Saturday, October 20, 2012

''एक शाम पुलिस शहीदों के नाम''

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- आज दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को शाम 07.30 बजे ''एक शाम पुलिस शहीदों के नाम'' काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमति अनुराधा शंकर, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौर के मुखय आतिथ्य एवं श्री ए.साई मनोहर, भापुसे , पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें इंदौर की सांसद श्रीमति सुमित्रा महाजन, माननीय मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्री तुलसी सिलावट, विधायक श्री अद्गिवन जोशी एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता विखयात कवि पंडित सत्यनारायण सत्तन द्वारा की गयी एवं कविवर श्री ज्योति कानपुरी, श्री सुखदेव सिंह जी कश्यप, श्री वेदप्रकाश विद्रोही, श्री प्रदीप नवीन, श्री गिरेन्द्र सिंह भदौरिया तथा श्री कैलाश जैन द्वारा पुलिस शहीदों की स्मृति में कवितायें पढी गयी। जिनके कुछ अंश निम्न प्रकार है -
माननीय

मुखयालय से खबर आई है,
नगर में गुंडा विरोधी अभियान चलाइए।
असामाजिक और आदतन अपराधियों की
तस्वीरे, थाने की दीवार पर लगाइए॥
 
थाने का मुआयना होताहै इस माह
थाने का रिकार्ड ठीक किया जा रहा है।
गुंडा सूची का विश्लेषण हो रहा है
जरायम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है॥
 
गुंडा सूची खंगालने समय
पाया कि कई सियासती हो गए है।
कई सकूनत से लापता है
और शहर की आबादी में खो गए है॥
 
हमारे नये किरायेदार की
सूचना देने हम थाने पर गए।
वहॉ पर हेडमोहर्रिर पुराने थे
और टीआई साहब थे नए॥
 
इलाके मे कही गड़बड़ थी,
टीआई साहब जल्द रूखसत हुए।
हेड मोहर्रिर ने हमे देखा तो
खड़े होकर सलाम किया और गदगद हुए॥
 
इस थाने पर हम भी कभी तैनात थे,
यह हेडमोहर्रिर तब सिपाही थे।
कई थानो पर तैनात रहे है वे
बड़े बड़े मुखबिरो के भाई थे॥
 
हमे कुर्सी देते हुए बोले, कैसे है सर,
हमने प्रतिप्रश्न किया, आप कैसे है।
बोले, अब यह नौकरी मुद्गिकल है सर
जैसे दिन आपके थे, नही वैसे है॥
 
फिर पूछा, 'सर चाय पियेंगे,
हमने मुंडी हिलाकर मना किया।
फिर हमने पूछा, कितने साल रह गए है,
उन्होने झट एक साल बता दिया॥
 
बैठे बैठे हमारी निगाह दीवार पर
लगे गुंडे के फोटुओं पर गई।
उसमें कई तस्वीरे पुरानी थी,
और कुछ थी बिल्कुल नई॥
 
हमनेहेड मोहर्रिर से पूछा, हेडसाहब
यहॉ अमुक अपराधी की तस्वीर नही है।
क्या वह फौत हो गया है,
या फिर बस गया वह और कही है॥
 
वे असमंजस में बोले,सर आपको पता नही।
वैसे तो वे अपराधों में गहरे पैठे है,
पर राजनीति और चुनाव की महिमा है,
वे माननीय हो गए है, सदन में बैठे है।ं
                                         सुखदेव सिंह कश्यप
 
भीति पर चित्र

भीति पर यह चित्र देख
ऑख भर आती है,
कंत, तुम्हारी याद बहुत आती है।
 
कुछ दिन साथ रहे बस
फिर प्रवास कर्तव्यों के पथ।
हम मन ही मन उत्फुल्ल रहे
बैठ तुम्हारे भावो के रथ॥
 
रोज तुम्हारी चिट्‌ठी पढ़ पढ़,
कितने रंग बिखेरे अपने।
संग तुम्हारे भूले मन में
देखे कई सुनहरे सपने॥
 
कैसे भूल वे शब्दालिंगन
पत्रों के ही मधुचुंबन।
बैठे अकेले पढ़ते चिट्‌ठी
तन में उठती थी सिहरन॥
 
लिए 'एलबम' चित्र तुम्हारे
हम देखा करते बैठ अकेले।
जाने कितने गए देखने
सुख सर्जन के अद्‌भूत मेले॥
 
क्या मालूम यह समय निगोड़ा
हो जाएगा इतना बौना।
कितना सुख पाया था हमने
संपन्न हुआ जब अपना गौना॥
 
अब तुम शहीद, मै शहीद की पत्नी
मै इतना विश्वास दिलाती हूॅ।
जो अंश तुम्हारा पल रहा पेट में
मै उसकी कसमें खाती हूॅ॥
 
यह रूप तुम्हारा नया, समर में फिर जाएगा।
प्रतिकार तुम्हारा लेगा, अरि के प्राण उड़ाएगा।
मरणोपरांत यह मान सम्मान तुम्हारा
लख गर्व से ऑख लर जाती है।
कंत तुम्हारी याद बहुत आजी है।
भीति पर यह चित्र देख ऑख भर आती है।
                                                 सुखदेव सिंह कश्यप
 
हम आरक्षी

देशभक्ति और जनसेवा के, हम ही उन्नायक है।
हम प्रहरी है जन समाज के, हम ही नायक है॥
 
हिमगिरी की सीमाओं पर, हम ही देते पहरा।
हम ही तटरक्षक है, सागर से रिश्ता गहरा॥
हम ही समाज के नासूर मिटाने वाले।
आरक्षी है हम, शांति व्यवस्था के रखवाले॥
 
जब जब समाज पर विपदा आई।
प्राण हथेली पर रख, हमने की अगुवाई।
हम ही खड़े आग पानी में, लोग बचाने वाले।
हम ही ने चम्बल के, कितने बीहड़ खंगाले॥
 
जो वन प्रांतर में उत्पात मचाते।
जो अस्पताल और स्कूल उड़ाते॥
उन नक्सलियों के अरि हम हैं।
भय न हमें सताता, हम में संघर्षी दम है॥
 
जब उत्पात मचाते, मजहब के उन्मादी।
जब त्रस्त नगर की हो जाती पूरी आबादी।
तब निष्पक्ष पहल हम ही करते हैं।
हम उस तनाव में भी धीरज धरते हैं॥
 
हम सतमय होकर, अपना कर्तव्य निभाते।
हम कर्तव्य वेदी पर लड़ते लड़ते मरजाते॥
इस समाज को हमने अपना लहू दिया है।
अपने शोणित से कर्तव्यों का तिलक किया है॥
 
फिर भी इस समाज से हमको गिला नहीं।
हमको जो मिलता था वह हमको मिला नही॥
अगणित शहीद हुए हैं, जवान और अधिकारी।
पर डाक टिकिट, हुआ न उन पर जारी॥
 
बिन फल के हम अपना कर्तव्य निभाते।
कई बार हमें भी मुद्गिकल के पल आते॥
इस लोकतंत्र के सांचे में कई ऐसे अवसर आए।
राजधर्म और लोकधर्म के बीच फंसे हम पाए॥
 
राजनीति के कई सुदर्द्शन हमने झेले।
अपराधों के नामो से, बार बार हम खेले॥
और झूठ के फन्दो पर भी हम झूले।
पर अपनी राह न छोड़ी, न अपना रस्ता भूले॥

जो शीर्ष पर बैठे हैं अधिकारी।
बस उनसे इतनी विनय हमारी॥
अपने मातहत अंगो की रक्षा करना।
जो कर्तव्य वेदी पर जखम मिले, बस उनको भरना॥
 
एक विनय है यही हमारी, देश चलाने वालों से।
ऊॅचे ऊॅचे पद पर बैठे, सत्ता के रखवालों से॥
हमे न अपनी एजेंसी माने, स्वतंत्र हमें रहने दे।
जो सच पाया जांच में हमने, वह सच हमको कहने दे।
 
इस लोकतंत्र में हम जनता के उत्तरदायी।
नही भ्रष्ट का हित साधेंगे, ऐसी हमने कसमें खायी।
हम अनुशासित बेड़े के, अनुशासन धर्ता हैं।
केवल जनता-हित, साधेंगे, हम जनता के कर्ता हैं॥
 
देश भक्ति जन सेवा के हम ही उन्नायक है।
हम प्रहरी जन समाज के, हम ही नायक हैं॥
हम ही समाज का नासूर मिटाने वाले।
आरक्षी हैं हम, शांति व्यवस्था के रखवाले॥
                                                   सुखदेव सिंह कश्यप
 
जो हमारी सुरक्षा में प्राण अपने वो गये है
निभा कर कर्तव्य अपना जो सदा सो गये है।
उनके सपने सार्थक करना हमारा फर्ज भाई,
पहन खाकी-खाक में मिल स्वयं खाई हो गये है।
 
राष्ट्रभक्ति और जनसेवा सुरक्षा का वचन
आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित हो वतन।
नक्सली डाकुओं से लड़ते हुये है जो शहीद,
उन पुलिस के जवानों को देश करता है नमन।
 
गली मोहल्ले, चौराहों पर सदा पुलिस का फेरा है,
सब कुछ उसको मालुम हैं, क्या तेरा क्या मेरा है।
ढका हुआ खाकी वर्दी से तन पर मन मानव का है,
हम सब जैसी दुनियादारी, सब सा शाम सबेरा है।
                                            सत्यनारायण सत्तन
                                            पूर्व विधायक म.प्र. विधानसभा

Friday, October 19, 2012

दिनांक 21.10.2012 को बड़ा गणपति से बिजासन मंदिर तक आयोजित चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग

चुनरी यात्रा कार्यक्रम का समय निम्नानुसार संभावित रहेगा।
क्रमांक          स्थान का नाम                                                      समय
1                  बड़ा गणपति                                                    10:30 बजे
2                  वायरलेस टी                                                     11:00 बजे
3                  कालानी नगर                                                   12:00 बजे
4                  एरोडम थाने के सामने मंच पर आयोजन            13:00 बजे
5                  एयरपोर्ट गेट के सामने                                      14:00 बजे
6                  बिजासन माता मंदिर                                        14:30 बजे
7                  चुनरी यात्रा का पिछला हिस्सा ऑल क्लीयर       16:00 बजे

चुनरी यात्रा में लगभग 75,000 श्रृद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, यात्रा का मार्ग बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। चुनरी यात्रा के समय आम जनता को मुखय मार्ग पर आवागमन करने में परेद्गाानी न हो और एयरपोर्ट से आने जाने वालों को सुविधा हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग रहेगें।
1  चुनरी यात्रा मार्ग - बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर तक।
ठण्  वैकल्पिक मार्ग शहर से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये - व्हीआईपी मार्ग से टाटा स्टील होते हुए लक्ष्मीबाई नगर मार्ग पर छोटाबांगड़दा, सुपर कॉरिडोर होते हुए सेन्टल स्कूल के सामने से एयरपोर्ट।
2 वैकल्पिक मार्ग एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने वालों के लिये - बापू मुराई कालोनी के सामने पंचशील नगर होते हुए पुलिस टेनिंग स्कूल के सामने होते हुए सामने टाटा स्टील, किला मैदान, मरीमाता की ओर।
क्ण् पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये वैकल्पिक मार्ग - विजयनगर से बापट चौराहा, सुखलिया, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला, सुपर कॉरीडोर होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
3 पद्गिचम क्षेत्र के भंवरकुआं, राजेन्द्रनगर की ओर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले- महूनाका, रंजीत हनुमान, फूटी कोठी, चंदननगर, धार रोड़, नावदा पंथ से दाहिने टर्न करके बिजासन होते हुए एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
भारी वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्द्गान -
1.    समय प्रातः 8:00 बजे से देपालपुर की ओर से आने वाले वाहन सुपर कॉरीडोर टर्निंग से वापस नही आ सकेगें यह वाहन सुपर कॉरीडोर से भंवरासला की ओर जा सकेगें।
2.    धार एवं महू, एबीरोड़ की ओर से आने वाले वाहन फूटी कोठी से धार की ओर एवं धार की ओर से आने वाले वाहन फूटी कोठी से महू, एबीरोड़ की ओर जासकेगें, महूनाका एवं गंगवाल की ओर प्रवेद्गा निषेध रहेगा।
3.    उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन जो धार की तरफ जाते है वह वाहन भंवरासला से एमआर 10 होते हुए बायपास से धार की ओर जा सकेगें, यह वाहन सुपर कॉरीडोर की ओर प्रतिबंधित रहेगे, लक्ष्मीबाई नगर, छोटा बांगड़दा रोड़ एवं मरीमाता से एयरपोर्ट तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
4.    राजमोहल्ला, टोरी कार्नर और जिंसी, वायरलेस टी एवं एयरपोर्ट की ओर से बड़ा गणपति की ओर आने वाली यात्री बसें, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
सामान्य वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्द्गान -
1.    चुनरी यात्रा के समय चुनरी यात्रा के मार्ग पर बड़ा गणपति से बिजासन तक सामान्य वाहन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किये जायेगें।
2.    यात्रा मार्ग पर जब वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा तब वैकल्पिक मार्ग -
बी- टाटा स्टील से छोटा बांगड़दा रोड़ होते हुए सुपर कॉरीडोर,
सी- पंचशीलनगर से 60फीट रोड़ होते हुए पुलिस टेनिंग स्कूल के सामने
डी- पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले विजयनगर से सुखलिया, बापट चौराहा, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला होकर सुपर कॉरीडोर की ओर आ जा सकेगें।
इ- पश्चिम क्षेत्र सेएयरपोर्ट जाने वाले महूनाका, फूटी कोठी, चंदननगर, जवाहर टेकरी नावदापंथ तिराहे से बिजासन होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के लिये समयानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

चुनरी यात्रा में शामील होने वाले व्ही.आई.पी. एवं आमजन का मार्ग
1- व्ही.आई.पी. मार्ग - रेसीडेन्सी से रीगल, रीवर साईड रोड़, संजय सेतु, जवाहर मार्ग, मालगंज, लोहार पटटी, भाउ कॉनर, से बड़ा गणपति चौराहा
2- चुनरी यात्रा में मरीमाता की और से आने वाले भक्तगण किला मैदान से जिन्सी ,सुभाष मार्ग, कण्डिलपुरा पर भक्तजनों को उतार कर खाली वाहन को कण्ड़िलपुरा से टाटा स्टील, लक्ष्मीबाई नगर मार्ग,छोटा बांगड़दा होते हुयें सुपर कॉरीडोर पर पार्क होंगे।
3- भवरकुआ की और से आने वाले भक्तगण की बसें गंगवाल ,राजमोहल्ला, अन्तिम चौराहे से दाहिनें तरफ टर्न करके कैलाश मार्ग पर भक्तगणों को उतार कर लोहार पटटी होते हुये मॉलगंज, वियावानी, महूनाका,फूटीकोठी चन्दननगर, से नावदा पंथ दाहिने तरफ टर्न करके विजासन होते हुये सुपर कॉरीडोर पर पार्क होगें।




 
 

प्रीतमलाल दुआ कला विथिका में छवि तथा स्वरूप का प्रदशन


 
 


 
इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस महानिरीक्षक रूस्तमजी सद्गास्त्र पुलिस महाविद्यालय श्री पवन श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को अपनी प्रथम छायांकन प्रदशनी का आयोजन प्रदशनी स्थल - प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका, रीगल चौराहा इंदौर में किया गया। प्रदशनी का उद्‌घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री केशव वर्मा, भापुसे द्वारा प्रातः 11.00 बजे किया गया। प्रदशित छायाचित्र का नाम छवि दिया गया तथा शाम 04.00 बजे श्रीमति भावना पवन श्रीवास्तव द्वारा घर की साज सज्जा (होम डेकोरेद्गान ) की प्रदशनी का आयोजन किया गया जिसका उद्‌घाटन पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्रीमति अनुराधा शंकर द्वारा किया गया। होम डेकोरेशन प्रदशनी का नाम स्वरूप दिया गया। उक्त दोनो प्रदशनी 03 दिन और, आमजनों के लिये, प्रदशनी  स्थल - प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका, रीगल चौराहा इंदौर में रखी गयी है जिससे की आमजन भी सुविधानुसार पधारकर इससे लाभांवित हो सके।

दिनांक 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस पर 15वीं वाहिनी विसबल परिसर महेश गार्ड लाईन इंदौर में शहीदों को श्रृद्वांजलि दी जावेगी

इन्दौर -दिनांक19 अक्टूबर 2012- कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 2012 को प्रातः 08.45 बजे 15वीं वाहिनी विसबल परिसर महेश गार्ड लाईन इंदौर में शहीदों को श्रृद्वांजलि मुखय अतिथि सर्व श्री के.सी. वर्मा, भापुसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेद्गाक, आरएपीटीसी इंदौर के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल जिला इंदौर एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के समस्त प्रद्गाासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जन सामान्य के द्वारा श्रृद्वा सुमन अर्पित किये जायेंगे।
          दिनांक 01.09.11 से 31.08.12 तक कर्तव्य पर शहीद होने वाले कर्मचारी/अधिकारी जिसमे देश के समस्त राज्य/संघशासित पुलिस बल एवं पेरामिलिट्री फोर्स के शहीदों की सूची का वाचन श्री आर. सी. पवार, सेनानी 15 वीं वाहिनी द्वारा किया जावेगा। जिला बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विसबल एवं 15 वीं विसबल एवं नगर सेना के दलों द्वारा शहीदों को सलामी दी जावेगी। सम्पूर्ण  कार्यक्रम श्री वरूण कपूर, भा.पु.से पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर/पीआरटीएस इंदौर के निर्देश एवं नेतृत्व में संपादित किया जा रहा है।
          ज्ञात हो कि इस वर्ष कुल 566 अधिकारी/कर्मचारीद्वारा प्राण न्योछावर देश सेवा एवं भारत माता की रक्षा में अपने कर्तव्य पर प्राणों की आहूति दी। जिसमें म.प्र. पुलिस बल के 10 वीर सपूतों द्वारा प्राण न्योछावर किये है।

05 आदतन तथा 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 68 गिरफ्तारी, 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 07 स्थाई, 68 गिरफ्तारी व 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो कीतामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 20.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गली नं. 7 नेहरूनगर से ताद्गा पत्ती द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले विनोद, किद्गान, मुकेद्गा तथा अन्य साथियों  को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
  पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 13.00 बजे  सोमनाथ की चाल खेल ग्राउण्ड के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले प्रकाद्गा पिता चंदू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 340 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस चौकी केपास महू रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सिमरोल निासी संतोष उर्फ सत्यनारायण पिता नर्मदा प्रसाद (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3 हजार 575 रूपये कीमत की 95 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को पंढरीनाथ थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बक्षीबाग कमाठीपुरा निवासी नंदू पिता छोठेलाल (56) तथा सदर निवासी प्रकाद्गा पिता छोठेलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 20.45 बजे महाराणाा प्रताप नगद पानी की टंकी के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दीपक पिता बद्रीलाल (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 19.30 बजे अनाज मण्डी के पास मानपुर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मानपुर निवासी सुभाष पिता शंकर  (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देद्गाी शराबबरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 11.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजबाडा वाईन शॉप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम विलवा थाना द्गिावदानपुरा जिला जयपुर राजस्थान निवासी भगवान पिता बद्रीनारायण (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल जप्त की गयी।
  पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 10.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के पास छोटी ग्वालटोली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 48 न्यू एकता नगर मूसाखेडी इंदौर निवारसी उमेद्गा उर्फ मुकेद्गा पिता सुभाष (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 18, 2012

क्राईम ब्रांच द्वारा नकली दवाईयों का जखीरा पकडा

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ आशीष, ने बताया कि सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि इन्दौर स्थित कुछ व्यक्ति नकली दवाईयों के कारोबार में सक्रिय है इसी तारतम्य में नोएडा स्थित देव फार्मा कम्पनी के लीगल एडवाईजर जितेन्द्र कुमार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया कि, इन्दौर स्थित उद्योग नगर में कम्पनी के ब्राडेंड प्राडॅक्टस पौरूष जीवन एवं परफैक्ट केप्सूल के नाम का उपयोग कर नकली दवाईयां बनाई जा रही है।
      प्राप्त सूचना पर डॉ. आशीष, पुलिस अधीक्षक मुखयालय द्वारा नकली दवाईयो के कारोबार का पर्दाफाद्गा करने के लिए अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया।
       दोनो अधिकारियों द्वारा निरीक्षक जयन्तसिंह राठौर एवं निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार की दो टीमे गठित कर उद्योग नगर पालदा स्थित गुरूजी पैकेजिंग पर छापामार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा उक्त स्थान पर छापा मारने पर देव फार्मास्यूटिकल्स के पेटेन्ट प्रॉडक्ट पौरूष जीवन एवं परफेक्ट केप्सूल के डाई, नेगेटिव एंव भारी मात्रा में तैयाररैपर बरामद किये गये।  गुरूजी पैंकेजिंग के परिसर की सूक्ष्मता से जांच करने पर अन्य ब्रॉडेंड कम्पनियों के रैपर भी वहां पाये गये जिनके बारे में जानकारी प्राप्त करने पर पाया गया कि, उक्त रैपर संजीव अग्रवाल एवं कमल परमार नामक व्यक्तियों ने ऑर्डर देकर प्रिंट कराये गये थे। संजीव अग्रवाल एवं कमल परमार की लसूडिया के एस.आर. कम्पाउण्ड स्थित फैक्ट्री में टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करने के दौरान दवा बनाने  की मशीन, देव फार्मास्यूटिकल्स के खाली प्रिन्ट किये हुए केप्सूल बरामद किये गये। इस प्रकार दोनो व्यक्तियों द्वारा देव फार्मास्यूटिकल्स को करोडो रूपयें का चूना लगाया जा रहा था। दोनो व्यक्तियों द्वारा नकली दवाईयों के व्यवसाय से कई लोगो के स्वास्थय से खिलवाड किया जा रहा था जिसे कई खतरनाक परिणाम सामने आ रहे थे।
        इस प्रकार जिला अपराध शाखा द्वारा नकली दवाईयों के कारोबारियों के विरूद्व बडी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में जिला अपराध शाखा के निरीक्षक श्री जयंत सिंह राठौर, निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, सउनि (अ) अमित दीक्षित, उप निरीक्षकद्वय विनोद सिंह राठौर, आमोद सिंह, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह गौर, आरक्षकद्वय जितेन्द्र सेन, भगवान सिंह, विनोदशर्मा, संतोष सेंगर, भीम सिंह, मनीष तिवारी, विशाल दीक्षित व देवेन्द्र परिहार का विशेष योगदान रहा है।

चुनरी यात्रा के दौरान एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहनो के लिये संभावित मार्ग

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- दिनांक 21.10.2012 को दोपहर में बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जावेगी। इस दौरान एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिये निम्न संभावित मार्ग रहेगा -
1- सुपर कॉरीडोर होते हुये एयरपोर्ट जा सकेगे।
2- टाटा वायर कंपनी से छोटा बांगड़दा से सुपर कॉरीडोर होते हुये एयरपोर्ट जा सकेंगे।
3-एरोड्रम थाने के पीछे वाले रास्ते से संभावित मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।

तश्करों को 16-16 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1 लाख 50 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012-- उप संचालक अभियोजन श्री व्ही. के मिश्रा ने बताया कि माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश, महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. ने सत्र प्रकरण कं्र. 19/08 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. अजय जैन पिता एस के जैन (37) निवासी 161/107 पिपल्याराव, इन्द्रपुरी कॉलोनी भवरकुआ रोड, इंदौर को धारा 8/22 (सी), 27(ए), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29, 25 अपराध में दोषी पाते हुए 16 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 1 लाख 50 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करनेपर 02 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया तथा धारा 9 की सहपठित धारा 25(ए) के अपराध में दोषी पाते हुए 07 वर्ष के सश्रम कारावास से तथा 50 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ,अर्थदण्ड अदा न करनेपर 01 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया 2. संजय पिता मंजूलाल चौहान निवासी 407 इन्द्रपुरी कॉलोनी भवरकुआ रोड को धारा 8/22 (सी), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29, 25 धारा 22 (सी) अपराध में दोषी पाते हुए 16 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 1लाख 50 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया। 3. सुनील सेगर उर्फ पप्पू पिता बालमुकुंद सेंगर (37) निवासी सदर को धारा 27(ए), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29 अपराध में दोषी पाते हुए 16 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 1 लाख 50 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया। 4. सुदर्द्गान उर्फ गुड्‌डु पिता बालमुकुंद सेंगर निवासी सदर को धारा 8/22 (सी), 27(ए), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29 अपराध में दोषी पाते हुए 16 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 1 लाख 50 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करनेपर 02 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया। 5. हकीमुद्‌दीन पिता असगर अली हैदरी निवासी 101, फखरी मंजिल बद्रीबाग कालोनी इंदौर धारा 8/22 (सी), 27(ए), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29, 25, 66 अपराध में दोषी पाते हुए 16 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 1 लाख 50 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया तथा धारा 30 के अपराध में दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास सेतथा 01 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया , अर्थदण्ड अदा न करनेपर 01 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया। 6. अमित शर्मा उर्फ सोनू पिता चन्द्रद्गोखर (26) निवासी 57, महावरी नगर, छोटा बांगडदा रोड, इंदौर धारा 8/22 (सी), 27(ए), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29, 25, 66 अपराध में दोषी पाते हुए 16 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं 1 लाख 50 हजार अर्थदण्ड से दण्डित किया गया अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया तथा धारा 30 के अपराध में दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास से तथा 01 लाख के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया , अर्थदण्ड अदा न करनेपर 01 वर्ष के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री मनोज सोनी तथा श्री जहीर खान विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।
            संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 21 जून 2008 को नारकोटिक्स के सेल इंदौर निरीक्षक मुकेश खत्री एवं सूचना प्रकोष्ठ नारकोटिक्स को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 12.00 बजे से 03.00 बजे के मध्य इन्द्रपुरी कॉलोनी भंवरकुआ निवासी अजय जैन पिता एस के जैन 5-6 किलोग्राम अवैध अल्प्राजोलम को लेकरआपने वाहन क्रं. एमपी-09/एमजे/4444 से सरस्वती स्कूल के पास निर्माणाधीन मंदिर वाली गली पिपल्याराव से भंवरकुआ होते हुए किसी तस्कर को देने जाएगा। सूचना विद्गवसनीय होने पर एक निवारक दल का गठन किया गया जिसका नेतृत्व निरीक्षक एन.पी. सिंह कर हरे थे, मुखबिर के बताये स्थान पर पहुॅचकर वाहन क्रं. एमपी-09/एमजे/4444 को रोका गया जिसमें आरोपी अजय जैन बैठा था।  जिसकी तलाद्गाी लेते हुए ड्रायवर वाली सीट के बगल में एक सुतली से बंधा हुआ गत्ते का डिब्बा मिला। उक्त डब्बे को खोलने पर रंग का पावडर 5 किलो 200 ग्राम मिला। अजय जैन से पूछने पर अल्प्राजोलम होना बताया। उक्त अल्प्राजोलम जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निद्गाादेही पर अन्य आरोपी संजय चौहान, सुनील, सुदर्द्गान तथा हकीमुद्‌दीन को गिरफ्तार किया गया था। अनुसंधान के दौरान अभियुक्तो के विरूद्ध धारा 8/22 (सी), 27(ए), 8/22 (सी) सहपठित धारा 29, 25 तथा धारा 9 की सहपठित धारा 25(ए) के अंतर्गत अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।

''एक शाम पुलिस शहीदों के नाम'' काव्य प्रकोष्ठी का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री ए. सांई मनोहर के विद्गोष आतिथ्य में कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को शाम 07.30 बजे पंजाब अरोडवंशीय धर्मशाला नाथ मंदिर के पास साऊथ तुकोगंज में पुलिस शहीदो की याद में '' एक शाम पुलिस शहीदों के नाम'' काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता प्रखयात कवि पं. सत्यनारायणजी द्वारा की जावेगी तथा इसमें आमंत्रित कविवर श्री ज्योति कानपुरी, श्री सुखदेव सिंह जी कश्यप, श्री वेद प्रकाश विद्रोही, श्री प्रदीप नवीन, श्री गिरेन्द्र सिंह भदौरिया तथा श्री कैलाश जैन की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

अवैध देशी कट्‌टा सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ करते रहने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु अपराध शाखा के निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से 315 बोर का देशी कट्‌टा लेकर घूम रहा है। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही कर राजवाडा के पास से संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ करते हुये उसने अपना नाम भगवान पिता बद्रीनारायण शर्मा 38 साल नि. ग्राम बिल्वा तह सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान रहना बताया। जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्‌टा बरामद किया जाकर अग्रीम कार्यवाही हेतु थाना एमजी रोड के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के प्रआर ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिंह, ओमप्रकाश सोलंकी, आर. योगेन्द्र सिंह, राजभान, महेन्द्र सिंह, सुभाष सूर्यवंशी, विशाल दीक्षित, का सराहनीय योगदान रहा।

जिला बदर कुखयात बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012-पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय व श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में जिला बदर एवं फरार बदमाशों की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना रावजी बाजार क्षेत्र का कुखयात बदमाश गोवर्धन पिता जसराज पाल ठाकुर नि. शंकरबाग नवलखा इंदौर जिसे दिनांक 31 दिसम्बर 2011 से 31 दिसम्बर 2012 तक जिला दण्डाधिकारी इंदौर द्वारा जिला बदर आदेशित किया गया था। उक्त आदेश के उपरांत आरोपी गोवर्धन इंदौर जिले की सीमा के अंतर्गत उक्त आदेश की अवहेलना करते पकडा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना रावजी बाजार एवं अन्य थाना क्षेत्रो में करीब 22 अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। आरोपी कालू भाट के साथ भी केस पार्टनर रहा है जो थाना धमरपुरी जिला धार में भी पूर्व में पकडाया गया था। आरोपी को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया उक्त कुखयात फरार आरोपीको पकड़ने में टीम के सउनि भारत सिंह यादव, गणेश राम सोलंकी, प्रआर राजकुमार बडोदिया, तेजसिंह, आर संदीप यादव, सुरेश मिश्रा, अमर सिंह, विजय मिश्रा, योगेश परमार का सराहनीय योगदान रहा।

07 आदतन तथा 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 76 गिरफ्तारी, 189 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को 04 स्थाई, 76 गिरफ्तारी व 189 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को 12.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पीछे इन्दिरानगर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले राजकुंमार, बाबुलाल, हरिगोपाल तथा अद्गाोक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2 हजार 900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
  पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को 22.05 बजेचंदूवाला रोड पांचवी गली चौराहा चंदननगर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले वाहिद मास्टर पिता मुस्तकीम (30) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1 हजार 320 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भावनानगर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता छीवरमल बलाई (20) तथा सदर निवासी मनोज पिता धन्नालाल बलाई (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 हजार रूपये कीमत की 48 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को से.कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले नार्थ तोडा निवासी अंकुद्गा पिता ओमप्रकाद्गा (20) तथा 2 चन्द्रभागा जूनी इंदौर निवासी मोहन पिता प्रहलाद (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 300 रूपये कीमतकी 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थ तोडा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अंकुद्गा पिता ओमप्रकाद्गा (20) तथा चन्द्रभागा जूनी इंदौर निवासी मोहन पिता प्रहलाद सुतार (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 17, 2012

पुलिस के शहीदो की स्मृति में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2012- पुलिस के शहीदों की स्मृति में आज दिनांक 17 अक्टूबर 2012 को कृषि महाविद्यालय में कॉलेज के डीन श्री राजपूत की अध्यक्षता में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें विशेष अतिथी पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन-2 श्री रामजी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज एस.एम. जैदी ने कॉलेज के विद्यार्थियों से वार्तालाप की। इस अवसर पर विद्यार्थियो ने पुलिस अधिकारीयों से परिचर्चा की तथा पुलिस की कार्यप्रणाली व अन्य विषयों पर प्रश्न पूछे जिनका उचित उत्तर दिया गया जिससे वे संतुष्ट हुये। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया।

02 आदतन तथा 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 72 गिरफ्तारी, 182 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अक्टूबर 2012 को 06 स्थाई, 72 गिरफ्तारी व 182 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौतमपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त धोबी मोह. गौतमपुरा निवासी गोपाल पिता हरिराम दर्जी (25) तथा बाघरोड गौतमपुरा निवासी जितेन्द्र पिता गेंदालाल दर्जी (36) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5 हजार रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2012 को सराफा थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले कालानी नगर निवासी नरेद्गा पिता भरतमल (20) तथा लक्ष्मणपुरा इंदौर निवासी रघु पिता देवकरण काले (26) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 910 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 16 अक्टूबर 2012 को 19.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दालमील के पीछे पालदा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 6 पवनपुरी कॉलोनी निवासी सतीष पिता कन्हैयालाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 16, 2012

पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री ए.एन. िसह के स्वर्गवास पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी


 
इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2012- म.प्र. के पूर्व पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय श्री अवधेश नारायण सिंह का कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को भोपाल में लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। वे 70 वर्ष के थे। श्री ए.एन. सिंह  वर्ष 1966 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी थे तथा 01 जनवरी 2002 से 31 जुलाई 2002 तक म.प्र. के पुलिस महानिदेशक पद पर रहे। आज दिनांक 16 अक्टूबर 2012 को 17.00 बजे पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय मे पूर्व पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय श्री ए. एन. सिंह के स्वर्गवास पर शोक सभा रखी गयी जिसमे उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकसभा में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए.सांई मनोहर, पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर डॉ आशीष, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री अनिल सिंह कुशवाह, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी नगर पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे भी स्वर्गीय श्री ए. एन. ंिसंह के स्वर्गवास पर शोक सभा रखकर श्रंद्धाजलि अर्पित कीगयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशी ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित हुए। सभी के द्वारा 2 मिनिट का मौन रखकर स्वर्गीय श्री ए. एन. ंिसह को भावभीनी श्रद्धाजली अर्पित की गयी।

मनोज परमार गोलीकांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

 
इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ आशीष ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई 2012 को भूतेश्वर महादेव की सवारी यात्रा के दौरान मनोज परमार को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था जिसके आधार पर फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना मल्हारगंज जिला इन्दौर में अपराध क्रमांक 365/12 धारा 307, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की प्राथमिक विवेचना से पाया गया था कि, उक्त प्रकरण में राजनैतिक द्वेैषतावश तत्समय नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए, पतारसी हेतु जिला अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया था।
          प्रकरण में क्राईम ब्रांच एवं थाना मल्हारगंज द्वारा संयुक्त रूप से विवेचना की जा रही थी। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहीहितेश उर्फ डैनी पिता हरीसिंह सोलंकी निवासी दिलीप नगर, बिजासन मंदिर के पीछे थाना ऐरोड्रम से पूछताछ करने पर, ज्ञात हुआ कि वर्ष 2004 में सांवरिया नगर के प्लॉट को लेकर, हितेश उर्फ डैनी को मनोज परमार ने चाकू मारा था जिसका केस वर्तमान में न्यायालय विचाराधीन है। उक्त केस की रंजिश पर से एवं उक्त केस में राजीनामा के दबाव बनाने पर से, दिनांक 30 जुलाई 2012 को भूतेश्वर महादेव की यात्रा के दौरान भीडभाड का फायदा उठाकर, आरोपी हितेश उर्फ डैनी द्वारा 315 बोर के देशी कटटे से, मनोज परमार पर गोली चलाकर प्राणघातक हमला किया गया था एवं उसी भीडभाड का फायदा उठाकर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया था। 
         उक्त प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त देशी कटटा 315 बोर एवं जिन्दा कारतूस एवं मोबाईल फोन बरामद किये गये है उक्त जटिल प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक थाना प्रभारी मल्हारगंज सीताराम यादव, अपराध शाखा के निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, सउनि भारत सिंह यादव, सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिंह चौहान, ओमप्रकाश सोलंकी, आरक्षक योगेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्रसिंह, सुभाष, राजभान, संतोष सेंगर, जितेन्द्र सेन, सुरेश मिश्रा, भगवानसिंह मनीष तिवारी का प्रमुख योगदान रहा है।

09 आदतन तथा 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थाई, 22 गिरफ्तारी, 166 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 11 स्थाई, 22 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्टतामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 13.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जनता क्वाटर परदेद्गाीपुरा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले बिठ्‌टल पिता योहन (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 14.40 बजे  केट रोड चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सुखनिवास रोड झोपडपट्‌टी निवासी महेद्गा पिता सुखलाल भील (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 14.00 बजे  हीरा फेक्ट्री के पास झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले सत्या पिता कालू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 18.45 बजे ग्राम अटावदा से अवैध शराब लेजाते हुए मिले यही के रहने वाले कन्हैयालाल पिता हिन्दू सिंह चमार (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोदान सिंह रावत का जंगल में बना घर रावतपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले इन्दू सिंह पिता सुखराम भील (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 रिवाल्बर मय जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 15.20 बजे परदेद्गाीपुरा कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 65/5 परदेद्गाीपुरा निवासी कौद्गाल पिता नंदकिद्गाोर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 13.00 बजे आर्य समाज मंदिर के सामने भागीरथपुरा सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये 885 भागीरथपुरा निवासी संतोष पिता सत्यनारायण (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 12.30 बजे रामकृष्ण चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 316 स्कीम नं. 78 विजयनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता अनिल मराठा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 12.15 बजे बजाज खाना चौक सरकारी पेद्गााब घर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 6 शक्कर बाजार इंदौर निवासी जग्गू उर्फ जगदीद्गा पिता मनोहरलाल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को 18.05 बजे महूं नीमच रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले घाटा विल्लोद धार निवासी कमल पिता अम्बाराम चमार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 15, 2012


क्राईमब्रांच द्वारा वाहनचोर/नकबजन पकड़ा

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को शहर में वाहनचोरी एवं नकबजनी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाईकल व चोरी का माल बेचने के लिये रणजीत हनुमान मंदिर के पास घूम रहा है। टीम द्वारा तस्दीक करने पर उस व्यक्ति को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शंकर पिता रामसिंह कटारिया जाति भील 36 साल निवासी इंद्रानगर जुग्गी झोपडी राजमोहल्ला इन्दौर बताया तथा वह बाडी टेम्पल जिम बाबी छावडा की बिल्डींग मनी सेन्टर में मालिश का काम करता है। शंकर से गाडीयों व चोरी के माल के संबंध में पूछने पर उसने बताया की उसके साले राजू पिता रमेश निवासी भील कालोनी तथा भेरू पिता रमेश निवासी राजनगर के साथ मिलकर जूनीइंदौर व बाणगंगा से गाडीयां चुराई है व सदरबाजार की पुलिसलाईन में नकबजनी की है एवं एमजी रोड में भी नकबजनी की है। आरोपी की निशादेही पर मनीसेंटर में पीछे छुपाकर रखी गई हीरो होण्डा स्टेनर व खोली हुई टीवीएस की गाडी बरामद की व दो गैस की टंकीयां एक एलसीडी व उसके हिस्से में आये सोने चांदी के जेवरात जप्त किये और अन्य मामलों में भी पुछताछ जारी है आरोपी से अन्य वारदातें मिलने की उम्मीद है। उक्त आरोपी को मश्रुका सहित थाना एमजी रोड के सुपुर्द किया गया। आरोपी के साले राजू व भेरू इंदौर शहर के कुखयात नकबजन हैं। उनके ऊपर दर्जनों नकबजनी के केस न्यायालय में चल रहे हैं अभी दोनों नकबजनी के मामले में सेंट्रल जेल में बंद है। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह, अवधेश अवस्थी, आरक्षक रणवीरसिंह, अजीत यादव, जितेन्द्र सेन, बसीर खान का सराहनीय योगदान रहा।

घटस्थापना दिवस के लिये विशेष यातायात प्रबन्ध

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- दिनांक 16.10.2012 को शहर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मॉ दूर्गा की घट स्थापना होगी । जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों से गरबा मण्डल मॉ दुर्गा की मूर्ति क्रय करने हेतु अपने-अपने मण्डलों के साथ गरबा नृत्य करती बालिकाओं के समूह में खातीपुरा उतार,मालवामील, विजयनगर, बंगाली चौराहा एवं छावनी से मॉ दुर्गा की मूर्ति लेकर, अपने-अपने गन्तव्य स्थानों को वापस होगी । उपरोक्त सभी स्थान पूर्व से ही अत्यधिक यातायात दबाव वाले है, एैसे समय सामान्य वाहनों के आवागमन की सुविधा हेतु यातायात विभाग व्दारा इन विशेष स्थानों पर से सामान्य वाहनों के लिये अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था प्रातः9 बजे से सामान्य आवागमन होने तक लगायी गयी है ।
1-खातीपुरा उतार मूर्ति विक्रय स्थल व्यवस्था के अन्तर्गत बड़े आकार के वाहन जिसमें सिटीबस, चार पहिया वाहनों का मार्ग परिवर्तन लाल अस्पताल से शास्त्री मार्केट, अण्डरब्रिज होकर न्यु सियागंज, श्रमशिवर पत्थरगोदाम, स्नेहलतागंज, श्रमशिविर से होकर अपने गन्तव्य प्रस्थान कर सकेगें । जवाहर मार्ग से संजय सेतु रिवर्स साईड रोड़ सेमृगनयनी की ओर आने वाले बड़े आकार के सिटीबस एवं चार पहिया वाहन का एम.जी.रोड़ पर आना प्रतिबंधित रहेगा। एैसे वाहन जवाहर मार्ग का उपयोग कर अपने गन्तव्य तक पहुॅच सकेगें ।
2-मालवामील मूर्ति विक्रय स्थल की व्यवस्था के अन्तर्गत मालवामील के यातायात को नियन्त्रित करने हेतु पाटनीपुरा से एल.आय.जी.की ओर बड़े आकार के वाहन जिसमें सिटीबस/चारपहिया वाहनों को पाटनीपुरा से तीन पुलिया परदेशीपुरा की ओर परिवर्तित किया जावेगा। इसी प्रकार लेन्टर्न चौराहे से मालवा मील की ओर जाने हेतु आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित कर एैसे वाहनों के लिये रेसकोर्स के माध्यम से जंजीरा चौराहा, इण्डस्ट्रीज हाउस की ओर भेजा जावेगा ।
3-छावनी क्षेत्र की व्यवस्था हेतु अधिक दबाव होने की स्थिती में आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन व्यवस्था जी.पी.ओ.चौराहे से ए.बी.रोड़ पर तथा लक्ष्मीनारायण दूध वाली की गली से बी.जे.पी.कार्यालय होकर भाया पैट्रोल पम्प की ओर, अर्जुन प्याऊ से मधुमिलन होकर उपरोक्त वाहनों को आवागमन कराया जा सकेगा ।
4- बंगाली चौराहा पर यातायात के दबाव होने की स्थिती में आवश्यकतानुसार केवल बड़े आकार वाले वाहनों को पिपल्याहाना से बायपास अथवाखजराना चौराहे से बायपास की ओर आवागमन कराने की व्यवस्था की गयी है।

पुलिस के शहीदो की स्मृति में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- तीरथबाई कलाचंद विद्यालय में आज दिनांक 15 अक्टूबर 2012 को पुलिस के शहीदों की स्मृति में पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री अनिल ंिसह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर राजेश सहाय ने विद्यार्थियों से वार्तालाप की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियो को पुलिस के वास्तविक कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि आज समय बदल गया है देश का प्रत्येक नागरिक पुलिस के कार्यों तथा उपलब्ध होने वाली सहायताओं से अवगत है तथा प्रत्येक नागरिक आवश्यकता पडने पर पुलिस की मदद ले सकता है।
           इस अवसर पर उन्होने निबंध प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रतिभाओं को पुरूस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में दिव्यम दुबे प्रथम, लव कुमरावत द्वितीय तथा नीतिशा मेहरा को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया।
         चित्रकला प्रतियोगिता में नीतिशा त्रिवेदी प्रथम, श्रेया सोनी द्वितीय तथा आदित्य सोनी को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया।
           अंत मे विद्यालय के प्राचार्य ले. कर्नल वसंत द्गिांत्रे (से.नि.) ने मुखय अतिथी एवं अन्य पुलिस सहयोगी तथा नगर सुरक्षा समीति के सदस्यों को भेंट स्वरूप विद्यालय का प्रतीक चिन्ह व विद्यालय मेग्जीन देकर उनका सम्मान एवं आभार प्रदशन किया।

राजू सिहोते के अंधेकत्ल का पर्दाफाश, डीएनए जांच के आधार पर हुई थी पहचान

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 07 मार्च 2012 को क्षिप्रा थाना क्षेत्रांतर्गत राजू पिता नजीर सिहोते (40) निवासी मांगलिया की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। जांच के दौरान दिनांक 01 अप्रेल 2012 को पुलिस को एक नरकंकाल मिला था जिसकी डीएनए जांच करायी गयी। डीएनए जांच में कंकाल राजू सिहोते का होना पाया गया। मर्ग जांच पर से दिनांक 16 सितंबर 2012 को धारा 302 भादवि के तह्‌त अपराध पंजीबद्व किया जाकर विवेचना में लिया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनय पॉल के निर्देशन में, एसडीओपी सांवेर अनिल पाटीदार के मार्गदशन में थाना प्रभारी क्षिप्रा अनिल शर्मा व उनकी टीम द्वारा विभिन्न तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही थी, जांच में मनोजचौहान नामक व्यक्ति का मृतक के घर अक्सर आना-जाना तथा परेशान करना सामने आया था। कल दिनांक 14 अक्टूबर 2012 को पुलिस द्वारा मनोज पिता गोपीलाल चौहान (23) निवासी इटावा देवास को पकड़ा तथा सखती से पूछताछ की तो उसने राजू सिहोते की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी मनोज चौहान ने बताया कि उसके राजू सिहोते की पत्नी से अवैध संबंध थे, वह अक्सर राजू सिहोते के घर आता-जाता था। पूर्व में राजू सिहोते अपने परिवार के साथ देवास में रहता था, जहा पर उसका झगड़ा होने से वह मकान बदलकर मांगलिया में रहने लगा था, वहा पर भी मनोज चौहान आता था। घटना दिनांक को आरोपी मनोज चौहान ने राजू सिहोते को शराब पिलायी तथा उसे मार डाला।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 201, 364 भादवि बढ़ायी जाकर आरोपी को कोर्ट पेश किया गया जहा से उसका पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर अग्रिम विवेचना की जा रही है।

09 आदतन तथा 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधीजो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 27 गिरफ्तारी, 134 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 अक्टूबर 2012 को 05 स्थाई, 27 गिरफ्तारी व 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 23.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 127 बिजासन रोड़ के सामने से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले विद्गााल उर्फ कालू पिता राजू राठौर (19) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 14, 2012

नशीले पदार्थ खिलाकर चार पहिया वाहनों को चुराने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार



दिनांक 29 अगस्त 2012 को दो अज्ञात आरोपियों द्वारा टवेरा वाहन बुक कराकर रास्ते में ड्रायवर को चाय में नशीली गोली मिलाकर, टवेरा लेकर भाग गये थे, चोरी का वाहन खरीदने वाला सह आरोपी भी गिरफ्तार, टवेरा कीमती करीबन 4 लाख रूपयें की बरामद, पूर्व में भी चोरी के आरोपो में गिरफ्तार हो चुके है आरोपी
इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2012- इंदौर शहर में बढती चोरी एवं लूट की घटनाओं को देखते हुये पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) डॉ आशीष द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षकद्वय अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय एवं जितेन्द्र सिह को निर्देशित किया गया था। थाना बाणगंगा के अप0क्रं. 802/12 धारा 328, 379 भादवि में अज्ञात आरोपीयों द्वारा दिनांक 29/8/12 को जिला झाबुआ से एक टवेरा क्रं. एमपी-45 टी 0272 झाबुआ से इंदौर व इंदौर से दाहोद गुजरात जाने के लिये बुक कराकर ड्रायवर को चाय में नशीली गोलीयॉ मिलाकर पिला दी एवं अरविंदो अस्पताल बस स्टाप पर ड्रायवर को बेहोशी की हालत में पटककर पर्स में रखे रूपये, मोबाईल एवं टवेरा वाहन लेकर चले गये थे। निरी0जंयत राठौर के नेतृत्व में उप निरी0 आमोद सिह राठौर, सउनि अशोक गुर्जर, आर0 रामप्रकाश बाजपेयी, बशीर खान, सुरेश मिश्रा की एक टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा उक्त अपराध में पतारसी करने पर पाया कि आरोपीयो द्वारा ड्रायवर को नशीली चाय पिलाने के बाद छोटी ग्वालटोली बस स्टेंड पर खाना खिलाया गया जिनका हुलिया ड्रायवर द्वारा बताये गये हुलिये से मिलता जुलता एवं उनकी आपस में बातचीत की भाषा गुजराती थी।
             टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की बताये गये हुलिये के व्यक्ति ग्राम बालसिनोर जिला खेडा गुजरात के रहने वाले है। उक्त टीम द्वारा गुजरात मे बालसिनोर जिला खेडा पहुचकर पतारसी की तो हुलिये वाले व्यक्तियों के नाम 1. मुस्तफा पिता हकिमउद्‌दीन बोहरा (44) निवासी बोहरवड, बोहरा मस्जिद के पास ग्राम बालसिनोर, जिला खेडा 2. अहमद पिता रसुलभाई शेख (47) निवासी लोहारवाडा मेन बाजार ग्राम बालसिनोर जिला खेडा गुजरात पाया गया । टीम द्वारा उक्त नामों के व्यक्तियों को पकडकर थाना बालसिनोर ले जाकर सखती से पूछताछ की तो उन्होने डायवर देवचंद पिता दीता भील निवासी अमरपुरा झाबुआ को नशीली गोली (ativan 2 mg) जो कि मुबंई के भंयदर इलाकेसे खरीदी गई थी , चाय में मिलाकर पिलाकर ड्रायवर के बेहोश होने पर टवेरा ले जाना स्वीकार किया। उक्त टवेरा वाहन को दोनो आरोपीयों द्वारा लगातार चलाकर कच्छ भुज (गुजरात) पहुचे और वहा अवैध शराब ठेकेदार अनुपसिह पिता अभयसिह (30) निवासी ग्राम केरा बडदिया भुज जिला कच्छ को 90,000/- रूपये में बेच दी ।
         आरोपी मुस्तफा पिता हकीमउद्‌दीन पूर्व में इसी प्रकार की घटना कर महाराष्ट व मुबंई के थाना मसगवा जे0जे0 रोड, थाना पायदुनी, थाना मुम्बरा व गुजरात के अहमदाबाद जीआरपी थाना, से दो क्वालिस और दो टवेरा सहित पकडा जा चुका है तथा  राजस्थान के थाना जालोर, व गुजरात के थाना नडियाद में टे्रक्टर के फर्जी दस्तावेज बनाने में पकडा जा चुका है । उक्त मामलों में आरोपी मुस्तफा को सजा हो जाने पर पेशी के दौरान पुलिस वालो को चकमा देकर फरार हो गया था जिस पर राजस्थान के आबु रोड थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
           अनुपसिह पिता अभयसिह निवासी ग्राम केरा बडदिया भुज जिला कच्छ गुजरात का अवैध शराब का बडा ठेकेदार है इस पर थाना भुज जिला कच्छ , गांधीधाम गुजरात तथा राजस्थान के चुरू, थाना रतनगढ में लगभग 50 अपराध अवैध शराबके कायम है । गुजरात में ही तीन बार पासा एक्ट में भी बंद हो चुका है।
           उक्त आरोपीयों से टवेरा वाहन कीमत रूपये 4,00,000/- मय रजिस्ट्रेद्गान व मोबाईल बरामद किया जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया जाकर पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

डॉ. एन.के. गुप्ता हत्याकाण्ड के सभी आरोपी गिरफ्तार

 
इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2012- दिनांक 04 अक्टूबर 2012 को शाम लगभग 07.00 बजे डॉ.एन. के. गुप्ता की उनकी क्लीनिक पटेल नगर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी.त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी के मार्गदशन में नगर पुलिस अधीक्षक  विजयनगर प्रशांत चौबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ए.के.शेषा एवं उनि राजकुमार यादव की टीम गठित की जो कि घटना के कुछ ही घंटो के बाद पुलिस ने सफलता प्राप्त करते हुये न केवल आरोपियों के नाम का खुलासा किया बल्कि घटना के आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। घटना के आरोपी सचिन चीना, हरीद्गा पिन्टू एवं सोनी मजरा घटनादिनांक से फरार हो गये थे जिनकी पुलिस तत्परता से तलाद्गा कर रही थी। उक्त आरोपियों का पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा 5-5 हजार रूपयें का नगद पुरूस्कार भी घोषित किया गया था। आरोपियों की लगातार उनके निवास एवं रिद्गतेदारो के घर तलाद्गा की जा रही थी। नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशांत चौबे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपियान उज्जैन पहुॅचने वाले है। पैसो का बंदोबस्त कर दूर भागने की तैयारी में सूचना पर थाना खजराना के उनि राजकुमार यादव, प्रआर राकेश, ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिंह आरक्षक नरेन्द्र, क्राईम ब्रांच के आरक्षक योगेन्द्र तथा थाना विजयनगर के आरक्षक शेलेन्द्र की टीम को संयुक्त रूप से रवाना किया गया। टीम ने कुशलतापूर्वक कार्यवाही करते हुये कुल 15 हजार के ईनामी फरार बदमाश सचिन चीना, सोनू मजरा एवं हरीश उर्फ पिन्टू को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
        आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार 2 चाकू, 2 मोटरसाईकिल, खून लगे कपड़े एवं 01 पिस्टल बरामद की गई है। आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि भीम यादव ने सचिन को डॉ. गुप्ता को चमकाने एवं डराने के लिये भेजा था ताकि दबाव बन सके, इसी दौरान जूते उतारने पर विवाद में आरोपियों के द्वारा जघन्य हत्या घटित की गई। अभी तक की विवेचना में भीम यादव सहित 05 आरोपी नामजद किये गये है एवं धारा 120बी भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट बढ़ायी गयी है। आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर घटना के संबंध में साक्ष्य एवं तथ्य एकत्रित किये जा रहे है। खजराना पुलिस एवं क्राईम ब्रांच की टीम की सराहनीय कार्यवाही पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है। 

शातिर नकबजन गिरफ्तार, 05 तोला सोना करीब 1.5 लाख रूपयें का बरामद

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशांत चौबे के निर्देशन में, थाना प्रभारी एमआईजी रामनारायण सिंह व उनकी टीम के उपनिरीक्षक निर्मल श्रीवास, प्रआर. कमलाकांत, आरक्षक देवेन्द्र, विनोद तथा प्रवीण द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर शातिर नकबजन सूरज पिता जगदीश जाति बैरवा (26) निवासी पंचम की फेल इंदौर को पकड़ा तथा पूछताछ की तो इसने करीब डेढ़ माह पूर्व ज्योति यादव निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन इंदौर के घर से चोरी करना स्वीकार किया, आरोपीको गिरफ्तार कर इससे चोरी किया गया 05 तोला सोना करीबन 1.5 लाख रूपयें का बरामद किया गया।
          उल्लेखनिय है कि आरोपी पूर्व में भी कई बार चोरी/नकबजनी की वारदाते कर चुका है, इसने विजयनगर क्षैत्र से भी चोरी की वारदाते करना स्वीकार की है। आरोपी सूरज को आज कोर्ट पेद्गा किया गया जहॉ से उसका पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर इससे पूछताछ की जा रही है। अभी इससे और भी चोरी/नकबजनी की वारदाते पता चलने की प्रबल संभावना है।

डकैती की योजना बनाते हुए 04 बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक 14 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक 14 जनवरी 2012 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग ग्राम कलारिया बायपास फोरलेन धार रोड़ इंदौर पर वाहनो को लूटने तथा डकैती की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी चंदननगर शिवपाल सिंह व उनकी टीम के उपनिरीक्षक आर.एस. ठाकुर, सउनि राजेन्द्र ओझा, सउनि बामनिया, प्रआर भोलासिंह, जगदीश आरक्षक रतनसिंह, राजभान, अनामत, आरीफ, सुरेश तथा रामनरेश द्वारा उपरोक्त घटना स्थल ग्राम कलारिया बायपास फोरलेन धार रोड़ इंदौर से डकैती की योजना बनाते हुए मिले1. फारूख पिता जमात अली (25) निवासी भट्‌टपुरा जिला हरदा, 2. सलीम पिता रहीम (32) निवासी जगन्नाथपुरी सिरपुर इंदौर, 3. जहूर पिता रफीक शेख (32) निवासी जगन्नाथपुरी सिरपुर इंदौर तथा 4. वरूण पिता प्रेम कुमार (22) निवासी बुधनी जिला सिहोर को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 01 स्कार्पियों बिना नंबर की, 03 तलवार, 02 पटिये कील लगे हुये बरामद किये गये है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान आने जाने वाले वाहनो को लूटने व डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इनका एक साथी रवि चम्पया निवासी चंदननगर इंदौर फरार है जिसकी पुलिस द्वारा तलाद्गा की जा रही है। पुलिस चंदननगर द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा 399, 402 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

11 आदतन तथा 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 11 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 27 गिरफ्तारी, 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 06 स्थाई, 27 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 15.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शासकीय मा.वि. क्रं. 4 कडावीन की दीवान की आड से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विपिन, राज, लाखन तथा योगेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3 हजार 343 रूपयें नगदीतथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
  पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 16.00 बजे रेडीमेड काम्प. परदेद्गाीपुरा से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले चन्द्रद्गोखर, विजय तथा प्रकाद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2 हजार 260 रूपयें नगदी, 02 मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
  पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 08.00 बजे कम्पैल बरगत के पेड के नीचे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बाबूलाल तथा संजूसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
  पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 15.10 बजे मालवीय नगर चौराहा से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले छोटीखजरानी नया बसेरा निवासी अजय पिता भंवर (28) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 13 अक्टूबर 2012 को 17.25 बजे सिख मोह. भोग छोटे की दुकान के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 8 कैलाद्गापुरी बंगाली चौराहा निवासी राकेद्गा पिता गणेद्गा पाण्डे(47) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, October 13, 2012

अन्नपूर्णा क्षेत्र से अपने ही घर से 21 लाख रूपये नगद एवं सोने चांदी के जेवर लेकर गायब होने वाले आरोपी की उसके ही साथियों द्वारा की गयी हत्या का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम जिला इंदौर श्री अनिल ंिसह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 25 जून 2012 को श्रीमती समता स्वामी ने पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर रिपोर्ट लिखवाई थी कि घर में रखे हुये उसके एवं उसकी बहिन के 21 लाख रूपयें नगद एवं सोने की चैन, नाक की नथ, कान की रिंग, अंगूठी, तोड़े आदि सोने चांदी के जेवरात लगभग 01 लाख रूपयें के उसका बेटा सुधीर स्वामी, जो 17 वर्ष का है लेकर फरार हो गया है, इस पर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रं. 400/12 धारा 406 भादवि का पंजीबद्व किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी सुधीर स्वामी के मोबाईल लोकेशन लेने पर दिनांक 28 जून 2012 को अंतिम लोकेशन शिर्डी में होना पाई गयी एवं उसके बाद से मोबाईल लगातार बंद होना पाया गया। इसी क्रम में आरोपी सुधीर स्वामी के एक साथी अर्जुन सिंह पटेल निवासी जैतापुर जिला धार से भी लगातार पूछताछ की गई किन्तु कोई सफलता नही मिली।
           इसी दौरान आरोपी सुधीर स्वामी की मॉ ने एक आवेदन प्रस्तुत कर उसके पुत्र सुधीर स्वामी की हत्या होने की आशंका जाहिर की एवं इसमे अर्जुन व उसके साथियों का हाथ होने की शंका जाहिर की। चूकि आरोपी सुधीर स्वामी पहले धामनोद के ग्राम जैतापुर में अपने मामा के यहां रहता था एवं अर्जुन ंिसह पटैल से उसकी दोस्ती थी। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अर्जुन सिंह पटैल से पुनःपूछतांछ करने पर नये तथ्य प्रकाश में आये।
            पूछतांछ मे अर्जुन सिंह पटैल ने बताया कि सुधीर स्वामी अक्सर कहा करता था कि उसकी मॉ के पास बहुत पैसा है वह लेकर किसी दिन आयेगा तो गोवा घूमने चलेगें यह बात उसने अपने अन्य तीन-चार दोस्तों के सामने यूं ही कही थी। एक दिन अचानक सुधीर स्वामी ने फोन कर बताया कि वह घर से 21 लाख नगद एवं सोने चांदी के जेवरात लेकर भागा है तथा शिर्डी पहुंच गया है अतः तुम सभी शिर्डी आ जाओ। इस पर अर्जुन सिह पटैल इमरान की मारूति 800 कार लेकर अपने अन्य साथी कालू पटैल, सत्तार  एवं जाकिर सभी निवासी धामनोद के साथ शिर्डी पहुंचा जहां सांई बाबा मंदिर के गेट के सामने इनकी मुलाकात सुधीर स्वामी से हुई। वहां पर अर्जुन ने अचानक कहा कि वह अपना पहचान पत्र भूल आया है अतः लेकर आयेगें तभी घूमने चलेगें एवं सभी मारूति 800 मे बैठकर मनमाड़ की तरफ चल दिये। आगें की सीट पर सत्तार एवं जाकिर बैठे थे तथा इमरान गाड़ी चला रहा था, पीछे की सीट पर अर्जुन, कालू तथा सुधीर स्वामी बैठे थे। 25-30 किलोमीटर चलने के बाद अचानक अर्जुन एवं कालू ने एक कपडे से सुधीर स्वामी का मुॅह ढक दिया एवं 10-15 मिनिट तक दबाये रहे जिससे उसकी सांस रूक गई। रास्ते में एक पुल के नीचे गड्‌डे मे सुधीर स्वामी के शव को डालकर ऊपर से पत्थर से ढक दिया एवं बापस धामनोद आ गये। मृतक के पास से 16 लाख रूपये नगद एवं सोने चांदी के जेवरात मिले थे। उनमे से 3 लाख 20 हजार रूपये प्रत्येक ने आपस मे बांट लिये एवं सोने चांदी के जेवरात कालू ने रखकर उसके बदले 20-20 हजार रूपये दे दिये।
          पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अर्जुन सिंह पटैल एवं कालू उर्फ तेजकरन को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया एवं थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीशंकर चढार के नेतृत्व में एक टीम शिर्डी भेजी गयी जहा पर थाना ताल्लुका मालेगांव से पता करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 01 जुलाई 2012 को पुल के पास पानी में एक लाश तैरती हुई मिली थी जो काफी फूली हुई थी लाश की शिनाखत नही हो सकी थी। थाना ताल्लुका पर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया था उक्त प्रकरण में मृतक के कपडो की पहचान सुधीर की मॉ द्वारा उसके पुत्र के होना पहचाना गया हैं। चूकि पूर्व मे पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण पानी मे डूबना आया था तथा आरोपियों की कहानी कुछ और बताती है जिसके मद्‌देनजर थाना प्रभारी द्वारा मालेगांव के तहसीलदार को आवेदन प्रस्तुत कर लाश को उखडवाकर पुनःपोस्टमार्टम, दो डॉ की पेनल से करवाया गया एवं डी.एन.ए. जांच व अन्य जांच हेतु शरीर के आवश्यक अंगो को जप्त किया है। अर्जुन सिंह पटैल के बताये अनुसार अन्य आरोपियों सत्तार पिता गफ्फार शाह (26), जाकिर पिता फकीर मोहम्मद, राजा उर्फ फजल उर्फ इमरान पिता वारिस (32) सभी निवासी जिला धार को गिरफ्तार किया जाकर इनसे 4 लाख 37 हजार रूपये नगद तथा इरफान द्वारा इन्ही पैसों से खरीदी गयी नयी इण्डिका कार एमपी-09/एचसी/9424 कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये की बरामद की गयी हैं। हत्या मे प्रयुक्त की गयी मारूति 800 एवं अन्य राशी की बरामद्‌गी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
           प्रकरण का पर्दाफाश करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री राजेशकुमार सिंह, नगरपुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा के कुशल नेतृत्व मे ंथाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीशंकर चढार उपनिरीक्षक राजेन्द्र इंगले, एस यू कुरैशी, सउनि लक्ष्मणसिंह जादौन सतीश चन्द्र मिश्रा, बाबू सिंह कुशवाह, प्र.आर. राजेश गौड, कत्यायनी शंकर मिश्रा सदाशिव रामाधर, राकेश, आर. धमेन्द्र सिंह, मुन्ना यादव, अनिल, कमल, राजन तथा संजय खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए. सांई मनोहर द्वारा टीम को बधाई दी एव उचित पुरूस्कार देने की घोषणा की गयी है।

08 आदतन तथा 39 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 39 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थाई, 68 गिरफ्तारी, 193 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक13 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2012 को 03 स्थाई, 68 गिरफ्तारी व 193 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2012 को 22.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया बसेरा इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, शेरू, सुरेद्गा तथा विक्रम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वाराकल दिनांक 12 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मुंडी बीजलपुर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेद्गा पिता भंवरलाल तथा सदर निवासी नीताबाई पति प्रदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2012 को महेद्गा यादव नगर गड्‌डा से अवैध शराब बेचते हुए मिले सांई बाग कॉलोनी निवासी गोविन्द पिता रमेद्गा वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2012 को 16.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप ब्रिज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले खेडा थाना सागोर घाट निवासी हेमंत पिता पूनमचन्द्र (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एम 12 बोर का कट्‌टा बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 12, 2012

नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रांतर्गत कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को रात्री में फरियादी निराला पासवान निवासी मुखर्जी नगर इंदौर का फैक्ट्री से अपने घर जा रहा था तो गोविंद नगर खारचा सांवेर रोड़ पुलिया के पास दो लड़के आये तथा फरियादी को रोका व बोले की हम पुलिस वाले है, तुम्हारी तलाद्गाी लेनी है। फरियादी निराला के पास एक मोबाईल था जिसे उपरोक्त लड़को ने छिन लिया। रात्री गस्त कर रही पुलिस वैन को देखकर उपरोक्त बदमाद्गा भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
        फरियादी के बताये गये हुलिया के आधार पर नकली पुलिस बनकर घूम रहे दो लड़को को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया तथा नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम 1. पवन पिता बाबूराम जाट (25) निवासी कुद्गावाह नगर तथा 2. राजेन्द्र पिता दद्गारथ (23) निवासी मालवीय नगर इंदौर बताया। पुलिस द्वारा आरोपियों से फरियादी से छिना गया मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों को पकड़ने में उपनिरीक्षक मोहम्मदअली, आरक्षक राजेन्द्र शुक्ला, ताराचन्द्र तथा घनद्गयाम का सराहनीय योगदान रहा।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 के 11.20 बजे अब्दुल हमीद के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
            पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी अब्दुल हमीद एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 10 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें मारपीट, झगड़ा, रास्ता रोकना आदि जैसे अपराध है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 18 अगस्त 2012 से 06 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अब्दुल हमीद पिता अब्दुल रहमान (39) निवासी 41 सदरबाजार इंदौर को 11 अक्टूबर 2012 को 11.05 बजे कम्युनिटी हाल के सामने जूना रिसाला इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस सदरबाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

12 आदतन तथा 35 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- इन्दौरपुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन तथा 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थाई, 64 गिरफ्तारी, 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को 09 स्थाई, 64 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार परपीडीपीएल कॉलोनी से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले श्याम, दीपक, अद्गाोक, बाबूलाल तथा अंतरसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 7120 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को 18.40 बजे साकेत नगर बगीचा इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अर्जुन, रिव, अद्गाोक तथा सुभाष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को 12.10 बजे बाजार चौक दतोदा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले लालू तथा रामचन्दर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 450 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को 11.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साउथ गाडराखेड़ी इंदौर सेअवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नवीन पिता दत्ताजी राव (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को 15.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेद्गाीपुरा कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 610 चिराड मोहल्ला भागीरथपुरा इंदौर निवासी विकास पिता बसंत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 11, 2012

यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बाल सहायता प्रकोष्ठ का झोन स्तरीय सेमिनार आयोजित

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2012-मध्यप्रदेश पुलिस अपराध अनुसंधान विभाग पुलिस मुखयालय भोपाल एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में बाल सहायता प्रकोष्ठ का झोन स्तरीय सेमिनार स्थानीय संतोष सभागृह, में आयोजित किया गया।  आयोजित सेमीनार में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर सुश्री अनुराधा शंकर, भापुसे, डीआयजी इन्दौर श्री ए.साई मनोहर, पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर डॉ. आशीष, पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह, यूनिसेफ के स्टेट कॉर्डिनेटर एवं स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री क्रिस्टोफर एन्थोनी, आय.सी.पी.एस. के डिप्टी डायरेक्टर श्री आलोक शर्मा, संस्था आरंभ भोपाल की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना सहाय उपस्थित थी।
       आयोजित सेमीनार के मुखय अतिथि के रूप में उद्‌बोधन करते हुए हुए इन्दौर झोन की पुलिस महानिरीक्षक सुश्री अनुराधा शंकर ने बताया कि पुलिस संवेदशनशील है और कई अवसर पर संवदेनशीलता भी अखितयार करती है। सुश्री अनुराध शंकर ने बताया कि आज भी हमारे कानून में बच्चे का सहीनिर्धारण नहीं है ऐसी स्थिति में वर्तमान स्थिति के धुंआ-धुंआ परिदृश्य में हमे किशोर न्याय के प्रति सर्तकता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना है।  सुश्री शंकर ने आयोजित सेमीनार की प्रशंसा करते हुए यूनिसेफ के श्री क्रिस्टोफर एन्थोनी से कहा कि ऐसी कार्यशालाए झोन के अन्य जिलो में भी आयोजित की जावें।
       कार्यक्रम में श्री क्रिस्टोफर एन्थोनी यूनिसेफ द्वारा प्रदेश का डाटाबेस प्रस्तुत करते हुए इस दिशा में व्यापक कार्य किये जाने हेतु पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया गया।  पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री ए.साई मनोहर द्वारा आयोजित कार्यशाला से प्रतिभागियों को लाभ होने का उल्लेख करते हुए, किशोर पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को भी ऐसी कार्यशालाओं में आमंत्रित किये जाने पर जोर दिया गया।
        पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष द्वारा अन्य विभागों से समन्वय की बात करते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्यों एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्यों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला।
       कार्यक्रम के उद्‌घाटन सत्र में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित थें। कार्यशाला में इन्दौरझोन के 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिन्हे किशोर न्याय की वर्तमान परिदृश्य में उपयोगिता एवं उसके इम्पीमेंटेशन बाबत संस्था आरंभ की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना सहाय द्वारा प्रजेन्टेशन के माध्यम से अवगत कराया गया।
       कार्यशाला का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री विनय पॉल द्वारा किया गया एवं आंगतुक अतिथियों एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति हेतु आभार प्रदर्शन श्री मनोज कुमार राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा द्वारा व्यक्त किया गया।

पुलिस के शहीदों की याद में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2012- शहीदों के बलिदान की स्मृति में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के आयोजन कर शहीदों की याद मे श्रंद्धाजंली दी जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 09 अक्टूबर 2012 को थाना एमआईजी क्षैत्रांतर्गत शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल कृष्णा वेली नेहरूनगर इंदौर में ''देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस का योगदान'' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
          आज दिनांक 11 अक्टूबर 2012 को उक्त निबंध प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये गये। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशांत चौबे, थाना प्रभारी एमआईजी रामनारायण सिंह, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, नेहरूनगर के रहवासी तथा स्कूल का स्टॉफ उपस्थित रहा। करीब 500 बच्चो ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें श्रेष्ठ निबंध कक्षा 11वी सेक्शन बी की छात्रा पूजा मेहरा का रहा जिन्होने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 10वी की छात्रा अंकिता कुशवाह ने द्वितिय तथा कक्षा 9वी की छात्रा सुष्मिता मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त छात्राओं को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।

12 आदतन तथा 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 53 गिरफ्तारी, 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 07 स्थाई, 53 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2012-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलावली चांदा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले बंटी उर्फ सचिन पिता गोपाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 हजार रूपये कीमत की 08 कार्टून प्लेन शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 19.45 बजे मालवीय पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बाबा असफ नगर निवासी महिवाल पिता नजीर (20) को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 हजार रूपये कीमत की 62 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 18.30 बजे किद्गानगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पांदा निवासी सुरेद्गा पिता बलवंत सिंह (50) तथा मेडीकेप्स के पीछे पिगडम्बर निवासी बाबूलाल पिता गिरधारीलाल (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1140 रूपये कीमत की 35 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 15.30 बजे विनोबा नगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यहीविनोबा नगर के रहने वाले चिंटू उर्फ प्रेम नारायण पिता श्यामलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 11.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंगाली चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांधी ग्राम खजराना निवासी इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाम मोहम्मद (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 12.10 बजे केट चौराहा राऊ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले संजयनगर राऊ निवासी गोपाल पिता मुन्नालाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2012 को 13.05 बजे गुरूद्वारा के सामने बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बेटमा निवासीचंदन पिता दरयाव सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।