Wednesday, October 21, 2015

दशहरा पर्व - रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था

इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2015- दिनांक 22.10.2015 को सम्पूर्ण शहर में दशहरा पर्व मनाया जाएगा जिसमें दर्शको  की काफी मात्रा में भीड भाड रहती है जिसको देखते हुए पृथक से यातायात व्यवस्था लगायी गयी है।

1. जी.पो.ओ चौराहे पर रावण दहन के दौरान यातायात व्यवस्था सूचारू रूप से चलाने हेतु सरवटे से महू-पिथमपुर जाने वाले वाहनो का डायवर्शन किया जाएगा। जो सरवटे श्रीमाया, गीता भवन, माई होम, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय, से कृषि कालेज होते हुए पिपलियाहाना होते हुए जा सकेगी एवं चार पहिया व तीन पहिया वाहन जो राऊ, महू की ओर जाना चाहते है, वो इसी रूट का इस्तमाल कर सकते है अथवा व्हाइट चर्च, पी. एस. सी कार्यालय से जिला जेल होकर मूसाखेडी रिंग रोड की ओर जा सकते है। इसी प्रकार महू पिथमपूर से सरवटे जाने वाली समस्त बसे नवलखा से तीन ईमली पिपलियाहाना, कृषि कालेज, व्हाईट चर्च, मधूमिलन होकर सरवटे आ सकेंगी एवं दो पहिया चार पहिया वाहन नवलखा से इंदिरा प्रतिमा फोरेस्ट टी, अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ होकर सरवटे या अन्य स्थानो पर जा सकेंगी। रावण दहन के दौरान बैंक टी, मूस्ताक अली गेट, छावनी चौराहा एवं इंदिरा प्रतिमा चौराहे से सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। 
2. दशहरा मैदान पर रावण दहन के दौरान महूनाका चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका तथा रंजीत हनुमान से उषानगर चौराहा, मधुवन कॉलोनी से उषानगर चौराहा, गुमास्तानगर से नरेन्द्र तिवारी मार्ग जो दशहरा मैदान के सामने निकलता है, के मार्गो पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार महूनाका से चाणक्यपुरी एवं चाणक्यपुरी से महूनाका की ओर आने जाने वाला यातायात महूनाका से रंजीत हनुमान रोड, फूटी कोठी, वैशालीनगर, गोपुर चौराहा होते हुए चाणक्यपुरी की ओर से आ जा सकेंगे। मधुवन कॉलोनी से उषानगर की ओर आने वाला यातायात केद्गारबाग एवं नईदुनिया दरगाह टी से कलेक्ट्रेट की ओर एवं महूनाका की ओर से आ जा सकेंगे।
3. चिकमंगलूर चौराहे पर रावण दहन के दौरान डी.आर.पी दरगाह से चिकमंगलूर चौराहे तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगे जो डी.आर.पी दरगाह से लोखंडे पूल, नगर निगम चौराहा, से मृगनयनी की ओर आ जा सकेंगे। रावण दहन के दौरान चिकमंगलूर चौराहे से डी.आर.पी दरगाह तक सभीवाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। 
4. इसी प्रकार आर.एन.टी मार्ग, संयोगितागंज स्कूल पर रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता है जिसमें काफी भीड भाड रहती हैं, जिस दौरान मधूमिलन से छावनी की ओर एवं छावनी चौराहे एवं लक्ष्मीनारायण दूध वाले गली से मधूमिलन की ओर सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। जो वाहन अग्रसेन या कलेक्टर की ओर जाना चाहते है वो पटेल प्रतिमा सेफी से जवाहर मार्ग का उपयोग कर जा सकतें है। इसी प्रकार टावर व अग्रसेन से मधूमिलन आने वाले वाहन छावनी चौराहा, अर्जुन प्याऊ, सरवटे, पटेल प्रतिमा से आ सकते है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 129 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 अक्टूबर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -


                                                             21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                  04 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 04 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

                                                      अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 205 शुक्ला नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले, यहीं रहने वाले संतोष उर्फ संतू पिता दिनेश वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 12 हजार रूपयें कीमत की 6 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही ह

इन्दौर 21 अक्टूबर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 85 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                02 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   04 गैर जमानती, 49 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 04 गैर जमानती, 49 गिरफ्तारी तथा 93 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                      जुऑ खेलते मिले 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिन्धी कालोनी बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, जगदीश पिता ताराचंद टटवारे, इन्दर वाधवानी पिता मुकेश, विजय पिता रमेश वीरानी तथा हरीश पिता शीतलदास ग्यानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 19.00 बजे, अहिरखेड़ी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, अनिल पिता प्रेमलाल, राजेश पिता हीरालाल, दीपक पिता शंकरलाल तथा सुभाष पिता जयराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 660 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 20.25 बजे, रिश्ता गार्डन के पीछे मार्तण्ड नगर के पाास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, दिनेश पिता शंकर, धनराज पिता श्रीपद हेरोड, सूरज पिता संतोष गायकवाड़ तथा अज्जू पिता जयराम वाघ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिसद्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 क्टूबर 2015-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को, 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सोनिया गांधी नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलीं, म.न. 5 सोनिया गांधी नगर इंदौर निवासी कमलबाई पति मदनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 12 हजार रूपयें कीमत की 6 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर  कार्यवाही की जा रही है

                                                 अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2015-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरदौल मंदिर के सामने सदर बाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 130/1 जूना रिसाला इंदौर निवासी जफर पिता अब्दुलगनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।