Friday, October 7, 2011

दिपावली पर्व पर लगने वाली फटाको की दुकानों एवं स्थाई थोक फटाका लायसेंसियों द्वारा रखी जाने वाली सावधानियॉ

इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर ने बताया कि दिपावली पर्व पर लगने वाली आतिषबाजी की दुकानों एवं स्थाई थोक फटाका लायसेंसियों द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों संबंधि निम्न बिन्दुओं पर कार्यवाही हेतु संबंधितो को निर्देषित किया गया है-
१.    आतिशबाजी को सुरक्षित एवं अज्वलनषील सामग्री से बने शेड में रखा जाये।
२.    ग्राउन्ड के अन्दर लायसेंस जारी करने के बाद दुकानों के निमार्ण हेतु जो ठेका दिया जाता है, उस संबंध में पूर्ण रूप से पारदर्षिता बरती जावे।
३.    आतिषबाजी की दुकाने, एक दूसरे से ०३ मीटर की दूरी एवं किसी संरक्षित कार्यषाला से ५० मीटर की दूरी पर रहे।
४.    दुकाने एक दूसरे के आमने-सामने नही रहे।
५.    सुरक्षा दूरी के अन्दर एवं इन दुकानों में प्रकाष हेतु किसी प्रकार का तेल लैम्प, गैस लैम्प एवं खुली बिजली बत्तियों का प्रयोग नही होना चाहिये।
६.    किसी दुकान के ५० मीटर के अन्दर आतिषबाजी का प्रदर्षन प्रतिबंधित होगा।
७.    प्रत्येक मास्टर स्विच से फ्यूज या सर्किट ब्रेकर लगा होना चाहिये जिससे की शार्ट सर्किट होने पर विद्युत प्रवाह स्वतः ही बन्द हो जाये।
८.    दुकान के सामने रेत की बोरी तथा पानी के ड्रम रखना अनिवार्य होगा।
९.    अग्नि सुरक्षा के समस्त उपाय जैसे फायर फायटिंग आदि की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करना होगी। प्रत्येक दुकान पर फायर एक्सटिंग्यूषर वैद्य अवधि का लगाना होगा।
१०.    वैद्य लायसेंसी द्वारा ही फटाखो का विक्रय किया जावेगा, यदि कही पर बगैर लायसेंस के फटाखो का विक्रय/गोडाउन में संग्रहण किये जाने का मामला प्रकाष में आता है तो संबंधित के विरूद्व पुलिस कार्यवाही की जावेगी।
११.    १८ वर्ष से कम आयु के बच्चो को तब तक आतिषबाजी न बेची जावें जब तक उनके साथ कोई व्यस्क व्यक्ति न हो।
१२.    सुरक्षा के पर्याप्त साधन प्रत्येक दुकान में उपलब्ध हो यह सुनिष्चित कराया जावे।

आटोरिक्षा यूनियन के पदाधिकारी, आटोरिक्षा चालकों, की मीटिंग यातायात परिसर में सम्पन्न

इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- आज मध्यान्ह समय यातायात परिसर में इंदौर शहर में संचालित आटोरिक्षा चालकों के यूनियन के पदाधिकारी, आटोरिक्षा चालकों, की मीटिंग सम्पन्न हुई । इस मीटिंग के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए डीएसपी यातायात श्री प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि इंदौर शहर के आटोरिक्षा  वाहनों के चालकों व्दारा यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने,मीटर से सवारी लाने ले जाने,वाहन चलाते समय  नेम प्लेट एवं वर्दी धारण करने, आटोरिक्षा वाहनों के सभी वैध दस्तावेज की ओरिजनल प्रति चेकिंग के समय प्रस्तुत करने तथा विषेष रूप से रेल्वे स्टेषन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सम्बन्धी बिन्दुओ ंपर विस्तृत चर्चा की गयी ।
        इस मीटिंग में इंदौर आटोरिक्षा पंचायत के संगठन मंत्री श्री विजय वर्मा,उपाध्यक्ष श्री जगत सिंह इंदौर शहर आटोरिक्षा यूनियन के अध्यक्ष हाजी शेर अली एवं एसोसियन पदाधिकारियों के साथ ही साथ रेल्वे स्टेषन से चलने वाले सभी आटोरिक्षा चालक सहित थाना प्रभारी यातायात पूर्वीक्षेत्र श्री हरिसिंह रधुवंषी, टी.आय. ट्रेफिक श्री अरविन्द तिवारी उपस्थित रहे ।
        मीटिंग में उपस्थित सभी यूनियन के पदाधिकारियों एवं आटोरिक्षा चालकों को हिदायत दी गयी । यातायात विभाग १०-१०-२०११ से विषेष रूप से रेल्वे स्टेषन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा रेल्वे स्टेषन की सामान्य व्यवस्था को ध्यान में रखकर विषेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंधन करने वाले आटोरिक्षा वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी की जावेगी । किसी भी आटोरिक्षा को मौके पर न छोड़ा जाकर उनके वाहन जप्त कर यातायात विभाग लाया जावेगा तथा उनके चालान न्यायालय निराकरण होने तक यातायात अभिरक्षा में रखा जावेगा । इस अभियान में बिना मीटर से सवारी ले जाने वाले आटोरिक्षा वाहनों पर,बिना प्री-पेड सिस्टम के यात्रियों को ले जाने वाले आटोरिक्षा वाहनों पर ,रेल्वे स्टेषन के आस-पास अव्यवस्थित खड़ी आटोरिक्षा वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जावेगी ।
        मीटिंग में उपस्स्थित सभी पदाधिकारियों एवं आटोरिक्षा चालकों को समझाईष दी गयी कि यदि उनको कोई भी समस्या है,जिसका निराकरण यातायात से जुड़े किसी भी विभाग से कराने में समस्या हो रही है,एैसी समस्या को लिखित रूप से यातायात विभाग को दे,ताकि उनकी समस्या का निराकरण वैधानिक रूप से किया जा सके । लेकिन हर हाल में रेल्वे स्टेषन की यातायात व्यवस्था एवं आटोरिक्षा वाहनों से होने वाली समस्या एवं आम नागरिकों की षिकायत का निराकरण यातायात विभाग सख्ती से करेगा, जिसमें आप सभी के (आटोरिक्षा चालकों एवं यूनियन पदाधिकारियों का) सहयोग की आवष्यकता है ।

तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाईल, नगदी रूपये आदि करीबन ०१ लाख २५ हजार से अधिक का माल बरामद



इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षैत्र इंदौर श्री राजेष सिंह ने बताया कि थाना भंवरकुऑ क्षैत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातो को गंभीरता से लेते हुये नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी भंवरकुऑ आनंद यादव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक केषवसिंह कुषवाह, आरक्षक सुरेन्द्र तथा अनिरूद्व की एक टीम का गठन किया गया तथा निर्देष दिये गये कि पुराने शातीर नकबजनो पर निगाह रखी जाये तथा पूछताछ की जाये।
        थाना प्रभारी आनंद यादव द्वारा उक्त गठित टीम के माध्यम से पुराने नकबजनो तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि कान्हा पिता देवचंद जाति बलाई जो कि पूर्व में भी चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ था तथा वर्तमान में फरार चल रहा है, वह राहुल गांधी नगर की तरफ देखा गया है उसके पास नये-नये मोबाईल फोन है। इस सूचना पर कान्हा पिता देवचंद निवासी राहुल गांधी नगर इंदौर को पकड़ा। कान्हा से पूछताछ करते उसने प्रियदर्षनी गर्ल्स हॉस्टल के नीचे जीन्स व टी-षर्ट की दुकान से, न्यू अग्रवाल नगर के मकान से, सुदामा नगर की मोबाईल दुकान से, जानकी नगर इंदौर के ऑफिस से कम्प्यूटर, लैपटॉप तथा ओमप्रकाष पिता श्यामलाल जायसवाल निवासी डबल चौकी देवास की दुकान से चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने मोरा पिता नेपाल सिंह ठाकुर निवासी झुग्गी झोपड़ी भंवरकुऑ, दीपक पिता दिलीप जाति बलाई निवासी भावना नगर इंदौर को चोरी में साथी होना बताया। राहुल की निषादेही पर इसके उक्त दोनो साथियों को पकड़ा गया। उक्त तीनो आरोपियो की निषादेही पर पॉच नकबजनी का मश्रुका लैपटॉप, मोबाईल, जिन्स, टी-षर्ट तथा नगदी कुल करीबन ०१ लाख २५ हजार का माल बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच पड़ताल पर ज्ञात हुआ कि उक्त तीनो आरोपी शातीर नकबजन होकर कान्हा को पूर्व में भी चोरी के मामलों में तीन-तीन वर्ष की सजा हुई है तथा वह वर्तमान में पेषी से फरार चल रहा था। फरारी में मोरा व दीपक को साथ लेकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ अक्टूबर २०११ के २०.३० बजे फरियादी राजेष पिता प्रहलाद राठी (४५) निवासी ७१ आरएक्स टी सेक्टर ३७ इंदौर की रिपोर्ट पर अनिस पिता सईद खान के विरूद्व धारा ४५७ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०६ अक्टूबर २०११ के १९.३० बजे फरियादी के ३७ सी स्कीम नं. ७४ इंदौर स्थित घर में चोरी करने की नियत से आरोपी अनिस खान ने प्रवेश किया । फरियादी तथा आसपास के लोगो की मदद से उपरोक्त आरोपी को मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी अनिस पिता सईद खान निवासी कम्पू ग्वालियर  को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ गिरफ्तारी व २३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ अक्टूबर २०११ को ०७ गिरफ्तारी व २३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुये महिला आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०६ अक्टूबर २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तालाब किनारे लसूड़िया मोरी से अवैध शराब बेचते हुये हुये मिली ग्राम लसूड़िया मोरी निवासी भगवंता बाई पति अलाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४००० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 6, 2011

बेटमा में फायरिंग कॉम्पटीषन में गोली लगने से ०१ व्यक्ति की मृत्यु

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- आज दिनांक ०६.१०.२०११ को बेटमा स्थित चिमन टेकरी पर फायरिंग कॉम्पटीषन के बाद जब भीड़ खड़ी हुयी उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति की बंदूक से गोली चलने पर वही स्थित सुनिल खण्डेलवाल उम्र करीबन ४५-४८ साल को गोली लग गयी जिन्हे तुरंत जिला अस्पताल इंदौर रैफर किया गया, जिनकी अस्पताल पहुॅचने से पूर्व रास्ते में मृत्यु हो गयी। पुलिस बेटमा द्वारा विस्तृत जांच पड़ताल की जा रही है, आवष्यक कार्यवाही के पश्चात्‌ अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

पटाखा फैक्ट्री में आगजनी

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- आज दिनांक ०६.१०.२०११ के करीब १२.०० बजे इंदौर शहर के बाहरी क्षैत्र स्थित राऊ में मुलतानी नगर में संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से रखी बारूद में विस्फोट होने लगे जिससे फैक्ट्री में कार्यरत लोग भी चपेट में आ गये जिनमें से ०६ व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा ०६ अन्य घायल हो गये। मृतकों में ०४ पुरूष, ०१ महिला व ०१ बच्चा है। घायलों का ईलाज एमव्हाय अस्पताल में करवाया जा रहा है।
        घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल जिलाधीष श्री राघवेन्द्रसिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.सांई मनोहर, पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेष कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर, अनुविभागीय अधिकारी महूॅ सी.पी.सिंह, पुलिस अधीक्षक फायर पुलिस अधीक्षक बी.एल. गंधर्व, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर, था.प्र. भवरकुऑ, था.प्र. अन्नपूर्णा, था.प्र. चंदननगर, था.प्र. किषनगंज अपने-अपने थानो के अधिकतम बल के मौके पर पहुॅचे तथा फायर ब्रिगेड, फायर फाईटर व आकस्मिक चिकित्सा सेवा हेतु तैनात १०८ एम्बुलैंस को भी मौके पर पहुॅचाया गया। समस्त क्षैत्र की बिजली व्यवस्था बंद करायी गयी। मौके पर उपस्थित भीड़ को दूर रखा गया, जिससे लोग विस्फोटों की चपेट में न आ सके। आगजनी का कारण जानने हेतु जांच जारी है। मृतक एवं घायलों का विवरण निम्नानुसार है -
मृतक - १. दुर्गाषंकर उर्फ गोलू पिता प्रतापसिंह (१९) निवासी मुल्ताली कॉलोनी राऊ, २. कलाम भाई पिता जाहिद (३०) निवासी राऊ, ३. आरिफ पिता जाहिद चंदेरी (३०) निवासी राऊ, ४. छम्मोबी पति मजीद खॉ (७०) निवासी राऊ, ५. घनष्याम पिता मुरारी (४०) निवासी राऊ तथा ६. फारूख पिता शाजाउद्दीन (१५) निवासी राऊ सभी जिला इंदौर।
घायल - १. जगदीष पिता बाबू सिंह (४०) निवासी राऊ, २. रसीद पिता शेरू खॉ (४०) निवासी राऊ, ३. सजाउद्दीन पिता रसीद (५५) निवासी राऊ, ४. अमीजा पति सजाउद्दीन (५३) निवासी राऊ, ५. राजकुमार पिता जगदीष (१७) निवासी राऊ ६. शबनम पति भूरिया (२२) निवासी राऊ सभी जिला इंदौर।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ के १८.०५ बजे षिवदर्षन नगर इंदौर निवासी रमेष पिता ओंकारलाल जाति हरिजन (३६) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
             पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी रमेष थाना संयोगितागंज का एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक ०३ सितम्बर २०११ से ०३ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी रमेष पिता ओंकारलाल (३६) निवासी षिवदर्षन नगर इंदौर को ०५ अक्टूबर २०११ को १७.२० बजे सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन, ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ गिरफ्तारी व ७८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को १३ गिरफ्तारी व ७८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले चंद्रषेखर पिता रामनाथ खटीक को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४५० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुये ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फोरलेन सावरिया ढाबा से अवैध शराब बेचते हुये हुये मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता रामप्रसाद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को १६.१५ बजे देवगुराड़िया तिराहा खुड़ैल से अवैध शराब बेचते हुये हुये मिली उमरिया रोड़ खुड़ैल निवासी पूनम पति नत्थूलाल कौषल (२९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितावद इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर इंदौर निवासी विषाल पिता दिलीप (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ अक्टूबर २०११ को १६.२० बजे रसलपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अर्जुन पिता सरदार मालवीय (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ फर्सा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 5, 2011

०१ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, १२ गिरफ्तारी व ६५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को ०३ स्थाई, १२ गिरफ्तारी व ६५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
        पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को १७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जितेन्द्र, रवि तथा नरेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये। इसी प्रकार पेनजॉन कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले २०२/२ बाणगंगा इंदौर निवासी शेखर उर्फ चंद्रषेखर पिता रामदुलारे (५२) पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को १७.१० बजे सियागंज इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले इम्तियाज, साजिद तथा शगीर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७४० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को ००.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सियागंज इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी हेमंत पिता छोटेलाल कुर्मी (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को १७.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवनगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता महेष (२०), रवि पिता कुॅवर बहादुर (२०) तथा नरेन्द्र पिता लाखनसिंह (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू तथा ०१ भाला बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ०४ अक्टूबर २०११ को ०८.१५ बजे चोईथराम चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चोईथराम मंडी इंदौर निवासी संतोष पिता नंदू वासुनिया (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।