Friday, January 15, 2021

महिलाओं को सम्मान के साथ, स्वरोजगार प्रदान करने हेतु, महिला थाना पलासिया परिसर में हुआ एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन


इंदौर- दिनांक 15 जनवरी 2021- महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु, समाज में एक सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से, वर्तमान में एक प्रदेश स्तरीय जन-जागरूकता अभियान सम्मान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस व प्रशासन द्वारा अन्य विभागो व सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर, विभिन्न माध्यमों से इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु नित नये प्रयास किये जा रहे है।

               

इसी अनुक्रम में उक्त जागरूकता अभियान सम्मान के तहत इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित मां अहिल्या स्वावलंबन डेस्क के माध्यम से पीड़ित एवं जरूरतमंद महिलाओं हेतु, वे सम्मान से स्वाभिमान के साथ जी सके, इसके लिये स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, इंदौर पुलिस द्वारा साक्षी सेवा समिति के साथ मिलकर महिला थाना परिसर में आज एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें साक्षी सेवा समिति की संचालिका सीमा सेन के द्वारा अपनी टीम के साथ महिलाओं को वर्तमान समय में उपयोग होने वाली कपड़े की छोटी, बड़ी थैलियां, मास्क, पेपर एनवेलप, बैग बनाना सिखाया गया।

                उक्त कार्यशाला में, पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों व उनसे बचाव तथा उनके लिये बनाये गये कानूनी प्रावधानों व शासन की विभिन्न योजनाओं आदि के संबंध में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गयी।

                इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री नंदिनी शर्मा की विशेष उपस्थिति में, साक्षी सेवा समिति के सदस्यगणों, महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा व उनकी टीम सहित पीड़ित व जरूरतमंद महिलाओं ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

                इस कार्यशाला के अंतर्गत समाज सेविका संतोष जी मूंदड़ा के द्वारा दो सिलाई मशीन भी डोनेट की गई जो कार्यशाला के समापन पर जरूरतमंद महिलाओं को दी जाएगी।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 112 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 15 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 112 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गेैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लेकवी गार्डन के पास पीपल्याराव इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, आजाद नगर निवासी मांे सफी पिता रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 16.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्नेह नगर झोपड पट्टी दुर्गा बाई घर के पास इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, राजु, हिरवे राकेश कामले ,दीपक, कामले , को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 415 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टाªसंफोंर्ट नगर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें,  383 शिव पार्वती  पाल्दा निवासी दिनेश चैहान  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 460 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 1430 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधाकृष्णा मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गौतमपुरा निवासी पप्पु उर्फ लखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 460 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 178.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर कर्बला मैदान के पास खजराना से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 14 काजी की चाल के पास निवासी मोम्महद शाकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपयें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तिलकनगर  द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आई डी ए मल्टी के पास सें इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 44 आर्द डी के मल्टी के पास निवासी रिंक उर्फ विकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1430 रुप्रूैं कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तेज बाई, रेखा बाई, लक्ष्मी बाई, प्रिंयका , रेखा, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2500 रूपयें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 113 भील कालोनी मुसाखेडी निवासी रोकेश डोडीयाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानो इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गुलाबसिंह, सोनू, श्रीनिवास, मुकेश, सुगनबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2400 रूपयें कीमत की 28 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला और स्नेह नगर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  बाडी मोहल्ला निवासी विजय पिता प्रेमनारायण और निर्मला जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1700 रुपयें कीमत की 05 लीटर व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 22.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राहुल गांधी नगर निवासी संतोष सितोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदमारी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 303 समाजवाद इन्द्रानगर निवासी जितेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को .0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शंकरपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए शंकरापुरा निवासी अशोक पिता मदन बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 कांे 20.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 09 सब्जी मंडी टावर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बाखल निवासी महेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तंुकोंगज द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को 2.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रिज के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, दिनेश पिता नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षे़़़त्रातर्गत विभिन्न स्थानो से से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सोनू उर्फ विकाश पिता मोहन सिंह लोधी और अमन ,राज, कूणाल को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गाजिन्दा से से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सीमालाल सुखदंेव, धनसिंह , बाबूलाल को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सिटीजन कॉप एप्प ( Citizen Cop Application ) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही ।

 

▪️ आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 130 गुम मोबाईल फोन , किये गये सुपुर्द ।

 ▪️ गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे मुम्बई , बिहार , झांसी , उडीसा , इलाहबाद , हरियाणा आदि से किये गए बरामद ।

 ▪️ वर्ष 2020-21 में गुम मोबाईल की शिकायतों में 3168 मोबाईल फोन की पतासाजी की गई जिन्हे थानों व पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से आवेदकों को सुपुर्द किया गया ।

 ▪️ बरामद मोबाईल फोन कीमती लगभग 20 लाख रूपये, जिनमें वन प्लस , सेमसंग , रेडमी , विवों , ओप्पो आदि कम्पनीयों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद ।

 ▪️ शहर में बढ़ा है , Citizen Cop Application पर online Complaint करने की और जनता का रुझान ।


 इंदौर- दिनांक 15 जनवरी 2021- पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक ( शहर ) इदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इदौर पुलिस द्वारा सञ्चालित की जा रही " सिटीजन कॉप एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन के विषय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री गुरु प्रसाद पाराशर को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के पालन में सायबर सेल द्वारा सिटीजन कॉप | एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2020-21 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई । गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर तथा प्रदेश व देश के विभिन्न शहरों में चल रहे थे , उन्हें बरामद किया गया । कुल 130 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रुपये की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं । बरामद मोबाईल फोन में 01 वन प्लस , 23 सेमसंग . 19 ओप्पों , 33 वीवों , रेडमी , 02 मोटोरोला , 01 हॉनर , 101 एचटीसी , 01 जीयों , 01 माइक्रोमेक्स , जस्थिल मी , 4 नोकिया , 1 कूल पेड , 1 टेक्नो के बी -3 एवं 01 आई फोन कम्पनियों के हैं । 

इदौर पुलिस काईम ब्रांच ( Crime Branch ) द्वारा संचालित की जा रही " सिटीजन कॉप एप्लीकेशन ( Citizen Cop Application ) वास्तव में एक Android Phone Application है जिसे आमजन द्वारा | Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है । इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा , अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत | अधवा पुलिस तक सूचना पहुचाये जाने हेतु Report an incident . और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है । Report lost article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है , जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से सबंधित रसीद प्राप्त होती है , जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने , अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है । इस कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों में गुम मोबाईल का आवेदन नहीं देना होगा । आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम / चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्राच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है , जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2020-21 मे कार्यवाही करते हुये 3168 मोबाईल फोन की पतारसी की जाकर आवेदकों को उनके मोबाईल थानों के माध्यम से सुपुर्द किये गये हैं । आज 130 मोबाईल फोन आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम में सुपुर्द किये गए हैं, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकत्ता आए तथा यह विश्वास हो कि , ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं । 

गुम मोबाईल फोन की शिकायतों में कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद | चलना नही पाया जाता हैं , या फिर किसी वजह से खराब हो जाता है तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नहीं हो पाता है । | मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नहीं किया जाता हो तो उसे दुढना सम्भव नहीं हैं ।" 

इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि " सिटीजन कॉप ' एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहुँचाये । इससे न केवल आपके समय की बचत होगी , बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी । 


"Citizen COP Be an eye"

मोबाईल गुमने / चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें । ( Process of Complaint ) . 

• प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें ( Download ) | 

• खोए / चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें ( Select option ) |

• एग्री करें ( Agree ) । खोई / चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें- MOBILE + SIM CARD ( Select ) |

• पूर्ण फार्म भरें ( Fill Complete Form ) | 

• बिल / थाने की शिकायत कॉपी , की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें ( Upload Photo ) | 

• सबमिट करे ( Submit ) |      

• कन्फर्म करें ( Confirm ) | 

• कंप्लेन नंबर सेव करें ( Save )

• मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा । . .





Thursday, January 14, 2021

· स्कूली बच्चों को महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान "सम्मान" से जोड़कर, कराया उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत।

 स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के छात्रों ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली


इंदौर दिनांक 14 जनवरी 2021- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत,  इंदौर पुलिस द्वारा स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं, इसी श्रृंखला में आज दिनांक 14.01.2021 को शासकीय स्कूल के एसपीसी कैडेट्‌स को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर का भ्रमण कराया गया।

 

            स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम श्री लोकेश गहलोत, स.उ.नि. वाहिद खान व अन्य स्टाफ द्वारा नये पुलिस कंट्रोल रूम का सभी छात्र- छात्राओं को  भ्रमण करवाया गया जिसमें डायल-100, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, 112-इमरजेंसी एप्लिकेशन और पुलिस की हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और शाखाओं का भ्रमण कराया गया । इसके साथ ही उन्हें वर्तमान में पुलिस में चल रही एडवांस टेक्नोलॉजी से भी अवगत कराया गया । इस दौरान बच्चों ने सीसीटीवी और डायल 100 से संबंधित प्रश्न भी किए जिसका सरल और सुलभ जवाब भी दिए गए।

            तत्पश्चात उक्त स्कूल के बच्चों को महिला थाने का भ्रमण भी करवाया गया, महिला सुरक्षा एवं महिला व बच्चों के विरुद्ध अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा इस संबंध में वर्तमान में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान सम्मान  के अंतर्गत उन्हें जागरूक किया गया।






बलवा,मारपीट के प्रकरण में फरार व उद्घोषित आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।

 


इंदौर- दिनांक 14 जनवरी 2021-  इंदौर जिले तथा आसपास के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री गुरूप्रसाद पाराशर को द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर लगाया गया था।

        

            इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना हीरानगर इंदौर के अप.क्रं. 106/16 धारा 147,452,294,506 भादवि के अपराध मं फरार आरोपी रविन्द्र उर्फ गोलु पिता कैलाश ठाकुर उम्र 26 साल नि. 228 पाटनीपुरा इंदौर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा इंदौर द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी रविन्द्र उर्फ गोलु ठाकुर ने पूछताछ में बताया कि सन् 2016 में किसी महिला से वाद विवाद होने से आरोपी पर उक्त अपराध कायम हुआ है आरोपी घटना दिनांक से ही पुलिस से बचता फिर रहा है आरोपी के अन्य साथी छोटु ठाकुर पिता संुदर ठाकुर नि. पाटनीपुरा एवं जो घटना में आरोपी के साथ शामिल था वह भी अब तक फरार है एवं शहर से बाहर कहीं फरारी काट रहा है। आरोपी न्यायालय में वरिष्ठ वकीलों के साथ कार्य करता है कानूनी दावपेच जानने एवं वकीलों की शरण में होने से गिरफ्तार हुए बिना ही जमानत कराने की फिराक में घूम रहा था एवं पुलिस को लगातार चकमा देता रहता था।

 

            आरोपी गोलु उर्फ रविन्द्र पिता कैलाश ठाकुर की कई दिनों तक खोजबीन करने व न मिल पाने पर  पुलिस अधीक्षक (पूर्व) द्वारा 3,000 रू. के ईनाम की उद्घोषणा की गई थी। आरोपी रविन्द्र उर्फ गोलु पिता कैलाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर थाना हीरानगर इंदौर द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

· अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले व्यक्ति को, तुकोगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

 ·        आरोपी से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद

·        आरोपी से घटना मे प्रयुक्त आटो रिक्शा भी जप्त किया गया

 

इन्दौर -दिनांक 14. जनवरी 2021-  शहर में  अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर  श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन मे अति.पुलिस अधीक्षक (पूर्व) जोन-1 श्री जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी पी एस परिहार  द्वारा थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा को मादक पदार्थों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभारी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

 

            इसी तारतम्य में पुलिस थाना तुकोगंज को  दिनांक 14.01.2021 को रात्रि मे मुखवीर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने आटो रिक्शा मे अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लेकर जा रहा है, जिसकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना तुकोगंज टीम द्वारा थाना क्षेत्र स्थित राजकुमार ब्रिज के नीचे पहुंचकर आटो रिक्शा चालक दिनेश यादव पिता नारायण यादव निवासी बडी ग्वालटोली राम मंदिर के पास इन्दौर को पकडा , जिसकी तलाश लेने पर उसके पास से करीवन 10,000 रुपये कीमत का 1 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बदामद हुआ । आरोपी दिनेश यादव को विधिवत गिरफ्तार किया जा कर उसका आटो रिक्शा नंबर MP09-RA-8126 को भी प्रकरण में जप्त कर, थाना तुकोगंज मे अपराध क्रमांक 32/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी दिनेश यादव से गांजा खरीदने तथा बेचने वालो की जानकारी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

 

            उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी तुकोगंज निरीक्षक कमलेश शर्मा व उनकी टीम के उनि सत्येन्द्र सिंह सिसोदिया, आर 1221 किशोर सांवलिया, आर 2362 शैलेन्द्र चौहान तथा आर 1500 लोकेश गाथे की अहम भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 101 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 14 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 101 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


13 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गेैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 04 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीला किराना स्टोर के सामने गली का ओटला पंचम की फेल इन्दौर से ताश पत्तें के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विजय निहोरे, संदीप, अंकित, प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1110 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 19.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी के सिंधी कालोनी संत कवंरराम बगीचा गली न 02 के पास इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, हरीश मोटवानी, ईश्वरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 330 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 16़.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कन्याशाला स्कुल के पास इन्दौर से ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, कृष्णा पांचाल, कमल मुकाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से रूपयें नगदी व ताश पत्ते जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 17.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अजनोद रेलवे स्टेशन इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम अजनोद इन्दौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1080 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 26 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 21.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शैल्वी अस्पताल के सामनें पंचम की फेल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 728 पंचम की फेल इन्दौर निवासी रितिक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1615 रुपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जी मंडी के पास निरजंनपुर और 752 निरजंनपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, निरजंनपुर इन्दौर निवासी पार्वती उर्फ पवती बाई और 752 निरजंनपुर इन्दौर निवासी भवरंबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मकान न 370 बडा दरवाजा चमार मोहल्ला के सामनें खजराना और चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 370 बडा दरवाजा चमार मोहल्ला इन्दौर निवासी लीलाधर सोलंकी और 305 चमार मोहल्ला खजराना निवासी बसंतीबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 9200 रूपयें कीमत की 62 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मास्क अस्पताल के पीछे स्कीम न 140 इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, जे 47 आईडी ए मल्टी स्कीम न 140 इन्दौर निवासी विजय सिंह तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1430 रूपयें कीमत की 13 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 4 पुल के शिव शक्ति नगर और परदेशीपुरा चैराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 28/6 परदेशीपुरा ओमप्रकाश खटके की गली इन्दौर निवासी अनिकेत पिता देवीलाल और शकंर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी अंकित वानखेडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2775 रूपयें कीमत की 37 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर 10 सर्विस रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ई 41 लवकुश आवास विहार सुखलिया इन्दौर निवासी शुभम उर्फ मिंडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, सुखलिया निवासी ललिता पति राकेश और संगीता और संतोष बाई और मथुरा बाई और सत्यसांई कालोनी निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 0़.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पन्नालाल चैराहा मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 657/2 शांतिनगर पीपलेश्वर मंदिर के पास मुसाखेडी इन्दौर निवासी कालु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा पावर हाउस गेट के पास असरावद खुर्द और ग्राम लिम्बोदी हरिजन मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम असरावदखुर्द थाना तेजाजी नगर इन्दौर निवासी सुनिल और हरिजन मोहल्ला लिम्बादी निवासी अनिता और नई बस्ती लिम्बोदी निवासी मुकेश भवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा और आरोपिया के घर बाडी मोहल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मराठी मोहल्ला आईपीएस कालेज के पीछे राजेंद्र नगर इन्दौर निवासी कल्पना और बाडी मोहल्ला राऊ निवासी रेखाबाई पति सुरेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 5 लीटर एवं 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, म न 206-207 राहुल गांधी नगर भवंरकुआ इन्दौर निवासी रवि उर्फ काला पिता राजु सिटोले और फुलेबाई का घर के सामनें चितावद काकड पालदा इन्दौर निवासी राकेश पिता रामा सोलंकी और 117 महादेव नगर इन्दौर निवासी भोला पिता जगदीश रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6000 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेेर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम शाहदा नाले के पास आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, उज्जैन निवासी अमन और योगेश उर्फ मोना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से वाहन क्र एमपी 09 एचई 2621 एवं 57180 रूपयें कीमत की 11 पेटी अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चबंल पुल पर ग्राम चांदेर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मैनपुरा थाना सादलपुर धार इन्दौर निवासी विकास पिता वासुदेव पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 11700 रूपयें कीमत की 180 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।





अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना भवंरकुआ द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 कांे 20.50 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रीज के नीचे शौचालय के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, तीन ईमली के नीचे शौचालय के पास इन्दौर निवासी दीपक पिता रतन पाटिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 कांे 23.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नया मछली बाजार बडवाह जिला खरगोन निवासी विक्की पिता सदाशिव वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 कांे 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शक्ति मंदिर नाका बिजली आफिस के सामनें गौतमपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम गोकलपुर थाना देपालपुर निवासी गणेश परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोकुल नगर गेट के सामने कनाडिया रोड इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 13 आयुष अपार्टमेंट अलोक नगर कनाडिया रोड इन्दौर निवासी भरत गेहानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 13 जनवरी 2021 को 18.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लकडी मंडी के पास झोपड पट्टी स्कीम न 71 इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 587 लाबरिया भेरू धार रोड इन्दौर आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, January 13, 2021

वन्य जीव की सहायक बनी डायल-100, घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया वन विभाग के सुपुर्द

 


 

दिनाँक 13-01-2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना विजय नगर के अंतर्गत एक मोर घायल अवस्था मे पड़ा हुआ है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.10 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक- अभय सिंह चौहान और पायलेट- हरी सिंह सेंगर द्वारा घटनास्थल विजय नगर पर पहुँचकर बताया मोर अज्ञात कारण से घायल  हो गया है , जिसे डायल-100 सेवा द्वारा घायल मोर को उपचार हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया गया ।




घर से निकलकर रास्ता भटकी 02 बच्चियों को डायल-100 सेवा ने परिजन से मिलवाया

 

दिनाँक 13-01-2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना राजेन्द्र नगर के अंतर्गत राऊ गोल चौराहे पर कॉलर को दो बच्चियाँ मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा सूचना प्राप्ति पर इंदौर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.28 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ए.एस.आई. - गोपाल दास गंगराडे और पायलेट- लोकेश बरोड़ द्वारा घटनास्थल राऊ गोल चौराहे पर पहुँचकर बच्चियों को संरक्षण मे लिया गया। बच्चियों को साथ लेकर आस-पास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के घर की जानकारी मिली। जब तक बच्चियों के परिजन थाने पहुँच गए थे। एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा बच्चियों को लेकर थाने पहुँचे। जहाँ बच्चियों द्वारा परिजन की पहचान व सत्यापन उपरांत दादी के सुपुर्द किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा बताया गया की दोनों बच्चियाँ खेलते खेलते घर से बाहर निकलकर रास्ता भटक गई थी ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 111 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 13 जनवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 13 जनवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 111 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


13 गेैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 31 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 13 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 31 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 21.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीस्टील फेक्ट्री के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 104 जगन्नाथ नगर इंदौर निवसी बाॅेंकेलाल यादव , पिन्टू यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 14900 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 21.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिल्या पल्टन शासकीय स्कुल के पास इंदौर से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, अकिंत, सन्नी , जितेन्द्र , भागीरथ , राज रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1570 रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना गांधीनगर  द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 20.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरुबाबा मंदिर के पास गोम्मटगिरी  से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।

पुलिस थाना किशंनगंज  द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 17.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेशपुरी कालेानी उमरिया से ताशं पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुऐ मिलें, मदन, दशरथ, ़ऋषि, योगेन्द्र, राजेश, अरुण, राजू, महावीर, नरहरि, विशाल, विनिप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से रूपयें नगदी व ताश ं पत्ते  जत्त कियें गयें।




पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना ़क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें कैलाश, गोदूसिंह रावत, शांतिलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 900 रुपयें कीमत की 15 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्याज गांेदाम के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 450 रूपयें अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना तुकेांगज द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 कांे 12.25 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पचम की फेल साई मंदिर के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 238 पंचम की फेल निवासी समीर माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से चाकु अवैध जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 कांे 11.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली रोड मानपुर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ईमली रोड मानपुर निवासी मोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  अवैध तलवार जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 जनवरी 2021 को 23.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना पास खाली मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 115 नार्थ हरसिध्दि निवासी सादिक, जाकिर, इमरान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



Tuesday, January 12, 2021

राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का किया खुलासा



सात पुरुष पांच महिला सहित कुल 12 आरोपी गिरफ्तार


होटल में संचालित हो रहा था देह व्यापार का अड्डा


पुलिस ने दो होटल मैनेजर को भी किया गिरफ्तार


पुलिस ने तकरीबन एक लाख रुपये के एक दर्जन मोबाइल भी किये जब्त


राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने होटल से बड़ी मात्रा में जब्त की आपत्तिजनक सामग्री


व्हाट्सएप्प के जरिये गिरोह के सरगना युवतियों के फोटो दिखाकर करते थे डील डन


इंदौर- दिनांक 12 जनवरी 2021-       

इन्दौर शहर में अपराध व अपराधियो पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर (शहर)श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा इलाके में होने वाली अनैतिक गतिविधियों  पर नजर रखने हेतु एवं कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे 


 उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 श्री प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अन्नपूर्णा श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा थाना प्रभारी अमृता सोलंकी को निर्देशित किया गया था  


इसी तारतम्य में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए इलाके में होने वाले अनैतिक कृत्यों के बारे में जानकारी जुटाना प्रारम्भ की, इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की इलाके में स्थिति एक होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित हो रहा है , गिरोह का सरगना इलाके में ही युवको को मोबाइल पर फोटो दिखाकर पहले डील पक्की करता था, फिर युवक फोटो से युवतियों को पसंद कर आरोपी के बताये हुए होटल के कमरे में जाते थे, इसी सूचना पर राजेंद्र नगर थाना प्रभारी  ने थाने के पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर सरगना से सम्पर्क करवाया,दोनों के बीच डील तय होने के बाद होटल में मीटिंग तय हुई, पुलिस कर्मी जब होटल में गया तो वहा बड़े गिरोह का खुलासा हुआ, वहा कई कमरों में युवतियों और महिलाओ को ठहराया गया था, पुलिस कर्मी से मिले ग्रीन सिग्नल के बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने महिला पुलिस बल की मौजूदगी में होटल में दबिश दी, होटल के कई कमरों में आपत्तिजनक हालत में कई जोड़े मिले, पुलिस ने होटल मैनेजर  हिरासत में लिया है, साथ ही गिरोह का सरगना सहित होटल से चार युवक और पांच महिला आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिमियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, वही होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल जब्त  किये है, साथ ही पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, 


उक्त कार्यवाही में राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी , उपनिरीक्षक सुषमा पाटोलिया, उपनिरीक्षक गोकुल अजनेरिया ,दसरथ चौहान,प्रधान आरक्षक,हरीश , वरिष्ठ आरक्षक प्रदीप ,आरक्षक . रविकांत भदौरिया,ऋषिकेश रावत,संजय चावड़ा, सतीश, ब्रजेश की अहम भूमिका रही ,

· नंदबाग कॉलोनी में हुई चोरी का 24 घंटो में पुलिस ने किया खुलासा,


·        02 शातिर नकबजनो को थाना बाणगंगा पुलिस ने लिया गिरफ्त में,

·        सूने घरों के ताले चटकाकर करते थे घरों में चोरी,

·        आरोपियों से चोरी किए गए  सोने-चांदी के गहने सहित, करीबन 03 लाख रुपये का मश्रुका जप्त।

·        सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वारदात करते हुए,

इन्दौर - दिनांक 12 जनवरी 2021 -  थाना बाणगंगा इन्दौर के क्षेत्र में दिनांक 09.01.2021 को रात्री में नंदबाग कॉलोनी में फरियादिया रंजना पति प्रवीण वानखेडे उम्र 30 साल निवासी 10/C नंदबाग कालोनी इन्दौर के घर में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा सोने-चांदी के आभूषण व नगदी रुपये चोरी कर लिये थे । फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

 

शहर में चोरी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं चोरों की धरपकड़ कर चोरी गयी मशरुका की बरामदगी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/ उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर(शहर) श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा प्रभावी कार्यवाही के लिए इंदौर पुलिस को हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशो के पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री विजय खत्री,  अति. पुलिस अधीक्षक  झोन-3 श्री शशीकांत कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री निहित उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा श्री राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में नंदबाग कालोनी में हुई उक्त चोरी की पतारसी हेतु पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया था ।

 

पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज एवं आसूचना संकलन के आधार पर नंदबाग कालोनी में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टो में खुलासा करते हुए आरोपी 01. गोपाल उर्फ माया पिता सचिन मिश्रा उम्र 18 साल निवासी 358 वृंदावन कालोनी इन्दौर एवं 02. गोलू उर्फ राहुल पिता छगन प्रजापत उम्र 18 साल निवासी वृंदावन कालोनी इन्दौर को गिरफ्तार किया ।

आरोपी गोपाल मिश्रा एवं गोलू उर्फ राहुल प्रजापत से नंदबाग कालोनी से चोरी किया गया मशरुका जप्त किया गया जिसमेः-

एक सोने का हार (24 ग्राम), दो जोड़ सोने के कान के टॉप्स, एक जोड़ सोने की झुमकी, एक सोने की अंगुठी, सोने के मोती, एक मंगलसुत्र सोने का, एक सोने की कान की लड़, एक सोने की पांचाली, एक जोडी चांदी की पायल, एक हार चांदी का, दो जोड़ बिछुड़ी चांदी की जप्त की गई ।।

आरोपीयान से कुल 60 ग्राम सोना एवं कुल 160 ग्राम चांदी कुल किमती करीबन 3,00,000 रुपये के गहने जप्त किये गये । आरोपीयों से अन्य थाना क्षेत्रो में की गई नकबजनी  की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक राजेन्द्र सोनी, उनि निधी मित्तल आर. 1691 राजीव यादव, आर. 3143 रविन्द्र रघुवंशी, आर. 3144 राहुल भदौरिया, आर. 3713 मालाराम सिकरवार का सराहनीय योगदान रहा ।