Tuesday, June 17, 2014

सरेराह लाखो के सोने-चांदी की लूट करने वाले लुटेर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 17 जून 2014-पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री आबिद खान ने बताया कि कल दिनांक 16.06.14 को पुलिस थाना खुड़ैल क्षेन्तार्गत एक सोना-चांदी के व्यापारी से करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरातो की लूट करने वाले अपराधियों को थाना खुडै़ल द्वारा चंद घंटो में ही पकड़कर महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
         पुलिस थाना खुड़ैल क्षेन्तार्गत कल दिनांक 16.06.2014 के शाम 06.30 के 07.00 बजे के बीच जब भेरूलाल सोनी पिता कन्हैयालाल सोनी (65) निवासी-बावल्याखुर्द थाना-खुड़ैल अपने साथी मुरारीलाल तिवारी पिता नन्नुलाल तिवारी (74) निवासी-असीपुर थाना-बरोठा के साथ ग्राम डबलचौकी स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान से घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम अरण्याकुण्ड में देवकरण सोनी के खेत के सामने तीन अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल से इनका पीछा करके इन्हे मोटर सायकल से गिरा दिया व इन पर हथियारो से हमला कर इनके पास से सोना-चांदी के जेवर जिसमें 4.5 किलाग्राम चांदी एवं 350 ग्राम सोना लूटकर ले गए। फरियादियों द्वारा शोर मचाने से गांव अरण्याकुण्ड के लोगोंद्वारा थाना खुडै़ल को सूचना दी गई।
 सूचना मिलते ही थाना खुड़ैल की थाना प्रभारी परिवीक्षाधीन डीएसपी वंदना चौहान तत्काल अपने बल के साथ मौके पर पहुंची और थाने के बल द्वारा तत्काल घेराबंदी कर लूट के माल सहित तीनो आरोपियों को गिरफ्‌तार कर लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना खुड़ैल पर अपराध क्रं 256/14 धारा 394, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर तीनो आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम सिकन्द पिता जब्बार शेख (23) निवासी-बड़ा मोहल्ला कमलापुर देवास, रवि पिता मुन्नालाल जाट (19) निवासी-बंजारा चौराहा हाटपिपल्या देवास तथा किशोर पिता मुन्नालाल शर्मा (19) निवासी-गौरीघाट मंदिर जबलपुर हाल नालंदा बाल मंदिर स्कूल वेलोसिटी टॉकिज के पीछे इंदौर बताया। लुटेरे किशोर व सिकन्दर के विरूद्ध जिला देवास में भी दो चोरी व एक हत्या का अपराध पंजीबद्ध है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों से अन्य अपराधो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल उप पुलिस अधीक्षक (परि.) सुश्री वंदना चौहान के नेतृत्व में थाना खुड़ैल के उनि एस.एस. सोलंकी, सउनि जी.आर. सोलंकी, आर.एस. कनवासिया,  प्र.आर. 1473 मोहनलाल डाबर,  आर. 91 सतीश नागर, 2876 शिवप्रताप भदौरिया तथा आरक्षक चालक निलेश पटेल का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
               

15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 197 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 जून 2014 को 04 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 197 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 जून 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2014 को  मुखबिर सेमिली सूचना के आधार पर सांवेर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें सुभाष, प्रहलाद, करण, भारत, जीवनसिंह, अंतरसिंह, मुबारिक, बबलू, पप्पू तथा गोपाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2820 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2014 को 19.10 बजे, चोइथराम सब्जी मंडी इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें हरीश, लोकेन्द्र तथा आशीष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 16, 2014

01 आदतन, 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 274 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जून 2014 को 07 स्थायी, 28 गिरफ्तारी तथा 274 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 जून 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को 11.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टेडियम ग्राउन्ड महूॅ से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें जीतू उर्फ जितेन्द्र, शकील, फरहान, भय्‌यू उर्फ इमरान तथा बबलू उर्फ सिकंदर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 2380 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को 19.30 बजे, चंदननगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें गुफ्फरान, शहीद, वसीम, सजेब, वसीम, शब्बीर, अमजद तथा गोलू उर्फ साजिद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को आजादनगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें हरी, गणेश तथा धर्मेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 जून 2014- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सादलपुर धार निवासी रणजीत पिता जगन्नाथ चौहान (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल तथा 03 कारतूस बरामद कियेगये।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को 20.40 बजे, बाणेश्वरी कुंड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बाबुलपुरा महेश यादव नगर निवासी रवि उर्फ मस्ती पिता प्रेमनाथ भील (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्‌टा तथा 01 कारतूस बरामद किया गया।
          पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 15 जून 2014 को 14.30 बजे, रानीपुरा मेनरोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी मोहम्मद रमजान पिता मोहम्मद अज्जू (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 15, 2014

03 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन एवं 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 96 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जून 2014 को 04 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 96 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जून 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जून 2014 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मैजिक स्टेण्ड के पास परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें त्रिलोक, नरेन्द्र, राहुल, सुरेश तथा संजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से नकदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 14, 2014

01 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

35 गिरफ्तारी तथा 116 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जून 2014 को 35 गिरफ्तारी तथा 116 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 जून 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जून 2014 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें परदेशीपुरा इंदौर निवासी हरीश पिता शंकरलाल ठाकुर (21) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरणबरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 14 जून 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 12 जून 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुड़ाना रोड़ से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम कुड़ाना निवासी परमानंद पिता मांगीलाल मोची (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा  कल दिनांक 13 जून 2014 को 22.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गांधीग्राम खजराना निवासी नरेन्द्र पिता रमेश चौहान (22) तथा गोलू उर्फ अकबर पिता दिलावर शेख (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
           पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा  कल दिनांक 13 जून 2014 को 13.30बजे, नावेल्टी मार्केट के पीछे वाली गली इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, साउथ गाडरा खेड़ी इंदौर निवासी नवीन उर्फ सुनील पिता चिन्तामण धानुक (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 13, 2014

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जून 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन एवं 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 119 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जून 2014 को 03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 119 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 जून 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जून 2014 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरगाह के पास शंकर कुम्हार का बगीचा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नितिन, प्रदीप तथा दिगम्बर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 जून 2014 को 20.40 बजे, नेमीनाथ चौराहा मल्हारगंज इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जनता कालोनी निवासी दर्पण पिता श्यामराव कार्खी (26) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 जून 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा  कल दिनांक 12 जून 2014 को 19.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास चाणक्यपुरी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, पंकज उर्फ पवन पिता नंदकिशोर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा  कल दिनांक 12 जून 2014 को 19.00 बजे, परदेशीपुरा कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, कुलकर्णी भट्‌टा छोटे नाले के पास रहने वाले पिन्टू उर्फ बिहारीलाल यादव (24)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 जून 2014 को 11.05 बज,े आरफियम चौराहा स्कायलार्क होटल के सामने महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, माल रोड़ एमटसीटीई निवासी महूं निवासी विक्रम पिता सुरेश सिरेसिया (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 12, 2014

अज्ञात हत्याकाण्ड का पर्दाफाश, आरोपीगण पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व झोन-2 श्री रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि दिनांक 10 जून 2014 को थाना कनाड़िया अन्तर्गत टे्रजर टाउनशिप के पीछे झलारिया बायपास क्षेत्र में एक खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षप्त शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, लाश गर्मी और धूप की वजह से खराब हो गया था, जिसे तत्काल पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान हेतु तत्काल आस-पास के थानो एवं जिलों को सूचित किया गया। मृतक के पोस्टमार्टम के उपरांत पाया गया कि मृतक की हत्या मारपीट एवं गला घोंटने के कारण हुई है, इस पर पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर पृथक-पृथक टीमें बनाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मृतक के कपड़ो एवं जूतो के आधार पर आसपास के जिलो के थानो से भी जानकारी प्राप्त की गयी, जिसमें अन्य गुमइंसानो के साथ ही पता लगा कि ग्राम अजंन थाना भीकनगांव जिला खरगोन से दिन शुक्रवार 06.06.14 को कालूपिता मनिया भील अपनी मोटर सायकल से ग्राम डालियाखेड़ी गया था, जहां से वह वापस घर नहीं आया। पुलिस टीम द्वारा अजंन गांव से उसके परिजनो को इंदौर लाकर शव की शिनाखत करवाने पर उसे कालू पिता मनिया भील (35) निवासी अंजन गांव थाना-भीकनगांव के रूप में पहचाना। इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि मृतक कालू की मोटर सायकल एवं मोबाइल गायब है
    पुलिस ने अविलंब परिजनो से पूछताछ के आधार पर विभिन्न टीमें बनाकर मृतक की मोटर सायकल, मोबाइल एवं आरोपियों की तलाश प्रारंभ की। तुरंत किए अनुसंधान से यह तथ्य ज्ञात हुआ कि मृतक की दो पत्नियों के अतिरिक्त एक अन्य महिला सुरलीबाई निवासी डालिया खेड़ी थाना-सनावद जिला खरगोन में तीसरी पत्नि के रूप में रहती है, जिसके पुराने पति से 04 बच्चे तथा दो बच्चे कालू के भी है। पुलिस ने सुरलीबाई से पूछताछ की एवं संदेह के आधार पर सुरलीबाई के दामाद संजू जो ग्राम डकाच्या मे रहता है, भूरू निवासी-बड़वानी, तथा अनिल निवासी-सबलगढ़ एवं सुरलीबाई के पूर्व पति के लड़के राकेश से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होने सच्चाई उगल दी। सभी आरोपियों ने बताया कि मृतक कालू तथा सुरलीबाई उसके पूर्व पतिकी लड़की भारती के विवाह का झगड़ा लेने के लिये डकाच्या आये थे। संजू को विवाद होने की आशंका होने से उसने भूरू, राकेश तथा अनिल को भी बुलवा लिया था। कालू एवं सुरलीबाई के आने पर सब लोगो ने शराब पी तथा पूर्व योजना जिसमें सुरलीबाई भी शामिल थी, उन्होने कालू पर टॉमी और पत्थर से वार किया, एक साथ हुए इस हमले से कालू की मौके पर हीे मौत हो गई। आरोपियों ने पत्थर से मृतक का चेहरा क्षत-विक्षप्त कर दिया ताकि पहचाना ना जा सके एवं मृतक को मृत हालत में उसकी मोटर सायकल पर बैठाकर टे्रजर टाउनशिप के पीछे झलारिया बायपास क्षेत्र में एक खेत में डाल दिया और उस पर मिट्‌टी डाल दी। आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन तथा तिन्छा फाल से जली हुई हालत में मोटर सायकल भी बरामद कर ली गई है। 
          पुलिस द्वारा 24 घंटे के अन्दर ही त्वरित कार्यवाही कर इस अज्ञात हत्याकाण के सभी आरोपियों को गिरफ्‌तार कर लिया है।

नकबजन गिरोह क्राईम बांच की गिरफ्त में लाखो रूपये के सोने चांदी के जेवरात बरामद

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2014-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने शहर में नकबजनी की घटनाओ को रोकने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया था। इस पर अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक आर0सी0 राजपूत के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति सेक्योरिटी गार्ड की वर्दी में अपने साथी के साथ चोरी कर माल बेचने के लिये अन्नपूर्णा क्षैत्र मे घूम रहा हैं । इस पर टीम ने मुखबिर द्वारा बताए हुलिया के व्यक्तियो की सघन तलाश की तो इस प्रकार के दो व्यक्ति मिले जिनकी तलाशी ली गई तो उनके पास सोने चादी के जेवरात मिले। इनसे जेवरातो के संबंध में टीम द्वारा कड़ी पूछताछ की गई तो उन दोनो व्यक्तियो द्वारा अन्नपूर्णा क्षैत्र से कई चोरियॉ करना कबूल किया। आरोपियो ने अपना नाम बाल किशन उर्फ बालू (सिक्यूरिटी गार्ड) पिता गेंदालाल जाति हरिजन (45) निवासी-सुदामानगर झोपडपटटी हाल-राऊ कांकड इंदौर तथा गुना उर्फ देवेन्द्र पिता राजू जातिभील (18) निवासी-सुदामानगर झोपडपटटी हाल-विनयनगर इंदौर का रहना बताया। आरोपी चोरी किये गये माल को बेचने की फिराक में थे कि  टीम ने इन्हे पकड़ लिया। क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना अन्नपूर्णा के स्टाफ की मदद से आरोपियो की निशादेही पर करीब 02 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात जप्त किये । आरोपियो ने अन्नपूर्णा क्षैत्र मे पांच स्थानो पर चोरियॉ करना बताया ,जिनका थाना अन्नपूर्णा पर रिकार्ड देखते अपराध क्रं. 02/14 ,107/14, 321/14, 439/14,228/14 धारा 457,380 भादवि0 एंव 454,380 भादवि0 के अपराध पंजीबद्व हैं।  
    आरोपियो से अन्य मामलो के संबंध में पूछताछ की जा रही है । कई अन्य मामलो के खुलासा होने की संभावना हैं। आरोपी बाल किशन पूर्व मे हत्या व मारपीट के प्रकरणों मे अजीवन कारावास की सजा पा चुका हैं तथा आरोपी गुना भी पूर्व मे चोरी के मामले मे पकडा जा चुका है। दोनो आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मय माल मुलजिम के थाना अन्नपूर्णा के सुपुर्द किया गया। 
     इस कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक कैलाश पाटीदार ,सउनि. नाथूराम दुबे,  प्र.आर. तेजसिंह, राजभान, आरक्षक सुभाषसूर्यवंशी, दीपक वर्मा, अजीज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जून 2014 को शहरमें अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 01 फरारी, 37 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जून 2014 को 05 स्थायी, 01 फरारी, 37 गिरफ्तारी तथा 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2014 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक, सरदार, सुनील, शब्बीर, आबीद, लोकेश, रमेश, अजय, पैम तथा गौरव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कलदिनांक 11 जून 2014 को 17.00 बजे, नयापुरा गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें शरीफ, राधेश्याम, नजर तथा सिद्‌दीक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 955 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2014 को 20.45 बजे, भीमनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले मनोज उर्फ मधु पिता प्रभाकर मराठा (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2014 को 17.00 बजे, रामानंद नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजनगर इंदौर निवासी डालचंद्र पिता माधोलाल साहू (59) तथा भरत पिता गब्बू सिंह (41) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 190 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 जून 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जून 2014 को 17.45 बजे,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले जुवेर उर्फ डनी पिता मोहम्मद शाहीद मंसूरी (20) तथा नंदननगर निवासी फरीद उर्फ भय्‌यू उर्फ सेवड़ा पिता मुन्ना रफीक (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार रूपयें कीमत 400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 11 जून 2014 को 15.30 बजे, मैकेनिक नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले पालदा निवासी अरूण पिता चंपालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 जून 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा  कल दिनांक 11 जून 2014 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीवाला टैंक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम गढ़ी निवासी चेतन पिता मुन्नालाल यादव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी कोगिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 11, 2014

8 साल से फरार स्थाई वारंटी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2014-इंदौर जिले के थानों में कई वर्षो से लंबित स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा ने अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री दिलीप सोनी को निर्देश दिये गये थे। इस तारतम्य में श्री दिलीप सोनी द्वारा अपराध शाखा के सउनि रोहित डेविड ,प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी ,आर. रितेश चौहान की एक टीम गठित की गयी। टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जूनी इंदौर के 5 अपराधों में फरार चल रहा स्थाई वारंटी एवं जूनीइंदौर थाने का निगरानी बदमाश श्याम पिता लीलाधर जोशी 35 साल निवासी 4/1 वीर सावरकर नगर इंदौर, राजस्थान से इंदौर आ रहा है। मुखबिर की इस सूचना पर टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पंहुचकर बड़ी हिकमत अमली से स्थाई वारंटी श्याम पिता लीलाधर जोशी को पकड़ने में सफलता अर्जित की है, इसके विरूद्व लूट ,वाहन चोरी आदि के 13 मामले दर्ज है। आरोपी को गिरफ्‌तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना जूनी इंदौर के सुपुर्द किया गया।

01 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जून 2014 को 03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 131 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 11 जून 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 जून 2014 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्गा नगर तालाब के पाल ईट भट्‌टे के पास इंदौर से बजाज पल्सर मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एलएल/0949 पर अवैधशराब ले जाते मिले बीजलपुर निवासी बालकिशन पिता रणछोड़ (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से उक्त मोटरसायकल तथा 15 हजार रूपयें कीमत 300 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 10, 2014

01 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जून 2014 को 03 स्थायी, 38 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जून 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 09 जून 2014 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपाला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जबरन कालोनी निवासीजित्तू पिता जयंतीलाल वर्मा (34) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जून 2014 को 14.10 बजे, डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें लालगली परदेशीपुरा निवासी रियाज पिता अब्दुल अजीज (26) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 10 जून 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 09 जून 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के पीछे स्कीम नं.-71 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम बोरी जिला अलिराजपुर हाल जीएनटी मार्केट इंदौर निवासी जगदीश उर्फ जग्गा पिता रिछू सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत 15 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 09 जून 2014 को 13.35 बजे, महावर नगर मंदिर के पास से अवैध शराब लेजाते/बेचते मिले आशा नगर खजराना निवासी मुकेश पिता शिवभरण सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जून 2014- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा  कल दिनांक 09 जून 2014 को 21.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तरूण पुष्कर के सामने महूं नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गोविंद कालोनी इंदौर निवासी दीपक पिता नरेन्द्र प्रजापत (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा  कल दिनांक 09 जून 2014 को 14.10 बजे कोर्ट के पीछे काछी मोहल्ला इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम बशूला जिला झाबुआ हाल समाजवादी इंदिरा नगर इंदौर निवासी भुवानसिंह पिता करणसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 9, 2014

मोबाईल चोर गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 जून 2014- थाना हातोद क्षैत्रांतर्गत दिनांक 03 जनवरी 2014 को फरियादी सुशील पिता जगदीश शर्मा निवासी 30 खातीपुरा जेल रोड़ इंदौर ने रिपोर्ट किया कि उसका सैमसंग टेब-2 मोबाईल, हनुमान चौक कुण्ड हातोद से चोरी हो गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हातोद पर अपराध क्रं. 05/2014 धारा 379 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान थाना प्रभारी हातोद व उनकी टीम द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी विनोद उर्फ नाना पाटेकर पिता नंदराम (19) निवासी चमार मोहल्ला हातोद को गिरफ्तार कर इससे उक्त सेमसंग टेब-2 मोबाईल जप्त किया गया। आरोपी विनोद उर्फ नाना पाटेकर इससे पूर्व भी 02 बार चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका है।

13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गिरफ्तारी, 77 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जून 2014 को 13 गिरफ्तारी तथा 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 09 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 जून 2014 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमली वाली गली जल्ला कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मुबारिक, इब्राहिम तथा शेख सद्‌दाम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10015 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 जून 2014 को 19.50 बजे, श्रीकृष्ण संगीत विघालय एमआईजी कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल, कुलदीप तथा चेतन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कलदिनांक 08 जून 2014 को 10.20 बजे, बीमा अस्पताल के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें संजय पोरवाल तथा वासुदेव महल्ले को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 08 जून 2014 को 21.30 बजे, नया पीठा बालवाड़ी से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें शाबीर, जयप्रकाश, मुजफ्‌फर, अनिस तथा सलीम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 08 जून 2014 को 14.50 बजे, नाइन नाईस ढाबे के पीछे उमरीखेड़ा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें उमरीखेड़ा में रहने वाले जितेन्द्र, लालचंद, शशिकांत तथा मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जून 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा  कल दिनांक 08 जून 2014 को 11.50 बजेमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इदरिश नगर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम पोरवखुर्द थाना पंधाना जिला खण्डवा हाल मयूर नगर निवासी-जयप्रकाश उर्फ बबलूू पिता कन्हैयालाल देवड़ा (24), मयूर नगर निवासी-नीरज पिता गणपत ठाकुर (20), ग्राम बाडीगॉंव तह.-गुलामा जिला शाजापुर निवासी-रितेश पिता बसंतीलाल ठाकुर (19) तथा चौहान नगर इंदौर निवासी-मुकेश पिता जगदीश देवड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01-01 देशी पिस्टल मय 01-01 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
              पुलिस द्वारा आरोपीयों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 8, 2014

01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 123 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जून 2014 को 01 स्थायी, 16 गिरफ्तारी तथा 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 जून 2014 को 11.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजश्री हॉस्पिटल विजय नगर के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मंें लिप्त मिलें स्कीम नं.74विजय नगर निवासी महेश पिता बाबूलाल लश्करी (30) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 जून 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आदर्श मौलिक नगर निवासी विजय पिता सीताराम यादव (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15750 रूपयें कीमत 63 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जून 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोइथराम मण्डी गेट नं-2  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जयगुरूदेव नगर पीपल्यापाला निवासी उमेश पिता दीना (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 7, 2014

बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्य क्राईम ब्रांच की गिरफत में

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्यों को क्राईम ब्रांच एवं तुकोगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। 
उल्लेखनीय है कि, थाना तुकोगंज जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 345/14 धारा 420 भादवि के प्रकरण में दिनांक 29.5.2014 को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से यूअर्स फैमिली एसोशिएशन के नाम से एनजीओ चलाने वाले  महेन्द्र गुप्ता पिता ओमप्रकाश गुप्ता को गिरफतार किया गया था। महेन्द्र गुप्ता ने पूछतांछ के दौरान यह कार्य नई दिल्ली निवासी अनुज एवं हेमन्त द्वारा किया जाना बताया गया था। 
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी द्वारा अपराध शाखा इन्दौर एवं थाना तुकोंगज की सयुंक्त टीम को नई दिल्ली रवाना किया जाकर आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया गया था। 
संयुक्त टीम द्वारा नई दिल्ली में योजनाबद्व तरीके से कार्य करते हुए अनुज पाल पिता नरेश पाल उम्र 19 साल निवासी सादतपुर नई दिल्ली एवं हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू उम्र 23 साल निवासी संगम विहार नई दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछतांछ करने पर उनके द्वारा बीमा पॉलिसी का बोनस बढाने एवं उसके भुगतान के ऐवज में एनजीओ के नाम से पैसा वसूल किया जाना स्वीकार किया गया। 
           आरोपी अनुज के पिता नई दिल्ली में लोडिंग रिक्द्गाा ड्रायवर है जिसके पास से इस राशी में से खरीदी गई यामाहा की मंहगी मोटरसायकल एवं एप्पल आय.फोन तथा घर से कुछ नगद राशी बरामद की गई। आरोपीगण लोगो को फर्जी अधिकारी बनकर बात करते थे एवं बोनस राशी का झांसा देकर एनजीओ के नाम से फर्जी पते पर चेक बुलाकर लोगो के पैसो का उपयोग करते थे। 
    आरोपी हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू निवासी दिल्ली के पिता सब्जी बेचने का काम करते है। आरोपी हेमन्त के पास से एचटीसी कम्पनी का महंगा मोबाईल, उसके घर से कुछ नगद राद्गिा बरामद की गई है। आरोपी द्वारा कुछ अन्य एनजीओ के लिए भी काम किया जाना बताया गया है जिसकी पुष्टि की जाकर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। 
आरोपियों की गिरफतारी में जिला अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल, सउनि(अ) अमित दीक्षित, थाना तुकोगंज के सउनि डी.एस.सेंगर, आर. जितेन्द्र सेन, आर. सुभाष सूर्यवंशी, आर. अनिल एवं आर. रामकृष्ण की उल्लेखनीय भूमिका रही है। 

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जून 2014 को 03 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06जून 2014 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजीव नगर बड़ला खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मेहमूद, उजेला तथा नौशाद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1310 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को 13.15 बजे, प्रगति विहार बिचौली मर्दाना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कल्याणसिंह, जोगेश, हरिओम तथा अनूप सोलंकी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को 18.20 बजे, रेडिसन होटल के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जयकुमार, संजय, कपिल, राकेश, सबदर अली, मुकेश तथा सोनू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 जून 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 जून 2014 को12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने हॉट मैदान महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हॉट मैदान महूं निवासी प्रेम पिता पूनमचंद लोधी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्य क्राईम ब्रांच की गिरफत में

इन्दौर-दिनांक 06 जून 2014-पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुखय सदस्यों को क्राईम ब्रांच एवं तुकोगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। 
   उल्लेखनीय है कि, थाना तुकोगंज जिला इन्दौर के अपराध क्रमांक 345/14 धारा 420 भादवि के प्रकरण में दिनांक 29.5.2014 को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र से यूअर्स फैमिली एसोद्गिाएद्गान के नाम से एनजीओ चलाने वाले महेन्द्र गुप्ता पिता ओमप्रकाद्गा गुप्ता को गिरफतार किया गया था। महेन्द्र गुप्ता ने पूछतांछ के दौरान यह कार्य नई दिल्ली निवासी अनुज एवं हेमन्त द्वारा किया जाना बताया गया था। 
 अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी द्वारा अपराध शाखा इन्दौर एवं थाना तुकोंगज की सयुंक्त टीम को नई दिल्ली रवाना किया जाकर आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देद्गिात किया गया था। 
 संयुक्त टीम द्वारा नई दिल्ली में योजनाबद्व तरीके से कार्य करते हुए अनुज पाल पिता नरेद्गा पालउम्र 19 साल निवासी सादतपुर नई दिल्ली एवं हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू उम्र 23 साल निवासी संगम विहार नई दिल्ली को हिरासत में लेकर पूछतांछ करने पर उनके द्वारा बीमा पॉलिसी का बोनस बढाने एवं उसके भुगतान के ऐवज में एनजीओ के नाम से पैसा वसूल किया जाना स्वीकार किया गया। 
 आरोपी अनुज के पिता नई दिल्ली में लोडिंग रिक्द्गाा ड्रायवर है जिसके पास से इस राद्गिा में से खरीदी गई यामाहा की मंहगी मोटरसायकल एवं एप्पल आय.फोन तथा घर से कुछ नगद राद्गिा बरामद की गई। आरोपीगण लोगो को फर्जी अधिकारी बनकर बात करते थे एवं बोनस राद्गिा का झांसा देकर एनजीओ के नाम से फर्जी पते पर चेक बुलाकर लोगो के पैसो का उपयोग करते थे। आरोपी हेमन्त साहू पिता होतीलाल साहू निवासी दिल्ली के पिता सब्जी बेचने का काम करते है। आरोपी हेमन्त के पास से एचटीसी कम्पनी का महंगा मोबाईल, उसके घर से कुछ नगद राद्गिा बरामद की गई है। आरोपी द्वारा कुछ अन्य एनजीओ के लिए भी काम किया जाना बताया गया है जिसकी पुष्टि की जाकर वैद्यानिक कार्यवाही की जावेगी। 
          आरोपियों की गिरफतारी में जिला अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल, सउनि (अ) अमित दीक्षित, थानातुकोगंज के सउनि डी.एस.सेंगर, आर. जितेन्द्र सेन, आर. सुभाष सूर्यवंद्गाी, आर. अनिल एवं आर. रामकृष्ण की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Friday, June 6, 2014

सियागंज व्यापारी की दुकान में लूट कर, हत्या करने वाले आरोपी इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- दिनांक 05.06.14 को रात्री लगभग 09.30 बजे सियागंज स्थित मानक इंजीनीयरिंग नामक दुकान में घुसकर लूट एवं हत्या करने वाले अज्ञात आरोपियों में से दो को कोतवाली पुलिस द्वारा रिकार्ड समय में हिरासत में ले लिया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम शाहरूख उर्फ कटी एवं शहनवाज उर्फ सोनू है, जो साउथ तोड़ा के निवासी है। शेष आरोपी शोएब फरार है, जिसकी तलाश में तीन पुलिस पार्टिया सघन छापामार कर रही है। गौरतलब है कि कल रात्री सियागंज स्थित हार्डवेयर बाजार में अज्ञात आरोपियों द्वारा जाकिर हुसैन की दुकान पर अपराध की नियत से घुसे थे। जहॉ उनके द्वारा दुकान से रूप्ये लूटने की गरज से जाकिर हुसैन उम्र 60 साल एवं मुर्तजा हुसैन उम्र 29 साल पर चाकू मारकर जानलेवा हमला किया गया था। जाकिर हुसैन की मृत्यु अस्पताल ले जाते समय हो गयी  जबकि मुर्तजा गंभीर रूप से जखमी होकर ईलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, एवं थाना प्रभारी श्रीमती मंजू यादव मौके पर पहुॅचे और घटना के संबंध में मौके पर उपस्थित व्यक्तियों से जानकारी ली गयी, बाद में निजी अस्पताल में ईलाजरत मुर्तजा से भी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा हालचाल जानकर घटना का ब्यौरा लिया गया। घटना स्थल के आसपास सीसी टीव्ही कैमरा तथा आसपास उपस्थित लोगों से कोई महत्वपूर्ण सुराग न मिलने पर कोतवाली पुलिस द्वारा अपना खुफिया तंत्र सक्रिय किया। इस हेतु सादे कपड़ों में चार टीमें बनाकर विशेष रणनीति तैयार कर विभिन्न स्थानों पर दबिश हेतु रवाना किया गया।  पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ के दौरान एक गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि के लिये शाहरूख एवं शाहनवाज को पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान पहले तो इनके द्वारा पुलिस को सहयोग नही किया गया तथा अकड़ दिखाते रहे, परंतु पूछताछ में पुलिस की व्यवसायिक दक्षता के आगे अपराधी शाहरूख एवं शाहनवाज के तेवर ठंडे पड़ गये। उक्त दोनों अपराधियों द्वारा अपने सहयोगी शोएब के साथ वारदात करना कबूल करने से आरोपी शाहरूख उर्फ कटी तथा शाहनवाज उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जाकर अपराध से संबंधित साक्ष्यों के संकलन की कार्यवाही जारी है।

नकबजनी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवर, नगदी 52 हजार रूपयें बरामद

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- थाना खुड़ैल पर कालिंदी मिड टाउन निवासी नवनीत मसीह ने रिपोर्ट किया था कि वह परिवार सहित दिनांक 17/05/14 से दिनांक 29/05/14 तक छुट्‌टी मनाने दिल्ली गया था, इसी दौरान कोई अज्ञात बदमाश उसके घर की छत पर बने बाथरूम का दरवाजा व सरिये तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी 02 लाख 50 हजार रूपयें चुराकर ले गया। रिपोर्ट पर थाना खुड़ैल पर अपराध क्रं. 229/14 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्व कर उक्त अपराध की पतारसी में प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक वंदना चौहान के निर्देशन में एक टीम को लगाया गया। विवेचना के दौरान कालिंदी मिड टाउन कंसलटेंसी के ऑफिस में कार्य करने वालो से पूछताछ की गयी तथा निगाह रखी गयी जिसमें एक लड़का संदिग्ध लगा उससे सखती से पूछताछ करने पर उसने अपने दो साथियों के साथ उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी अजय उर्फ छोटू पिता शिवलाल मालवीय (18) निवासी शिवदर्शन नगर मूसाखेड़ी इंदौर एवं एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर इनसे कुल नगदी 52 हजार 695 रूपयें, 02 मोबाईल,चांदी के 02 ब्रेसलेट, सोने के 02 कंगन, 02 बैग व कपड़े बरामद किये गये। आरोपी का एक अन्य साथी अभी फरार है। फरार आरोपी के गिरफ्तार होने पर अन्य वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वारदात का खुलासा करने में प्रशिक्षु उपपुलिस अधीक्षक वंदना चौहान, सउनि एस.एस.सोलंकी, सउनि गणेशराम सोलंकी, प्रआर. हेमसिंह सिसोदिया, प्रआर. मोहनलाल डाबर, आरक्षक सतीश नागर, आरक्षक संदीप रघुवंशी, वाहन चालक आरक्षक निलेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को न्यू गौरी नगर निवासी सन्नी पिता राजू जतेरिया (45) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
       पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सन्नी जतेरिया एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसकाउल्लंघन करते हुए आरोपी सन्नी जतेरिया निवासी 743 न्यू गौरी नगर  इन्दौर को 05 जून 2014 को 09.35 बजे इलेक्ट्रानिक कॉम्पलेक्स से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2014 को 07 स्थायी, 32 गिरफ्तारी तथा 146 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 जून2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाजी होटल के पास तंजीम नगर खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मो.खालिद तथा फैयाज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को 20.05 बजे, राजकुमार ब्रिज के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें वल्लभ नगर में रहने वाले सोनू पिता भरत सालुके एवं उमेश पिता सुरेश शर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 जून 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्वाला कालोनी चन्दन नगर एवं स्कीम नं.71 झोपड़ पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रामानंद नगर निवासी-ओम पिता घनश्याम चौहान(20), राजनगर निवासी-विक्की पितामोहनलाल शर्मा (19) तथा सांईबाबा नगर निवासी-दीपक पिता कैलाश राठौर (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8600 रूपयें कीमत 240 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 05 जून 2014 को 07.00 बजे, रेत मण्डी राजेन्द्र नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ममता नगर इन्दौर निवासी जगदीश पिता मांगीलाल (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 5, 2014

स्वयं के घर से सोने के जेवर चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2014- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति0 पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी शहर में चोरी के अपराधों की रोकथाम हेतू निर्देशित किया इस क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान व निरीक्षक पी एस कनौजे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सस्ते भाव में सोना बेचने के लिये घूम रहा है । टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को पकडा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम दीपक पिता मुकेश (19) जाति जाटव निवासी 147 श्रीराम नगर पालदा इंदौर का होना बताया । दीपक से टीम द्वारा कडी पुछताछ की गई तो उसने बताया कि पालदा में रहने वाली एक लडकी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते घर से कई बार पैसे लाकर प्रेमिका व प्रेमिका की मां को दिये पंरतु प्रेमिका व उसकी मां के द्वारा ओर अधिक पैसे की मांग किये जाने पर घर से जैवरात चोरी कर बेचने वास्ते लाया था। इस कार्य के लिये संतोष जो की प्रेमिका का कथित पिता है ने सहयोग किया । संतोष ने यह भी बोला था की तेरा मकान दादी के बाद तेरे पिता के नाम आयेगा मकान पिता के न रहने पर तेरे नाम हो सकता है । इस कारण दीपक ने देवास के बदमाश अजय उर्फ कालू निवासी ग्राम राजौरा को पिता की हत्या करने हेतू उसे व उसके साथीयों को हथियार लेकर बुलाया था, परंतु मौका नही मिलने पर वारदात घटित नही कर पाया ।  मकान की नोटरी अभी बदमाश अजय उर्फ कालू के पास देवास में ही रखी है, अजय उर्फ कालू की तलाश की जा रही है । अजय के मिलने पर घटना की वास्तविकता पता चलेगी । आरोपी दीपक को टीम द्वारा भंवरकुंआ पुलिस की मदद से पकडकर पुछताछ की जा रही है । अन्य मामलों के खुलासा होने की संभावना है । आरोपी के कब्जे से भी करीब 03 लाख रूपये के सोने के जैवरात जप्त किये गये हैं । अग्रिम कार्यवाही थाना भंवरकुंआ द्वारा की जा रही है ।
            आरोपी को पकडने में टीम के नाथूराम दुबे, प्रआर चंदरसिंह, आर रणवीरसिंह, अजीत यादव  का सराहनीय योगदान रहा । 

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 कोऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 33 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जून 2014 को 03 स्थायी, 33 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 जून 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू नगर रोड़ नं. 3 से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें रवि, राहुल, हेमंत, अविनाश, रोहित तथा राहुल राय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद कियेगये।
           पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 को 21.50 बजे, हरिफाटक हाई  स्कूल के ग्राउण्ड महूं से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कलीम, मो.फैजल, मो.वसीम तथा फैजल रशीद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 05 जून 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले रोशन पिता शिवराम शिन्दे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत 32 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 को 18.15 बजे, ग्राम अजनोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले लीलाधर पिता तेजराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 जून 2014- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर कलाली के सामने एवं मजदूर चौक बजरंग नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सुखलिया निवासी-रवि पिता रामचंद्रसिंह राजपूत (23) तथा चेतन नगर निवासी-राहुल पिता सिद्धेश्वर बैरागी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 4, 2014

खजराना क्षैत्र इंदौर से अपहृत बालक सुशील को इंदौर पुलिस ने उ.प्र. से मुक्त कराया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2014- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी.त्रिपाठी ने बताया कि थाना खजराना इंदौर पर खुशहाल पिता गुलाब राठौर निवासी 78 तपेश्वरीबाग कालौनी खजराना इंदौर ने दिनांक 01 जून 2014 को सुबह 10.15 बजे सूचना दी कि उसके बारह वर्षीय पुत्र सुशील को उसके मकान में रह रहे किरायेदार द्वारा बहला फुसलाकर दिनांक 31 मई 2014 के 19.00 बजे ले गया है। जिसकी तलाश करते रहे किंतु जब पता नही चला तब सूचना दी, सूचना पर प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल बालक के अपहरण को गंभीर मानते हुये कार्यवाही की गई। किरायेदार चंदन के बारे में जानकारी प्राप्त की गई जो ग्राम बिरोरा थाना कोंच जिला जालौन उ0प्र0 के रहने का पता चला इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा प्रकरण में पतारसी हेतु थाना प्रभारी खजराना सी.बी.ंिसंह, उनि श्यामकिशोर त्रिपाठी, प्रआर. नरेन्द्र सिंह, प्रआर. निर्भय सिंह, आरक्षक प्रदीप, पंकज, रोहित, मनोज, सुरेश की टीम बनाकर रवाना किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के निर्देशानुसार ऐट रेल्वे स्टेशन पर आरोपी व अपर्हत बालक के होने की सूचना पर उक्त टीम एवं थाना ऐट के थाना प्रभारी व बल से प्रतिक्षालय की घेराबंदी कर प्रतिक्षालय में आरोपी चंदन, अपर्हत बालक सुशील को लिये मिला। सुशील ने अपने चाचा समरथ को देख आरोपी के हाथ में झटका देकर छुडाकर अपने चाचा के पास आ गया। पुलिस को देख आरोपी ने भागने का असफल प्रयास किया, आरोपी को पकडकर पूछताछ की व बालक को बरामद किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसकी मॉ की तबियत खराब चल रही है ईलाज के लिये उसे दो लाख रू की आवश्यकता है इसके कारण उसने बालक का अपहरण कर फिरोती से मिलने वाली रकम से ईलाज कराना चाहता था इसी कारण से घटना की है। घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन आरोपी से जप्त किया व जुर्म स्वीकारोक्ति पर आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर प्रकरण का पर्दाफाश किया। अपर्हत बालक को उसके पिता के जिम्मे किया आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

1:-गिरफतार अभियुक्त का नाम- चंदन पिता रामसेवक पाल ग्राम विनोैरा थाना कोंच जनपद जालौन (उ0प्र0)।

2:-अपह्‌त का नाम व पता- सुशील पिता खुशाल राठौर उम्र 12 वर्ष निवासी तपेश्वरी बाग खजरानाइंदौर।

3:-गिरफतार करने वाली टीमः-
1- थाना प्रभारी खजराना इंदौर सी.बी.सिंह।
2- उनि श्यामकिशोर त्रिपाठी खजराना इंदौर।
3- थाना प्रभारी एट जनपद जालौन (उ0प्र0) प्रवीण कुमार मय हमराही पुलिस बल कें।
4-प्रधान आरक्षक 2833 नरेन्द्रंिसह, प्रआर. 183 निर्भय ंिसंह, खजराना इंदौर।
5-आरक्षक 1525 प्रदीप, आर 2173 सुरेश, आर. 3530 पकंज, आर 3392 रोहित, आर 3171 मनोज वर्मा खजराना इंदौर।

01 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 85 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जून 2014 को 04 स्थायी, 31 गिरफ्तारी तथा 85 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जून 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2014 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पोलोग्राउण्ड सीटी बस स्टाप के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथपुरा मे रहने वाले दीपेश पिता रमेशचंद्र चौहान(28)  तथा महेश पिता राजाराम जायसवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2815 रूपये नकदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 जून 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2014 को   मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते मिले मुखर्जी नगर में रहने वाले अर्जुन माली, विकास, तरूण दिक्षित तथा अरूण सुसनेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 36 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जून 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष नगर चौराहा कालका माता मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सर्वहारा नगर निवासी शशांक पिता हरिकुमार कौशल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जून 2014 को 12.00 बजे, सुखलिया चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सेक्टर बी बड़ी लाईन झोपड़पट्‌टी सांवेर रोड़ निवासी उमेश उर्फ बंटी पिता ताराचंद इंग्ले (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध भांग सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 जून 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03जून 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध भांग बेचते/ले जाते मिले, लाल गली निवासी रियाज पिता अब्दुल अजीज खान (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 किलोग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 बी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 3, 2014

08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 24 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जून 2014 को 05 स्थायी, 24 गिरफ्तारी तथा 111 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जून 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जून 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें नेहरूनगर इंदौर निवासी सोनू पिता राकेशचौहान (19) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 जून 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 जून 2014 को  20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चाणक्यपुरी ब्रिज के नीचे इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले बुद्वनगर इंदौर निवासी रवि पिता रामा चौहान (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपयें कीमत 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 जून 2014- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 02 जून 2014 को 18.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आईटी पार्क चौराहे के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शांतीनगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी राजेश उर्फ बबलू पिता किशनलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 02 जून 2014 को 12.05 बजे, रेती मंडी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर निवासी लक्ष्मण पिता छगन (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जून 2014 को 10.00 बजे, बस स्टैण्ड गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, उषापुरा हातोद निवासी दशरथ पिता श्यामलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 2, 2014

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 79 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जून 2014 को 03 स्थायी, 11 गिरफ्तारी तथा 79 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जून 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सोनकर धर्मशाला की छत पर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें दिपेश, कालू, राजेश, अशोक, सुनिल तथा विशालको पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को 18.50 बजे, राहुल गांधी नगर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें रफीक, मुकेश तथा शैलेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को 14.32 बजे, भोलेनाथ धाम कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें खातीपुरा में रहने वाले राहुल, रितेश तथा पंकज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को 19.30 बजे, सात रास्त के पास प्राइमरी स्कूल के ग्राउण्ड महूं से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मो.हनीफ, मो.शकील, शरीफ तथा फिरोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 जून 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को  19.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले महाराणा प्रताप नगर इंदौर निवसी ऋषि पिता भैरूलाल चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 जून 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अम्बर नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, डायमंड पैलेस निवासी मो. जावेद पिता मो. जाकीर मंसूरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 1, 2014

04 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 24 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2014 को 06 स्थायी, 24 गिरफ्तारी तथा 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 जून 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिव मंदिर के सामने बंगाली कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें अकरमशाह, रइस खान तथा तौफिक खान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 जून 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को  16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी कुम्हारखाड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले अक्षय पिता रामअवतार (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 16800 रूपयें कीमत की 07 पेटी (310 क्वाटर) अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को 19.50 बजे, ममता नगर इंदौऱ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले विनय पिता मदनलाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को 16.00 बजे, ग्राम घोसीखेड़ा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले मेवालला पिता सोमीलाल (30)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें कीमत की 03 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 जून 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालबाग के गेट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शांति नगर मूसाखेड़ी निवासी-संजू पिता स्व. अनिल मुजालदे (24) तथा मालवीय नगर निवासी-परमानंद पिता देवकान्त (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः  01 पिस्टल, 01 देशी कट्‌टा मय 02 जिंदा कारतूस तथा 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
          पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 31 मई 2014 को 13.30 बजे, सांवरिया मंदिर के पास शिवनगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, चौधरी पार्क मूसाखेड़ी निवासी राहुल पिता लालचंद्र जोशी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल 32 बोर की जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 31, 2014

04 मोबाईल व नगदी रूपयें लूटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2014- दिनांक 27 मई 2014 को फरियादी रोहन जैन उम्र 16 साल निवासी 24 वंदना नगर पलासिया इंदौर के द्वारा थाना अन्नपूर्णा पर रिपोर्ट दर्ज करायी कि अपनी बुआ की लड़की महक जैन जो सिरसा हरियाणा में रहती है व फ्रेंड प्रचिती के साथ फूटीकोठी दोपहर लगभग 03.00 बजे घूमने गया था कि वहा अज्ञात तीन लड़के जो 20-25 साल के उम्र के थे उसके साथ मारपीट कर नोकिया एक्स, नोकिया 1100 व प्रचिती का जिओनी पी-2 मोबाईल और महक जैन का सेमसंग गैलेक्सी एडवांस मोबाईल तथा नगदी 800 रूपयें लूट लिये। फरियादी की सूचना पर अज्ञात तीन लड़को के विरूद्व लूट का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में यह पता चला कि उक्त अज्ञात तीनो बदमाश बिना किसी वाहन के पैदल थे, जिससे यह शंका हुई कि तीनों अज्ञात बदमाश घटना स्थल के आसपास के ही होगें। इस आधार पर स्थानीय पुलिस के द्वारा सूक्ष्मता से पतारसी कराई गयी। आज मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त घटना करने वाले तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया व लूटी गयी सम्पत्ति जिओनी पी-2 मोबाईल तथा नोकिया-1100 मॉडलमोबाईल बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये तीनों आरोपी जिनके नाम- 1. गोविन्दा पिता मुन्ना वर्मा जाति सोनकर (25) निवासी प्रजापति नगर इंदौर, 2. मोनू पिता धनीराम जोशी (22) निवासी 398 प्रजापति नगर इंदौर तथा 3. रितेश पिता दिलीप वर्मा (20) निवासी प्रजापति नगर इंदौर का होना बताया।
उक्त तीनो बदमाश साधारण वर्ग के परिवार से होकर एक ही मोहल्ले में रहने वाले व एक ही उम्र वर्ग के है। रितेश अपने पिता के साथ कारपेन्टरी व मोनू तथा गोविन्दा टाईल्स जोड़ने का काम करते है, तीनो नशे के आदी है। नशे के पैसो की पूर्ति न होने पर परेशान होकर इनके द्वारा लूटपाट की योजना बनाकर, फूटीकोठी एकांत सुनसान जगह पर पहुॅचे व रोहन जैन व इनके साथ दोनो युवतियों से मोबाईल तथा नगदी छिने। लूट करने के बाद तीनो पैदल भागकर एक साथ लूटी हुई राशि नगदी पैसो से शराब खरीद कर नशा किया। उक्त बदमाशों से लूटे गये दो मोबाईल जप्त कर लिये गये है व शेष दो मोबाईल व नगदी पैसो की बरामदगी हेतु पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी घटनाओं का पता चलने की प्रबल संभावना है।

02 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

35 गिरफ्तारी तथा 160 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 मई 2014 को 35 गिरफ्तारी तथा 160 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 31 मई 2014- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2014 को  22.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नाथ मंदिर चौराहा साउथ तुकोगंज इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें नरेन्द्र मोर, सोनू खान, राकेश मेहरा तथा इरफान खान को पकड़ा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 1120 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, May 30, 2014

फर्जी बीमा पॉलिसियों के नाम से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी क्राईम बा्रंच की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 30 मई 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम इन्दौर श्री दिलिप सोनी ने बताया कि, वरिष्ठ अधिकारियों को पिछले कई दिनों से शिकायते प्राप्त हो रही थी कि, कई संगठित गिरोह कई फर्जी स्कीमों एवं आय.आर.डी.ए. के नाम से फर्जी बीमा पॉलिसियां करके लोगो से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी कर अवैध वसूली में संलिप्त है। जिसकी पतारसी हेतु अपराध शाखा के तहत एक विशेष टीम गठित कर, देशभर मे फर्जी बीमा पॉलिसियां एवं  आय.आर.डी.ए. के नाम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्‌तार कर इस अन्तर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश  करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है।
  श्री दिलिप सोनी ने बताया कि आवेदक सुनिल पिता रमेश सिरपुरकर निवासी तुकोगंज द्वारा उनके साथ फर्जी बीमा पॉलिसियों एवं आय.आर.डी.ए. के नाम से लगभग 07 लाख रूपयें की धोखाधड़ी होने की रिपोर्ट की गई थी, जिस पर थाना तुकोगंज पर अपराध क्रं 345/14 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था एवं आरोपियों की पतारसी हेतुअपराध शाखा एवं थाना तुकोगंज की टीम बनाई गई थी।
  उक्त टीम के सदस्य अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल एवं सउनि(अ) अमित दिक्षित को इस रैकेट का पर्दाफाश करने हेतु आरोपियों की पतारसी हेतु दिल्ली रवाना किया गया था, इनके द्वारा दिल्ली में सतत मेहनत करते हुए इस रैकेट क मुखय सरगना महेन्द्र पिता ओमप्रकाश गुप्ता निवासी-545 प्रथम मंजिल, वेस्ट गुरू अंगद नगर, लक्ष्मी नगर दिल्ली-92 को गिरफ्‌त मे लिया गया। आरोपी महेन्द्र दिल्ली में एक एनजीओ यूअर्स फैमिली एसोसिएशन के माध्यम से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आय.आर.डी.ए. के नाम से पूरे भारत से लोगो से राशि की वसूली करता था। आरोपी के बैंक खातो का विश्लेषण किया जाने पर लगभग एक वर्ष की अवधि में उसके खाते में 70 लाख से अधिक की राशि की धोखाधड़ी प्रकाश में आई है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
 इस गिरोह का पर्दाफाश करने में अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन. गोयल एवं सउनि(अ) अमित दिक्षित की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

01 आदतन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधीजो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 मई 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, प्रायमरी स्कूल के पीछे महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें अक्षय उर्फ गोलू, तौफिक तथा अक्षय यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को 15.45 बजे, सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें राधाकिशन, मुकेश, दिलीप तथा मुकेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 30 मई 2014-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम महाराजगंजखेड़ा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता धुलजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 रूपयें कीमती डेढ़ लीटर अवैध देशी शराब, जप्त की गयी।
        पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, May 29, 2014

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2014 को  01 स्थायी, 35 गिरफ्तारी तथा 164 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 मई 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को  17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मथुरा मैदान आजाद नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें ऋषि, मो.आमिर,नदीम, समीर, एयाज तथा जुसेद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2010 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 15.30 बजे, नार्थ मंदिर रोड़ आटो स्टेण्ड से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें मिलें साकीर अली तथा छुट्‌टन खां को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 752 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरापियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 29 मई 2014-पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुवाली के पास एबी रोड़ मानपुर से मो.सा. क्रमांक-एमपी-09 एनएस-5343 से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम हासलपुर निवासी प्रभुलाल पिता गंगाराम तथा विनोद पिता कालुसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 60320 रूपयें कीमती 04 पेटी अवैध बीयर तथा 03 पेटी अवैध देशी शराब, मय मोटर साइकिल के जप्त की गयी।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 17.00 बजे, लसूड़ियाअनन्त फाटा नेमावर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें यहीं के रहने वाले गोविंद पिता मांगीलाल मानकर (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4200 रूपयें कीमत की 02 बीयर की बॉटल तथा 80 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 14.20 बजे, पन्नालाल चौराहा शांति नगर इंदौऱ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें सिंधी कालोनी झोपड़पट्‌टी जूनी इन्दौर निवासी मयूर पिता दीपक धोसलंें (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 21.30 बजे, आकाश नगर इंदौऱ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें धामनोद जिला धार निवासी पप्पू पिता सीताराम नरगेड़ा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कलदिनांक 28 मई 2014 को 19.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुभलाभ टावर खजराना के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गौहर नगर निवासी मो. इरशाद पिता मो. युसुफ (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 19.15 बजे, पाटनीपुरा चर्च रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, संजय गांधी नगर निवासी अमित उर्फ गोलू पिता शिवराम रावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 मई 2014 को 20.10 बजे, 60 फिट रोड़ एमपी पब्लिक स्कूल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, विघा पैलेस निवासी विकास उर्फ विक्की पिता राजेश सोनी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया ।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।