Tuesday, June 7, 2016

नव विवाहिता को ब्लैकमेल करने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 07 जून 2016 :- पुलिस थाना हीरानगर पर थाना क्षेत्र की एक नव विवाहिता ने रिपोर्ट की कि उसका पूर्व प्रेमी चेतन छाबडा नि. संगम नगर स्कीम न. 51 इन्दौर, जो की ब्रेकअप के बाद से युवती को पूर्व के फोटो, विडियों, इन्टरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर रुपये पैसे तथा अनुचित मांगो के लेकर ब्लैकमेल कर रहा है । जिससे फरयादिया सम्बन्ध में घर में तथा समाज में छवि ख़राब हो रही है |

            प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित  कार्यवाही करते हुए आरोपी चेतन छाबडा पिता पवन छाबडा नि. स्कीम न. 51 इन्दौर को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना हीरानगर में धारा 384,385,506 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर कारवाही करते हुए उसके कब्जे से मोबाईल, लेपटाप एवं फरयादिया के फोटो बरामद कर लिए गए है| आरोपी से फरयादिया के अन्य फोटो, दस्तावेज फोटो के बारे में पूछताछ जारी है । 

अवैध हथियार सहित दो आरोपी पुलिस थाना लसुडिया की गिरफ्त में



दो देशी कट्टे मय जिंदा कारतूस के जप्त





इंदौरे दिनांक O7 जून 2O16 :- आज दिनांक 07/06/16 को थाना प्रभारी लसुड़िया एवं उनकी तीन को मुखबिर के व्दारा सूचना मिली की स्कीम न. 94 सर्विस रोड पेट्रोल पम्प के पास दो वदमाश जगविन्दर एंव दयालपुरी (पटवा) कट्टे एंव कारतूस से लेस होकर घूम रहे है जो किसी वरदात के लिए किसी का इंतजार कर रहे है । जिससे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी लसुडिया आर.डी कानवा एवं उनकी टीम के व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आर्रोपियों को घेरा बंदी कर पकडा गया । जिन्होने अपना नाम व पता  1 जगविन्दर पिता सुरेश वरार नि ग्राम चकरामपुर थाना नरवर जिला शिवपुरी हाल स्लईस 2 म.न. 87 स्कीम न.78 थाना लसुडिया एवं 2 दयालकोरी (पटवा) पिता रज्जू पटवा उम्र 22 साल नि तिगरा जिला दातिया हाल गाली न. 7 नेहरु नगर अटलव्दार के पास  बताया तथा आरोपियो के कब्जे से O2 कट्टे एंव 4 नग 315 के कारतूस जप्त किए गए।  आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ की जा रही है।
     
उपरोक्त कार्यवाही थाना प्रभारी लसुडिया आर.डी कानवा एंव उनकी टीम  के सउनि एन.के बाघेला ,आर 205 भूपेन्द्र, आर 3298 ब्रिजेश ,आर 538 देवेन्द्र,आर 2614 महेश प्रजापति  की सराहनीय भूमिका रही है।

फ्लेट विक्रय करने में लोगों के साथ करोडों की धोखाधडी करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016 - :- फरियादीगणों 1.  विनोद कुमार पिता रामनाथ बाली निवासी शांती विला रेलवे स्टेशन के सामने राऊ ] 2-राकेश पाटीदार पिता मोहनलाल पाटीदार निवासी सांई विहार कालोनी राऊ, 3- हरीश मेहता पिता चुन्नीलाल मेहता निवासी शांति विला रेल्वे स्टेशन के सामने राउ 4- राजेन्द्र सिंग पिता हरजीत सिंग खेडा निवासी 11 भवंरकुआ मेन रोड़ सुयोग अस्पताल के सामने इन्दौर 5-तजिदर सिंह पिता जोगेंन्द्र सिंह खनुजा निवासी 237, ए उषा नगर एक्सटेंशन 6- मंसुर अली पिता नौमान अली निवासी 119 कमरी मार्ग उज्जैन 7-सोमनाथ विश्वकर्मा पिता धनीराम विश्वकर्मा निवासी रामरहीम कालोनी राऊ, 8-नम्रता पति निलेश पांचाल निवासी राम रहिम कालोनी राऊ ने उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायत की थी कि बिल्डर संजय तथा उसके साथीगणों ने फरियादीगणों को फ्लेट बैचा था परन्तु कुछ दिनों बाद पता चला कि एक फ्लेट दो लोगों को बैचे दिए गये है साथ ही बिल्डर और उसके साथीगणों द्वारा बिल्डिंग का काम अधूरा छोडकर कही भाग गये है।
      उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के  निर्देश के तारतम्य में शिकायत आवेदन की जांच कराई गयी। शिकायत आवेदन में पाया कि आरोपी 1-(बिल्डर) संजय पिता सदाशिव दीक्षित निवासी महावीर नगर इंदौर 2-(जमीन मालिक) सरस्वती पुरोहित पति राधेश्याम पुरोहित निवासी 1238 रामरहीम कालोनी राऊ 3-(दलाल) संतोश पिता प्रकाशचंद जैन निवासी नार्थ मोहल्ला इंदौर 4-(दलाल) कमल वर्मा पिता रामनिवास वर्मा निवासी रेल्वे पटरी रोड गुरुकुल कालोनी राऊ द्वारा फरियादीगणों को छल-कपट से एक फ्लेट दो लोगों को बैंच दिए गए है तथा फरयादीगणों से पूरी राशि वसूल करके बिल्डिंग का अधूरा काम कर भाग गए थे। जिससे आरोपियों की लगातार तलाश करते हुए आज दिनांक 07 जून 2016 मुखबिर की सूचना पर उक्त चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनके विरूद्ध अप. क्र. 218/16  धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी,  34  भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
       उक्त चारों आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसोदिया एवं उनकी टीम के सउनि राजेन्द्र सिंह, प्रआर रवन्द्रि सिंह चौहान, आर विजय चौहान, आर रामवीर सिंह तथा आर सतीश की सराहनीय भूमिका रही है।


जिला बदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा शातिर जिलाबदर बदमाश रवि पिता श्रीराम यादव को 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमआईजी को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि शातिर बदमाश  रवि पिता श्रीराम यादव निवासी 16/32 सोमनाथ की नई चाल इंदौर, थाना क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी रवि को उसके घर के पास से पकड़ा गया। आरोपी रवि क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर, इसके विरूद्ध थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न प्रकार के अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये जिला दण्डाधिकारी द्वारा इसे जिलाबदर किया गया था, जिसका  उल्लघंन करने पर, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 60 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून  2016 को 07 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जून  2016 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मैजिक स्टेण्ड के पास परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 7/7 परदेशीपुरा इंदौर निवासी राजू पिता देवीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2016 को 21.20 बजे, अंवतिका गैस कंपनी के पीछे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, अशोक पिता घासीराम, रणजीत पिता लखनसिंह, मदल पितापहलवान तथा तखत सिंह पिता बैजनाथ सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2016 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, रेल्वे कालोनी भगतसिंह नगर बाणगंगा निवासी-मांगीलाल पिता फूलचंद जायसवाल, ग्राम भागिया इंदौर निवासी-नाथूलाल पिता बिन्दप्रसाद, सुकलिया बाणगंगा निवासी-डालीबाई पति सुनिल एवं टिगरिया बादशाह बाणगंगा इन्दौर में रहने वाले- चिन्तामन पिता अमराजी सिसोदिया, राधाबाई पति अजय परिहार, पार्वती बाई पति रमेश, लक्ष्मीबाई पति संजू उर्फ संजय परिहार, प्रेमबाई पति इंदरलाल, नादानबाई पति राधेश्याम चौहान तथा पातुबाई पति ग्यारसीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रूपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 24 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुलकर्णी का भट्‌टा आम रोड़ एवं शिवशक्ति नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 709 कुलकर्णी भट्‌टा निवासी-संदीप सिंह पिता चन्द्रमा प्रसाद चौहान, 4/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी-अनिल पिता सीताराम यादव तथा 461/1 कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी-सतीश उर्फ पिन्टू पिता भैयालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक छुरा व एक-एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2016 को 22.35 बजे, कुम्हारखाड़ी शमसान के अंदर बगीचे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 292 कुम्हारखाड़ी बाणगंगा इन्दौर निवासी लखन पिता धन्नालाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
 
इन्दौर 07 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2016 को 01 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिसद्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।



Monday, June 6, 2016

पेट्रोल पंप मालिक के घर पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्‌टे मय कारतूस के, एक तलवार, एक चाकू तथा एक लोहे की रॉड बरामद


इन्दौर 06 जून 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते 5 आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना एरोड्रम को दिनांक 05.06.16 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश निर्माणाधीन गोधा स्टेट कालोनी के मैदान में बैठकर गोधा स्टेट कालोनी व गोधा पेट्रोल पंप के मालिक मोनू गोधा के गांधी नगर स्थित मकान पर डकैती डालने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना वरिष्ठ इधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस थाना एरोड्रम की टीमों द्वारा मौके पर घेराबंदी कर, पांच बदमाशों को पकडा गया। पकडे गये बदमाशों ने पूछताछ पर अपने नाम -  1.करण पिता रमेश वास्कले (19) निवासी 327 विजयश्री नगर इंदौर, 2. कमल पिता धर्मा बंजारा (22) निवासी सुदामानगर गणेश द्वार थाना अन्नपूर्णा इंदौर, 3. विनोद पिता लालसिंह पंवार (22) निवासी व्यास नगर झुग्गी झोपडी थाना चंदननगर इंदौर, 4. जमनालाल पिता सवजी पारदी (22) निवासी व्यास नगर झुग्गी झोपडी थाना चंदननगर इंदौर तथा 5. फिरोज पिता युनुस खान (48) निवासी रामेश्वर रोड शिवशक्ति होटल के पीछे थाना मोघट खंडवा बताया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे मय कारतूस के, एक तलावर, एक चाकू तथा एक लोहे की राड जप्त की गयी है। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा पूछताछ की  जा रही है।

इस प्रकार पुलिस थाना एरोड्रम की टीम व्दारा डकैती की योजना बनाने वाले आरोपियों को सक्रियता के साथ त्वरित कार्यवाही कर, वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही  गिरफ्तार कर, महत्वपूर्ण व सराहनीय कार्य किया है, जिसके लिये वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा पुलिस थाना एरोड्रम के कार्य की प्रशंसा की गई है।

धमकाकर पैसे मांगने वाले फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु, इन्दौर पुलिस द्वार दस हजार रूपये केईनाम की उद्‌घोषणा

इन्दौर 06 जून 2016-पुलिस थाना खजराना के अप. कं्र 319/16 धारा 294,386 भादवि के प्रकरण के फरार आरोपी याकूब उर्फ पाडा पिता ईस्माईल खान की गिरफ्तारी हेतु, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इन्दौर, श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा दस हजार रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गई है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 30.04.16 को तंजीम नगर खजराना में, क्षेत्र के शातिर बदमाश याकूब उर्फ पाडा पिता ईस्माईल खान द्वारा फरियादी इरशाद कुरैशी के साथ गाली-गलौच कर, क्षेत्र में व्यवसाय करने के एवज में रूपयों की मांग कर धमका रहा था। उक्त घटना पर थाना खजराना द्वारा अप. कं्र 319/16 धारा 294,386 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर, आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी व गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास के उपरांत भी अभी तक आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है।
अतः प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दस हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है। जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधीकारी/कर्मचारी उक्त आरोपी की गिरफ्तारी करेगा यागिरफ्तारी की सूचना देगा, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके, उसे 10,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचनाकर्ता यदि चाहेगा तो उसका नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा।



शादी के लिये दबाव बनाकर युवती को परेशान करने वाला, फेसबुक फ्रेन्ड, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 06 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को शादी के लिये दबाव बनाने हेतु फोटो एडिट कर साईट पर अपलोड करने की धमकी देने वाले, आरोपी फेसबुक फ्रेन्ड को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। 
        पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष में आवेदन दिया था कि मेरे मोबाईल नम्बर पर स्वप्नील उर्फ पराग पिता अमृत कुरकरे, मुझे फोन पर धमकी दे रहा है कि, मैने उससे शादी नहीं की तो वह मेरे फोटो एडिट कर, फेसबुक पर डाल दूंगा। उक्त शिकायत पर, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा त्वरित व प्रभावी कार्यवाही हेतु वी केयर फोर यू को निर्देर्शित किया गया। 
        उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक स्वप्नील उर्फ पराग पिता अमृत कुरकरे (26) निवासी ग्राम साकेगांव तहसील भुसावल जिला जलगांव महाराष्ट्र को पकड़ा गया। टीमद्वारा आवेदिका के माध्यम से आरोपी पराग को 56 दुकान इन्दौर मिलने के लिये बुलाया गया, जिस पर आरोपी भुसावल से अपने घरवालो कों दिल्ली जाने का बोलकर आया, जैसे ही आरोपी आवेदिका से मिलने इंदौर आया, उसे पुलिस टीम ने धरदबोचा। आवेदिका के अंकल भुसावल में आरोपी के घर के पास में रहते है, जहां पर आवेदिका आती जाती रहती है, इसी बीच आवेदिका व आरोपी की फेसबुक पर दोस्ती हो गयी। इस दोस्ती के आधार पर आरोपी आवेदिका को बार-बार कॉल कर शादी का दबाव बना रहा था, जिस पर आवेदिका द्वारा मना करने पर, आरोपी आवेदिका के फोटो एडिट कर फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी स्वप्नील के विरूद्ध अप. कं.433 /16 धारा 507,506 भादवि का पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जायेगा। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

शातिर वाहर चोर, 3 दोपहिया वाहनों सहित पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-इन्दौर शहर में नकबजनी व वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, क्षेत्र में सघन चैकिंग तथा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभीअधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा एक शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
      पुलिस थाना बाणगंगा की टीम द्वारा दिनांक 05.06.16 को रात्रि में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध किशोर पिता जयराम पंवार निवासी कालियाखेड़ी तह. पुनासा जिला खण्डवा को एटर्नो स्कूटर क्रं एमपी/09/एसई-1224 पर जाते समय पकड़ा गया, जिससे उक्त वाहन के कागजात के बारें में पूछने पर नहीं होना बताया तथा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। पुलिस को शंका होने पर सखती से पूछताछ करने पर, उक्त स्कूटर वाहन चोरी करना कबूल किया, जो पुलिस थाना बाणगंगा के अप. क्रं 462/16 में चोरी हुआ वाहन पाया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर, उसने एक बजाज डिस्कवर मोटर सायकल तथा एक स्कूटर और चोरी करना बताया, जो आरोपी की निशानदेही पर जप्त किये गये है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे अन्य प्रकरणों के संबंध में पूछताछ जारी है।
उक्त शातिर चोर को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बाणगंगा विनोद दीक्षित के नेतृत्व मेंउनि पदम सिह मौर्य, आर. राममिलन, आऱ. नीरज तथा आर. घनश्याम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 15  गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून  2016 को 05 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 05 जून 2016 को, 05.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंन्द्रगुपत वीयर बार काजी की चाल, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, काजी की चाल निवासी बसन्तीलाल पिता मिश्रीलाल जेन तथा नीलकण्ठ कॉलोनी इंदौर निवासी वियरवार अर्पित पिता गोविन्दर सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 94 बाटल अवैध बियर एवं 03 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जून 2016 को, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर, भवानी नगर चौराह तथा बाणेश्वरी कुण्ड दरगाह के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सुगंधा नगर निवासी बबलू पिता शिवराज कडोले तथा पेनजान कॉलोनी इंदौर निवासी मनीष उर्फ मोटा पिता श्रीलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जून 2016 को 11.45 बजे, रूस्तम का बगीचा मेन रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले निरंजन पिता छोटेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2016 को 08 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2016 को, 22.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भीम नगर के सामने, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली, यही की रहने वाली कुसुम पतिसंतोष कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 जून 2016 को 01.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बिजासन मंदिर टेकरी के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गायत्री नगर इंदौर निवासी अंशुल पिता मुकेश गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

                

Sunday, June 5, 2016

बीस वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 05 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा आज दिनांक 05.06.16 को 20 वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी गुड्‌डन उर्फ प्रकाश पिता भूरालाल निवासी गाडराखेडी, इंदौर  को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री डी.एस. येवले एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की फरार गैर जमानती वारंटी गुड्‌डन उर्फ प्रकाश पिता भूरालाल हरिजन कॉलोनी में आया है। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त फरार गैर जमानती वारंटी गुड्‌डन उर्फ प्रकाश को हरिजन कॉलोनी से धरधबोचा गया। आरोपी गुड्‌डन उर्फ प्रकाश, पुलिस थाना मल्हारगंज के वर्ष 1996 के मारपीट के प्रकरण में फरार चल रहा था जिसका गैर जमानती वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। 

उक्त वांरटी को पकडने में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री डी.एस. येवले के नेतृत्व में आर. शैलेन्द्र यजावत, आर. अनिल चतुर्वेदी कीसराहनीय भूमिका रही।

दो पहिया वाहन चोर पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में 05 दो पहिया वाहन जप्त






इन्दौर-दिनांक 05 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा इंदौर शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसौदिया एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र मजबूत किया गया तथा वाहन चोरों की सरगर्मी से तलाश की गयी। फलस्वरूप टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रंगवासा फांटा पर चैकिंग के दौरान तीन लडको को एक मोटर साइकिल पर आता हुआ देखकर रोका गया तथा उनसे गाडी के कागजात के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर, कागजात नही होना बताया तथा उक्त मोटर साइकिल पल्सर राजगढ जिला धार से चोरी करना बताया तथा उन्होने अपना नाम व पता 1. केलसिंह पिता थानसिंह अनारिया भील (20) निवासी ग्राम उण्डली थाना बाग तह. कुक्षी जिला धार, 2. अनसिंह पिता ठाकुर सिंह भील (19) निवासी घुट्‌टीयादेव थाना बाग तह. कुक्षी जिला धार व 3. कलम सिंह पिता सुमल सिंह  पांचाल भील (19) निवासी घुट्‌टीयादेव थाना बाग तह. कुक्षी जिला धार बताया। आरोपियों से सखती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने नेहरू नगर थाना राऊ से एक मोटर साइकिल डिस्कबर क्र. एमपी-09/एनयू/5547 चोरी करना बताया जिसके सम्बन्ध में पुलिस थाना राऊ में अप. क्र 160/16 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध है तथा अन्य जगहो से एक पल्सर, एक डिस्कबर, एक हीरो होण्डा एवं एक सीडी डीलक्स, मोटर साइकिल चोरी कर, उक्त वाहनों को घर पर रखना बताया, जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनकी निशादेही पर उक्त चार मोटर साइकिल जप्त की गयी। बदमाश धार से बस में आकर शाम के समय मोटर साइकिल चुराकर ले जाते है तथा आस-पास के गांव में कम दामों में बैंच देते है।   
उक्त आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसौदिया एवं उनकी टीम कें सउनि राजेन्द्र सिंह नायक, प्रआर रविन्द्र सिंह, आर रामवीर सिंह, आर. विजय, आर. सतीश, आर. नाहरसिंह  की सराहनीय भूमिका रही है।

दो पहिया वाहन चोर पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में 06 दो पहिया वाहन जप्त



इन्दौर-दिनांक 05 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा इंदौर शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में थाना प्रभारी खजराना श्री अरविन्द्र सिंह तोमर एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तंत्र मजबूत किया गया तथा वाहन चोरों की सरगर्मी से तलाश की गयी। फलस्वरूप टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुुलिस थाना क्षेत्र से आरोपी 1. इमरान उर्फ गब्बर उर्फ भूरा पिता रफीक खान (28) निवासी कमलापुर थाना बागली देवास तथा 2. विवेक उर्फ विक्की उर्फ फारूख पिता राजेश सोनी (27) निवासी 130 सुपर पैलेस कॉलोनी खजराना इंदौर को पकडा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने पुलिस थाना खजराना के अप. क्र. 22/16 धारा 379 भादवि में चोरी गयी मो.सा.  पल्सर क्र. एमपी-37/एमएफ/1546, पुलिस थाना कनाडिया के अप.क्र. 611/15 धारा 379 भादवि में चोरी गयी पेशन क्र. एमपी-09/क्यूएम/2105, पुलिस थाना कनाडिया के अप.क्र. 404/15 धारा 379 भादवि में चोरी गयी ग्लेमरक्र. एमपी-09/एमजे/7155, पुलिस थाना कनाडिया के अप.क्र. 223/16 धारा 379 भादवि में चोरी गयी पेशन क्र. एमपी-09/क्यूजी/3292, पुलिस थाना संयोगितागंज के अप.क्र. 912/15 धारा 379 भादवि में चोरी गयी मो.सा. क्र. एमपी-09/एमजे/8533, पुलिस थाना पलासिया के अप.क्र. 41/16 धारा 379 भादवि में चोरी गयी मो.सा. स्पेलेण्डर क्र. एमपी-09/जेडब्ल्यू/9452, इस प्रकार कुल 06 मोटर साइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिससे आरोपियों की निशादेही पर उक्त 06 मोटर साइकिलों को जप्त किया गया। आरोपियों से अन्य वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। 
उक्त दोनो आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री अरविन्द सिंह तोमर एवं उनकी टीम कें सउनि निर्भय सिंह झाला, सउनि नंदकिशोर, प्रआर. नरेन्दसिंह, आर प्रवीण, आर. अमित तथा आर. पंकज की सराहनीय भूमिका रही है।