Sunday, November 22, 2015

फरार आरोपी की पतारसी के लिये 05 हजार रूपयें के ईनाम की घोषणा


इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015- पुलिस थाना हीरानगर के अप. क्र 527/15 धारा 489 ए,बी, सी भादवि में फरार आरोपी नासीर उर्फ निब्बोर खान पिता अनवर खान निवासी पैतृक गांव मेहलु थाना केतुग्राम पश्चिम बंगाल हाल ग्राम अलवासा थाना बाणगंगा फरार है।, इंदौर पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी की पतारसी हेतु 05 हजार रूपयें के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है। जो कोई व्यक्ति उक्त फरार आरोपी की पतारसी करवाएगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उक्त आरोपी की गिरफ्‌तारी संभव हो सके , उसे 05 हजार रूपयें के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 76 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 22 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                      15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 02 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                       सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राखौड़ी धर्मशाला के पीछे परदेशीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविािध में लिप्त मिलें 210/4 परदेशीपुरा निवासी प्रिन्स पिता मिट्‌ठूलाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को 13.50 बजे, भमौरी प्लाजा के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविािध में लिप्त मिलें 1/1 रामनगर इन्दौर निवासी जनार्दन पिता महादेव गलगटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 755 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 22 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 45 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                       12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   04 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                       अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2015-पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीरामकृपा ढाबे के पास ग्राम अवलाय से अवैध शराब ले जाते/बेचत मिलें, ग्राम अवलाय निवासी अर्जुन पिता रामेश्वर प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।