Tuesday, June 15, 2010

०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १५ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १०५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १०५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक १५ जून २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीयनगर रिंगरोड चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बडला खजराना इन्दौर निवासी अज्जू उर्फ इमरान पिता कासम अली (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को भावनानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही भावनानगर इन्दौर निवासी रामकुवंरबाई पति छीतरमल बलाई (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को ग्राम हंसनाबाद फाटा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम मूरखेडा के रहने वाले श्रीराम पिता राधाकिशन (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।     पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को ग्राम सेण्डल सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बेचानसिह पिता बांगरसिह भीलाला (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए ११ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाटमैंदान महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कालूसिह, भीमसिह, राकेश, तथा गब्बर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार १४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को साउथ गाडराखेडी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले फारूख पिता मोहम्मद कासम, अनवर पिता अन्नूखां, तथा शहजाद पिता अकबर खान, को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को गली नं० ३ तिलकनगर इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १/३ तिलकनगर इन्दौर निवासी हरीश पिता गणपतसिह पंवार (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को एमवायएच के सामने पूजा दूध डेरी के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १३ गाडी अड्डा जूनी इन्दौर निवासी शैलेन्द्र पिता रामकृष्ण पाण्डेय (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को ग्राम भैंसलाय  से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही छोटा बाजार महू निवासी महेश अग्रवाल पिता रामगोपाल अग्रवाल (४५), तथा ग्राम पिगडम्बर निवासी महेन्द्र पिता बलदेवसिह ठाकुर (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ जून २०१०- पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक १४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शान्तीपथ मटन मार्केट के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही बंगाली कालोनी स्कीम नं० ११४ आईडीए बिल्डिंग के पास खजराना इन्दौर निवासी सुनील पिता प्रहलाद जाधव (२८) तथा पाटनीपुरा इन्दौर निवासी विशाल पिता भगवती प्रसाद (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार व एक गुप्ती बरामद की गई।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 14, 2010

महिला परामर्शदात्रियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन


इन्दौर-१४ जून २०१०- दिनांक १० जून २०१० से १२ जून २०१० तक सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री विनीत कपूर के द्वारा जिले में संचालित समस्त १३ परिवार परामर्श केन्द्र एवं जिले में कार्यरत महिला डेस्क में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी एवं स्वेच्छा से सेवा दे रही परामर्शदात्रियों की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला थाना प्रभारी श्रीमती शशी कैथवास , परामर्श केन्द्र प्रभारी उप निरीक्षक अनिता ढाबले के द्वारा देवी अहिल्या विश्वविधालय के आय.आय.पी.एस. कॉलेज के भवन (ऑडीटोरियम) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ व्याख्याताओं द्वारा निम्न विषयो जिसमें १-परामर्श क्या है कैसे किया जाता है, पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। २-घरेलू हिंसा अधिनियम पर महिला बाल विकास प्रोटेक्शन ऑफिसर श्री के.सी. पाण्डेय द्वारा, ३-घरेलू हिंसा के मानसिक व सामाजिक प्रभाव पर डॉ. रामगुलाम राजदान एम.बी.बी.एस. एमडी (एचओडी) अधीक्षक मेंटल हास्पीटल इन्दौर द्वारा, ४- सुनने की प्रक्रियां सहानुभुति एवं परानुभुति पर श्रीमती अनिला गंगराडे विभागाध्यक्ष स्कूल ऑफ नसिर्ंग चोईथराम हास्पीटल द्वारा , ५- संपे्रषण कोशल पर डॉ. सरोज कोठारी न्यू जी.डी.सी कॉलेज द्वारा, ६- परामर्श का आधार, प्रक्रिया, एक अच्छे परामर्शदाता के गुण पर श्री आनन्द गौड़ इन्दौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क इन्दौर, ७- बालक समस्या व समाधान पर श्री दीपेश चौकसे इन्दौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क इन्दौर, द्वारा व्याख्यान दिया गया। जिसमें कुल ८० प्रशिक्षणार्थी लाभान्वित हुए। उक्त तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव मुख्य अतिथ्य के रूप में उपस्थित होकर घरेलू हिंसा एवं परामर्श के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियो को परामर्श केन्द्र मे आये पिड़िता एवं उसके परिवार के प्रति सद्भावना रखते हुए हर संम्भव सहायता प्रदान करने का संदेश दिया, जिससे समाज में परिवार का विघ्‌टन न हो।

०५ आदतन अपराधी एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ९२ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील

न्दौर -दिनांक १४ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ९२ गिरफ्तारी व ११६, जमानतीयइ वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ९२ गिरफ्तारी व ११६, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए युवक गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक १४ जून २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए मेडीकेयर अस्पताल के सामने रिक्सा स्टेण्ड के पास इन्दौर से यही २४/२ बिनोबा नगर इन्दौर निवासी रमेश पिता हरी (३४) को पकडा गया , पुलिस पलासिया द्वारा इसके कब्जे से एक २ किलो ५० ग्राम गांजा कीमती पॉच हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस पलासिया द्वारा आरोपी रमेश पिता हरी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार,

न्दौर- दिनांक १४ जून २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेलनगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बडला खजराना निवासी अमजद पिता अब्दुल हमीद (३०), तथा पानी की टंकी के पास खजराना इन्दौर निवासी गुड्डू पिता असरफ पटेल (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमत की १२० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को जीतनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही जीतनगर इन्दौर निवासी कुसुमबाई पति पें्रमचन्द्र बलाई (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को ग्राम लिम्बोदा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले धनसिह पिता गंगाराम (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को कमल की दुकान के पास ग्राम कम्पेल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कम्पेल के रहने वाले प्रभूदयाल पिता किशनलाल (५१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पेटी बीयर बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


जुऑ खेलते हुए आठ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ जून २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नन्दानगर रोड नं० ३ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रवि पिता ओमप्रकाश, पंकज पिता दोलतराम, रवि पिता तुलसीराम, तथा सोनू पिता मोहनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को सुभाष चौक काम्पलेक्स के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सोनु पिता बाबूराव, गजेन्द्र पिता गणेशसिह, पवन पिता कैलाशचन्द्र तथा इमरान पिता मोहम्मद रफीक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्तार

दिनांक १४ जून २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेलनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही बडला खजराना निवासी अमजद पिता अब्दुल हमीद (३०), तथा पानी की टंकी के पास खजराना इन्दौर निवासी गुड्डू पिता असरफ पटेल (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू व एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १३ जून २०१० को ग्राम छडोंदा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम छडोंदा निवासी नागू पिता ओंकार भील (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया बरामद किया गया। पुलिस द्वारा तीनो आइन्दौर- रोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 13, 2010

४९ प्रधान आरक्षको को पदोन्नती पर विभिन्न थानो पर

इन्दौर- दिनांक १३ जून २०१०- कल दिनांक १२ जून २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में ४९ प्रधान आरक्षको को पदोन्नती पर इन्दौर जिले के विभिन्न थानो पर पदस्थापना कर नई जिम्मेदारिया सम्भालने हेतु रवाना किया गया, पदोन्नती पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, एवं अतिरिक्त पुंलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक प्रशिक्षण पूर्ण कर ४९ प्रधान आरक्षको को नई कार्यस्थल पर रवाना किया गया इस अवसर पर प्रधान आरक्षक राजकुमार शुक्ला क्रंमाक १८९६, को प्रधान आरक्षक की लाल फीती लगाकर नये कार्यस्थल पर रवाना किया गया।



०३ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १३ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १३ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व ९८, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६८ गिरफ्तारी व ९८, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित १५ गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक १३ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदूतनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही १०५/३ मेघदूतनगर इन्दौर निवासी दीपक पिता गंगाराम (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को १२३ बडी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली पार्वतीबाई पति चंगीराम (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ४०० रूपये कीमत की ८० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को १८१ आजादनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता फूलचन्द्र सिलावट (४०), तथा बन्टी पिता पप्पू (२१) निवासी इदरिस नगर इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को ग्राम टिगरिया बादशाह इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बहादूर पिता बोन्दर पाटीदार (४१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार रूपये कीमत की ८ कट्टो मे रखी ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को मिडलेण्ड ढाबा देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रवि पिता चौकूलाल शर्मा (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को जीतनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले राधेश्याम पिता ताराचन्द्र(३६), सोनियागांधी नगर इन्दौर निवासी कमल पिता मदनलाल (३२), ग्राम मौरूद निवासी जय पिता सुरेश (२३), तथा बी०के०हरीजन कालोनी इन्दौर निवासी राजेश पिता अशोक घावरी (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ८४० रूपये कीमत की १४९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को बक्षीबाग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रोनक पिता रामचन्द्र गोड (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को नन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही रामानन्द नगर के रहने वाले दिलीपसिह पिता छगनलाल कोरे (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को बॉडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सीमा पति सुरेश जाटव (३८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को ग्राम मालीखेडी खुडैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले दिनेश पिता अमीतलाल भील (३०), तथा ग्राम गोंगाखेडी निवासी जितेन्द्र पिता कालूसिह (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए सात युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोकुलधाम कालोनी खुले मैदान इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कैलाश पिता मूलचन्द, शमशाद पिता सराफात, तथा प्रकाश पिता लक्ष्मीनारायण, को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को राऊ राजेन्द्रनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मदनलाल पिता रणछोडसिह, तथा विश्राम पिता अमरसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को पालिका प्लाजा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गाडराखेडी इन्दौर निवासी सुभाष पिता मूलचन्द (४०), तथा दशरथ पिता मुन्नालाल (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ जून २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १२ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सुदामानगर झोपडपट्टी इन्दौर निवासी सन्नी पिता बाबूलाल (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।



दहेज प्रताडना के दो मामलो में चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

 
इन्दौर- दिनांक १३ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १२ जून २०१० को १४.३० बजे श्रीमती तुलसाबाई पति शेखर वर्मा (२२) निवासी २२२ गरीब नवाज कालोनी बागडदा रोड इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति शेखर पिता ओंकारबहादुर वर्मा, सास जनकलाबाई पति ओंकार बहादुर तथा देवर गुलाबचन्द्र के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६,३४ भा.द.वि.तथा ४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया तुलसाबाई की शादी २६ अपै्रल २००७ को शेखर वर्मा के साथ हुई थी। तभी से फरियादिया का पति शेखर वर्मा, सास जनकलाबाई तथा देवर दहेज मे ७५ हजार रूपये नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देते रहते हैे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति शेखर वर्मा, सास जनकलाबाई तथा देवक गुलाबचन्द के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार पुुलिस थाना महू द्वारा दिनांक १२ जून २०१० को १६.४५ बजे श्रीमती प्रीती पति विजय चौधरी (२८) निवासी ११३ भागीरथ कालोनी धार नाका महू की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति विजय पिता गणेश चौधरी के विरूद्ध धारा ४९८ ए. ५०६,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया प्रीती को शादी मे उसके पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया था, इसके बावजूद महिला का पति विजय चौधरी दहेज मे २ लाख रूपये नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस महू द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति विजय चौधरी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 12, 2010

पी.पी.कोर्स का समापन कार्यक्रम


इन्दौर- दिनांक १२ जून २०१०- इन्दौर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में कल  दिनांक ११ जून २०१० को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पी.पी.कोर्स का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इन्दौर झोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर, रक्षित निरीक्षक बी.जी.रावत, एवं पी.पी.कोर्स का प्रशिक्षण देने वाले सभी अधिकारीगण, एवं सभी प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित थे। उक्त कोर्स के कॉर्डिनेटर श्री विनीत कपूर ने बताया कि यह उक्त प्रशिक्षण ५ मई २०१० से आरम्भ किया जाकर ८ जून २०१० तक चलाया गया, जिसमें इन्दौर रेंज के जिलो के ७४ कर्मचारीगण सम्मिलित हुए, जिनमें से इन्दौर जिले के ५६ कर्मचारी है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह- ५.३० बजे से सउनि हनुमन्तसिह परिहार द्वारा योगा कराया गया, योगा के पश्चात्‌ जिला रिर्जव पुलिस लाईन के परेड ग्राउण्ड में रक्षित निरीक्षक जी.बी. रावत के निर्देशन में आर.ए.पी.टी.सी. के प्लाटून कमांण्डर द्वारकासिह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा परेड सम्बधी प्रशिक्षण दिया गया, सूबेदार जे.पी. आर्य एवं आरमोहर्रिर की टीम द्वारा सभी प्रकार के फायर आर्म्स का प्रशिक्षण दिया गया बाद प्रशिक्षण के फायरिंग रेज पर फायरिंग भी करवाई गई। पुलिस रेग्यूलेशन, अपराधो की विवेचना, पुलिस की कानून व्यवस्था आदि का प्रशिक्षण सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक द्वय श्री हुकमसिह यादव व विजय मुद्गल द्वारा दिया गया। इसके अलावा जिले मे पदस्थ सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षको द्वारा अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान कराये गये। फौरेन्सिक साईस की अपराध अनुसंधान में उपयोगिता एवं विभिन्न प्रकार के अपराधो के घटना स्थलो पर पाये जाने वाले भौतिक साक्ष्यो को तलाश करने, भौतिक साक्ष्यो को संकलन करने, एवं उनका न्यायालय में किस-किस प्रकार से प्रस्तुतिकरण किया जाना चाहिये इसका विस्तार से प्रशिक्षण ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियो को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये भी समझाईश सेमिनार आयोजित किये गये, जिससे पे्ररित होकर १५ कर्मचारियो ने तम्बाकू व धूम्रपान न करने का स्वेच्छा से संकल्प लिया है। इस समापन कार्यक्रम अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा कर्मचारियो को दिये गये प्रशिक्षण से संतुष्ट होकर अपने उद्बोधन मे कहा कि उक्त प्रकार का कोर्स आयोजित करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनीत कपूर को महारथ हासिल है, प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियो को जो जानकारी दी गई है, उससे निश्चित रूप से कर्मचारी लाभाविन्त होगें किन्तु प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को अच्छा अधिकारी/कर्मचारी होने से पहले उसे अच्छा मनुष्य होना आवश्यक है। प्रत्येक कर्मचारी को अपने शासकीय कर्तव्य के साथ-साथ अपने पारिवारिक कर्तव्यो की और भी पूर्ण ध्यान रखना चाहिये, इस बावद् पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा विस्तार में उदाहरणो सहित जानकारी व समझाईश दी गई।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आप लोग पदोन्नती के पश्चात्‌ पुलिस थानो मे जाकर तनाव मुक्त रहकर कार्य करें, एवं प्रशिक्षण के दौरान जो जानकारी आप लोगो को दी गई है वह निश्चित रूप से भविष्य में काम आवेगी एवं आप लोगो ने जो यंहा सीखा है उसे आप पुलिस थानो मे पहुॅचकर अपने कर्तव्यो के दौरान अपराधो की विवेचना एवं पुलिस की कानून व्यवस्थाओं के दौरान उपयोग करेगें तो निश्चित रूप से अपराधी को सजा मिलेगी। आज का वैज्ञानिक युग है अतः किसी भी प्रकरण के अनुसान में वैज्ञानिक विवेचना का उपयोग किया जाना आवश्यक है।    कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण के दौरान किस-किस के द्वारा क्या-क्या कार्य किया गया, इसके बारे में विस्तार से बताया गया, कार्यक्रम का समापन रक्षित निरीक्षक जी.बी.रावत द्वारा किया गया।

हाई प्रोफाइल सोफेस्टीकेटेड अन्तर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर पकडाऐ लाखो के चार पहिया वाहन जप्त,

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम अरविन्द्र तिवारी को निर्देशित किया जिस पर से अति.पु.अ.क्राईम तिवारी ने उप पुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम को लगाया गया उक्त टीम द्वारा शहर मे बढ रही चार पहिया वाहनो की चोरी के सम्बध मे मुखबिर मामूर कर अपराधियो की पतारसी करते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी केी स्कार्पियो वाहन मे भागीरथपुरा की और से कुलकर्णी के भट्टे की और आ रहे है जिस पर टीम द्वारा कुलकर्णी के भट्टा पुल के पास क्राईम के प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक सुरेश मिश्रा, अमरसिह, जितेन्द्र परमार, एवं अरविन्द द्विवेदी तथा थाना प्रभारी परदेशीपुरा संतोष भदौरिया की टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग की, जो चोरी की स्कार्पियो वाहन चलाते हुए आरोपी यशदेव त्रिहान पिता सूर्यदेवसिह त्रिहान (३२) निवासी ई-३/२०२ अरोरा कालोनी भोपाल एंव अनिल उर्फ शैलेश तिवारी पिता कैलाशचन्द्र तिवारी (३२) निवासी ऐयरपोर्ट रोड कालानी नगर इन्दौर को पकडा तथा इनके कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन बिना नम्बर की बरामद की गई। पुलिस की उक्त टीम द्वारा दोनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनो ने अलग-अलग कथन दिये जिस पर सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होने बताया कि वे नासिक महाराष्ट्र मे रहने वाले नासिर उर्फ पहलवान , अफाक व फारूक निवासी फेमस बेकरी नाना वली गली नासिक महाराष्ट्र के कुख्यात चोर है जो यशदेव त्रिहान के माध्यम से अनिल उर्फ शैलेष तिवारी से चोरी के वाहन बिकवाते है। इनके द्वारा अभी तक एक स्कार्पियो वाहन सफेद रंग की बेचने हेतु इन्दौर मे बेचने हेतु घूम रहे थे, इनके द्वारा अभी तक ७-८ वाहन चुराना कबूल किया गया है इनके कब्जे से एक काली स्कार्पियों आजादनगर क्षेत्र से बरामद की गई है, एक सेन्ट्रो कार सुखलिया से , तथा एक अल्टो कार विजयनगर से, एक बुलेरो तेजाजीनगर से, एक ट्राला गुरूद्वारा के पास रिंगरोड इन्दौर से, एक स्कार्पियो वाहन आजादनगर से, एक इंन्डिगो कार आरोपी अनिल द्वारा बताये गये स्थानो से पुलिस टीम द्वारा जप्त की गई हैं जप्तशुदा वाहनो की कीमत लगभग ६२ से ७० लाख रूपये के बीच होना बताया गया है। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि आरोपियो को वर्ष २००८ में भोपाल क्राईम ब्रान्च द्वारा चोरी की कार बेचते हुए पकडा गया था, जो जेल से छूटतें ही पुनः वाहन चोरी करने मे सक्रिय हो गये थे जो इन्दौर मे फिर चोरी के वाहन बेचने की फिराक मे घूमते हुए पकडे गये। आरोपियो द्वारा पुलिस पर दबाब बनाने व अपराध छुपाने हेतु अपनी पत्नी को आगे कर देते हैं ये आरोपीगण हायप्रोफाईल सोफेस्टीकेटेड है।    उक्त टीम द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना परदेशीपुरा पर की जा रही है।

०५ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०७ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०७ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ११ गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक १२ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनमोढ ढाबा के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही निरंजनपुर निवासीहेमनत पिता दीवानसिह (२२), तथा ढाबली काकड निवासी रायसिह पिता उमेश (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६५० रूपये कीमत की ५५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को किशनपुरा छत्री के सामने एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए व्यासफंला जूनी इन्दौर निवासी पवन पिता दीपक चन्दैल (२६), तथा कुशवाहनगर इन्दौर निवासी विमल पिता गोर्वधन परमार (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार २४० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को सरकारी स्कूल के पास बिनोबा नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४/२ बिनानगर इन्दौर निवासी महेश पिता महादेव बौरासी (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को डाबर होटल के सामने सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ढाबर होटल इन्दौर निवासी संतोष पिता मधुरालाल तेली (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार ७७० रूपये कीमत की २५ बाटल बीयर, तथा १५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को साउथ गाडरा खेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बल्लन पिता दुर्गाप्रसाद चौहान (२६),९९ ब्रम्हाबाग कालोनी निवासी नरेन्द्र पिता तुलसीराम सोनी (३८), तथा ८५ रामबाग इन्दौर निवासी अनिता पति विष्णुगोड (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८-१८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को ग्राम अर्जुन बडोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले कुन्दन पिता नारायण (३२) , तथा ग्राम बुढी बरलाई निवासी कुन्दन पिता दिलीप चौधरी (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


जुऑ सट्टा खेलते हुए ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७८ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विमल, मुकेश, जीतू, इमरान, तथा मोहम्मद यूसुफ को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ७७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द्र कालोनी गली नं०१ पुलिया के सामने बाणगंगा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १४१ वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी बबलू रघुवंशी उर्फ मोनू शिन्दे पिता अशोक (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ हजार २३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 11, 2010

०७ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम निपानिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही लसूडिया मोरी के रहने वाले शैलेन्द्र पिता रमेश सोंलकी (२०), तथा अरणिया बायपास इन्दौर निवासी नरेशसिह पिता संसारसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को झूलेलाल नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विजय उर्फ बच्चा  पिता अमरसिह बंजारा (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारूती पैलेस कालोनी डी.पी. के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ११/४ कलाली के पीछे मारूती पैलेस इन्दौर निवासी अनिल पिता परसराम (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को एम.आर.-१० चन्द्रगुप्त चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही जनता कालोनी परदेशीपुरा इन्दौर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता किशोर (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १८८ पिपल्याराव इन्दौर निवासी संजय पिता रामभरोसे (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १० जून २०१० को १८.३० बजे श्रीमती आकांक्षा पति मुस्तफा खान (२४) निवासी ३१४ भमौरी प्लाजा इन्दौर की रिपोर्ट पर २१४ सफीनगर इन्दौर निवासी इसके पति  मुस्तफाखां पिता साबिर हुसैन के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६भा.द.वि.तथा ४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया आकाक्षा की शादी ४ दिसम्बर २००६ को मुस्तफा खां के साथ हुई थी। तभी से फरियादिया का पति मुस्तफा खां दहेज मे ५ लाख रूपये नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देता रहता हैे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति मुस्तफा खांन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

  

Thursday, June 10, 2010

वेन चालक को कट्टा अडाकर लूटने के मामले मे चार के विरूद्ध प्रकरण एक आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ९ जून २०१० के ००.१० बजे रात ग्राम बडोदिया खान निवासी पप्पूसिह पिता प्रवीणसिह सोंलकी (३२) की रिपोर्ट पर भूरा उर्फ देवनाथ पिता मोतीलाल (२१) निवासी केसरीपुरा सांवेर, भीमा उर्फ जितेन्द्र पिता मोतीलाल निवासी चन्द्रभागा सांवेर, बबलू पिता नानूराम तथा लक्की पिता ओमप्रकाश के विरूद्ध धारा ३९४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादी पप्पूसिह कल दिनांक ०८ जून २०१० के रात्री ११.३० बजे अपने किसी काम से उज्जैन रोड से अपनी मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/२७२४ से सावेर आ रहा था तथी ग्राम किठोदा के पास उपरोक्त चारो आरोपियो ने पप्पूसिह की वेन को रोककर चाकू व देशी कट्टा अडाकर जेब मे रखे १०० रूपये नगद छीनकर  भागने लगे तभी आरोपी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी भूरा उर्फ देवनाथ पिता मोतीलाल (२१) निवासी केसरीपुरा सांवेर को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सांवेर द्वारा आरोपी भूरा उर्फ देवनाथ को गिरफ्तार कर लिया है तथा इसके अन्य तीनो फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिनके के गिरफ्तार होने पर और भी कई लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। सभी आरोपियो के विरूद्ध पूर्व के भी कई आपराधिक प्रकरण पजींबद्ध है।

बेग मे रखा पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार

  इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक ९ जून २०१० को २०.१० बजे बेैक कालोनी अन्नपूर्णा इन्दौर निवासी श्री मती जयमाला गजेशवर पुत्री मुरलीधर (४०) की रिपोर्ट पर जमनाबाई पति किशनराव मराठा (४०) निवासी माताजी टैकरी के पास झोपडपट्टी जिला देवास के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ९ जून २०१० के १७.३० बजे फरियादिया जयमाला गजेश्वर स्टेट बैंक राजवाडा परिसर मे अपने बैंक के काम से गई थी उसी समय आरोपिया जमनाबाई ने फरिदिया के बेग मे रखा एक पर्स जिसमें ५१० रूपये नगद रखे थे चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर व चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सराफा द्वारा आरोपियो महिला जमनाबाई को गिरफ्तार कर इसके चुराया गया पर्स मय रूपये के बरामद कर लिया हैं।पुलिस सराफा द्वारा आरोपिया महिला जमनाबाई से अभी अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अन्य और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०७ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व २४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०६ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व २४, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०६ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व २४, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्दनगर खारचा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले ओंकारसिह पिता बनारसीलाल शाह (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को झूलेलाल नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विजय पिता अम्बारसिह बंजारा (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर बरामद की गई। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को ग्राम चन्द्रवतीगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ग्राम फतेहाबाद नीलगंगा जिला उज्जैन निवासी सोनू पिता रमेशचन्द्र कुमावत (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को ग्राम रावत बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बजरंगपुरा बेटमा निवासी पीन्टू पिता खाक पारदी(२०),तथा आनन्द पिता खाक पारदी (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८'१८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त चार जुऑरी गिरफ्तार

 इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रगतिनगर कनाडियारोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही यहीकनाडिया रोड इन्दौर निवासी राजकुमार पिता गोरेलाल जैन (४०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५७० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को सिमरोल बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षायलय से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही सिमरोल के रहने वाले दिनेश पिता रमेश गवली (४०), राजू पिता रामेश्वर (३६), तथा राजेश पिता राधेश्याम अग्रवाल (३०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगाबगीची के पास नन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १० मिश्रावाला रोड चन्दननगर इन्दौर निवासी अनिस पिता मोहम्मद खां (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

   

Wednesday, June 9, 2010

क्राइम ब्रांच द्वारा अन्तरप्रांतीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त टीम के सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय, आर. विनोद शर्मा आर. मनोज राठौड़, आर. रामपाल, आर. इफतैखार एंव आर. अरविन्द को मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिये हिदायत दी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में डेरे बनाकर रहने वाले पारदी जाति वर्ग के लोगों से पूछताछ के दौरान थाना जूनीइंदौर के थाना प्रभारी आनंद यादव एंव अपराध शाखा की टीम ने कई मोबाइल फोन एंव नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया हैं। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि टॉवर चौराहा पर कुछ लोगों द्वारा कम दामों में मोबाइल बेच रहे हैं सूचना क्राइम ब्रांच की टीम व थाना प्रभारी आनंद यादव द्वारा १.आरोपी जय पिता संतोषसिंह उर्फ नायलोन शिंदे १९ साल नि. गोल्डन चौकी, बड़ौदा (गुजरात)  २. युवराज उर्फ बिट्टू पिता बादल उर्फ सुर्या उर्फ रेड्डी पारदी नि. दवाखाने के पीछे ग्राम आकोट जिला अकोला ३. बिच्छू पिता बाबू उर्फ अरशद जाति पारदी नि. सदर को पकड़ा, उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि हम पारदी लोग अलग अलग राज्यों में जाकर दिन भर घूमकर रूद्राक्ष की माला बेचते हैं, एंव जगह की टोह लेकर रात्रि में उस जगह पर चोरी करने के लिये जाते हैं हमने अभी तक सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर अकोला मुम्बई जाकर वहां डेरा डालकर रहते हैं एंव वारदात करने के बाद अपना डेरा किसी ओर शहर में डाल देते हैं । उन्होने ने बताया कि हमारे परिवार के छोटे बच्चे दिन में रूद्राक्ष की माला बेचने के साथ-साथ मोबाइल एंव पर्स भी चुराने का काम करते हैं, उनकी कुछ महिलाए भी लूट के अपराध में रतलाम में बंद हैं, वे अपने गिरोह के सदस्यों का घटना करने के बाद दूसरे शहर में पहुंचकर अपना नाम बदल लेते हैं। इनका एक साथी कमलेश पिता रणजीत मालवीय ३२ साल नि. बेरछा इन लोगों के चोरी के माल को खरीदने एंव बेचने का काम करता हैं इनको पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इनकी जमानत भी यहीं करवाता था। वह इनकी रतलाम में बद महिलाओं की जमानत के लिये आया था जिन्हें क्राइम ब्रांच की टीम ने धरदबोचा। इनकी निशानदेही पर इन्होंने थाना राजेन्द्रनगर की एक नकबजनी जिसमें इन्होंने सोने चांदी की जेवरात एंव इंदौर शहर से चुराये ३८ मोबाइल कीमती करीबन १,५०,०००/- के बरामद किये गये हैं इनसे नपुअ कोतवाली रघुवंशी एंव थाना राजेन्द्रनगर थाना प्रभारी जंयतंिसंह राठौड़ एमजी रोड़ की ज्वेलर शॉप पर हुई चोरी के संबध में पूछताछ कर रहे हैं, इनसे ओर भी कई घटनाओं के खुलासा होने की संभावना हैं।

मकान मे चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश गिरफ्तार

    इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ८ जून २०१० को १०.४५ बजे ९८/११३ सुभाषमार्ग कण्डेलपुरा इन्दौर निवासी निर्मल पिता महेशचन्द (३०) की रिपोर्ट पर राकेश पिता नारायण श्रीवास (२०) निवासी स्कीम नं० ५१ इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ८ जून २०१० के १० बजे फरियादी की श्रीराम पान कार्नर कण्डेलपुरा इन्दौर स्थित दुकान मे चोरी करने की नियत से आरोपी राकेश श्रीवास ने प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया।पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी राकेश श्रीवास पिता नारायण श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा आरोपी से अभी अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अन्य और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०६ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५४ गिरफ्तारी व १३०, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५४ गिरफ्तारी व १३०, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लूनियापुरा कब्रस्तान  इन्दौर से स्कूटर क्रंमाक एमपी-०९/ जेंजे/१३६५ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही जबरन कालोनी के रहने वाले लखन पिता पे्रमलाल वर्मा (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार रूपये कीमत की २०० क्वाटर देशी कच्ची शराब एवं उक्त स्कूटी बरामद की गई।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को शनि मन्दिर के पास मरीमाता चौराहा बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कर्मानगरइन्दौर निवासी जीतू ठाकुर पिताकमलसिह (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ६८० रूपये कीमती की दो पटी बीयर बरामद की गई।पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को बिचोली काकड़ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले चिन्तामणी पिता सुरेश (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को धार रोड वन विभाग नाका के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही भारत गैस गोडाउन के पास मयूरनगर इन्दौर निवासी मुकेश पिता रामसिह ठाकुर (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को ग्राम चन्द्रावती गंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम हांसाखेडी के रहने वाले बाबूलाल पिता मोहनलाल भोई (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को बलाई मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाली श्यामूबाई पति कैलाश (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को ग्राम रादरा खुडैल मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम रादरा निवासी संतोष पिता रामसिह कलौता (३४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ बाटल बीयर बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बैकरीगली पाटनीपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मदनलाल, सुनील, कमलेश, तथा चन्दूलाल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८०रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडी ग्वालटोली खटीक मोहल्ला इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ३३६ खटीक मोहल्ला बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी बच्चन पिता दुलीलाल सिलावट, तथा कमल पिता प्रकाश धनगर को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार १३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०८ जून २०१० को चोईथराम सब्जी मण्डी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १०४ मार्तण्डनगर इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता काशीराम सांवरिया (२१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

   इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०८ जून २०१० को २०.३० बजे श्रीमती दीपाबाई पति कन्हैयालाल पाटीदार (२७) निवासी २१३/२ कर्मानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर नयापुरा जिला देवास के रहने वाले इसके पति कन्हैयालाल पिता राजाराम, ससुर राजाराम, सास गीताबाई तथा संगीताबाई के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया की शादी ११ मई २००६ को कन्हैयालाल के साथ हुई थी। फरियादिया श्रीमती दीपाबाई को  शादी में उसके पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति कन्हैयालाल पिता राजाराम, ससुर राजाराम, सास गीताबाई तथा संगीताबाई द्वारा दहेज मे नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देते रहते हैे।पुलिस बाणगंगा द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति कन्हैयालाल पिता राजाराम, ससुर राजाराम, सास गीताबाई तथा संगीताबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

Tuesday, June 8, 2010

हत्या के मामले में सात के विरूद्ध प्रकरण दर्ज एक आरोपी तत्काल गिरफ्तार गिरफ्तार करने वाले आरक्षक व सैनिक को एक-एक हजार रूपये का नगद इनाम

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- पुलिस अन्न्पूर्णा द्वारा आज दिनांक ८ जून २०१० को १७.२० बजे नाना उर्फ रितेश पिता मोहनलाल मोदी (२४) निवासी १३४५ द्वारकापुरी इन्दौर की रिपोर्ट पर रिन्कू उर्फ विक्रम पिता राहुल (१९) निवासी द्वारकापुरी इन्दौर, अंकित बीटे, मुकडी, सलमान, सन्जू, ढबली, एवं गोविन्द खिची के विरूद्ध धारा १४७.१४८.१४९.३४१.३०२.१२०बी भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि मैं आज दिनांक ८ जून २०१० को १६.४५ बजे जितेन्द्र साहु की मोटर सायकल क्रंमाक एमपी-०९/एमक्यू/७३२० पर पीछे बैठ कर दशहरा मैदान बिटिश इग्लिस स्पोकन क्लास जा रहा था, जब ५ बजे सुदामानगर से रिंगरोड पर लक्की बेटरी के सामने कचरा पेटी के पास पहुॅचे वहां पर पहिले से ही सुनियोजित ढग से प्लानिग कर बैठे उक्त सात आरोपियो ने जितेन्द्र साहू की चलती मोटर सायकल पर झूम गये, जिससे मोटर सायकल आगे जाकर गिर पडी तथा सातो आरोपियो ने जितेन्द्र साहू को चाकुओ से सीने,पीठ,पेट, माथे आदि भागो पर चोटे पहॅूंचाकर हत्या कर दी, जितेन्द्र साहु को पैर पकड कर डिवाईडर पर पटक दिया, इसी बीच राहगीर सोनू, अजय, अंकित, चन्दर, आदि के आने जाने से सातो आरोपियान दो मोटर साकयलो पर सवार होकर गोपुर चौराहे की और भाग निकले।  गोपुर कालोनी चौराहे पर पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा लगाये जाने वाले पाईन्ट पर थाना अन्नपूर्णा के आरक्षक विनोद क्रंमाक २९८ तथा सैनिक भूपेन्द्र अपनी डियूटी पर तैनात थे जिन्होने मोटर सायकल पर जा रहे चार व्यक्तियो को ललकारा कि आप एक मोटर सायकल पर चार सवारी बैठकर खून से लथपथ होकर कहां जा रहे है इस पर चारो ने अपनी मोटर सायकल तेजी से भगाई। इस पर आरक्षक विनोद व सैनिक भूपेन्द्र को शंका होने पर उन्होने भी अपनी मोटर सायकल से इनका पीछा किया तो चाणक्यपुरी चौराहे के पास मोटर सायकल पर पीछे बैठा आरोपी रिन्कू उर्फ विक्रम कूद कर एक मकान मे छिपने के लिये भागा, जिसे आरक्षक विनोद एवं सैनिक ने घेराबन्दी कर मौके पर ही पकड लिया। जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपने उपरोक्त साथियो के साथ जितेन्द्र साहू की हत्या करना स्वीकार किया।
 घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव को दी गई जिन्होने मौके पर पहॅुचकर घटना की तस्दीक की तथा आरोपी रिन्कू उर्फ विक्रम को पकडने वाले आरक्षक विनोद एवं सैनिक भूपेन्द्र को एक-एक हजार रूपये के नगद इनाम दिये जाने की घोषणा की।
 पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी रिन्कू उर्फ विक्रम पिता राहुल (१९) को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा इसके अन्य फरार ६ साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं जिनके देर रात गिरफ्तार होने की प्रबल सम्भावना है।

फर्जी लोन का झांसा देकर रूपये ठगने वाला बदमाश गिरफ्तार बैंकों के फर्जी लेटर पेड बनाकर लोगों से ठग लेता था रूपये

इन्दौर- दिनांक ८ जून २०१०-    अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अरविन्द तिवारी को सूचना प्राप्त हुई कि केशव पिता स्व. गोकुल प्रसाद सोनी निवासी ११३-११४ गीता नगर इंदौर कुछ लोगों को लोन दिलाने के नाम पर रूपये ऐंठ रहा है । इस सूचना पर उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया व उनकी टीम के आर. ओमप्रकाश तिवारी ,आर. रजाक खान ,आर. दीपक पंवार ,आर. चरणसिंह एवं आर. रणवीर ,आर. ओंकार पाण्डे को मामले की पतारसी हेतु लगाया तो ऐसे चौकाने वाले तथ्य सामने आये कि उक्त आरोपी केशव ने एक ऑफिस ३०३ इंदर्शन कांपलेक्स १ जावरा कंपाउड इंदौर में इंसटेंट फायनेंस सल्यूशन के नाम से खोला और विभिन्न समाचार पत्रों अग्निबाण ,प्रभात किरण में एक विज्ञापन छपवाया कि मार्डगेज लोन ,होम लोन ,प्रोजेक्ट लोन ,सी.सी. लिमिट लोन ,आदि के लिऐ संपर्क करें ०७३१-४०४०७४८ ,९४२४५७९४५५ ,९६६९४०२९८५ । इस विज्ञापन के झांसे में आकर कई लोग केशव के यहां पंहुचे तब उसने उनसे फार्म भरवाकर रख लेता था एवं उन्हें कुछ दिनो का समय दे देता था । बाद में अपने ही आफिस के कंप्यूटर से विभिन्न बेंको पंजाब नेशनल बैंक ,स्टेट बैंक ऑफ इंदौर ,आई.डी.बी.आई. बैंक आदि के हूॅ-बहॅू लेटर पेड कलर प्रींटर से निकाल कर लोन लेने वाले व्यक्तियों को उक्त फर्जी लेटर पेड पर स्वयं के हस्ताक्षर से लोन सेक्शन का लेटर भिजवाता था जिससे लोग केशव के यहां आकर पता करते तो वह उनसे यह कहकर रूपये ऐंठ लेता था कि आपका लोन तो हो गया है बैंक वालो को कुछ रूपये देकर आपका चेक बनवा लूॅगा ,इस प्रकार से कई लोगो से करीब लाखों रूपये फर्जी तरीके से ठग लिऐ । जब क्राईम ब्रांच की टीम उक्त ठगोरे केशव के आफिस पंहुची तब वहां एक व्यक्ति मनीष गोयल से तीन लाख रूपये से अधिक अलग-अलग लोनों के एवज में ठग लिऐ थे जिस पर आरोपी केशव को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना संयोगिता गंज पुलिस के सुपुर्द किया गया जहां पर आरोपी केशव के विरूद्व अपराध क्रमांक ५३७/१० धारा ४२०,४६७,४६८,४७१ भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्व किया गया । आरोपी द्वारा अन्य कई लोगो को ठगने की जानकारी भी क्राईम ब्रांच को मिली है जिस पर जांच की जा रही है            

०५ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ९० गिरफ्तारी व १६५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ९० गिरफ्तारी व १६५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ९० गिरफ्तारी व १६५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित १४ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ५९ इमलीबाजार इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मगंला पिता हरीश गोडं (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०६े हजार रूपये कीमत की ५५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को ग्राम बिरगोंदा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम बिरगोंदा निवासी बहादूरसिह पिता मायाराम कालोता (४५), शंकरपुरा बेटमा निवासी गोपाल पिता भुवानसिह चौहान (१९), तथा ग्राम बदरखां निवासी मुकेश पिता जगदीश चौकसे (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को चितावद काकड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले ८७ चितावद काकड इन्दौर निवासी अमरसिह पिता रामप्रसाद बौरासी (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को बारहभाई जोशी मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले संतोष पिता किशनलाल (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को लूनियापुरा, इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली गुड्डीबाई पति अशोक सोनकर (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६ बाटल बीयर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को ग्राम कनाडिया   भूरीटैकरी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुरेन्द्र उर्फ बन्टी पिता राधेश्याम जायसवाल (२२),तथा तरूण पिता ओमप्रकाश (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पॉच हजार ५०० रूपये कीमती की २५ बाटल बीयर एवं २४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को बजरंगनगर काकड निरंजनपुर इन्दौर मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बजरंगनगर इन्दौर निवासी प्रकाश पिता गणपत मीणा (४७),स्कीम नं० ७८ इन्दौर निवासी मुकेश पिता आलाराम राठौर (२६), तथा तलावली चांदा निवासी रामचरण पिता छोटेलाल (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार रूपये कीमत की ५८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को ग्राम कबीटखेडी पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही १२६ लाहिया कालोनी इन्दौर निवासी गणेश पिता रामदास (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को टे्रजरआयलेण्ड के सामने एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ३३८ मालवीयनगर इन्दौर निवासी हरीनारायण पिता रामचन्द्र सौंलकी (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमती की ५ पेटी बीयर बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए चार जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौ मील फाटा के पास पेट्रोल पम्प के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजकुमार पिता रामकिशन, जगदीश पिता सिद्धा जी, मनोज तथा संतोषकुमार को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ८८ राजीवननगर खजराना इन्दौर निवासी नईम पिता मोहम्मद शरीफ (२८) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०८ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०७ जून २०१० को १२.३० बजे श्रीमती कोमलबाई पति उमेशराज निवासी शिवनगर सांवेर रोड बांणगगा इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति उमेशराज, ससुर हीरालाल, तथा सास सीताबाई के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती कोमलबाई को  शादी में उसके पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद महिला का पति उमेशराज, ससुर हीरालाल, तथा सास सीताबाई द्वारा दहेज मे नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते हैे।पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति उमेशराज, ससुर हीरालाल, सास सीताबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    
        

Monday, June 7, 2010

कॉपीराईट एक्ट पर कार्यशाला का आयोजन




  इन्दौर दिनांक ७ जून २०१०- आज दिनांक ७ जून २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा निर्देशित किये जाने पर जिला इन्दौर, धार, झाबुआ, अलीराजपरु, खरगोन, खण्डवा, बडवानी तथा बुरहानपुर के पुलिस अधिकारियो हेतु कॉपीराईट एक्ट १९५७ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी जिलो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर उप निरीक्षक तक के ६५ अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री श्री राजिन्दरसिह भाटिया वरिष्ठ विधिक सलाहकार, विधि सलाहकार आईएमआईसी इण्डियन म्यूजिक इन्डस्ट्रीज दिल्ली, श्री जे.स.चौहान, स्टेट को-आर्डिनेटर आईएमएस भोपाल,श्री आर.सी.पाठक सीनियर इन्वेस्टीगेटर आईएमएस भोपाल,पीपीएल फोनोग्राफी परफारमेन्स लिमिटेड , आईएमएस के लोकल रिप्रजेन्टेटिव श्री पालसिह, अर्पण जैन, व वैभव शर्मा भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर जिला इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव के उद्बोधन के साथ कार्यशाला का आरम्भ किया गया। श्री जे.एस. चौहान राज्य समन्वयक आई एस आई द्वारा आयोजित कार्यशाला के प्रयोजन पर प्रकाश डाला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्री डी.श्रीनिवास राव ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बताया कि बौद्धिक सम्पदा चोरी के अपराध दिनो दिन बढ रहे है,ि जससे निर्माताओं लेखको, गीतकारो, को करोडो का नुकसान हो रहा है, साथ ही भारत शासन कोभी उतना ही नुकसान हो रहा है, अतः इस कार्यशाला से सीखकर प्रभावी कार्यवाही करें, साथ ही जिलो में स्वंय इस प्रकार की कार्यशालाऐं आयोजित करें। श्री राजिन्दरसिह भाटिया वरिष्ठ विधिक सलाहकार ने कॉपीराईट कानून पर पावर प्वाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से प्रकाश डालकर बताया कि यह बौंद्धिक सम्पदा की चोरी है, जो पुलिस हस्तक्षेप योग्य का गैर जमानतीय अपराध है।    श्री जे.एस. चौहान स्टेटको-आर्डिनेटर आयएमएस भोपाल ने नकली केसैट, सी.डी., डी.व्हीडी, पर विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि संगीत व फिल्मो को ब्लेंक सीडी पर स्थानीय रूप से डाऊनलोड किया जाता है जिन पर ५२-ए कॉपीराईट एक्ट के विवरण नही होने से पुलिस स्वंय इनके विरूद्ध कार्यवाही कर सकती है।श्री आर.सी. पाठक सीनियर इन्वेस्टीगेटर ने फोटोग्राफिक पर फारमेक्स लि०का आई.पी.आर.एस. नामक आईएमई की सहयोगी संस्थाओं पर प्रकाश डाला व बताया कि टी.वी. चैनल, एफ.एम.रेडियो, होटल, डिस्कोथेक पव डीजे. जो लाभ के लिये संगीत का सार्वजनिक उपयोग करते है, उन्हे कॉपीराईट कानून के अन्तर्गत आईपीएल व आईएमएस से लायसेन्स लेना अनिवार्य है,     कार्यशाला में इन्दौर झौन के जिलो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक, उप निरीक्षक स्तर के ६५ अधिकारियों ने सम्मिलित होकर कॉपीराईट एक्ट १९५७ के अन्तर्गत विवेचना संम्बधी कार्य की बारिकियों से लाभान्वित हुए।
अन्त में श्री विनित कपूर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ने अपने सम्बोधन मे कार्यशाला मे विधिकीय जानकारी दी, एवं कार्यशाला के समापन पर आभार व्यक्त किया गया।

क्राईम ब्रांच द्वारा विगत १० माह पूर्व हुऐ अंधे कत्ल का पर्दाफाश तीन आरोपियों द्वारा लूट के प्रयास में हत्या करना कबूल किया

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१- पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री मकरंद देउस्कर ने अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अरविन्द तिवारी को निर्देशित किया ,जिस पर श्री अरविन्द तिवारी ने उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जीतेन्द्रसिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त टीम के उप निरीक्षक किशन पंवार ,प्र.आर. विरेन्द्र शर्मा ,प्र.आर. संजय भदौरिया ,प्र.आर. पन्नालाल एवं आर. शिव बहादुरसिंह ,दिनेश सरगैया ,शैलेन्द्रसिंह अरविन्द को अंधे कत्लों की गुत्थी सुलझाने हेतु हिदायत दी । इस तारतम्य में दिनांक २० अगस्त २००९ को संजय यादव (सुनार) की संगम नगर पावर हाउस के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट के उद्देश्य से चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी । उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुऐ क्राईम ब्रांच की टीम ने तीन हत्यारों को मय चाकू व मोटर सायकल के गिरप्तार किया ।   अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अरविन्द तिवारी ने बताया कि लक्की उर्फ विशाल उर्फ बच्चा उर्फ शेखर पिता गेंदालाल गेहलोत उम्र २३ साल पूर्व में ४९/१ लक्ष्मीबाई नगर पान होजरी में रहता था । संजय यादव निवासी हम्माल कालोनी की लक्ष्मीपुरा में पूजा ज्वेलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है दुकान पर संजय व उसका छोटा भाई रिंकू रहता था । लक्की की बैठक संजय की दुकान के पास ही थी जिससे कि संजय रात में जब दुकान बंद कर घर जाता था तो साथ में जेवर व नगदी भी ले जाता था जिसकी पूरी जानकारी लक्की को हो गई थी । वर्ष २००८ में लक्की अपने परिवार के साथ संजय गांधी नगर अनोप टॉकिज के पास रहने चला गया था जहां पर मोहल्ले में उसकी दोस्ती वतनसिंह राठौर पिता बजरंगसिंह जो नगर निगम में मस्टरकर्मी होकर पानी का टेंकर चलाता है तथा जोगेन्द्रसिंह पिता रंजीतसिंह यादव जो जायसवाल  का रोड़ रोलर (सादा) चलाता है से हो गई। लक्की ने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर अगस्त २००९ में संजय सोनी को लूटने की योजना बनाई उसने अपने दोस्तों को बताया कि सीधा-साधा काम है जिसमें ४-५ लाख रूपये आसानी से मिल जायेगें जिस रास्ते से संजय व उसका भाई रिंकू दुकान बंद कर जेवर व नगदी साथ लेकर वापस घर जाते है वह रास्ता कॉफी सूनसान रहता है । घटना से दो दिन पहले तीनों लोग संजय के घर जाते समय उसका पीछा करते रहे । दिनांक २०/०८/०९ को शाम सात सवा सात बजे करीब लक्की ,वतन राठौर व जोगेन्द्रसिंह ने गांजा पिया व तीनों वतनसिंह की मोटर सायकल हीरो होण्डा पेशन से संजय की दुकान के सामने पंहुचे ,संजय दुकान पर था तो तीनों लोग लक्ष्मीपुरा चौराहे पर आकर खड़े हो गये । लक्की संजय को देखने दोबारा दुकान पर गया तो देखा कि संजय दुकान बंद करने की तैयारी में है तब तीनों लोग मोटर सायकल से पावर हाउस के पास संगम नगर पर आकर खड़े हो गये । जैसे ही संजय यादव मोटर सायकल से अपने भाई के साथ पावर हाउस के पास पंहुचा तभी लक्की ने मिर्ची पावडर संजय व उसके भाई के उपर फैंका जिससे संजय व उसका भाई मोटर सायकल से गिर गये तो वतनसिंह ने संजय के उपर चाकू से चार-पांच वार किये व उसके भाई रिंकू से जेवर व नगदी का बैग छीनने का प्रयास किया परंतु संजय ने घायल होने के बावजूद भी लक्की व वतनसिंह को पकड लिया था तब जोगेन्द्रसिंह ने आकर दोनो को संजय की गिरप्त से छुडाया मौके पर १५-२० लोग एकत्र हो गये थे जिससे तीनों मोटर सायकल से इंदौर वायर फैक्ट्री होते हुऐ भाग गये । लक्की के विरूद्व थाना खजराना में हत्या एवं अन्य मामलों के प्रकरण पंजीबद्व है ,जिनमें व फरार है एवं उसके साथी वतनसिंह के विरूद्व थाना परदेशीपुरा में अवैध हथियार के प्रकरण पंजीबद्व है । तीनों आरोपियों से और भी अन्य मामलों में पूछताछ जारी है जिससे और भी कई वारदात खुलासा होने की संभावना है ।

दुकान से मोबाइल चुराते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ६ जून २०१० के १३.०० बजे आनन्द पिता महेश शर्मा (२६) निवासी अजनोद रोड सांवेर की रिपोर्ट पर विजय उर्फ बाबा पिता राजाराम ठाकुर (२०) निवासी अगूंरी टाकीज के पास सांवेर के विरूद्ध धारा ३७९ भा.द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ६ जून २०१० को १२.४५ बजे फरियादी की अजनोद रोड सांवेर स्थित मोबाइल की दुकान से आरोपी विजय उर्फ बाबा द्वारा दो हजार १०० रूपये कीमत का एक चायना कम्पनी का मोबाइल फोन चुरा लिया था फरियादी द्वारा देख लेने पर व शोर मचाने पर आस-पास के लोगो की मदद से आरोपी विजय उर्फ बाबा ठाकुर को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सांवेर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे उपरोक्त मोबाइल बरामद कर लिया गया है ।पुलिस सांवेर द्वारा इससे अन्य वारदातो के सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही है, इससे और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०७ आदतन अपराधी एवं १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५१ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित २० गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गफूरखां की बजरिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही गफूरखां की बजरिया इन्दौर निवासी चिराग पिता रामचन्द्र गोंड (१८), बक्षीबाग इन्दौर निवासी जस्सू पिता लक्ष्मीनारायण गौंड (५५) तथा शंकरगंज इन्दौर निवासी कालूराम पिता शंकरलाल सोंलकी (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ३०० रूपये कीमत की ६५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को कुन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही अन्नपूर्णा निवासी नाना पिता मगनलाल मानकर (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को हिम्मतनगर पालदा एवं भील मोहल्ला ग्राम लिम्बोदी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले राकेश पिता हरीराम बौरासी (२२), तथा १६८ भील मोहल्ला लिम्बोदी निवासी अनिल पिता सीताराम हालके (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस बाणंगगा द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को सुखलिया तिराहा भगतसिह नगर बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही भगतसिह नगर इन्दौर निवासी दिलीप पिता विनायक श्रीवास्तव (३५), तथा गोविन्द कालोनी इन्दौर निवासी रूपेश पिता कैलाश राठौर (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली सुमनबाइ पति नारायण राव सौनाले (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को ग्राम कटकिया सांवेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मनोहर पिता रामकिशन (४०), तथा संजय पिता घासीराम जायसवाल (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को फायरबिग्रेड के पास महू मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही हाट मैदान महू निवासी राजेश पिता सीताराम (२५), तथा ग्राम खुडेैल निवासी मेहरवान पिता कालूराम बलाई (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ८८०. रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत  अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम काली बिल्लोद निवासी दिनेश पिता हाबू भील, रामू पिता शिवनाथ राव मराठा, ग्राम रंगवासा निवासी अखिलेश पिता सोनीप्रसाद, ग्राम चिराखान निवासी जगदीश पिता मनीराम, महेश पिता छोगालाल, ग्राम बडोदिया निवासी प्रहलाद पिता अमरसिह, तथा ग्राम बजरंगपुरा निवासी गोवर्धन पिता केसरसिह भील को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चार हजार ४०० रूपये कीमत की १३८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए नौ जुऑरी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोलतगंज पानी की टंकी के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले फारूख पिता मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद मुबारिक, धनराज, तथा मुन्नालाल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार २०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को अनाजमण्डी गोतमपुरा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रमेशचन्द्र, बाबूलाल, नारायण, गेंन्दालाल, तथा शंकरलाल को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७३५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ जून २०१०- पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०६ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टोलटैक्स नाका ए.बी.रोड क्षिप्रा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही अर्जुन बडोदा निवासी राधेश्याम पिता बापू जी (३५) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस क्षिप्रा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०६ जून २०१० को ०९.३० बजे श्रीमती मन्जूलता पति आशीष शर्मा (३१) निवासी ग्राम बिसनावदा थाना हातोद की रिपोर्ट पर मूसाखेडी निवासी इसके पति आशीष पिता शंकरलाल शर्मा, ससुर शंकरलाल शर्मा, सास इन्दिराबाई, देवर गोविन्द्र तथा राजू के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती मन्जूलता को उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद दिनांक ९ मार्च २००८ से सभी आरोपिगण पति आशीष पिता शंकरलाल शर्मा, ससुर शंकरलाल शर्मा, सास इन्दिराबाई, देवर गोविन्द्र तथा राजू द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते हैे।    पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति आशीष पिता शंकरलाल शर्मा, ससुर शंकरलाल शर्मा, सास इन्दिराबाई, देवर गोविन्द्र तथा राजू के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    
        

Sunday, June 6, 2010

इंदौर क्राईम ब्रान्च व्दारा वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, इन वाहन चारों से ७ वाहन अब तक बरामद किये गये ,अन्य कई वाहन चोरी की वारदात कबूल की

इंदौर दिनांक ६-जून २०१०- पुलिस अधीक्षक श्री मकरंद देउस्कर के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अरविन्द तिवारी के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीम को वाहन चोरो का गिरोह पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई । घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी व्दारा बताया कि इंदौर शहर में वाहन चोरी की बारदात पर नियन्त्रण हेतु अपराध शाखा के उपनिरीक्षक अनिलसिंह चौहान तथा उनकी टीम को निर्देशित किया था, वाहन चोरों  पर लगातार निगाह रखने क दौरान आर. बशीर खान व राजभान को सूचना मिली कि थाना चंदन नगर क्षेत्र के नन्दननगर कॉलोनी के संदेही १-शेख आमीन पिता शेख मुबारिक उम्रे २१वर्ष, २-शहजाद पिता गुल्लू शेख उम्र २३ साल निवासी नन्दननगर द्वारा बदल-बलल कर मोटर सायकल चलाते हुऐ देखा गया है । सूचना पर आर. राजकुमार भदौरिया ,सुरेश भदकारे को संदिग्धों के घर के आसपास खुपिया तौर पर तैनात किया गया जैसे ही दोनों बदमाश मोटर सायकल से आते दिखे तभी टीम के सभी सदस्यों ने घेराबंदी की तो संदिग्ध बेटमा रोड़ की तरफ भागे इस पर चंदन नगर के आर. आरिफ खान के सहयोग से घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा व इनसे लाल रंग की स्टार सिटी मोटर सायकल पकड़ी गई । चंदन नगर थाने पर टी.आई. अजय कैथवास के साथ क्राईम ब्रांच की टीम ने मिलकर पूछताछ की तब इनके व्दारा वाहन चोरी की कई वारदात करना कबूल किया, इनकी निशादेही पर  थाना जूनीइंदौर के अपराध क्रमांक ९२/१० में एक मोटर सायकल , संयोगितागंज के अपराध क्रमांक २१३/१० में एक मोटर सायकल ,भॅवरकुॅआ के अपराध क्रमांक ०४/१० में एक मोटर सायकल ,तुकोगंज के अपराध क्रमांक ९२१/०६ में एक मोटर सायकल ,लसूड़िया के अपराध क्रमांक ४१०/०८ में एक मोटर सायकल शामिल है जिन्हें संबधित थाना क्षैत्रों में स्थित पार्किग स्थलों एवं रहवासी क्षेत्र से ७ दुपहिया वाहन अब तक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, इसके अतिरिक्त इन आरोपियों से गहन पूछताछ पर इनके व्दारा बताया कि इनके गिरोह में शामिल अन्य दो साथी कालू तथा वसीम जो शातिर वाहन चोर है उनके मिलने पर कई दो पहिया वाहन मिलने की संभावना है, उक्त दोनों बदमाशों की तलाश जारी है। इस गिरोह का अपराध करने का तरीका इस प्रकार है कि आरोपीगण अपने साथ एक मास्टर चाबी रखते है भीड़-भाड़ वाले या कालोनियों की एकांत गलियों में खड़ी मोटर सायकल पर निगाह रखते है ,दो साथी आने-जाने वालों को देखते रहते है कि कभी वाहन मालिक आता दिखाई दे तो एक दूसरे को ईशारा करके भाग सके और यदि वाहन मालिक नहीं आता है तो यह गिरोह वाहन चुराकर भाग जाते थे और चुराये गये वाहनों को शहर के सायकल स्टेंड पर रखकर चले जाते थे और बाद में सौदा कर वाहन बेच देते थे ।    

०७ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित नौ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही यही बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता रमेश कल्याणे (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को ऋषीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ऋषीनगर इन्दौर निवासी दीपक पिता प्रकाश साहु (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को चितावद काकड मेन रोड माता मन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले पिन्टू पिता मोहनलाल कन्नौजे (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को महू नाका चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही जोशी मोहल्ला मेन रोड महू नाका के रहने वाले सुरजीत पिता बाबूलाल बसौड (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को नई आबादी ग्राम अटाहेडा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले देवकरण पिता औंकार (३०), तथा निर्भयसिह पिता हिन्दूसिह (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए रेशम केन्द्र थाना हातोद निवासी मुकेश पिता गंगाराम (३३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को मानपुर कस्बे मे अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विमल पिता रामाजी (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को हरसोला से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम हरसोला निवासी विष्णु पिता बद्रीलाल (३८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ बाटल बीयर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौरीनगर टैम्पो स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही गौरीनगर माता मन्दिर के पास इन्दौर निवासी मनीष पिता रामनरेश यादव (२१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस हीरानगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में आठ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०६ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०५ जून २०१० को ०५.३० बजे श्रीमती डिम्पल पिता सन्नी बिजौरे (२२) निवासी २२ रूस्तम का बगीचा इदौर की रिपोर्ट पर २५० गौतममार्ग उज्जैन निवासी इसके पति सन्नी बिजौरे, पुष्पाबाई, भैरूलाल, संदीप, राखी, रानी, तथा धन्नालाल के विरूद्ध धारा ४९८ए.३२३.२९४.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती डिम्पल की शादी १३ अपै्रल २००९ को हुई थी फरियादिया को  उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति सन्नी बिजौरे, पुष्पाबाई, भैरूलाल, संदीप, राखी, रानी, तथा धन्नालाल द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते हैे।पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति सन्नी बिजौरे, पुष्पाबाई, भैरूलाल, संदीप, राखी, रानी, तथा धन्नालाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    इसी प्रकार पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक ०५ जून २०१० को १३.४५ बजे श्रीमती मन्जूला बाई पति बाबूलाल परिहार (२३) निवासी २२५ इंदिरानगर इदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति बाबूलाल पिता गंगाराम परिहार के विरूद्ध धारा ४९८ए.भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती मन्जूलाल को  उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति बाबूलाल पिता गंगाराम परिहार द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता हैे।पुलिस मल्हारगंज द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति बाबूलाल परिहार  के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।  

Saturday, June 5, 2010

बैतूल पुलिस पर हमला कर अपने साथियों सहित फरार ईनामी बदमाश धराया क्राईम ब्रांच द्वारा बैतूल में हत्या एवं लूट का कुख्यात १५ हजार का ईनामी बदमाश को पकड़ा

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०-    अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री अरविन्द तिवारी को सूचना प्राप्त हुई कि बैतूल से पुलिस पर हमला कर कुख्यात ईनामी बदमाश कालू उर्फ कुलदीप परिहार जिस पर १५ हजार रूपये का ईनाम बैतूल पुलिस द्वारा घोषित किया गया है वह इंदौर में किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने हेतु आया हुआ है । इस सूचना पर श्री अरविन्द तिवारी ने एक टीम उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया ,आर. ओमप्रकाश तिवारी ,आर. चरणसिंह ,आर. दीपक पंवार एवं आर. रजाक खान की तथा दूसरी टीम उप निरीक्षक सोमा मलिक बागड़ी प्र.आर. जगदीश मालवीय ,आर. अमरसिंह ,सुरेश मिश्रा की बनाकर बदमाश के संबध में जानकारी एकत्र कर उसे किसी गंभीर घटना को अंजाम देने के पूर्व ही पकड़ने के निर्देश दिये । जिस पर उक्त दोनों टीमों द्वारा काफी मशक्कत कर यह जानकारी एकत्र की गई कि बदमाश कालू उर्फ कुलदीप पिता दिनेश परिहार द्ववारिका नगर बैतूल का रहने वाला है जिस पर हत्या ,लूट ,बलात्कार ,अवैध हथियार जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है तथा वह अप्रेल २०१० में पुलिस अभिरक्षा में होते हुऐ पेशी के दौरान अपने साथियों के साथ मिलकर बैतूल पुलिस पर हमला कर फरार हो गया था । जिस पर बैतूल पुलिस द्वारा कालू परिहार पर १५ हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा कालू परिहार विगत कुछ समय से अपने संपर्क सूत्र के माध्यम से इंदौर में रह रहा था । उक्त दोनों टीमों को यह भी सूचना प्राप्त हुई कि कालू परिहार हथियार से लेस होकर मालवा मील क्षैत्र में किसी गंभीर वारदात करने की फिराक में है । सूचना से अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी को अवगत कराया गया तब उनके द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त बदमाश को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये जिस पर उप निरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया की टीम को कालू परिहार की घेराबंदी हेतु बताया सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुऐ मालवा मील चौराहे पर टीम के सदस्य जाल बिछाकर बैठ गये । जैसे ही मुखबिर से ईशारा मिला पूरी टीम के सदस्य चीते की तरह फुर्ती से कालू परिहार को पकड़ने लगे तभी आरोपी चाकू लहराते हुऐ पुलिस को डराने की कोशिश करने लगा परंतु उसकी इंदौर क्राईम ब्रांच के एक न चली और वह पुलिस की गिरप्त में आ गया । मौके पर ही उसका एक अन्य साथी भी था जो मौका देखकर भागने लगा जिसे उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम द्वारा तत्पर्ता पूर्वक चाकू सहित पकड़ लिया गया जिसने अपना नाम मुकेश पिता बाबूलाल पंवार निवासी बैतूल बताया । दोनों आरोपियों के विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत थाना परदेशीपुरा में कार्यवाही की गई तथा बैतूल पुलिस को सूचना दी गई है ।     

०५ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केसरबाग चौकी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ११ घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी अरूण पिता मिश्रीलाल मराठा (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मयूननगर मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही मयूरनगर इन्दौर निवासी राजू पिता पप्पू (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुमताजबाग कालोनी मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली मीराबाई पति पे्रमलाल (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कनाडरोड महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही कनाड रोड महू निवासी गोपाल पिता रामपाल (६४) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस महू द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ४क सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड परिसर से इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मेधदूतनगर इन्दौर निवासी राजू पिता जगदीश शर्मा (२०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।    पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०१० को रेल्वे फाटक के पास महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम गुर्जरखेडा निवासी राजकुमार पिता नन्दकिशोर (४०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक ०४ जून २०१० को २२.३० बजे श्रीमती शकुन्तलाबाई पति जीवन चौहान (२७) निवासी गीतानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति जीवन चौहान पिता अनारसिह चौहान के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती शकुन्तलाबाई को  उसकी शादी में पिता ने यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति जीवन चौहान पिता अनारसिह चौहान द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता हैे।    पुलिस पलासिया द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति जीवन चौहान पिता अनारसिह चौहान  के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।  

Friday, June 4, 2010

१० हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन के मार्गदर्शन मे चलायी जा रही कलाली/अहातो की चैंकिगं के दौरान एम.आर.-१० चौराहा स्थित वाईनशॉप के सामने पुलिस को उस समय बडी सफलता मिली जब एक युवक पुलिस को अपनी ओर आते देखकर भागा, जिसे थाना हीरानगर के उनि पी.एस. तिलगांम ,प्रधान आरक्षक डालूसिह, आरक्षक मुकेश यादव , रणसिह, ब्रजमोहन, व रणजीत द्वारा दौडकर पकडा गया। युवक से पूछताछ करते उसने अपना नाम मैहफूज पिता मन्सूर एहमद जाति मुसलमान (२४) निवासी ९२/१२८ हीरामंजा पूर्वा जिला कानपुर बताया। युवक की तलाशी लेते उसकी कमर से ३१५ बोर का अच्छी क्वालिटी एक देशी कट्टा व ३१५ बोर के दो जिन्दा कारतूस मिले।आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके विरूद्ध थाना बैकनपुर जिला कानपुर में १५ अपराध दर्ज है, दिनांक २० मई २०१० को उसने थाना बैंकनपुर के आरक्षक जयसिह को जो उसने पकडने आया था गोली मार दी थी, इसके बाद कानपुर पुलिस ने उसके ऊपर १० हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया था। कानपुर पुलिस के एनकाउन्टर के डर से भागकर आगरा होते हुए इन्दौर आया था, और यहां से अजमेर शरीफ जाने वाला था।    आरोपी के विरूद्ध थाना हीरानगर पर धारा २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, तथा कानपुर पुलिस तथा आरोपी के परिवारजन को आरोपी की गिरफ्तारी बाबद् सूचित किया गया है, कानपुर उत्तर-प्रदेश के शातिर अपराधी को पकडने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौर द्वारा नगद ईनाम से पुरूष्कृत किया जा रहा है।    

लूट की घटना का त्वरित पर्दाफॉश करने वाले अधिकारी/कर्मचारी पुरूष्कृत

 इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०-    दिनांक ०२.०६.१० को दोपहर ०२.०० बजे करीबन प्रशांत दिखित (२०) ने विजय चांडक के साथ थाना तुकोगंज पर उपस्थित होकर   बताया कि वह अपने  ऑफिस से सात लाख उनतीस हजार रूपये लेकर स्टैट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा रीगल चौराहे के पास आ रहा था, तब झाबुआ टांवर के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा जो कि बिना नंबर की करिश्मा गाड़ी पर हेलमेट लगाये थे उसे कट्टा अड़ाकर उसके गले से सोने की चेन लूट ली व नकदी ७,२९,०००/- रूपये लूट कर भाग गये, फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा अपराध क्रंमाक १७७/१० धारा ३९२ भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय के मार्गदर्शन में  थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली डी.के.जैन, व उनकी टीम द्वारा घटना का अनुसंधान कर फरियादी से सत्‌त व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करते हुए घटना का खुलासा किया गया, लूट की घटना झूटी पाई गई तथा फरियादी से ही सोने की चैन व ७ लाख २९ हजार रूपये नगद बरामद कर लिये गये। उक्त लूट की घटना का त्वरित खुलासा करने वाले अधिकारी/कमचारियो को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा पुरूष्कृत किया गया है। जिनमे निरीक्षक डी.के. जैन को १०००/रूपये, उप निरीक्षक (क्राईम) सोमा मलिक व सउनि आर.सी.परिहार को ३००-३००/रूपये, प्रधान आरक्षक २४४३ लोकेन्द्र , २०९६ राजमणि, २२५८ रमेश दुबे, व आरक्षक १९३३ राममिलन व १२९९ सरदारसिह को २००-२०० रूपये, आरक्षक  २७६४ भगवान, २३५९ मनीष, २२७८ श्याम,   १०५७ अमरपाल, ४१२ कृष्णा, २७७४ रघुराजसिह को १००-१०० रूपये के नगद इनाम से पुरूष्कृत किया गया है। तथा  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डेय को प्रसंशा-पत्र प्रदाय किया गया है।
            

घर से मोबाइल चुराते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ३ जून २०१० को १४.५५ बजे डॉ० मिर्जासिह पिता रविसिह (६०) निवासी राजेन्द्रसिह मार्ग महू की रिपोर्ट पर यही मोहम्मद काफिल पिता मोहम्मद शकील निवासी ग्राम करोंदिया थाना किशनगंज के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि कल दिनांक ३ जून २०१० को १४.२० बजे फरियादी डॉ० मिर्जासिह के मकान के अन्दर टैबल पर उनका एक सेमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती चार हजार रूपये रखा हुआ था जिसे मौका पाकर आरोपी मोहम्मद काफिल पिता मोहम्मद शकील द्वारा चुरा लिया था जिसे फरियादी द्वारा आस-पास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस महू द्वारा आरोपी मोहम्मद काफिल को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उपरोक्त सेमसंग कम्पनी का मोबाइल कीमती चार हजार रूपये का बरामद कर आरोपी से अन्य चोरियो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०१ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व ११५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७१ दस्तूर गार्डन के पीछे इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ४तेजपुर गडबडी पुलिया के पास झोपडपट्टी इन्दौर निवासी सूरज पिता कैलाश मराठा (२२) तथा १५१ बी दैवेन्द्रनगर चाणक्यपुरी इन्दौर निवासी यशवन्त पिता जितेन्द्रसिह ठाकुर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार २०० रूपये कीमत की ७३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को भागीरथपुरा तेजाजी मन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४१३ भागीरथपुरा इन्दौर निवासी संजय पिता फूलचन्द (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजरानी दरगाह के सामने इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए लालमल्टी बडा कुऑ के पास पालदा इन्दौर निवासी विकास पिता राजेन्द्र यादव (२२) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०१० को लालबाग गेट के सामने इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए १२ सुगन्दानगर बाणगंगा इन्दौर निवासी दीपक पिता जगदीश (१८) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो में तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०३ जून २०१० को १४ः३० बजे श्रीमती स्वेता पति विनोद श्रीवास्तव (२२) निवासी १३३/२ नन्दानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति विनोद श्रीवास्तव तथा सास पे्रमबाई के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती स्वेता की शादी २ जून २००८ को हुई थी, फरियादिया स्वेता के पिता ने शादी मे यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति विनोद श्रीवास्तव तथा सास पे्रमबाई  द्वारा २ जून २००८ से ही दहेज मे नगद रूपए लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर फरियादिया को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति विनोद श्रीवास्तव तथा सास पे्रमबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक ०३ जून २०१० को १४ः५० बजे श्रीमती कान्तीबाई पति राहुल बिल्लौरे (३०) निवासी १३८ संचारनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही संचारनगर के रहने वाले इसके पति राहुल बिल्लौरे के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया श्रीमती कान्तीबाई के पिता ने शादी मे यथा संभव दहेज दिया था इसके बावजूद भी आरोपी महिला का पति राहुल बिल्लौरे द्वारा  दहेज में नगद रूपए लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर फरियादिया को जान से मारने की धमकी देते रहते थे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति राहुल बिल्लौरे के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।