Wednesday, March 9, 2011

सिटीवेन/टाटा मैजिक वाहनों की सघन चेकिंग रिंगरोड़/बायपास पर हेलमेट/सीटबेल्ट की चेकिंग जारी कुल ६९६ वाहनों पर ३८७०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया

इंदौर ०९-०३-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा प्रमुख चौराहों/तिराहो पर सिटी वेन तथा टाटा मैजिक वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान चलाकर इन वाहनों में होने वाली ओव्हर लोड़िग,पायदान पर लटका कर यात्री को लाने ले जाने पर, तथा  बिना वर्दी व बिना परिमिट चल रहे १२ सिटी वेन तथा ७ टाटा मैजिक वाहनों के विरूध्द कार्यवाही की गयी। 
                रिंगरोड़/बायपास पर तेजगति से होने वाली दुर्धटनाओं की रोकथाम के लिये कार्यवाही जारी है । इस कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा आज ५४२ वाहनों पर कार्यवाही की गयी । इस कार्यवाही में ५०८ चालान दो पहिया वाहन के चालकों व्दारा हेलमेट न लगाने पर तथा ३४ चालान चार पहिया वाहन के चालक एवं सवारी व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने की स्थिति में व १२१ चालान गलत पार्किंग, १४ वाहन स्टॉप लाइन उल्घंन में किये गये है । यातायात विभाग व्दारा उपरोक्त कार्यवाही के अन्तर्गत आज कुल ८११ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल ६९६ वाहनों पर ३८७०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया


०९ आदतन १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२१ स्थायी, ५३ गिरफ्तारी व १०१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०९ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को २१ स्थायी, ५३ गिरफ्तारी व १०१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०७ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ मार्च २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को ०७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूकृपा होटल के सामने ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले छगन, पिन्टू तथा मनोहर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को १३.२० बजे राजू नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले शेरू शाह पिता वकील शाह तथा तंजीम नगर इंदौर निवासी राजा पिता शरीफ खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०५० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
             पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को १३.१० बजे नंदलालपुरा मेनरोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले प्रदीप पिता मूलचंद्र तथा देवी पिता किषनलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१०० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ मार्च २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार हारनियाखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले खुडैल निवासी गणेष पिता प्रेमलाल (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०८ हजार ४१० रूपए कीमत की ०५ पेटी देषी, अग्रेजी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को १९.३० बजे ग्राम भील बडोली काकड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले समुन्दर पिता कैलाष (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९७५ रूपए कीमत की ५४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को २१.१० बजे शांतीनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पासी मोहल्ला इंदौर निवासी सरला पति महेष बोरासी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की २३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को २०.०५ बजे भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम अजनोद सांवेर निवासी नरेन्द्र पिता हरीष (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को २१.१५ बजे रेल्वे गोदाम के पास महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जयचंद्र कॉलोनी निवासी अरविंद पिता ओमप्रकाष (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०९ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विषाल नगर इंदौर निवासी पवन पिता नाथूलाल मराठा (४०),  भगतसिंह नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता राजाराम बलाई (२८) तथा न्यू प्रिंस नगर इंदौर निवासी बल्लू पिता रामसेवक यादव (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू तथा ०१ तलवार बरामद की गई।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को १२.३५ बजे बीमा अस्पताल के पीछे इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले वृदांवन कॉलोनी इंदौर निवासी संदीप पिता रमेषचंद्र (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०११ को १३.२० बजे दधीची चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बुद्वनगर इंदौर निवासी उत्तम पिता किषन मराठा (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।               

क्राईम ब्रांच ने क्रिकेट का सट्टा पकडा

इन्दौर - दिनांक ०९ मार्च २०११- मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एरोड्रम क्षैत्र में कोई खाईवाल भैंसों के तबेले में बैठकर क्रिकेट वर्ल्डकप का सट्टा खा रहा है । इस सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक (क्राईम) महेश चन्द जैन द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) जितेन्द्रसिंह को निर्देशित किया जिस पर उन्होंने उप निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में आरक्षक सुरेश मिश्रा व आरक्षक अरविन्द द्विवेदी की टीम को लगाया जिस पर से टीम द्वारा पतारसी कर आरक्षक सुरेश मिश्रा द्वारा पता लगाया गया तो पता चला कि सांवरिया नगर में कृष्णा मैरेज गार्डन के पास में भैंसों का बड़ा तबेला है । जिस पर पतारसी हेतु आरक्षक सुरेश मिश्रा द्वारा दूध के ग्राहक बनकर तबेले में प्रवेश किया गया अंदर जाकर टीम द्वारा दबिश दी गयी तो पता चला कि तबेले में भैंसों के भूसा भरने के स्थान पर टेंट हाउस से लाये गये गद्दे बिछाकर ३ व्यक्ति टी.वी. चलाकर मोबाईल के माध्यम से पाकिस्तान विरूद्व न्यूजीलैंड का क्रिकेट का सट्टा खा रहे है । क्रिकेट का सट्टा लगाते पकडाये गये लोगों का नाम पूछने पर १. सुनील कसेरा पिता भागीरथ उम्र ३५ वर्ष निवासी २१७ पलाश काम्पलेक्स खजूरी बाजार इंदौर २. हरिकृष्ण श्रीमाल पिता पुरूषोत्तम श्रीमाल उम्र ३३ साल निवासी तंबोली बाखल इंदौर ३. गोपाल पिता मांगीलाल पंड्या उम्र ३५ साल निवासी १३२ सुभाष मार्ग बताया । इनके पास से ७ मोबाईल जिस पर क्रिकेट का सट्टा व्यवसाय कर संचालन किया जा रहा था । १ टी.वी. ,१ केल्क्यूलेटर एवं लगभग १ करोड १२ लाख रूपये का सट्टे का हिसाब तथा ३ हजार रूपये नगदी जप्त किये । आरोपियों से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि उज्जैन के बलदेव नामक सटोरिये ने लाईन दे रखी है । उपरोक्त आरोपी पूर्व में भी क्रिकेट के सट्टे में गिरप्तार हो चुके है इसीलिऐ उन्होंने पुलिस से बचने के लिऐ उक्त अद्भुत स्थान को चुना था परंतु सटोरिये पुलिस से बच नहीं पाये । उक्त आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया व भैंसों के तबेले का मालिक राजू यादव निवासी मल्हार आश्रम के विरूद्व भी धारा १८८ की कार्यवाही की जा रही है । 

Tuesday, March 8, 2011

÷÷सराफा व्यापारी से ३० लाख की फिरौती प्रकरण में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार'' ÷÷अण्डरवर्ल्ड की तर्ज पर सराफा व्यापारी से ३० लाख रू. की फिरौती मांगने वाले क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में''

 
इन्दौर -दिनांक ०८ मार्च २०११- सराफा व्यवसायी रविन्द्र बंसल को दिनांक २५.०२.२०११ को मोबाईल से अज्ञात बदमाश द्वारा स्वयं को मलिक नाम बताकर, जान से मारने का भय दिखाकर ३० लाख रू. की फिरौती की मांग की थी। उक्त प्रकरण में क्राईम ब्रांच द्वारा पर्दाफाश करते हुए आरोपी १. अशोक पिता किशनलाल अकोदिया, उम्र-२८, नि-सुभाष कालोनी, बाणगंगा २. कालू उर्फ रूपेश पिता मांगीलाल बैरवा, उम्र-२५, नि-महावर नगर, अन्नपूर्णा हॉल मुकाम गोविंद कालोनी बाणगंगा, इंदौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
         अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री महेश चंद जैन, ने बताया कि फरियादी रविंद बंसल द्वारा ३० लाख रू. मलिक नामक बदमाश द्वारा फिरौती मांगने के प्रकरण में थाना-सदरबाजार में अप क्रं. ५३/११ दिनांक २७.०२.११ को दर्ज कराया गया था। परंतु बदमाशों द्वारा लगातार फरियादी को फोन कर फिरौती मांगी जा रही थी न देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी जा रही थी तथा दिनांक ०५.०३.११ को भी बदमाशों द्वारा फरियादी को धमकी दी गई। फरियादी रविंद बंसल काफी भयभीत होकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर से जाकर मिला तथा घटना का विवरण बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर द्वारा प्रकरण की गंभीरता को समझते हुए, फरियादी रविंद बसंल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राईम ब्रांच श्री महेश चंद जैन, के पास भेजकर उक्त अपराधियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। एडिशनल एसपी क्राईम द्वारा फरियादी से चर्चा कर डीएसपी क्राईम, श्री जितेन्द्रसिंह के साथ उपनिरीक्षक, मनीषराजसिंह भदौरिया एवं टीम के आरक्षक दीपक पंवार, रज्जाक खान, दिनेश सरगैया, रविंदसिंह एवं प्रेमचंद्र प्रजापति को निर्देशित किया गया। क्राईम ब्रांच द्वारा फरियादी से बारीकी से जानकारी ली गई तो ज्ञात हुआ कि कालू नामक व्यक्ति करीब एक वर्ष पूर्व फरियादी के यहॉ कार्य करता था तथा कालू के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा और जानकारी प्राप्त किया तो चौंकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया कि वह वर्ष २००८ में क्राईम ब्रांच के द्वारा ही चैन स्नेचिंग के प्रकरण में बंद हो चुका हैं। प्रकरण में कालू पर संदेह पुख्ता होने लगा तो कालू की जानकारी अन्नपूर्णा, महावर नगर से प्राप्त किया तो जानकारी मिली कि वह गोविंद नगर, बाणगंगा में रह रहा हैं तथा आजकल कुख्यात बदमाश अशोक पिता किशनलाल अकोदिया, उम्र-२८, नि-सुभाष कालोनी, बाणगंगा के साथ रहता है। टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों से जानकारी के आधार पर अशोक पिता किशनलाल अकोदिया, को बाणगंगा से धरदबोचा गया तथा उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा पहले तो प्रकरण से अनभिज्ञता जाहिर की गई परंतु टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा रविंद बंसल को मलिक नाम से फोन लगाकर ३० लाख रू. की ही फिरौती मांगने के लिए क्यो चुना, तो उसने बताया कि उसके दोस्त कल्लू उर्फ रूपेश ने बताया था कि उसका पुराना सेठ बहुत पैसे वाला है और डरपोक है यदि तुम धमकी दोगे तो उससे लाखों रूपए आसानी से मिल जाएंगे। तत्काल ही क्राईम की टीम द्वारा आरोपी के साथी कालू उर्फ रूपेश को पकडा गया तो उसने अपना जूर्म स्वीकार किया, आरोपी की निशानदेही से आरोपी के कब्जे में फिरौती मांगने के लिये उपयोग में लाया गया फोन व सिम बरामद हुई है।
             दोनों आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपी अशोक अकोदिया के विरूद्ध एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में दर्ज है। जिसमें हत्या कर लूट व संगीन लूट शामिल है।
 जिसमें आरोपी कालू उर्फ रूपेश के विरूद्ध थाना अन्नपूर्णा, थाना संयोगितागंज में चैन स्नेचिंग व चाकुबाजी का प्रकरण दर्ज है।
           वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा २४ घण्टे के अंदर प्रकरण का पर्दाफाश करने वाली क्राईम ब्रांच की टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जा रहा है।

जुआ अड्डे पर क्राईम ब्रांच द्वारा दबिश, ०५ आरोपी पकडाये, ११ हजार २०० रूपये नगद, ०७ मोबाईल फोन जप्त

इन्दौर -दिनांक ०८ मार्च २०११- अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर महेश चंद जैन को सूचना प्राप्त हुई थी कि लोहा मंडी भंडारी रोड लाईन्स ट्रांसपोर्ट थाना जूनी इंदौर क्षेत्र अंतर्गत जुआ संचालित किया जा रहा हैं। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल सिंह चौहान, आरक्षक राजभान, रामपाल, बषीर तथा रफीक की टीम द्वारा थाना जूनी इंदौर के बल के हमराह घटना स्थल लोहा मंडी , भंडारी ट्रासपोर्ट पर पहुंचकर टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई तो मौके पर ०५ व्यक्ति ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए रंगे हाथ पकडे गये। आरोपियो से ११ हजार २०० रू० नगद, ०७ मोबाईल , ताश के पत्ते बरामद किये गये। पकड़ाए गये आरोपी १. विजय पिता गुरूमुखदास निवासी इंद्रा गांधी नगर २. उमेष कुमार पिता गणेष निवासी स्कीम नं. ५१ इंदौर ३. भागीरथ पिता रामचंद्र निवासी सत्यदेव नगर ४. अषोक कुमार पिता करतारसिंह निवासी विष्णुपुरी इंदौर तथा ५. राजेष पिता विनोद जैन निवासी गांधी नगर इंदौर के हैं।
        जुए के अड्डे पर दी गयी दबिश में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक अनिल सिंह चौहान, आरक्षक राजभान, रामपाल, बषीर तथा रफीक व थाना जूनी इंदौर के स्टाफ द्वारा आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय योगदान रहा।

क्राईम ब्रांच द्वारा चोरी का ट्रक पकड़ा

इन्दौर - दिनांक ०८ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश चन्द जैन ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षैत्र में सतनामसिंह नामक व्यक्ति एक चोरी का ट्रक लेकर खड़ा है । सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम मौके पर पंहुची तो जहां पर एक ट्रक नंबर एम.पी. १२ एच. ०२७० खड़ा मिला ट्रक में सेकण्ड ड्रायवर सतनामसिंह पिता सुलखनसिंह उम्र ३५ साल निवासी ग्राम बेदादपुर जिला अमृतसर पंजाब मिला । जिससे ट्रक के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि ट्रक का मालिक जसवीरसिंह पिता अजाबसिंह निवासी ग्राम खवासपुर तहसील तरंतारण जिला तरंतारण पंजाब का है वही ट्रक को चलाकर इंदौर लाया था तथा थोडी देर में आने का कहकर कहीं चला गया है एवं काफी समय होने के बाद भी जसवीरसिंह लौटकर नहीं आया है । सेकण्ड ड्रायवर सतनामसिंह ने बताया कि उसके पास उक्त ट्रक से संबधित कोई कागजात नहीं है । मौके पर सेकण्ड ड्रायवर सतनामसिंह द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण तथा ट्रक मालिक जसवीरसिंह का मौके से गायब हो जाने से ट्रक नंबर एम.पी. १२ एच. ०२७० को चोरी की शंका में जप्त कर थाना चंदन नगर के सुपुर्द किया गया है । ट्रक मालिक जसवीरसिंह व सेकण्ड ड्रायवर सतनामसिंह के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है । ट्रक के कागजात के बारे में आर.टी.ओ. इंदौर से व अन्य जिले से जानकारी ली जा रही है ।

१०१६ वाहनों पर ६९,२०० रूपये अर्थदण्ड

इंदौर ८ -मार्च-२०११, यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल १०१६ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ६९,२०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें १२० रॉग पार्क होने पर, ७५४ दुपहिया वाहन चालकों व्दारा हेलमेट का उपयोग न करने, ८३ चार पहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर, ५५ वाहन चालकों व्दारा चौराहे पर जानबूझ कर स्टाप लेन  का उल्लंघन करने पर, २ यात्री वाहन बिना परमिट तथा २ वाहन के चालान दस्तावेज पेष न करने पर किये गये है ।
            आज की कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग की कार्यवाही मालवीय पैट्रोल पम्प चौराहा,बंगाली चौराहा,तीन ईमली चौराहे पर यातायात बल व्दारा की गयी है । पष्चिम क्षेत्र में यह कार्यवाही फूटी कोठी प्वाईन्ट पर की गयी ।

मारूती वैन में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ मार्च २०११- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १२.४५ बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग मनोरंजन पिता सी.एल.दुबे (२३) की रिपोर्ट पर बेटमा निवासी जीतू पिता बालाराम माली के विरूद्व धारा ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपी जीतू पिता बालाराम माली अपनी मारूती वैन नं. एमपी-०९/व्हीए/०१८६ में घरेलू गैस सिलेंडर भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहा था। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी जीतू पिता बालाराम माली निवासी बेटमा को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से १० नग घरेलू गैस सिलेंडर जप्त कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०९ आदतन १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१७ स्थायी, ६० गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०८ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १७ स्थायी, ६० गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०२ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०८ मार्च २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कंचन तिलक होटल के पास से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १५/३ मनोरमागंज इंदौर निवासी समीर पिता प्यारू आनंद (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६४०० रूपए, ०१ मोबाईल फोन तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १७.०० बजे मेघदूत नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता भगवतीप्रसाद गुप्ता (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४३४० रूपये एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व ४ क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०८ मार्च २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बाणगंगा इंदौर निवासी रवि उर्फ मस्ती पिता प्रेमनाथ (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०८ हजार ७५० रूपए कीमत की ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को ०९.३५ बजे साउथ गाडराखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अल्पेष पिता विजय वर्मा (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६५ रूपए कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०८ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को ०१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू गोरी नगर इंदौर निवासी भारत उर्फ गांधी पिता सुदंरलाल यादव (१८) तथा रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी वीरू उर्फ प्रकाष पिता षिवनारायण अहिरवार (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः ०१ फर्सा तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को २०.४५ बजे चोईथराम मंडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सूर्यदेव नगर इंदौर निवासी उमेष पिता राजेन्द्र कदम (२०) तथा धर्मेन्द्र पिता शेषनारायण (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १०.३० बजे अंबेडकर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बजरगंपुरा निवासी जैकी उर्फ विक्की पिता ओमप्रकाष पादरी (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०११ को १०.०० बजे बाफना प्रतिमा तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर निवासी अजय पिता कांतीलाल (४३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।                     

Monday, March 7, 2011

महंगे एल.सी.डी. चुराकर भागने वाला चोर पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक ०७ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेश चन्द जैन ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ मिलकर एल.सी.डी. सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा है । इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सोमा मलिक ,आरक्षक सुरेश मिश्रा ,आरक्षक अरविन्द द्विवेदी को लगाया गया ,जिस पर टीम द्वारा ग्राहक बनकर आरोपी से संपर्क कर एल.सी.डी. टीवी खरीदने के दौरान आरोपी को पकडा उसने अपना नाम पवन पिता मुन्नालाल निवासी दुबे कालोनी इंदौर बताया । उसके पास से एक एल.सी.डी. टीवी सोनी कंपनी का जप्त किया एल.सी.डी. टीवी के बारे में पूछताछ करने पर पवन द्वारा बताया गया कि महारानी रोड़ स्थित गुरूकृपा इंटरप्राईजेस दुकान से उक्त सोनी कंपनी का एल.सी.डी. दुकान में जाकर पंसद कर निकलवाकर पेक करवा लिया और दुकानदार से कहा कि मेरे चाचा पैसे लेकर आ रहे है कहकर इंतजार करने लगा, बाद में पवन फुर्ती से एल.सी.डी. टीवी लेकर भाग गया । दुकानदार व आसपास के लोगों ने पीछा किया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया । जिसका थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्व है । अब तक  की पूछताछ में एक एल.सी.डी. टीवी २६ इंची व एक अन्य दुकान गुरूकृपा महारानी रोड़ से एक डी.वी.डी. फिलिप्स कंपनी का इसी तरह से चुराना स्वीकार किया है । आरोपी से पूछताछ जारी है इससे अन्य कई घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है ।

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ मार्च २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ के २२.३० बजे फरियादी अषोक पिता विश्राम प्रजापति (३३) निवासी ३३५ कालानी नगर इंदौर की रिपोर्ट पर ३३८ जयश्री नगर इंदौर निवासी दिनेष पिता गंगाराम नायक के विरूद्व धारा ३८०,५११ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०६ मार्च २०११ के रात्री २१.१५ बजे फरियादी अषोक प्रजापति अपने ३३५ कालानी नगर इंदौर स्थित मकान के दरवाजा का ताला लगाकर किसी कार्य से गया था तभी मौका पाकर चोरी करने की नियत से आरोपी दिनेष पिता गंगाराम नायक ने फरियादी के मकान का ताला तोडकर प्रवेश किया। आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर तथा शोर मचाने पर आरोपी दिनेष भागने का प्रयास करने लगा जिसे लोगो द्वारा मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी दिनेष पिता गंगाराम नायक निवासी ३३८ जयश्री नगर इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१३ आदतन ३१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा ३१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२१ स्थायी, ०१ फरारी, ७१ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०७ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को २१ स्थायी, ०१ फरारी, ७१ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले २२ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०७ मार्च २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रिंस नर्सरी के पास से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मनजीत, संतोष, आषीष, बबलू तथा बाबू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७४०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १४.१५ बजे जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले भैय्‌यू उर्फ आषीक, दीपक, इब्राहिम तथा मोहम्मद जमील को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४००० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १७.४५ बजे चिडिया घर के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले रघुवीर, भगवानसिंह, दीपक तथा अषोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १७.१५ बजे भूसा मंडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजय कुमार, तुलसीराम, विंध्याचरण, तथा महेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९३० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १४.३० बजे पाटलियापुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले इंदरसिंह, रामसिंह, सावन, सुखदेव तथा बबलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९५० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १७.३० बजे भंडारीमार्ग इंदौर से क्रिकेट के सट्टा लेते हुए मिले अमृतपाल पिता खेलपालसिंह भाटिया (३९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक लैपटॉप, ०४ मोबाईल फोन, सट्टा पर्चिया व नगदी १४३० रूपये बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०७ मार्च २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम भंवरगढ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ग्राम मांचल निवासी नरेष पिता प्रकाष बलाई (२२) तथा लाखन पिता षिवनारायण मालवीय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार ८५० रूपए कीमत की ३७० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को ११.१५ बजे सिमरोल रोड महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही महूॅ के रहने वाले रमेष पिता नाथू गवली (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६०० रूपए कीमत की ६० लीटर कच्ची जहरीली शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को २०.०० बजे ग्राम मांगलिया काकड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले तेजराम पिता नानूराम भील (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपए कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १७.३० बजे गफूर खॉ की बजरिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १३८ तिलकपथ इंदौर निवासी जयेष पिता संजय (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपए कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १९.०५ बजे ऋषिनगर मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले गणेषबाग कॉलोनी इंदौर निवासी राजू पिता गगन (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की १७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १९.३० बजे एबी रोड मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुखदेव पिता प्रेमसिंह ठक्कर (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपए कीमत की १६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०७ मार्च २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रसेन चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पुखलाय जिला धार निवासी सिकंदर पिता सोजर मुल्तानी (२०), सद्दाम पिता सोजर मुल्तानी (२२) तथा मुस्ताक पिता जमालुद्दीन खान (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः ०१ चाकू , ०१ छुरा तथा ०१ तलवार बरामद की गई।
           पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को २२.५० बजे रेषम वाली गली इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अजय पिता रतनलाल रत्नाकर (५३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
            पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को १७.१५ बजे न्यू पलासिया इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४८ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी संतोष पिता जगदीष (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को २०.४० बजे साकेत नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू पलासिया इंदौर निवासी रमेष पिता बाबूलाल हरीजन (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०६ मार्च २०११ को २२.१० बजे खातीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता मनोहर लोधी (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।            

Sunday, March 6, 2011

११ आदतन १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ११ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थायी, ४८ गिरफ्तारी व १०६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०६ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १२ स्थायी, ४८ गिरफ्तारी व १०६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०६ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०६ मार्च २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १५.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ४४ विनोबा नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले लक्ष्मीनारायण, षिव, मनोहर तथा गुरूद्वीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६७५ रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १८.०० बजे चंद्रावतीगंज से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राजू तथा रमेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०६ मार्च २०११- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नाहर खेडी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दषरथ पिता गब्बू भील (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६५० रूपए कीमत की ५५ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १६.३० बजे इमली बाजार इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले १७२ बक्षीबाग इंदौर निवासी विकास पिता छगनलाल गौड (१९), इमलीबाजार निवासी षिवप्रसाद पिता बिहारीलाल (६०) तथा भोई मोहल्ला निवासी गणेष पिता नारायण भोई (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७१० रूपए कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब तथा ५०० ग्राम भांग बरामद की गई ।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १७.३० बजे महेष यादव नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बलराम पिता अमरसिंह भील (२१) तथा वृंदावन कॉलोनी इंदौर निवासी ब्रजनारायण पिता रामदुलारे (३६) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपए कीमत की ४५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १३.३० बजे अजनोद तिराहा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले इन्द्रानगर कॉलोनी निवासी कमल पिता मदनसिंह यादव (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १६.३० बजे ग्राम अवलाय से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेष पिता रामचंद्र (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १९.०० बजे गुर्जरखेडा तिराहा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले पत्थरनाला किषनगंज निवासी मूलचंद्र पिता रामनाथ लोधी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपए कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०६ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता राजेष चौकसे (२१) तथा महाराणाप्रताप नगर निवासी योगेष उर्फ कालू पिता प्रेमनारायण (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
               पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को २२.३० बजे कुषवाह नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २३/३ महेष यादव नगर इंदौर निवासी भारत उर्फ बब्बन पिता मनोहर मराठा (२३) तथा जयहिन्द नगर निवासी मनीष पिता मुन्नालाल धानुक (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ खंजर तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को ०५.३० बजे पटेल ब्रिज के नीचे इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १९/३ छत्रीबाग इंदौर निवासी फिरोज पिता हारून (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १०.३० बजे निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इटारसी रोड बैतूल निवासी दीपक पिता मिट्ठूलाल पाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
           पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ मार्च २०११ को १२.१५ बजे गाडी अड्डा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौतमपुरा पंढरीनाथ निवासी अब्दुल समद पिता अब्दुल मजीद (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।                 

Saturday, March 5, 2011

जुआ व सट्टे के अड्डे पर क्राईम ब्रांच द्वारा दबिश, १४ आरोपी पकडाये, ५१ हजार रूपये नगद, १४ मोबाईल फोन व लाखो की सट्टा पर्चिया एवं वाहन जप्त

इन्दौर -दिनांक ०५ मार्च २०११- अति० पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर श्री महेश चंद जैन को सूचना प्राप्त हुई थी कि जवाहर टेकरी थाना चंदन नगर क्षेत्र अंतर्गत निजी खाली जगह पर जुआ/सट्टा संचालित किया जा रहा हैं। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक किशन पंवार एवं सोमा मलिक की टीम के सदस्यों द्वारा थाना चंदननगर के बल के हमराह घटना स्थल जवाहर टेकरी के पास के रोड पर पहुंचकर दबिश दी, टीन सेड की आड़ कर तीन चार कमरों के बाहर कई गाड़िया व कार खड़ी हुई थी, टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई तो मौके पर १४ व्यक्ति, ५१ हजार रू० नगद, १४ मोबाईल , ताश के पत्ते व सट्टा उपकरण मिले। मौके पर लगभग २०० व्यक्ति जुआ व सट्टा खेल रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये व्यक्तियों से पता चला कि सट्टे का संचालन रियाज मोटा नि० आजाद नगर, सलीम नि० बाम्बे बाजार व जाकिर लाला नि० बाम्बे बाजार इन्दौर द्वारा संचालित किया जा रहा था। इसमें प्रमुख शाकिर अंडा पुलिस द्वारा पकडा गया है बाकी लोगो की तलाश जारी हैं। उक्त जुए का अड्डा पीर बक्स व इस्माईल पटेल नि० रायल्टी नाका जवाहर टेकरी का हैं, उस पर भी कार्यवाही की जा रही हैं। जुए के अड्डे पर पकड़ाए सभी आरोपी इन्दौर के हैं जो आटो रिक्शा, मो०सा० व कार से जुआ व सट्टा खेलने आते हैं। आरोपियों से ५ मो०सा० व एक कार जप्त की। पकड़ाए गये आरोपी १. गोर्वधन पिता ओंकार नि. जवाहर टेकरी २. संतोष सोनी पिता प्रेम नारायण नि. मूसाखेडी ३. बंटी पिता मुरारी यादव नि० यादव नगर ४. इरफान शाह पिता शबीर शाह नि० सहयोग नगर ५. संतोष पिता भगवान नि० सुदामा नगर सी सेक्टर ६. अब्दुल करीम पिता अब्दुल सलीम नि० मोती तबेला ७. मुन्नू कौशल पिता गोपीलाल नि० गोविन्द कालोनी बाणगंगा ८. योगेश यादव पिता रामलाल नि० कमला नेहरू नगर ९. शाहिद पिता अब्दुल खान नि० गीता नगर इन्दौर १०. अब्दुल जफ्‌फार पिता अब्दुल नवाज नि० गीता नगर ११. विरेन्द्र जसिया पिता सुरेश जसिया नि० बलाई मोहल्ला जूनी इन्दौर  १२. बंटी उर्फ महेश गिरी पिता गोकुल नि० कटकटपुरा इन्दौर १३. मुख्तयार पिता अब्दुल रहमान नि० बलाई मोहल्ला जूनी इन्दौर १४. मोह० साकिर पिता साबिर नि० चंदन नगर के हैं।
        जुए सट्टे के अड्डे पर दी गयी दबिश में क्राईम ब्रांच के प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, आरक्षक सुरेष मिश्रा, सुरेष यादव, जितेन्द्रसिंह, अमरसिंह, गणेश पाटिल व थाना चंदन नगर के स्टाफ द्वारा आरोपियों को पकड़ने में सराहनीय योगदान रहा।

लाखो का क्रिकेट का सट्टा क्राईम ब्रांच ने पकडा

इन्दौर -दिनांक ०५ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना के आधार पर श्रीलंका तथा आस्ट्रेलिया के मध्य विष्वकप क्रिकेट मैच पर सट्टा लेते हुए वैभव लक्ष्मी नगर साई कृपा कॉलोनी थाना खजराना में दो आरोपियो को क्राईम ब्रांच द्वारा पकडा गया है।
        उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में उपनिरीक्षक मनीषराज सिंह भदौरिया , आरक्षक दीपक पवांर, रजाक खान तथा दिनेष सरगैया द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर १२ वैभव लक्ष्मीनगर साईकृपा कॉलोनी इंदौर में दबिष देकर उज्जैन का कुख्यात सटोरिया राजू उर्फ राजेष पिता श्यामलाल सूर्यवंषी (३०) निवासी राजीव नगर उज्जैन तथा अंबालाल पिता भगवानदास अहिरवार (४१) निवासी १२ वैभव लक्ष्मीनगर साईकृपा कॉलोनी इंदौर को श्रीलंका तथा आस्ट्रेलिया विष्वकप क्रिकेट मैच पर सट्टा लेते हुए पकडा। आरोपी राजू उर्फ राजेष पूर्व में उज्जैन में सट्टा लेते हुए कई बार पकडा जा चुका है इसलिये वहॉ की पुलिस इसे पहचानती थी । विष्वकप में सट्टा कार्य करने हेतु इसिलिये राजू उर्फ राजेष ने उज्जैन छोडकर इंदौर में छिपकर रह रहा था। आरोपियो से सट्टा सामग्री में एक टीवी, एक सेटअप बॉक्स, ०८ मोबाईल, एक वाईस रिकार्डर, एक कैल्युकेलटर, कई चार्जर, कई सारी सिम कार्ड तथा हिसाब किताब का रजिस्टर जिसमें करीबन ८-१० लाख रूपये सट्टे का हिसाब पाया गया। दबिष के दौरान आरोपियो द्वारा मकान की दूसरी मंजिल पर अंदर से कमरा बंद कर सट्टा संचालित किया जा रहा था जिसे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा जनगणनाकर्मी बनकर चतुराई से दरवाजा खुलवाया गया । मौके पर खजराना पुलिस भी पहुॅच गई थी जिन्हे आरोपी मय सट्टा सामग्री के अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किये गये।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ मार्च २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ के १२.२५ बजे १२१ आषाराम नगर इंदौर निवासी अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हमीद (५३) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी अब्दुल मजीद एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक २९ सितम्बर २०१० से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अब्दुल मजीद पिता अब्दुल हमीद (५३) निवासी १२१ आषाराम नगर इंदौर को दिनांक ०४ मार्च २०११ को १२.१५ बजे खजराना थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर में घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस खजराना द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

घरेलू गैस टंकी का व्यवसायिक उपयोग करते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ मार्च २०११- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को २१.४० बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग की रिपोर्ट पर ८३/१ नयापुरा निवासी मोहम्मद खालिद पिता मोहम्मद सिद्वीक (४२) के विरूद्व धारा ३/७ आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उपरोक्त आरोपी मोहम्मद खालिद अपनी दुकान में घरेलू गैस टंकियो का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग कर रहा था । पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा आरोपी मोहम्मद खालिद पिता मोहम्मद सिद्वीक (४२) निवासी ८३/१ नयापुरा इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से एक भरा गैस सिलेंडर, दो खाली गैस सिलेंडर, रेग्युलेटर तथा रबर की नली आदि कुल कीमती ५००० रूपये की जप्त कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१८ आदतन २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४५ स्थायी, ०१ फरारी, ७४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०५ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को ४५ स्थायी, ०१ फरारी, ७४ गिरफ्तारी व १३० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ०२ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ मार्च २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को १२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर हवा बंगला रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजेष पिता ललित मिततल (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को ११.०० बजे भिस्ती मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले सदर बाजार मेनरोड इंदौर निवासी जमील पिता सुलेमान खान (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५२ रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ मार्च २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली भगवती बाई पति भगवान लोध (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपए कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
              पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को मालवा मील से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले सुखलिया निवासी निलेष पिता गोपाल राव (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपए कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
              पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को २०.३० बजे तेजपुर गडबडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली पार्वतीबाई पति कमल लोदार (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
               पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को १२.३० बजे जबरन कॉलोनी मरीमाता का बगीचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले संजू पिता नारायण (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपए कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
               पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को ११.२० बजे साउथ गाडराखेडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रोहित पिता ओंकारलाल (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपए कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ११ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०५ मार्च २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दौलताबाद खजराना निवासी इमरान पिता मोहम्मद शाह (२०), परदेषीपुरा निवासी जगदीष पिता षिवलाल (३०), आषाराम नगर निवासी अब्दुल वजीद पिता अब्दुल रषीद (५२) तथा मुमताज बाग कॉलोनी इंदौर निवासी कौषल पिता सुदंरलाल (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू तथा ०३ छुरे बरामद किये गये।
                पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को १८.२० बजे निरंजनपुर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नई बस्ती निरंजनपुर निवासी राजू पिता लालसिंह अहिरवार (२५) तथा संजू पिता इंदरसिंह अहिरवार (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
               पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को १०.०० बजे नौलखा बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शुक्ला नगर इंदौर निवासी मोनू पिता अजय खंडारे (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को २२.३० बजे सुखलिया इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ११९ मारूती नगर इंदौर निवासी अर्जुन पिता भागीरथ (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को ०१.२० बजे इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी संतोष पिता रामदास शाहू (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को २०.०० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रंजीत पिता बाबूलाल (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
              पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को ११.३० बजे राउखेडी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कान्हा उर्फ हरीकिषन पिता नागराज (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 4, 2011

६१९ वाहनों पर ४२,८०० रूपये अर्थदण्ड,

इंदौर ४ -मार्च-२०११ - यातायात उप पुलिस अधीक्षक पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के लगभग सभी प्रमुख जैसे पलासिया चौराहा, गॉधी चौक चौराहा, हाईकोर्ट तिराहा, नौलखा चौराहा, व्हाईट चर्च चौराहा, यषवन्त चौक चौराहा, प्रताप चौक चौराहा तथा टॉवर चौराहे पर स्टाप लेन का उल्लंघन करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों पर विषेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
            यातायात विभाग व्दारा आज की गयी कार्यवाही  के अन्तर्गत कुल ६१९ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ४२,८०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया है । जिसमें ४५७ वाहन चालकों व्दारा स्टॉप लेन का उल्लंधन करने पर ,१४५ वाहन रॉग पार्क,३ वाहन चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर ४ यात्री वाहन बिना वर्दी धारण किये लोक परिवहन वाहन चलाते पाये जाने पर,६ चालान दुपहिया वाहन पर तीन सवारी  चलते पाये जाने पर,२ वाहनों की नम्बर प्लेट नियमानुसार नहीं होने पर,१ बिना लायसेन्स,१ तेजगति से वाहन चलाने पर इनके चालान किये गये है ।
             आज की कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा ३ टाटा मैजिक वाहन तथा ५ सिटी वेन वाहन मुख्य मार्ग पर खड़े होकर यात्रियों को चढ़ाने/उतारते जिससे यातायात अवरूध्द होने की स्थिती में  इन वाहनों को जप्त कर न्यायालय कार्यवाही हेतु इनके चालान किये गये ।

सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित


इन्दौर -दिनांक ०४ मार्च २०११ - पुलिस कन्ट्रोलरूम के सभागार मे आज दिनांक ०४/०३/२०११ को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मंजुलता खत्री, उप पुलिस अधीक्षक लाईन पी.बी. सलोकी, रक्षित निरीक्षक गोविन्दविहारी रावत , निरीक्षक रेडियो सुभाषसिंह के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉफ द्वारा सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों जिसमे उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त आर. पी. निगम, एस.एस.तोमर, सउनि पद से सेवानिवृत ओंकारसिंह बुंदेला, सुबेदार (एम) पद से सेवानिवृत्त रमेषचंद रघुवंषी, प्रआर पद से सेवानिवृत्त धावर, प्रतापनारायण, षिवकुमार, गब्बूलाल, मोहम्मद इदरीष, शहीद मोहम्मद, रमेषचंद्र, नर्मदाप्रसाद, रविषंकर, प्रकाष, प्रेमचंद्र, रामगोपाल, कृष्णपालसिंह भदौरिया को  फूलमाला पहनाकर स्वागत कर विदाई दी ।
              वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृतिस्वरूप  प्रतीक चिन्ह दिये गये। कार्यक्रम का संचालन उपपुलिस अधीक्षक लाईन पी.बी. सलोकी द्वारा किया गया।

नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन



इन्दौर -दिनांक ०४ मार्च २०११- इंदौर जिले की नगर एवं ग्राम रक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन एवं प्रषिक्षण षिविर संगंम पैलेस में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री.डी. श्रीनिवास राव एवं प्रांतीय संयोजक श्री दीपक तिवारी ने की । जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व कुमार सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन, सभी नगर पुलिस अधीक्षक तथा थाना प्रभारी एवं जिला संयोजक रमेष शर्मा, सुधीर एरन, परमजीत सिंह छाबडा, जिला प्रवक्ता अमरजितसिंह सूदन एवं दो हजार नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य अपनी यूनिफार्म में उपस्थित हुए।
        दीप प्रजव्वलन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला संयोजक रमेष शर्मा ने नगर सुरक्षा समिति द्वारा इंदौर जिले में किये जा रहे कार्यो का उल्लेख किया तथा सभी सदस्यो से रात्री गस्त एवं अपराधियो को पकडवाने में पुलिस की मदद करने का सहयोग देने को कहा।
        श्री सुधीर एरन ने शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाये आम जनता को पहुॅच रही है या नही पहुॅच रही है इस पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को नियमित रूप से निगरानी रखने को कहा तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज रहने हेतु कहा कि ऐसा कोई गलत कार्य न किया जाये जो रिष्वत देकर पूरा करे, जो भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है।
        परमजीतसिंह छाबडा ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो को संप्रदायिक सोहार्द बनाये रखने एवं अपराधो पर नियत्रंण रखने हेतु बताया।
        प्रांतिय संयोजक श्री दीपक तिवारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैने नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यो को और अधिक अधिकार संपन्न करवाने हेतु बिडा उठाया है जब तक वो अधिकार प्राप्त नही हो जाते तब तक मै नंगे पैर रहकर ही सेवा करूंगा। प्रदेष के हर जिले के सम्मेलन में उपस्थित हो रहे श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेष में सबसे अच्छा सम्मेलन मुझे इंदौर का लगा और यहॉ के सदस्य जैसे यूनिफार्म और अनुषासन के साथ इतनी बडी संख्या मे उपस्थित हुए है ऐसा मुझे प्रदेष के अन्य जिलो में देखने को नही मिला। आगामी २५ अप्रेल २०११ को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेष स्तर के सम्मेलन में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यो को कार्य में आ रही बाधाओ का समायोजन शासन के समक्ष कराया जायेगा। शासन की ओर से सदस्यो का तीन लाख का बीमा एवं आर्म्स लायसेंस मे छूट, शासकिय नौकरी में कृपांक दिये जा रहे है जो एक सराहनीय कदम है।
        नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय ने अपने उद्बोधन में नगर सुरक्षा समिति को और सषक्त करने का लक्ष्य रखा। सदस्यो की संख्या बढाने को कहा, सदस्यो को सक्रिय करने के लिये निरंतर बैठक आयोजित कर आपसी समायोजन स्थापित कर अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियो को पकडवाने में सहयोग, रात्री गस्त चल समारोह, सांप्रदायिक सोहार्द बनाये रखने में सहयोग देने को कहा।
        पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मै मध्यप्रदेष में सबसे अच्छा कार्य इंदौर में ही देख रहा हूॅ, यहॉ के सदस्यो में कार्य करने की जो इच्छा शक्ति है वह अन्य जिलो मे देखने को नही मिली। सदस्यो को पुलिस की भर्ती में भी नगर सुरक्षा समिति के अलग से नंबर दिये जा रहे है जो बहुत ही प्रषंसनीय बात है । थाना स्तर पर सदस्यो का भी एक रजिस्टर रखा जाये जिस प्रकार पुलिस कर्मचारियो की तैनाती थाने पर लेख की जाती है उसी प्रकार नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो की भी तैनाती थानो पर रखी जावे एवं उनके रात्री गस्त का एक रजिस्टर रखा जावे । प्रत्येक सदस्य सप्ताह में एक दिन रात्री को ४-५ घंटे रात्री गस्त कर अपनी कॉलोनी को सुरक्षित कर पुलिस को सहयोग दे। ड्यूटी में जाने के दौरान सदस्यो को ड्यूटी सर्टिफिकेट भी जारी किये जाये। इंदौर के सदस्य पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर चौराहे पर मुझे मिलते है तो बडा हर्ष होता है।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन में कहा कि इंदौर के नगर सुरक्षा बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है और इंदौर शहर के अपराधिक तत्वो को पकडवाने में बराबर सहयोग करते रहे यह अभियान जारी रहेगा। अगर किसी व्यक्ति की अपराधिक गतिविधीयो में संलग्नता पायी जाये तो उसकी सूचना मुझे व कंट्रोल रूम को दे उनकी सूचना गोपनिय रखी जावेगी।
३० सितम्बर २०१० अयोध्या विवाद पर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेष के संदंर्भ में पुलिस के साथ कानून व्यवस्था में सहयोग करने वाले दो हजार सदस्यो का प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेष शर्मा ने किया, आभार नगर पुलिस अधीक्षक जूनी बिट्टू सहगल ने व्यक्त किया।

दुकान के गल्ले से नगदी रूपये चुराते हुए बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ मार्च २०११- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १०.२० बजे कमलेष पिता सत्यनारायण सोनी (४८) निवासी १३ नलियाबाखल इंदौर की रिपोर्ट पर ८७/१ रामगंज जिंसी इंदौर निवासी संतोष पिता मांगीलाल वर्मा के विरूद्ध धारा ३८०,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०३ मार्च २०११ के ०८.०० बजे फरियादी कमलेष की तम्बोली बाखल स्थित दुकान के गल्ले से मौका पाकर आरोपी संतोष वर्मा ने नगद रूपये चुरा लिये थे, जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर आसपास के लोगो की ममद से मौके पर ही पकड लिया गया।
        पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी संतोष पिता मांगीलाल वर्मा निवासी ८७/१ रामगंज जिंसी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१४ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १४ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थायी, ०१ फरारी, ६६ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०४ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १० स्थायी, ०१ फरारी, ६६ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १५ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ मार्च २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले सरवन, मनीष, कैलाष तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १०९० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १९.०० बजे गोमा की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले विक्रम, फूलचंद्र तथा जगदीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को विजयनगर थाना क्षेत्रांतर्गत सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले स्कीम नं. ५४ इंदौर निवासी ब्रजेष उर्फ बंटी पिता कन्हैयालाल राय (२६), प्रकाषचंद्र सेठी नगर निवासी भगवान पिता उमराव तथा आकाष पिता भगवानलाल सेन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३५० रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १४.०० बजे डकाच्या जंगल से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले सत्यनारायण पिता माधु, घनष्याम पिता मुन्नालाल, सतीष पिता मोहनलाल तथा दुलेसिंग पिता निर्भयसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५० रूपए, तीन मोबाईल तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १७.३५ बजे भोई मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले कृष्णपुरा इंदौर निवासी राजेष पिता हनुमान वर्मा (३३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २७० रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ मार्च २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को २१.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवश्री टॉकिज के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले चितावद काकड निवासी राजू पिता पप्पू बंजारा (२१) तथा श्रीराम नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता षिवराम पाटिल (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६०० रूपए कीमत की ४५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को सदरबाजार से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १० कुम्हारखाडी निवासी गोलू पिता मायाराम प्रजापति (२०) तथा १६८ बक्षीबाग निवासी विकास पिता छगनलाल गौड (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५७० रूपए कीमत की ४२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १२.१५ बजे माली मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नलिया बाखल निवासी पुरूषोत्तम पिता मोहनलाल दुबे (५५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपए कीमत की ३६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को २१.२० बजे गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यादव नगर निवासी गणेष पिता ओमप्रकाष कुमावत (१९) तथा कमलेष पिता किषनसिंह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२५० रूपए कीमत की ३८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १४.३० बजे निहालपुरा मुंडी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले उमराव पिता तुकडिया (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा नाले के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गौरीनगर इंदौर निवासी गोलू पिता कैलाष रावत (१९) तथा रूपनगर इंदौर निवासी सोनू पिता नवलसिंह (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०३ मार्च २०११ को १४.०० बजे रेती मंडी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पिपरानी जिला धार निवासी कैलाष पिता अमरसिंह भील (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 3, 2011

नगर सुरक्षा समिति का प्रषिक्षण षिविर कल दिनांक ०४ मार्च २०११ को संगंम पैलेस भवरकुऑ पर आयोजित होगा

इन्दौर -दिनांक ०३ मार्च २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मनोज राय ने बताया कि दिनांक ०४ मार्च २०११ को नगर सुरक्षा समिति का प्रषिक्षण षिविर संगंम पैलेस राजीव गांधी चौराहा भवरकुऑ इंदौर पर रखा गया है । नगर सुरक्षा समिति के जिला प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिये श्री दीपक तिवारी प्रांतिय संयोजक भोपाल विषेष रूप से भाग लेगें। सेमिनार में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव एवं सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपने-अपने विचार रखेंगे एवं साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग, आपदा प्रबंधन एवं सद्भावना पर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यो के कर्तव्यों के निर्वाह पर जानकारी देंगे। प्रषिक्षण षिविर सुबह १०.०० बजे से प्रारंभ होगा।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ मार्च २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ के १४.२० बजे १३९ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी धर्मराज उर्फ धनराज पिता षिवनारायण (४०) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी धर्मराज उर्फ धनराज एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक ०४ फरवरी २०११ से तीन माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी धर्मराज उर्फ धनराज पिता षिवनारायण (४०) निवासी रूस्तम का बगीचा इंदौर को ०२ मार्च २०११ को १३.३५ बजे लाला का बगीचा बडा कुऑ इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआयजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थायी, १६ गिरफ्तारी व ४९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को ०३ स्थायी, १६ गिरफ्तारी व ४९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ११ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ मार्च २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलाई नाका दुर्गा ढाबे के पीछे ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले किषोर, मनोज, षिवराम, शंकरलाल, राजू तथा विनोद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६८० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को ११.३० बजे दत्त नगर रेती मंडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले सुनिल, संजय, संतोष तथा रमेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १६.०० बजे पंचायत चौक हरसोला से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले श्रीराम कॉलोनी गुर्जरखेडा निवासी राकेष पिता पूनमचंद्र लोधी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ मार्च २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झुग्गी झोपडी स्कीम नं. ७१ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सुदामानगर इंदौर निवासी सचिन पिता फतेसिंह (२८) तथा अनिता पति दिलीप बलाई को पकडा। इसी प्रकार रामानंद नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले भोला उर्फ पंकज पिता रामचंद्र (२६) तथा गंगानगर इंदौर निवासी सचिन पिता बसंत खटीक (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६ हजार ५०० रूपए कीमत की ७०० क्वाटर शराब बरामद की गई ।
               पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले अहिरखेडी निवासी दमडिया पिता दीपला (३०), संजय नगर राऊ निवासी आत्माराम पिता भंवर भील (४५), रंगवासा निवासी रेषमबाई पति पीराजी (७०) तथा न्यू भीम नगर इंदौर निवासी राजेष पिता पुरूषोत्तम (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६४० रूपए कीमत की ७८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १८.०० बजे ग्राम धर्माट से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अंतरसिंह पिता शोभाराम (५१) तथा खंजरखेडा निवासी महेष पिता सत्यनारायण (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ३२ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
               पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १३.१५ बजे तिल्लोर रोड रालामंडल बायपास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दीपक पिता मंसोर को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ मार्च २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आलोक नगर इंदौर निवासी मोहन पिता नारायण बलाई (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
              पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १६.१५ बजे एमआर-१० इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २०७ सुदंर नगर मेनरोड इंदौर निवासी राजेष पिता पीरूमल भामी (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को २०.१० बजे जल्ला कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले साबिर पिता अब्दुल शाह उर्फ बाबू शाह (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१  तलवार बरामद की गई।
               पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को १३.१५ बजे ट्रांसपोट नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८ गुलाब नगर भवरकुऑ इंदौर निवासी नरेष पिता गोविंद (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०२ मार्च २०११ को २२.३० बजे स्कीम नं. ५१ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले वैष्णव विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार पिता रामस्वरूप यादव (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 2, 2011

चोरी की ०५ कारो सहित आरोपी गिरफ्तार करीब १० लाख रूपये से अधिक का मश्रुका बरामद

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोजसिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी भवरकुऑ आनंद यादव व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक केषवसिंह कुषवाह, आरक्षक प्रदीप, नीरज, अनिरूद्व तथा कल्याण को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि सपना संगीता के पास ऑटोडील पर एक व्यक्ति कार बेचने के लिये खडा है संभवतः कार चोरी की हो सकती है।
                मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान अग्रवाल ऑटो डील सपना संगीता के पास पहुॅचकर देखा तो बताये गये हुलिया का एक व्यक्ति संदिग्ध दिखायी दिया जो कार बेचने की फिराक में खडा था। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा तथा कार के संबंध में कागजात मांगने पर संतोषजनक जवाब नही दे पाया , सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त कार चोरी की होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछते इसने अपना नाम परमजीतसिंह उर्फ पम्मी पिता भूपेन्द्र सिंह खालसा (३९) निवासी ३९ प्रताप नगर का बताया  । विस्तृत पूछताछ करने पर इसकी निषादेही पर पुलिस द्वारा चोरी की मारूती कार नं. यूपी-९३/जे/५५८८, होण्डासिटी कार नं. सीएच/०३/आर/९१४०, एक स्कार्पियो कार नं. एचआर-५५/सी/९६७९, एक सेन्ट्रो कार न. यूपी-६३/एच/५८०० तथा एक टाटा सफारी नं. यूपी-३०/जे/७००० कुल कीमती करीबन १० लाख रूपये की धारा ४१(२) १०२ जा.फौ. तथा ३७९ भादवि में बरामद की गई।
                 पुलिस भवरकुऑ द्वारा आरोपी परमजीतसिंह उर्फ पम्मी पिता भूपेन्द्र सिंह खालसा (३९) निवासी ३९ प्रताप नगर को गिरफ्तार कर उक्त पॉचो कार जप्त की गई तथा आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उसे जेल दाखिल किया गया है।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ के १६.०० बजे इन्द्रानगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता मेकुलाल (३०) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी नरेन्द्र पिता मेकुलाल एक सूचीबद्ध बदमाश है, इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक १० मई २०१० से एक वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी नरेन्द्र पिता मेकुलाल (३०) निवासी इन्द्रानगर इंदौर को ०१ मार्च २०११ को १४.०० बजे इन्द्रानगर इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस लसूडिया द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

२७ आदतन ३६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २७ आदतन तथा ३६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थायी, ३५ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को ०८ स्थायी, ३५ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १५ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हंस ट्रेवल्स के पास तुकोगंज इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले मोहम्मद इस्माईल, इरफान, रफीक, इमरान तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १९.३० बजे पीएस सेक्टर बगीचा विजयनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले कैलाष, मुकेष, विषाल तथा ओमप्रकाष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७२० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २०.३० बजे झाबुआ टॉवर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले इषाक, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद सोहेल तथा मुनव्वर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २०.४५ बजे कडावघाट इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले यही के रहने वाले कमलाउद्दीन पिता जलालुद्दीन (३०) तथा हाटपिपल्या निवासी शांतीलाल पिता जगन्नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८४० रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए ११ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २२.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गीतानगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले चंदूवाला रोड चंदननगर इंदौर निवासी नम्मू उर्फ नईम पिता हबीब कुरैषी (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार ५०० रूपए कीमत की ३५० क्वाटर शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १६.४५ बजे ६७ लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मदन पिता मूलचंद्र सोनकर तथा उषाबाई पति जीवन सोनकर (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२०० रूपए कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १८.०० बजे जूनारिसाला इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेष पिता लक्ष्मणसिंह (२९) तथा बक्षीबाग इंदौर निवासी दिलीप पिता अमरसिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६३० रूपए कीमत की ४३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २०.५५ बजे घनष्याम दास नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अन्नू उर्फ अनिल पिता बालकिषन मराठा (२०) तथा संजू उर्फ संजय पिता नारायण हरीजन (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपए कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
             पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १०.३० बजे लोधी मोहल्ला कोदरिया से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले गणेष पिता लक्ष्मण लोधी (४८) तथा गांगला खेडी निवासी रणजीत पिता कन्हैयालाल बगाना (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपए कीमत की १० लीटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १९.३० बजे कोदरिया महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले पीठरोड महूॅ निवासी भगवान पिता जगन्नाथ यादव (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित १६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०२ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अजय पिता भैयालाल निवासी ७५२ कुलकर्णी का भट्टा इंदौर, अजय पिता राजकुमार निवासी शीलनाथ कैम्प, मनोज पिता हरीराम (२९) निवासी १२० खातीपुरा इंदौर, विनोद पिता सियाषरण (२२) निवासी सदर, पप्पू पिता रामलाल धोबी (२०) निवासी सदर, गोविंद पिता हरीराम शाहू (२६) निवासी न्यू गौरीनगर इंदौर तथा पवन पिता रमेष शर्मा (२८) निवासी रूपनगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०५ छुरे, ०१ चाकू तथा ०१ तलवार बरामद की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मरीमाता चौराहा इंदौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दुर्गा कॉलोनी इंदौर निवासी राकेष उर्फ राकू पिता भगवंत मराठा (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गंडासा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले जय पिता गोविंद (२२) तथा भागीरथपुरा इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता गणेष (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
            पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १४.२५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्द्रानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता मेकुलाल (३०) तथा स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी भूपेन्द्र उर्फ मुखी पिता गुरूप्रसाद अग्निहोत्री (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
             पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिली महादेव नगर इंदौर निवासी नादिरा पति कृष्णा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर से राजेन्द्र नगर नाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विजय पैलेस निवासी शकील पिता सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०१ मार्च २०११ को १३.२५ बजे हवाबंगला चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामानगर इंदौर निवासी अंषुल पिता अषोक यादव (१९) तथा घनष्यामदास नगर इंदौर निवासी रजनी पिता रमेष हरीजन (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 1, 2011

डालर मार्केट मोबाईल व्यवसायी की हत्या के प्रयास का पर्दाफाश, १० हजार रूपये ईनामी प्रकरण के २ मुख्य आरोपी क्राईम ब्रांच ने पकड़े


इन्दौर - दिनांक ०१ मार्च २०११- पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि थाना एमजीरोड क्षेत्र स्थित डालर मार्केट में दिनांक २६ फरवरी २०११ को मोबाईल व्यवसायी बॉबी पिता रमेशचंद सिंह नि-लोकमान्यनगर इंदौर को मोबाईल वापिस करने की बात पर अज्ञात चार बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर किया गया था जो मिस फायर हो जाने से मोबाईल व्यवसायी बाल-बाल बच गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतारसी की जिम्मेदारी क्राईम ब्रांच को सौंपी गई थी।
        क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध महेश चंद जैन ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पतारसी करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जितेन्द्रसिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं उनकी टीम के आरक्षक दीपक पंवार, रज्जाक खान, रविंदसिंह, दिनेश सरगैया, प्रेमचंद्र प्रजापति एवं थाना प्रभारी एमजीरोड दिलीप गंगराडे को उक्त कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा घटना दिनांक से ही लगातार सतत रूप से लगकर आरोपियों के संबंध में फरियादी एवं मुखबिरों से चर्चा की तो यह जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में प्रयुक्त पेशन मोटरसायकिल जिसके मास्क पर जी लिखा था वह गौरव नाम का लडका चलाता हैं जो गौरी नगर में रहता है। सूचना पर गौरी नगर क्षेत्र में गोपनीय रूप से लगकर गौरव के संबंध में और विस्तृत जानकारी प्राप्त की तो जानकारी मिली कि घटना पश्चात गौरव ग्वालियर फरार हो गया है जो आज बस से आने वाला है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ग्वालियर से आने वाली बसों की जानकारी प्राप्त कर निगरानी रखी। विजय नगर के पास टीम द्वारा गौरव की घेराबंदी की गई तथा बस से उतरते ही मुखबिर द्वारा पहचान उपरांत गौरव को गिरफ्तार किया गया। गौरव से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम गौरव पिता रामभरत राजावत नि-न्यू गौरी नगर, इंदौर होना बताया गया। उसकी निशानदेही पर ३१५ बोर का लोडेड देशी कट्टा व पेशन मोटरसायकिल उसके गौरीनगर स्थित घर से बरामद किया गया तथा बताया कि डालर मार्केट से वह नोकिया ११०० मोबाईल खरीदकर ले गया था जिसमें कुछ खराबी आ जाने से वापस करने दुकान पर गया था जिस पर दुकानदार से उसका विवाद हुआ, फिर वह अपने साथी १. संतोषसिंह भदौरिया पिता विश्वनाथसिंह नि-गौरीनगर, इंदौर २. सतीष पिता हरीराम चौहान नि-गौरीनगर, इंदौर तथा ३. मुनेन्द्र पिता विचित्र सिंह भदौरिया नि-न्यू गौरी नगर, इंदौर को साथ लेकर दुकानदार के पास गया तथा गौरव ने ३१५ बोर का कट्टे से दुकानदार पर फायर किया जो मिस फायर हो जाने से नही चला। पूछताछ पश्चात टीम द्वारा घेराबंदी कर गौरी नगर से सह आरोपी संतोषसिंह भदौरिया को भी पकडने में सफलता प्राप्त की। घटना में प्रयुक्त गौरव की पेशन मोटरसायकिल भी बरामद कर ली गई। आरोपी सतीष चौहान तथा मुनेन्द्र भदौरिया की तलाश की जा रही है। प्रकरण का पर्दाफाश कर आरोपीयों को पकडने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर द्वारा १००००/- रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपियों को थाना एमजीरोड सुपूर्द किया गया है।

५९ आदतन ४४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ५९ आदतन तथा ४४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थायी, ६२ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १२ स्थायी, ६२ गिरफ्तारी व १४७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले १३ व्यक्ति गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ मार्च २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू भीम नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले विक्रम, श्याम, शांताराम तथा ब्रजेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १७.०० बजे चंदूवाला रोड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले कामिल, रषीद, नजीर तथा चुन्नू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२७० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १८.३० बजे पंचम की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले योगेष तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२० रूपए तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १५.४५ बजे भागीरथपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले यही के रहने वाले हरीष पिता रामजीलाल (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२१५ रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को १६.४५ बजे मरीमाता चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले सिकंदराबाद कॉलोनी निवासी शब्बीर पिता मोहम्मद अली (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०२ रूपए तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के ३२ प्रकरण दर्ज, करीब १७ हजार ३५० रूपये कीमत की ७८७ क्वाटर, १४ लीटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर-दिनांक ०१ मार्च २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के ३२ प्रकरण दर्ज किये गये। पुलिस द्वारा आरोपियो के कब्जे से करीब १७ हजार ३५० रूपये कीमत की ७८७ क्वाटर व १४ लीटर देषी षराब बरामद की गई।
           पुलिस व्दारा सभी आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है ।       

अवैध हथियार सहित ३९ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०१ मार्च २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विक्की पिता रामचंद्र ठाकुर (१९) निवासी मारूती नगर, विजय पिता सीताराम यादव (२०) निवासी आदर्ष मौलिक नगर इंदौर, राहुल पिता मल्हारी (२०) निवासी सदर, सुरजीत पिता हुकुमसिंग विराट (१९) निवासी रविदासनगर इंदौर, दिग्विजयसिंह पिता विरेन्द्रसिंह प्रताप (२६) निवासी लवकुष विहार, विरेन्द्र पिता जगदीष (२४) निवासी रूपनगर इंदौर, विनय पिता जयप्रकाष (२७) निवासी शीलनाथ कैम्प इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०४ चाकू, ०१ कटार तथा एक पिस्टल मय दो राउन्ड बरामद की गई।
              पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेषीपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बबलू पिता रामप्रसाद ठाकुर (३०) निवासी पाटनीपुरा इंदौर, विजय पिता मधुकर मराठा (२८) निवासी ४७/११ लालगली परदेषीपुरा, राजू पिता हरीभाऊ मराठा (३४) निवासी २०७ शंकर कुम्हार का बगीचा, पप्पू नाईट्रा उर्फ नरेष पिता दौलतसिंह (२३) निवासी नंदानगर इंदौर तथा राहुल पिता दिलीपसिंह (१९) निवासी दुबे की चाल इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०३ चाकू, ०१ छुरा तथा ०१ पिस्टल मय जिंदा राउन्ड बरामद किया गया।
              पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजू पिता भारतमल (२४) निवासी मुखर्जीनगर इंदौर, अजय पिता जोसफ (२१) निवासी भगतसिंह नगर, जगदीष पिता गणपत सेन (३०) निवासी महाराणाप्रताप नगर इंदौर तथा गब्बर पिता रामदत्त यादव (३६) निवासी भागीरथपुरा इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०३ चाकू तथा ०१ खंजर बरामद किया गया।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पप्पू पिता बाबूलाल कोरी, सरदार पिता मदनलाल, पवन पिता केषरसिंह, दिलपुकार पिता वजीरषाह, मुन्ना उर्फ मनीष खरे पिता भगवान, कालू उर्फ आषीक पिता मोहम्मद जफर, राजू पिता मुरलीधर तथा फिरोज पिता बाबू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०५ छुरे, ०२ चाकू तथा ०२ गंडासे बरामद किये गये।
               पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पे्रम काला, कोदर पिता ओंकारलाल, कालू उर्फ सूरज, बंटी पिता पूरणसिंह, गोलू उर्फ सुरेष तथा निरंजन पिता छोटेलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०६ चाकू बरामद किये गये।
               पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले श्रद्वाश्री निवासी धर्मेन्द्र उर्फ पप्पू पिता देवीसिंह (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा ३१५ बोर मय ०१ जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मनीष उर्फ काली पिता सच्चिदानंद को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
                 पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भारत पिता किषन कंजर तथा मुक्कू उर्फ मुकंदर पिता नमता को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू तथा ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बंगु पिता भीकाजी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
              पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बबलू पिता सुनील चौहान को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोविंद पिता बलराम (१९) निवासी काटाफोड देवास को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
               पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुकोगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राकेष पिता कुवरसिंह (२०) निवासी नरवली जिला धार तथा मुकेष पिता रामसिंह (२७) निवासी आजाद नगर इंदौर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ तलवार बरामद की गई।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।