Sunday, June 19, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इंदौर दिनांक 19 जून 2016 :- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 226 सूचनाऍ आई जिसमें - 
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी 10% 
यातायात व्यवस्था संबंधी 05% 
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 10% 
टावारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 05% 
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05% 
रात को देर तक डीजे बनजे संबंधी,                  10% 
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान न करने संबंधी 15% 
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10% 
अन्य 30% 
अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये ले कर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, मोबाइल चोरी संबंधी- 
वाट्‌सअप से 25% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25% 
''प्रमुख सफलताऐं'' 
पुलिस अधिकारियों के नाम पर रूपये ऐंठने वाले धरायेः- क्राईम वॉच पर सूचना मिली कि कुछ लोग पुलिसअधिकारियो के नाम पर वसूली कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध वसूली करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुॅचाया। 
केरला  निवासी ने ब्लैक मेलिंग के मामले में किया सम्पर्कः-केरला निवासी मांगी मदद मेरी मॉ को उनका पुराना दोस्त कर रहाहै ब्लैकमेल आप हमारी मदद करें। 
हुक्काबारः-हुक्काबार को लेकर भी सूचनाये आई क्राईम वॉच पर 
आसाम का आर्मी ऑफीसर नही पहुॅचा ड्‌यूटी परः-आसाम से निकला जवान महू डयूटी मे नही पहुचा सूचना आई क्राईम वॉच पर जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही की गई। 
पंजाब के व्यापारी ने दी धोखाधडी की सूचनाः-पंजाब निवासी व्यापारी को इंदौर निवासी ने व्यापार के नाम पर की रूपयों की धोखाधडी सूचना आई क्राईम वॉच पर जिस पर हमारे द्वारा कार्यवाही की गई। 
जींद हरियाणा निवासी ने मॉ की मौत पर कार्यवाही कि लिये किया सम्पर्कः-जींद हरियाणा में सूचनाकर्ता की मॉ को अज्ञात ट्रक वाला टक्करमार कर भाग गया जिसमें महिला की मौत हो गई जींद पुलिस नही कर रही कोई कार्यवाही सूचनाकर्ता ने कहा मैने क्राईम वॉच का बहुत नाम सुना है आप हमारी मदद करें। 
छात्रों ने बनाया क्राईमवॉच को मित्रः-टिफिन सेंटर वाले ने छात्रों से एडवांस जमा करवाकर बंद कर दिया टिफिन सेंटर छात्रों ने मिलकर सूचना दी क्राईम वॉच पर जिस पर कार्यवाही कर छात्रों के रूपये वापस कराये गये। 
गिरफ्‌तारी वारंट तामिली हेतु किया कॉलः-भोपाल में तामिल नही हो रहा था गिरफ्‌तारी वारंट सूचनाकर्ता ने तामिली के लिये क्राईम वॉच से सम्पर्क किया। 
बेहोद्गा महिला को पहुॅचाया अस्पतालः-शास्त्री ब्रिज के नीचे महिला के बेहोश पडे होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुच महिला को चिकित्सा हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। 
मॉ की पुकारः-अज्ञात फोन द्वारा लडकी को किया जा रहा था परेशान मॉ पहुची थाने रिपोर्ट करने वापस घर आई तो लडकी घर से गायब थी मॉ ने डरकर सूचना दी क्राईम वॉच पर हमने तत्काल कार्यवाही कर लडकी की तलाश कर मॉ के सुपुर्द किया। 
फरार आरोपी की आई सूूचनाः-'थाना सनावद जिला खरगौन के अपराध में फरार आरोपी के खजराना क्षेत्र घूमने की आर्इ्र सूचना,  जिस पर तत्काल घेरा बंदीकर कार्यवाही की गई। 
पति दे रहा था जान से मारने की धमकी :-बाण गंगा निवासी महिला ने दी सूचना मुझे मेरा पति जान से मारने की धमकी दे रहा है जल्दी से मेरेघर आजाइये मेररी जान को खतरा है तत्काल पहुचाई मदद महिला ने कहा धन्यवाद। 
बैतूल निवासी युवती ने मांगी मदद मेरा घर टूटने से बचा लीजियें:-बेतूल निवासी युवती ने दी सूचना मेरे मित्र तापहले एक लडके से थीट बमेरी शादी हो गई है वो लडका मेरे पति को फोन कर मेरे वारे उल्टी सीधी बाते आप मेरा घर टूटने से बचालो सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई। 
अवैध मादकपदार्थः-जवाहर टेकरी थाना चंदननगर मे शराब बेची जाने की सूचना पर आरोपी के कब्जे से भारीमात्रा में अवैध शराब जप्त कर थाना चंदननगर पर कार्यवाही की गई। 
जुआः-आई टी पार्क चौराहे पर टैक्सी वाले घेरा बनाकर खेल रहे थे जुआ, दूर से ही पुलिस को आता देख भाग खडे हुए जुआरी। 
मोबाइल फोन पर युवती को अद्गलील मैसेज करने वाले पकडायें:-अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल 
फोन पर परेशान करने  के संबंध में 21 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते 
हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। 
पारिवारिक विवादः-1. बेटा कर रहा था मॉ के साथ मारपीट सूचना आई क्राईम वॉच पर जिस पर तत्काल थाना छत्रीपुरा पर कार्यवाही की गई। 
2. सास बहू मे हो रहे झगडे की सूचना भी आई क्राईम वॉच पर जिस पर थाना एमजी रोड द्वारा समझाई सदी गई। 
आवारातत्व :- 1.छावनी में इस्लामिया कॉलेज के पास कुछ लडके बैठकर शराब पीते है तथा महिलायों को छेडते है सूचना पर थाना संयोगितागंज पर कार्यवाही की गई। 
पर की गई कार्यवाही। 
2. तुकोगंज स्थित मल्टी के एक फ्‌लेट में शराब पीकर करते थे रहवासिया के परेशान सूचना पर तत्काल थाना तुकोंगंज पर कार्यवाही की गई। 
3. बृज मोहन कालोनी स्थित पान की दुकान पर आवारातत्व खडे रह कर माहौल खराब करने की सूचना पर तत्काल थाना तेजाजीनगर द्वारा आवारा तत्वों पर कार्यवाही की गई 
4. आजादनगर लम्पू  की गली लडके शराब पीकर करते है आवारागर्दी सूचना पर तत्काल थाना आजादनगर पर कार्यवाही की गई। 
एटीएमफ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोद्गिाद्गा की जारही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दीगई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉडकॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटाबेसमेसर्च  पर डालें। 
देर रात तक डीजे बनजे संबंधी सूचना :-देररात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंदकराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद। 
यातायात :-यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्किंग बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेजगति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनाये प्राप्त हुई, जिन पर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया । 
वर्तन बाजार से सूचनाकर्ता ने दी सूचना मै सामान बेचने आया था दुकान वाले ने मेरा बैग अपने पास रख लिया है जो वापस नही कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ता का बैग वापस दिलवाया। 
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

10 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना खजराना द्वारा थाना के अप. क्र. 319/16 धारा 384, 294 भादवि में फरार ईनामी आरोपी याकूब उर्फ पाडा पिता हाजी इस्माईल खान (40) निवासी तंजीम नगर खजराना, इंदौर को पकडने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
पुलिस थाना खजराना पर दिनांक 30.04.16 को फरियादी इरशाद पिता अल्लाबखत ने रिपोर्ट की कि, फरियादी इरशाद को दुकान खोलने के नाम पर बदमाश याकूब उर्फ पाडा पिता हाजी इस्माईल खान डरा-धमकार अवैध रूप से रूपये वसूल रहा है तथा नही देने बात कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना अप. क्र. 319/16 धारा 384, 294 भादवि का पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया। जिससे आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस द्वारा 10 हजार रूपये ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी थी। आज दिनांक को पुलिस थाना खजराना श्री अरविन्द सिंह तोमर एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 10 हजार ईनामी फरार आरोपी भोपाल-इंदौर बस इंदौर आकर अपने ससुराल नंदनवन माणिक बाग जाने वाला है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम द्वारा रेडीसन होटल चौराहा पर नाका बंदी कर बसों की चैकिंग करते हुये आरोपी याकूब उर्फ पाडा पिता हाजी इस्माईल खान (40) निवासी तंजीम नगर खजराना, इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

अवैध गांजे सहित तीन आरोपी, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्‌तार,


आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद 

इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-इन्दौर शहर में अपराधों एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस थाना आजाद नगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पंकज पिता चंपक यादव नाम का व्यक्ति अपने घर चिराढ मोहल्ला मूसाखेडी में अवैध गांजा रखे हुये है तथा दो व्यक्ति उससे गांजा खरीदने के लिये आये हुये है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर जाकर, घेराबंदी कर आरोपी 1. पंकज पिता राजू यादव (31) निवासी 44, चिराढ मोहल्ला मूसाखेडी, इंदौर, 2. धमेन्द्र पिता रामसिंह गुनावत (47) निवासी बडी ग्वालटोली, इंदौर तथा 3. विष्णु पिता गजाननकुमावत (41) निवासी म.नं. 33/34 रामनगर इंदौर को पकडा गया। पुलिस इनके कब्जे से कुल 03 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल दांगी के नेतृत्व में उनि राजेश डाबर, उनि आर पी सिंह, आर राजकुमार, तथा आर मुजफ्फर की सराहनीय भूमिका रही।

द्वारकापुरी के फर्जी गोलीकाण्ड का मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी एवं अन्य दो आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016- थाना प्रभारी द्वारकापुरी एवं उनकी टीम को द्वारकापुरी के फर्जी गोलीकाण्ड के आरोपियों को पकडने में महत्वपूर्ण सफलाता प्राप्त हुई है। 
पुलिस थाना द्वारकापुरी दिनांक 08.06.16 को रात्रि को फर्जी गोलीकाण्ड का षडयंत्र आरोपी मनोज चौहान के व्दारा बनाया गया। मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी मनोज चौहान ने अपने भाई संदीप चौहान को दुष्कर्म के केस मे जेल से छुडाने के लिये पीडित पक्ष के परिजनो को झूठे केस मे फसाने का षडयंत्र रचा था जिसमे अंकित एवं अनिल ने भी रुपये लेकर उसका सहयोग किया है। फर्जी योजना के अंतर्गत अंकित पंचोली अपने दोस्त अनिल वर्मा को लेकर एक मोटर सायकल पर सवार दो लडके, जो चेहरे पर काला खाकी रंग का मास्क लगाये थे, के द्वारा कट मारने की बात पर विवाद उपरांत अनिल को पैर मे गोली मारकर भाग गये। जिस पर पुलिस थाना द्वारकापुरी पर अप. क्र. 201/16 धारा 307, 195ए, 120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। परन्तु जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्रकार की घटना कारित करने का षडयंत्र रचा गया है एवं मुख्य षडयंत्रकारी मनोज घटना फरार हो गया है। फरार ईनामी आरोपी मनोज पिता जगदीश चौहान निवासी न्यू कमल नगर राऊ द्वारा न्यायालय में समर्पण किया गया, जिससे माननीय न्यायालय से अनुमति उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछतांछ करने पर मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी मनोज ने उक्त प्रकार की घटना कारित करने का षडयंत्र रचित करना स्वीकार किया। जिससे आज दिनांक 19.06.16 को आरोपी मनोज के साथ षडयंत्र में शामिल दोनो आरोपी 1. अंकित पंचोली पिता दिनेश पंचोली (22) निवासी 494 ए सेक्टर राजनगर तथा 2. अनिल पिता पन्नालाल वर्मा (22) निवासी 93 दामोदर नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मनोज की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, मोटर साइकिल क्र. एमपी-09/एमई/2933 बजाज डिस्कबर जप्त की गयी।

कई वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा आज दिनांक 19.06.16 को कई से फरार गैर जमानती वारंटी सुनील उर्फ बलवा पिता हिमानचल माली निवासी 336/4 जबरन कॉलोनी नागदा, उज्जैन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 
थाना प्रभारी छोटीग्वालटोली श्री व्ही.पी. शर्मा एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि फरार गैर जमानती वारंटी सुनील उर्फ बलवा पिता हिमानचल माली अपने निवास स्थान जबरन कॉलोनी नागदा, उज्जैन में आया हैं सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये एक टीम को नागदा उज्जैन रवाना किया गया। टीम द्वारा फरार आरोपी सुनील उर्फ बलवा पिता हिमानचल माली को नागदा उज्जैन से पकडा गया। फरार वारंटी सुनील उर्फ बलवा पिता हिमानचल माली के विरूद्ध पुलिस थाना छोटीग्वालटोली के अप. क्र. 435/09 धारा 420 भादवि, पुलिस थाना सराफा के अप. क्र. 48/06 धारा 420 भादवि, पुलिस थाना महू के अप. क्र. 228/09 धारा 420, 34 भादवि, अप. क्र. 476/06 धारा 420, 34 भादवि, अप. क्र. 70/09 धारा 420, 34 भादवि, अप. क्र. 73/09 धारा 420, 34 भादवि, इस प्रकार कुल 06 प्रकरणों में गैर जमानती वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किये गये थे।

उक्त गैर जमानती वारंटी को पकडने में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री व्ही.पी शर्मा नेतृत्व में उनकी टीम के प्रआर. जितेन्द्र, आर. दिनेश भदोरिया, की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 19 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
11 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन  व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2016 को 08 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 जून 2016 को 11.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चन्द्रपाल व्यायामशाला के पास पाटनीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 144 नरसिंह यादव की चाल पाटनीपुरा इंदौर निवासी पप्पू पिता राजबहादुर सिंह यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 19 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 जून  2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2016 को 09 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी 004 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 जून 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक18 जून 2016 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 डी सेक्टर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 39 जोशी मोहल्ला छत्रीपुरा इंदौर निवासी अजय उर्फ पप्पू पिजा हीरा पिपरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 500 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 जून 2016 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पठानपिपल्या एवं ग्राम बगौदा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम पठानपिपल्या निवासी अमरसिंह उर्फ बबलू पिता हुकुमचंद जरिया तथा ग्राम बगौदा निवासी निशाबाई पति भागीरथ भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2016 को 10.35 बजे, चोईथराम मंडी चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 24 कोहिनूर कालोनी 3 इमली के पास इंदौर निवासी फिरोज पिता सिद्धिक खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

Saturday, June 18, 2016

धोखाधड़ी के प्रकरण का आरोपी रितेश गुप्ता, मान.न्यायालय द्वारा फरार घोषित, उपस्थित नहीं होने पर होगी चल-अचल संपत्ति कुर्क



 इन्दौर 18 जून 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा फरियादी अजय वाधवानी की रिपोर्ट पर दिनांक 18.05.16 को धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रितेश गुप्ता के विरूद्ध अप. क्रं. 314/16 धारा 420,467,468,471 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना दिनांक से ही फरार है तथा उसकी अग्रिम जमानत भी निरस्त हो गयी है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी द्वारा प्रकरण के विवेचक सउनि रविराज सिंह को आरोपी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये। विवेचक द्वारा आरोपी की संपत्ति आदि की जानकारी लेकर, धारा 82 सीआरपीसी के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु मान. न्यायालय से निवेदन किया गया, जिस पर न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत, आरोपी रितेश गुप्ता के विरूद्ध उद्‌घोषणा जारी की गयी है कि, यदि वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क की जावेगी। इन्दौर पुलिसद्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पांच हजार रूपयें का ईनाम घोषित किया गया है।


लूट का पर्दाफाश, साजिश रचने वाले कंपनी के कर्मचारी सहित तीन आरोपी पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में


इन्दौर 18 जून 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 4.6.16 को हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर, तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 04.06.16 को फरियादी मनोहर पिता बालमुकन्द निवासी कैलोद हाला इन्दौर ने पुलिस थाना लसूड़िया आकर रिपोर्ट किया कि, वह श्री मोहक अग्रवाल कि मेडिकेप बिजनेस एसोसियेट कम्पनी एस.आर.कम्पाउण्ड देवास नाका इऩ्दौर मे गोडाऊन इन्चार्ज का कार्य करता है व प्रतिमाह बैंक से कर्मचारियो की तनखवाह लाता है। प्रतिमाह की तरह इस माह भी मनोहर अपने साथी धर्मेन्द्र पिता रतनलाल (24) निवासी ग्राम खाकरोड थाना क्षिप्रा जिला इन्दौर के साथ दिनांक 04.06.16 को बैँक आँफ बडौदा एम.आई.जी शाखा इन्दौर से अपनी एक्टिवा गाडी से कर्मचारीयों की तनखवाह ला रहा था, वह स्वंय एक्टिवा चला रहा था तथा पीछे साथी धर्मेन्द्र बैंग मे 4.77.000/- रुपये लिये बैठा था। वह जैसे ही अंलकार मोटर्स एस.आर. कम्पाउण्ड देवास नाका इन्दौर पहुंचा तभी दो अज्ञात बदमाशो ने वाहन रोककर आँखो मे मिर्ची पाउडर झोककर व चाकूदिखाकर पैसे का बैग लेकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना लसुडिया द्वारा अपराध क्रमांक 442/2016 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपराधियों की शीघ्र पतारसी कर, गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना लसूड़िया की टीम द्वारा दौराने विवेचना फरियादी मनोहर, धर्मेन्द्र व मेडिकेप कम्पनी के मालिक श्री मोहक अग्रवाल के कथन लिये गये, जिससे यह बात स्पष्ट हुई की मनोहर के साथ धर्मेन्द्र भी पैसे लेने गया था, जिसे पैसो के लेने देने के संबंध मे पूर्व से जानकारी थी। धटना दिनांक को भी धर्मेन्द्र एक्टिवा गाडी के पीछे बैठे था व पैसो का बैग भी उसके हाथ मे था जिसका धटनाक्रम के दौरान आचरण संदिग्ध प्रतित हुआ। पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र के बारें में जानकारी निकाली गई तो पता चला कि उसका उठना बैठना आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सुभाष केवट पिता विक्रम केवट (28) निवासी ग्राम ब्राहम्ण पिपलिया थाना क्षिप्रा जिला इन्दौर के साथ है। पुलिस द्वारा इन दोनों अभिरक्षा मे लेकर लगातार पूछताछ की गई तो,खुलासा हुआ कि धर्मेन्द्र व सुभाष ने अपने साथीयों नितिन पिता राजू हंसारी निवासी एम.आर. 10 थाना हीरानगर इऩ्दौर तथा दिलीप निवासी मुम्बई के साथ मिलकर, ये लूट की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक उक्त धटना कारित कर हिस्सा बटवारा किया जिनमे सबके पास एक लाख चार हजार रुपये आये तथा पाया की घटना के दौरान बैग मे से पचास हजार रुपये आऱोपी दिलीप ने अपने साथियो के धोखा देकर निकाल लिये थे।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी धर्मेन्द्र, सुभाष व नितिन को गिरफ्तार कर, आऱोपी धर्मेन्द्र से एक लाख चार हजार रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, मोबाईल व आरोपी सुभाष से एक लाख चार हजारु रुपये नगदी एवं आऱोपी नितिन ने लूट के पैसे से एक पल्सर मोटर सायकल खरीद ली थी जो बरामद की गई तथा खरीदी गई राशि वाहन विक्रेता से जप्त की गई तथा लूट के पैसे से खरीदे गये सामान जप्त किये गये। इस तरह कुल राशि नगदी 2.53.000/- रुपये सहित तीन लाख पचास हजार रुपये का मश्रुका बरामद किया गया है। आरोपी नितिन का  दिनांक 17.06.16 की रात्रि मे पुलिस द्वारा पीछा किया गया जो, पुलिस से बचने के प्रयास में भागते हुएबायपास पर गिर गया जिसके बाँये पैर मे अंधरुनी चोट आई है। आरोपी नितिन अपराधिक प्रवृत्ति का आदतन अपराधी होकर, इसके विरूद्ध कई गंभीर अपराध पुलिस थाना हीरानगर, थाना परदेशीपुरा आदि मे पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा आरोपी दिलीप की तलाश की जा रही है।

उक्त लूट का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया श्री आर.डी.कानवा व उनकी टीम के उनि. रमेश चौहान, सउनि. संजय सिहं भदौरिया, आर. देवेन्द्र सिंह, आर. महेश प्रजापति तथा आर जयदीप दादौरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान करने व जान से मारने की धमदी देने वाला, परिचित वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 18 जून 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अश्लील मैसेज कर परेशान करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी परिचित को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान का जितेन्द्र जैन निवासी विजय नगर, उसे फोन परअश्लील मैसेज कर परेशान कर रहा है तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक जीतेन्द्र उर्फ जीत जैन पिता राजेन्द्र जैन (24) निवासी एफएच-449 स्कीम नं. 54 विजय नगर इंदौर स्थाई निवासी 54 पल्लीवालो का वास पाली राजस्थान को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी जितेन्द्र को पकड़कर, पुलिस थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना पलासिया द्वारा अप. क्रं. 314/16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 जून 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन  व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2016 को 04 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिंग रोड मेट्रो शोपिंग मॉल के पीछे देवास नाका एवं कटारे काम्पलेक्स रिंग रोड मेट्रो के पीछे देवास नाका, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले हीराला यादव पिता देवा यादव, मोह. सहाबुद्‌दीन पिता मोह. शकील, शराफत पिता सफतार, अबजाल अहमद पिता नेजर अहमद, जीमल पिता वन्ने मिंया, सरीफ पिता मग्रे, तथा धीरज पिता सक्टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 08 हजार 485 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को 01.00 बजे, रूस्तम का बगीचा मकान नं. 429 के सामने, इंदौर सेताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले भंवरलाल पिता घासीराम विल्लोरे, कैलाश पिता रतनलाल, जगदीश पिता मांगीलाल तथा रोहित उर्फ गोलू पिता रामलाल मण्डलोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1610 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी 02 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भागिया कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले मााधू पिता उदाजी चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को 16.30 बजे, बडा दरवाजामार मोहल्ला, खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, राजीव नगर बडला खजराना, इंदौर निवासी अजीज पिता रज्जाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 18 जून 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 जून  2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 जून  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 17 जून 2016 को 03 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लाल अस्पताल के पीछे गोवर्धन नाथ मंदिर के सामने, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 575, स्कीम नंबर 51 इंदौर निवासी देवी ंिसह पिता रामकिशन पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी 04 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 जून 2016-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत, खुडैल से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, बावल्या खुर्द निवासी ओमप्रकाश पिता मांगीलाल बामनया, रामुखेडी निवासीकिशन पिता दयाराम रावत तथा खुडैल खुर्द निवासी चंदरसिंह पिता धुलजी चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 17 जून 2016 को 11.40 बजे, रंगवासा राऊ, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, चोरल नहर के पास रंगवासा राऊ इंदौर निवासी सूरज पिता शंकरलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 07 हजार रूपये कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।