Monday, March 4, 2019

महाशिवरात्रि के अवसर पर, इंदौर पुलिस BDDS टीम द्वारा की गयी,शहर के महत्वपूर्ण शिव मंदिरों की विशेष चैकिंग



इन्दौर-दिनांक 04 मार्च 2019-  इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की प्रतिदिन चैकिंग की जा रही है। 
         इस कड़ी में आज दिनांक 04.03.19 को महाशिवरात्रि के अवसर पर इंदौर पुलिस की बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के प्रमुख़ शिव मंदिरों - देवगुराड़िया मंदिर, गुटकेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, कांटाफोड़, गेन्देश्वर  महादेव परदेशीपुरा आदि शिव मंदिर एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष व सघन चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी।   इस दौरान लोगों को कुछ भी संदिग्ध स्थिति व वस्तु दिखने पर, तत्काल इंदौर पुलिस को सूचित करने की समझाइश भी दी गयी।