Saturday, September 28, 2013

विष्णू केवट अपहरण कांड का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 13/05/2013 को विष्णू केवट पिता घनश्याम केवट अपने घर से करीबन 08.30 बजे निकला था जो देर रात तक वापस नही आया काफी ढूढने के बाद उसकी पत्नी संजू बाई ने दिनांक 14/05/2013 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी किन्तू बाद में फिरौती के लिये फोन आने पर थाना हीरानगर पर अपराध क्रं. 240/13 धारा 365 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर दिनांक 25/05/13 को विवेचना में लिया गया। आरोपी अज्ञात द्वारा अपहृत व्यक्ति विष्णू के मोबाईल फोन का इस्तेमाल कर फिरौती की रकम शहर के विभिन्न जगहों पर लेने की बात की गयी थी। जिसमें इंदौर रेल्वे स्टेशन, लक्ष्मी बाई नगर, देवास आदि स्थानों पर फिरौती की रकम 15 लाख रूपयें लेकर बुलाया था। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्वी क्षैत्र) श्री ओ. पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन-1 श्री आबिद खान तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में टीआई संजयवर्मा अपनी टीम के साथ सादी वर्दी में लगातार पूरे संदंर्भ पर नजर बनाये हुये थे, किन्तु आरोपी भी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुये था, अंततः उसने मोबाईल फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया तथा शहर के उन एसटीडी पीसीओं से जहॉ पर केबिन होते थे, कोई वृद्वजन या महिला होती थी उन एसटीडी, पीसीओं का प्रयोग कर फिरौती वसूलने का प्रयास करता रहा। 
अंततः आरोपी ने दोपहर में बाणगंगा स्थित पीसीओं से फोन कर फरियादीया से फिरौती की बात की तथा जगह निर्धारण हेतु शाम को फोन करने का कहा। टीआई श्री संजय वर्मा व फरियादी तथा आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक प्रवीण सिंह, आरक्षक मनोज ने तत्काल मिटींग कर कार्ययोजना बनायी तथा शाम के फोन का इंतजार करने लगें। जैसे ही फरियादी के फोन पर एसटीडी नंबर आये उसी समय तत्काल फरियादी के रिश्तेदार ने दूसरे नंबर से टीआई श्री संजय वर्मा को उस एसटीडी का नंबर बताया तभी आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी ने एसटीडी नंबर को अपने सूत्रो से नाम पता ज्ञात कर पहुॅचते ही देखा कि एक व्यक्ति केबिन से फोन कर रहा है तभी मय बल दबिश देकर उसे पकड़ा गया तथा रिसीवर छिनकर बात सुनी, सामने से फरियादीया की आवाज आ रही थी। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, तो आरोपी अर्जुन ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की, विष्णू के संबंध में जो कि आरोपी द्वारा बताया गया कि विष्णू किसी महिला के साथ अवैध संबंधो के चलते उसे लेकर बड़ौदा में सूर्या होटल के आसपास रह रहा हैं, इसपर पुलिस दल द्वारा बड़ौदा ले जाकर इस बात की तस्दीक की तो अर्जुन द्वारा बतायी गयी बाते महज मनगढ़त कहानी पता चली। तत्पश्चात वापस पुलिस दल इंदौर आया और आरोपी से पुनः पूछताछ करते आरोपी अर्जुन ने बताया कि विष्णू केवट अपने किसी मित्र के पास बेगमबाग में किराये से रह रहा हैं चलकर बता देता हूॅ उसकी यह बात भी झूठ निकली। 
               अंत में आरोपी अर्जुन से सखती से पूछताछ करते वह टूट गया उसने सारी कहानी पुलिस को सच-सच बया कर दी। जिसमें उसने बताया कि विष्णू केवट मेरी दूसरी पत्नी सुनीता जो कि बाणगंगा में रहती है पर बुरी नजर रखता था तथा उससे शारिरिक संबंध स्थापित करवाने हेतु अर्नगल दबाव बनाता था। दिनांक 13/05/13 को आरोपी अर्जुन केवट की मुॅहबोली साली की शादी थी, उसी दौरान उसने सुनियोजित योजना के तहत विष्णू केवट कोएमआर-10 ब्रिज के पास खेत में अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने मोबाईल पर फोन कर बुलवाया तथा जैसे ही विष्णू खेत पर पहुॅचा, योजना के मुताबिक आरोपी अर्जुन ने अपने भाई अरविंद के साथ विष्णू केवट की हत्या कर दी तथा लाश 11 मीटर गहरे सीवर चेम्बर में फेंक दी तथा मृतक विष्णू के मोबाईल फोन को अपने कब्जे में ले लिया, उससे फिरौती की मांग करता रहा। बेलेन्स समाप्त हो जाने के दौरान एमआर-10 चौराहे के पास से मोबाईल रिचार्ज कराया तथा शहर के अलग-अलग स्थानो से फोन कर पुलिस को छकाने का प्रयास करता रहा, जिसमें जिला अपराध शाखा की पूरी टीम तथा थाना हीरानगर की टीम आरोपी की सुरागरसी करते रहे। अंततः वह टीआई संजय वर्मा व उनकी टीम के बिछाये जाल में फंस गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुये, वह चेम्बर दिखाया जिसमें आरोपियों द्वारा लाश फेकी गयी थी। पुलिस के अथक प्रयास व नगर निगम, ग्राम पंचायत तथा फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आरोपियों की निशादेही पर आरोपियों द्वारा फेके गये स्थान से करीबन 50 मीटर अंदर सीवरेज लाईन से फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों द्वारा एक सड़ी हुयी क्षत विक्षत लाश बरामद की गयी, जिसकी शिनाखतमृतक के पुत्र नितिन द्वारा की गयी। 
इस घटना की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी संजय वर्मा, उपनिरीक्षक वरसिंग खड़िया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रवीण सिंह, तथा आरक्षक मनोज का सराहनीय योगदान रहा। पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उक्त घटना के संबंध में 15 हजार ईनाम की घोषणा की गयी थी। 

20 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 12 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे सांवेर रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 4 नरवर इंदौर निवासी शब्बीर पिता हकीम (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना अन्नूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 21.20 बजे, गोपुर चौराहा रिंग रोड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले दयाराम पिता सालिगराम, विनोद पिता राम दिवाकर, महेन्द्र पिता राधेश्याम तथा दीपक पिता शंकर पाटिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2330 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 16.20 बजे, मूसाखेडी चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अमित, मुरसिंग, सुनील, कमलेश तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिसथाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 19.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साधू वासवानी नगर बगीचे के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 39,40 लाडका नगर निवासी अशोक पिता चंदन (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4400 रूपये कीमत की 08 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 01.20 बजे स्कूल नं. 15 के सामने मल्हार आश्रम से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 158 सत्यसांई बाग कॉलोनी बाणगंगा निवासी विष्णु पिता किशोर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1680 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 11.20 ग्राम नाहर खेडा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता मनीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 19.30 बजे आरोपी के मकान के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राला मण्डल निवासी दीपक पिता सरदारसिंह (254) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 790 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 11.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उकावा मंदिर परिसर के सामने गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामदास पिता जमनादास उर्फ रामकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

एटीएम चोरी के संदिग्ध आरोपी का फोटो




इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- फरियादी अशोक पिता मानकचंद्र भेरवाल (38) निवासी 334 लाला का बगीचा इंदौर का सेन्ट्रल बैंक मील एरिया वाय एन रोड़ इंदौर में खाता है, जिसका खाता नं. 1393228339 का एटीएम चोरी हो गया। फरियादी के एटीएम से एक्सिस बैंक के एटीएम से दिनांक 29/04/13 को 10 हजार रूपयें निकाले गये, दिनांक 30/04/13 को 05 हजार रूपयें निकाले गये तथा इसी दिनांक को भोपाल एक्सिस बैंक के एटीएम से 1900 रूपयें निकाले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर अपराध क्रं. 389/13 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश करते, संदिग्ध आरोपी का फोटो मिला हैं। उपरोक्त फोटो वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर कंट्रोल रूम के 100 नंबर अथवा थाना पलासिया के फोन नं. 0731-2491775 पर सूचित करें।

Friday, September 27, 2013

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इंदौर शहर में बढ़ते हुये प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुयें इंदौर शहर के पश्चिमी क्षैत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से श्रीमति पद्‌मा व्यास, वैज्ञानिक प्रदूषण एवं यातायात विभाग से श्री गोविंद रावत एवं श्री अरविंद तिवारी उपपुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में निरीक्षक डी.आर. एस. चौहान व स्टॉफ द्वारा डीजल से चलने वाले 50 वाहनों को चैक किया गया तथा 20 वाहन निर्धारित मानक अनुरूप नही पाये जाने से उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गयी।

10 आदतन व 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 स्थायी, 74 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 32 स्थायी, 74 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 19 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडवानी प्लाजा सेकण्ड फ्लोर दुकान नं. 19 से कम्प्युटर द्वारा हार-जीत का जुआखेलते हुये मिले पंकज, विजय, पवन, आकाश, राकेश, दिनेश, सोनू तथा विवेक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 हजार 500 रूपयें नगदी तथा 03 कम्प्यूटर मय उपकरण के बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 13.20 बजे, 86/1 ओल्ड राज मोह से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले परवेज, शहनवाज, मोह अनीस, अ. वहीद तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 50 रूपयें नगदी तथा 10 मोबाईल फोन व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 20.10 बजे, तांगा स्टेण्ड के पास राजवाडा से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गोविन्द पिता माधव, जीतू पिता करण सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 21.50 बजे, पालिया पेट्रोलपंप के पास आम रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले किशन पिता धन्नालाल, विक्रम पिता केशर सिंह तथा मनीष पिता जगन्नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-10 चन्द्रगुप्त मोर्य चोराहा इंदौर से कार एमपी09 सीके 6044 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले 243 वैभव नगर निवासी कन्हैयालाल पिता शंभूलाल पांडे (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 हजार रूपये कीमत की 20 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पंजाबी ढाबा एबी रोड देवास नाका निवासी गिल्लू उर्फ पंकज पिता मदनलाल शर्मा (24) तथा ग्राम ढाबली इंदौर निवासी राधेश्याम पिता राम जी (53) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत की 02 बोतल, 08 क्वाटर अंग्रेजी शराब व 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले159 बालदा कालोनी निवासी जीतू पिता गोपी जाटव (30) तथा 30 ररिवदास निवासी मोनू पिता सुरेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2080 रूपये कीमत की 52 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को किशनगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम सांतेर निवासी लाखन सिंह पिता हरिसिंह राजपूत (40) तथा ग्राम नयापुरा निवासी जयराम पिता बल्लू भील (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपये कीमत की 36 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर रोड न. 1 लाल मंदिर के पास आम रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 204 शंकर कुम्हार का बगीचा  निवासी संदीप पिता भागीरथ वर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 13.40 बजे कडाव घाट चौराहा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 71 छत्रीबाग इन्दौर निवासी योगेश पिता सुभाष जायसवाल (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 01 कटार जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 26, 2013

09 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 200 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 27 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 200 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 20.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महादेव इलेक्ट्रानिक्स के पास गोविन्द नगर खारचा मैन रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्तमिले 27/1 शंकरगंज निवासी पवन पिता शिव (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, वेयर हाउस रोड शुलभ काम्प के पास सियागंज से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले पिपलियाराव निवासी मोहन पिता नारायण (54) तथा चितावद निवासी कमलेश पिता रामदास (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंग नगर कांकड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गजराज पिता सोभाराम (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 14.10 बजे, यादव मोह महूं आम रोड से अवैध शराब ले जातेहुये मिले सांवेर थाना किशनगंज निवासी माधव पिता केसरसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर आम वाला रोड पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 439 गंगानगर इंदौर निवासी सचिन पिता बसंत (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 12.45 बजे राज मोह वाईन शॉप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मदाक पिता बिंदूलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 25, 2013

स्कूली बच्चों के साथ पुलिस का सीधा संवाद एवं यातायात शिक्षा

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- आज दिनांक 25.09.13 को सेट रेफील स्कूल में बच्चो को यातायात शिक्षा एवं श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा सीधा संवाद किया गया। कार्यक्रम मे स्कूल के लगभग 500 बच्चे शिक्षक, प्राचार्य एवं यातायात के सभी अधिकारी उपस्थित थे। संवाद के दौरान बच्चो द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, महोदय से बड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गये, जिनका श्री माहेश्वरी द्वारा बड़ी सहजता से उत्तर दिया गया, जिनके प्रमुख अंश निम्नानुसार है - 
1. पुलिस केवल उन प्रकरणों का निराकरण करती है, जिनका प्रकाशन मीडिया में होता है, नही तो नही घ्
उत्तर :- नही पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 12000 प्रकरणों का निराकरण किया जाता है, जिनका मीडिया में उल्लेख तक नही होता है, यह सही है कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना/अनुसंधान करने में समय भी लगता है।

2. पुलिस से आसानी से संपंर्क कैसे किया जा सकता है घ्
उत्तर :- पुलिस आपके बीच की सहयोगी संस्था है, 100 नंबर एक प्रचलित एवं सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें आसानी से अपनी समस्या पुलिस तक पहुॅचायी जा सकती है, इसके अतिरिक्तबढ़त मोबाईल के प्रचलन को देखते हुयें हमारे द्वारा सिटीजन कॉप भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें आप स्वयं अपराधिक/संदेहियों/कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के बारे में जानकारी दे सकते है। जानकारी देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

3. दिल्ली गैंग रेप में नाबालिग को मात्र 3 साल की सजा हुयी, क्या वह 3 साल बाद फिर छूट जायेगा घ्
उत्तर :- भारत में प्रत्येक कानून के अंदर उसका उल्लंघन करने के लिये पृथक-पृथक प्रावधान है, जो सजा दी गयी है, वह कानून के अनुरूप् ही है।

4. महिलायें/बच्चियॉ अपनी सुरक्षा के लिये क्या कर सकती है घ्
उत्तर :- सर्वप्रथम किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल उसकी सूचना अपने परिवार/पुलिस को दे। तथ्यों को किसी से भी न छुपाये किन्तु किसी भी रूप में निर्दोष न फंस जाये यह भी ध्यान रखा जाये। आप जहॉ भी रहे अपने परिवार वालों को उसकी सूचना दे।

5. हम लोग पुलिस कैसे बन सकते है घ्
उत्तर :- पुलिस में 4 स्तर पर भर्ती होती है, 1. आरक्षक, 2. उपनिरीक्षक, 3. उपपुलिस अधीक्षक एवं 4. भारतीय पुलिस सेवा। आरक्षक से उपनिरीक्षक तक की भर्ती मुखयालय स्तर, जबकि उपपुलिस अधीक्षक स्तर पर म.प्र. लोकसेवा आयोग एवं भारतीय पुलिस सेवा हेतु भर्ती संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप आवेदन पत्र भरकर की जाती है।

6. अन्य शहर की तुलना में इन्दौर शहर में यातायात का उल्लंघन अधिक क्यो होता हैघ्
उत्तर :- ऐसा नही है, यातायात नियमों का उल्लंघन प्रत्येक शहर में किया जाता है। जहॉ तक इन्दौर शहर का प्रश्न है, यहॉ की जनता काफी जागरूक एवं कानून का पालन करने वाली है। यह भी सही है कि किसी भी शहर का यातायात उस शहर का आईना होता है, जिसे देखकर वहॉ की जनता एवं विकास का आंकलन किया जा सकता है। इन्दौर शहर में यातायात जागरूकता हेतु हमें आपके सहयोग की सर्वाधिक आवश्यकता है।

7. चौराहों पर देखने में आता है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी ड्‌यूटी अच्छी तरह से करते हैं जबकि कुछ लोग चौराहों पर खड़े तक नही होते हैं घ्
उत्तर :- ऐसा प्रत्येक विभाग में होता है, हर व्यक्ति समान मानसिकता का नही होता है इसलिये बड़े अधिकारियों द्वारा अच्छा काम करने वालों को ईनाम दिया जाता है, जबकि लापरवाही करने वालों कों दण्डित किया जाता है। आप लोग भी सिटीजन कॉप के माध्यम से लापरवाही करने वालों की जानकारी दे सकते है।

निगरानी बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, सोने की 02 चेन, चांदी के जेवरात व मोबाईल मिलें

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ. पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 03 सितंबर 2013 की दरमियानी रात में एक नकाब पोश बदमाश ने सुमन बाई निवासी तुकोगंज के घर का दरवाजा तोड़कर उससे सोई हुई अवस्था में सोने की चैन खीच कर भाग गया था, जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्व किया गया, वहीं दूसरी ओर इसी बदमाश द्वारा अम्बिका सेव भण्डार के ऊपर चढ़ कर मकान में सो रहे महेश पालीवाल के घर से सोने चांदी के जेवरात व मोबाईल फोन भी चोरी किया गया था। उक्त बदमाश को आज पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम समसेर पिता सलीम शाह (28) निवासी डी. 8 आईडीए मल्टी बंगाली कॉलोनी के पास इंदौर का होना बताया है।
थाना प्रभारी एम. जी. रोड़ कन्हैयालाल दांगी व उनकी टीम के सउनि ए. टोपो, आरक्षक फारूख खान तथा दीपेन्द्र जाट द्वारा पकड़े गये आरोपी समसेर पिता सलीम शाह से घटना दिनांक को फरियादिया सुमन बाई से लूटी गयी सोने की चैन वजनी दो तोला कीमती करीबन 60 हजार रूपयें वमहेश पालीवाल के घर से चोरी हुयी सोने की चैन 02 तोला, चांदी के 05 सिक्के, चांदी का लोटा, 02 मोबाईल फोन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्व थाना एमजी रोड़ में कुल 10 अपराध पंजीबद्व होकर थाने का निगरानी बदमाश है, आरोपी से पूछताछ जारी है, इससे अभी और मामलों में माल मश्रुका बरामद होने की संभावना है। 

10 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थायी, 63 गिरफ्तारी व 228 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 23 स्थायी, 63 गिरफ्तारी व 228 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्ण बाग कॉलोनी से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता विक्रम को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
   पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 22.50 बजे, आरोपी के घर के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले जवाहर ग्राम मुकेरीपुरा निवासी मोह रेहान पिता मोह सलीम (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने से अवैध शराब लेजाते हुये मिले 31/4 न्यू पलासिया इंदौर निवासी राजेश पिता गुरूमुख (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 हजार 400 रूपये कीमत की 14 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 17.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा हरदा कुंज होटल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पी/8 आईडीए बिल्डिंग बंगाली कॉलोनी के पास इंदौर निवासी शमशेर पिता सलीम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू  जप्त किया गया।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 17.00 बजे स्कीम नं. 140 आईडिया बिल्डिंग के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश पिता सम्पत मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 11.50 बजे मार्डन चौराहा सांवेर रोड इंदौरसे अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गली नं. 8 भवानी नगर इंदौर निवासी सूरज पिता माणिक राव (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
              पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 11.30 बजे कस्तूर टॉकीज के सामने धार रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 123 सिलावटपुरा इंदौर निवासी मोह ऐजाद पिता मोह ऐसानउनुद्‌दीन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 सितंबर 2013 को 09.40 बजे फूटी कोठी सब्जी मण्डी द्वारकापुरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 1588 न्यू द्वारकापुरी इंदौर निवासी बाबू पंचर पिता शंकरलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 24, 2013

09 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितंबर 2013 को 14 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 सितंबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2013 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 11 कडाव घाट से लेपटॉप पर  हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें जावेद तथा इमरान को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3520 रूपयें नगदी तथा 01 लेपटाप व पेन कॉपी बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, रीजनल पार्क के बाहर ऑटोरिक्शा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें राकेश, राजू उर्फ राजकुमार तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 सितंबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अशरफी नगर खजराना निवासी शाहरूख उर्फ गोलू पिता जब्बार खान (19) तथा हीना कॉलोनी खजराना निवासी पप्पू उर्फ जैन उर्फ फारूख पिता आसिफ अली (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू  व 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 सितंबर 2013 को चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियारलेकर घूमते हुये मिले राजा किराना के पास गनी पैलेस निवासी अब्दुल पिता मोह शफी (30) तथा 164 ऋषिपैलेस कॉलोनी इंदौर हाल 1642 द्वारकापुरी इंदौर निवासी चंदर उर्फ साहू पिता काशीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार व 01 चाकू  जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 23, 2013

कुखयात नकबजन क्राईम ब्रांच की पकड में

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी को शहर मे बढ रही नकबजनी की वारदातों को रोकने एवं अपराधियों को पकडने के लिये निर्देशित किया था। इस पर निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भारत ंिसह यादव की टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई दो व्यक्ति चोरी के बर्तन बेचने की फिराक में घूम रहे है। मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार दो व्यक्तियों को पकडा। जिससे पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम किशोर उर्फ पप्या पिता गौरव हिंगोले नि गोमा की फेल इंदौर एवं दूसरे ने कमलेश उर्फ रामजाने मीणा नि शिवाजी नगर इंदौर का रहना बताया। गहन पूछताछ करने पर दोनों ने सेंट जोसफ स्कूल के सामने पाटनीपुरा स्थित बर्तन की दुकान के गोडाउन से पीतल के बर्तन जिसमें छोटे बडे दीपक, सेवई मशीन वजन करीब 72 किलो कीमत लगभग 50 हजार का चुराना बताया। कडी पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पूर्व में भी थाना तुकोगंज,परदेशीपुरा, एमआईजी एवं आरपीएफ इंदौर में भी चोरी के प्रकरणों में बंद होना बताया है। जहां थानों में आरोपियों के विरूद्ध कई प्रकरणों के वांरट भी है। आरोपी पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति के है। आरोपीयों को पकडकर मय मश्रुका के अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया। आरोपीयों से अन्य प्रकरण के संबध में भी पूछताछ जारी है जिसमे अन्य घटनाओं के संबध में भी खुलासा होने की संभावना है। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक सोमा मलिक टीम के सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर तेज सिंह, आर रमेश योगेश्वर, श्याम पटेल, सुरेश मिश्रा, रणवीर सिह, नरेन्द्र तोमर, भीम ंिसह का सराहनीय योगदान रहा।

06 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 08 गिरफ्तारी व 146 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को 02 स्थायी, 08 गिरफ्तारी व 146 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नरवल 15 नंबर स्कूल मैदान रामबाग से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें संजय तथा राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, कब्रस्तान के पास पीठ रोड से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें राकेश, अनिल, अशोक, दिलीप तथा सुधीर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1560 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कलदिनांक 22 सितंबर 2013 को 18.50 बजे, तेजपुर गडबडी खंबे के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें गोलू, नरेश, राकेश, दीपक तथा मुकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को 15.30 बजे, नाले किनारे अमर टोकरी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें संतोष, कुलदीप, आकाश, दिनकर तथा गोलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1278 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी नल के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मोहन पिता तुकाराम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करइसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2013 को 15.30 बजे, प्रतीक्षा ढाबा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी वीरेन्द्र उर्फ खतम उर्फ धमेन्द्र पिता राजनाथ (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 22, 2013

08 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 21 गिरफ्तारी व 284 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 12 स्थायी, 21 गिरफ्तारी व 284 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नरवल भैरू बाबा मंदिर के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलेंकैलाश, लखन तथा अशोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 22.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थ तोड़ा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले श्रीकृष्णबाग कॉलोनी इंदौर निवासी अमन पिता सुरेश शर्मा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 20.10 बजे, लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले आकाश पिता भारत भील (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमली बाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले न्यू पलासिया निवासी विशाल उर्फ मोटा पिता इंद्रकुमार यादव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 18.35 बजे, खिजराबाद चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हाजी कॉलोनी खजराना निवासी इनायत पिता इमदाद अली (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2013 को 15.10 बजे, पंचशील नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले विदूर पिता शक्तिनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 21, 2013

13 आदतन व 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 381 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 02 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 381 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 11.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महारानी रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतेंहुये मिलें मुबारिक, विजय, नौशाद, इदरीश, रफीक तथा सावेर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1795 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, सर्वहारा नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथपुरा निवासी सुनिल पिता खूबचंद वर्मा (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारूती नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता बद्रीलाल सोलंकी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7600 रूपये कीमत की 36 बॉटल बियर तथा 40 क्वाटर व्हीस्की बरामद की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 14.30 बजे, नगीन नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहनेवाले सुशील पिता बनेसिंह (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, 60 फीट रोड़ द्वारकापुरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ऋषि पैलेस निवासी मुकेश पिता हीरालाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली धर्मशाला के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़ी ग्वालटोली निवासी पवन पिता महेश उर्फ चंगीराम (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 20.45 बजे, रामानंद नगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोकनायकनगर निवासी काबू उर्फ जीतू पिता रामेश्वर सेन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गंडासा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 09.15 बजे, गवलीपुर चौराहा मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शंकर रोड़ मानपुर निवासी जगदीश पिता गीतालाल यादव (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 20, 2013

01 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 27 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 15.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर रोड़ नं. 10 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें टापूनगर निवासी जितेन्द्र पिताचिमनलाल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितावद काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेश पिता दयाराम सिलावट (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मजहर अहमद पिता अब्दुल मजीद (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 संतूर जप्त कियागया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 14.00 बजे, विश्वास नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कोदरिया निवासी पन्नालाल पिता मुन्नालाल परमार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 19, 2013

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 के 14.20 बजे इमरान उर्फ बच्चा के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी इमरान उर्फ बच्चा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 10 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाब मोहम्मद कुरैशी (23) निवासी लक्ष्मी नगर सिरपुर काकड़ इंदौर को 18 सितंबर 2013 को 13.30 बजे इसके घर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

01 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसेआदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

22 गिरफ्तारी व 70 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 22 गिरफ्तारी व 70 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्कर गली सियागंज इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सियागंज निवासी धनराज पिता श्रीकृष्ण (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 440 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल पिता बाबूलाल बेरवा (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 15.40 बजे, राजनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाल्दा कॉलोनी निवासी पिंटू उर्फ पिन्टा पिता बलराम जाटव (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 15.00 बजे, सात रास्ता महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिफाटक महूॅ निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ नेवला पिता मोहम्मद सलीम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 18, 2013

03 आदतन व 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 115 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को 03 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 115 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को 14.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चम्पाबाग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 69/3 मुल्तानी लाईन नईचाल चंपाबाग इंदौर निवासी अब्दुल सलाम पिता हाजी कमरूद्‌दीन लोहार (55) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 370 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को 08.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर रिंग रोड़ सर्विस रोड़ के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर निवासी दीपक पिता गंगाराम वसुनिया (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, September 17, 2013

04 आदतन व 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 07 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 सितंबर 2013- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनुराधा नगर इंदौर से कम्प्युटर पर सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें राजीव, लक्ष्मण, मनोज, विजय, नवनीत तथा रूपसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 लाख 64 हजार 150 रूपयें कीमती 06 मॉनीटर, 06 सीपीयू, 06 की बोर्ड, 06 माऊस, 01 इनवेटर, 02 स्पीकर, 10 एलसीडी, 01 टेलीफोन, 09 कुर्सिया, कम्प्यूटर टेबल आदि सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को छत्रीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बाल्दा कॉलोनी निवासी जितेन्द्र पिता सोना मंजे तथा जबरन कॉलोनी निवासी मनोज पिता मोहनलाल कोरी (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3760 रूपयें नगदी, 02 मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें छोटी भमोरी निवासी कैलाश पिता छोगालाल (50), पप्पू पिता भगवान सिंह प्रजापति (45) तथा राधेश्याम पिता जगन्नाथ (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 970 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 22.20 बजे, मालवा मील इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिलें नेहरूनगर इंदौर निवासी वहाब पिता अब्दुल अंसारी (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 19.35 बजे, पालीवाल नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले चांद तथा जाकिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 सितंबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दिग्विजय सिंह नगर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले किशन पिता अन्नू गोयल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3840 रूपये कीमत की 98 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियारसहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 17 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महल कचहरी रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 122 साउथ तोड़ा इंदौर निवासी शहजाद उर्फ गुल्ला पिता अब्दुल सत्तार (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, संजय सेतु इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मूसाखेड़ी निवासी राजा पिता कमल सिसोदिया (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 10.45 बजे, पंचम की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता बाबूलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, नौलखा बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले तिड़किया बावड़ा खरगोन निवासी महेश पिता सखाराम (24) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 16, 2013

गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था



इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- दिनांक 18.9.2013 को गणेद्गा विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए अति.पु.अ.यातायात सुश्री अंजना तिवारी ने बताया कि पूरे चल समारोह मार्ग विश्रांति चौराहा, मालवा मिल चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड़ चौराह, एमजी रोड़, किद्गानपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलालपुरा चौराहा, यद्गावंन्त रोड़ चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, शीतला माता बाजार, गोराकुण्ड चौराहा, खजूरी बाजार, सुभाष चौक, राजवाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगरनिगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ प्रतिबंधित न किया जाकरवाहनों की श्रेणी अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-
चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 14.00 बजे से निम्नानुसार मार्गों पर लोक परिवहन वाहनों के लिए अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी।
इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों के संबंध में:-
इन्दौर से उज्जैन की ओर आने जाने वाली समस्त बसें सरवटेबस स्टैण्ड से छोटी लाईन रेल्वे स्टेद्गान पटेल प्रतिमा, नेहरू चौक, व्हाईट चर्च, कुषि कॉलेज, पिपलियाहाना, रिंग रोड़, मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर, एमआर 10 भौरासला होकर आ जा सकेंगी। उज्जैन की तरफ आने जाने वाली बसों हेतु वल्लभ नगर, राजकुमार ओव्हर ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भौरासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14.00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उज्जैन से आने जाने वाले लोक परिवहन वाहनः-
उज्जैन रोड़ से आने जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते हैं ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को भौरासला चौराहा, एमआर-10 होते हुए विजयनगर से रिंग रोड़ बाईपास होते हुए आवागमन कराया जाएगा
देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहनः-
देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर चौराहा, एमआर-10 भौरासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।
धार रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-
धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा मुम्बई मार्ग से देवास की ओर जाना चाहते हैं वो धार रोड़ से पद्गिचमी रिंगरोड़, फूटी कोठ, रेती मण्डी से राजीव गॉधी चौराहा, आसाराम बापू चौराहा, तेजाजी नगर होर बाइपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेंगे। धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग बाया चन्दन नगर फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ बाइपास होकर मुम्बई जा सकेंगे।
खण्डवा रोड़ से आने वाले वाहनों के संबंध में:-
खण्डवा रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते हैं ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजीजीनगर चौराहा, देवगुराडिया, झलारिया बाइपास से मालवीय पम्प, विजयनगर, एमआर 10 होकर भौरासला होकर उज्जैन रोड़ जा सकेंगे।
चल समारोह का एकांगी मार्गः-
प्रथम चरण में सांयकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेद्गाीपुरा चौराहा से मालवा मिल चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड़ चौराहा, द्गिावालय मन्दिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड़ पर यातायात का दबाव बढेग़ा ऐसे समय एमजी रोड़ को सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित करते हुए जवाहरमार्ग पर यातायात परिवर्तित कियाजावेगा। जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेल रोड़ के मध्य आते ही एमजी रोड़ पर यातायात के दबाव को देखते हुए एमजी रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगर चौराहा खड़खड़िया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथ से निकाला जावेगा।
तृतीय चरण में सांयकाल 19.00 बजे से जलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया जावेगा। इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहनों एवं व्यवस्था में लगे वाहन डीआरपी लाईन आने जाने हेतु सांयकाल 18ण्00 बजे के उपरान्त मृगनयनी नगरनिगम चौराहा, लोखण्डे पुल, द्गिावालय मार्ग होतु हुए डीआरपी लाईन सुविधाजनक परिस्थिती में आवागमन करेंगे।
एमजी रोड, शास्त्री ब्रिज एवं पटेल ब्रिज से आकर जवाहर मार्ग से पद्गिचमी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन जवाहर मार्ग से न जाकर सैफी चौराहा से हाथीपाला, रावजी बाजार क्षेत्र से कलैक्ट्रेट होकर आगे जा सकेंगे। इसी प्रकार मरीमाता चौराहे से आकर पूर्वी क्षेत्र में आने वाले वाहन अहिल्याश्रम स्कूल से आगे नहीं आ सकेंगे भागीरथपुरा टी से भागीरथपुरा चौकी होकर परदेद्गाीपुरा चौराहे की ओर आगे का मार्ग तय करसकेंगे।
पार्किंग व्यवस्थाः-
दर्द्गानार्थियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था क्रमद्गाः द्गिावालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पार्किंग डीआरपी लाईन मैदान में रखी गयी है। चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोड़े जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया है।
सम्पूर्ण चल समारोह के मार्ग पर रहने वाले/व्यवसाय या व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। चल समारोह को देखने आने वाले दर्द्गानार्थीगण अपने वाहनों को प्रेमसुख पार्किंग स्थल एवं द्गिावाजी मार्केट पार्किंग स्थल में पार्क कर सकते हैं।

जन सहयोग द्वारा निर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्‌घाटन

इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 16 सितंबर 2013 को 19.00 बजे थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रान्तर्गत गौपुर चौराहा पर जनसहयोग द्वारा निर्मित पुलिस सहायता केन्द्र का उद्‌घाटन पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर विपिन माहेश्वरी द्वारा किया गया।

08 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 11 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितंबर 2013 को 05 स्थायी, 11 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2013 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्कर बाजार पेशाब घर के पास चबूतरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अजय उर्फ अज्जू, दशांत, प्रवीण उर्फ पिंटू, विजय, विनय, ललित तथा विनय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 360 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2013 को 17.20 बजे, नंदीग्राम बबूल के पेड के नीचे मालवामील ग्राउण्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले गजेन्द्र, मनोज, महेश, सतीश तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 हजार 680 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्ता

इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वाराकल दिनांक 15 सितंबर 2013 को 23.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शीतल नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले लोकेन्द्र पिता राजनाथ (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 16 सितंबर 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर बद्री फांटा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सांई बरोदा सागोर धार निवासी इन्द्रसिंह पिता राधेश्याम (19) तथा सांई बरोदा निवासी रामपाल पिता बद्री (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 15 सितंबर 2013 को 12.10 बजे, अनिल नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले छोटू उर्फ पवन पिता मनीराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियोंको गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 15, 2013

04 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 119 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 06 स्थायी, 15 गिरफ्तारी व 119 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बरलाअस्पताल वाली गली 1082 गोरीनगर निवासी आशाराम पिता श्याम (40), 255 स्कीम नं. 78 पानी टंकी के पास निवासी जयराम पिता दुग्गाश्री सुनहरे (57), 543 बीणानगर इंदौर निवासी अमित पिता प्रमोद (34) तथा रेडीमेड काम्प. इंदौर निवासी श्याम पिता मूलचन्द्र (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1470 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 13.00 बजे भैरू महाराज का ओंटला गौतमपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले रामचन्द्र, बद्री, मांगीलाल तथा भगवान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 510 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खेभाना व बुडाना खेडी रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले खुडैल निवासी नवल किशोर पिता गोरीशंकर (22) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 8000 रूपये कीमत की 200 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 21.40 बजे, भोई मोह. मंदिर के पास राज मोह महूं से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अखाडे के सामने राज मोह महू निवासी पवन पिता भारत (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 सितंबर 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव धर्मशाला तम्बोली बाखल इंदौर निवासी छोटू पिता मोहनलाल (19) तथा 95 नार्थतोडा मोह हरिजन कॉलोनी निवासी लल्लू पिता सिद्धू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2013 को 23.30 बजे, वृन्दावन कॉलोनी चौराहा इंदौर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 235 गोविन्द कॉलोनी निवासी राधेश्याम पिता बद्री सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 14, 2013

शहर की फिजा खराब करने के उद्‌देश्य से अपत्तीजनक मेसेज करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि मोबाईन फोन एप  ॅींजश्े ।च्च् द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा शहर की फिजा खराब करने के उद्‌देश्य से चंदननगर क्षेत्र की घायल गायों का फोटो मेसेज किया गया है। जिस पर से थाना चंदननगर में अज्ञात व्यक्ति के विद्ध अपराध कं्र. 861/13 धारा 153 ए, 505 (2) भादवि तथा 66 ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है तथा जिसके लिये थाना चंदननगर व क्राईम संयुक्त रूप से विवेचना की जा रही है।

फरार आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 18 जनवरी 2013 को आरोपिया अनीता पति मनीष पिपले द्वारा अपनी भतीजी कनक पिता संदीप पिपले उम्र 10 माह को श्रषि पैलेस मकान न. 158 बी के अंदर बने कुए मे फेक दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी जिस पर से थाना चंदननगर में अपराध क्रं. 60/13 धारा 363, 302 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। आरोपिया पूर्व से ही फरार थी। जिसे आज दिनांक 14 सितंबर 2013 थाना चंदननगर की टीम उनि हीरालाल बघेल प्रआर 2676 सखाराम आर. 2908 रामनरेद्गा आर. चालक 2308 मनीष व महिला सेनिक 580 सीता द्वारा खण्डवा से गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।

कुखयात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 14 सितंबर 2013 को पुलिस थाना चंदननगर क्षेत्रांतर्गत रहने वाले असरफ पिता मोह कादिर (51), चंदननगर निवासी इमरान उर्फ इम्मू (23), पिपली गली चंदू वाला रोड चंदननगर इंदौर निवासी नयीम उर्फ नम्मू पिता हबीव (42) तथा सदर निवासी मोह. सफी पिता मोह रफीक (35) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त बदमाशों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ कर्यवाही की गयी। 
उल्लेखनीय है कि  बदमाशों द्वारा चंदननगर क्षेत्र में गाय मांस का व्यापार करने से इनके विरूद्व पूर्व में थाना चंदननगर प्रकरण पंजीबद्व है। उपरोक्त बदमाशों की अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुद्गा लगाने तथा लोकपरिद्गाांति बनाये रखने के उद्‌देद्गय से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

81 आदतन व 23 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 81 आतदन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

271 स्थायी, 127 गिरफ्तारी व 558 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 271 स्थायी, 127 गिरफ्तारी व 558 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 24 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जल्ला कॉलोनी खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत काजुऑ खेलते हुये मिले अनवर, मोहम्मद शकील, मुर्तजा अली, हैदर, निजाम, इकबाल तथा इमाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9120 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को तेजाजी नगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अशोक, राजकुमार, गिरधारी, जवाहरीलाल, महेन्द्र, राजू, इस्लाम, पप्पू, इंसाफ तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2310 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 15.20 बजे, डायमंड कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिस, मनोज, अकरम तथा सलमान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1240 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, स्कीम नं. 51 इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नंदबाग कॉलोनी निवासी मनीष पिता गुलाबचंद यादव (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1110 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, जेल रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें वीर गली निवासी गणेश पिता सत्यनारायण तिवारी (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 21.10 बजे, नार्थ तोड़ा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मालगंज छत्रीपुरा निवासी रमा पिता विरेन्द्र यादव को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

14 हजार 820 रूपयें की 376 क्वाटर अवैध शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये कुल 376 क्वाटर अवैध शराब कीमती 14 हजार 820 रूपयें की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियारसहित 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 सितंबर 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गंगाखेड़ी पेटलावद निवासी संतोष पिता रामचंद्र पाटीदार (37), बलाई मोहल्ला खरगोन निवासी सुरेश पिता हरचंद्र, जबरन कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ अप्पू पिता सुरेश सोनकर (23) तथा चिकित्सक नगर निवासी मानक पिता जनक पाटेकर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू, 01 गुप्ती तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
                 पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को रावजी बाजार थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लुनियापुरा निवासी महेश पिता रामचंद्र लुनिया (24) तथा जबरन कॉलोनी निवासी भारत पिता सुरेश वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 कटार तथा 01 छुरी जप्त की गयी।
               पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 16.15 बजे, जमजम चौराहा खजराना से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खानाबदोश इलियास पिता रशीद खान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 01 छुरा जप्त किया गया।
              पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 12.30 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी जितेन्द्र उर्फ लंगड़ा पिता देवचंद (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 10.40 बजे, कमला नेहरू कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले टिगरिया रोड़ निवासी ज्ञानदीप पिता रतन सिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 16.30 बजे, सांधवी फांटा ग्राम मेथवाड़ा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सांधवी निवासी दिनेश पिता गेंदालाल (28) को पकडा गया।  पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 सितंबर 2013 को 13.00 बजे, रेल्वे स्टेशन के सामने महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोट के पीछे झोपड़पट्‌टी महूॅ निवासी अजय उर्फ दिलीप पिता नरसिंग भील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिसद्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 13, 2013

अर्न्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर एवं एमटीएम लूट करने वाले धराये

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी को शहर मे बढ रही चोरी की वारदातों को रोकने एवं अपराधियों को पकडने के लिये निर्देशित किया था। इस पर निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भारत ंिसह यादव की टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कुछ व्यक्ति चोरी की गाडी बैचने हेतु इंदौर आये है। जिस पर बताये नंबर जीजे 1 डबल एक्स 9242 तूफान क्लासिक सिल्वर रंग की गाडी को जाते रोका गया, जिसमें 3 लड़के बैठे पाये गये। पूछताछ करने पर ड्रायवर द्वारा अपना नाम रवि पिता राजकुमार यादव (20) निवासी कृष्णा नगर एफ 1 43 शक्ति चौक पार्श्वनाथ अहमदाबाद हाल मुकाम गोंिवंद नगर खारचा राम नारायण यादव का मकान 89 एवं अन्य दो जिसमें सुंदर उर्फ भय्‌यू उर्फ खेरू जाति भिलाला नि ग्राम जोबट जिला अलीराजपुर हाल रोहित इंड्रस्ट्रीज बाणगंगा इंदौर, एवं अनिल पिता इंदर सिंह भील नि 93 मार्तण्ड नगर इंदौर रहना बताया। उक्त वाहन के कागजात चैक करनेपर कोई कागजात पेश नही कर सका और पुलिस को बरगलाने लगा।  
                शंका होने पर तीनों व्यक्तियो से कडाई से पूछताछ कराने पर रवि पिता राजकुमार उक्त गाडी उसने गुजरात अहमदाबाद से चोरी करना बताया। जिस पर गहन पूछताछ करने पर जानकारी आई की तीनों व्यक्ति अपराधिक प्रवृत्ति होकर अपराध घटित किये है। उनके द्वारा बताये अपराधों में थाना भंवरकुआ में दिनांक 03.04.13 को स्टेट बैंक शाखा इंदौर के खंडवा रोड पर स्थित दिगंबर स्कूल के सामने वाले एटीएम में रवि और खेरू द्वारा अन्य फरार आरोपी मांगी नि सुंदर नगर बाणगंगा इंदौर के द्वारा एमटीएम के कांच फोडकर अंदर घुसकर लूट कर रहे थे तभी एमटीएम में पदस्थ गार्ड देप बकस पिता दिलीप मालवीय नि पत्थर मुडला के विरोध करने पर एमटीएम के अंदर खींच कर उसके सिर पर टामी से मारा था जिससे खून बहने लगा और गार्ड इनसे छुटकर रोड पर भागा और चिल्लाने लगा जिससे आरोपी भाग गये थे। जिसमें अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण कायम किया गया था एवं घटना दिनांक से ही अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु सतत्‌ प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार थे। आरोपियों को पकडकर मय गाडी केअग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआ के सुपुर्द किया गया। अन्य प्रकरण के संबध में भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी पूर्व से ही अपराधिक प्रवृत्ति के है जिनके विरूद्ध थाना भंवरकुआ व बाणगंगा में मारपीट, चोरी, लूटपाट के अपराध दर्ज होना पता चला है। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक सोमा मलिक टीम के सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर तेज सिंह, आर सुरेश मिश्रा, रणवीर सिंह, रमेश योगेश्वर, श्याम पटेल, जितेन्द्र सेन, योगेश परमार, भीम ंिसह का सराहनीय योगदान रहा।

यातायात प्रशिक्षण शिविर का समापन

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- आज दिनांक 13 सितंबर 2013 को इंदौर यातायात पुलिस द्वारा विद्यालयीन बच्चों को यातायात शिक्षा प्रदान करने के उद्‌देश्य से गठित सड़क सुरक्षा दल में सम्मिलित 20 विभिन्न विद्यालयों के 350 बच्चों का प्रशिक्षण शिविर एडवांस एकेडमी में प्रारंभ किये गये कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में आज बच्चों को यातायात प्रबंधन, दुर्घटनाओं के कारण एवं उसके रोकथाम के साथ खेल-खेल में बच्चों को यातायात की शिक्षा प्रदान की गयी और कार्यक्रम के समापन पर श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षकइंदौर शहर के द्वारा बच्चों को भी पुरूस्कृत किया गया।

नगर सुरक्षा समिति का जनजागरण अभियान

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इंदौर नगर में नकली पुलिस द्वारा बुजुर्ग नागरिकों को ठग कर गहने उतरवा लिये जाते हैं, ऐसे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इसी तारतम्य में नगर सुरक्षा समिति ने नागरिकों को सावधान करने हेतु पिछले दिनों रीगल चौराहा, गीता भवन चौराहा, विजय नगर, राजवाड़ा पर जन जागरण अभियान चलाया था। आज कस्तूरी गार्डन में एक सभा रखी गयी जिसमें शहर के वरिष्ठ नागरिकों को एक जगह इकट्‌ठा कर पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री आबिद खान के आतिथ्य में नगर पुलिस अधीक्षक के.के. शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को समझाईश दी कि वृद्वों को गहने पहनाने के साथ ये भी बतायें कि पुलिस कभी गहनें नही उतरवाती हैं। सभा में सिनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के श्री एन.एस. जादौन, श्री एस.के. सिंध, श्री मकसूद भाई उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश शर्मा तथा आभार प्रदर्शन श्री अमर जीत सिंह सूदन ने किया।

''द्वितीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन''




इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल,इंदौर में ''द्वितीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन'' दिनांक 13.9.2013 को इंदौर संभाग के संभागायुक्त श्री संजय दुबे के मुखय आतिथ्य में संपन्न हुआ । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 2.9.2013 से 13.9.2013 की अवधि में संचालित हुआ।
बीपीआरएंडडी द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय सेना के अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसेनिक बलों, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं देशभर के 15 राज्यों से आये उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 31 अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर के निदेशक श्री वरूण कपूर एवं मुखय अतिथि श्री संजय दुबे द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए । 
इस अवसर पर निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर तथा पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री बी.एल.गंधर्व ने मुखय अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया । स्वागत भाषण संस्था के उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री सी.एस.चंद्रावत द्वारा दिया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री कपूर ने पीआरटीएस संस्था का परिचय दिया एवं विगत 2 वर्षों से संस्था द्वारा लगातार कीजा रही प्रगति एवं भविष्य की प्रशिक्षण संबंधी उन्नयन क्षमताओं के बारे में मुखय अतिथि को अवगत कराया । श्री कपूर ने बताया कि संस्था में 7 विधाओं एवं 3 सेमिनारों में अब तक 40 प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराये गये है और लगभग 1500 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया- जिसमें आईटी एक्ट के बारे में नेशनल लॉ युनिवर्सिटी में साईबर लॉ के विभागाध्यक्ष श्री अतुल पाण्डे, कंप्यॅूटर बेसिक्स के बारे में एप्टेक कंप्यूटर के विशेषज्ञ श्री पीयूष सोलंकी, नेटवर्किंग बेसिक्स के लिये डीएवीवी के आई.ई.टी. विभाग के विशेषज्ञ, नेटवर्किंग सिक्युरिटी विषय पर जीएसआईटीएस के विशेषज्ञ, साईबर क्राईम विषय पर टीसीएस में डिजिटल फोरेंसिक्स के ग्लोबल हेड श्री कृष्णा शास्त्री और सिग्निफिकेंट साईबर सिक्युरिटी के श्री मनीष जैन, साईबर अपराधों के अनुसंधान विषय पर अति. पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.मिश्रा, साईबर क्राईम सीन मैनेजमेंट विषय पर श्री ओमवीर सिंह, डायरेक्टर, ब्म्त्ज् (भारत-सरकार के ईलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन विभाग के अधीन) श्रीएस.बाबू सीनियर सांईटिफिक ऑफिसर, ब्म्त्ज्, नईदिल्ली, सीडीआर एनालिसिस विषय पर उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री सुदीप गोयनका, ई.मेल ट्रेसिंग विषय पर इंटरनेट एंड मोबाईल एसोसियेशन ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट श्री रक्षित टंडन, सोशल नेटवर्किंग क्राईम इंवेस्टिेशन विषय पर अति.पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री रामजी श्रीवास्तव, उपुअ सायबर सेल श्री दीपक ठाकुर एवं बैंकिंग फ्राड विषय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर श्री रमेश रामनानी एवं श्री गोविंद शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।  
इस अवसर पर भारतीय सेना से आये अधिकारी सूबेदार श्री डी.एस. अधिकारी, अर्द्ध सैन्य बल सीआरपीएफ के सहायक सेनानी श्री पवित्र चक्रवर्ती एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक श्री अनिरूद्ध प्रसाद पाण्डे ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को बांटा और ऐसे प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी व लाभकारी बताते हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। 
मुखय अतिथि संभागायुक्त इंदौर श्री संजय दुबे ने अपने उद्‌बोधन में सर्वप्रथम संस्था निदेशक श्री वरूण कपूर व समस्त स्टॉफ को इस महत्वपूर्ण सत्र को आयोजित करने हेतु बधाई दी । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्योंके पुलिस बल, सेना एवं अर्द्धसैनिक बल से आये पुलिस अधिकारियों द्वारा रूचि से भाग लेने एवं उनके द्वारा अपने अनुभव व्यक्त करने पर प्रशिक्षण की सार्थकता एवं उसकी सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया । देश की सुरक्षा एवं आतंकवादी गतिविधियों को रोकने  व आधुनिक टेक्नॉलॉजी का उपयोग कर सायबर अपराध करने वाले तत्वों को रोकने की दिशा में यह सायबर प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी प्रमाणित हुआ । एक ओर जहॉं पुलिस अधिकारीगण प्रशिक्षण में रूचि नहीं लेते है, वहीं निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा विभिन्न विधाओं में रूचिकर प्रशिक्षण कोर्सेज प्रारंभ कर देश भर के विभिन्न राज्यों, सेना एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से पुलिस अधिकारियों को एकत्रित कर सायबर अपराध जैसे गंभीर विषय पर प्रशिक्षण प्रदान कराना इस संस्था ही नहीं प्रदेश की पुलिस एवं मध्यप्रदेश के लिये भी गौरव की बात है । सभी प्रतिभागीगण जिन्होंने यहां प्रशिक्षण प्राप्त किया वह अपने-अपने प्रदेशों/संस्थाओं में जाकर इस क्षेत्र के विशेषज्ञ के रूप में कार्य करेंगे । 
संस्था की ओर से निदेशक श्री कपूर ने मुखय अतिथि श्री संजय दुबे को प्रतीक स्वरूप ''स्मृति चिन्ह'' भेंटकिया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला, उपुअ (रे)  द्वारा एवं श्री सुदीप गोयनका, उप पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। 

78 आदतन व 91 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 78 आतदन व 91 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

92 स्थायी, 95 गिरफ्तारी व 286 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 92 स्थायी, 95 गिरफ्तारी व 286 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले विक्रम, रामप्रसाद, राजेश, कालू, बद्रीलाल, भानसिंह, शंकरलाल तथा महेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 12.45 बजे, जल्ला पटैल की गली किराना दुकान के पास खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले अल्लानूर, मुंशी, अमजद तथा शेरू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2260 रूपयें नगदी, तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, रीगल चौराहा के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 562 एमजीडे इंदौर निवासी रमेश पिता रामचन्द्र (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी, तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

31 हजार 210 रूपयें की 624 क्वाटर, 26 लीटर अवैधशराब जप्त

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये कुल 624 क्वाटर, 26 लीटर अवैध शराब कीमती 31 हजार 210 रूपयें की बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 2621 जगन्नाथ नगर इंदौर निवासी सोनू उर्फ विजय पिता छतरसिंह (25) तथा 85 विजयवर्गीय नगर इंदौर निवासी मोनू पिता प्रहलाद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 तलवार तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 11.55 बजे, चमेली पार्क के कोने के पास की गुमटी के पास गोयलनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 76 गुर्जरखेडी मुक्ती धाम के पीछे महू निवासी नरेन्द्र उर्फ मोंटु पिता महेश(27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 रिवाल्बर जप्त की गयी।
          पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 15.15 बजे, नायता मुंडला कांकड से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पत्थर मुंडला कांकड निवासी अनवर हुसैन पिता मोह0 युसूफ (47) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 08.55 बजे, ग्राम सोनवाय व भैसलाय के बीच से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम आमखो थाना नायता जिला धार निवासी बंशीलाल पिता फूलचन्द्र भील (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, शिवकृपा होटल के सामने छोटी ग्वालटोली से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इंदिरा कालोनी पिपाड सिटी जोधपुर राजस्थान निवासी महेन्द्र उर्फ बन्ना पिता प्रेमसिंह राजपूत (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।