Monday, July 4, 2016

धोखाधडी के प्रकरण में तीन वर्षो से फरार व ईनामी आरोपी, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा आज दिनांक 04.07.16 को धोखाधड़ी के एक प्रकरण में तीन वर्षो से फरार व ईनामी आरोपी जितेन्द्र ठाकुर पिता श्री लक्ष्मीनारायणजाति (30) निवासी रामीनगर उज्जैन को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी जितेन्द्र ठाकुर दिनांक 30.08.14 को सांवरिया ट्रेडर्स पर रेती की गाडी के पैसे लेकर के भाग गया था। जिस पर अपराध क्रमांक 443/14 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस द्वारा विवेचना में पाया कि आरोपी जितेन्द्र उक्त रेती का मालिक बन करके जहां पर रेती की गाडी सांवरिया ट्रेडर्स पर डलवायी थी, वहां से अपने आप को गाडी का मालिक बताकरके रेत  की गाडी का पैसा लेकर के फरार हो गया था। जिसका न कोई पता था और नही कोई उसकी पूरी जानकारी थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतुइन्दौर पुलिस द्वारा दो हजार रूपयें का ईनाम भी घोषित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के प्रआर प्रवेश और आर विश्वास ने उक्त आरोपी की लगातार पतारसी के प्रयास करके उसको तलाश किया और उसके मिलने के संभावित ठिकानो पर देवास उज्जैन और अन्य जगह पर उसकी पतारसी किया, जिसमे आज सफलता मिलीं कि आरोपी को बायपास  से मुखबिर की सूनचना पर पकडा गया।
आरोपी जितेन्द्र ठाकुर से और भी इसी प्रकार के धोखाधडी के प्रकरणो की जानकारी मिलने की संभावना है। उक्त फरार आरोपी जितेन्द्र ठाकुर पर जिला उज्जैन के पुलिस थाना माधवनगर, चिमनगंज मंडी में भी धोखाधडी के प्रकरण दर्ज होकर के उनके वहां पर स्थायी वारंटो मे फरार है, जिसके संबंध में उज्जैन पुलिस को कार्यवाही हेतु सुचित किया गया है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी  के नेतृत्व में प्रआर प्रवेश तथा आर. विश्वास की सराहनीय भूमिका रही।


दो शातिर नकबजन, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से लैपटाप, सोने-चांदी के आभूषण व चांदी की दो मूर्तियां बरामद


इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा रात्रि में सूने मकानों मे नकबजनी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.5.16 की मध्यरात्रि मे फरियादी डा. अरूण मिश्रा पिता बृजकिशोर मिश्रा निवासी 49/12 पाटनीपुरा इंदौर का अपनी पत्नी के साथ उज्जैन सिंहस्थ हेतु घर मे ताला लगाकर गये थे, तो रात्रि मे किसी अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोडकर घर के अंदर घुसकर घर मे रखी सोने-चांदी के जेवरात व चांदी की लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्ति चुराकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना एमआयजी द्वारा अप. क्र.  305/16  धारा  457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार दिनाक 16.1.16 की दोपहर मे फरियादी देवेन्द्र पिता महेश धारवार (24) निवासी 8 एलआयजी डुप्लेक्स चर्च के पीछे इंदौर जब घर मे ताला लगाकर अपनी नौकरी पर चला गया था तो अज्ञात चोरो ने दिनदहाडे फरियादी के मकान का ताला तोडकर घर के अंदर रखालैपटाप तथा एक पानी गरम करने का हीटर व दाढी बनाने का ट्रिमर चुराकर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 45/16 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदतों पर अंकुश लगाने हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्रीमती मोनिका शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री सूरज वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र मे चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियो की पतारसी हेतु विशेष टीमों का गठन कर, लगाया गया।
थाना प्रभारी एमआयजी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिरो द्वारा सूचना मिली की पाटनीपुरा क्षेत्र के दो लडके जो नशे के आदी है आजकल खूब खर्चा कर रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पाटनीपुरा क्षेत्र के 1. आशीष उर्फ अस्सू उर्फ महेन्द्र पिता करनसिंह निवासी कन्हैयालाल की चाल पाटनीपुरा इंदौर तथा 2. शुभम उर्फ शिब्बू पिता दिलीपबैण्डवाल निवासी मोतीलाल की चाल पाटनीपुरा इंदौर को पकड़कर, हिकमत अमली से पूछताछ किया गया तो आरोपी आशीष उर्फ अस्सू ने बताया कि मैने तथा शुभम ने मेरे मकान से सटे तीसरे मकान मे अपने मकान के छज्जे से चढकर मकान का ताला तोडकर कमरे के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण व चांदी की मूर्तिया चुरा लिये थे। आरोपी शुभम ने बताया कि मेरे पास लक्ष्मी व गणेश जी की चांदी की मूर्ति है तथा शेष सामान आशीष के पास है। पुलिस टीम द्वारा चोरी गया मश्रुका सोने की चार अंगूठियाचांदी की एक लक्ष्मी तथा चांदी की एक गणेश जी की मूर्ति तथा दो जोडी पायजेब कीमती 35000 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी शुभम ने बताया कि उसने तथा अस्सू उर्फ आशीष ने दिन मे सरिये से चर्च के पास मकान का ताला तोडकर एक लैपटाप, दाढी बनाने का सामान (ट्रिमर) तथा पानी गर्म करने का हीटर चुराये थे। आऱोपी शुभम से लैपटाप तथा आरोपी अस्सु उर्फ आशीष से दाढी बनाने का सामान(ट्रिमर) तथा पानी गर्म करने का हीटर बरामद किये जा चुके है। ये दोनो आरोपी अपने नशे के शौक आदि को पूरा करने के लिये ऐसी घटनायें करते थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियो कोगिरफ्तार किया गया है, जिनसे चोरी के अन्य मामलो मे भी पूछताछ की जा रही है।

                उक्त नकबजनों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  एमआईजी श्री तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में सउनि संतोष तिवारी, सउनि सुरेश यादव, सउनि राजू महंत, आर 2864 कृष्णकुमार पटेल तथा आर 3824 राजकुमार द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।





हेयर सेलून दुकान से अगवा करने वाले बदमाशों का 24 घंटे में पर्दाफाश, सात आरोपी पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा गिरफ्तार


 इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हेयर सेलून की दुकानवालों का अपहरण कर ले जाने वालों का 24 घंटे में पर्दाफाश कर सात आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 1.7.16 को रात्रि करीबन 8 बजे एक्सयुवी व डीजायर कार मे सवार 7,8 लोगआये तथा माही सेलून पर काम कर रहे दीपक व पंकज से सुनिल भाटिया के संबंध में पूछताछ करने लगे, जिसके बारे में इन्हे नही पता होने पर, उन बदमाशो ने पंकज व दीपक के साथ गाली-गलौच व मारपीट करके दोनों को गाडियां मे बैठाकर और अपहरण कर भाग गये। जब आसपास के लोगो द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो तत्काल पुलिस द्वारा पूरे शहर मे नाकाबंदी करने से बदमाशो को जब शहर से बाहर भागने का मौका नही मिला तो उन्होने उक्त दोनो अपह्‌तों को देवास नाका के आसापस मारपीट करके छोड दिया व धमकी दी कि पुलिस को रिपोर्ट नही करना अन्यथा जान से मार देंगे।बदमाशों से छूटने पर रिपोर्ट में फरियादी दीपक परमार ने बताया कि वह संचार नगर स्थित धर्मेन्द्र नाई की दुकान पर काम कर रहा था कि इतने मे 7,8 लोग एक्सयुवी कार क्रमांक एमपी/09/एसटी/0099 मे सवार होकर आये गर्दन पर उस्तरा अडाकर जबरन उठाकर कार मे बैठाकर ले गये थे तथा अनिल भाटिया व सुनिल भाटिया की पूछने लगे तथा मारपीट करने लगे बाद मे मांगलिया वाईन शाप के पास एकांत मे छोडकर भाग गये। रिपोर्ट पर पुलिस थाना कनाडिया द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 288/16 धारा 365,323,506 भादवि का पंजीबद्ध करविवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधियों की शीघ्र पतारसी कर उन्हे जल्द से जल्द पकडने के लिये निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टू शहगल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर सुश्री पारुल बेलापुरकर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल व उनकी टीम को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।
                पुलिस टीम द्वारा विवेचना मे पाया गया कि फरियादी पंकज एवं दीपक के जीजा सुनिला भाटिय़ा के भाई अनिल भाटिया द्वारा कई लोगो के साथ मे बैंको से लोन दिलाने व सब्सिडी दिलाने के नाम पर धोखाधडी की है, जिस पर जिला धार मे कोतवाली थाने पर अपराध क्रमांक 193/16 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है, जिसमे आरोपी सुनिल भाटिया फरार है। उसी की तलास मे आरोपियो द्वारा फरियादी पंकज व दीपक का अपहरण किया गया था। बदमाशो ने दिनांक 1.7.16 को संचार नगर स्थित हेयर सेलून की दुकान से दीपक पिता जगदीश परमार व पंकज पिता मोहनलाल को अगवा कर ले गये थे, लेकिनइन्दौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही व नाकाबंदी के कारण इन बदमाशों ने दोनों अपह्‌तों को रास्ते में छोड़ दिया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुएघटना मे शामील आरोपियों 1.गोपाल पिता जगदीश निवासी समाजवाद नगर इन्दौर, 2.संभू चौधरी पिता भट्टू चौधरी निवासी जनता क्वार्टर इन्दौर, 3.विश्वास पिता नरेन्द्र रघुवंशी निवासी नालछा जिला धार, 4.सत्यजीत पिता स्वराज प्रकाश त्रिवेदी निवासी राम रहीम कालोनी, 5.अतुल गौड पिता मोहन लाल गौड निवासी 223 सांवरिया नगर इन्दौर, 6.तोताराम पिता कमल लाल निवासी गायत्री नगर, तथा 7.बंटी पिता मुकेश चौधरी निवासी सर्वहारा नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्सयुवी कार व स्विफ्ट डिजायर जप्त की गई है। प्रकरण में दो आरोपी अंकित व पंकज फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सातों आरोपियो को माननीय़ न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इनसे प्रकरण में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

                उक्त अपहरण का 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जगदीश गोयल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 50 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 04 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को 02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को, 21.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बावडी वाले हनुमान मंदिर के पीछे स्कीम नं. 78, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, तलावली चांदा इंदौर निवासी विक्रमा पिता कन्हैयालाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 04 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 04 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को 04 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीजलपुर टापरी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले उषा नगर 203 आर मनी अपार्टमेण्ट इंदौर निवासी रवित पिता कमला शंकर त्रिवेद तथा नायक मोहल्ला बीजलपुर, इंदौर निवासी मिर्ची उर्फ संतोष पिता रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को, 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईपीएस कॉलेज के सामने एबी रोड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, इन्द्रा एकता नगर मूसाखेडी, इंदौर निवासी मोनू पिता गोवर्धन चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चोइथराम सब्जी मण्डी में फू्रट मण्डी दुकान नं. 21 के पीछे, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, तेजपुर गडबडी छोटी पुलिया के पास झोपडी फोकटपुरा इंदौर निवासी जोनू पिता बद्रीलाल बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया। 

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, July 3, 2016

जुआ खेलते पांच आरोपी चंदन नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार   इंदौर पुलिस दिनांक 03 जुलाई 2016 :- आज दिनांक 03.07.2016 को पुलिस थाना चंदननगर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग मारूती पैलेस बगीचे में जुआ खेल रहे है | सूचना पर थाना प्रभारी चन्दन नगर श्री योगेश सिंह तोमर एवं  उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारूती पैलेस बगीचे के पीछे से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिलने पर आरोपी 1. नितिन पिता रामसेवक उम्र 35 वर्ष निवासी जबरन कालोनी इंदौर 2. दिनेश पिता द्वारका सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी जबरन कालोनी इंदौर 3. सुधीर पिता छेदालाल उम्र 36 साल निवासी जबरन कालोनी इंदौर 4. कल्लू पिता हरिनारायण उम्र 52 वर्ष निवासी सिरपुर भट्टा के पास इंदौर 5. दराव् पिता पदम सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी तीन इमली उद्द्योग नगर पालदा इंदौर को पकड़ा गया | पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ते व 26,500 रूपये नगदी जप्त किये गए तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर कार्यवाही की जा रही है|  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदननगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनकी टीम के उनि. वाय एस रघुवंशी, आर.आरिफ, चंद्रशेखर ,जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है ।       

जुआ खेलते पांच आरोपी चंदन नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार  

इंदौर पुलिस दिनांक 03 जुलाई 2016 :- आज दिनांक 03.07.2016 को पुलिस थाना चंदननगर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग मारूती पैलेस बगीचे में जुआ खेल रहे है | सूचना पर थाना प्रभारी चन्दन नगर श्री योगेश सिंह तोमर एवं  उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारूती पैलेस बगीचे के पीछे से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुए मिलने पर आरोपी 1. नितिन पिता रामसेवक उम्र 35 वर्ष निवासी जबरन कालोनी इंदौर   2. दिनेश पिता द्वारका सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी जबरन कालोनी इंदौर 3. सुधीर पिता छेदालाल उम्र 36 साल निवासी जबरन कालोनी इंदौर 4. कल्लू पिता हरिनारायण उम्र 52 वर्ष निवासी सिरपुर भट्टा के पास इंदौर 5. दराव् पिता पदम सिंह राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी तीन इमली उद्द्योग नगर पालदा इंदौर को पकड़ा गया | पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से ताश पत्ते व 26,500 रूपये नगदी जप्त किये गए तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर कार्यवाही की जा रही है|

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदननगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में उनकी टीम के उनि. वाय एस रघुवंशी, आर.आरिफ, चंद्रशेखर ,जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही है ।       

करोडो की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाला संगठित गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफत में


मुख्य सरगना पूर्व से है फरार तथा एक साथी पूर्व से जेल में

इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा ग्राम मिर्जापुर की करोडो रूपयें मूल्य की जमीन को फर्जी दस्तावेजो के आधार पर औने-पौने दामों में बेचने वाले एक संगठित गिरोह को बेनकाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है।
आवेदिका पुष्पा शर्मा तथा उनकी मॉ श्रीमती गीताबाई पति स्व. मांगीलाल पेढीवाल उम्र 88 वर्ष द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर के समक्ष में आवेदन देकर बताया कि उनके स्वामित्व एवं अधिपत्य की जमीन को किसी व्यक्ति द्वारा फर्जी तौर पर विक्रय अनुबंध लेख के आधार पर, जाहिर सूचना प्रकाशित कर कृषि भूमि को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर द्वारा क्राईम ब्रांच इन्दौर को आवेदिका की वृृद्वावस्था को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा एक संगठित गिरोह को हिरासत में लिया,जिसमें उनके द्वारा गीताबाई के स्थान पर लगभग 85 वर्ष की एक महिला को गीताबाई बनाकर प्रस्तुत करना एवं उनके फर्जी वोटर आय.डी. कार्ड के आधार पर सौदा चिटठी लेख करना पाया गया। 
क्राईम ब्रांच टीम द्वारा की गई कार्यवाही में यह तथ्य प्रकाश में आये कि जमीनों के घोटाले करने का मुखय सूत्रधार विक्की उर्फ वीरेन्द्र घोष पिता गुमान सिंह है जिसने आवेदिका की ग्राम मिर्जापुर रालामण्डल स्थित सर्वे क्रमांक 259 स्थित 1.436 हेक्टेयर रकबा भूमि की खसरा नकल प्राप्त की गई, जिसमें पाया गया कि यह भूमि श्रीमती गीताबाई पति स्व. मांगीलाल पेढीवाल के नाम से है जो काफी वृृृद्व होकर देवास में निवास करती है। विक्की द्वारा अपने दो साथियों को श्रीमती गीताबाई के पास भेजा जाकर उनका हुलिया डील डौल इत्यादि की जानकारी प्राप्त की गई। करोडो रूपयें मूल्य की इस जमीन को हथियाने के लिए उसके द्वारा अपने दो प्रापर्टी ब्रोकर्स साथी बाबूलाल कैथवास उर्फ बाबू एवं अमरदीप बौरासी उर्फ पहलवान को ग्राम मिर्जापुर में इस कृषि भूमि से सटी कोई भूस्वामी से सम्पर्क करने एवं उससे अनुबंध करने के लिए पाबन्द किया गया। 
दोनो प्रापर्टी ब्रोकर्स विक्की उर्फ विरेन्द्र घोष के कहने परग्राम मिर्जापुर में इस भूमि के आसपास के भूस्वामी को तलाशते हुए कृष्णा भाटी एवं उनके पिता सीताराम भाटी के पास पहुंचे और इस भूमि से लगी उनकी लगभग 1 बीघा जमीन का सौदा रूपयें 17,11,000-00 में तय किया गया। सौदा तय करते समय अपने सरगना विक्की उर्फ वीरेन्द्र की मुलाकात सीताराम एवं उसके बेटे कृष्णा से कराने पर उसे यह मालूम हुआ कि जिस जमीन पर उसकी निगाह है उसकी चौकीदारी एवं खेतीबाडी कृष्णा भाटी ही काफी समय से करता है। तब सौदा तय करते समय विक्की एवं उसके साथियों द्वारा कृष्णा को इस जमीन का कब्जा 4-5 लाख रूपयें में उनके नाम करने का भी प्रलोभन दिया गया किन्तु कृृष्णा भाटी ने यह सौदा नहीं माना एवं स्वयं की जमीन का तय सौदे अनुसार विक्रय अनुबंध पत्र विनय उर्फ वरूण कसेरा पिता महेश कसेरा निवासी 79/2 मल्हार पल्टन इन्दौर एवं अनिमेष शर्मा पिता सुरेश शर्मा निवासी 20/1 चौरसिया नगर इन्दौर के नाम से लेख किया, इस एग्रीमेन्ट में भी इस गिरोह द्वारा भूमि संबंधी जानकारी जैसे सर्वे क्रमाक,रकबा, चतुःसीमा इत्यादि इन्द्राज नहीं करते हुए उसे रिक्त रखा गया। 
इस एग्रीमेन्ट को आधार बनाकर विक्की उर्फ वीरेन्द्र घोष एवं उनके साथियोंबाबूलाल कैथवास, अमरदीप बौरासी एवं विनय तथा अनिमेष ने मिलकर एक फर्जी महिला की तलाश की गई जो लगभग 85 साल की होकर गीताबाई जैसी दिखती हो। इस तलाश में उनके साथी सोनू उर्फ अभिषेक तिवारी निवासी सांवेर रोड इन्दौर को रूपयें 20,000-00 का प्रलोभन दिया जाकर उसकी 85 वर्षीय दादी कनकलता तिवारी के फोटो प्राप्त किये और उनका एक फर्जी वोटर आई.डी. कार्ड बनाया गया जिसमें उनका पता रूप नगर इन्दौर दर्शाया गया जबकि आवेदिका गीता बाई 7 बहादुर मार्ग देवास की निवासी है।  
फर्जी आय.डी. तैयार करने की कवायद के दौरान ही इस गिरोह का एक साथी अनिमेष क्राईम ब्रांच के हत्थे चढा जो फर्जी दस्तावेजो के आधार पर अपने साथी अमित शर्मा पिता सुरेश शर्मा के साथ मिलकर फायनेंस पर नकली दस्तावेजो का प्रयोग कर गाडिया, एसी, फ्रीज इत्यादि का गबन किया करता था। जिस पर से अनिमेष को थाना ऐरोड्र्रम के अपराध क्र 305/16 में गिरफतार किया जाकर न्यायालय निरूद्व किया गया है। 
इसी दौरान थाना क्राईम ब्रांच द्वारा ग्रीन कॉटेज राजेन्द्र नगर की जमीन में हुई करोडो रूपयें की धोखाधडी में केस रजिस्टर्ड कर विक्की उर्फ वीरेन्द्र घोष के साथियों कोहिरासत में लिया जाने पर विक्की अपने परिवार के साथ इन्दौर शहर छोड कर फरार हो गया जिसकी गिरफतरी पर रूपयें 10,000-00 का ईनाम घोषित किया गया है। 
विनय कसेरा का एक साथी जेल मे जाने एवं मुखय सरगना शहर से फरार होने पर उसके द्वारा अपने एक साथी ललित चौरसिया को साथ में लिया और दोनो के द्वारा गीताबाई की फर्जी आय.डी. के आधार पर एवं कृष्णा भाटी की जमीन के अनुबंध को आधार बताकर गीताबाई की जमीन को बेचने के लिए एक प्रापर्टी ब्रोकर योगश अग्रवाल निवासी कालानी नगर इन्दौर को सहमत किया और फर्जी आई.डी. के आधार पर यह जमीन बेचने के लिए पार्टी की तलाश करने के लिए तैयार किया। प्रापर्टी ब्रोकर अग्रवाल ने यह सौदा एक और प्रापर्टी ब्रोकर सचिन पाटिल पिता श्रीकृष्ण पाटिल को बताया जिस आधार पर एक सौदा चिटठी तैयार की गई जिसमें भूमि का विवरण चतुःसीमा इत्यादि कॉलम रिक्त रखे गये और ना ही गवाहों के हस्ताक्षर प्राप्त किये गये। इस फर्जी सौदा चिटटी पर गीताबाई के हस्ताक्षर के लिए पूर्व से तैयार किये गये फर्जी वोटर आय.डी. कार्ड की महिला को लाने के लिए अपने मित्र अभिषेक तिवारी उर्फ सोनु को उसकी दादी कनकलता तिवारी कोदिनांक 16.6.2016 को बुलाया गया। करोडो रूपयें मूल्य की मालकिन गीताबाई को ललित ने अपने नाम की होण्डा सिटी कार एम.पी. 09-एच.डी.-7356 में बैठाकर लालबाग पैलेस ले गया तथा सौदा चिटठी पर उनसे गीताबाई के हस्ताक्षर कराये गये और दस्तावेज के रूप में उनका फर्जी वोटर आई.डी. कार्ड सचिन पाटिल को दिया गया। 
सचिन पाटिल पिता श्रीकृष्ण पाटिल निवासी नन्दानगर द्वारा इस फर्जी सौदा चिटठी के आधार पर यह सौदा उत्तम तौलानी प्रापर्टी ब्रोकर, निवासी खातीवाला टेैंक, थाना जूनी इन्दौर से किया। उत्तम तौलानी द्वारा इस फर्जी सौदा चिटठी के आधार पर कोई लिखापढी किये बगैर ही अपने वकील से मिलकर रूपयें 8500-00 की अदायगी उपरांत दैनिक भास्कर एवं अग्निबाण समाचार पत्रों में जाहिर सूचना प्रकाशित कराई गई और जमीन को हडपने में आरोपियों का साथ दिया गया। 
क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा प्रकरण के आरोपीगण 1. विनय उर्फ वरूण कसेरा पिता महेश कसेरा निवासी 79/2 मल्हारपल्टन हाल पल्हरनगर इन्दौर 2. बाबुलाल उर्फ बबलू कैथवास पिता रामचन्द्र कैथवास (37) निवासी 10 लालाराम नगर, आठलिया सदन फलैट नं. 401, सेन्ट पॉल स्कूल के पास इन्दौर पूर्व पता 336/1 बडी ग्वालटोलीबारहपत्थर चौराहे के पास इन्दौर 3. अमरदीप बौरासी पिता कन्हैयालाल बौरासी (42) निवासी 72-73 बडी ग्वालटोली, सीतलामाता मन्दिर के पास, थाना पलासिया इन्दौर 4. ललित चौरसिया पिता कमल चौरसिया (34) निवासी म.न.0 61 सुखदेव नगर, एक्सटेंशन-1, ऐरोड्र्रम रोड इन्दौर, 5. अभिषेक तिवारी उर्फ सौनु तिवारी पिता शेखर तिवारी (36) निवासी 134 ग्राम रेवती उज्जैन रोड इन्दौर 6. कनकलता तिवारी पति स्व. लक्ष्मीनारायण तिवारी (80) निवासी 134 ग्राम रेवती उज्जैन रोड इन्दौर  7. योगेश अग्रवाल पिता पृृथ्वीराज अग्रवाल, (42) निवासी म.न. 41 कालानी नगर, जैन स्वीटस के पीछे इन्दौर 8. सचिन पाटिल पिता श्रीकृष्ण पाटिल निवासी 155/9 नन्दानगर इन्दौर 9. उत्तम तोलानी पिता स्व. श्री खिमनदास तोलानी (52)  व्यवसाय-प्रापर्टी ब्रोकर, निवासी म.न. 161-एम, खातीवाला टेैंक, थाना जूनी इन्दौर को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण का मुखय सूत्रधार विक्की उर्फ वीरेन्द्र घोष पूर्व से फरार है जबकि उसका एक साथी अनिमेष शर्मा निवासी कालानी नगर वर्तमान में जेल में है। आरोपियों का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है। इस प्रकार जमीन के घोटाला करने वाले एक और संगठित गिरोह को बेनकाब करने में क्राईम ब्रांच द्वारा उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 239 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05 %
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 10%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                  05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी      15%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी15%
अन्य 25%
           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -

वाट्‌सअप से 30%मोबाईल से 45% लेंडलाईन से 25%
''प्रमुख सफलताऐं''
यूनाईटेड अरब अमीरात से लगाई शादी करवाने की गुहारः-यूएई निवासी युवक ने क्राईम वॉच पर 
कॉल कर लगाई प्रेम विवाह कराने की गुहार, कहा मै इंदौर में रहने वाली लडकी से शादी करना चाहता हूॅ, मेरी शादी कराने में मदद करें।
महाराष्ट्र शोलापुर से दी तस्करी की सूचनाः-चंदन के पेडों को अवैध रूप से काट कर तस्करी करने की सूचना शोलापुर महाराष्ट्र से कॉलर ने सूचना दी जिसे कार्यवाही हेतु संबंधित जिले के वरिष्ट अधिकारियों तक पहुचाया गया।

साहब मेरी ''भैंस''ढूंढ दोः-शाजापुर निवासी किसाान ने क्राईम वॉच पर दी सूचना साहब कल रात को मेरी भैंस चोरी हो गई है चोर को तो पुलिस ने पकड लिया लेकिन भैंस नही मिल रही है। आपका बहुत नाम सुना है। आप मेरी भैंस वापस दिलवा दो।
टाटा मैजिक चालक ने की बदतमीजीः- सूचनाकर्ता ने बताया कि मुझे टाटा मैजिक चालक ने पीछे से टक्कर मारी व अपशब्द कहे व भाग गया सूचना पर हमने ढूंढ निकाला मैजिक चालक को कार्यवाही हेतु सूचनाकर्ता को किया फोन, इस पर सूचनाकर्ता ने कहा धन्यवाद आपकी सर्विस बहुत अच्छी है।
इंदौर की जनता दे रही ट्राफिक सुधार संबंधी सुझाव :- इंदोैर में बढते हुए ट्राफिक की समस्या का  सुधारने हेतु इंदौर की जनता ने क्राईम वॉच कोअपना दोस्त बनाया है । क्राईम वॉच के नम्बर्स पर लोग ट्राफिक सुधार संबंधी सुझाव व्हाट्‌स एप एवं फेसबुक, पर भी दे रहे है।

दिलवाई प्रायवेट कर्मचारियों को उनकी रूकी हुई तन्खाः-इंदौर स्थित आईटी कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियों का नही मिली थी कई महिनों से सैलरी, कर्माचारियों ने सूचना दी क्राईम वॉच को हमारे द्वारा तत्काल कम्पनी से बात कर उनकी रूकी हुई सैलरी दिलवाई गई।
वायु प्रदूषण फैला रही बस पर की कार्यवाहीः- इंदौर-बुरहानपुर चलने वाली एसी बस फैला रही थी भारी मात्रा में धुॅआ, सूचना दी बस मे ंबैठे यात्री ने जिस पर तत्काल ट्राफिक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। अपार्टमेंट की पार्किंग में करते थे नद्गााखारी और खेलते थे जुआः- बोम्बे हास्पीटल के पास अपार्टमेंट की पार्किंग में कुछ लोग नशाखोरी करके जुआ खेलते थे सूचना पर तत्काल थाना लसूडिया पर कार्यवाही की गई।
छात्रों की बदमाशियों से परेद्गाान रहवासियो ने सूचना दी क्राईम वॉच पर :-  कालानी नगर स्थित अपार्टमेंट में कोचिंग पढने आने वाले लडके आते जाते कालोनी में रहने वाली लडकियों से छोडछाड करते थे व रहवासियों के घर की डोर बेल बजाकर भाग जाने जैसीबदमाशिया करते  थे जिससे परेशान होकर रहवासियों ने क्राईम वॉच को दी सूचना जिस पर थाना एरोड्रम पर कार्यवाही की गई।
दूरदर्शन के द्वारा तैयार की गई क्राईम वॉच डॉक्यूमेंट्री प्रसारितः-लगातार दूसरे सप्ताह भी दूरदर्शन पर क्राईम वॉच डाक्यूमेंट्री प्रसारित होने के बाद म.प्र. के कई जिलों तथा  भारत के विभिन्न शहरों से क्राईम वॉच पर लोग सूचना दे रहे है तथा क्राईम वॉच सुविधा अपने जिले व शहर में शुरू करने की गुहार लगा रहे है।
मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें:-अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर परेशान करने के संबंध में 33 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
थाना लसूडिया क्षेत्र निवासी युवती को उसी का क्लासमेट कर रहा था फोन पर परेशान शिकायत पर कार्यवाही करते हुए युवती के क्लासमेट को पकडकर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना द्वारिकापुरी निवासी महिला को अन्जान व्यक्ति कर रहा था कॉल कर परेशान, महिला ने लगाई मदद के लिये क्राईम वॉच से गुहार सूचना पर कार्यवाही करते हुए महिला को कॉल कर परेद्गाान करने वाला एक आरोपी को पकडकर थानाद्वारिकापुरी पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आवारातत्व :- 1.थाना द्वारिकापुरी गांधी चौक बगीचे में आवारातत्व आकर नशा करते है। सूचना पर 
थाना द्वारिकापुरी पर कार्यवाही की गई।
2. धार रोड स्थित सरकारी स्कूल में रात के समय आवारातत्व करते है शराबखोरी सूचना पर थाना चंदननगर पर कार्यवाही की गई।
3. राजीव गांधी आवास विहार स्कीम नम्बर 114 स्थित दुकान पर आवारा लडके जमा होकर आने- जाने वाली महिलायों को करते थे परेद्गाान सूचना पर तत्काल थाना लसूडिया पर कार्यवाही की गई।
4. रंजीत कॉलेज वाली रोड पर लडके शराब पीकर कर रहे थे हंगामा सूचना पर तत्काल थाना भंवरकुआ पर कार्यवाही की गई।
5. खंडवा रोड तेजाजीनगर स्थित पान की दुकान खुली रहती है जहॉ पर लगा रहता है आवारातत्वों का जमावडा तत्काल सूचना पर थाना तेजाजी नगर पर कार्यवाही की गई।
एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओंने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  परडालें।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से  06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही69 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 03 जुलाई 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 04 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को 03 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीराम नगर खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, बंटी उर्फ चिंटू पिता जगमोहन सोनकर, परवेश पिता जगमोहन, तथा प्रशांत पिता शिवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को, 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमोरी कलाली केपास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 10 अंजनी नगर बड़ी भमौरी इंदौर निवासी कालू उर्फ जितेन्द्र पिता लक्ष्मण पौड तथा तुलसामाता मंदिर के पास राम नगर इंदौर निवासी रामकुमार पिता राम दयाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6 हजार रूपये कीमत की अवैध 144 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को 19.10 बजे, छोटी भमोरी पुल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 247 संजय गांधी नगर इंदौर निवासी अभिषेक पिता राकेश भास्कर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की अवैध 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 03 जुलाई 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही ककरते हुए कुल 50 आरोपियो कोगिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को 08 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।


                                                                   जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2016 को 13.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परट्रान्सपोर्ट नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, प्रेम पिता गंगाराम, मुकेश पिता संतोष नन्नोरे, जितेन्द्र पिता कैलाश पांचाल तथा कुलजीत पिता दर्शन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4600रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।