Sunday, May 25, 2014

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 मई 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 24 मई 2014 को   19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पालिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले सचिन पिता चन्द्रप्रकाश जायसवाल (29) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1120 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 05 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 मई 2014 को 17.30 बजे, तलाईनाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जूनी इन्दौर थाने के पीछे रहने वाले गोलू उर्फ हेमंत पिता हरिश (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 895 रूपयें कीमत की 5 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 06 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 मई 2014-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2014 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा रोड़ नं.2 तुलसी कॉम्पलेक्स के पीछे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले नीरज पिता नरेन्द्र राय (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2014 को 23.50 बजे, लक्ष्मीबाई नगर रेल्वे स्टेशन रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले,महेश यादव नगर निवासी राहुल उर्फ बाबू पिता लोकराम शर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 मई 2014 को 13.20 बजे, जल्ला कालोनी तिराहा खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले मोहम्मद इरशाद पिता मोहम्मद शफी (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 मई 2014 को 12.15 बजे, छोटी खजरानी मस्जिद के पास आशियाना होटल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, छोटी खजराना निवासी मो. शेफ पिता मो. सलीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 24, 2014

अपराध अन्वेषण में फॉरेंसिक विज्ञान एवं तकनीक उपयोग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ






इन्दौर -दिनांक 24 मई 2014- आज दिनांक 24 मई 2014 को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर के सभागृह में फॉरेसिंक तकनीक के अपराध अनुसंधान विषय पर दो दिवसीय सेमीनार का शुभारंभ आर.एफ.एस.एल. इंदौर द्वारा किया गया। उक्त सेमीनार का उद्‌घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सीआईडी श्री राजीव टंडन के मुखय आतिथ्य में संपन्न हुआ।
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थें। मुखय अतिथि द्वारा अपराध अनुसंधान में फॉरेसिंक साईंस की उपयोगिता का महत्व बताया गया। 
समारोह में एफएसएल सागर के निदेशक श्री एस.के.तिवारी ने स्वागत भाषण में विभाग के उन्नयन पर विचार व्यक्त किये। सेमीनार में इंदौर जोन के 50 अन्वेषणकर्ता अधिकारी शामिल रहे। प्रथम दिवस के तकनीकी सत्र में डॉ. अनिल सिंह वैज्ञानिक अधिकारी एफएसएल सागर द्वारा डीएनए साक्ष्य संकलन एवं परीक्षण विषय पर, श्री आलोक माथुर, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सागर द्वारा बैलिस्टिक्स विषय पर, डॉ. अजय शर्मा, वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा घटना स्थल की सुरक्षा, घटना स्थल की फोटोग्राफी, घटना स्थल का रेखाचित्र, घटना स्थल पर भौतिक साक्ष्यों की खोज आदि पर विस्तार में विवेचना अधिकारीयों को अवगत कराया गया। डॉ. आई.पी.एस. ठाकुर वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 179 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मई 2014 को 04 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 179 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2014 को  15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कुम्हारखाड़ी पोस्ट ऑफिस के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कुम्हारखाड़ी निवासी मुन्नालाल पिता साहेबदीन कश्यप(57) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 मई 2014-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 मई 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जम्बूड़ी हप्सी एवं ग्राम रिजलाय से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जम्बूड़ी हप्सी निवासी-जवाहर पिता जमनालाल (35) तथा ग्राम रिजलालय निवासी-कमल पिता बाबूसिंह (25) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 4950 रूपयें कीमत की 53 क्वाटर अवैध देशी शराब, 15 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब तथा 08 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 23 मई 2014 को इण्डेक्स कॉलेज के सामने एवं ग्राम फली फाटा नेमावर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले डबलचौकी निवासी-पवन पिता सुभाषचंद्र (26) तथा ग्राम फली फाटा निवासी-अंकित पिता इंदरसिंह (24) एवं दिलिप पिता मांगीलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3850 रूपयें कीमत की 56 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 48 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 मई 2014-पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 23 मई 2014 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम घुड़िया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, उगला करणावत थाना-हाटपिपल्या जिला देवास निवासी जामसिंह पिता पातलिया (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त कियागया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 23, 2014

02 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 197 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मई 2014 को 08 स्थायी, 45 गिरफ्तारी तथा 197 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 मई 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 मई 2014 को  11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हाथीपाला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सियागंज पुल के पास इंदौर निवासी शिवनारायण पिता हीरासिंह ठाकुर (65) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1930 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 22 मई 2014 को 19.00 बजे, रविन्द्र नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पिपल्याहाना इंदौर निवासी राजू उर्फ राजेश पिता दिवाकर (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 मई 2014-पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 22 मई 2014 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कैलोद फाटा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सिंध बरोद सिमरोल निवासी सोहन पिता प्रेमसिंह लोधी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपीगिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 मई 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 मई 2014 को 15.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले नैनी पिता मोतीराम चौहान (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 मई 2014 को 12.30 बजे, बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, महाराणाप्रताप नगर निवासी मनीष पिता महेश लखेरा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 22, 2014

महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में बेटमा पुलिस को मिली सफलता

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत मारूतीनगर मकान नं. 76-77 में हुये महिला के अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में बेटमा पुलिस को सफलता मिली है। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 18.05.14 को उक्त मकान के मकान मालिक दिनेश सिंह पिता बजरंग सिंह भदौरिया द्वारा थाने पर रिपोर्ट में बताया कि उसके मकान में किराये से महज 8 दिन पूर्व रहने आये किरायेदार दम्पत्ति में से महिला की लाश उसके कमरे में पड़ी है तथा लड़का गायब है। रिपोर्ट पर से थाना बेटमा में मर्ग क्रं. 27/14 धारा 174 द.प्र.सं. का पंजीबद्व कर जांच प्रारंभ की गई। प्रकरण की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर बेटमा पुलिस बल के साथ-साथ एसडीओपी देपालपुर श्री एस.आर. सनखेड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ श्री अरविन्द तिवारी तथा ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री डॉ. सुधीर शर्मा पहुॅचे। घटना स्थल का निरीक्षण तथा लाश की स्थिति देखकर लग रहा था कि लाश 02-03 दिन पुरानी है, उक्त अवस्था में पहचान करना मुश्किल था, अज्ञात लाश की पहचान में जुटी पुलिस द्वारा तभी यह जानकारी का पता लगाया कि किरायेदार जिस टाटा मैजिक सेसामान लेकर आया वह हैदर खान निवासी हाउसिंग कॉलोनी इण्डोरमा की थी। यह जानकारी मिलते ही पुलिस शीघ्र ही हैदर के घर पहुॅची जहा ज्ञात हुआ कि उक्त किरायेदार जब आठ दिन पूर्व सामान लेकर आया था तो वह जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित दिल्ली दरबार होटल के पीछे सईद खा निवासी इंदौर के मकान को छोड़कर सामान भरकर उक्त मकान में शिफ्ट हुआ था। 
     सईद खा से पूछने पर उस किरायेदार का नाम दिनेश पिता जगदीश श्रीपाल निवासी पोलीपाखर ग्वारीघाट मकान नंबर 2178 गली नंबर 05 जबलपुर का पता लिखवाया था उस जानकारी के प्राप्त होते ही जब थाना बेटमा से थाना ग्वारीघाट जबलपुर संपर्क किया गया तो थाना प्रभारी ग्वारीघाट ने जो जानकारी दी उससे मामले में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को प्राप्त हो चुकी थी, थाना प्रभारी ग्वारीघाट द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक दिनांक 22.09.13 को थाना ग्वारीघाट में पंजीबद्व अपराध क्रं. 753/13 धारा 363 भादवि में आरोपी राजेश उर्फ दिनेश पिता जगदीश श्रीपाल निवासी पोलीपाखर अंबेडकर मोहल्ला का रहने वाला एक नाबालिग लड़की को लेकर भागा है, जो आज दिनांक तक गिरफ्तार नही हुआ है। इस प्रकरण में लड़की एकबार मिलने के बाद पुनः इसी आरोपी के साथ गायब है। 
             इस सूचना पर से अपहृत उक्त प्रकरण में फरियादी पक्ष को लाश शिनाखतगी के लिये थाना ग्वारीघाट द्वारा सूचित किया गया जो लड़की के पिता पुरूषोत्तम चौधरी तथा मॉ सुभद्रा चौधरी इंदौर पहुॅचे तथा एमव्हायएच हॉस्पीटल में रखे अज्ञात महिला के शव की शिनाखतगी उसके कपड़ो व कद काठी से अपनी लड़की के रूप में की, इसके बाद मृतिका के शव को पीएम उपरान्त मर्ग जांच में मिली संपूर्ण साक्ष्य के आधार पर थाना बेटमा में आरोपी राजेश उर्फ दिनेश पिता श्रीपाल के विरूद्व अपराध क्रं. 226/14 धारा 302,201 भादवि, 3(2)5 एस.सी.एस.टी. एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्व किया गया। इसी दौरान उपनिरीक्षक अशोक लहरी के साथ जबलपुर आरोपी के तलाश में गयी पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी राजेश उर्फ दिनेश पिता जगदीश श्रीपाल को जो अपने परिवार सहित जबलपुर स्थित पोलीपाखर के मकान को बेचकर शिल्पीनगर भेड़ाघाट रहने लगा था, उसे शिल्पीनगर से लेकर बेटमा लाया गया। आरोपी ने पूछताछ पर अपनी प्रेमिका के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या दिनांक 15.05.14 की रात्री को दुपट्‌टे से गला घोटकर करके उसे कंबल से ओड़ाकर घर काताला लगाकर भेड़ाघाट भाग जाना बताया। आरोपी को बेटमा उक्त अपराध में गिरफ्तार किया जाकर हत्या में प्रयुक्त दुपट्‌टा जप्त कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। जबलपुर पुलिस भी अपराध क्रं. 753/13 धारा 363,366,376 भादवि में आरोपी राजेश की गिरफ्तारी हेतु इंदौर रवाना हो चुकी है, इस अंधेकत्ल का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द तिवारी, थाना प्रभारी बेटमा, उपनिरीक्षक मकवाना, उपनिरीक्षक अशोक लहरी, सउनि रामचरण यादव व समस्त थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ढुलेण्डी के दिन हुयी हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014-  दिनांक 17.03.14 को ढुलेण्डी का त्योहार था इसी दिन केवल मकवाना ने अपने साथी लखन व अन्य दो के साथ मिलकर श्रीमती सरोज पति तूफान सिंह (45) निवासी गोमटगिरी पॉवर हाउस के पास इंदौर की धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। प्रकरण का आरोपी लखन घटना दिनांक से ही फरार हो गया था, इसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे, कई जगह टीम भेजकर तलाश करायी गयी थी किन्तु आरोपी लगातार पुलिस गिरफ्त से बाहररहा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके परिवार के सदस्यों के फोन नंबर को भी आब्जर्वेशन में रखा गया था और आरोपी पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। आज दिनांक 22.05.14 को आरोपी लखन के बारे में जानकारी मिली थी कि लखन अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिये आ रहा है, इस पर सादे कपड़ों में पुलिस बल लगाया गया, पुखता जानकारी के अनुसार आरोपी गोमटगिरी के पास आज सुबह आया, उसी समय टीम के उपनिरीक्षक सीडी गुर्जर व आरक्षक राकेश सिंह तथा अन्य के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी लखन को पकड़कर थाने लाया गया, उससे पूछताछ की गयी तो उसने श्रीमती सरोज निवासी गोमटगिरी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी ने जिस तलवार का उपयोग घटना में किया था, उसकी जप्ती के लिये आरोपी के बताये अनुसार स्थान से तलवार की जप्ती की गयी तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार मुखय धार्मिक त्योहार के दिन हत्या करने वाले इस फरार आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम क्षैत्र इंदौर श्री आबिद खान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल केमार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी व उनकी टीम के उनि सीडी गुर्जर, आरक्षक राकेश सिंह, गणपत की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आबिद खान द्वारा पूरी टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

शिव मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- विगत दिनों थाना एरोड्रम क्षैत्र में मंदिर में चोरी करने की हुई दो तीन घटनाओं के कारण भगवान के प्रति आस्थावान लोगों में रोष व्याप्त हो रहा था, ऐसे ही एक घटना दिनांक 19.05.14 को शिवमंदिर कालानी नगर बगीचा में घटित हुयी। अज्ञात आरोपी द्वारा भगवान शिव के मंदिर में घुसकर पीतल की जलाधारी कीमत 10 हजार रूपयें की तोड़कर निकाली गयी साथ ही पीतल के नाग, तांबे का लोटा, पीतल की घंटिया व अन्य सामग्री  कीमती करीबन 25 हजार रूपयें की चुराई गयी थी। घटना की रिपोर्ट पर फरियादी सोनू पिता दौलतराम साधवानी निवासी 103 धर्मराज कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर थाना एरोड्रम जिला इंदौर में अपराध क्रं. 401/14 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्व किया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र श्री आबिद खान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक श्री विनय प्रकाश पॉल के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी एरोड्रम अशोक तिवारी व उनकी टीम के प्रआर. भगवान सिंह तथा आरक्षक शिवकुमार द्वारा सूने मकानों में चोरी करने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही थी, इसी दरम्यान एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में सामान ले जाते हुये मिला। पुलिस दल द्वारा उसे रोककर पूछताछ की गयी व बोरी में रखे सामान को चेक किया गया तो पीतल के शिव जी के नाग, जलहरी व मंदिर में लगाये जाने वाली घंटी आदि मिली, जिनके बारे में आरोपी ने कोई पुखता जानकारी नही दी। पकड़े गये आरोपी सिद्वू उर्फ सिद्वार्थ पिता अंबाराम नाथ (40) निवासी 482 नंदननगर गंगाबगीची थाना चंदननगर क्षैत्र इंदौर से पूछताछ की गयी तो उसने दिनांक 19.05.14 को शिवमंदिर कालानी नगर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इससे अन्य मंदिर की चोरियों के बारे में पता चलने की प्रबल संभावना है। 

मोबाईल चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने तथा पतारसी करने के निर्देश दिये गये थे। थानाअन्नपूर्णा इंदौर के अपराध क्रं. 331/14 धारा 379 भादवि में मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुरेश वास्केल पिता नानूराम वास्केल (19) जाति भीलाला निवासी ग्राम बेड़गांव थाना कांटाफोड़ जिला देवास से सदर अपराध में चोरी गया मश्रुका सेमसंग गैलेक्सी कोर 8262 कीमती 14 हजार रूपयें का जप्त किया गया है। इसी प्रकार थाना हाजा के अपराध क्रं. 192/13 धारा 382 भादवि में मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजय तंवर पिता अशोक तवर निवासी 178 बी गांधी नगर पैलेस इंदौर से नोकिया मोबाईल मॉडल 7610 कीमती 3500 रूपयें का जप्त किया गया है। उक्त आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है, इनसे अन्य चोरी गये मोबाईल फोन व चोरी की वारदातों का पता चलने की पूर्ण संभावना है। 

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकरधारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मई 2014 को 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 162 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 22 मई 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हरिजन कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें मुकेश, जीतू, लखन, अजय तथा राजू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 18.00 बजे, बरलाई जागीर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ग्राम छापरी थाना बरोठा जिला देवास निवासी रहीस पिता छोटे खॉ (44) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपयें नगदीतथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांती नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता बाबूलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 19.30 बजे, चमार मोहल्ला हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली यही की रहने वाली घनीबाई पति ब्रजलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लीटर कच्ची हाथ भट्‌टी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 मई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 17.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना केआधार पर मालवा मील इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नई जीवन की फेल इंदौर निवासी राकेश पिता बैजनाथ भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 मई 2014 को 23.05 बजे, कुशवाह नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जयहिन्द नगर निवासी गोलू उर्फ माडल पिता मुरली सागर (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 21, 2014

एनडीपीएस एक्ट में 03 आरोपियों को 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 08/09 आरोपी असलम, मनोज शर्मा तथा वसीम शेख के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. असलम पिता शेख जब्बार (22) निवासी 618, ग्यारवीं गली, लोहा गेट चंदननगर इंदौर, 2. मनोज पिता सुरेश वर्मा (35) निवासी 69 डी सेक्टर, स्कीम नं. 71 इंदौर तथा वसीम पिता हकीम शेख (21) निवासी सहयोग नगर इंदौर को धारा 8 सहपठित धारा 20(बी) (2) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी असलम को डेढ़ वर्ष के कठोर कारावास एवं 3000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। इसी प्रकार आरोपी मनोज तथा वसीम को 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है किदिनांक 22.03.09 को तत्कालिन निरीक्षक अजय कैथवास, थाना प्रभारी चंदननगर इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जीएनटी मार्केट की तरफ से एक हिरोहोण्डा मोटरसायकल नंबर एमपी-09/एमएन/5028 पर तीन व्यक्ति आ रहे है जो बैग में गांजा लिए है। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते आरोपी असलम के पास तीन किलो सात सौ ग्राम, आरोपी वसीम शेख के पास से 05 किलो एवं मनोज शर्मा के पास से 05 किलो गांजा होना पाया गया। उक्त गांजा तथा मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई एजीपी इंदौर द्वारा की गयी।

01 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मई 2014 को 03 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 मई 2014- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले शीलनाथ कैम्प शंकर कुम्हार का बगीचानिवासी-चन्द्रेश सैनी पिता छोगालाल (32) तथा मेघदूत नगर निवासी-भोले उर्फ राहुल पिता बब्बू पंवार (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7850 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को 14.00 बजे, ग्राम कछालिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले लाखन पिता बद्रीलाल कलौता (28) तथा थावर पिता कालूजी (55) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1255 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंचडेरिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले देवकरण पिता रमेश (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 08 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 मई 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 20 मई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदापुरा तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नयापीठा इन्दौर निवासी अनिश एहमद पिता मुन्नू खान (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 20, 2014

03 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 295 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मई 2014 को 01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 295 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 मई 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पटेल मेडिकल के सामने एलआयजी चौराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मेंलिप्त मिले नेहरू नगर निवासी विपिन पिता हरिप्रसाद चौबे (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 22.40 बजे, हनुमान मंदिर के पास पंचमूर्ति नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बियाबानी धार रोड़ निवासी राकेश राठौर तथा स्कीम नं.71 निवासी छगन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 17.30 बजे, संजन प्रभा गार्डन के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू उर्फ सुमरलाल एवं मनोज जाटव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 मई 2014-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मोथला से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहींके रहने वाले जितेन्द्र पिता करणसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 19 मई 2014 को 22.30 बजे, तिलकपथ रामबाग चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले छिपाबाखल इन्दौर निवासी गणेश उर्फ प्रदीप पिता सत्यनारायण तिवारी (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 19, 2014

बायपास रोड़ के आसपास लगभग 01 दर्जन लूट की वारदात करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 मई 2014-  थाना कनाड़िया पुलिस ने बायपास रोड़ के कई थाना क्षैत्र में चाकू अड़ाकर लूट करने वाले तीन ऐसे लूटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जो मोटर सायकल ले जाकर ट्रक तथा अन्य वाहनों के सामने अड़ा देते थे और नगदी अथवा मोबाईल आदि लूटकर भाग जाते थे। तीनों लूटेरों से लूटे गये तीन मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15.05.14 को दोपहर के समय तीन अज्ञात युवकों ने सहारा सीटी के सामने एक ट्रक को अपनी सीबीजेड मोटर सायकल अड़ाकर रोक लिया एवं उसके ड्रायवर देवेन्द्र जाटव को चाकू दिखाकर उसका सेमसंग मोबाईल व 10000 रूपयें लूट लिये और फरार हो गये। पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक लूटेरों की तलाश की गई एवं आरोपियों के हुलिया एवं मोटरसायकल के आंशिक नंबर के आधार पर विभिन्न टीमें तलाश हेतु रवाना की गई। 
दर्जनों बदमाशों की तलाश एवं पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि इमरान नाम का व्यक्ति उक्त मोटर सायकल अपने रिश्तेदार वसीम सेमांग कर ले गया था। जिस पर इमरान पिता इकबाल (35) निवासी बंगाली कॉलोनी के पास खजराना को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने उसमान पिता सकील अंसारी (22) निवासी राजूनगर बरला खजराना तथा सरफराज उर्फ गोलू पिता सलीम खान (23) निवासी राजूनगर बरला खजराना के साथ मिलकर उपरोक्त घटना करना स्वीकार किया। आरोपी उसमान एवं सरफराज को भी घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से इस घटना में लूटा गया सेमसंग मोबाईल एक खटकेदार चाकू और सीबीजेड मोटर सायकल नंबर एमपी-09/एलडब्लू/471 बरामद कर ली गई है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ पर इनके द्वारा बायपास रोड़ के आसपास के थाना क्षैत्रों में छोटी एवं बड़ी लगभग एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दिया जाना बताया गया है। जिनमें से उपरोक्त घटना के अतिरिक्त दिनांक 12.12.13 को रात्रि में आल्टीयस कॉलेज के सामने सड़क पर खड़े हुये ट्रक को घेरकर उसके ड्रायवर जितेन्द्र सिंह निवासी अमझेरा धार को जांघ में चाकू मारकर 62 हजार रूपयें तथा एक चायना मोबाईल इनके द्वारा लूटा गया था, इस संबंध में थाना कनाड़िया में लूट का प्रकरण दर्ज किया गया था। दिनांक 10.05.14 को रात्रिमें आशीष नगर की सर्विस रोड़ बंगाली चौराहे के पास पैदल जा रही एक महिला से सेमसंग गैलेक्सी मोबाईल एवं टॉप्स एवं नगदी आदि लूट लिये थे, इस संबंध में थाना कनाड़िया में लूट का प्रकरण दर्ज है। इसी प्रकार तेजाजी नगर थाना क्षैत्र में दिनांक 30.01.14 को रात्रि में 09.00 बजे पत्थर मुंडला के पास ही 14 हजार रूपयें लूट की थी। इन दोनों प्रकरणों के संबंध में भी थाना तेजाजीनगर में लूट का प्रकरण दर्ज है, इन अपराधों में लूटे गये नोकिया और इन्टेक्स मोबाईल भी आरोपियों से जप्त किये गये।
उपरोक्त तीनों बदमाशों द्वारा स्वीकार की गई अन्य लूट की वारदातों के संबंध में घटना स्थल का सत्यापन कर घटनाओं की पुष्टि करने के उपरांत कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त बदमाश इतने शातिर है कि अधिकांश रूप से ये बाहरी ट्रक ड्रायवरों को अपना निशाना बनाते थे तथा उनका मोबाईल भी छीन लेते थे जिससे वो कही मदद के लिये फोन न कर सके। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा लूट के अन्य मामलों का भी पता चलने की प्रबल संभावना है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उपरोक्त लूटेरों की गैंग का पर्दाफाश कर उनको पकड़नेमें थाना प्रभारी कनाड़िया दिलीप सिंह चौधरी, सउनि राजू बघेल, आरक्षक जयवंत, विजेन्द्र, संतोष तथा विकास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन एवं 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 113 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मई 2014 को 02 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 मई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 18 मई 2014 को 21.00बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा कब्रस्तान से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश सिलावट, योगेश डागर तथा जयकिशन चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 18 मई 2014 को 19.20 बजे, राममंदिर के पास रिसाला धार नाका महूं से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कमल, संतोष, विक्रम तथा चतुर्भुज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 18 मई 2014 को 19.20 बजे, अशोक नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रवि, दिनेश तथा राहुल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 मई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इश्वरअलॉय फैक्ट्री के सामने सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले फैक्ट्री पर ही रहने वाले सुनत कुमार पिता जगबंधु नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 18, 2014

आधार कार्ड पंजीयन ऑफिस में लैपटॉप से हार्ड डिस्क एवं अन्य सामान चुराने वाला हार्डवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, करीब 01 लाख रूपयें का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक 18 मई 2014- दिनांक 16/05/14 को थाना जूनी इंदौर में फरियादी कुलवंत सिंह चावला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, 33/1 बी.के. सिंधी कॉलोनी में स्थित आधार कार्ड पंजीयन के ऑफिस में हार्ड डिस्क, रैम, कार्टरेज, लैपटॉप, चार्जर, पॉवर केबल सहित लगभग 01 लाख रूपयें का माल चोरी हो गया है, जिस पर से थाना जूनी इंदौर में अपराध क्रमांक 228/2014 धारा 381 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण को वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षैत्र जिला इंदौर श्री आबिद खान के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर शशिकांत कनकने एवं इंचार्ज थाना प्रभारी उनि आर.एस. उमठ द्वारा मामले की खोजबीन प्रारंभ की गई। आधार कार्ड कंपनी के संचालक द्वारा एक व्यक्ति पर शंका व्यक्त की गई, जिसमें सउनि अवधेश सिंह गौतम द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदेही जितेन्द्र पिता बाबूलाल नागर (25)निवासी ग्राम भाग्य सरा, थाना सोनकच्छ जिला देवास द्वारा चोरी किये गये मश्रुका को विभिन्न स्थानों से जप्त कराया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है। इस उल्लेखनीय सफलता में इंचार्ज थाना प्रभारी उनि आर.एस. उमठ, सउनि अवधेश सिंह गौतम, सउनि राजेन्द्र रघुवंशी, सउनि नरेन्द्र सिंह जादौन, सउनि रमेश सिंह कुशवाह, प्रआर. पुष्पराज सिंह, आरक्षक राहुल बाखम, आरक्षक नीरज सिंह की विशेष भूमिका रही।

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 144 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मई 2014 को 03 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 144 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 17-18 मई 2014 को  रात्रि 01.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास सिरपुर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें समीर, अकबर, सत्तार, शरीफतथा मो. शहजाद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मई 2014 को  21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर होटल सपना बाणगंगा रोड़ इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करवाते एवं करते मिलें दुर्गा कालोनी निवासी-कालू उर्फ विकास पिता गोपाल बरेड़िया (32) तथा स्कीम नं. 51 निवासी-शंकरलाल पिता भैयालाल (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मई 2014- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 17 मई 2014 को 09.45 बजे, संविद नगर मस्जिद के पास कनाड़िया रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले हैदर पिता बाबूखां (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25, आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 16, 2014

13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 156 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 50 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मई 2014 को 03 स्थायी, 50 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 मई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरू शंकर नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले संजय पिता धन्नालाल भार्गव (30) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को 11.00 बजे, खनूजा गार्डन खातीवाला टैंक इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भिश्ती मोहल्ला सदर बाजार इन्दौर निवासी इमरान पिता उस्मान खान (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 मई 2014 को 11.00 बजे, ममता कालोनी तिराहा खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कब्रस्तान मोहल्ला मण्डी रोड़ कन्नौद जिला देवास निवासी नवाब उर्फ गोलू पिता मम्मु शाह (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 15, 2014

नकबजनी करने वाला क्राईम बांच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 15 मई 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक-शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में नकबजनी की घटनाओ को रोकने हेतु क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान एवं निरीक्षक पी.एस. कनौजे के नेतृत्व में टीम बनाई गयी। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में चोरी का माल सस्ते भाव में बेचने के लिए घुम रहा है। सूचना पर टीम द्वारा विजय नगर क्षेत्र में मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की सघन तलाश की तो उक्त हुलिये का एक व्यक्ति हाथ में लेपटाप लिए मिला, जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मनोज रघुवंशी पिता रामकृष्ण रघुवंशी 22 साल नि. ग्राम दहरी थाना आरोन जिला गुना बताया। उससे लेपटाप के बारे में पूछा गया तो उसने यह लेपटाप अपने दोस्त का होना बताया परन्तु टीम द्वारा सखती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल करते महेश बाग कांॅलोनी से नकबजनी करमाल चोरी करना बताया। मनोज के बताए अनुसार एक एल.सी.डी. टी.वी. एल.जी. कम्पनी की उसके सेक्योरिटी की ड्‌यूटी के स्थान पर छुपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया गया। 
         आरोपी मनोज ने बताया कि उसके कई लडकीयों से सम्बन्ध है। सागर में रहने वाली प्रेमिका के बर्थ डे पर अधिक रूपए खर्च होने से, रूपए की कमी के कारण चोरी करना बताया जिससे लगभग पचास हजार रूपए का मश्रुका बरामद किया गया। वैधानिक कार्यवाही हेतु विजय नगर पुलिस को मय माल मुलजिम के सुपुर्द किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे और भी मामलो के खुलासा होने की सम्भावना है। 
        इस कार्यवाही में सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, अनील सिलावट, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 130 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मई 2014 को 03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 130 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- पुलिस थाना महूूॅ द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले अरूण उर्फ झब्बा पिता महेन्द्र सोनकर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 20.25 बजे, शांतीनगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यही के रहने वाले रोहित पिता सीताराम (19) तथा जीतू पिता राजेश (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 185 क्वाटर अवैधदेशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें संजय नगर राऊ निवासी अर्जुन पिता कल्याणसिंह परिहार (19) तथा द्वारकापुरी कॉलोनी निवासी रवि पिता प्रकाश बलवानी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3150 रूपयें कीमत की 75 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 20.40 बजे, भंडारी ब्रिज के नीचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें भागीरथपुरा निवासी सूरज पिता महेन्द्र मिश्रा (24) तथा स्नेहलतागंज निवासी भरतद्‌वाज पिता नत्थूसिंह कुशवाह (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2490 रूपयें कीमत की 80 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 22.00 बजे, मुराई मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें नेहरूनगर इंदौर निवासी पंकज पिता प्रकाश उमाले (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 04 बॉटल व्हीस्की जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 16.00 बजे, तिल्लोर खुर्द सेअवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यही के रहने वाले गणपत पिता मांगीलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 मई 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 14 मई 2014 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर कॉलोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, अलकापुरी निवासी राजा पिता कमल सिसोदिया (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 14, 2014

लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 मतगणना स्थल की यातायात व्यवस्था



इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 की मतगणना दिनांक 16.5.14 दिन शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में प्रातः 8:00 बजे से होना है । मतगणना में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों, प्रत्याशियों/मतगणना एजेन्ट, मीडियाकर्मी एवं आमजनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये, नेहरू स्टेडियम व आस-पास के मार्ग पर यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा प्रतिबंधित क्षेत्र, यातायात पार्किग व्यवस्था,  एवं डायवर्द्गान हेतु विद्गोष व्यवस्था की गई हैः-
पार्किग व्यवस्था 
1. मतगणना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी :-
मतगणना में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन शिवाजी वाटिका चौराहे से स्टेट बैक टी होकर नेहरू स्टेडियम गेट नम्बर 1 से नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर अन्दर पार्क कर अपने कार्यस्थल पर जा सकेगे । 
2. व्हीआईपी पार्किग :-
मतगणना से संबंधित वरिष्ठ अधिकारी एवं आब्जर्वर व्हीआईपी गेट से स्टेडियम से प्रवेश करेगे और इस गेट से प्रवेश करने के लिये शिवाजी वाटिका, मेडिकल होस्टल टी, जीमखाना गेट होते हुये व्हीआईपी गेट से स्टेण्डियम में प्रवेश कर सकेगे इसके अतिरिक्त यातायात पार्क से रेसीडेन्सी होते हुएभी व्हीआईपी गेट में प्रवेश किया जा सकेगा ।
3. प्रत्याशी/मतगणना एजेन्ट :-
सभी मतगणना एजेन्ट एवं प्रत्याशियों के लिये जीमखाना ग्राउण्ड पर पार्किग रखी गई है इस स्थान पर पहुंचने के लिए मार्ग शिवाजी वाटिका से मेडिकल होस्टल टी होते हुए रहेगा। इसके अतिरिक्त पीएससी आफिस से यातायात पार्क होते हुए मेडिकल हॉस्टल टी से भी जीमखाना ग्राउण्ड पर पहुॅचा जा सकता है । 
4. समस्त मीडियाकर्मी :-
शिवाजी वाटिका चौराहे से ए.बी रोड होकर स्टेट बैक तिराहा से स्टेट बैक परिसर के अन्दर अपने वाहन पार्क कर नेहरू स्टेडियम गेट न. 2 से प्रवेश कर सकेगे ।

डायवर्शन व्यवस्था 
        मतगणना के दौरान दिनांक 16.5.14 को नेहरू स्टेडियम के आसपास काफी भीडभाड की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उपनगरीय बसे/बडे वाहन श्रीमाया चौराहा, गीताभवन चौराहा, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय, कृषि कॉलेज, पिपल्याहाना चौराहा होकर अपने गंतत्व की ओर जा सकेगी व बाहरी स्थानों से आने वाली सभी प्रकार की बसें पिपल्याहाना चौराहा की ओर से आकर कृषि कॉलेज चौराहा, व्हाईट चर्च चौराहा, मधुमिलन चौराहा होकर सरवटे बस स्टैण्ड आ सकेगी । 
जीपीओ चौराहा एवं व्हाईट चर्च चौराहा के मध्य मुखय मार्ग पर भीडभाड को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यकतानुसार चार पहिया/दो पहिया वाहनों का डायवर्शन किया जावेगा ।  नवलखा से व्हाईट चर्च जाने वाले वाहन इंदिरा प्रतिमा से फारेस्ट टी, अग्रसेन चौराहा, छावनी चौराहा, मधुमिलन चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे । इसी प्रकार व्हाईट चर्च चौराहा से नौलखा चौराहा की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन मेडिकल होस्टल टी, आजाद नगर चौराहा होकर नौलखा की ओर से अपने गंतव्य की ओर जा सकेगे ।  
प्रतिबंधित क्षेत्र 
- जीपीओ चौराहे से नेहरू स्टेण्डियम तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । 
- स्टेट बैक ऑफ इण्डिया गेट पर लगे ड्राप गेट से रेसीडेन्सी तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 
- रेसीडेन्सी गेट पर लगे ड्राप गेट से जीपीओ तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । 
प्रतिबंधित सामग्री 
नेहरू स्टेण्डियम के अन्दर तरल पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ, शार्प आब्जेक्ट एवं मोबाईल का  प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । 

01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जोअपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 36 गिरफ्तारी तथा 172 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 मई 2014 को 04 स्थायी, 36 गिरफ्तारी तथा 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 मई 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को  22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर गुरूद्वारे के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ओमप्रकाश, महेश, संजय, सुरेश, गणेश, जयप्रकाश तथा तोताराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 28000 रूपयें नगदीतथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 22.30 बजे, मैकेनिक नगर न्यू इंडिया दुकान के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राकेश, संजय, राजू, हेमंत तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1120 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 21.00 बजे, कच्ची मसानिया के पास गाड़ी अड्‌डा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, विजय तथा रमेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1060 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हनुमान मंदिर के पास जीतनगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले तुकाराम पिता ताराचंद (44) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 14.00 बजे, बीमा अस्पताल के गेट के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदा नगर निवासीउमाशंकर पिता दशरथ खत्री (51) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1125 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली यहीं की रहने वाली रश्मि पति शंकर (30) तथा नीलू पति शंभू (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 21.00 बजे, ब्रह्‌मचारी कम्पाउण्ड नसिया रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें लुनियापुरा निवासी राहुल पिता प्रकाश सोनकर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 मई 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास लुनियापुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लुनियापुरा निवासी सुनिल पिता मोतीराम लुनिया (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर का मय 01 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 19.00 बजे, रामकृष्णबाग चौराहा अंग्रेजी वाईनशाप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, वैभव लक्ष्मी नगर खजराना निवासी कुनाल पिता होसलाप्रसाद पाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 13 मई 2014 को 14.00 बजे, टी चोईथराम पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पूरनदास का बगीचा गुलजार कालोनी निवासी शेरू पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 13, 2014

फर्जी रूप से पटवारी की शासकीय नौकरी प्राप्त करने का प्रयास करने वाले आरोपियों को 10 वर्ष की सजा

इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी. शर्मा ने बताया कि माननीय श्री प्रदीप मित्तल साहब पंचम अपर सत्र न्यायाधीश इंदौर द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 231/12 में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपी 1. अरूण पिता नरसिंह चौहान निवासी 102 कालानी नगर इंदौर एवं 2. वंदना पिता रतिलाल उम्र 38 वर्ष निवासी 892 एलआईजी सेकंड स्कीम नं. 71 इंदौर को धारा 420 भादवि में तीन वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रूपयें के अर्थदंड से धारा 467,468,471 भादवि के गुरूत्तर अपराध 467 में दस वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5000 रूपयें के अर्थदंड से दंडित किया गया।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 01/08/11 को अपर कलेक्टर इंदौर द्वारा लेखी आवेदन थाना रावजी बाजार को प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 07/0़9/08 को आयोजित पटवारी चयन परीक्षा में आरोपी अरूण व वंदना सम्मिलित हुये थे, जो मेरिट लिस्ट के अनुसार चयन होने पर प्रशिक्षण पर भेजे जाने हेतु प्रमाण पत्रों की जांच हेतु दोनो आरोपियों को बुलवाया गया था, जिन्होने बरकतुल्लाविश्वविद्यालय भोपाल का कम्प्यूटर प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये। कम्प्यूटर प्रमाण पत्र जांच हेतु संबंधित विश्वविद्यालय भेजे गये जो फर्जी होना पाये गये। जांच के पूर्व दोनों आरोपीगण द्वारा खरगोन प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, डिप्लोमा के दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने पर कलेक्टर भू अभिलेख द्वारा इनका चयन निरस्त कर निष्कासित कर दिया था।
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री आर.एस. चावड़ा अतिरिक्त लोक अभियोजन इंदौर द्वारा की गयी।

09 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 12 मई 2014 को 02 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को  20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, वृन्दावन कालोनी चौराहे के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले रोशनबाग कालोनी में रहने वाले राजेश्वर यादव एवं प्रदीप यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
  पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को 11.05 बजे, चम्पाबाग नाले के किनारे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बब्बू खां एवं मोहम्मद फिरोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेमावर रोड़ पीडीपीएल कंपनी के सामने तथा उण्डेल रोड़ ग्राम तेल्याखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम सोनगुराड़िया निवासी-अम्बाराम पिता कानाजी (55) तथा ग्राम कम्पेल निवासी-प्रभुदयाल पिता किशनलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे स क्रमशः 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 500 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 मई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 मई 2014 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदन नगर चौराहे के पास आटो स्टेण्ड के पास से अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते मिले, चंदुवाला रोड़ चंदन नगर निवासी मो. शकीर पिता मो. हुसैन (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार रूपयें कीमत का 2 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।                    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 12, 2014

03 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गिरफ्तारी, 77 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 मई 2014 को 08 गिरफ्तारी तथा 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, इण्डो जर्मन टूलरूम के पीछे भवानी नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इलियास खान, सुमित शिन्दे, अमितमराठा तथा विट्‌ठल राव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भेसलालय देशी कलाली के सामने से इण्डिगो कार क्रं एमपी-09 एचई-9956 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ठाकुर कालोनी रंगवासा राऊ निवासी सेवसिंह पिता मानसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक लाख नौ हजार अस्सी रूपयें कीमत की 21 पेटी (181 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 19.45 बजे, पोलो ग्राउण्ड पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जनता क्वार्टर अयोध्या नगरी नंदानगर निवासी राजेन्द्र उर्फ प्रदीप पिता शंकरलाल पवार (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 मई 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय सेतु सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तेजपुर गड़बड़ी निवासी मनोज पिता बाबूलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 15.10 बजे, गोकुल नगर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पासी मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली इन्दौर निवासी अजीत पिता महेश बोरासी (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2014 को 18.30 बजे, राजमहल कालोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गुरूनानक कालोनी इन्दौर निवासी आशीष पिता संजू इंग्ले (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 11, 2014

01 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 09 गिरफ्तारी तथा 95 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 मई 2014 को 01 स्थायी, 09 गिरफ्तारी तथा 95 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 मई 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नादिया नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दुर्गेश, अश्विन, कन्हैयालाल तथाबिन्दा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 मई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हवाबंगला झोन के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले श्रद्वा सबुरी कॉलोनी निवासी राजेश पिता जयकरण चौधरी (21) तथा अहीरखेड़ी काकड़ निवासी रामसिंह पिता बाबुसिंह (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 रूपयें कीमत की 37 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 18.45 बजे, जोशी कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मराठी मोहल्ला निवासी राजू पिता पप्पू रायकवार (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 10 मई 2014 को 19.30 बजे, ग्राम फली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम डबल चौकीनिवासी विनय पिता सुभाषचंद्र जायसवाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयें कीमत की 10 बॉटल बियर जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 10, 2014

08 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 73 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2014 को 02 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 73 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 मई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भैरू मंदिर के सामने एमजी रोड़ धार नाका महूूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेभागीरथ कॉलोनी धार नाका महूॅ निवासी नंदकिशोर पिता नत्थूलाल पांडे (21) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 90 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 मई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले झोपड़पट्‌टी स्कीम नं. 71 इंदौर निवासी सुनिल पिता सुभाष धोपे (27) तथा सहयोग नगर निवासी मोहम्मद सलीम पिता ईसाक (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर तथा 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को 10.45 बजे, हासलपुर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले कोड़िया निवासी शाहरूख पिता रहीस खान (19) तथा लाखन पिता भारत जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध प्लेन शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 09मई 2014 को 20.00 बजे, जेल रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले नंदू उर्फ नंदकिशोर पिता धन्नालाल संजवार (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 09 मई 2014 को 08.00 बजे, महूॅ गाव चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले महूॅगाव निवासी जीवन सिंह पिता सद्वनाथ ठाकुर (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 9, 2014

03 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 30 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2014 को 04 स्थायी, 30 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 मई 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, थाना क्षेन्तार्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जगजीवनराम नगर निवासी-हनी पिताफूलचंद मोरे (23) तथा नंदा नगर निवासी-पप्पू बंजारा पिता अज्जू बंजारा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाली विमलाबाई पति मनोहर कुर्मी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवरिया धाम मंदिर के पास शिवनगर  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, इदरिश नगर मूसाखेड़ी इन्दौर निवासी सतीश पिताकाशीराम हिरवे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यशोदा गेट चौराहा नंदा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदा नगर निवासी शेरू उर्फ सुनिल पिता दौलतराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 8, 2014

16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 189 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2014 को 02 स्थायी, 41 गिरफ्तारी तथा 189 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, राजमोहल्ला महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र, ठाकुर, रवि, सुजीत तथा राजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 1270 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मई 2014-पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को 09.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मुण्डला से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले खुड़ैल बुजुर्ग निवासी सतीश पिता मोहनलाल परमार (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 07 मई 2014 को 22.50 बजे, न्यू लोहा मंडी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले खुड़ैल बुजुर्ग निवासी सतीश पिता मोहनलाल परमार (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 7, 2014

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मई 2014 को 02 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मई 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को   21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, प्राइड होटल भक्त प्रहलाद नगर गंगवाल बस स्टेण्ड इन्दौर से आईपीएल क्रिकेट मेंहारजीत का सट्‌टा लगाते मिलें आकाश धमानी, प्रदीप तरानी एवं नरेश लालवानी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7400 रूपयें नगदी, मोबाईल तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 17.35 बजे, होली चौक गुजरखेड़ा महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले देवपुरी कालोनी गुजरखेड़ा महूं निवासी सोनू पिता किशन स्वामी (27) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 17.30 बजे, होटल लेमनट्री आरएनटी मार्ग इन्दौर के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इरफान उर्फ चिकना तथा मोहम्मद एजाज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014-पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरबार ढाबाग्राम बावल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम रामूखेड़ी निवासी जितेन्द्र पिता पूनमचंद यादव (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें कीमत की 09 क्वाट अंग्रेजी तथा 03 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 मई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मई 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बदल का भट्‌टा बाणगंगा निवासी लखन पिता राजाराम कोष्टी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  01 तलवार जप्त की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 6, 2014

दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश, वेल्डिंग करने वाला निकला हत्यारा

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2014- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि, गत 01 मई 2014 को थाना पलासिया अन्तर्गत बखतावरराम नगर में हुए दोहरे हत्याकाण्ड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्‌तार कर लिया है।
          दिनांक 1 मई 2014 को बखतावरराम नगर कालोनी स्थित मकान नं. 32-बी में सहायक संचालक सुश्री अनिता दुबे पिता स्व. जगत नारायण दुबे (45) एवं उनकी बहन श्रीमती शकुन्तला मिश्रा पति स्व. श्री विक्रम मिश्रा (62) की दोपहर के समय हत्या किसी अज्ञात आरोपी द्वारा कर दी गई थी, हत्या के बाद आरोपी घर से बहुमूल्य आभूषण तथा नगदी लूट ले गया था, जिस पर से थाना पलासिया पर अपराध क्रं 312/14 धारा 302, 397, 449, 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
        घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलते ही पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी, उप पुलिस महानिरीक्षक-शहर इन्दौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक-पूर्व इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक-पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर साक्ष्यएकत्रित करने हेतु, पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी के निर्देशन में विभिन्न टीमें तैयार की गई। इन टीमों को प्रमुख तौर पर घर में बिजली वायर आदि रिपेयर करने वाले, कूलर ठीक करने वालो की जानकारी लेना एवं क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर लगे सीसीटीवी कैमरो के अधिक से अधिक फुटेज प्राप्त करना एवं सदिग्धो से पूछताछ करने संबंधी कार्य सौपे गए। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाल शर्ट वाले संदिग्ध की पहचान की गई। विडियो क्लिपिंग देखकर संदिग्ध व्यक्ति वेल्डिंग मशीन के साथ आया था, इस संभावना पर अपराधी की खोजबीन शुरू की गई। पिड़ित पक्ष के रिश्तेदारो से चर्चा में जानकारी मिली की लगभग एक साल पूर्व श्रीमती शकुन्तला मिश्रा द्वारा अपने आवास पर सीढ़ीयो के ऊपर एक टीन शेड का निर्माण करवाया गया था, जिसके लिए कुछ कारीगर आए थे।
        परिवारजनों से मिली इस महत्वपूर्ण सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा पोर्टेबल वेल्डिंग मशीन वालो की जानकारी एकत्र कर पूछताछ प्रारंभ की गई पूछताछ के दौरान श्रीमती मिश्रा के घर पर टीन शेड का  निर्माण करने वाले वेल्डर्स की पहचान राकेश, जगमोहन एवं हरिसिंह के रूप में हुई, जिसके आधार पर इनकी तलाश कीगई। पतारसी के दौरान हरिसिंह उसके इन्दौर स्थित कुशवाह नगर के घर से सपरिवार लापता मिला। हरिसिंह के ग्राम घटवा थाना ठीकरी जिला बड़वानी के मूल निवासी होने की सूचना पर, घटना दिनांक को बड़वानी जाने वाली बसो के स्टाफ से पूछताछ की गई। पूछताछ में इन्दौर से बैठे एक परिवार के ठीकरी जिला बड़वानी उतरने की सूचना की पुष्टि पर पुलिस का संदेह हरिसिंह की तरफ गया। पुलिस की एक टीम ने आरोपी हरिसिंह को उसके ग्राम घटवा जिला बड़वानी से गिरफ्‌तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी हरिसिंह की निशानदेही पर लूटी गई कुछ सम्पत्ति बरामद की गई है और शेष के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि आरोपी हरिसिंह के बेटे की शादी इसी माह होने वाली थी, इसी के लालच में उसने उक्त हत्याकांड को अंजाम दिया हो, जिसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
       इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को इस प्रशंसनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

व्यापारी के बेटे के अपहरण को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2014- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि, कल दिनांक 05 मई 2014 को रिदम गार्डन से व्यापारी अनिल राजगुरू के बेटे आशीष का अपहरण कर, दो करोड़ की फिरौती मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्‌तार कर लिया है।
          फरियादी अनिल पिता हरिभाउ राजगुरू (49) निवासी 350 सुंदर नगर मेन इन्दौर द्वारा इस आशय की रिपोर्ट की कि दिनांक 05 मई 2014 को उनके बड़े भाई के लड़के अजीत की शादी का कार्यक्रम रिदम गार्डन में था। वह अपने परिवार एवं उनके लड़के आशीष के साथ रिदम गार्डन गये थे, दोपहर 03.35 बजे उन्हे उनके लड़के आशीष के मोबाईल नम्बर से किसी अज्ञात व्यक्ति की आवाज में फोन आया कि तुम्हारा लड़का हमारे कब्जे में है, दो करोड़ रूपयें दे दो नहीं तो तुम्हारे लड़के आशीष की हत्या कर देगें। उक्त रिपोर्ट पर थाना राजेन्द्र नगर पर अपराध कायम कर, अग्रिम कार्यवाही एवं विवेचना हेतु थाना लसूड़िया भेजा गया। 
          घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-शहर श्री राकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक-पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक-पश्चिम श्री आबिदखान, अति. पुलिस अधीक्षक-पूर्व श्री राजेश सहाय, अति. पुलिस अधीक्षक-पश्चिम श्री विनय प्रकाश पॉल, नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री के.के शर्मा तथा थाना प्रभारी लसूड़िया नरेन्द्र सिंह गहरवार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में थाना लसूड़िया, विजय नगर, खजराना एवं थाना हीरानगर का बल लिया गया।
         प्रकरण में योजनाबद्ध तरीके से आरोपियों को नियत राशि की फिरौती के लिये तैयार किया गया डमी बैग, अपहरणकर्ता द्वारा नियत स्थान पर रखा गया एवं रणनिति के तहत पुलिस को निर्धारित स्थान पर एवं चेकिंग पाईंट पर लगाया गया। नियत स्थान पर जैसे ही आरोपी रूपयें लेने पहुंचा, तो उसे वहां लगी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ईशांत पिता राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा (25) निवासी-263 चौबीयाना, ललितपुर उत्तर प्रदेश एवं हाल मुकाम फ्‌लेट नं. 101 आदिनाथ बिल्डंग चिकित्सक नगर इन्दौर बताया।
        आरोपी ईशांत से जब और पूछताछ की गई तो बताया कि, उसकी गर्लफ्रेंड जैसी पति गिरिराज एंथोनी (30) निवासी-देव रोड़ तले गॉंव पूना, हाल मुकाम महालक्ष्मी नगर इन्दौर, आशीष के रसोमा चौराहे पर स्थित टेपेस्ट्री के शारूम केउपर स्थित मिलेनियम प्रापर्टीज में काम करती है, जिसकी आशीष से जान पहचान थी। आरोपिया जैसी को मालूम था कि आशीष के पिता के पास काफी पैसा है, यही सोचकर आरोपी ईशांत एवं जैसी ने आशीष का अपहरण किया। आरोपी ईशांत को लेकर पुलिस ने आदिनाथ बिल्डिंग के फ्‌लेट नं. 101 पर दबिश दी जाकर कमरे में बंद अपहृत आशीष को मुक्त कराया। आरोपी की निशानदेही पर एक कार एसेंट एमपी-04 एसए-8901 जिसमे दो बैग, दो झोले व नारियल की नई रस्सी बरामद की गई। आरोपीगण फिरौती की रकम लेते ही उक्त कार से शहर छोड़कर भागने की तैयारी मे थे, जिन्हे पुलिस द्वारा चन्द घन्टो में ही पकड़ कर, अपहृत आशीष को मुक्त करवाया गया। 
       इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा पचास हजार रूपयें के ईनाम से  पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमनेवाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 211 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मई 2014 को 06 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 211 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मई 2014- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को  13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम नांदेड़ में नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश शर्मा, रामभरोसे रघुवंशी तथा कलाम खां को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1065 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को 18.00 बजे, कब्रस्तान के पास जीवनकी फेल इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदा नगर निवासी चंपालाल पिता आत्माराम जोशी (64) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 मई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 मई 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरटीओ पुलिस चौकी के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बाबू घनश्यामदास नगर में रहने वाले रोहित पिता राजेश शिन्दे(19) तथा सोनू पिता दिलीप भैरवे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 5, 2014

04 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मई 2014 को 01 स्थायी, 07 गिरफ्तारी तथा 31 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 मई 2014-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 17.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, स्कीम नं.71 झोपड़पट्‌टी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नंदु, धर्मेश, छोटू तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 830 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 21.35 बजे, जोशी ट्रांसपोर्ट के सामने से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिनेश, दुर्गेश, सन्नी तथा दुर्गेश साहू को पकड़ा गया। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काली पुलिया के पास आजाद नगर एवं कोहिनूर मस्जिद के सामने रिंग रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पाटनीपुरा इन्दौश्र में रहने वाले दीपक पिता कन्हैयालाल कश्यप (25) तथा अनिल पिता मुन्नालाल (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 04 मई 2014 को 21.15 बजे, हनुमान मंदिर के सामने महारानी रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दौलतगंज इन्दौर निवासी मो.इकराम पिता समीर (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।