Sunday, July 29, 2012

17.30 बजे से 20.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- इंदौर शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन व यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देद्गान में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर 17.30 बजे से 20.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 185 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 25 हजार 720 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 14 दो पहिया वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना                चैकिंग पांईट             चालान       सीएफ  
1.  सेन्ट्रल कोतवाली        संजय सेतु                  04            800
2.  एम जी रोड़                चिमनबाग                 05             800
3.  तुकोगंज                    मालवा मील               10          1300
4.  संयोगितागंज            जेल चौराहा                 11          1200
5.  छोटी ग्वालटोली         मधुमिलन                 10          1000
6.  पलासिया                  साकेत चौराहा             11          1700
7  परदेद्गाीपुरा            कल्याण मिल             07          1950
8.  बाणगंगा                    लवकुद्गा चौराहा        11         1300
9.  हीरानगर                    चंद्रगुप्त चौराहा          04          500
10.  एमआईजी                श्रीनगर                     04          400
11. विजयनगर                 रसोमा                     17         3440
12. खजराना                   रामकृष्णबाग            10         1000
13. लसूड़िया                   तुलसीनगर               03           740
14. जूनी इंदौर                 गुलजार                    07           800
15. रावजी बाजार             हरसिद्वी                 04            900
16. भंवरकुऑ                  आद्गााराम            07           700
17. सराफा                 राजबाडा, गोराकुण्ड        06          1000
18. पंढरीनाथ            मच्छी बाजार,फूलमंडी      04           600
19. छत्रीपुरा               लाबरिया भैरू, धाररोड़      05          500
20. मल्हारगंज            बड़ागणपति, पंचकुईया    04         400
21. सदरबाजार        गुटकेद्गवर, सिंकदराबाद    11        1100
22. एरोड्रम                 गांधीनगर                      10        1200
23 अन्नपूर्णा              रणजीत, दद्गाहरा           10        1000
24. चंदननगर            फूटी कोठी,पुराना थाना      07       1040
25. राजेन्द्र नगर         रेतीमंडी                          03         350
                                              ..........................................................
                                       कुल                185 वाहन     25720 रूपये समन शुल्क

पुलिस संचार प्रशिक्षण विद्यालय में सीधी भर्ती के उप निरीक्षक (रेडियो)तकनीशियनों का बुनियादी कोर्स क्र. 2 प्रांरभ



इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- पुलिस रेडियो संचार प्रशिक्षण विद्यालय जो कि मध्य प्रदेश पुलिस की दूरसंचार शाखा की एकमात्र तकनीकी प्रशिक्षण संस्था है, में दिनांक 27.07.2012 को सीधी भर्ती के 29 उप निरीक्षक (रेडियो) तकनीशियनों के संचालित होने वाले 6 माही बुनियादी प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ संस्था प्रमुख श्री वरूण कपूर, पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया । अपने उद्‌बोधन में श्री कपूर द्वारा प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही उन्हें संस्था के उन्नयन के एक वर्ष से अवगत कराया व उम्मीद की कि प्रशिक्षुगण अपने प्रशिक्षण सत्र का उपयोग कर आपने आपको एक अनुशासित व प्रभावी अधिकारी बनाने में करेंगे । विगत एक वर्ष में संस्था के संसाधनों से प्रशिक्षण कार्यों व मूलभूत सुविधाओं में जो क्रांतिकारी उन्नयन हुआ उसे आगे भी जारी रखने का आश्वासन श्री कपूर ने प्रशिक्षुओं को दिया व उनसे इसमें पूर्ण सहयोग की अपेक्षा भी की ।
    इस अवसर पर पुलिस संचारविद्यालय इंदौर में प्रदान किये जाने वाले प्रशिक्षणों एवं भविष्य की योजनाओं एवं कार्य प्रणाली के संबंध में तैयार की गई लघु फिल्म दिखाई गई । इस हाईटेक प्रस्तुति से सभी प्रशिक्षु अभिभूत व रोमांचित हुए एवं उनका ज्ञानवर्द्धन हुआ । 
    संस्था की्‌ उप पुलिस अधीक्षक-मुखयालय श्रीमती प्रांजलि शुक्ला द्वारा भी इस अवसर पर सामयिक उद्‌बोधन दिया गया व श्री सुदीप गोयनका,उप पुलिस अधीक्षक रेडियो प्रशिक्षण द्वारा आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई व आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री अशोक अहिरवार द्वारा किया गया ।

फर्जी नाम से नौकर बनकर लाखों के हीरे जड़ित,सोने के आभूषण चुराने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने कोलकता(पश्चिम बंगाल) से माल सहित पकड़ा

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि दिनांक 24-06-2012 को फरियादी संदीप पिता श्यामसुन्दर टिबडे़वाल निवासी विजय नगर ने थाना एम.आय.जी.पर रिर्पोट की कि मेरे रिश्तेदार आनन्द केड़िया के निवास, श्रीनगर एन.एक्स.इंदौर में नौकर राजू चक्रवर्ती पिता रजत चक्रवर्ती, निवासी गंगापल्ली, दक्षिण चौबिस परगना, वेस्ट बंगाल,ने घर में रखी अलमारी से हीरे,सोने के आभूषण,नगदी आदि चुरा कर ले गया। फरियादी की इस सूचना पर थाना एम.आय.जी.पर अपराध क्रमाक 511/12 धारा 381 का प्रकरण पंजीबध्द हुआ था। विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी राजू चक्रवर्ती व्दारा नौकरी के लिये दिये गये दस्तावेज जिसमें वोटर आय.डी.,राशन कार्ड,अपनी पहचान के रूप में प्रस्तुत किया था,बाद घटना के उन दस्तावेजों की जॉच पुलिस व्दारा करने पर उक्त दस्तावेज फर्जी है, और उक्त पते पर कोई महिला निवासित होना पायी गयी। चूॅकि प्रकरण में काफी मात्रा में हीरे, जेवरात, सोने केआभूषण चोरी होने एवं फर्जी दस्तावेजों का उपयोग अपनी पहचान छुपाने के लिये आरोपी व्दारा किया गया था। अतः प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने उक्त प्रकरण की अग्रिम जॉच एवं पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को निर्देशित किया गया ।
            उक्त निर्देश के परिपेक्ष्य में क्राईम ब्रांच निरीक्षक जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच के उपनिरी.महेन्द्र सिंह परमार, सउनि.विजेन्द्र सिंह जाट, आरक्षक रामप्रकाश बाजपेयी एवं मनोज राठौर को उक्त प्रकरण की पतारसी हेतु लगाया गया था।  फरियादी व्दारा बताये हुलिया के आधार पर टीम के विजेन्द्र सिंह जाट तथा आरक्षक रामप्रकाश बाजपेयी को पश्चिम बंगाल भेजा गया । उक्त हुलिये एवं दस्तावेजों की जॉच के आधार पाया गया कि आरोपी ने राजू चक्रवर्ती के छद्‌म नाम से दस्तावेज तैयार कर नौकरी प्राप्त की थी ।
            उक्त आरोपी की पतारसी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिंह ने पूरे प्रकरण में आरोपी की धर-पकड़ हेतु भेजी गयी टीमको आरोपी के सम्बन्ध में लगातार दिशा निर्देश दिये जिसके फलस्वरूप क्राईम ब्रांच की टीम आरोपी के मूल पते पर ग्राम गारापोटा, थाना हंस खली, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल पर पहुॅच सकी, उक्त बांग्लादेश बॉर्डर पर स्थित है, क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा अपनी पहचान छुपा कर सेल्समेन बनकर अगरबत्ती बेचने के माध्यम से उक्त आरोपी की गोपनीय रूप से पतारसी करते पाया गया कि उक्त हुलिया राजा चौधरी पिता मन्टू चौधरी, निवासी गारापोटा, थाना हंस खली, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल, का है, जो वर्तमान में कोलकता में रह रहा है। टीम ने प्राप्त जानकारी की तस्दीक के उपरान्त उक्त हुलिये वाले व्यक्ति राजा चौधरी की कोलकता में रहने की सूचना सही होना पाया जाने पर उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक जयन्तसिंह राठौर, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, तत्काल कोलकता रवाना हुए और टीम व्दारा दी गयी सूचना के आधार पर आरोपी राजा चौधरी पिता मन्टू चौधरी निवासी ग्राम गारापोटा, थाना हंस खली, जिला नादिया, पश्चिम बंगाल, को जो कि चुराये गये माल को बेचने के फिराक में घूम रहा था, जिसे टीम व्दारा ए.सी.डी.डी.आई.कोलकता पुलिस की मदद से पकड़ा गया, सघन पूछताछ करनेपर आरोपी व्दारा अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गये सोने के हीरे जड़ित आभूषण, लाखों के जप्त किये तथा आरोपी के पास एक पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए। आरोपी से और भी मामले में पूछताछ की जा रही है।

प्रातः 09.30 बजे से 11.00 बजे के बीच की गई चैकिंग की जानकारी

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- इंदौर शहर में बढ़ रही सड़क दुर्घटना तथा यातायात के नियमों के उल्लंघन व यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु इंदौर शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत वरिष्ठ अधिकारीयों कें निर्देद्गान में थाना प्रभारियों द्वारा मय फोर्स के अपने- अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग प्वाइंट लगाकर प्रातः 09.30 बजे से 11.00 बजे तक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के कुल 115 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 15 हजार 850 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया, 05 दो पहिया वाहनों के कागजात पूर्ण न होने पर थाना पहुंचाया गया। विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है -
क्रं.  नाम थाना             चैकिंग पांईट         चालान       सीएफ  
1.  सेन्ट्रल कोतवाली        संजय सेतु           01            200
2.  एम जी रोड़                नगरनिगम         07            900
3.  तुकोगंज                   लैण्टर्न चौराहा       -               -
4.  संयोगितागंज          मूसाखेड़ी चौराहा    12           1200
5.  छोटी ग्वालटोली       मधुमिलन            14           1740
6.  पलासिया              बंगाली चौराहा        05             500
7  परदेद्गाीपुरा            -                        -               -
8.  बाणगंगा              दीपमाला                03            300
9.  हीरानगर              चन्द्रगुप्त               06           1100
10.  एमआईजी         श्रीनगर                   04            400
11. विजयनगर         सत्यसांई                10           1700
12. खजराना            रिंगरोड                   03            300
13. लसूड़िया            देवासनाका             05          1920
14. जूनी इंदौर          गुलजार                  04           400
15. रावजी बाजार        कलालकुई            03           300
16. भंवरकुऑ            आद्गााराम        08            800
17. सराफा                 राजवाड़ा              02           400
18. पंढरीनाथ            मच्छी बाजार        01           100
19. छत्रीपुरा               महूनाका              01          100
20. मल्हारगंज            बड़ा गणपति       06          700
21. सदरबाजार          ईमली बाजार        02         200
22. एरोड्रम                बिजासन टी         04         400
23 अन्नपूर्णा              गौपुर                 08         800
24. चंदननगर            पुराना थाना        04         800
25. राजेन्द्र नगर        राऊ गोल चौराहा   02        590
                                     ............................................................
                                    कुल        115 वाहन    15850 रूपये समन शुल्क

06 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वाराकल दिनांक 28 जुलाई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थाई, 24 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 03 स्थाई, 24 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
     पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 17.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माझीधर्मद्गााला ओटला देपालपुर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गोपाल, कमल, महेद्गा, गणेद्गा, जगदीद्गा, नारायण, मूलचन्द्र, टीकम, दिलीप, राजेद्गा, राजेन्द्र, बालमुकुन्द, हीरा, खयाली, गुड्‌डू तथा मदन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 लाख 10 हजार 420 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 17.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले भारत पिता सुरेद्गा (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 जुलाई 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 10.30बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषि पैलेस निवासी राकेद्गा पिता रमेद्गा चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल तथा 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 10.20 बजे विजय पैलेस कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गीतानगर इंदौर निवासी मोहम्मद रिजवान उर्फ लच्छु पिता मोहम्मद इब्राहिम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 11.15 बजे राजवाड़ा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पंढरीनाथ निवासी लक्की उर्फ महीपाल उर्फ लाखन पिता आनंद (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 जुलाई 2012 को 17.00 बजे बंगाली चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गणेद्गा नगर पलासिया निवासी दिनेद्गा पिता टुन्डा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।