Saturday, July 2, 2011

वर्ष २००८ मे हुए योगेष यादव निवासी टिगरिया की हत्या के मामले में दोनो आरोपियो को आजीवन कारावास की सजा

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री ए.के. स्वर्णकार इंदौर ने बताया कि माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष महोदय श्री जी.एस.दुबे ने सत्र पत्र क्रं. ८५१/०८ में निर्णय पारित करते हुए राजा उर्फ राजेष पिता पीरूसिंह ग्राम टिगरिया बादषाह एवं तूफानसिंह पिता बहादुरसिंह निवासी सदर को धारा ३०२ आईपीसी में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं १-१ हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
        संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि ९/९/०८ को फरियादी संतोष यादव पिता अषोक यादव दिन में करीब १२.५० बजे अपने छोटे भाई मृतक योगेष के साथ एक ही मोटरसायकल से अपने नंदबाग स्थित मकान पर काम करने जा रहा था मोटर सायकल फरियादी संतोष चला रहा था कि जैसे ही नंदबाग मेनरोड़ सतगुरू स्कूल के पास पहुॅचे की उसी समय रोड़ के पास खड़े आरोपी राजा एवं तूफानसिंह ने जोर जोर से आवाज लगाकर फरियादी के छोटे भाई योगेष को बुलाया जिस पर फरियादी ने अपनी मोटर सायकल रोक दी एवं उसका छोटा भाई योगेष मोटरसायकल से उतरकर आरोपी राजा से बात करने लगा आरोपी राजा ने कहा कि वह उसका हिसाब कर दे इस पर योगेष ने कहा कि जो हिसाब होगा वह बैठकर कर लेगें लेकिन आरोपी राजा ने मृतक को मॉ की गाली देकर कहा कि अभी हिसाब कर और पैसे दे योगेष ने गाली देने से मना किया तो राजा ने जान से मारने की नियत से चाकू निकालकर योगेष को मारना शुरू कर दिया इस पर फरियादी संतोष चिल्लाया तो आरोपी राजा के साथी आरोपी तूफान ने भी योगेष को चाकू मारे जिससे योगेष के शरीर में पेट में तथा गले में घाव होकर खून निकलने लगा और वह वही गिर पड़ा फरियादी बचाने के लिये दौड़ा तो आरोपीगण राजा और तूफान टिगरिया तरफ भाग गये। घायल योगेष की एमव्हायएच के पास मृत्यु हो गई, रिपोर्ट पर से थाना बाणगंगा पर अपराध धारा ३०२,३४ भादवि की रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री राघवेन्द्र सिंह बैस एजीपी द्वारा की गई।

०३ नकबजन गिरफ्तार, सोने चांदी के जेवरात तथा ०५ मोबाईल फोन बरामद

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि अतिक्ति पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र जोन-२ महेषचंद जैन के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज पंकज पाण्डे के निर्देषन में थाना प्रभारी संयोगितागंज शेलेन्द्र श्रीवास्तव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक आर.एस.तोमर, आरक्षक योगेन्द्र, शेरसिंह, कमल ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ०३ नकबजनो को गिरफ्तार कर इनसे चोरी किया गये सोने चांदी के जेवरात आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
        पुलिस संयोगितागंज द्वारा तीनो नकबजनो को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर इन्होने जुलाई २०१० में कृष्णपुरी कॉलोनी इंदौर थाना संयोगितागंज क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। जिसका थाना आरोपियो के नाम पते निम्नानुसार है - १. गोलू उर्फ विजय पिता दिनेष (२४) निवासी भील कॉलोनी इंदौर २. विजय पिता नानूराम (१९) निवासी सदर, ३. राकेष पिता राज ठाकुर (२४) निवासी सदर। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनकी निषादेही पर चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात, ०५ मोबाईल फोन आदि करीबन ३५ हजार रूपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से उन्हे जेल दाखिल किया गया है।

०१ आदतन, १७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को ०५ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजय, हरीष तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १९.२० बजे रामानंद नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले रूपकिरार तथा सुनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को २२.०५ बजे तहसील कार्यालय के पास महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले हनीफ तथा अकरम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जुलाई २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झुग्गीझोपड़ी प्रोफेसर कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले महेष उर्फ छोटू पिता कमल (२०) तथा उमेष पिता जगराम बलाई को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ५२५ रूपये कीमत की ३५३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को २२.०० बजे ग्राम ढाबली से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले जगदीष पिता चंपालाल भीलाला (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०१ जुलाई २०११ को १३.३० बजे तिरूपति नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले नयापुरा इंदौर निवासी राकेष पिता गोविंददास (२९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 1, 2011

अवैध पिस्टल एवं कारतूस सहित बदमाष गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा, इंदौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में अवैध रूप से हथियार लेकर एक बदमाष घूम रहा है। इस पर उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में निरीक्षक यू.एस.बोराना की टीम को लगाया गया। निरीक्षक यू.एस.बोराना व उनकी टीम जिसमें प्रआर. पन्नालाल, आरक्षक राजभान, ओंकारलाल शुक्ला, राजेष पाटिल, रामप्रकाष वाजपेयी ने एक संदिग्ध युवक को राजवाड़ा पर पकड़ा, जिसकी तलाषी लेते उसकी कमर में एक पिस्टल लोडेड जिसमें एक कारतूस मैगजीन में भरा अवैध रूप से पाया गया। युवक से नाम पता पूछते उसने अपना नाम पंकज पिता गजेन्द्र जाति नायक (२३) निवासी मालवीय नगर इंदौर का होना बताया । पिस्टल कहा से प्राप्त की इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। क्राईम ब्रांच ने युवक को अग्रिम कार्यवाही हेतु एमजीरोड़ पुलिस के सुपुर्द किया है।

जी.एन.टी मार्केट क्षेत्र के कुख्यात बदमाश अनिल पिता अर्जूनसिंह ठाकुर को एन.एस.ए में निरूध कर भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम मनोज सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्र गीतेष गर्ग के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्व वाधिया व उनकी टीम द्वारा कुख्यात बदमाष अनिल पिता अर्जुनसिंह ठाकुर को एनएसए में निरूद्व कर केन्द्रीय कारागृह भोपाल भेजा गया है।
             जी.एन.टी मार्केट, थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का कुख्यात गुंडा बदमाश अनिल पिता अर्जूनसिंह ठाकुर जिसके शहर के विभिन्न थानो पर २४ से अधिक अपरााधिक प्रकरण दर्ज है जिसमें प्रमुखता से व्यापारियो से अवैध वसूली, हत्या का प्रयास, रास्ता रोककर एवं घरों मे घुसकर मारपीट, गुंडागर्दी, सहित अवैध शराब के विक्रय के प्रकरण दर्र्ज है। अनिल ठाकुर ने तीन से अधिक प्रकरणों में फरियादी को छोटे मोटे विवाद पर अवैध पिस्टल  से सीधे गोली मार दी है इसकी फायर आर्म्स रखने एवं सीधे गोली मारने की ख्याती है इसके आतंक से जीएनटी मार्केट एवं शहर के कई थाना क्षेत्रों के व्यापारी एवं जन सामान्य काफी भयभीत है लोग इसके विरूध रिपोर्ट लिखाने एवं गवाही देने से भी डरते है पूर्व में भी इसके विरूध जिलाबदर एवं एन.एस.ए की कार्यवाही संपादित की गयी थी तद्परांत भी कुख्यात बदमाश के आचरण में कोई सुधार नही हुआ।
               दिनांक २७-६-११ को भी जीएनटी मार्केट देशी कलाली पर फरियादी विजय पिता मोहनलाल दर्जी को सीधे गोली मार कर आंतक मचाकर लोंकशांती व्यवस्था भंग कर दी थी जिस पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है छत्रीपुरा, टी.आई. अनिरूध वाधिया ने मय फोर्स के मोके पर पहूचकर लोकशांती व्यवस्था बहाल कर इसके विरूध एन.एस.ए प्रकरण श्रीमान जिलादंडाधिकारी महोदय इंदौर के न्यायालय प्रस्तुत किया डीएम महोदय के आदेशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा ३ (२). के अन्तर्गत आरोपी अनिल ठाकुर को विधिवत निरोध में लिया जाकर केन्द्रीय कारागृह भोपाल भेजा गया है।

०३ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, १५६ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० जून २०११ को ०३ स्थाई, १५६ गिरफ्तारी व १४३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ा गणपति चौराहा के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजू, राजेष, विपिन, नरेन्द्र, अजय तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को १७.४५ बजे राजमहल कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले विक्की पिता पंजूमल राजानी (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुल्फकार अली का कुऑ के पास ग्राम अहिरखेड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ९३ ओल्ड राजमोहल्ला हाल अहिरखेड़ी काकड़ निवासी जानू पिता आरिफ खान (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ०८ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को ११.०० बजे न्यू गुराड़िया भगोरा रोड़ पुलिया से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले आर्मी क्लब सर्वेन्ट क्वाटर महूॅ निवासी मोहम्मद वसीम पिता आबिद हुसैन (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५३०० रूपये कीमत की १९२ क्वाटर देषी शराब तथा २० लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को २०.३० बजे अर्जुन बड़ोद क्षिप्रा से अवैध रूप से मोटरसायक नं. एमपी-०९/एलजे/५५४५ पर शराब ले जाते हुए मिले फूलमणी पंढरीनाथ निवासी गोविंद पिता प्रकाष नागवानी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से उक्त मोटरसायकल तथा ४५०० रूपये कीमत की ५४ बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०१ जुलाई २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल पिता मनोहरलाल बोरासी (२२), गोलू पिता रामस्वरूप सुनहरे (१७) तथा फ्रीगंज निवासी नीतू पिता ओमप्रकाष (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे तथा ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ३० जून २०११ को १३.३० बजे गांधी हाल परिसर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सब्जी मंडी के पास नंदलालपुरा इंदौर निवासी गोलू उर्फ गोविंद पिता अषोकनाथ (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 30, 2011

बच्चो से संबंधित समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संस्थाओ की बैठक का आयोजन

इन्दौर -दिनांक ३० जून २०११-  आज दिनांक ३०.०६.११ को बच्चो से संबंधित समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संस्थाओ की बैठक का आयोजन इंदौर पुलिस एवं इंदौर स्कूल ऑफ सोषल वर्क द्वारा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि  शहर में उपेक्षित बच्चो की स्थिति बेहतर बनानी है एवं उनके आने वाले भविष्य को सुदृढ बनाना है और किषोर न्याय अधिनियम २००० की मंषा पूर्ण करनी है तो समस्त शासकिय विभाग एवं सामाजिक संस्थाओ को संयुक्त प्रयास करना आवष्यक है। इस कार्य हेतु यह बैठक प्रथम प्रयास है।
              समन्वय बैठक में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, रेल्वे पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन वायंगनकर, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, महिला बाल विकास विभाग से विषाल नाडकर्णी (कार्यक्रम अधिकारी), सामाजिक न्याय विभाग से डॉ प्रेमलता बाजपेयी, प्राचार्य इंदौर स्कूल ऑफ सोषल वर्क डॉ जेकब धुड़ीपार उपस्थित रहे। बैठक में हुई चर्चा द्वारा यह निष्कर्ष निकाला गया कि -
१.    शहर मे संचालित समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संगठन जो कि बच्चो को स्थायी या अस्थायी आश्रय प्रदान करती है, अपनी संस्था में उपस्थित समस्त बच्चो और भविष्य में आने वाले बच्चो की संपूर्ण जानकारी परदेषीपुरा स्थित विषेष किषोर पुलिस इकाई में आवष्यक रूप से दर्ज करवायेंगे।
२.    बिना शासन के अनुमति के कोई भी संस्था अपने यहॉ बच्चो को आश्रय नही देगी।
३.    गुमषुदा एवं मिले हुये बच्चो की जानकारी विषेष किषोर पुलिस इकाई में दर्ज करायेंगे।
४.    समस्त शासकिय एवं गैरषासकिय संगठन मिलकर डिस्ट्रीक्ट एलाईन फॉर चाईल्ड प्रोटेक्षन बनायेंगे।
                   कार्यक्रम का संचालन दिपेष चौकसे द्वारा किया गया। क्रार्यक्रम के अंत में अतिक्ति पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री कुमार सौरभ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

मोटरसायकल चुराते हुए बदमाश रंगे हाथ पकड़ा गया

इन्दौर -दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को २०.४५ बजे ६/२ कुमावतपुरा इंदौर निवासी महेन्द्र सिंह पिता मोहन रघुवंषी की रिपोर्ट पर जयेष पिता प्रेमनारायण (३०) निवासी कन्नौद देवास के विरूद्ध धारा ३७९,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २९ जून २०११ को फरियादी महेन्द्र सिंह की मोटरसायकल यामहा नं. एमपी-५३/बी/१९८७ कीमती १५ हजार रूपये की उसके मकान ६/२ कुमावतपुरा इंदौर के बाहर रखी थी करीब २०.३० मौका पाकर आरोपी जयेष ने फरियादी की उक्त मोटरसायकल चुराने का प्रयास किया जिसे फरियादी तथा आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा आरोपी जयेष पिता प्रेमनारायण (३०) निवासी कन्नौद देवास को गिरफ्तार कर पूछताछ कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३० जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ जून २०११ को ०९ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व ११० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बापू गांधी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले दिनेष, महेष, मुकेष तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए महिला सहित ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी तथा लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी कलाबाई पति भगवानदीन कुर्मी (५०) तथा लुनियापुरा इंदौर निवासी जीवन पिता पूनमचंद्र सोनकर (४५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
               पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १३.५० बजे सुखलिया चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम सुखलिया निवासी भूरा उर्फ ललित उर्फ जगदीष पिता प्रहलाद मालवीय (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
               पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को २०.०० बजे निपानिया काकड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही निपानिया के रहने वाले दीपक पिता परमलाल (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १५.५० बजे ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले मारूती पैलेस इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता मुरलीधर (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३० जून २०११- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २९ जून २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेषन देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले टॉकिज गली देपालपुर निवासी शेख मुनीर पिता शेख मोहम्मद (४१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।