Sunday, October 30, 2011

मध्यप्रदेष पुलिस खेलों का स्वर्ण जयंती आयोजन ०१ नवम्बर से इंदौर में

इन्दौर -दिनांक ३० अक्टूबर २०११- पुलिस महानिरीक्षक विसबल पष्चिम क्षैत्र श्री डी.एस.सेंगर ने बताया कि मध्यप्रदेष पुलिस राज्य स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष इंदौर में होगा। स्वर्ण जयंती आयोजन के रूप में समपन्न होने जा रही ५०वीं स्पर्धा दिनांक ०१ नवम्बर से ०४ नवम्बर २०११ तक इंदौर स्थित विभिन्न खेल मैदानों पर संचालित की जायेगी। स्पर्धा की मेजबानी विषेष सषस्त्र बल पष्चिम क्षैत्र द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर ०१ नवम्बर को सायंकाल ०३.०० बजे राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या देवी प्रतिमा के समक्ष सर्वप्रथम खेल मषाल प्रज्वलित कर पुलिस धावकों की टोली को इंदौर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री जगत सिंह रवाना करेगें। यह मषाल कृष्णपुरा पुलिया जेल रोड़, पोलोग्राउन्ड चौराहा होते हुए महेषगार्ड स्थित कार्यक्रम स्थल आरएपीटीसी मैदान पहुचेगी जहॉ स्पर्धा का औपचारिक रंगारंग श    ुभारंभ सायंकाल ०४.०० बजे श्री के.सी.वर्मा अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक करेगें।
    राज्य स्पर्धा में छः जोनल टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें जिला पुलिस बल जोन जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल तथा इंदौर की चार टीमों सहित विषेष सषस्त्र बल की दो टीमें हैं। हॉकी, हेण्डबॉल, कबड्डी और व्हालीबॉल की प्रतियोगिताएं पोलोग्राउन्ड स्थित प्रथम वाहिनी मैदान में आयोजित की जायेगी जबकि कुष्ती, जूडो मल्हार आश्रम में, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, नेहरू स्टेडियम में, तैराकी की प्रतियोगिताएं महूॅ नाका तरूण पुष्कर में, जम्प एण्ड थ्रो प्रतियोगिताएं १५वीं वाहिनी के महेषगार्ड मैदान में और विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताएं एरोड्रम रोड़ स्थित आरएपीटीसी मैदान में आयोजित की जा रही है। इस स्पर्धा में जम्प एण्ड थ्रो तथा दौड़ प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेष पुलिस की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी भी प्रतियोगी रहेगी। प्रत्येक मैदान पर खेलों का गरिमापूर्ण आयोजन करने हेतु चार अलग-अलग समितिया गठित की गई है जिनमें खेल मैदान प्रबंध समिति और संचालन समिति में मध्यप्रदेष पुलिस के अधिकारी एवं खेल के जानकार कर्मचारियों को मनोनित किया गया है वही सभी खेल मैदानों पर अपायरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये इंदौर की विभिन्न खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों का सहयोग लिया जा रहा है।
        स्पर्धाओं के कुषल आयोजन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु १५वीं वाहिनी विसबल परिसर में एक खेल कन्ट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक २४१९८८४ है। इन खेलों का समापन ०४ नवम्बर को सायंकाल १६.०० बजे आरएपीटीसी के महेष गार्ड मैदान पर समारोहपूर्वक किया जावेगा जिसमें मषाल परेड और आतिषबाजी के अलावा खिलाड़ियों का जोषिला निष्क्रमण विषेष आकर्षण होगें। मध्यप्रदेष पुलिस के महानिदेषक श्री एस.के.राउत समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहेगें। राष्ट्रीय पुलिस खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाली मध्यप्रदेष पुलिस टीम के लिये दक्ष खिलाड़ियों का चयन भी इंदौर में इसी स्पर्धा के दौरान किया जावेगा। खेल प्रेमी नागरिकों से आग्रह है कि, इन स्पर्धाओं के दौरान अधिक से अधिक संख्या में खेल मैदानों पर आकर खिलाड़ियो का उत्साहवर्धन अवष्य करें।

महिला से बैग छिनकर भागने वाले लूट के दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अक्टूबर २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक २९ अक्टूबर २०११ को फरियादीया शबाना खान पिता मोहम्मद इकबाल खान (२६) निवासी ३४२ जवाहर मार्ग इदांैर की रात्री २०.२५ बजे पटेल ब्रिज से जा रही थी कि तभी बजाज पल्सर मोटरसायकल पर आये दो बदमाषों ने फरियादीया से बैग छिनने का प्रयास किया। फरियादीया द्वारा शोर मचाने पर दोनो बदमाष वहॉ से भाग गये, फरियादीया शबाना ने बदमाषो की मोटरसायकल का नंबर देख लिया था तथा हुलिया पहचान लिया था। फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना सेन्ट्रल कोतवाली पर अपराध धारा ३९३ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली राजेष रघुवंषी के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली अतिक अहमद खान व उनकी टीम के उपनिरीक्षक शेख इब्राहिम खान द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मोटरसायकल नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाष की गई तथा त्वरित कार्यवाही करते हुये उपरोक्त लूट के दोनो बदमाषो को पकड़ा गया तथा इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त मोटरसायकल बजाज पल्सर नं. एमपी-०९/एमबी/६६४४ बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
        पुलिस द्वारा पकड़े गये उपरोक्त दोनो आरोपियों का नाम पूछते इन्होने अपना नाम १. मोहम्मद असांर पिता अब्दुल सईद (२१) निवासी ७२/८ चंपाबाग इंदौर तथा २. इरफान पिता कमरूद्दीन (२०) निवासी ५३/३ चंपाबाग इंदौर का बताया, जिन्हे सदर अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

०१ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ७२ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३० अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ अक्टूबर २०११ को ०८ स्थाई, ७२ गिरफ्तारी व १७३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अक्टूबर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को २३.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाग कॉलोनी इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अषरफ, साजिद, आरिफ, सलीम, मोहसीन, आबिद, हुसैन, सौरभ, नौषाद तथा युसुफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० अक्टूबर २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २९ अक्टूबर २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झूलेलाल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले खुषाल पिता प्रहलाद बंजारा (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २९ अक्टूबर २०११ को १०.३० बजे असरावद बुजुर्ग से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले रामप्रसाद पिता नारायण (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६५ रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 29, 2011

०४ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१९ गिरफ्तारी व ८८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को १९ गिरफ्तारी व ८८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०९ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को २१.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर खातीपुरा नाला पुलिया के पास इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बिहारी, रामप्रकाष, पप्पू, घनष्याम, राजू, गौरीषंकर, जगदीष, विष्णु तथा कृष्णा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९,०३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को ११.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर १२३ बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता महेष उर्फ चंगीराम (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार ७६८ रूपये कीमत की १६८ अद्दी देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को २०.०० बजे सुखलिया गॉव इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले कंडीलपुरा निवासी पप्पू उर्फ महेन्द्र पिता हीरालाल (३२) तथा रिंकू पिता गणेष वर्मा (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८७० रूपये कीमत की ६१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को १८.४५ बजे सिरपुर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले बापूनगर देवास रोड़ निवासी पंकज पिता तेजप्रकाष (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०३८ रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को २०.४० बजे आरव्हीएम टॉकिज के पास महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये मिले सुतारखेड़ी निवासी मक्खन पिता मोतीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २८ अक्टूबर २०११ को १७.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा रोड़ पानी की टंकी के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर निवासी लड्डू पिता जगदीष (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।       
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 28, 2011

पुलिस द्वारा, शाजापुर के अपहृत व्यापारी को छुडाया जाकर, अपहरणकर्ता आरोपी को पकड़ा गया

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. साई मनोहर ने बताया कि षाजापुर के सलारिया गांव के निवासी राजू उर्फ राजेष व्यास व उसके पिता गोकुल अपने गांव से उज्जैन जाने का कहकर दिनांक १३.१०.११ को निकले थे। १४ अक्टूबर की शाम को राजू ने अपने मित्र जीतू को मोबाइल पर बताया कि वह कुछ कार्य से कलकत्ता जा रहा है। दिनांक १८ अक्टूबर को राजू ने जीतू को मोबाइल पर बताया कि उसके साथ धोखा हो गया है, उसे बंधक बना लिया गया है, ०७ लाख रूपयों का प्रबंध करो। गांव वालो को पुनः फोन कर इन्दौर के अपोलो टॉवर पैसे लेकर आने को कहा गया। दिनांक २० अक्टूबर को अपहृतों के परिजनों व्दारा पुलिस को घटना क्रम की जानकारी दी गई।
    एस.एस.पी. इन्दौर व्दारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना तुकोगंज पर अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया गया। आरोपियो को पकडने एवं अपहृतो को सुरक्षित छुडाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व्दारा क्राईम ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी गई।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम मनोज राय एवं टीम ने तुकोगंज पुलिस की मदद से  कार्यवाही शुरू की। आरोपियों व्दारा, अपोलो टॉवर में शेयर व्यापारी अविनाष को रूपये देने हेतु कहा गया था। अपहृतो के परिजन पैसे लेकर अपोलो टॉवर गये, पैसे देते समय क्राईम ब्रांच ने अविनाष को पकड़ा। अविनाष ने पूछताछ में कलकत्ता के दीनदयाल द्वारा अब्दुल मोमीन नामक व्यक्ति द्वारा इंदौर में पैसे भेजने हेतु बताया था।
    निरीक्षक क्राईम जयंत राठौर व थाना प्रभारी तुकोगंज अषोक तिवारी के नेतृत्व में टीम कलकत्ता भेजी गई। कलकत्ता क्राईम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त (अपराध) दमयंती सेन की मदद से संयुक्त अभियान कलकत्ता में चलाया गया। तकनीकी विष्लेषण पर यह पाया गया कि आरोपी अपहृतों को बांग्लादेष सीमा पर स्थित दाषिज दिनाजपुर जिले के कुमारगंज क्षैत्र में रखे हुये है। उनकी जान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आरोपियो द्वारा मांगी गई राषि का आधा हिस्सा रणनीति के तहत्‌ कलकत्ता में दिया गया। आरोपियों की पहचान गोपनीय रूप से की गई। आरोपियों के विष्वास में होने पर २४ अक्टूबर के दिन सियालदह रेल्वे स्टेषन पर ऑपरेषन चलाया गया। आरोपी अब्दुल मोवीन पिता अब्दुल मन्नान निवासी लालगोला जिला मुर्षिदाबाद (पष्चिम बंगाल) को निरीक्षक जयंत राठौर एवं कलकत्ता क्राईम ब्रांच के उपनिरीक्षक सलील द्वारा मय रणनीति के तहत्‌ दी गई राषी के धर दबोचा गया।
    थाना प्रभारी तुकोगंज के नेतृत्व में दूसरा दल वर्धमान रेल्वे स्टेषन पर था, जहॉ दबाव के कारण अपहृत राजू व गोकुल को आरोपियों द्वारा छोड़ा गया। अन्य आरोपियों की तलाष में मुर्षिदाबाद में बीएसएफ व स्थानिय पुलिस की मदद से उनके घरों पर दबिष दी गई जो नही मिले थे।
    अपहृत राजू से पूछताछ में आरोपियों के द्वारा उसके परिचित का हवाला देकर पैसे देने के बहाने पष्चिम बंगाल ले जाया गया। वहॉ नारकोटिक्स अधिकारी बनकर उनके साथ मारपीट कर ०७ लाख रूपये की मांग की गई व गॉव में बंधक बनाकर रखा गया।
    पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में पता चला कि आरोपी अब्दुल मोमीन पूर्व में लखनऊ में ब्राउन शुगर के प्रकरण में बंद हो चुका है। आरोपी अब्दुल मोमीन पूर्व में थाना खजराना क्षैत्र में रह चुका है, थाना खजराना पर उसके विरूद्व नकली नारकोटिक्स अधिकारी बनकर मंदसौर के बद्रीसिंह नामक व्यक्ति को बंधक बनाकर ०४ लाख रूपयें की फिरौती मांगने पर थाना खजराना में अपराध क्रं. ३५९/०९ धारा ४२०,३४२,३८४,१२० बी भादवि का प्रकरण दर्ज हुआ था, उसका ड्रायविंग लायसेंस भी खजराना के पते का बना मिला है।
    आरोपियों के संबंध में म.प्र. के मंदसौर जिले से होना पता चला है, जिसकी जांच की जा रही है। फरार आरोपियों पर पृथक-पृथक १०-१० हजार के ईनाम की उद्घोषणा की गई है। प्रकरण का खुलासा करने वाले एवं अपहृतों को सुरक्षित छुड़ाने वाले क्राईम ब्रांच इंदौर, तुकोगंज पुलिस एवं कलकत्ता क्राईम ब्रांच ने उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हे पुरूस्कृत किया जा रहा है। 

०१ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१५ गिरफ्तारी व ४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को १५ गिरफ्तारी व ४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ४४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को २.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर शास्त्री मार्केट के सामने इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले आकाष, राकेष, लाकेष, प्रणव चौकसे, कपिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को ००.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर अंसारी कॉलोनी पालदा इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अकबर, इमरान पिता फिरोज, निखिल, फिरोज, कालू, युसुफ, इमरान पिता अकरम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को १४.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कुलकर्णी भट्टा कुए के पास इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अजय, शेरू, राहुल, तथा धर्मेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को १६.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कारसदेव नगर आईटीआई स्कूल के पीछे मैदान इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नरेष, राहुल, राजू, कमलेष तथा बल्लू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत तीन अलग-अलग स्थानो से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले ओमप्रकाष, मनोज, शराफत, मनोहरलाल, नवीन, पंकज,राकेष, मनीष,महेष, राहुल, पूनमचंद, मोहनलाल, धमेन्द्र तथा अनूपकुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल १११०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को १७.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर चौधरी पेट्रोल पंप के पीछे से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले निसार,संतोष,पीरू,रेवाराम तथा सुरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को  मुखबिर की सूचना के आधार पर जोषी गुराडिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले लखन, महेष पिता नत्थू, मुकेष पिता हिंदू सिंह, अमित पिता रमेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल ३९० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भवानी नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले षिवकंठ नगर निवासी मोहन पिता मंगू (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११२० रूपये कीमत की २८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक २७ अक्टूबर २०११ को ९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाईस्कूल के पीछे से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भोला गली महू निवासी अमितेष पिता सोहनलाल (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।       
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 27, 2011

उधार दिये रूपए लेने के विवाद में महिला की हत्या


इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक २७.१०.११ को दोपहर १.०० के लगभग फरियादी सुनील उर्फ राजेष पिता जयराम उर्फ एकनाथ डोटे नि. गांधी हाल फुटपाथ तथा कीर्ति पति सोनू सोनकर उम्र २० साल नि. लोहा मंडी कच्चे मसानिया, तथा सोनू सोनकर  तीनो गांधी हाल के पास बैठकर खाना खा रहे थे, जो कि कचरा पन्नी बीनने का काम करते है, तभी आरोपी बबलू चौकीदार पिता भूजबल परिहार उम्र ४० साल निवासी गोमा की फेल उनके पास आया और फरियादी सुनील को एक माह पूर्व जमानत के लिये दिये ३००० हजार रूपयो में से बचे १००० हजार रूपए लेने के लिये कहने लगा। सुनील ने दीपावली मनाने के लिये पैसे देने से मना कर बाद में देने के लिये कहा तथा तीनो गांधी हाल से चलकर पुलपर षिव मंदिर के पास आ गया तथा आरोपी बबलू भी उनके पीछे -पीछे आ गया। आरोपी बबलू सुनील की कालर पकड कर झगडा करने लगा तथा दोनो के विवाद को देखकर कीर्ति भी बीच में आ गई तथा सुनील का बचाव करने लगी जिससे आरोपी ने कीर्ति को गालियां देते हुए बीच में से हट जाने को कहा जिससे कीर्ति की भी बहस आरोपी से होने लगी तथा आरोपी बबलू ने अपने थैले में से चाकू निकाल कर गालिया देते हुए कीर्ति को चाकू मारा जो कि कीर्ति की दाहिनी जांघ पर लगा, कीर्ति को सुनील तथा सोनू व्दारा रिक्षे में अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में कीर्ति की मृत्यु हो गई। फरियादी सुनील की रिपोर्ट पर से थाना एम.जी.रोड पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा जांच कर अग्रिम आवष्यक कार्यवाही की जा रही है । 

०३ आदतन, ०५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० गिरफ्तारी व ४९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ अक्टूबर २०११ को १० गिरफ्तारी व ४६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।