Wednesday, August 20, 2014

ऑनलाईन बैंकिग के माध्यम से लगभग 09 लाख रूपयें की ठगी करनेवाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी इंदौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि नेट बैंकिग के माध्यम से लगभग 09 लाख रूपयें की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर 04 आरोपियों को गिरफ्‌तार करने में इंदौर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
          दिनांक 5 जून 2014 को अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिलीप जोशी के आय.सी.आय.सी.आय. बैंक खाते से 8,85,700-00 रूपयें की ऑनलाईन धोखाधडी की गई थी। जिस पर से थाना अन्नपूर्णा इन्दौर पर अपराध क्रमांक 578/14 धारा 420 भादवि एवं 66-डी आय.टी.एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया था। जिसमें पाया गया कि आवेदक के बैंक खाते सें 4 बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया था जिसमें दो बैंक खाते मुम्बई के थे । उक्त प्रकरण की विवेचना के लिये अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विनय पाल द्वारा क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना अन्नपूर्णा के अधिकारियों की विशेष टीम गठित की जाकर मुम्बई रवाना की गई थी।  
टीम द्वारा मुम्बई में कडी मेहनत के उपरांतलालबहादुर पिता ननकूराम शर्मा निवासी 103 शिवशक्ति हाउसिंग सोसायटी, के.जी.मार्ग, प्रभादेवी मुम्बई को गिरफतार किया गया जिसके खाते में रूपयें 5 लाख ट्रांसफर किये गये थे। साथ ही इस धोखाधडी वाले बैंक खाते को खोलने में मदद करने वाले गिरोह के एक अन्य सदस्य जगदीश शर्मा पिता मनसुख शर्मा निवासी रामदेव शर्मा की चाल, यादव नगर, जोगेश्वरी वेस्ट मुम्बई को भी गिरफतार किया गया। 
इस खाते से 9 चेक एवं एटीएम से पैसा आहरणों करने वालो के वीडियों फुटेज प्राप्त करने के उपरांत मुम्बई की लोखंडवाला एवं मालाड शाखा से फर्जी पैनकार्ड के आधार पर 1,00,000-00 रूपयें आहरण करने वाले की पहचान करते हुए टीम द्वारा बोरीवली वेस्ट मुम्बई में उसके निवास पर दबिश दी जाने पर पाया गया कि, संदिग्ध द्वारा 20 वर्ष पूर्व के वोटर आय.डी. के आधार पर पैन कार्ड बनवाया था जो कई वर्षो से मकान बेचकर कही चला गया है। टीम द्वारा कडी मेहनत करते हुए नवी मुम्बई के गोठीवली थाना रबाले से आरोपी हरीश पिता गिरधारीलाल रामचंदानी निवासी फलेट नं. 501 धानुश्री बिल्डिंग, गोठीवली थाना रबाले नवी मुम्बई को गिरफतार किया गया, जिसके कब्जे से पैसा आहरणकरने में प्रयुक्त किशोर भगवानदास मेलवानी के नाम का फर्जी पैन कार्ड भी बरामद किया गया। टीम द्वारा उस पैन कार्ड की जानकारी प्राप्त करते पाया गया कि, भारतीय स्टेट बैंक कानपुर रोड शाखां  लखनऊ में भी इसी नाम से एक खाता खोला गया था जिसमें कई जगहों से पैसा आने एवं आहरण होने पर रूपये 12 लाख के ट्रांजेक्शन को लेकर उस खाते को होल्ड किया गया था।
      आरोपी लालबहादुर शर्मा के बैंक खाते से पैसा आहरण करने वाले  गिरोह के एक सदस्य नजीर हुसैन अंसारी पिता शरीफ हुसैन अंसारी उम्र 30 साल निवासी मीरा देसाई रोड अंधेरी वेस्ट को काशी मीरा थाने के अपराध क्रमांक 234/14 धारा 420, 467, 468, 470,471 भादवि में गिरफतार किया गया है। 
टीम द्वारा इस गिरोह के एक प्रमुख सदस्य आकाश पिता हरीश रामचंदानी उर्फ नरेश चैनानी निवासी घनसोली गांव के ठिकाने पर दबिश दिये जाने पर परिवार सहित फरार हो गया। हरीश रामचंदानी उर्फ अंकल से प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम द्वारा इस गिरोह के अन्य सदस्य रॉबिन निवासी मालाड वेस्ट मुम्बई की पतारसी करने पर फरार हो गया।
टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए श्री सांई दिगम्बर बिल्डर्स एवं डेवलपर्स केसुरेश पिता बाबूलाल जोशी निवासी गजराज कॉम्पलेक्स निवासी दिवा जिला ठाणे को गिरफतार किया गया जिसके खाते में 1,00,000-00 की राशि ऑनलाईन ट्रांसफर की गई थी। इस खाते में से राशि का आहरण एटीएम द्वारा करने में मुम्बई पुलिस के भूतपूर्व सिपाही की भूमिका संदिग्ध है टीम द्वारा तलाश करने पर वह फरार हो गया। 
इस गिरोह का पर्दाफाश करने व आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल, सउनि (अ) अमित दीक्षित, थाना अन्नपूर्णा के उप निरी. के.पी. पाराशर, प्र.आर0 राकेश सिंह चौहान एवं अपराध शाखा के प्र.आर. चन्दरसिंह, आर.सुभाष, तथा आर. जितेन्द्र सेन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

स्कीम नं. 140 के पास पाईप में से मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल का खुलासा

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014-पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 16.08.14 को थाना कनाड़िया अन्तर्गत स्कीम नं. 140 के पास पावर हाउस के पीछे बने गार्डन स्थित पाईप में फंसी मिली अज्ञात लाश की शिनाखत एवं उसकी हत्या कर लाश छुपाने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अज्ञात मृतक की शिनाखत उत्तम कुमार पिता शंकर राव (45) निवासी लक्ष्मीनगर हैदराबाद के रूप में हुई है।
  दिनांक 16.08.2014 को सूचनाकर्ता राजेश पिता प्रभूलाल नकवाल निवासी पिपल्याहाना इन्दौर ने थाना कनाड़िया को सूचना दी कि, स्कीम नं. 140 के पास पावर हाउस के पीछे बने गार्डन स्थित सीमेंट के पाईप में किसी अज्ञात की लाश फंसी है। जिस पर से थाना कनाड़िया पर मर्ग क्रं29/14 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच प्रारम्भ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री रामजी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री एम.एस. जैदी तथा एफ.एस.एल. प्रभारी डॉॅ. एस.के. शर्मा द्वारा बारिकी से घटना स्थल कानिरीक्षण कर थाना कनाड़िया के पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए गए। घटना स्थल के निरीक्षण एवं मृतक की पीएम रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201 भादवि का प्रकरण कायम किया गया। 
 उक्त प्रकरण में पुलिस को अज्ञात आरोपियों का पता लगाना जितना चुनौतीपूर्ण था, उससे भी ज्यादा अज्ञात मृतक की पहचान चुनौतीपूर्ण था। अतः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटना स्थल के बारिकी से निरीक्षण करने पर घटना स्थल से लाश के पास से कोल्हापुरी प्रिंट का चादर तथा प्लास्टिक का बैग जिस पर क्रिस्टल शुगर चोपड़ा मिल प्रिंट किया हुआ मिला था वैसा ही प्लास्टिक का बैग घटना स्थल से कुछ दूरी पर बने झोपड़े के पास से मिला, जिसके आधार पर वहां स्थित झोपड़े में रहने वालों के बारे में जानकारी निकाली गई तो ज्ञात हुआ कि वहां रहने वाले मोहन व प्रताप बलाई के घर पर तीन-चार दिन पूर्व रात में कोई मिलने आया था।  इस आधार पर उनकी झोपड़ी की तलाशी ली गई तो वहां पर से मोहन, प्रताप व उसके साथ रहने वाले दो और भाईयों में से कोई नहीं मिला, लेकिन उसकी झोपड़ी में से घटना स्थल पर से मृतक केपास मिलें कपड़े के चादर जैसा अन्य चादर मिला, जो इस अंधे कत्ल का महत्वपूर्ण सुराग बना। पुलिस द्वारा प्रताप के झोपड़े की निगरानी कर रही थी कि, दिनांक 18.08.14 को जब प्रताप उसकी झोपड़ी पर आया तो उसको पकड़कर, पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके गांव कारपुर जिला खण्डवा का सुरेश दिनांक 14.08.14 को रात को अपने साथ एक आदमी को लेकर आया था, जो उसकी झोपड़ी के बाहर ही सोया था, जिसने अपने साथ लाये साथी को मार दिया था तथा सुरेश के साथ उसका भाई कमल भी रात को भाग गया था।
उक्त जानकारी के आधार पर सुरेश की पतारसी की गई तो मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी सुरेश खण्डवा में है, जिसको पकड़ने के लिए उनि बघेल के नेतृत्व में गई टीम ने आरोपी सुरेश को रेल्वे स्टेशन खण्डवा से भागते हुए पकड़ा। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुरेश पिता मायाराम बलाई (40) निवासी कारपुर थाना पिपलोद जिला खण्डवा बताया तथा मृतक की हत्या करना स्वीकार किया। 
आरोपी सुरेश ने बताया कि वह कोहेफिजा भोपाल में अपनी बड़ी बेटी के साथ रहता है, उसकी पत्नि करीब 06 वर्ष पूर्व उसे छोड़कर अपने दो लड़के व एक लड़की कोलेकर हैदराबाद चली गई थी। सुरेश के साथ उसकी बड़ी बेटी रहती थी, जिसकी मई माह में शादी हुई है, जिसकी शादी में उसकी बेटी ने अपने बड़े भाई का पता कर लगाकर उसे हैदराबाद से बुलाया था, तब आरोपी को पता लगा कि उसकी पत्नि कहां रहती है। शादी के बाद आरोपी सुरेश अपने बडे़ बेटे के साथ अपनी पत्नि के पास हैदराबाद पहुचां, और वहां कुछ दिन रहा तब उसने देखा कि मृतक उत्तक कुमार का उसकी पत्नि के घर पर कुछ ज्यादा ही आना जाना है तो उसे अपनी पत्नि के साथ मृतक उत्तम के अवैध संबंध का शक हुआ, और उसने उसको मारने की योजना बनाई। आरोपी सुरेश के लड़के को सिर में गठान थी, जिसका उसने इन्दौर में ईलाज करवाने का कहकर, उत्तम कुमार को साथ लाया कि लड़के के ईलाज के बाद तुम इसे वापस हैदराबाद ले आना। आरोपी योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 13.08.14 को उत्तम कुमार को अपने साथ लाकर, उसके सामान व खुद के लड़के को अपने भतीजे विनोद के घर खजराना में छोड़कर, उत्तम को प्रताप के झोपड़े पर लाया। रात में वे प्रताप के झोपड़े के बाहर सोयें, तब उत्तम कुमार के सो जाने पर आरोपी सुरेश ने उसके सिर पर पत्थर पटकर कर हत्या कर दीतथा झोपड़े में सो रहे प्रताप के भाई कमल को साथ लेकर वहीं पास में स्कीम नं. 140 के पास पावर हाउस के पीछे बने गार्डन स्थित पाईप में लाश को फंसाकर चादर व प्लास्टिक बैग से छिपा दी, और दूसरे दिन अपने बच्चे को भतीजे के घर से लेकर खण्डवा भाग गया। आरोपी जब अपने बच्चे को लेकर खण्डवा से कहीं और जाने की फिराक में था कि पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.08.14 को खण्डवा रेल्वे स्टेशन से आरोपी को धरदबोचा। पुलिस द्वारा आरोपी सुरेश ने अपने भतीजे के यहां रखा मृतक का सामान जप्त कर लिया है तथा मृतक की लाश को छुपाने में आरोपी की मदद करने वाले कमल को भी गिरफ्‌तार कर लिया है।
इस संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कनाड़िया संजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाने के उनि बघेल, उनि जे.एस.चौहान, प्रआर. गोवर्धन, आर. देवेन्द्र, विजेन्द्र, योगेश, रामलखन तथा आर. विपिन का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। वरिष्ठ अधिकारीगणों द्वारा उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

03 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 193 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 193 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, फूटी कोठी गार्डन इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सुदामानगर इंदौर निवासी बाबूलाल पिता छोटेलाल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को 19.00 बजे, इमली बाजार इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सुभाष मार्ग इंदौर निवासी दयाराम पिता भागीरथ गौड़ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले दीपक पिता अजय डोंगरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को 19.05 बजे, भोई मोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मुन्ना उर्फ शशीकांत पिता लेखराज वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2014 को 19.30 बजे, सुखलिया तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नरवर काकड़ निवासी मनोज पिता बाबूलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से01 गंडासा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 19, 2014

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

22 गिरफ्तारी तथा 112 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को 22 गिरफ्तारी तथा 112 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मैकेनिक नगर भमोरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सतीश, अरूण, उत्तम, पिन्टू उर्फ पंकज सिंह, गोलू तथा विजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1540 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद कियेगये।
          पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को 12.00 बजे, बाजार चौक दतोदा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बलराम, भैरूसिंह, धर्मेन्द्र तथा सुरेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को 18.45 बजे, किला मैदान इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अमजद तथा सलमान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले रोहित पिता संतोष नरवरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, जूना रिसाला इंदौर से अवैधशराब ले जाते मिले महाराणाप्रताप नगर इंदौर निवासी भरत पिता रवि मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 18, 2014

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2014 को 01 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, देशी कलाली के पीछे लोहा मण्डी एवं गाड़ी अड्‌डा बगीचे के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें वीरू उर्फ विरेन्द्र, विजय, सोनू, शंकर, तेजकरण, अप्पी, विक्की तथाजीतू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3790 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2014 को 12.30 बजे, सब्जी मंडी चौराहा बड़ला खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मोहम्म्द इमरान तथा खालिद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3290 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2014 को 12.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पेमलपुर से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम बिछा थाना सरदारपुर जिला धार हाल ग्राम चिमनखेड़ी निवासी दीपक पिता वागजी भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2014 को 20.40 बजे, हॉट मैदान महूं  से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम नहारपुर थाना पेपरपुर जिला सुल्तानपुर उ.प्र. निवासी राजेश पितारामबहादुर यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 17, 2014

वरिष्ठ नागरिक परामर्श केन्द्र का शुभारंभ







इन्दौर -दिनांक 17 अगस्त 2014- सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत एवं पुलिस परिवार इंदौर द्वारा वरिष्ठजनों के हितार्थ आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक एवं अनूठी पहल करते हुये कार्यक्रम के मुखय अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री विपीन माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर वरिष्ठ नागरिक परामर्श केन्द्र का शुभारंभ आज दिनांक 17 अगस्त 2014 को पलासिया महिला थाना परिसर के समीप, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी, संस्था के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नागरिको की उपस्थिति में किया गया। प्रारंभ में श्री माहेश्वरी ने मॉ सरस्वती की मूर्ति को माल्या अर्पण के पश्चात्‌ दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात श्री माहेश्वरी, श्री राकेश गुप्ता का पुष्पहारों से स्वागत श्री ओ.पी. त्रिपाठी, सिनीयर सिटीजन पुलिस पंचायत के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री एस.के. सिंह, उपाध्यक्ष श्री एन.एस.जादौन, सचिव डॉ. आर.के. शर्मा, सहसचिव श्री के.के. बिड़ला, सदस्य श्री आनन्द श्रीवास्तव, पुलिस पंचायत के नोडल ऑफिसर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री राजेश सहाय, थाना प्रभारी पलासिया श्रीकुशवाह तथा अन्य वरिष्ठजनों के संगठनों से पधारे पदाधिकारियों आदि ने किया, स्वागत उद्‌बोधन श्री ओ.पी. त्रिपाठी जो कि संस्था के स्थापना से जुड़े रहे ने अवगत कराया कि पुलिस पंचायत की अवधारणा से स्थापना के वक्त पूर्व पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर सुश्री अनुराधा शंकर व उनके कुशल मार्गदर्शन में डॉ. प्रशांत चौबे पूर्व नोडल ऑफिसर ने सक्रिय भागीदारी निभाकर इसकी गतिविधियों को तथा वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में यह संस्था प्रगति करती जा रही है। इंदौर पुलिस परिवार और सिनीयर सिटीजन पुलिस पंचायत का यह एक संयुक्त प्रयास है, इसके महत्व व कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुये अगवत कराया कि वरिष्ठ नागरिक परामर्श केन्द्र प्रारंभ करने की प्रेरणा पुलिस महानिरीक्षक श्री विपीन माहेश्वरीजी ने दी। इस केन्द्र के माध्यम से समाज के अनुभवी समाज सेवकों विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त, अनुभवी, वरिष्ठ, रूची रखने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों के परामर्श व पुलिस विभाग के सहयोग से वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनकी समस्या के निराकरण में समुचित सहयोग मिलेगा। मुखय अतिथि श्री माहेश्वरीजी ने आयोजन व इसकी उपयोगिता कोवरिष्ठजनों की सुरक्षा एवं सम्मान व सेवार्थ मानवीय आधार पर एक ऐतिहासिक अनुठी पहल निरूपित करते हुये इसे एक सराहनीय एवं अनुकरणीय लोकोउपयोगी प्रयास बताया। सार्थक प्रयास सफल हो इस हेतु शुभकामनाए प्रेषित कर कार्यक्रम के अध्यक्ष पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ताजी ने इस संयुक्त सद्‌प्रयास को वरिष्ठजनों के हितार्थ अत्यधिक उपयोगी बताते हुए इसे कार्ययोजना को मूलरूप देने हेतु श्री माहेश्वरीजी की प्रेरणा, संरक्षण व रूचि तथा संस्था पदाधिकारी व सदस्यों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी सफलता हेतु विभाग द्वारा हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया तथा आशा व्यक्त कि वरिष्ठजनों की समस्या, समाधान व सुविधा के लिये ये केन्द्र उपयोगी होगा तथा सुभकामनाए प्रेषित की।
      कार्यक्रम का संचालन सीनियर सीटीजन पुलिस पंचायत व सिक्सटी प्लस वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व अमराई चौपाल वरिष्ठ नागरिक सहायता केन्द्र के संस्थापक अध्यक्ष श्री एन.एस. जादौन, सेवानिवृत्त सीएसपी ने बहुत ही रोचक सारगर्भित अंदाज में किया तथा कहा कि संयुक्त परिवारों के टूटने तथा संस्कारों की कमी के कारण आज का सिनियर सिटीजन प्रताड़ित हो रहा है, अपराध बढ़ रहे है, कुछ प्रताड़ित होकर आत्महत्या जैसे कदम भी उठा रहे है, यदि इस केन्द्र द्वारा एक का भी जीवन सुधार पाये तो हमारा यह प्रयास सफल हो जायेगा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सीनियर सीटीजन पुलिस पंचायत के सस्थापक सचिव वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.आर.के. शर्मा ने किया। 
     वरिष्ठ नागरिक परामर्श केन्द्र का अध्यक्ष तथा प्रभारी श्री एन.एस.जादौन, सेवानिवृत्त सीएसपी को बनाया गया है, यह केन्द्र कल से ही कार्य करना शुरू कर देगा तथा प्रतिदिन कार्यालयीन समय में संचालित होगा, जहॉ वरिष्ठ अधिकारी अपनी सेवाये देगे। इस समिति में वरिष्ठ डॉक्टर, वकील, व्यवसायी, पुलिस ऑफिसर, प्रायवेट संस्थाओं के अध्यक्ष व प्रभारी आदि लोग जुड़े है। 

जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अगस्त 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को परू उर्फ फिरोज पिता अब्दुल रशीद के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
           आरोपी परू उर्फ फिरोज एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत कई अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी परू उर्फ फिरोज निवासी 08 न्यू आलापुरा इंदौर को 16 अगस्त 2014 को 11.50 बजे हाथीपाला कलाली के सामने इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रावजी बाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

03 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 105 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को 01 स्थायी, 20 गिरफ्तारी तथा 105 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारीकिये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 20 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को 20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हनुमान मंदिर के पास जंगमपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विक्की, मंगल, राहुल, संतोष तथा संदीप को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5640 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को 13.10 बजे, शंकर कुम्हार का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संतोष, महेश, दीपक, राहुल तथा आशीष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को 00.50 बजे, जीवन प्रभा अपार्टमेंट जत्ती कालोनी रामबाग से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें धर्मेन्द्र, शाकाल, तपन, राहुल, पुष्पेन्द्र, गौरव, सुमित, आनन्द, दीपक तथा संजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग कम्युनिटी हॉल इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले शुभम पैलेस स्कीम नं.-51 निवासी राहुल पिता रामसिंह भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 अगस्त 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2014 को 19.30 बजे, इल्वा स्कूल के पास झोपड़ पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नेहरू नगर निवासी-चेतन पिता हीरालाल मीणा तथा इल्वा स्कूल के पास झोपड़ पट्‌टी में रहने वाले जगदीश पिता बिरजू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा मय कारतूस के तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा25,27 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 16, 2014

अज्ञात व्यक्ति की पहचान

इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षैत्रांतर्गत दिनांक 11/08/2014 के 23.30 बजे अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 40 साल गंगवाल से महूनाका के बीच बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे पीसीआर वैन द्वारा जिला अस्पताल धार रोड़ में प्राथमिक उपचार बाद एमव्हायएच रिफर किया गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति दिनांक 12/08/2014 से आईसीयू सर्जिकल वार्ड में भर्ती होकर उपचाररत्‌ है तथा बोलने की स्थिति में नही है। उक्त अज्ञात व्यक्ति का  हुलिया इस प्रकार है - रंग सावला, कद ठिगना, बदन गठिला तथा दाहिने हाथ की कलाई पर हिन्दी में अनिल रज्जो नाम लिखा है, पिले रंग की पेन्ट तथा सफेद रंग की शर्ट पहने है। जिस किसी को भी उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, कृपया थाना छत्रीपुरा के फोन नं. 0731-2349851 या कंट्रोल रूम को सूचना देवे।

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 05 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2014- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नरसिंह टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें फिरोज, राजकुमार उर्फ राजा तथा रवि को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 980 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 17.00 बजे, किबे कंपाउंड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रामचरण, विजय, महेश, पवन, राम तथा संतोष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद कियेगये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी भमोरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले नंदानगर इंदौर निवासी गोविन्द पिता चंदनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1060 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 12.30 बजे, धारनाका महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले तेलीखेड़ा महूॅ निवासी स्वयं पिता मोहन भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 20.45 बजे, अमननगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले आलोक नगर इंदौर निवासी इरशाद पिता निशार अहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 19.40 बजे, स्नेह नगर इंदौर से अवैधशराब ले जाते मिले यही के रहने वाले भूपेन्द्र पिता राजू चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2014 को 21.30 बजे, मारूती नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले विकास पिता सुरेश चौकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 09.30 बजे, विजयनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीरानगर निवासी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 14.00 बजे, अराधना नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले संजू उर्फ संजय पिता के.के. वैलायदन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्तकिया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अज्ञात व्यक्ति की पहचान

इन्दौर-दिनांक 16 अगस्त 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षैत्रांतर्गत दिनांक 11/08/2014 के 23.30 बजे अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 40 साल गंगवाल से महूनाका के बीच बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, जिसे पीसीआर वैन द्वारा जिला अस्पताल धार रोड़ में प्राथमिक उपचार बाद एमव्हायएच रिफर किया गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति दिनांक 12/08/2014 से आईसीयू सर्जिकल वार्ड में भर्ती होकर उपचाररत्‌ है तथा बोलने की स्थिति में नही है। उक्त अज्ञात व्यक्ति का  हुलिया इस प्रकार है - रंग सावला, कद ठिगना, बदन गठिला तथा दाहिने हाथ की कलाई पर हिन्दी में अनिल रज्जो नाम लिखा है, पिले रंग की पेन्ट तथा सफेद रंग की शर्ट पहने है। जिस किसी को भी उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, कृपया थाना छत्रीपुरा के फोन नं. 0731-2349851 या कंट्रोल रूम को सूचना देवे।

Thursday, August 14, 2014

नकबजन गैंग क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में लाखों रूपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेद्गा गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति0 पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में चोरी के अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देद्गिात किया था। इस पर क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लडके मंहगें मोबाइल सस्ते भाव में बेचने के लिये घूम रहे है। टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिये के अनुसार लडकों को पकडा, जिनकी तलाशी लेते 04 नग एप्पल आई फोन, 02 नग माईक्रोमैक्स कैनवास, 01 लावा  एवं विभिन्न कम्पनीयों के कुल 10 नग मोबाइल इनके कब्जे से मिले। 
        मोबाइल के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने बताया की ईद के दो-तीन दिन पहले बडे रोजे वाले दिन इनमें से दो लडके मोबाइल खरीदने डालर मार्केट गये थे। जिनके पास 1500 सौ रूपय थे जो मंहगा मोबाइल खरीदना चाहता था परंतु पैसा कम होने से मोबाइल नही खरीद पाया। उसी समय दोनोंने देखा की दुकान में कई मंहगे मोबाइल रखें हैं। उसी समय दोनों ने योजना बनाई की रात को दुकान का ताला तोडकर चोरी करेंगे। तब घर जाकर अपने दो अन्य साथीयों को चोरी के लिये राजी किया । एक लडके ने अपने पिता के गैरेज से ताला तोडने के लिये बडा पेचकस लेकर अपने पिता की मोटर साईकल सीडी डीलक्स एंव दूसरे लडके ने अपने पिता की मेस्ट्रो गाडी से डालर मार्केट के पीछे की दुकान का ताला तोडकर 10 नग महंगे मोबाइल चोरी कर आपस में बांटकर बेचने की फिराक में घूमते पकडे गये। जानकारी प्राप्त करते थाना एमजी रोड पर अपराध क्र0 336/14 धारा 457 380 ताहि का पंजीबद्ध पाया गया । 
       आरोपियों को टीम द्वारा एमजीरोड पुलिस की मदद से पकडकर पुछताछ की जा रही है । अन्य मामलों के खुलाद्गाा होने की संभावना है । आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 लाख रूपये के मोबाइल जप्त किये गये हैं । जो कार्यवाही थाना एमजीरोड द्वारा की जा रही है ।
      आरोपियों को पकडने में टीम के उनि श्रद्धा यादव, सउनि नाथूराम दुबे, सउनि (एम) अमित दीक्षित, प्रआर चंदरसिंह, आर रणवीरसिंह, जितेंद्र सेन एंव अजीत यादव  का सराहनीय योगदान रहा। 

कुखयात जिलाबदर आरोपीक्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेद्गा गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में जिलाबदर अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देद्गिात किया था कि इस प्रकार की सूचना मिल रही है कि जिलाबदर कुखयात अपराधी, जिलाबदर की अवधी में शहर में आकर वारदात कर फरार हो जाते थे । 
         श्री दिलीप सोनी द्वारा क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक भूपेन्द्र आर्मो ,सउनि रोहित डेविड ,प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी ,रामअवतार दीक्षित ,ओमनारायण शुक्ला ,आर. बलवंत इंगले शामिल थे । टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना रावजी बाजार का जिलाबदर कुखयात गुण्डा फिरोज उर्फ परू पिता अब्दुल रशीद निवासी 8 न्यू आलापुरा रावजी बाजार इंदौर जिसके विरूद्व करीब 25 से 30 अपराध पंजीबद्व है वह अपराध करने की नीयत से रावजी बाजार क्षैत्र में घूम रहा है । सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार रावजी बाजार क्षैत्र में टीम द्वारा घेराबंदी कर कुखयात अपराधी फिरोज उर्फ परू पिता अब्दुल रशीदको जिलाबदर की अवधी में शहर में घूमते हुये जिलाबदर का उल्लंघन करने हुये पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया 

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, बीडी व माचिस की तिलियां बनी अहम सुराग

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री आबिद खान ने बताया कि
दिनांक 11.08.14 को राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
         फरियादी कैलाश पिता मांगीलाल भीलाला ने दिनांक 11.08.14 को थाना राजेन्द्र नगर  आकर रिपोर्ट की थी कि उसके पिता मांगीलाल घर के अन्दर मृत अवस्था में खटिया के नीचे पडे हुये है व उनके सिर पर चोंट का निशान है एवं खून भी निकल रहा है। फरियादी आईडिये मल्टी अहीरखेडी में आई-59 मे रहता है एवं उसके पिता व माँ आई-23 मे रहते है। माँ राखी करने गांव गई हुई है। आज सुबह जब पिताजी हमेशा की तरह घर पर नही आये तब मै काम से आने के बाद अपनी पत्नी से पूछने के प्श्चात अपने पिता के घर गया तो देखा दरवाजे का बाहर से कुन्दी लगी हुई है। जब मैने कुन्दी खोलकर अन्दर देखा तो मेरे पिता खटिया से नीचे मृत पडे थे खून निकल रहा था। उपरोक्त सूचना पर थाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 738/14 धारा 302,450 भा.द.वि. का दर्ज किया गया। पुलिस जबघटना स्थल पर पहुँची तब देखा की मृतक मांगीलाल का खाने का टिफिन भरा हुआ था उसने खाना नही खाया था। शराब का एक खाली क्वार्टर एवं एक गिलास मौके पर मिला एवं एक लकडी जिस पर खून लगा हुआ था एवं बीड़ी के पाँच ठूठ एवं माचिस की तिलियां मिली, साथ ही एक फावडा जिसका हत्था टूटा हुआ था मिला। 
        घटना स्थल का निरीक्षण करने पर लगा कि हत्यारा मृतक मांगीलाल जान पहचान वाला व्यक्ति है। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम, के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री विनय प्रकाश पॉल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा  श्री आर.एस. घुरैया के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमे बनाई गयी, जिनको सब्जी मण्डी एवं मल्टी व शराब दुकान के आसपास पता करने के लिये लगाया गया। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी राखी वाले दिन सुबह जब अपने गांव जा रही थी तब मृतक भी साथ जा रहा था तब उसे मदन पिता अमरसिंह भील जो आईडिये मल्टी मे आई-73 में मृतक के घर के उपर रहता है ने रोका था कि तू राखी बांधने क्यो जा रहा है यही रूक जा। इस पर मृतक अपने पत्नी के साथ नही गया। बहू व लडके ने पुछताछ के दौरान बताया कि हमने पिता सेरात्रि मे जब वह टिफिन लेकर जा रहे थे तब बोला था कि यही खाना खा लो तब उन्होने दरियाव का नाम लेकर कहा था कि वह शराब लेकर आ रहा है। मै घर पर ही पीयूगां  फिर खाना खाउंगा। मौके पर मिली बीडीयों के संबंध में पता करने पर ज्ञात हुआ की मृतक टेलीफोन बीडी पीता था। बीडी के संबंध मे आसपास दुकानों पर पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि मल्टी मे बनी रमेश की दुकान से मृतक ने टेलीफोन बीड़ी 5 रूपये की ली थी। मौके पर माचिस की तिलिया भी 12-13 मिली जिससे लगा कि 5 रूपये की 8 बीड़ी आती है और तिलियां ज्यादा मिली है। तब लगा कि मृतक के साथ एक से ज्यादा लोग थे जिन्होने बीड़ी पी थी। 
       मृतक चौईथराम सब्जी मण्डी में पड़ी हुई सब्जी बिनकर बेचता था, वहां से पता करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक का दो-तीन दिन पहले उसके साथी लीमजी भीलाला से झगडा भी हुआ था एवं मृतक मांगीलाल पूर्व मे प्रकाश नगर मे रहता था जहां से विस्थापित होकर मृतक आईडिये मल्टी अहीरखेडी मे रहने आया था। प्रकाश नगर मे भी मृतक के साथियों के संबंध में पता करने पर ज्ञात हुआ कि लीमजी, दरियाव सिंह, मदन तीनो प्रकाश नगर से ही मल्टी में रहने आये है। उक्त जानकारी के आधारपर 1. दरियावसिंह पिता अमरसिंह भील (35) नि.-दिग्विजय नगर मल्टी अहीरखेडी  2. लीमजी पिता रतन भील (35) नि.-ग्राम हिम्मतगढ थाना कोतवाली जिला धार हाल-दिग्विजय नगर मल्टी अहीरखेडी इन्दौर 3. मन्दन उर्फ मदन पिता अमरसिंह भील (55) नि.-ग्राम खन्दन थाना तिरला जिला धार हाल-दिग्विजय नगर मल्टी अहीरखेडी इन्दौर तीनों को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि लीमजी घटना दिनांक को 4 क्वार्टर लेकर आया था और रात में चारों ने मृतक मांगीलाल के घर पर बैठकर शराब पी थी। शराब पीने के दौरान मृतक मांगीलाल ने अपनी जलाऊ लकड़ी दरियाव को दी थी जो दरियाव ने फाडकर बेची थी उसके बदले मांगीलाल ने बोला कि मेरी लकडी जो तूने बेची थी, उसके बदले दारू कब पिलायेगा तो दरियाव ने बोला कि यह पिला तो रहा हूं, तब मृतक बोला कि यह दारू तो लीमजी लाया है। इसी बात पर गाली गलोच होकर झगडा होने लगा तब दरियाव ने पास ही रखा फावडा मृतक के सिर पर मार दिया जिससे मृतक नीचे गिर गया। इस दौरान फावडे का हत्था टूट गया, तो पास मे पडी जलाऊ लकडी से लीमजी ने भी मृतक को मारा। चूकिं मन्दन पास मे बैठा था जिसे इन लोगो ने बोला कि तू भी मार नही तो हम दोनो फंसेगे। तबमदन ने भी घर पर पडी दराती से मृतक को मारा तो मृतक का बांया कान कट गया। घटना के दौरान आरोपी के साथ मारपीट करने में मृतक के शर्ट के बटन भी टूट गये थे जो घटना स्थल पर ही पडे थे। आरोपियों ने देखा कि पुलिस जब आयेगी तो घटना स्थल पर चार क्वार्टर पड़े मिलेगे और गिलास भी चार दिखेगे। तब पुलिस शंका कर तलाश करेगी इससे बचने के लिये इन्होने घटना स्थल से गिलास और क्वार्टर हटा दिये, लेकिन बीडी के ठूठ और माचिस की जली हुई तिलियां नही हटायी, इसी से पुलिस को घटना का सुराग लगा और एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ।
        इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर कमलेश शर्मा, सउनि.बलरामसिंह तोमर, आर. निलेश सुरालकर, आर. विक्रम गुरू व आर,रीतेश जाट की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, गणेश गोदाम के अंदर ग्राउन्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें प्रदीप, विनोद, अनील, गणेश,गोविन्दसिंह, अबीलाक तथा विशाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 19.00 बजे, हिम्मत नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दिलीप, लल्ला, अनोखीलाल तथा शंकर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 14.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोपुर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले चंदूवाला रोड़ चंदननगर इंदौर निवासी मोहम्मद पिता अस्फाक उर्फ गफ्फार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 19.50 बजे, सुयोग हॉस्पीटल के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले मराठी मोहल्ला निवासी राजू पिता ग्यारसीलाल को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 09.30 बजे, विजयनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीरानगर निवासी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2014 को 14.00 बजे, अराधना नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले संजू उर्फ संजय पिता के.के. वैलायदन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 13, 2014

13 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 स्थायी, 74 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 15 स्थायी, 74 गिरफ्तारी तथा 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पवनपुरी कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले कालू उर्फ प्रकाश पिता रामदेव प्रजापत तथा दुर्गानगर पालदा निवासी नरेन्द्रपिता राधेश्याम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथ कॉलोनी महूॅ निवासी रवि पिता मुन्नालाल राठौर तथा हरिफाटक महूॅ निवासी नरेन्द्र पिता बालकिशन जायसवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्णा पिता विस्वास तथा पटेल नगर निवासी मनीबाई पति बलवंत सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले न्यू पलासिया निवासीरामभरोसे पिता शंकरलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अगस्त 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2014 को 14.10 बजे, सोलंकी नगर मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले प्रिंस पिता सत्यनारायण बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 12, 2014

शातिर चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्‌त में, कई वारदातों का खुलासा

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-1 श्री देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि उनके व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा आदित्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रही चोरियों की रोकथाम हेतु थाना प्रभारी पंढरीनाथ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने एक 07 सदस्यों वाले चोर गिरोह जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है, को पकड़कर शहर के सूने मकानों में की गई 11 चोरियों का खुलासा कर लाखों रूपयें के जेवरात, घड़ी, मोबाईल फोन बरामद कर, बड़ी सफलता अर्जित की गई है।
  पुलिस की टीम द्वारा पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ करने पर, उन्होने अपने नाम 1-सोनू उर्फ इरशाद पिता नसरूद्‌दीन (24) निवासी बाबा की कालोनी खजराना, 2-कल्लू उर्फ सिराजुद्‌दीन पिता नसरूद्‌दीन (21) निवासी सदर, 3-सद्‌दाम उर्फ सलीम पिता रफीक कुरैशी (22) निवासी साईं बाग कालोनी, 4-इकबाल उर्फ गार्डन पिता इब्राहिम (22) निवासी फ्रेंश कालोनी चंदन नगर, 5-इमरान उर्फ सलमान पिता नसरूद्‌दीन (19) निवासी-बाबा की कालोनी खजराना ये पांचो शातिर चोर है, जो चोरी की वारदातों को अंजामदेते थे, जबकि आरोपिया हिना पति सोनू उर्फ इरशाद (22) तथा आशमा उर्फ माया पति कल्लू उर्फ सिराजुद्‌दीन (21) निवासी बाबा की कालोनी चोरी किए हुए माल को ठिकाने लगाने का काम करती थी। 
 यह गिरोह वारदात के दौरान सदैव हथियारो से लैस रहता था। गिरोह के सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार है। पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न है। इस परिवार में चार हिस्ट्रीशीटर चोर है। पंढरीनाथ पुलिस ने इस गिरोह से थाना खजराना की 05 तथा थाना चंदन नगर की 06 चोरियों का माल बरामद किया है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ संजय वर्मा, उनि कैलाश डांगी, सउनि माधोसिंह हाड़ा, सउनि मनोरमा आर्य, सउनि राजनाथसिंह यादव, प्रआर. 2729 भागवत कोली, प्रआर. 2180 रणसिंह, आर. 2332 मुन्नालाल, आर. 3153 अनिल, आर. 657 रवि शर्मा, आर. 55 राकेश कायत, आर. 549 बृजलाल एवं आर. 1233 अशोक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 के 22.10 बजे सिद्वू उर्फ शाहदाब के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्यसुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
         आरोपी सिद्वू उर्फ शाहदाब एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 08 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सिद्वू उर्फ शाहदाब पिता मोहम्मद निजाम उर्फ बबलू निवासी 11 नयाबसेरा इंदौर को 11 अगस्त 2014 को 21.15 बजे नयाबसेरा तिराहा इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआईजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

12 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा194 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 07 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 194 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम अटाहेड़ा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मराठी मोहल्ला निवासी मुन्ना पिता बाबूलाल रैकवार तथा संदीप पिता विरेन्द्र शुक्ला को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3090 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 22.30 बजे, मुमताजबाग कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सीताराम, संजू, गणेशसिंह, दिलीप तथा कांतीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1890 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक11 अगस्त 2014 को 12.30 बजे, शिवाजी वाटिका व्हाईट चर्च चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जफर, रिजवान, विवेक, सलमान, उपकार तथा विनोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले पेंशनपुरा महूॅ निवासी अभिषेक पिता बनवारीलाल वर्मा तथा धारनाका निवासी शम्भू पिता बाबूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले नावदापंथ निवासी मनीष पिता प्रेमकुमार जायसवाल तथा पंचमूर्ती नगर निवासी आशीष वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले देवनगर निवासी संतोष उर्फ गोलू पिता राजकुमार बोरासी, चमार मोहल्ला निवासी जगराम पिता हीरालाल सिसोदिया तथा लताबाई पति किशनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर तथा 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 20.20 बजे, रामनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले बजरंग नगर निवासी मोहन पिता कनीराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 32 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, गोयलविहार कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मित्र बंधू नगर निवासी कालू उर्फ रोहित पिता कैलाश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11अगस्त 2014 को 00.50 बजे, मुखर्जी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले मोहित उर्फ अन्ना पिता संतोष कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 11, 2014

09 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को 04 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 129 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिलीं यहीं की रहने वाली बूलीबाई पति राजेश चौहान, सुनिता बाई पति लालसिंह तथा तेजूबाई पति स्व. नारायण चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत 06 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 अगस्त 2014-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2014 को 13.15 बजे, पिपलिया कुमार चौराहा रिंगरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हीराटायर के सामने वाली गली देवास नाका इंदौर में रहने वाले गूड्‌डू बंजारा पिता भगवान बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 10, 2014

02 आदतन, 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 135 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 08 स्थायी, 34 गिरफ्तारी तथा 135 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 00.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदबाग मेनरोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले दुर्गा नगर निवासी-शक्तिसिंह पिता महेश सिंह पंवार तथा कुशवाह नगर निवासी-प्रहलाद पितामाधोराव घोटे को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को थाना क्षेन्तार्गत कन्नू पटेल की चाल एवं गोटू महाराज की चाल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कन्नू पटेल की चाल निवासी-सोनू उर्फ राहुल पिता जमुनाप्रसाद जायसवाल तथा गोटू महाराज की चाल निवासी-पवन पिता हंसराज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महावर नगर बगीचे के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के रहने वाले पंकज पिता हरिसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12400 रूपयें कीमत की 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को शांति नगर इंदौर से अवैध शराब ले जातेमिले यही के रहने वाले रवि पिता रमेश प्रजापत तथा श्याम पिता दयाराम गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 09.10 बजे, कैलोद फाटा गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते मिले डोंगरगांव निवासी पूनमचंद उर्फ गट्‌टू पिता कन्नुलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 अगस्त 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली चौराहा रिंग रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कलाली मोहल्ला छावनी निवासी रामा उर्फ रामबाबू पिता भैयालाल सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, न्यू लोहा मण्डी देवास नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले,बजरंग नगर कांकड़ निवासी दीपक पिता तेजू तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खंडासा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2014 को 15.30 बजे, गोर्वधन नाथ मंदिर के सामने साउथ यशवंतगंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हुकुमचंद कालोनी निवासी सिंगेश पिता सुरेन्द्र शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 9, 2014

धुलिया महाराष्ट्र के 3.5 करोड की धोखाधडी में फरार चल रहे दो आरोपी क्राईम ब्रांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- महाराष्ट्र प्रांत के धुलिया जिले के थाना धुलिया तालुका के अप.क्र. 85/14 धारा 420,406,408,34 भादवि में फरियादी विश्वासराव पिता चिंतामण ठाकरे कार्यालय अधीक्षक जवाहर शेतकारी सहकारी सूत मिल धुलिया महाराष्ट्र द्वारा दिं. 15.03.14 को 9 कांटन व्यवसायीयों के विरूद्ध सरकार के 3 करोड 67 लाख रूपए के वेट टैक्स के गबन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट होने के बाद आरोपीगण  फरार हो गए थे तथा इनमें से कुछ के तार इंदौर से जुडे थे। इसलिए थाना धुलिया तालुका पुलिस इनकी तलाश हेतु कई बार इंदौर आए थे परन्तु आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। 
          अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री दिलीप सोनी ने उपुअ. आर.सी. राजपूत एवं नाथूराम दुबे की टीम को इनकी पतारसी हेतु विशेष तौर पर लगाया गया था। आज इस टीम ने फरार चल रहे आरोपियों में से 1-अर्पित पिता बनवारी लाल गर्ग 35 साल नि. हुकुमचंद कांॅलोनी थाना एरोड्रम, 2-सचिन पिता माणकलाल पानवार 34 साल नि. पल्लर नगर थाना एरोड्रम को घेराबंदी कर पकडनेमें सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला है कि इनके सरगना कांॅटन व्यवसायी दिनेश बालकिशन अग्रवाल इंदौर रोड सेंधवा ने नंदूरबार, नागपुर, जलगांॅव, अकोला, औरांगाबाद, हिंगोली एवं धुले शहरो के फर्जी पतो पर कम्पनिया बनाकर जवाहर शेतकारी सूत मिल धूले को कपास की गठानें बेचने का व्यापार किया तथा सरकार की वेट टैक्स की राशि 3 करोड 67 लाख रूपए सरकारी खजाने में जमा नहीं की तथा धोखाधडी कर गबन कर लिया। दोनो आरोपियों को थाना धुलिया तालुका थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्री मुले एवं उनकी टीम को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।
         इन आरोपियो को पकडने में अपराध शाखा इंदौर के सउनि. नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दर सिंह, आर. रणवीर सिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनील बिसेन, हृदेश शर्मा की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है

लूट के दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- इंदौर शहर में हुई लूट की घटनाओं के मद्‌देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी को लूट करने वाले आरोपियों की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था।
         श्री दिलीप सोनी द्वार उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री आर.सी. राजपूत के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मल्हारगंज क्षैत्र में हुई लूट के आरोपी मल्हारगंज क्षैत्र में ही लूट की अन्य वारदात करने की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्तियों को थाना मल्हारगंज की टीम के सहयोग से पकड़ा एवं पूछताछ करते उन्होंने अपना नाम 1. संदीप उर्फ सान्तें पिता राधेश्याम गारी उर्फ चौधरी निवासी 61 साउथ गाडराखेड़ी इंदौर 2. रोहित पिता स्व. राज निवासी तम्बाखू वाली गली गीता नगर चंदन नगर इंदौर बताया। इंदौर शहर में हो रही लूट की घटनाओं के संबध में पूछताछ करने इनके द्वारा थाना मल्हारगंज के अपराध क्रमांक 380/14 धारा394 भादवि के अपराध का घटित करना स्वीकार किया । इनके कब्जे से उक्त अपराध में लूटा गया मश्रुका नगदी 3,800 रूपये ,मोटर सायकल ,एक मोबाईल ,चाकू मिला। आरोपियों से पूछताछ पर इन्होंने बताया कि वे शराब पीने के आदी है इस कारण से उक्त लूट की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपी आदतन अपराधी है अन्य कई मामलों में विभिन्न थानों में गिरप्तार हो चुके है।
        इस कार्यवाही में अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक आर.सी. राजपूत, उप निरीक्षक अभिषेक चौबे ,सउनि नरेन्द्रसिंह गौर ,प्र.आर. रावेन्द्र भदौरिया ,आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी ,बलवंत इंगले की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

15 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 स्थायी, 72 गिरफ्तारी तथा 229 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को 18 स्थायी, 72 गिरफ्तारी तथा 229 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पंढरीनाथ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें भय्‌या उर्फ मोहम्मद इमरान, आबिद हुसैन, इरफान उर्फ बिजर्वा, प्रदीप, नितिन, राहुल, आशीष तथा प्रदीप को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को 13.20 बजे, जोशी मोहल्ला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले किशोर पिता कमल जरेले को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 640 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले न्यू शीतल नगर निवासी रोहित पिता दीपसिंह राठौर तथा सांवेर रोड़ निवासी गोल्डी उर्फ गोटिया पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को 13.05 बजे, मॉ भगवती नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले पप्पू उर्फ वीरसिंह पिता गजराज लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को 19.00 बजे, जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले पम्मी पिता लक्ष्मण गायकवाड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 अगस्त 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, 202 प्रकाश का बगीचा इंदौर निवासी मनोज उर्फ नाइट्रा पिता गणेशराम शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 8, 2014

14 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 171 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को 14 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 171 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 26 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सचिन, जाकिर, राकेश, कन्हैयालाल, संतोष, हरीसिंह, संतोष, रमेश, हीरालाल,भगवानदास, डालूराम, नवनीत, नारायण, चंद्रप्रकाश, सांईराम, नरेन्द्र, संतोष, कैलाश, जितेन्द्र तथा धनराज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10210 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को 14.00 बजे, परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, दिनेश, अशोक तथा किरण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को 22.05 बजे, श्यामनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले वसीम पिता अ. हकीम तथा मोहम्मद इकबाल पिता हकीम खान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 अगस्त 2014- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियारलेकर घूमते हुये मिले, ग्राम भगवानपुरा खरगोन निवासी कमल पिता भगवान मुजाल्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2014 को 11.50 बजे, रामकृष्णबाग चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कृष्णबाग कॉलोनी निवासी हरीश पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 7, 2014

जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2014 के 20.40 बजे पवन पिता संतोष इंगले के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी पवन एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 05 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 02 जून 2014 से 3 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी पवन पिता संतोष इंगले निवासी 9/1 अमरटेकरी इंदौर को 06 अगस्त 2014 को 19.50 बजे तेजाजी मंदिर के पास अमर टेकरी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआईजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

01 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमनेवाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 54 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2014 को 07 स्थायी, 54 गिरफ्तारी तथा 154 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2014 को 19.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जीवन की फेल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी मनोज पिता मुकेश चंदन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किशनगंज थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले किशनगंज निवासी विरेन्द्र पिता छगनलाल यादव, शिवविहार कॉलोनी निवासी निखिलेश पिता रामधर गौर, किशनगंज निवासी अजय पिता मुन्नालाल यादव तथा मालवीय नगर निवासी हरजीत सिंह पिता सरदार सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 16 लीटर 150 एमएल देशी शराब, 10 बियर तथा 10 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2014 को 12.15 बजे, मुराई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले अनिल पिता प्यारेलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 अगस्त 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार परमहूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लुनियापुरा महू निवासी आकाश उर्फ पप्पी, हाट मैदान महूॅ निवासी आकश उर्फ चंगीराम निवासी राजू कौशल तथा तेली मोहल्ला महू निवासी गोलू उर्फ गौरव पिता भागचंद वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 छुरे जप्त किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 6, 2014

04 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 06 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
09 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 167 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 06 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2014 को 09 स्थायी, 55 गिरफ्तारी तथा 167 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखलिया तिराहा एवं कुम्हारखाड़ी शमशान घाट के सामने से अवैध शराब ले जाते मिले अमर टेकरी मालवा मिल निवासी-टीटू भामी पिता हरिमेहरडे भामी एवं लाला का बगीचा निवासी-धनराज उर्फहेमन्त पिता किशोर अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2014 को 18.40 बजे, माणिक बाग ब्रिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते मिले धीरज नगर वैलोसिटी टाकिज के पास रहने वाले मुकेश पिता प्रहलाद पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजीव नगर बड़ला तिराहा खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले अमीर शाह पिता वहीद उर्फ गब्बू शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 5, 2014

09 स्थायी, 50 गिरफ्तारी तथा 191 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अगस्त 2014 को 09 स्थायी, 50 गिरफ्तारी तथा 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2014- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2014 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रेल्वे स्टेशन के सामने एसबीआई बैंक के एटीएम के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें साउथ गाडराखेड़ी इंदौर निवासी अनिल पिता गोपाल राव तथा सुधीर पिता आनंद राव कोपकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अरविन्दो हॉस्पिटल के सामने एवं ग्राम रेवती कांकड़ सांवेर रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले मुखर्जी नगर निवासी-मुकेश पिता बद्रीलाल चौहान तथा ग्राम रेवती कांकड़ निवासी-जगदीश पिता घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2014 को 18.40 बजे, पन्नालाल चौराहा शांति नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले शांति नगर निवासी शेखर उर्फ संतोष पिता रमेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 4, 2014

02 आदतन, 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 29 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 08 स्थायी, 29 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सिरपुर कांकड़ कब्रस्तान के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आशाराम, गणेश, सुनिल, धनीराम,  मो.शरीफ, प्रदीप, महेश, धर्मेन्द्र, बलराम तथा मगनको पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धीरज नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के रहने वाले लेखराज पिता बृजराज वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2014- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू बारदान मण्डी नायता मूंडला रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, विराट नगर मूसाखेड़ी निवासी सुरेश पिता नरेन्द्र हटिला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 बारह बोर का देशी कट्‌टा जप्त कियागया।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 13.15 बजे, बारा पत्थर हनुमान मंदिर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बड़ी ग्वालटोली निवासी पवन धीमान पिता स्व. चंगीराम धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 00.10 बजे, संजय सेतु तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, साउथ गाडरा खेड़ी निवासी ललित पिता नानूराम मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2014 को 00.05 बजे, खिजराबाद चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हिना पैलेस कालोनी खजराना निवासी अंजुम उर्फ लाईट पिता मो. सईद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 3, 2014

पंचकुॅईया से भगवान भूतेश्वर महादेव की भव्य बारात, 2.जयभवानी शंकर मंदिर जीर्णोव्दार समिति व्दारा 3.जीवन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर नार्थ गाडरा खेड़ी से निकलने वाले शिवरथ यात्रा, 4.गुटकेश्वर धाम व्ही.आय.पी.रोड़ किला मैदान से निकलने वाली गुटकेश्वर महादेव की पालकी तथा 5.बैंक कॉलोनी अन्नपूर्णा मंदिर से निकलने वाली श्री गंगेश्वर महादेव, के लिये यातायात के विशेष प्रबन्ध एवं अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2014- दिनांक 04.08.2014 के सांय. 4 बजे से भूतेश्वर यात्रा निकाली जावेगी जिसका मार्ग पंचकुॅईया स्थित भूतेद्गवर महादेव मंदिर से गणेद्गा गंज,बड़ागणपति,मल्हारगंज,गोराकुण्ड खजूरीबजार,राजबाड़ा,यशवन्त रोड़,गुरूव्दारा चौराहा से जवाहर मार्ग नृसिंग बजार चौराहा,मालगंज चौराहा,राजमोहल्ला चौराहा से अंतिम चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण पर समाप्त होगी । 
उपरोक्त धार्मिक यात्रा का आयोजन सांयकाल समय तथा श्रावण मास का अंतिम सोमवार होने से सम्पूर्ण चलसमारोह मार्ग का सामान्य यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा । भगवान भूतेश्वर की सवारी में भी भारी संखया में धार्मिक लोगों साथ झॉकिया,आदि शामिल होगें ।इस सम्पूर्ण क्षेत्र की सामान्य यातायात के साथ ही साथ उपरोक्त आयोजन के सुगम संचालन हेतु यातायात विभाग व्दारा सम्पूर्ण चल समारोह मार्ग पर अस्थाई मार्ग परिवर्तन व्यवस्था  एवं यातायात के विशेष प्रबन्ध किये गये है । जिसके अनुसार निम्नानुसार स्थानों से अस्थाई रूप से आवश्यकतानुसार  मार्ग परिवर्तन किया जावेगा  :-
1-वायरलेस टी 2-रामचन्द्र नगर पुलिया ,3-अंतिम चौराहा 4-राजमोहल्ला, 5-गंगवाल बस स्टैण्ड,6-कण्डिलपुरा,7-जिन्सी चौराहा, तथा 8- टाटा स्टील 9-बड़वाली चौकी  10-गोबर्धन टेलर टी, 11-ईमलीबजार चौराहा,12-नगरनिगम चौराहा 13-मृगनयनी 14- संजयसेतु जवाहर ,15-पटेल प्रतिमा,16-नन्दलालपुरा यद्गावन्त चौराहा,17-मच्छीबजार 18-हरसिध्दी 19-दरगाह चौराहा, 20-बियाबानी चौराहा आदि प्वाईन्टों से मार्ग से अस्थाई मार्ग परिवर्तन किया जावेगा । 
धार्मिक यात्रा से सम्बधित प्वाईन्टों पर अस्थाई रूप से परिवर्तित किये गये यातायात की सुगमता हेतु निकटतम वैकल्पिक सभी मार्गो पर यातायात के विशेष प्रबन्ध किये गये है । चूॅकि भगवान भूतेद्गवर महादेव के नगरभ्रमण के दौरान प्रायवेट दो पहिया तथा चार पहिया वाहन तथा पदयात्रियों को यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले चौराहों सेक्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिद्गिचत कर यातायात को सुगमता प्रदान करने के लगातार प्रयास किये जावेगें । 
1.दिनांक 04.08.2014 को  प्रातः 10  बजे से राजेद्गा शुक्ला,जयभवानी शंकर मंदिर  जीर्णोव्दार समिति व्दारा  के नेतृत्व  में जिला अस्पताल के सामने धार रोड़ से जलाभिषेक यात्रा निकाली जायेगी जो जिला अस्पताल से गंगवाल बस स्टैण्ड,केलामाता मंदिर,बियाबानी चौराहा,मालगंज चौराहा,भारत माता मंदिर कैलाद्गा मार्ग,अंतिम चौराहा होकर भूतेद्गवर मंदिर पर समाप्त होगी ।   उपरोक्त जलाभिषेक चल समारोह  की यातायात व्यवस्था हेतु निम्नानुसार डायवर्सन रहेगा :-
1. जब यात्रा धार रोड़ से रवाना होगी तब धार रोड़ पर आने वाले से आने वाले बड़े वाहनों का मार्ग परिवर्तन नावदा पंत से बिजासन होकर सुपर कॉरिडोर रहेगा । 
2. जब यात्रा गंगवाल बस स्टैण्ड होकर केलामाता मंदिर होते हुए बियाबानी चौराहे पर पहुॅचेगी ।  गंगवाल बस स्टैण्ड  से बियाबानी चौराहे तरफ जाने वाले वाहन का मार्ग परिवर्तन गंगवाल बस स्टैण्ड से राजमोहल्ला ,अंतिम चौराहा,बड़ागणपति की ओर से परिवर्तित किया जाकर गन्तव्य तक जाने की व्यवस्था की जायेगी । 
3. जब यात्रा बियाबानी चौराहे से मालगंज चौराहा होकर जवाहर मार्ग पर पहुॅचेगी उस समय के लिये यातायात का मार्ग परिवर्तन राजमोहल्ला से गंगवाल बस स्टैण्ड तथा अंतिम चौराहा गणपति की ओर किया जायेगा । इसके साथ ही साथ नृसिंग बजार और यशवन्त चौराहे से आने वाला यातायात को मच्छीबजार की ओर परिवर्तित किया जावेगा । 
4. जब यात्रा भारतमाता मंदिर एवं कैलाश मार्ग पर रहेगी उस दौरान अंतिम चौराहा से बड़ागणपति तरफ एवं टोरी कार्नर से बड़ागणपति तक यातायात परिवर्तित किया जावेगा । 
नोट :-उपरोक्त यात्रा से सम्बधित मार्गो पर समय-समय पर सिटीवेन,टाटा मेजिक,आटोरिक्द्शा सिटीबस का आवश्यकतानुसार मार्ग परिवर्तन किया जावेगा । 
2.यात्रा के सामान्तर सामान्य यातायात जिसमें दो पहिया वाहन/चारपहिया प्रायवेट वाहन एवं छोटे आकर वाले वाहन होगें वे लगातार संचालित रहेगे तथा  । 
उपरोक्त चलसमारोह के साथ ही साथ जीवन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर नार्थ गाडरा खेड़ी से निकलने वाले शिवरथ यात्रा जो गाडराखेड़ी से कुम्हारखाड़ी,वृन्दावन कॉलोनी,बाणगंगा मेनरोड़,मरीमाता चौराहा,ब्रम्हबाग कॉलोनी होते हुए नार्थ गाडराखेड़ी मंदिर पर समाप्त होगी । 
              उपरोक्त चल समारोह के लिये यातायात विभाग व्दारा विशेष यातायात प्रबन्ध करते हुए भौरासला से/पोलोग्राउण्ड/भण्डारीमिल तिराहा तथा टाटा स्टील एवं ईमलीबजार चौराहे से बड़े वाहनों/लोड़िग वाहन को चल समारोह चलने तक अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था की गयी है ।  

विश्वेश्वर महादेव की शोभायात्रा के दौरान यातायात डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा

इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2014- विश्वेश्वर महादेव मंदिर जेल रोड़ इन्दौर की शोभायात्रा कल दिनांक 04 अगस्त 2014 को निकाली जावेगी। यह शोभायात्रा जेल रोड़ मंदिर से प्रारंभ होकर, जेलरोड़ चौराहा, खातीपुरा, संजय सेतु, रिवर्स साईड रोड़, मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा होकर वापस विश्वेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त होगी।
इस दौरान डायवर्शन पाइन्ट लगाये गये है। शोभायात्रा का अगला हिस्सा जेलरोड़ चौराहा आने पर, मृगनयनी से जेलरोड़ चौराहे की ओर जाने वाले वाहन डायवर्तित मार्ग नगर निगम चौराहा, डीआरपी लाईन चौराहा से राजकुमार ब्रिज होकर जा सकेगें।
इसी प्रकार लाल अस्पताल से सिटी बस, वेन, मैजिक का डायवर्शन शास्त्री मार्केट, पत्यर गोदाम, डीआरपी लाईन चौराहा होकर जा सकेगें। चार पहिया वाहन सियागंज होकर जवाहर मार्ग पर जा सकेगें।शोभायात्रा मृगनयनी चौराहे से निकलने पर यातायात यथावत रहेगा।

02 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 127 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2014 को 01 फरारी, 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम पालिया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वालेरणजीत पिता शंकरलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2014 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ममता कालोनी खजराना से अवैध शराब ले जाते मिले यहीं के रहने वाले साकिर पिता खलील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2014 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भेरू मंदिर के पास जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सेठी नगर निवासी सागर धानक पिता कालू धानक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक02 अगस्त 2014 को 13.30 बजे, नाथ मंदिर के पीछे कुम्हारखाड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले विशाल पिता अशोक पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 2, 2014

चार पहिया वाहन चोर गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में (अवैध शराब परिवहन के लिए करते थे वाहन चोरी)

इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2014 - शहर में हो रही चार पहिया वाहनो की चोरीयो की रोकथाम हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया इस पर उनि. अभिषेक चौबे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। 
टीम द्वारा चार पहिया चोरो की तलाश की गई, इसी दौरान टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की भाट मोहल्ला एवं द्वारकापुरी के दो लडके चोरी की बोलेरो कार कम दामो में बेचने के लिए घुम रहे है। इस सूचना पर दबिश देकर दो लडको को सिल्वर कलर की बोलेरो गाडी जिसकी नम्बर प्लेट पर एम.पी. 09 टी 3521 लिखा था सहित पकडा। दोनो लडको से नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम ललित पिता मदन लाल जोशी 28 साल नि. भाट मोहल्ला जूनी इंदौर एवं नवीन पिता दिलीप जोशी 24 साल नि. द्वारकापुरी इंदौर का होना बताया। गाडी के बारे में पूछताछ करते उन्होने उक्त बोलेरो गाडी नागदा से चोरी करना बताया। गहन पूछताछ करनेपर उन्होने बताया की वे शराब के अवैध परिवहन के लिए वाहन चुराते है और गाडी पकडे जाने पर वाहन मौके पर ही छोडकर भाग जाते है। उक्त आरोपी 2013 में थाना नीलगंगा उज्जैन में मारूती वेन के अन्दर अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकडाया था। आरोपी ललित उर्फ रवि ने बताया की जहांॅ पूर्व में वह ड्राइवरी करता था वही की एक बोलेरो गाडी के रजिस्ट्रेशन की लेमीनेटेड रंगीन फोटो कॉपी रखता था एवं चोरी की गाडी के कागजात पूछने पर इसी कागज को दिखा देता था। आरोपियो ने चोरी की बोलेरो पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखी थी जो कि बाद में तस्दीक कर गलत पाई जाने से आरोपियो से गहन पूछताछ की गई। उक्त दोनो से पूछताछ जारी है और भी वाहनो के बारे में जानकारी मिलने की सम्भावना है।   
इस कार्यवाही में अपराध शाखा इंदौर के उनि. अभिषेक चौबे, पी.एन. गोयल, प्र.आर रावेन्द्र भदोरीया, आर. सुरेश मिश्रा, बलवंत इंगले, रितेश चौहान, श्याम पटेल, हृदेश शर्मा, सुनील बिसेन एवं नागदा पुलिस की महत्तवपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही है। 

03 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।