&VªsMesu ds dqy 719 in fjDr gksaxs] ftudks Hkjus ds fy;s bPNqd mEehnokjksa ls vkosnu i= fnukad 03 tuojh 2011 ls 10 tuojh 2011 rd vkeaf=r fd;s tkrs gSaA mEehnokj vkosnu i= Lo;a mifLFkr gksdj ;k Mkd ls Hkh Hkst ldrs gSaA mEehnokj dks Loa; vafre frfFk ds iwoZ 'kkjhfjd uki&tkS[k djkus ds fy, lfefr ds le{k mifLFkr gksuk vfuok;Z gksxkA vkosnu i= Lohdkjus dh vafre frfFk 10 tuojh 2011 rd gS blds ckn izkIr vkosnu i= o 'kkjhfjd uki&tks[k ds fy;s vk;s mEehnokjksa ij fopkj ugha fd;k tkosxk vkSj u gh 'kkjhfjd uki&tks[k fd;k tkosxkA vkosnu i= ofj"B iqfyl v/kh{kd dk;kZy; ftyk bUnkSj o iqfyl v/kh{kd dk;kZy; ftyk /kkj] >kcqvk] vfyjktiqj] [kjxksu] [k.Mok] cM+okuh] cqjgkuiqj esa ls fdlh ,d dk;kZy; esa gh izLrqr fd;s tk ldsxsaA iqfyl izf'k{k.k 'kkyk bUnkSj ,oa fo'ks"k 'kk[kk laoxZ ¼iqfyl eq[;ky; Hkksiky½ dh HkrhZ esa lEehfyr gksus okys mEehnokj Hkh vius vkosnu i= ofj"B iqfyl v/kh{kd dk;kZy;] ftyk bUnkSj esa izLrqr dj ldsxsaA p;fur mEehnokjksa dh fu;qfDr x`g ftys esa ugha dh tkosxh rFkk mUgsa bUnkSj t+ksu ds fdlh Hkh ftys esa miyC/k fjDr LFkku ij fu;qfDr nh tk ldsxhA fo'ks"k 'kk[kk laoxZ ds vkj{kd&thMh@pkyd ds in jkT; Lrfj; gSa] vr% p;fur mEehnokjksa dks fo'ks"k 'kk[kk t+ksu e/;izns'k dh fofHkUu bdkbZ;ksa esa fjDr inksa ij inLFk fd;k tk ldsxkA bldk vafre fu.kZ; iqfyl eq[;ky; dk gksxkA
      HkrhZ dh izfdz;k fnukad 03 tuojh 2011 ls izkjEHk dh tk,xhA ijh{kk dk dk;Zdze fuEukuqlkj gS &
dza
HkrhZ dk;Zdze
fnukad o fnu
dze'k%----------2
 
vof/k
1
'kkjhfjd uki&rkSy o vkosnu i= tek djkuk
03 tuojh ls 10 tuojh 2011 rd
¼fnu lkseokj ls lkseokj rd½
08 fnu
2
'kkjhfjd izoh.krk ijh{kk
13 tuojh 2011 ls ¼fnu xq#okj ls½
&
3
fyf[kr ijh{kk
30 tuojh 2011 ¼fnu jfookj½
01 fnu
4
lk{kkRdkj
05 Qjojh 2011 ls ¼fnu 'kfuokj ls½
&
bUnkSj t+ksu@fo'ks"k 'kk[kk laoxZ¼iqfyl eq[;ky; Hkksiky½ dh HkrhZ gsrq ftysokj fjDr in  fuEukuqlkj gS &
l dza
in o uke
lkekU; [kqyh izfr;ksfxrk ¼vukjf{kr½ in
vuqlwfpr tkfr
vuqlwfpr tu tkfr
vU; fiNM+k oxZ
;ksx
iq:"k
efgyk
iq:"k
efgyk
iq:"k
efgyk
iq:"k
efgyk
iq:"k
efgyk
1
vkj{kd¼thMh½
344
37
83
9
88
11
42
5
557
62
2
vkj{kd¼pkyd½
26
0
2
0
14
0
4
0
46
0
3
efgyk MsLd
0
26
0
7
0
0
0
5
0
38
vkj{kd VªsMesu ds vUrxZr ukbZ 02] dqd 02] /kksch 03] dkjisUVj 01] VsUV [kyklh 06] eksph 02 dqy 16 in fjDr gSA
mijksDr fjDr inksa esa ls 10 izfr'kr in HkwriwoZ lSfud ,oa 15 izfr'kr in uxj lSfudksa ds fy;s vkjf{kr gSaA vkj{k.k dk ykHk ds fy;s uxj lSfudksa dh rhu o"kZ dh lsok gksuk vfuok;Z gSA
osrueku &vkj{kd¼laoxZ½ dk osrueku Rupees Symbol 5200 ls 20200$xszM is Rupees Symbol 1900 ,oa le;≤ ij 'kklu Onkjk Lohd`r vU; HkRrs rFkk ifjyfC/k;kWa ns; gksaxsA
HkrhZ gsrq ik=rk & mEehnokj dks Hkkjr dk ukxfjd gksus ds lkFk gh mlds }kjk e-iz-'kklu]lkekU; iz'kklu foHkkx] ea=ky; Hkksiky ds vkns'k dzekad@lh&3&5@98&3@,d fnukad 27-3-98 ds vuqlkj 10$2 iz.kkyh ds vUrxZr 10 oha d{kk dh ijh{kk vFkok gk;j lSd.Mjh vFkok led{k ijh{kk e-iz- fLFkr fo+|ky; ls mRrh.kZ gksuk pkfg;s] fdUrq vuqlwfpr tu tkfr ds mEenokjksa dks 8oha d{kk vFkok led{k ijh{kk ikl djuk vfuok;Z gksxkA
jkT; 'kklu ds ijhi= dzekad¼,½143@86@¼4½nks fnukad 09-06-87 ds vuqlkj vkosnu i= tek djus dh vafre frfFk 10 tuojh 2011 ls 90 fnu iwoZ izns'k ds fdlh Hkh jkst+xkj dk;kZy; esa thfor iath;u gksuk vko';d gSA
jkT; 'kklu] lkekU; iz'kklu foHkkx ds Kkiu dzekad@lh&3&3@2000@3@¼,d½] fnukad 13-04-2000 ds vuqlkj dksbZ Hkh iq#"k mEehnokj ftlus 21 o"kZ dh vk;q ls iwoZ fookg dj fy;k gks rFkk efgyk mEehnokj ftlus 18 o"kZ dh vk;q ls iwoZ fookg dj fy;k gks] vkj{kd&thMh@vkj{kd VªsMesu@vkj{kd&pkyd@efgykMsLd ds in ij fu;qfDr ds fy, ik= ugha gksxkA
vk;q & fn- 01 tuojh 2011 dh fLFkfr esa mEehnokj us 18 o"kZ dh U;wure vk;q iwjh dj yh gks vkSj vf/kdre vk;q 28 o"kZ ls vf/kd ugha gksuh pkfg;sA ;fn vH;kFkhZ vuqlwfpr tkfr@vuqlwfpr tutkfr ;k vU; fiNM+k oxZ dk lnL; gks rks mPprj vk;q lhek esa vf/kdre 05 o"kZ dh NwV nh tk;sxhA
'kkjhfjd ekin.M & ftyk iqfyl cy bUnkSj t+ksu@iqfyl izf'k{k.k 'kkyk bUnkSj esa vkj{kd&thMh@VªsMesu@pkyd dh HkrhZ esa mEehnokjksa dh mapkbZ@lhusa dk eki fuEukuqlkj gksxkA
¼v½ mapkbZ&lkekU; t+kfr@vuqlwfpr t+kfr@vU; fiNM+k oxZ ds iq:"k mEehnokjksa ds fy;s &mapkbZ&168 lsa-eh @ lhuk&81 lsa-eh¼fcuk Qqyk,½ o 86 lsa-eh¼Qqykusa ij½
¼c½ vuqlwfpr tut+kfr ds iq:"k mEehnokjksa ds fy;s &
mapkbZ&160 lsa-eh @ lhuk&76 ls-eh¼fcuk Qqyk,½ o 81 ls-eh¼Qqykusa ij½
¼l½ lHkh oxZ dh efgykvksa ds fy;s &
mapkbZ &158 lsa-eh
;gka ;g Li"V fd;k tkrk gS fd U;wure fu/kkZfjr eki ls ;fn fdlh mEehnokj ds lhus dk eki vf/kd gksxk rks ml eki ls lhus dks de ls de 05 ls-eh- Qqykuk vfuok;Z gksxkA efgyk mEehnokjksa ds fy;s lhus dk dksbZ ekin.M ugha gksxkA
uksV& bUnkSj t+ksu dh vkj{kd HkrhZ 2011 esa lEehfyr gksus ds fy;s vkosnu bUnkSj t+ksu ds vf/kuLFk ftyksa ds iqfyl v/kh{kd dk;kZy;ksa esa gh tek djk;s tk;sA iqfyl egkfujh{kd dk;kZy; bUnkSj t+ksu esa izkIr gksus okys vkosnu i=ksa ¼jftLVj@Lo;a }kjk izLrqr½ dks ekU; ugha fd;k tkosxkA
1-  vkj{kd HkrhZ dk foLr`r foKkiu bUnkSj iqfyl dh osc lkbZV www.indorepolice.org ij Hkh ns[kk tk ldrk gSA

ग्राम कुडाना सांवेर में हुये अंधेकत्ल का पर्दाफाष, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०-पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना सांवेर क्षेत्रांतर्गत दिनांक १९ नवम्बर २०१० की रात्री में केसरीमल पिता नगजीराम खाती पटेल (७०) निवासी ग्राम कुडाना सांवेर की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। सांवेर थाना प्रभारी यूपीएस चौहान व उनकी टीम द्वारा हत्या की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पहुॅचकर मौका मुआयना किया गया तथा एफएसएल की टीम, पुलिस डॉग स्कवॉड व फिंगर प्रिंट की टीम द्वारा मौका मुआयना कराया गया। तत्समय देखते हत्या का कोई स्पष्ट कारण नजर नही आ रहा था क्योकि घटना स्थल से चोरी, लूट जैसे कोई साक्ष्य नही मिले, पुलिस द्वारा घटना स्थल से एक बैग, शॉल व कुछ वस्तुये बरामद की गई। पुलिस थाना सांवेर द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा ३०२ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।                    
          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देषन में, एसडीओपी सांवेर आर.एस.हटीला के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी सांवेर यूपीएस चौहान व उनकी टीम को विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई जिसमें संदेही नानसिंह पिता भारसिंह भीलाला निवासी चिरिया मुंडला थाना पिपलोद का नाम सामने आया, नानसिंह पूर्व में ग्राम कुडाना सांवेर में मजदूरी किया करता था। नानसिंह भीलाला को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया जाकर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी नानसिंह द्वारा उक्त हत्या करना स्वीकार किया।
        आरोपी नानसिंह पिता भारसिंह भीलाला निवासी चिरिया मुंडला थाना पिपलोद को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि केसरीमल की हत्या उनके परिवार के लोगो द्वारा कराई गई है इस संबंध में विवेचना के दौरान खुलासा हुआ था कि चूकिं मृतक केसरीमल पिता नगजीराम की कोई संतान नही थी तथा केसरीमल के पास ३ करोड से अधिक की संपत्ति थी जो कि उसकी मृत्यु के बाद अन्य भाईयो में वितरित होती इस आधार पर विवेचना की जा रही है। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
   

शातिर लुटेरा व चोर पकडाया, एक लाख पचास हजार रूपये से अधिक के मोबाईल, लेपटॉप बरामद

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर महेश चन्द जैन ने बताया कि लूट, नकबजनी व चोरी की बढती वारदातो की पतारसी हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिह के नेतृत्व में सउनि पाण्डेय की टीम जिसमें  आर. अरविन्द, विनोद शर्मा, व गणेश पाटील को लगाया गया । क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की बदमाश संदीप पिता राधेष्याम निवासी साउथ गाडरराखेडी इंदौर नकबजनी व चोरी की वारदातो में लिप्त है । क्राईम ब्रांच की उक्त टीम द्वारा काफी मेहनत व मषक्कत से बदमाष संदीप पिता राधेश्याम (२१) निवासी साउथ गाडराखेडी इन्दौर को पकडा जिससे पुछताछ करते थाना भंवरकुआ, व संयोगितागंज क्षैत्र में हुई लेप्टाप व नकबजनी का खुलासा होने के साथ साथ पलासिया, छोटीग्वालटोली व संयोगितागंज क्षैत्र से चार मोबाईल छिनने की घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। लेपटॉप व मोबाईल खरीदने वाले सुदीप बलराय निवासी सेन्ट रेफल स्कुल के पास जो कि बी.बी.ए. का स्टूडेण्ट है, को भी आरोपी बनाया गया है। 
        उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिह ने बताया कि पकडा गया आरोपी पूर्व में भी सदरबाजार, परदेशीपुरा, एवं तुकोगंज थाना क्षैत्रों में अपराध करने के कारण गिरफ्तार हो चुका है, आरोपी आदतन नकबजन व लूटेरा है। आरोपी संदीप ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर ज्यादातर घटनाऐं रोड पर पैदल चल रहे युवक एव युवतियों जो कि मोबाईल पर बात करते दिखते है, उनसे मोबाईल छिनने की वारदाते करता है। बरामद किये गये मोबाइलों की आइईएमआई नम्बर के आधार पर उनके मालिकों की पतारसी की जा रही है। आरोपी ने सपना-सगीता रोड स्थित सेन्ट्रल पाईट बिल्डिग में स्थित श्रीकृष्णा बॉयस होस्टल से एक लेप्टाप व दो मोबाईल तथा इन्द्रा कम्पलेक्स नोलखा से लेप्टाप, व मोबाईल तथा पलासिया क्षैत्र से ३ मोबाईल फोन चुराना स्वीकार किया। पुलिस टीम को आरोपी से कुल २ लेप्टाप व १० मोबाईल फोन कीमती करीबन १ लाख ५० हजार रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा इसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। जिसके मिलने के बाद अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। जप्तषुदा मोबाईलो एवं लैपटॉप के मॉडल नंबर निम्न प्रकार है-
१. नोकिया ५२३३ आईएमईआई नंबर - ३५२००००४३८०३१३३
२. नोकिया २६९० आईएमईआई नंबर - ३५२०१००४८६२७९७१३
३. नोकिया २७०० आईएमईआई नंबर - ३५२०१९०४९९०२८५१४
४. नोकिया ६२३२ आईएमईआई नंबर - ३५४८२७०२०७७२३४७
५. नोकिया ३११० आईएमईआई नंबर - ३५२०३२०२६०५७०७१२
६. स्पाईस क्यूटी५२ आईएमईआई नंबर - ९१००६०८००४३३४६१
७. जी फाईव एन-७९ आईएमईआई नंबर - ३५७३१४०३२७९९१४४
८. जी नाईन ई-७१ आईएमईआई नंबर - ३५२५६४०४०८२४३१९
९. झेड-७७ आईएमईआई नंबर - ३५७७५७०२८६६२४८८
१०. मोटरोला सी-१६८ आईएमईआई नंबर - ३५२४८५०२३४५०५२८
११. एक लैपटॉप डेल कंपनी, काले रंग का मॉडल पी-१०एफ-००१-एन५०१० सर्विस नंबर- २५६३९५३३०६४
१२. सोनी बायो कंपनी, काले रंग का मॉडल पीसीजी७क्यू-६पी सर्विस नंबर-२-६८२-७४२-११

११ आदतन २३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ११ आदतन तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६५ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को ६५ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ६५ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिरवास रोड देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता विक्रमसिंह राजपूत (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये कीमत की ०४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे नई कॉलोनी हातोद से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष पिता अम्बाराम (३१) तथा ग्राम पालिया हातोद निवासी सुरेष पिता खुमानसिंह भील (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे गोया दतोदा सिमरोल से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कालूराम पिता जीवन चरण (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुद्वनगर मल्टी के पास मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले हरीओम, प्रकाष, नाना, मुकेष, गणेष तथा ज्ञानसिंग को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को २२.४० बजे हाट मैदान झुग्गीझोपडी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद नवाब, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद अफजल, नंदू तथा सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८४५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १२.१५ बजे एनटीसी ग्राउन्ड जनता क्वाटर परदेषीपुरा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १८४/२ गोरीनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता गोकुलदास बैरागी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १५.३० बजे कलाली के सामने देपालपुर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले रविदास मार्ग देपालपुर निवासी वासुदेव पिता सिद्वाजी बलाई (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे जिंसी हाट मैदान इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १०३/१ जिंसी मेनरोड इंदौर निवासी योगेष पिता बाबूलाल (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०८ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडवाल कॉलोनी भागीरथपुरा बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही रेडवाल कॉलोनी भागीरथपुरा इंदौर के रहने वाले गोपाल पिता प्रेमप्रकाष (२०), भागीरथपुरा इंदौर निवासी विक्की पिता मुन्नालाल कोरी (१९) तथा राहुल उर्फ बटका पिता परमानंद कोरी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक फालिया, एक तलवार तथा एक ३१५ बोर का देषी कट्टा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १७.२५ बजे तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मोगरादेव उदयनगर देवास निवासी दयाराम पिता प्रभु भीलाला (३०) तथा ग्राम सेमली देवास निवासी भवंरसिंह पिता मोतीसिंह भील (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १२.३० बजे नगर निगम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम उदयपुर थाना मनावर जिला धार निवासी मानसिंह पिता देवा भील (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे रेती मण्डी रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सांधवरी थाना तिरला निवासी भारत पिता कन्हैया भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १५ दिसम्बर २०१० को १४.४५ बजे नंदलाल रोड बाडा गेट के पास हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बागरी मोहल्ला हातोद निवासी पप्पू पिता अम्बाराम बागरी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।