Thursday, December 30, 2010

अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फ्रूट तालाब बालाजी ढाबा के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता श्रीराम (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को ०८.३० बजे ग्राम पालिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली शांती बाई पति दिनेष बलाई (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये १० युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिलीकॉन सिटी मेनरोड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राकेष, सुनील, लालू तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे अनार बाग कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सरदार, लियाकत तथा इलियास शेख को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १४.४५ बजे सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विजय, मुकेष तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३/३ जगन्नाथ नगर इंदौर निवासी धर्मराज पिता अमृतलाल (२२), मराठा कॉलोनी इंदौर निवासी राकेष पिता रामबहादुर नेपाली (२५) तथा कुमेडी काकड निवासी संदीप पिता सुदर्षन (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक गुप्ती, चाकू तथा गंडासा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १४.१० बजे गरीब नवाज कॉलोनी छोटा बांगडदा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रूकमणी नगर इंदौर निवासी विजय पिता रामनरेष भाट तथा करण पिता कन्हैयालाल भाट को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २९ दिसम्बर २०१० को १८.३० बजे जेलरोड चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खारचा बाणगंगा इंदौर निवासी दीपक पिता जमनालाल धोबी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, December 29, 2010

कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत १४४/१ जनता कॉलोनी इंदौर के रहने वाले कुख्यात बदमाश रविन्द्र पिता दषरथ जाट (२५) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश रविन्द्र को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया जाकर सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात बदमाश रविन्द्र पिता दषरथ जाट (२५) निवासी १४४/१ जनता कॉलोनी इंदौर के विरूद्व थाना मल्हारगंज तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, बलवा, गुंडागर्दी आदि के कुल १७ प्रकरण पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एस.एस. चौहान के निर्देषन में थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.एस. गोलिया तथा उनकी टीम द्वारा बदमाष को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुष लगाने तथा लोक परिषांति बनाये रखने के उद्देष्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया।

१० आदतन २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १० आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को ३३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराया काकड देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष पिता प्रेमसिंग धाकड (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की ०४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काजी की चाल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद अषफाक, सुभाष तथा अब्दुल रषीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को २१.०० बजे बाणगंगा मेनरोड से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ६१/२ न्यू गोविंद नगर इंदौर निवासी गुलाब पिता माधवसिंह रघुवंषी (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १५.२५ बजे जीर्ण माता मंदिर के पास आमरोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ६०९/८ नेहरू नगर इंदौर निवासी कमलसिंह पिता भूरेलाल मालवीय (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २ विनोबा नगर इंदौर निवासी महेन्द्र पिता प्रेमचन्द्र बोरासी तथा गवली मोहल्ला इंदौर निवासी विनय पिता मनु बोरासी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे आदर्ष मौलिक नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मारूती नगर इंदौर निवासी विक्की उर्फ विक्का पिता रामचरण ठाकुर (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे कुषवाह नगर चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदबाग गली नं. १ इंदौर निवासी मोहित पिता गिरीष प्रजापत (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को २०.१५ बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संजय पिता मूलचंद्र माली (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २८ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे बस स्टैण्ड सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १७ गोधा कॉलोनी निवासी पवन पिता बसंत लोधी (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, December 28, 2010

०९ आदतन १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४२ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को ४२ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नयापुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले तुलाराम पिता हजारी भील (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे सिंधी कॉलोनी गली नं. १ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १४४ कुलकर्णी का भट्टा इंदौर निवासी राजू पिता समंदरलाल माली (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १९.५५ बजे मोची मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली मधुबाई पति धन्नालाल मोची (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १९ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रेषमीलाल, रामकृष्ण, लक्ष्मण, गोपाल, ओमकार, देवीलाल, बबलू, राजेष, नंदकिषोर, सदाषिव, जगदीष तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को २३.३० बजे निहालपुर मुंडी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बबलू तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १५.२० बजे कर्बला मैदान के पास पुलिया से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ३३३ गुरूनानक कॉलोनी इंदौर निवासी विकास पिता दुर्गाप्रसाद (२२), राजाबाग कॉलोनी इंदौर निवासी विक्की पिता भगवानदास (२४) तथा जग्गा का बगीचा इंदौर निवासी लखन पिता ओमप्रकाष चंदेल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७१० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १५.०० बजे ८ भील कॉलोनी हासाखेडी से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले सोनगुराडिया निवासी केदार पिता धन्नालाल कुषवाह (४७) तथा डबल चौकी निवासी हरेन्द्र ठाकुर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४९० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २८ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ए सेक्टर बाणगंगा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४८/३ गोविंद नगर खारचा निवासी प्रेमसिंह पिता बद्रीसिंह ठाकुर तथा भगतसिंह नगर इंदौर निवासी गोलू पिता जोसेफ (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक गंडासा व एक गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को ११.४५ बजे बस स्टैण्ड सिमरोल के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम चिकली निवासी सरदार पिता कन्हैयालाल भील (३०) तथा माचापुरा खजराना निवासी पप्पू उर्फ चंदन पिता बाबूसिंह भदौरिया (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा व एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे चिमनबाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३४ उषाफाटक हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी मितेष पिता बाबूलाल कल्याणे (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक खुकरी बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे पॉवर हॉउस के पास स्कीम नं. ११४ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी अजय पिता बालकिषन भागर्व (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २७ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे गाडी अड्डा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले महेन्द्र पिता चंपालाल यादव (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, December 27, 2010

०१ आदतन २६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ५९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को ०१ स्थाई, २१ गिरफ्तारी व ५९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भीमनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली कुसुमबाई पति संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे ग्राम बधाना हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले आत्माराम पिता बाबूलाल बलाई (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ११ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजरानी नगर मैदान से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कृपालसिंह, कमल, पप्पू, संतोष, अनिल तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे लखाझिरी तलाई नाका सिमरोल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सतीष, मोहन, नंदराम, सुदंरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे रेल्वे स्टेषन से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ओसरा निवासी राजू उर्फ मानसिंह पिता बद्रीलाल बागरी (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २७ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुमेडी काकड इंदौर निवासी रामकरण पिता जयराम केवट (२०), मुकेष पिता कैलाष चौहान (२९), भागीरथपुरा इंदौर निवासी चंदू पिता रामनरेष (२३) तथा सुषील पिता बाबूराम मराठा (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक छुरा, एक तलवार तथा दो चाकू बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक २६ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे चिमनबाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १५ मालीपुरा हाथीपाला इंदौर निवासी संदीप पिता कमलचंद्र लष्करी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी कट्टा मय २ जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, December 26, 2010

०९ आदतन ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ६१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २६ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को ०१ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व ६१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम हासलपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गुड्डू पिता शंकरलाल जायसवाल (२५) तथा ग्राम कदमपुर निवासी मोहनसिंह पिता बालूसिंह (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११५० रूपये कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को १२.१० बजे काकरिया तिराहा हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गांधीनगर इंदौर निवासी धीरज पिता पप्पूसिंह ठाकुर (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की ०५ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को टिगरिया बादषाह इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ३४२ नया बसेरा गांधीनगर इंदौर निवासी कुदंन उर्फ कल्लू पिता सीताराम भीलाला (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।        
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को १२.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजवाडा चौराहा बेटमा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही बेटमा के रहने वाले अषोक पिता जगन्नाथ (५०), कटकटपुरा बेटमा निवासी वाजिद उर्फ साजिद पिता बहादुर शाह (२०), अंबेडकर मोहल्ला बेटमा निवासी देवीसिंह पिता पीराजी (४२) तथा गवली मोहल्ला बेटमा निवासी लालू उर्फ सूरज पिता कन्हैयालाल (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को २०.१५ बजे टेक्सी स्टैण्ड के पास महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सागर, बाबूलाल तथा गौरीषंकर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद प्रजापत (३२),  डबला उर्फ धर्मेन्द्र पिता कुंजीलाल कोरी (२१), १६५/४ मेघदूत नगर इंदौर निवासी नितिन उर्फ निलेष पिता विनयकुमार सोनी (२२) तथा गणेष नगर इंदौर निवासी रोहित पिता वृदांवान चंदेल (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा प्रत्येक के कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २५ दिसम्बर २०१० को ०१.०० बजे चौपाटी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोदरिया निवासी बबलू पिता मोहम्मद हुसैन (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, December 25, 2010

अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाते हुये दो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम/देहात श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अति० पुलिस अधीक्षक महूॅ पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्षन में, एसडीओपी सांवेर आर.एस.हटीला के नेतृत्व में थाना प्रभारी क्षिप्रा बी.डी.त्रिपाठी व उनकी टीम के प्रआर. अविलाष, आरक्षक श्याम पटेल, रविन्द्र तथा ब्रजेष द्वारा एबी रोड स्थित क्षिप्रा टोल टैक्स पर चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा पिकअप क्रमांक एमपी-०९/केडी/५२७० को रोककर तलाषी ली गई तो उसमें बिना लायसेंस की अवैध विस्फोटक सामग्री भरी हुई मिली।
            पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त वाहन महिन्द्रा पिकअप के चालक बनेसिंह पिता भागीरथ (४५) निवासी ग्राम बोरसी तथा सौदानसिंह पिता शंकरसिंह (३९) निवासी सदर को हिरासत में लेकर इनके कब्जे से अवैध विस्फोटक सामग्री जिसमें ३ पेटी एक्वाडोन कुल ७५ किलोग्राम, २ पेटी इमोलडोन कुल ५० किलोग्राम, डीएफ ७५० मीटर, रेडेन्ट १०० नग, बुस्टर एक पेटी, टीएलडी १० पैकेट, इडीएन ६ नग लोड किये हुये सहित ८ तगाडी, २ फावडे, ३ हेलमेट, ४ जॉकेट आदि सामान बरामद किया।
            पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि वह उपरोक्त सामान सोनकच्छ के आगे किसी एसीएल फेक्ट्री में ले जा रहे थे। वाहन के मालिक का नाम पूछने पर पवन पिता खेमचंद्र निवासी सुदामा नगर इंदौर का बताया । पुलिस क्षिप्रा द्वारा तीनो आरोपी बनेसिंह पिता भागीरथ (४५) निवासी ग्राम बोरसी, सौदानसिंह पिता शंकरसिंह (३९) निवासी ग्राम बोरसी तथा वाहन मालिक पवन पिता भागीरथ (४५) निवासी सुदामानगर इंदौर के विरूद्व धारा ३/५ विस्फोटक अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

स्कार्पियो कार से आकर डीजल चोरी कर ले जाने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का २८० लीटर डीजल बरामद

इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पिछले काफी दिनो से षिकायत मिल रही थी कि बायपास और रिंगरोड पर खडे रहने वाले ट्रको से डीजल चोरी हो रहा है। भवरकुऑ थाना क्षेत्रांतर्गत कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को फरियादी २३/२ नानक नगर इंदौर निवासी गुरूप्रीतसिंह पिता धर्मेन्द्रसिंह (३५) ने रिपोर्ट की थी कि अज्ञात बदमाषो द्वारा सफेद स्कार्पियो कार से आकर उसके खडे ट्रक से लगभग ३०० लीटर डीजल चोरी कर भाग गये है। पुलिस भवरकुऑ द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाषो के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मागदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के नेतृत्व में भवरकुऑ थाना प्रभारी आनंद यादव व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक केषवसिंह कुषवाह, आरक्षक रवि शर्मा, भारतसिंह व प्रदीप द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रोषननगर खजराना इंदौर से दो भाई मंजूर पिता मंसूर अली तथा इमरान पिता मंसूर अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इन्होने उक्त चोरी करना स्वीकार किया।
        पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनो आरोपियो मंजूर पिता मंसूर अली (२५) तथा इमरान पिता मंसूर अली (२३) निवासी रोषननगर खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से केनो में भरा हुआ २८० लीटर डीजल कीमती ११ हजार २०० रूपये तथा स्कार्पियो कार नं. एमपी-०९/एलजे/८८८८ बरामद कर ली गई है। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

यातायात विभाग व्दारा दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालन करने की जागरूकता उत्पन्न करने हेतु विषेष अभियान

इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजयसिंह ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालन करने की जागरूकता उत्पन्न करने हेतु एक विषेष कार्यवाही के अन्तर्गत अभियान चलाया जा रहा है । विषेष अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि यातायात पुलिस व्दारा चौराहों पर रेड लाईट जम्प करने वाले, स्टाप लेन/ज्रेबराक्रॉसिंग का पालन न करने वाले, अपने वाहन को रॉग पार्क करने, नियमों के विरूध्द अपने वाहन में गलत नम्बर प्लेट लगाने, गलत ढंग से ओव्हरटेक करने, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने तथा दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी चलाने जैसी सहजदृष्टि के अन्तर्गत ऐसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों के वाहनों का नम्बर नोट करने की कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के अन्तर्गत ऐसे वाहनों के मालिकों का नाम पता मध्यप्रदेष ट्रान्सर्पोट के बेवसाईट से निकाल कर उनके निवास पर कोरियर सेवा के माध्यम से नोटिस जारी कर त्रुटि के आधार पर अर्थदण्ड भरने हेतु आदेषित किया जा रहा है। जिन वाहन चालकों/मालिकों व्दारा नोटिस प्राप्त होने पर नोटिस की अवेहलना करते हुए समय सीमा में नियमानुसार अर्थदण्ड नही भरा जाता है, तो ऐसी स्थिती में यातायात विभाग ऐसे वाहन चालकों के विरूध्द उनके व्दारा यातायात नियमों का जानबूझ कर उल्लंघन करने की स्थिती में जारी किये गये नोटिस माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया के अन्तर्गत न्यायालय से वारन्ट जारी कराने की कार्यवाही भी करायी जा रही है।
    यातायात नियमों के पालन करने की जागरूकता के साथ ही साथ ही दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देष्य से यातायात विभाग व्दारा संचालित इस अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा लगभग १० हजार वाहन चालकों को कोरियर सेवा के माध्यम से नोटिस जारी किये गये है, तथा समय सीमा में जुर्माना न भरने की स्थिती में लगभग १२०० की संख्या में न्यायालयीन कार्यवाही उपरान्त वारन्ट जारी करने की कार्यवाही की गयी है।
    यातायात विभाग व्दारा आम वाहन चालकों से अपील है कि वे चौराहों पर पूर्ण रूप से यातायात नियमों का पालन करते हुए स्टाप लेन, ज्रेबराक्रॉसिंग तथा स्वचलित सिग्नल्स नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही अपने वाहनो को पार्क करें तथा वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करें, गलत ढंग से ओव्हर टेकिंग, दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी आदि नियमों का उल्लंघन न कर दुर्घटना नियन्त्रण में यातायात पुलिस का सहयोग करें साथ ही अर्थदण्ड से भी सुरक्षित रहे।

ग्राफिटी इंस्टीट्यूट द्वारा सड़क सुरक्षा और ट्रेफिक सुधार में युवाओं की भूमिका पर कार्यषाला का आयोजन


इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- ग्राफिटी इंस्टीट्यूट द्वारा डिजाइनर्स के सामाजिक सरोकार से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देष्य से सड़क सुरक्षा और ट्रेफिक के सुधार में युवाओं की भूमिका पर एक कार्यषाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, इंदौर संजय सिंह द्वारा हेलमेट की आवष्यकता को रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों ने श्री संजय सिंह के विचारों से सहमत होते हुए नए साल से रोज हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का संकल्प भी लिया।  श्री सिंह ने युवाओं द्वारा ट्रेफिक नियमों के स्वःपालन की आवष्यकता पर भी बल दिया। श्री सिंह ने कहा यदि युवा ट्रेफिक सुधार के लिए एकजुट और कटिबद्व हो जाएं तो इस षहर में जल्दी ही सुधार दिखनें लगेगा।
        इंटीरियर डिजाइन के विद्यार्थियों द्वारा इंदौर के कुछ चौराहों की ट्रेफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बनाई ड्राइंग्स भी श्री सिंह ने सराही। ग्राफिटी के विद्यार्थी दिनांक ०१ जनवरी २०११ से प्रारंभ होने वाले ट्रेफिक पखवाडे+ में भी अन्य युवाओं को प्रेरित करने के लिए ट्रेफिक विभाग के साथ मिलकर कार्य करेंगे एवं यातायत नियमों के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न षैक्षणिक गतिविधयॉ भी आयोजित करेंगे।

०५ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२ स्थाई, ९१ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को २ स्थाई, ९१ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २ स्थाई, ९१ गिरफ्तारी व १०८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०९ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंगरोड वाईन शॉप के पास इंदौर से मोटरसायकल एमपी-०९/एमझेड/८५६९ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले नंदानगर इंदौर निवासी सचिन पिता गणपत पाटिल (२१) तथा सूरजसिंह पिता रंजीतसिंह (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ बॉटल अंगे्रजी शराब तथा उक्त मोटरसायकल कुल कीमती ७० हजार २५६ रूपये की जप्त की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १३.४५ बजे सीमेंट गोदाम के पास भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले चंद्रावतीगंज सांवेर निवासी राजा पिता हरिसिंह राजपूत (२२) तथा २१४ विष्णुपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी जसपाल पिता तेजेन्द्र (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को थाना जूनी इंदौर क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गाडी अड्डा हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी रीतेष पिता दीपक (२०), ६२ माणिकबाग रोड इंदौर निवासी राजेष पिता कैलाष (३०), अजयबाग कॉलोनी मूसाखेडी रफीक पिता इस्माईल (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४९० रूपये कीमत की ६२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।        
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १८.३० बजे मोची मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बडी कलमेर निवासी बहादुर पिता हीरासिंह कलोता (४२) तथा यही मोची मोहल्ला इंदौर निवासी कमलाबाई पति सीताराम मोची (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैण्ड मानपुर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले इमली रोड मानपुर निवासी संजू उर्फ संजय पिता दीवानसिंह जाट (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले परसराम, अंतरसिंह, उमरावसिंह तथा जगदीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २५ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद इमरान पिता मोहम्मद इस्माईल (२४) तथा अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल गफ्फार (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक देषी पिस्टल, एक कारतूस तथा एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को २०.३० बजे इमली बाजार इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १३ नार्थ बजरिया निवासी राजू पिता विट्ठलराव भांड (४५) तथा बंगाली कॉलोनी इंदौर निवासी आरीफ पिता मोहम्मद शरीफ (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक कटार तथा एक गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को १०.३० बजे बेटमा नाका से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम तकीपुरा निवासी हुकुम पिता तेजराम बंजारा (२०) तथा तेजराम पिता चतरू बंजारा (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ दिसम्बर २०१० को २०.०० बजे सिरपुर चंदननगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३४९ चंदूवाला रोड इंदौर निवासी शहजाद पिता कल्लू खॉ (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रह

Friday, December 24, 2010

निर्मल उद्योग बडवाह में हुई लूट का खुलासा, चौकीदार ने ही कराई थी लूट, चार आरोपी गिरफ्तार, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटर सायकल बरामद


इन्दौर - दिनांक २४ दिसम्बर २०१०- अति० पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदौर महेश चंद जैन ने बताया कि बडवाह निर्मल उद्योग में हुई लूट के संबंध में सेठ विनोद जैन के पुत्र प्रतीक जैन ने घटना की जानकारी दी थी जिस पर क्राईम ब्रांच को पतारसी हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में अति० पुलिस अधीक्षक शाखा इंदौर द्वारा इस कार्य के लिये जितेन्द्र सिंह उप पुलिस अधीक्षक(अपराध) इंदौर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया एवं उनकी टीम के आरक्षक दीपक पंवार, दिनेश सरगैया, रजाक खान, अजीज खान को लगाया गया था।   
        पुलिस टीम द्वारा फरियादी से मिलकर जानकारी प्राप्त किया तो निर्मल उद्योग बडवाह के चौकीदार रामेश्वर पंवार पिता हीरालाल निवासी ग्राम वरझर जिला खरगौन की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई जिस पर रामेश्वर पंवार से गहन पूछताछ पर प्रकरण का पर्दाफास हुआ। पूछताछ पर रामेश्वर पंवार ने बताया कि वह निर्मल उद्योग में ही चौकीदारी करता हैं उसका साथी राजेश यादव पिता गोविंद यादव नि० बरझर खरगौन गांव की ही लडकी से प्रेम करता था तथा दोनो भागकर शादी करने वाले थे जिसके लिये उन्हें पैसे की जरूरत थी तब रामेश्वर पंवार ने राजेश यादव तथा मनोहर पिता मंशाराम डोड नि० बरझर तथा संजय पिता रमेश सितोले नि० बरझर को अपने ही सेठ विनोद जैन से लूट की योजना बताई तथा बताया कि सेठ विनोद जैन के पास आफिस में एक से डेढ लाख नगद मिल सकता हैं। दिनांक  ०८/११/१० की शाम मुताबिक योजना राजेश यादव डिस्कवर मोटर सायकल से अपने साथी मनोहर डोड एंव संजय सितोले के साथ निर्मल उद्योग बडवाह में घुसकर चाकू की नोक पर लूट की । लूट के दौरान विनोद जैन द्वारा विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था तथा धक्का देकर पटक देने पर विनोद जैन की हड्डी फैेक्चर भी हो गई थी । लूट में बदमासो ने विनोद जैन को घायल कर सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन एवं १५ हजार रूपये नगद आदि ले गये थे। प्रकरण में फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वाह जिला खरगोन में अप०क्र० ३८०/१० धारा ३९४,३९७ का प्रकरण अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया था। उक्त चारों आरोपी राजेश यादव, मनोहर डोड, संजय सितोले, रामेश्वर पंवार को पकड कर इनके कब्जे से सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन, नगदी एंव घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटर सायकल बरामद किया गया हैं । अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बडवाह जिला खरगौन पुलिस को आरोपी मय मश्रुका के सुपूर्द किया जा रहा हैं ।

०२ आदतन १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६९ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २४ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को ६९ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ६९ गिरफ्तारी व १३४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए महिला सहित ०३ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम तकीपुरा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रमेष पिता खजान बामनिया (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १३.०० बजे हरिजन मोहल्ला बिजलपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली लक्ष्मी बाई पति मुकेष (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १३.१५ बजे ग्राम टिही किषनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष पिता भैरूलाल मोची (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०४ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।        
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुये २० युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोडसिंह, शरदराम, कमलसिंह तथा शाहिद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १९.०५ बजे बाडी मोहल्ला राऊ राजेन्द्र नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, कर्ण, आषीष, राजेष, कालू तथा रामकिषन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १६.०० बजे महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेष, रिन्कू, श्याम, दिलीप, रवि तथा राकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४७० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १४.१५ बजे शीतलामाता मंदिर के पास ओटला देपालपुर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले करण तथा बसंत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को २१.१० बजे नार्थ हरसिद्वी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सलीम तथा गुलाबनबी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २४ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाला का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले भीमा पिता हीरालाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे त्रिवेणी कॉलोनी मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १३९ छोटा भाट मोहल्ला इंदौर निवासी राजेष पिता दुलीचंद्र (४३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को १५.१५ बजे ख्यालीराम का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११/२ छत्रीपुरा इंदौर निवासी सुमीत पिता मनोहरलाल सोनी (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २३ दिसम्बर २०१० को ०९.१५ बजे ग्राम मिर्जापुर देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता गोवर्धन भोई (२२) को पकडा।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, December 23, 2010

क्राईम ब्रांच द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे मोटरसायकल बरामद

 
इन्दौर -दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर महेषचंद जैन ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखवीर से सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति जो कि मेकेनिक हैं एक महंगी अपाचे गाडी मे घूम रहा हैं सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में उपनिरीक्षक सोमा मलिक व उनकी टीम के आरक्षक सुरेश मिश्रा, सुरेश यादव व जितेन्द्र सिंह परमार द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अपाचे गाडी सहित पकडा । उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अरूण पिता नरेश यादव (२२) निवासी स्कीम नं. ७८ एएस-४, ४३ विजयनगर इंदौर का बताया तथा पटवा अभिकरण देवास नाका मे मैकेनिक का काम करना बताया । अपाचे गाडी के संबंध में पूछताछ करने पर पूर्व में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोषिष करते हुये बताया कि यह गाडी उसके एक मित्र जो देवास मे रहता हैं के द्वारा दी गई हैं । मोटरसायकल अपाचे नंबर एमपी-०९/एमबी/५२०३ का पुलिस टीम द्वारा पता लगाने पर गाडी विकास पिता नरेश पाटीदार २२ साल नि० मेन रोड खजराना इंदौर की होना ज्ञात हुआ। विकास पाटीदार से पूछताछ करने पर पता चला कि दिनांक १९.१२.१० को विकास पाटीदार पटवा मोटर अभिकरण देवास नाका में स्कार्पियो गाडी खरीदने गये थे तब अपनी मोटर सायकल पार्किंग मे खडी कर गये थे, वापस आकर देखा तो गाडी पार्किंग स्थान पर नही थी, संभवतः किसी अज्ञात बदमाष द्वारा उक्त गाडी चोरी कर ली गई थी।
        पुलिस द्वारा पकडे गये संदिग्ध अरूण यादव से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह पटवा अभिकरण देवास नाका मे मेकेनिक हैं, इसके पूर्व वह आयसर व महेन्द्रा में भी काम कर चुका हैं उसने ही उक्त मोटरसायकल अपाचे नंबर एमपी-०९/एमबी/५२०३ चुराई हैं। उसने बताया कि मैने ही अपने शौक के लिये गाडी चुराई ताकि दोस्तो में अपनी इज्जत बना सकूं । गाडी का नंबर बदलता इससे पूर्व ही पुलिस के हत्थे चड गया। अरूण यादव को थाना लसूडिया पर अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया है , अरूण यादव द्वारा आयसर, महेन्द्रा इत्यादि कंपनीयो से चोरी गई गाडियो की भी जानकारी ली जा रही हैं जिससे अन्य चोरी के वाहनो की जानकारी मिलने की संभावना हैं।

ठेकेदार द्वारा कामगार की सूचना थाने पर नही देकर, जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेष का उल्लंघन किया, प्रकरण दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना बाणगंगा द्वारा १०३ प्राईम सिटी इंदौर निवासी कमल पिता सूरज सोलंकी (४२) तथा मालवा मील कंपाउंड इंदौर निवासी विकास पिता छोटेलाल कुषवाह (४८) के विरूद्व धारा १८८ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया है।
        उल्लेखनिय है कि पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी दिनेष पिता बामसिंह मकवाना (२०) निवासी ग्राम गुडहा तहसील कुक्षी थाना टांडा जिला धार हाल मुकाम झुग्गीझोपडी नंदबाग बाणगंगा इंदौर को थाना एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत स्मृतिनगर इंदौर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से चांदी के छत्र लूटने के संबंध में डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा की गई विवेचना में ज्ञात हुआ कि दिनेष पिता बामसिंह मकवाना अपराधिक प्रवृत्ति का होकर २१ दिसम्बर २०१० के पूर्व से ठेकेदार कमल पिता सूरज सोलंकी तथा विकास पिता छोटेलाल कुषवाह की ठेकेदारी में काम कर रहा था। 
        आरोपी ठेकेदार कमल पिता सूरज सोलंकी तथा विकास पिता छोटेलाल कुषवाह ने जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेष के अनुसार थाने पर इसकी सूचना नही देकर आदेष का उल्लघंन किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी ठेकेदार कमल पिता सूरज सोलंकी तथा विकास पिता छोटेलाल कुषवाह को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

न्यायालय परिसर से चेकिंग के दौरान देषी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस टीम पुरूस्कृत

इन्दौर - दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को कोर्ट चेकिंग के दौरान असामाजिक तत्व नरेन्द्र पिता केदारसिंह परिहार (२२) निवासी ८५ खातीपुरा थाना हीरानगर इंदौर को संदेहास्पद स्थिति में पकडा गया एवं उससे एक देषी कट्टा व कारतूस बरामद किये गये। इस संबंध में पुलिस थाना एमजी रोड में अपराध क्रमांक ५५३/१० धारा २५ आर्म्स एक्ट का पंजीबद्व किया गया। चेकिंग कार्य सर्तकता से कर आग्नेय शस्त्र बरामद करने का कार्य मेहनत एवं लगन से करते हुये तत्परतापूर्वक कार्यवाही करने के लिये अपराध शाखा इंदौर की उपनिरीक्षक सोमा मलिक व आरक्षक सुरेष मिश्रा को पॉच-पॉच सौ रूपये नगद पारितोषिक से पुरूस्कृत किया गया है।

११ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ११ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६९ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को ६९ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ६९ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को ०८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पालिया हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता जगदीष यादव (३३), श्याम पिता गोकुल प्रसाद पासी (४०) तथा हातोद निवासी अंतरसिंह पिता रणछोड बागरी (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२४० रूपये कीमत की ४३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे ग्राम खरवाडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अर्जुन पिता कान्हा गारी (२०) तथा ग्राम अराहेडा निवासी शंकर पिता अम्बाराम खाती (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये कीमत की २० क्वाटर तथा ४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को २१.४५ बजे भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राकेष पिता प्रतापसिंह भील (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपये कीमत की २२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।        
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त १४ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १९.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिन्सी हाट मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गुड्डा, शाकिर, शरीफ, संजय तथा गोलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को २१.२० बजे गोकुल सेठ किराना दुकान राजेन्द्र नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले हीरा पवांर, अर्जुन बंजारा, मुकेष बंजारा तथा निलेष तंवर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे बस स्टैण्ड सिमरोल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नरेष मालवीय तथा तोताराम कुर्मी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १६.३० बजे ११९१ बूट गली महूॅ से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही के रहने वाले विजय पिता नंदलाल जाजू (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३३३० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे कल्याण मील इंदौर सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले १४४ वीणा नगर इंदौर से मनोज पिता महेष प्रसाद तिवारी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १३.०० बजे कुषवाह नगर सब्जी मंडी इंदौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले ५६/२ सेक्टर बी कुषवाह नगर निवासी महेष पिता हजारीलाल तंवर (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २३ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १२.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृदांवन कॉलोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५२/१ महेष यादव नगर इंदौर निवासी धर्मेन्द्र उर्फ छेला पिता ओमसिंह (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गंडासा बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १३.०० बजे निरंजनपुर पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ५७/२ परदेषीपुरा इंदौर निवासी दषरथ पिता धन्नालाल (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २२ दिसम्बर २०१० को १४.३० बजे महूॅ फाटा तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सेंडल निवासी गेंदालाल पिता सज्जन कोरकू (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, December 22, 2010

जैन मंदिर डकैती के मामले में पॉच आरोपी गिरफ्तार, लूटे गये चांदी के छत्र बरामद

इन्दौर- दिनांक २१ दिसम्बर २०१०-पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत दिनांक १९-२० दिसम्बर २०१० की रात्री ०२.१५ बजे स्मृतिनगर इंदौर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात ६ बदमाषो द्वारा जैन मंदिर में घुसकर चांदी के सात छत्र लूटकर ले गये थे। चौकीदार काषीराम पिता मुन्नालाल लोधी (५५) निवासी दुर्गा नगर कॉलोनी इंदौर द्वारा रोकने का प्रयास करने पर लूटेरो द्वारा उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। लुटेरो का स्थानीय नागरिको द्वारा पीछा करने का प्रयास किया गया तथा रात्री गस्त में मौजूद पुलिस कर्मियो द्वारा भी नाकाबंदी कर आरोपियान को पकडने का प्रयास करते सफलता नही मिल सकी थी। फरियादी काषीराम पिता मुन्नालाल लोधी की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम पर अज्ञात बदमाषो के विरूद्व धारा ३९५ भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।
        घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा अज्ञात बदमाषो की पतारसी एवं त्वरित कार्यवाही हेतु विषेष निर्देष दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया के निर्देषन में थाना प्रभारी एरोड्रम महेष भार्गव एवं थाना प्रभारी बाणगंगा बी.पी.एस. परिहार द्वारा टीम गठित कर लूटेरो की तलाष की जा रही थी। दौराने ईलाका गस्त थाना बाणगंगा के आरक्षक किषोर परमार एवं गजानंद वर्मा द्वारा नंदबाग कॉलोनी इंदौर में संदिग्ध दो लोगो को एक बोरी के अन्दर सामान भरकर ले जाते चैक करने पर दोनो संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे आरक्षको द्वारा तत्काल पकड कर बोरे की तलाषी लेते बोरे के अन्दर दो छत्र चांदी के पानी चढे बरामद हुये। पुलिस द्वारा पकडे गये संदिग्धो से पूछताछ करने पर उन्होने यह छत्र जैन मंदिर से लूटकर ले जाना कबूल किया। उक्त संदिग्धो का नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम दिनेष पिता बामसिंह मकवाना (२०) निवासी ग्राम गुडहा तहसील कुक्षी थाना टांडा जिला धार हाल मुकाम झुग्गीझोपडी नंदबाग बाणगंगा इंदौर तथा भुवानसिंह पिता गुलसिंह (२५) निवासी ग्राम गुडहा देवका फालिया टांडा जिला धार हाल मुकाम टिगरिया रोड नंदबाग बाणगंगा इंदौर का बताया।
        पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उपरोक्त आरोपी दिनेष तथा भुवानसिंह ने अपने साथी कैलाष, महेष, जामसिंह के साथ मिलकर स्मृति नगर जैन मंदिर से चांदी के छत्र लूटना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा पकडे गये आरोपियो की निषादेही पर कुदंन उर्फ कैलाष, जामसिंह तथा महेष को पकडा गया व इनकी निषादेही पर योगेष मिश्रा उर्फ मुन्ना डॉक्टर के टिगरिया बादषाह इंदौर स्थित खेत से शेष पॉच और छत्र बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा पॉचो आरोपी १. दिनेष पिता बामसिंह मकवाना (२०) निवासी ग्राम गुडहा तहसील कुक्षी थाना टांडा जिला धार हाल मुकाम झुग्गीझोपडी नंदबाग बाणगंगा इंदौर तथा २. भुवानसिंह पिता गुलसिंह (२५) निवासी ग्राम गुडहा देवका फालिया टांडा जिला धार हाल मुकाम टिगरिया रोड नंदबाग बाणगंगा इंदौर ३. कुदंन उर्फ कैलाष पिता टिगराम मैसानिया (२२) निवासी झाई झामली पालिया थाना टांडा जिला धार हाल मुकाम टिगरिया रोड डेरा बाणगंगा इंदौर ४. जामसिंह पिता जोरावरसिंह देवका (५०) निवासी सदर हाल मुकाम बिजलपुर झोपडपट्टी इंदौर तथा ५. महेष पिता बनसिंह देवका (२०) निवासी ग्राम गुडहा देवका फालिया टांडा जिला धार हाल मुकाम बिजलपुर झुग्गीझोपडी इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है तथा इनके एक अन्य साथी की सरगर्मी से तलाष की जा रही है। डकैती के माल सहित आरोपियो को पकडने वाले आरक्षक किषोर परमार एवं गजानंद वर्मा को पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा ५००० रूपये की राषी से पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गई।

न्यायालय परिसर में ९ एमएम पिस्टल मय ५ जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर- दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन ने बताया कि आज दिनांक २२.१२.१० को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुमायू हत्याकांड में गवाहों की पेशी हैं, जिससे न्यायालय परिसर इन्दौर में दोनों पक्षों में संघर्ष होने की संभावना की सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिह द्वारा उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम आरक्षक सुरेश मिश्रा, जितेन्द्र परमार व सुरेश यादव को दिशा निर्देश देकर न्यायालय परिसर में लगाया, टीम न्यायालय परिसर पहुंची।
        श्रीमान अति० सत्र न्यायाधीश फास्टटे्रक कोर्ट नंबर ५ के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते हुए पाया गया। जिस पर उसका नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अवैध पिस्टल टीम की तरफ तानकर भागने लगा, जिसे आरक्षक सुरेश मिश्रा द्वारा सर्तकता से पकड़ा जाकर उसके पास से एक ९ एमएम बोर की देशी पिस्टल व ५ जिंदा कारतूस जो मैगजीन में लोड थे बरामद किया गया। पुलिस द्वारा उसका नाम, पता पूछने पर अपना नाम नरेन्द्र पिता केदारसिंह परिहार (२२) नि० ८५ खातीपुरा थाना हीरानगर का बताया, उसकी न्यायालय में उपस्थिति का कारण पूछने पर बताया कि आज दिनांक को फास्ट ट्रेक कोर्ट में रमेश टोकनीवाला व उसकी पत्नी शोभा टोकनीवाला व अन्य की कुमायु हत्याकांड में पेशी हैं, जिस पर रमेश टोकनीवाला की तरफ से इन्दौर व जबलपुर से कुछ बदमाश मय पिस्टल के आये हैं व किसी भी स्तर पर घटना कर सकते हैं, जैसा इसे कुमायु हत्याकांड का गवाह भीम कुमायु द्वारा बताया गया था तथा उसे कोर्ट परिसर में तैयारी से आने को कहा गया था।               
          आरोपी नरेन्द्र परिहार द्वारा अपने एक साथी चुस्सू पंडित निवासी सुखलिया से उक्त पिस्टल व राउण्ड लेकर न्यायालय परिसर में अपने अन्य १०-१५ साथियों के साथ उपस्थित था। उसे भीम कुमायु द्वारा किसी भी स्थिति से निपटने का कहा था। आरोपी नरेन्द्र परिहार पूर्व में थाना हीरानगर में २ बार मारपीट व अवैध हथियार व थाना विजय नगर में बंद हो चुका हैं। आरोपीयान साथीगण व पिस्टल देने वाले चुस्सू पंडित की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आरक्षक सुरेश मिश्रा व टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

चैन स्नेचर गिरफ्तार, लुटा गया मंगलसूत्र, दो सोने की चैन बरामद

इन्दौर - दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक खजराना अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में, खजराना थाना प्रभारी बी.एस. परिहार के निर्देषन में चौकी प्रभारी कनाडिया उपनिरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, आर. राजेन्द्र तथा ज्ञानेन्द्र द्वारा दिनांक २० दिसम्बर २०१० को मुखबिर की सूचना के आधार दौराने चैकिंग भूरी टेकरी खजराना इंदौर से पप्पू उर्फ नौषाद पिता सोहराम शाह (२७) निवासी राजीव नगर बडला खजराना इंदौर को पकडा गया था। पकडे गये आरोपी से लूटी गई दो सोने की चैन तथा एक मंगलसूत्र कीमती करीब ७० हजार रूपये से अधिक की बरामद करने में पुलिस खजराना को सफलता प्राप्त हुई है।
        पुलिस खजराना द्वारा आरोपी पप्पू उर्फ नौषाद से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी राहुल चौधरी निवासी राजनगर थाना चंदननगर इंदौर के साथ मिलकर चैन स्नैचिंग की वारदात किया करता था। राहुल चौधरी निवासी राजनगर वर्तमान में पूर्व के किसी प्रकरण में जेल में है। पुलिस द्वारा राहुल का रिमाण्ड लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा आरोपी से पप्पू उर्फ नौषाद पिता सोहराम शाह (२७) निवासी राजीव नगर बडला खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चैन स्नैचिंग की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल संभावना है।

१७ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १७ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १६.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले कन्हैयालाल पिता काषीराम तथा सुगन्धबाई पति सीयाराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये कीमत की ४७ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाडराखेडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले देवेन्द्र, बलराम तथा विक्की को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १५.१५ बजे गोमा की फेल इंदौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले ४१९ अजय नगर इंदौर निवासी सोहन पिता रामस्वरूप तथा ७४/१ गोमा की फेल इंदौर निवासी योगेष पिता रामस्वरूप (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९६५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे मराठी मोहल्ला इंदौर सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही के रहने वाले विनोद पिता कन्हैयालाल खरे (५०) तथा महूॅ निवासी महेष अग्रवाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे मोची मोहल्ला गौतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले शक्ति मंदिर कॉलोनी गोतमपुरा निवासी संतोष पिता सत्यनारायण शर्मा (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २२ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ३३८ बंगाली कॉलोनी इंदौर निवासी सिकन्दर पिता रईस खान (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को ०९.३० बजे पारलेजी फेक्ट्री चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १/१ न्यू सुगंध नगर इंदौर निवासी सुरेष पिता पृथ्वीपाल यादव (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १५.१० बजे बस स्टैण्ड सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सेंडल निवासी श्यामलाल पिता सज्जन कोरकू (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को १४.०० बजे त्रिवेणी कॉलोनी मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १३९ छोटा भाट मोहल्ला इंदौर निवासी राजू पिता दुलीचंद्र को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, December 21, 2010

जैन मंदिर डकैती के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे

इन्दौर- दिनांक २१ दिसम्बर २०१०-पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना एरोड्रम क्षेत्रांतर्गत दिनांक १९-२० दिसम्बर २०१० की रात्री ०२.१५ बजे स्मृतिनगर इंदौर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अज्ञात ६ बदमाषो द्वारा चौकीदार काषीराम पिता मुन्नालाल लोधी (५५) निवासी दुर्गा नगर कॉलोनी इंदौर के साथ मारपीट कर जैन मंदिर में घुसकर चांदी के छत्र कीमती करीब ४० हजार रूपये के लूटकर ले गये थे। फरियादी काषीराम पिता मुन्नालाल लोधी की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम पर अज्ञात बदमाषो के विरूद्व धारा ३९५ भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
        घटना की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा अज्ञात बदमाषो की पतारसी एवं त्वरित कार्यवाही हेतु विषेष निर्देष दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा जयवीरसिंह भदौरिया के निर्देषन में थाना प्रभारी एरोड्रम महेष भार्गव एवं थाना प्रभारी बाणगंगा बी.पी.एस. परिहार द्वारा टीम गठित की गई । पुलिस अधिकारीयो द्वारा सतत्‌ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये उपरोक्त डकैती के मामले में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किये गये है। दो संदिग्ध बदमाषो को हिरासत में लेकर उनसे सूक्ष्मता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारीयो की गठित टीमो द्वारा उक्त प्रकरण का पूर्णतः खुलासा होने एवं मंदिर से लूटे गये चांदी की छत्रो की बरामदगी की प्रबल संभावना है।

मोबाईल चोर गिरफ्तार, करीब ३५ हजार रूपये से अधिक के चोरी के मोबाईल फोन बरामद



इन्दौर- दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी भवरकुऑ एम.के.श्रीवास व उनकी टीम के सउनि केषव कुषवाह, आरक्षक नीरज, प्रदीप तथा रवि द्वारा आज दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया गया है जिससे चोरी के कुल सात मोबाईल फोन कीमती करीबन ३५ हजार रूपये के बरामद करने में पुलिस भवरकुऑ को सफलता प्राप्त हुई है।
        पुलिस भवरकुऑ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि उदय पिता श्रीकृष्ण ओझा निवासी तेजाजी नगर खंडवा रोड इंदौर का कम दामो में मोबाईल बेचने की फिराक में है सभवतः मोबाईल चोरी के हो सकते है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भवरकुऑ की उक्त टीम द्वारा उदय पिता श्रीकृष्ण ओझा (४५) निवासी तेजाजी नगर खंडवा रोड इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस द्वारा आरोपी उदय को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से सात मोबाईल फोन जिसमें नोकिया ६३००, नोकिया १२००, तीन चायना मोबाईल, एक मोबाईल फोन एलजी कंपनी का, एक मोबाईल सेमसंग कंपनी का कुल कीमती ३५ हजार रूपये से अधिक के बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।
        पुलिस द्वारा आरोपी उदय ओझा से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने बताया कि, परीक्षा देने के लिये जो लडके लडकियॉ आते थे उन्हे परीक्षा हॉल में मोबाईल नही ले जाने दिया जाता था तब वह अपना मोबाईल फोन गाडी की डिक्की में रख जाया करते थे तो वह मौका पाकर यूनिवर्सिटी व उसके आसपास खडी गाडियो में से पेचकस द्वारा उनकी डिक्की के ताले तोडकर मोबाईल चोरी किया करता था। करीब चार माह पूर्व थाना भवरकुऑ क्षेत्रांतर्गत यूनिवर्सिटी से उक्त आरोपी ने चार मोबाईल फोन चोरी किये थे जिस पर से थाना भवरकुऑ पर अपराध धारा ३७९ भादवि का दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चोरी के मोबाईल मिलने की प्रबल संभावना है।

डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना किषनगंज क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक २१ दिसम्बर २०१० को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चार-पॉच बदमाषो द्वारा एबी रोड भाटखेडी फाटे के पास पुलिया तालाब के पास, किसी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाई जा रही है । मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी किषनगंज रघुप्रसाद के निर्देषन में सउनि के. एस. सोलिया, प्रआर. रमेष पाटिल, सियाराम, भैरूसिंह, आरक्षक रामेष्वर, रामहंस, केसरसिंह, राजेष, अमीन तथा मानपुर थाने के सउनि पाल, आरक्षक युवराज, अरषद तथा सदाषिव द्वारा उपरोक्त घटना स्थल से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. गुड्डू उर्फ इंदरसिंह पिता निर्भयसिंह कोरकू (३०) निवासी ग्राम सेंडल हाल मारूती पैलेस इंदौर, २. पप्पू उर्फ अर्जुनसिंह पिता निर्भयसिंह कोरकू (२३) निवासी सदर, जलाल सिंह पिता गुलजी कोरकू (२५) निवासी बागली हाल मारूती पैलेस इंदौर तथा धर्मेन्द्र पिता नानूराम जाट (१९) निवासी ग्राम सेंडल थाना सिमरोल को पकडा। इनका एक साथी अमरसिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक देषी पिस्टल, एक खूखरी, एक बंका तथा एक लोहे का पाईप बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त लोग मिलकर किसी पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
        पुलिस किषनगंज द्वारा उपरोक्त पॉचो बदमाशो के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि, २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा इनके फरार साथी अमरसिंह की तलाष की जा रही है।

१४ आदतन १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १४ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५८ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को ५८ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५८ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को २२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुद्व नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मनोहर पिता दगडू मराठा (४८) तथा पिथमपुर रोड इंदौर निवासी कमलाबाई पति सीताराम बलाई (४७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ४५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १९.१५ बजे प्रतापत नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मनीष पिता मुन्नालाल योगी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १९.०० बजे ग्राम सुखलिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले भवानी नगर इंदौर निवासी पप्पू पिता सज्जनसिंह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी कच्ची षराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १०.०० बजे बडगौदा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही बडगौदा के रहने वाले विजय पिता रामचंद्र भाटी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी कच्ची षराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १०.१५ बजे ग्राम सेंडल नदी किनारे से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम सेंडल के रहने वाले नानूराम पिता भोला जाट (६०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की १० लीटर देषी कच्ची षराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त ०९ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कडावघाट इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनोहर, सुनील तथा शानू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४७५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १९.०५ बजे बाणेष्वर कुंड के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये रमेष पिता मधुकर तथा शंकरलाल पिता पूनमचंद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७९० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १६.२० बजे खजराना थाना क्षेत्रांतर्गत सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले सुपर पेक्स कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी मोहम्मद रिजवन पिता अब्दुल लतीफ (२४), गोहर नगर खजराना इंदौर निवासी हमीद पिता अब्दुल रषीद (४५) तथा मोहम्मद अयुब पिता मोहम्मद बाबू खॉ (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार ४०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १३.१५ बजे माली समाज धर्मषाला के सामने तुकोगंज इंदौर सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले भंडारी मार्ग इंदौर निवासी अनिल पिता नंदकिषोर (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३० रूपये नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २१ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १५.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुरई मोहल्ला जूनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दीपू उर्फ दीपक पिता गोकुल प्रसाद (२६), तथा रज्जू उर्फ रंजन पिता गोकुलप्रसाद (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार तथा एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को १७.०० बजे बेटमा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही बेटमा के रहने वाले सुभाष उर्फ सुदामा पिता नारायण गारी (१९), तथा हमीद पिता नूर मोहम्मद (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को ०७.०० बजे पंचषील नगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले जीतू उर्फ जीतेन्द्र पिता राजेष (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २० दिसम्बर २०१० को ०९.३० बजे धोबी मोहल्ला सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मंजेष पिता दीनकर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक धारिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, December 20, 2010

१५ आदतन २९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १५ आदतन तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई,१६ गिरफ्तारी व ५१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २० दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को ०२ स्थाई, १६ गिरफ्तारी व ५१६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ०२ स्थाई, १६ गिरफ्तारी व ५१६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए तीन गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को २२. बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोटू महाराज की चाल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले संजय उर्फ संजू गांधी पिता परसराम अहिरवार (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को २०.०० बजे सांवेर रोड पारले फैक्टरी के पास बांणगंगा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अप्पू पिता गोपाल यादव (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को ००.४५ बजे बेटमा नाका देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लक्ष्मण पिता कैलाषचन्द्र (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १२ लीटर देषी कच्ची षराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए २५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम रंगवासा रोड तथा महादेवनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले अमित,आनन्द, प्रवीण, विलास, योगेष, द्यषैलेन्द्र, नरेन्द्र, कान्तीलाल, तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७ हजार ३०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को २१.३० बजे धारनाका महू से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले सिकन्दर, पंकज, सोनू, विनय, कमल तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६९० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महेष यादव नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही के रहने वाले बबलू, पप्पू, संजय, सुरेष, भेरूलाल, सुन्नी परमार, राजेष, हेमराज, तथा सोनू तथा अवधेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को १८.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चन्दूवाला रोड चन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये इकबाल पिता खलील खान (३०), तथा हातोद निवासी नौषाद पिता मोहम्मद हुसैन (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक गंढासा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को १३.०५ बजे लक्ष्मीपुरी कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिल यही लक्ष्मीपुरी कालोनी इन्दौर निवासी रोहित पिता घनष्याम नेपाली (२२), तथा अकुंर पिता अषोक नामदेव (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को ००.३५ बजे जगजग चौराहा खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले पूरणलाल पिता रूस्तम लाल गुर्जर (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक गुप्ती बरामद की गई।
        पुलिस थाना ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को १२.२० बजे बाबू मुराई इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही नया बसेरा गांधीनगर इन्दौर निवासी मुकेष पिता बसन्तीलाल नाथ (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, December 19, 2010

सरवटे बस स्टैण्ड पर हुई लूट की घटना में पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये कुछ ही घंटो में आरोपी को पकडा गया

इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ ने बताया कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक १९ दिसम्बर २०१० को सुबह ११.३० बजे फरियादी वीरसिंह पिता हरीराम राजपूत निवासी ललितपुर ने रिपोर्ट किया का वह करीब ०८.३० बजे सरवटे बस स्टैण्ड पर पिथमपुर जाने के लिये आया था। पेषाब लगने पर दिवार के किनारे खडा होकर पेषाब करने लगा इतने में एक लडका आया और बोला कि तुम यहॉ पेषाब क्यो कर रहे हो तथा अपने साथ चौकी पर चलने को कहा। उस लडके के कहने पर हरीराम उसके स्कूटर पर बैठ गया, वह लडका हरीराम को विजयनगर ले गया तथा वहॉ पर स्कूटर रोककर उस लडके ने हरीराम को उतारा और फरियादी हरीराम के पास से एक मोबाईल फोन, २०० रूपये नगदी तथा वोटर आईडी छिन लिया।
        फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छोटी ग्वालटोली पर अज्ञात लडके के विरूद्व अपराध धारा ३९२ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली डी.के.जैन व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप राय, आर. रमेषदास तथा रामखिलाडी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये हरीराम को लेकर घटना स्थल पर पहुॅचकर पूछताछ की गई तथा आसपास तलाष की गई तो वहॉ एक स्कूटर क्रं. एमपी-०९/बी/५४१८ खडा दिखायी दिया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा स्कूटर मालिक को ढूढा गया तथा उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपना यह स्कूटर कुछ समय के लिये बबलू उर्फ देवेन्द्र शर्मा को दिया था। पुलिस के कहने पर स्कूटर मालिक ने बबलू उर्फ देवेन्द्र को फोन कर बुलाया तो फरियादी हरीराम उसे देखते ही पहचान गया।
        पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा बबलू उर्फ देवेन्द्र पिता भैरूलाल शर्मा (२१) निवासी नंदानगर गली नं. १० इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपी बबलू उर्फ देवेन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फरियादी से लूटा गया एक मोबाईल फोन, २०० रूपये नगदी तथा वोटर आईडी बरामद कर लिये गये है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदात का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणों से धोखाधडी करने वाला ठग क्राईम ब्रॉंच की गिरफ्त में लोन के नाम पर लाखो की धोखाधडी करने वाला ठग गिरफ्तार आधा दर्जन नामों से छिपकर रह रहा था, धोखेबाज



इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर महेषचंद जैन ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव एवं पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास वर्मा द्वारा क्राईम ब्रॉंच इन्दौर को बेटमा तथा मांगल्यिा क्षैत्र में किसी व्यक्ति द्वारा ग्रामीणो से लोन के नाम पर धोखाधडी कर फरार होने के संबंध में पतारसी कर पकडने हेतु निर्देशित किया गया था ।
        क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की मांगल्यिा डकाच्या क्षैत्र में जुलाई माह में ग्रामीण जन से लाखों की ठगी करने वाला बंजरग नगर में नाम बदलकर रह रहा है। सूचना पर कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक मनीषराज सिह भदौरिया एवं टीम के प्रधान आरक्षक पन्नालाल, आर. दीपक पंवार, दिनेश सरगैया, लक्ष्मण खण्डागले को जानकारी प्राप्त कर पकडने का निर्देश दिये। निर्देश के पालन में उक्त टीम द्वारा दीन-रात लगकर मुखबीर से प्राप्त सूचना को डेवलप कर जालसाज के रहने के ठीकाने की जानकारी  प्राप्त कर ली तथा दबीष देकर बजरंग नगर से शीतल वर्मा पिता विजय वर्मा (२६) निवासी यादव नगर बाणगंगा, हाल मुकाम २५२ बजरंग नगर इन्दौर को पकडने में सफलता प्राप्त की।
        पकडे गये धोखेबाज शीतल वर्मा, के संबंध में क्राईम ब्रॉंच की टीम ने जानकारी प्राप्त की तो पाया की उसे अलग-अलग नामों अभय जैन, शीतल आर्य, शीतल वर्मा, राकेश, विनय मालवीय, अक्षय, अनिल आदी नामों से आमलोग जानते थे। पूछताछ पर जानकारी मिली की बदमाश का सही नाम शीतल वर्मा है, जो जून-जुलाई २०१० में अभय जैन नाम से मांगलिया,डकाच्या, मण्डलावद,कदवाली खुर्द आदि के सिधे-सादे ग्रामिणों से सम्पर्क कर स्वयंम के संबंध में आयसीआयसीआई बैंक का एक्जिक्यूटीव होना बताता तथा गांव वालों को यह बताया कि केन्द्रीय सरकार की योजना किसानों के लिये आई है जिसमें २० प्रतिशत सब्सिडी पर लोन फायनेन्स होता है। लोन के लिये आयसीआयसीआई, आयएनजी, एसडीएफसी, बैंक के जरिये ही लोन फायनेंस होता है, जिसके लिये उक्त बैंक में अकाउन्ट होना आवश्यक है। बहुनामी शीतल वर्मा ने बडी ही चतुराई से भोलेभाले ग्रामीणों को झासे में लेकर विभिन्न बैंको में स्वयंम साथ जाकर खाता खुलवाकर खाते से संबंधीत इन्टरनेट बैंकिंग पासवर्ड, एटीएम कार्ड, चैक बुक आदि की छायाप्रति, लोन फार्म में संलग्न करने के नाम पर किसानों से ले लेता था। किसानों से लोन का २० प्रतिशत रकम बैंक में जमाकरने के लिये कहता था कि जब तक २० प्रतिशत रकम अकाउन्ट में नही होगा तब तक लोन फायनेंस नही होगा । किसानों द्वारा २० प्रतिशत रकम जमा करते ही अभय जैन उर्फ शीतल वर्मा द्वारा इन्टरनेट के जरिये से कैलाश मालवीय नाम के खाते में पैसा ट्रान्सफर कर लेता था तथा चेक एवं एटीएम के माध्यम से कुल जमा रकम निकालकर स्वयंम के खाते में जमा कर लेता था। पूछताछ में बेटमा क्षैत्र से भी कई किसानों से इसी प्रकार धोखा करने की बात बताई है। अभय जैन उर्फ शीतल वर्मा द्वारा स्वयंम की सही पहचान कभी भी किसी को नही उजागर होने दिया मोबाईल, सिम, वाहन, बैंक अकाउन्ट आदि सभी उन्ही ग्रामिणों से ही प्राप्त फोटो, एड्रेस प्रुफ, आदि के नाम से ले रखा था। ग्रामिणों के साथ हुई ठगी की वारदात से उनमें काफी आक्रोश व्याप्त था, दर्जनों की तादात में ग्रामीणजन वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यवाही के लिये मिले थे। दिनांक १४.०७.२०१० को मांगीलाल, सगुनबाई, मोहनलाल पांचाल, जगदीश चन्द्र, मोहनसिह, कांतिलाल, लखन सोलंकी, शिवनारायण, तथा मुकेश आदि के द्वारा थाना एमआयजी पर रिपोर्ट की गई थी। जिस पर अपराध क्रमांक ११४०/१० धारा ४२०,३४, भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें ग्रामिणों से कुल १५ लाख ४७ हजार ६०० रूपये की ठगी होना पाया गया था।
        आरोपी शीतल वर्मा उर्फ अभय जैन के पास विभिन्न लोगो के नाम पर ५६ मोबाईल सिम एवं ५ मोबाईल हेण्ड सेट, बैंक अकाउन्ट, एटीएम कार्ड, विजिटीगं कार्ड, लोन संबंधी फाईल, फार्म, विभीन्न लोगो के फोटो, पहचान पत्र, आदि होना पाया गया है। ग्रामीणों से ठगे गये लाखों रूपये के संबंध में पूछताछ पर जानकारी मिली की इसने बजरंग नगर में ही बाजार मुल्य १२ लाख रूपये का मकान स्वयम व पत्नी के नाम पर खरीदा है तथा इसके बैंक अकाउण्ट में भी लाखों रूपये जमा है। पुलिस द्वारा मकान की रजिस्ट्री जप्त की गई है, आरोपी के बैंक खातों को सीज कराया जा रहा है। आरोपी को मय बरामद जप्ती सामाग्री के वास्ते अग्रिम विवेचना थाना एमआयजी को सोैपा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव द्वारा ठगी के नटवरलाल शीतल वर्मा को गिरफ्तार करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से पुरष्कृत किया जावेगा ।

सिक्युरीटी गार्ड के साथ चाकू से मारपीट करने वाले तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक १६ दिसम्बर २०१० को पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत महेष गार्ड लाईन किला मैदान के पास से जा रहे फरियादी रामकिषन पिता रामसेवक निवासी २४० सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर जो कि एलआयसी की संगम नगर शाखा पर सिक्युरीटी गार्ड है को मोटरसायकल से आये अज्ञात तीन बदमाषो ने रोका तथा उसके पास की बंदूक मांगने लगे, फरियादी द्वारा मना करने पर बदमाषो ने फरियादी को पैर पर चाकू मारकर भाग गये। फरियादी रामकिषन की रिपोर्ट पर थाना मल्हारगंज पर अज्ञात आरोपियो के विरूद्व अपराध धारा ३४१,३२७,३४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोज सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज एस.एस. चौहान के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी मल्हारगंज जी.एस.गोलिया व उनकी टीम के उपनिरीक्षक जयंत मर्सकोले, प्रआर. हनुमानसिंह, आर. प्रमोद तथा मुकेष द्वारा विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर १. रोहित उर्फ रिंकू पिता घनष्याम थापा (नेपाली) (२२) निवासी २२६ लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर, २. अंकुर पिता अषोक नामदेव (२२) निवासी २२ लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर, ३. अनुराग उर्फ भैय्‌यू पिता जगदीष उर्फ जग्गा कौषल (१८) निवासी १६ लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उक्त आरोपियो ने सिक्युरीटी गार्ड रामकिषन के साथ घटना करना स्वीकार किया।
        पुलिस मल्हारगंज द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से घटना के समय प्रयुक्त हिराहोन्डा हन्क मोटरसायकल क्रं. एमपी-०९/एमयू/२१३१ तथा एक चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियो से पूछताछ जारी है, पुलिस द्वारा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०८ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१४ गिरफ्तारी व ७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १४ गिरफ्तारी व ७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १४ गिरफ्तारी व ७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेठी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सोहन पिता राजेष होल्कर (२०) तथा ४३५/२५ समाजवाद नगर इंदौर निवासी जयंत पिता अषोक (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को ११.०० बजे डी सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले उत्तम पिता इंद्रकुमार धोबी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४०० रूपये कीमत की ३५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १८.३५ बजे रामरहीम ढाबा काली बिल्लोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शनि पिता कृष्णकुमार (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २० क्वाटर ब्लू चिप तथा एक व्हीस्की बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १८.४५ बजे शासकिय अस्पताल के सामने देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जलोदिया पंथ निवासी पिंटू पिता छोटेलाल कलोता (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की ०४ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १७.३० बजे ग्राम दतोदा सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रमेष पिता नानूराम हरिजन (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये विषाल, रवि, विरेन्द्र, बबलू उर्फ नवनीत तथा नाथू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९००० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १५.१५ बजे राजवाडा स्टैट बैंक के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले राधानगर कॉलोनी इंदौर निवासी रवि पिता प्रितमदास सिंधी (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १३.३० बजे भील कॉलोनी मूसाखेडी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले मुकद्दर पिता प्रकाष (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५१७ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १४.०५ बजे सुदंर नगर राम मंदिर के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ११२३ अर्चना नगर इंदौर निवासी राजू पिता अषोक सोलंकी (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ दिसम्बर २०१०- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक १८ दिसम्बर २०१० को १२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काकरिया रोड हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये बडी कलमेर हातोद निवासी चंदन पिता बद्रीरूप कलोता (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फरसा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।