इंदौर पुलिस दिनांक 11 सितम्बर 2016 :- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्धारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए आम जनता की सुविधाओं के लिए तेज ध्वनी से डीजे बजाने वालो पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के तारतम्य में आज दिनांक 11/09/16 को पुलिस थाना हीरानगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बापट चौराहा पर एक गाडी एम.पी.09 एल.पी. 6411 पर डीजे लादकर तेज ध्वनी में बजाया जा रहा है यह डीजे किसी के जन्म दिन के कारण हुडदंग करते हुए कुछ उत्साही युवा द्धारा सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में काफी तेज ध्वनी में बजाया जा रहा है जिससे काफी ध्वनी प्रदुषण हो रहा है । थाना प्रभारी शशिकान्त चौरसिया ने आवश्यक बल भेजकर तत्काल वाहन को मय डीजे उपकरणों के आरोपी अशोक पिता भैय्यालाल नारिया उम्र 39 साल नि. उन्नाव गेट पुलिस चौकी के पास झाँसी हाल मुकाम अम्बेनगर प्राईमसिटी के सामने इन्दौर को गिरफ्तार कर ध्वनी विस्तारक 15 कोलाहल अधिनियम की कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर डीजे जप्त कर लिया । आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस द्धारा ध्वनी विस्तारक यंत्र एवं डीजे बजाने वालों पर ओर सख्त कार्यवाही की जावेगी । ताकी आम जनता को अपने दैनिक जीवन में अनावश्यक विघ्न उत्पन्न ना हो ।
Sunday, September 11, 2016
शातिर अपराधी किरायेदार एवं अन्य किरायेदारों की जानकारी, पुलिस को न देने पर मकान मालिक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये है, कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए किरायेदारों एवं नौकरों आदि की जानकारी एकत्रित करते हुए इनका भौतिक सत्यापन किया जाये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा एक शातिर अपराधी को अपने घर में किराये से रख कर, उसकी सूचना थाने पर नहीं देने वाले एक मकान मालिक को पकड़ा गया है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम को थाना प्रभारी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में अपने थाना क्षेत्र में उक्त कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा निगरानी बदमाश रवि पिता भोलाराम खोडे (26) तस्दीक करने पर ज्ञात हुआ कि वह सौरभ पिता बसंत राठौर (26) निवासी 76, ऋषि नगर इंदौर के मकान में रह रहा है तथा उक्त बदमाश के मकान में रहने सम्बन्धी जानकारी मकान मालिक सौरभ द्वारा पुलिस कोउपलब्ध नहीं कराई है तथा इसके अतिरिक्त अन्य 05 किरायेदारों की भी जानकारी पुलिस को नही दी गयी।
अतः आरोपी मकान मालिक का कृत्य धारा 188 भादवि का उल्लघंन पाया जाने से अपराध क्र. 295/16 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ पिता बसंत राठौर (26) निवासी 76, ऋषि नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।
''एक सूचना इन्दौर के लिये''
क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 226 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी 05 %
यातायात व्यवस्था संबंधी 05 %
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15 %
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी, 05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी 10:
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%
अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी -
वाट्सअप से 30: मोबाईल से 50: लेंडलाईन से 20:
''प्रमुख सफलताऐं''
घ् महेशवरी कॉलेज में रैंगिंग की सूचना पर की कार्यवाही :-छत्रीपुरा स्थित महेश्वरीकॉलेज सेकण्ड ईयर के छात्रों ने फस्ट ईयर के छात्र के साथ की रैगिंग सूचना आई क्राइम वॉच पर जिस पर तत्काल सीनियर छात्रों के विरूद्ध थाना छत्रीपुरा का कार्यवाही की गई ।
मल्हारगंज निवासी लडके का हथियार के साथ फोटो आया क्राइम वॉच के व्हाट्सअप पर :- हथियारों के साथ फोटो डाले फेसबुक पर सूचना आई क्राइम वॉच पर हमारे द्वारा तत्काल लोहारपट्टी मल्हारगंज निवासी युवक की पहचान कर कार्यवाही की गई ।
घ् मैरिज व्यूरो संचालक महिला से नकली पुलिस और मीडियाकर्मी बनकर मांगे रूपये तो महिला ने सूचना दी क्राइम वॉच को :- द्वारिकापुरी निवासी मैरिज व्यूरो संचालक महिला को गिरफतारी वारंट के नाम पर दो युवक पुलिस और मीडियाकर्मी बनकर ब्लैकमेल कर 50,000 रूपये मांगने उसके घर पहुॅंच गये जिसकी सूचना महिला ने क्राइम वॉच पर दी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये नकली पुलिस और मीडियाकर्मी बने दो आरोपियों के विरूद्ध थाना रावजीबाजार पर कार्यवाही की गई ।
आंध्रप्रदेश निवासी को शेयर मार्केट में बडा मुनाफा कराने के नाम पर की धोखाधडी :- विघाधरपुरम् आंध्रप्रदेद्गा निवासी को शेयर मार्केट ट्र्ेडिंग कंपनी द्वारा मार्केट के टिप्स देकर बडा मुनाफाकराने के नाम पर एक लाख रूपयों की धोखाधडी इंदौर निवासी एजेंट ने की जिसकी सूचना क्राइम वॉच पर आने के बाद जॉच की जा रही है ।
असम में पदस्थ सूबेदार ने बेटी के गुमशुदा होने पर असम से मॉगी मदद क्राइम वॉच से :- असम में पदस्थ सूबेदार की बेटी महू से जबलपुर जाने के लिये निकली है जो रास्ते में लापता होने से पिता ने सूचना दी क्राइम वॉच पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही कर पिता को बेटी से मिलवाया ।
देर रात को क्राइम वॉच पर फोन कर सूचनाकर्ता कर रहे हमारी सेवा का परीक्षण :- अक्सर क्राइम वॉच पर देर रात सूचनाकर्ताओं के फोन कॉल प्राप्त हो रहे हैं जिसमें समस्या पूछे जाने पर सूचनाकर्ता कहते है कि हम तो चैक कर रहे थे कि देर रात को आपके द्वारा रिस्पांस दिया जाता है या नहीं ।
असमाजिक तत्वों पर कसा शिकजा क्राइम वॉच ने :- गणेद्गा पण्डालों में पूजा के नाम पर देर रात तक एकत्रित हो रहे असमाजिक तत्वों की सूचना लगातार क्राइम वॉच पर आ रही है जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही की जा रही है ।
लोन दिलाने के नाम पर की ठगी तो सूचना आई क्राइम वॉच पर :-सूचनाककर्ता को लोन दिलाने के नाम पर एक लाख रूपये की ठगी की गई तोसूचना आई क्राइम वॉच पर जिस पर जॉच की जा रही है ।
घ् फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कराई गाडी फायनेंस :-फर्जी दस्तावेजों से गाडी फायनेंस कराकर धोखाधडी करने की सूचना पर कार्यवाही करते हुये दो आरोपियों के विरूद्ध मय वाहन के थाना जूनी इंदौर पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
घ् जुंआ एवं सट्टा :-छावनी मुराई मौहल्ला में सट्टा चलने की सूचना मिलने पर तत्काल दविद्गा देकर चार आरोपी से सट्टे की रकम जप्त कर थाना संयोगितागंज पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
घ् मोबाइल फोन पर युवती को अद्गलील मैसेज करने वाले पकडायें:- मोबाइल फोन पर परेद्गाान करने के संबंध में 27 द्गिाकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
आवारातत्व :- 1. श्रीनाथ कॉलोनी में शिव मंदिर के पास असमाजिक तत्व खडे रहने और शराब पीकर हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना किसनगंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
2.सूचना कर्ता ने बताया कि आरटीओ रोड पर कुछ आवारातत्व नद्गाा करके खडे हैं जिस पर तत्काल थाना अन्नपूर्णा द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 बडा गणपति क्षेत्र में पेट््रोल पंप के पास आवारा तत्वों के खडेरहने की सूचना पर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
4 शुक्ला नगर स्थित कब्रिस्तान के पास आवारातत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना संयोगितागंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
5 सूर्यदेव नगर में असामाजिक तत्वों के घूमने की सूचना पर थाना द्वारिकापुरी द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है ।
6.हाथीपाला चौराहे पर अवारातत्वों के खडे होने की सूचना पर थाना रावजीबाजार द्वारा कार्यवाही की गई ।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
सिटीजन कॉप :-सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेद्गान दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य द्गिाकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई द्गिाकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।
घ् एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओंने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारीलेने की कोद्गिाद्गा की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च पर डालें।
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 07 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।
इण्डस्ट्रीयल एरिया मे चोरी करने वाली गैंग पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में 09 लाख 50 हजार रूपये कीमत का 370 बोरी प्लास्टिक दाना बरामद
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016- पुलिस थाना बाणगंगा के इण्डस्ट्रीयल एरिया मे पिछले कई दिनो से लगातार फेक्ट्रीयों से प्लास्टिक दाना चोरी की घटनायें हो रही थी। इस संबंध मे फेक्ट्री संचालक एवं एसोसियन के द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया गया था। जिससे पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य तथा पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री मती मोनिका शुक्ला, अति पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व जोन-1 श्री राकेश कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा चिन्हित प्लास्टिक दाना फेक्ट्रियों के चौकीदार, गार्डो को समझाईश दी जाकर लगातार उन पर नजर रखी जा रही थी। दिनांक 28-29/8/2016 की रात्रि मे डी सेक्टर मे हुई चोरी के सीसीटीव्ही फुटेज एवं वहाँ पर मिली कुशवाह नगर की थैली के आधार पर भी आरोपियो की तलाश हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे थे। मुखबिर द्वारा उक्त चोरी मेआयशर गाडी क्रं. एमपी-12/बी/2277 संदिग्ध होना बताया गया तथा कल रात को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आयशर गाडी ईश्वर अलाय फेक्ट्री मे चोरी के दाने भरकर कही पर भेजे जाने के लिए खडी है तथा कुछ व्यक्ती भी इनके साथ है। टीम द्वारा दबिश दी गयी तथा मौके पर से 10 आरोपियों को पकडा गया। जिनसे नाम व पता पूछने पर उन्होने अपना नाम 1. कुबैर पिता चैनसिह राजपुत निवासी ग्राम रतवाजागी थाना समसाबाद जिला विदिशा, 2. कृष्णपाल पित जालम सिह निवासी ग्राम रामपूरा थाना थाना समसाबाद जिला विदिशा, 3. सोनू पिता गरिधारी सिह निवासी गली न. 6 नन्द बाग कालोनी इन्दौर, 4. गजेन्द्र पिता अशोक हरिजन निवासी ग्राम राढनपुरा थाना रामपूरा जिला जालौन युपी, 5. रवि पिता सरनाम साहू निवासी ग्राम पहरी थाना कछनार जिला अशोक नगर, 6. संजय पिता रामनारायण शर्मा निवासी 214 शिवकण्ड नग़र इन्दौर 7. राजेश पिता जगन्नाथ गारी निवासी 66 गंगा बाग कालोनी इन्दौर 8. हारुप उर्फ बबलू पिता महाराज सिह यादव साल निवासी 259/1 प्रजापत नगर इन्दौर 9. ब्रजेश पिता पूनाराम कुशवाह निवासी कुशवाह नगर इन्दौर 10. प्रवीण पिता दुर्जन सिह राजपूत निवासी पुष्प नगर इन्दौर बताया।आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने ड्यू ड्राप फैक्ट्री से प्लास्टिक दाने चोरी करना बताया गाड़ी मे 370 बोरी प्लास्टिक दाना कीमती 9,50,000 रुपये का भरा पाया गया जो विधिवत मौके पर जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल व उक्त आयसर को जप्त किया गया तथा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिनसे अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
उक्त चोरी की वारदात का खुलासा करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में उनकी टीम के उनि विनोद शर्मा, उनि केशव सिह, उनि राजललन मिश्रा, सउनि के के मिश्रा, सउनि शेर सिह,सउनि केशर सिह, प्र.आर. शिवरतन, आऱ. राजीव, आर. घनश्याम की सराहनीय भूमिका रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही65 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 26 कण्ट्रोल रूम के सामने नंदानगर, इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, प्रफुल्ल पिता ईद्गवरलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को 08 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 424 लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें नयापीठा इंदौर निवासी गोलू उर्फ फिरोज पिता इकबाल तथा टाटपट्टी बाखल निवासी शाहरूख पिता जाकिर हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 800 रूपये कीमत की 60 लीटर 480 मिली अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को 10.05 बजे, घोडाबउ फटाका फेक्ट्री के गोदाम के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें यही के रहने वाले पूनमचंद उर्फ इंण्डिया पिता नानसिंह बुन्देला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर-दिनांक 11 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 10 सितम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, एरोड्रम थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी नीलेश पिता बालमकुंद तथा गुलशन उर्फ गोलू पिता लक्ष्मणजायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक देशी रिवाल्वर मय कारतूस एवं एक देशी कट्टा जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Saturday, September 10, 2016
अंर्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का एक और आरोपी पुलिस थाना कनाडिया द्वारा गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, प्रभावी चैकिंग की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा प्रभावी वाहन चैकिंग करते हएु, अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को 6 चार पहिया वाहन सहित गिरफ्तार किया गया था। इसी कड़ी में एक और आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना कनाडिया की टीम द्वाराबायपास पर वाहन चेकिंग के दौरान अंर्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह के जाकिर पिता उस्मान अली 2. इमरान पिता अनवर खान 3. अनिस पिता चांद खान को चेकिंग पाईंट पर चोरी की दो बोलेरो गाडियो सहित पकडा था तथा इनके बताये अुनसार मक्सी पहुचकर अन्य चार गाडियो को बरामद किया गया था। इनके अन्य साथी फिरोज भटा तथा सलाम को पुलिस तलाश कर रही थी। इसीदौरान पुलिस टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा आरोपी सलाम को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
पांच हजार रूपये का ईनामी बदमाश, अवैध शराब सहित पुलिस थाना बेटमा की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बेटमा द्वारा बलात्कार के प्रकरण के फरार व ईनामी आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना बेटमा का शातिर बदमाश दरियाब सिंह पिता रामसिंह बागरी निवासी ग्राम सेजवानी जिला धार द्वारा दिनांक 18.05.15 को अपनी ही सास का अपहरण कर, बलात्कार किया गया था, जिस पर अप. कं्र. 365/15 धारा 363,376,506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी दरियाब घटनादिनांक से ही फरार था तथा यह शातिर बदमाश होकर इसके विरूद्ध स्थाई वारंट भी थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत् थी। इसकी गिरफ्तारी हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा 5 हजार रूपयें का ईनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस टीम को आज मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि आरोपी दरियाब अवैध शराब लेकर ओरंगपुरा फाटा पर आया है, जो कहीं शराब बेचने जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम द्वारा आरोपी को 60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अपने रिश्तेदार के घर में घुसकर चोरी करने वाले, दो चोर पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना रावजी बाजार पर दिनांक 01.08.16 को फरियादिया जेहरा बी पति फिरोज निवासी 11/1 मोमिनपुरा इन्दौर ने रिपोर्ट लिखवायी कि वह दिनांक 28.07.16 को अपने घर पर ताला लगाकर, अजमेर राजस्थान गई हुई थी, जहां से वापस दिनांक 31.07.16 को रात में 09.00 बजे अपने घर पर आई तो मैने देखा कि मेरे घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ है, जिसका तथा घर का सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है। अलमारी को चैक करने पर, एक बैग में रखे 35 हजार रूपये नगदी एवं एक सोने कीचेन तथा मोबाईल नहीं मिले, जो कोई चुराकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा अप. कं. 157/16 धारा 380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतारसी हेतु एक टीम गठित कर, माल मुलजिम की तलाश में लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी वसीम पिता रजक खान निवासी 6/1 मोमिनपुरा इन्दौर तथा मुदस्सिर पिता अमजद खान निवासी 6/1 मोमिनपुरा इन्दौर को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर, उन्होने ही उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से 35 हजार रूपयें नगदी, सोने की चेन तथा एक मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपीगण फरियादिया के रिश्तेदार है, जिन्होने फरियादिया के बाहर जाने पर उक्त घटना को अंजाम दिया गया।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी रावजी बाजार श्री प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में उनि प्रहलाद डिण्डोर, सउनि बालाराम सिसोदिया, आर. प्रतिपाल तथा आर. पारस की सराहनीय भूमिका रही।
फैक्ट्री कर्मचारी के कत्ल का पर्दाफाश, दोनों आरोपी पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में अपनी पत्नी के मृतक के साथ संबंधो के चलते आरोपी ने भाई के साथ मिलकर दिया था घटना को अंजाम
इन्दौर-दिनांक 09 सितम्बर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अग्रवाल एक्का प्रोडक्ट फैक्ट्री के कर्मचारी के कत्ल का पर्दाफाश कर, दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 06.09.16 को प्रातः करीब आठ बजे के आसपास, अग्रवाल एक्का प्रोडक्ट हुकुमचंद कालोनी के सामने, मोटर सायकल पर आये दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उक्त फैक्ट्री में कार्यरत् कर्मचारी राम उर्फ रामनिवास पिता भारमल प्रजापत (25) निवासी ग्राम चपलासा, थाना कन्नौद जिला देवास, हाल 222-डी राजनगर इन्दौर को फैक्ट्री से बाहर बुलाकर, जान से मारने की नीयत से उस पर चाकूओं से 10-12 वार किये और भाग गये। फैक्ट्री मैनेजर संजय शर्मा व आसपास के लोगों ने तत्काल घायल रामनिवास को अस्पताल भेजा, जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। उक्त घटना की सूचना पर पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा मर्ग पंजीबद्ध कर, जांच में लिया गया। पुलिस द्वारा जांच के दौरान साक्षी फैक्ट्री मैनेजर संजय पितारामचंद्र शर्मा व मृतक के परिवार वालों से विस्तृत पूछताछ की गयी तो पता चला कि, करीब डेढ़ वर्ष पहले दिपीका पति बाबूलाल वर्मा, इसी फैक्ट्री में काम करती थी, जिसका प्रेम प्रसंग मृतक रामनिवास से हो गया था। इनके प्रेम संबंध के बारे में दीपिका के पति बाबूलाल वर्मा को पता चल गया था, जिस पर उसी समय बाबूलाल वर्मा ने उसकी पत्नी दीपिका एंव मृतक रामनिवास से इसी बात को लेकर विवाद किया गया था, जिसके कारण फैक्ट्री मालिक द्वारा दीपिका को नौकरी से निकाल दिया था। इसके बावजूद भी मृतक रामनिवास एवं दीपिका में प्रेम संबंध जारी रहे, बाबूलाल अपने परिवार को लेकर महूंगांव रहने चला गया, फिर भी इनके संबंध जारी रहे। इनके संबंधो से परेशान होकर घटना दिनांक को बाबूलाल वर्मा ने उसके छोटे भाई रणजीत वर्मा को मोटर सायकल पर अपने साथ लेकर, अग्रवाल एक्का प्रोडक्ट फैक्ट्री पर आकर, मैनेजर संजय शर्मा से यह कहकर कि, राम से दो मिनिट बात करनी है, उसे बाहर बुलवा लिया और फिर रामनिवास के बाहर आते ही, रणजीत और बाबूलाल ने चाकू से उस पर वार कर, वहां से भाग गये। चूंकि फैक्ट्री मैनेजर संजय शर्मा, बाबूलाल वर्मा को पूर्व में फैक्ट्री में आने केकारण जानता था, इसलिये मृतक से मिलने दिया था। जांच पर से पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा आरोपी बाबूलाल एवं उसके भाई रणजीत के विरूद्ध अप. क्रं. 303/16 धारा 302,34 भादवि का पंजीबद्ध कर, आरोपी की पतारसी की गयी तो, उक्त दोनों घटना दिनांक से ही फरार हो गये थे।
उक्त घटना पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर, गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती व अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज सुश्री वंदना चौहान के नेतृत्व में पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम गठित कर, आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित व सक्रियता से कार्यवाही करते हुए, आरोपियों बाबूलाल पिता मंशाराम वर्मा एवं उसके भाई रणजीत पिता मंशाराम वर्मा दोनों निवासी महूंगाव इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं चाकू बरामद किया गया है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री धैर्यशील येवले केनेतृत्व में उनि श्याम सिंह भादले, आर. 1688 सत्येन्द्र सिंह, आर. 3264 सुनिल, आर. 892 भावेश, आर. 755 धीरेन्द्र तथा आर. 3112 सुमित का महत्वपूर्ण एंव सराहनीय योगदान रहा।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 122 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर 10 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
12 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 02 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शीतला माता मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 79 हकीम की चाल पाटनीपुरा इन्दौर निवासी मोहन पिता गंगाधर मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 10 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्धकार्यवाही करते हुए कुल 71 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
16 आदतन 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016को 13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश नगर आटो स्टेण्ड के पास से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, कैलोद करताल इन्दौर निवासी रमेश गौंड पिता सीताराम गौंड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 575 रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 16.00 बजे, टप्पा चौराहा बूढ़ी बरलई से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, नई आबादी बूढ़ी बरलई निवासी-अशोक पिता श्री वल्लभ गोयल तथा पीरकराड़िया क्षिप्रा निवासी-कमल पिता सालीग्राम बमोत्रिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 23.10 बजे, भीम नगर मल्टी इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 323 बिजलपुर इंदोर निवासी-मुकेश पिता स्व. नारायण चौधरी तथा भीम नगर इन्दौर निवासी सुनीता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर औरंगपुरा फाटा इन्दौर धार रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें ग्राम सेजवानी थाना बगदून जिला धार निवासी दरियाबसिंह पिता रामसिंह बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 00.30 बजे, दिग्विजय नगर मल्टी से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें 71 दिग्विजय नगर मल्टी निवासी पूजा पति हेमंत साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 19.45 बजे, चोईथराम चौराहा पुल के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें 36 सोनिया गांधी नगर इन्दौर निवासी कान्हा पिता शांतिलाल साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 सितम्बर 2016 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, धर्मराज कालोनी पुलिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 103/2 नयापुरा इन्दौर निवासी अजय पिता दुर्गाप्रसाद ओझा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
Friday, September 9, 2016
डकैती की योजना बनाते, पांच आरोपी पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, तीन कारतूस, एक तलवार तथा दो चाकू बरामद,
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर
नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष
कुमार सिंह द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं
असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, क्षेत्र मे
लगातार पेट्रोलिंग करने एवं सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश
के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन
में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा डकैती की
योजना बनाते हुए, पांच बदमाशों को रंगेहाथों मय हथियारों के
पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना आजादनगर को कल दिनांक 08.09.16 की
दरम्यानी रात मे सुचना मिली की कुछ बदमाश शिवदर्शन नगर के सुनसान इलाके मे नेमावर
रोड के पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ
अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर के नेतृत्व में टीम द्वारा
त्वरित कार्यवाही करते हुएमौके पर जाकर तस्दीक की गई तो वहां पर कुछ बदमाश के होने
औऱ उनके द्वारा डकैती की योजना बनाने की पुष्टी हुई। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी
करके पांच आरोपियो को मौके से मय हथियार के पकड़ा गया। पकडे गये आरोपीयो के नाम 1.
दीपक
यादव पिता रुपसिंह यादव (30) निवासी शिवदर्शन नगर इन्दौर, 2.
दीपक
माडल पिता सुभाष भील (25) निवासी भील कालोनी इन्दौर, 3. रिजवान
उर्फ मामा पिता अब्दुल रहुफ (24) निवासी आजादनगर इन्दौर, 4. अब्दुल
हक पिता अब्दुल रशिद (32) निवासी आजादनगर इन्दौर, 5. गोलु
उर्फ प्रदीप पिता लीलाधर चौहान (20) निवासी शिवदर्शन नगर इन्दौर है। पुलिस
द्वारा पकडे गये आरोपियो के कब्जे से दो देशी कट्टे, तीन जिंदा
कारतूस, एक तलवार तथा दो खटकेदार चाकू जप्त किये गये है। पुलिस द्वारा
आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा नेमावर रोड का पैट्रोल पंप को रात मे
लूटने की योजना बनाना कबूल किया गया है, जो पुलिस की सक्रिय व त्वरित कार्यवाही
के कारण रंगेहाथों पकड़े गये।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार करके उनके
विरुद्ध अपराध क्रमांक 293/16 धारा 399,402 भादवि एवं 25,27
आर्मस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पकडे गये सभीआरोपीयो
के विरूद्ध दर्जनो अपराध पंजीबद्ध होकर के सुचिबद्ध गुंडे है, जिनसे
अन्य प्रकरणों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियो को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों
के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के
नेतृत्व में, उनि मनोज कटारिया, उनि आर.एस. तिवारी,
उनि
एस.एन.एस. चौहान व टीम की सराहनीय भूमिका रही।
आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, इन्दौर पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं की बैठक ली गयी
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, गणेश
उत्सव/अनंत चतुर्दद्गाी चल समारोह आदि के दौरान, शहर
में सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था को मद्देनजर रखते हए, पुलिस
उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में आज
दिनांक 09.09.16 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर, सभागार
में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर, श्री
डी. कल्याण चक्रवर्ती, पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर, श्रीमती
मोनिका शुक्ला, अति. जिला दण्डाधिकारीद्वय श्री दिलीप
कुमार एवं अजय शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय
जैन, नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली श्रीमती
प्रभा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी श्री संतोष टैगोर
एवं अनिल बनवारिया तथा अखाड़ो एवं झाकियों के संचालकगण उपस्थित रहे। इस दौरान
अधिकारीगणों द्वारा डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में झाकियों एवं
अखाड़ों को व्यवस्थित रूप से निकालने हेतु निम्न निर्देश दिये गये-
·
सभी झाकियां अपने-अपने निर्धारित क्रम
में, सही समय पर शाम 6 बजे अपने स्थान पर लग जावें।
·
अखाडे़ सिर्फ अपने-अपने स्वागत पांडालो
के सामने ही अपना प्रदर्शन करेगें तथा इनके प्रदर्शन का समय सिर्फ चार मिनिट
निर्धारित किया गया है।
·
अखाड़ो द्वारा किसी भी जोखिम भरे खेल का
प्रदर्शन नहीं किया जावेगा।
·
अखाड़ो द्वारा किसी भी प्रकार के
प्रतिबंधित हथियारों को लेकर नहीं चलेगें।
·
अखाड़ो के संचालकों द्वारा स्वंय ही
डीजे न बजाने का निर्णय लिया गया हैं।
·
अखाड़ो एवं झाकियों के व्यवस्थित एवं
सुचारू रूप से संचालन हेतु, पर्याप्त
संखया में वॉलियंटियर की व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है।
इन्दौर पुलिस द्वारा बलवा ड्रिल का आयोजन
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-पुलिस
उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में, आज
दिनांक 09.09.16 को पीटीसी इन्दौर के ग्राउण्ड में
इन्दौर पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों डोल ग्यारस, ईदुज्जुहा, गणेश
उत्सव आदि के अन्तर्गत पुलिस व्यवस्था को मद्देनजर रखते हए, बलवा
परेड का आयोजन किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर की उपस्थिति में, शहर
के दोनों पुलिस अधीक्षकद्वय, सभी अति. पुलिस अधीक्षकगण, सभी
नगर पुलिस अधीक्षकगण, सभी थाना प्रभारीगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण
द्वारा उक्त बलवा परेड का अभ्यास किया गया।
इस
दौरान पुलिस अधीकारियों/कर्मचारियों द्वारा सभी ड्रिल सामग्री, हेलमेट,बॉडीगार्ड, टियर
गैस, जाली आदि के साथ तैयार होकर, कानून
व्यवस्था की स्थिति में उपद्रवियों एवं असामाजिक तत्वों से कैसे निपटा जाय एवं
सुरक्षा व्यवस्था को कैसे बनाये रखा जाये, इसका
अभ्यास किया गया।
धोखाधड़ी के प्रकरण का फरार व ईनामी आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप
पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरणों में फरार चल
रहेआरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के
तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा लोगों
से बीसी के नाम पर धोखाधड़ी कर, पैसे लेकर फरार होने वाले, ईनामी
आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर पर दिनांक 03.11.2015
को रिपोर्ट की गयी कि, रमेश वाधवानी व उसके परिवार वाले, बीसी
के नाम पर जमा किए गए करीबन 50-60 लोगों के करोड़ो रूपये लेकर, धोखाधड़ी
कर फरार हो रहे है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर, पुलिस थाना जूनी
इन्दौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर पर दबिश देकर तीन आरोपियों
को दिनांक 03.11.15 को ही गिरफ्तार किया था, जिन्हें पूर्व
में माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है। प्रकरण का मुखय आरोपी
रमेश वाधवानी पिता दयालदास वाधवानी घटना के पूर्व ही थाना जूनी इंदौर क्षेत्र से
फरार हो चुका था व उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने घटना के एक दिन पूर्व
में ही दर्ज करा दी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश हर संभावित स्थान पर की गई
थी परंतु आरोपी का कोई पता नहीं चल पा रहा था। आरोपीपर धारा 82, 83
द.प्र.स. की कार्यवाही भी की गई परंतु आरोपी को पकड़नें में सफलता नहीं मिलीं।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हएु, इन्दौर पुलिस द्वारा आरोपी की
गिरफ्तारी हेतु 2000 रू का ईनाम घोषित
किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत् थी, तभी
आज दिनांक 09.09.16 को पुलिस थाना जूनीइंदौर को फरार आरोपी रमेश बाधवानी के संबंध
में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना के आधार पर त्वरित
कार्यवाही करते हुए, सिल्वर लाईन अपार्टमेंट पैलेस कालोनी से आरोपी
को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय
पेश किया गया है।
उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ
अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन
सिंघल के नेतृत्व में, सउनि रमेश सिह कुशवाह, प्र.आर.2613
संजय, आर. 1690 राहुल तथा आर. 207 नीरज की सराहनीय भूमिका रही।
इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 114 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में
इन्दौर
09 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर
श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व)
श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को
फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही
करते हुए कुल 48 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
01
आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल
दिनांक 08 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से
घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी
आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में
वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 18 संदिग्ध
बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत
प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03
गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 96
जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर
में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को
03 गैर जमानती वारन्टी, 24 गिरफ्तारी तथा 96
जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो
द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के
वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अवैध हथियार
सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 08
सितम्बर 2016 को 10.45 बजे, मुखबिर
से मिलीं सूचना के आधार पर, कनाड़िया चौराहा बायपास इंदौर से अवैध
हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 120 न्यू खीजराबाद खजराना इंदौर निवासी
अकरम पिता सरदार खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया
गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर
इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
सट्टे की
गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल
दिनांक 08 सितम्बर 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर
से मिलीं सूचना के आधार पर 7/6 मुराई मोहल्ला इन्दौर सेसट्टे की
गतिविधि में लिप्त मिलें, यहीं रहने वाले मोनू उर्फ लेखराज पिता
महेश पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद
किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर
इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की
गयी है।
इन्दौर
09 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर
श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 08
सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व
असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 66 आरोपियो को
गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
17
आदतन 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल
दिनांक 08 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से
घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी
आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में
वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 08 संदिग्ध
बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत
प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
09
गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा134
जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक
09 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा
शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितम्बर 2016 को
09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 134
जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो
द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
Subscribe to:
Posts (Atom)









