Saturday, February 20, 2021

लूट की वारदात करने वाली ईरानी गैंग, पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में ।

 

· 

·         आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन वह घटना में प्रयुक्त चोरी का वाहन भी बरामद।

 

इंदौर दिनांक 20 फरवरी 2021 -पुलिस थाना जूनी इंदौर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 11/02/2021 को फरियादी सोना पछेया पिता सुन्दर लाल पछेया निवासी वीर सावरकर नगर इन्दौर व्दारा थाना जूनी इन्दौर पर रिपोर्ट किया की थी कि, दिनांक 11/02/2021 को दिन करीबन 11-00 बजे के आस पास की बात होगी की मैं अपनी एक्टीवा गाड़ी से घर वापस आ रही थी कि जैसे ही मैं बैराठी कालोनी गली न . 2 इन्दौर के सामने पहुंचे तभी पीछे से एक मोटर सायकल पर सवार दो अज्ञात लड़के आये और मेरे गले में पहनी सोने की चैन को झपटा मारकर छीन कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना जूनीइन्दौर पुलिस व्दारा अपराध क्र .56 / 2021 धारा 392 भादवि का कामय कर विवेचना में लिया गया । दिनांक 11/02/2021 को ही शहर में दो जगह लूट की वारदात घटित हुई व एक जगह लूट का असफल प्रसास किया गया।

उक्त घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर श्री हरिनाराणचारी मिश्र एवं उप पुलिस महानिरीक्षकशहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया व्दारा तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री महेश चंद जैन के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास व्दारा नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीयों की तलाश हेतु घटना स्थल के आस - पास के सीसीटीवी कैमरो की बारीकी से छान - बीन की गई जिसमें संदेहीयों के हुलिये प्राप्त हुए । प्राप्त हुलियों के आधार पर यह ज्ञात हुआ की वारदात ईरानी गैंग व्दारा की जाना प्रतीत होती है। इस संबंध में मुखबीर तंत्र सक्रीय किया गया ।

विवेचना के दौरान मुखदीर तंत्र के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि एक संदिग्ध मोटर सायकल के चालक दो लड़कों व्दारा इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है । सूचना पर कार्यवाही करने हेतु  पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा तत्काल टीम को भोपाल रवाना किया गया।  एवं दो आरोपी ( 1 ) हसन अली पिता राहत अली उम 26 साल निवासी 06 न . प्लेटफार्म के सामने संजय नगर कालोनी ईरानी डेरा हमीदीया रोड भोपाल, ( 2 ) अब्बास पिता सावर अली उम 19 साल निवासी संजय नगर कालोनी ईरानी डेरा भोपाल को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

 

 आरोपियों द्वारा अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकल टीवीएस अपाचे भी आरोपियों के कब्जे से जप्त की गई । आरोपियों व्दारा अपराध करित कर लूटी गई दोनो चेन भी आरोपियों के कब्जे से, पुलिस द्वारा बरामद की गई हैं।  आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

उपरोक्त घटना का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी भवरकुआ निरी. संतोष दूधी,  थाना प्रभारी जूनीइन्दौर निरी.भरतसिंह ठाकुर , उनि प्रदीप यादव , आर.विनीत , सउनि राकेश मिश्रा , आर.धीरेन्द्र , आर.उमेश , आर.मेहताब सिंह , प्रआर संजय पाटिल , आर.विश्वास , आर.राहुल रघुवंशी , धीरेन्द्र अकुश दांगी , किशोर , आर.विजय तिवारी , आर.सुजीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा टीम को पुरस्कृत किया गया है ।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 97 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 20 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 97 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 20 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


05 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 88 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को   05 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी एवं 88 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएंे/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 20.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोटु महाराज की चाल मान 703 के सामने बिजली खंबे के नीचे इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अशोक पिता रामप्रसाद टटवारे, दिनेश पिता सुखदेव बुहाडिया, जितेंद्र पिता रामप्रसाद, मुकेश पिता लक्ष्मण वर्मा, सुरेश पिता कन्हैय्यालाल बौरासी, कृष्णा पिता माताफेर यादव, आनंद पिता रामप्रसाद मरमट, राजेश पिता जगदेव राणे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1980 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय नगर पानी की टंकी के पास राऊ इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जीवन गावड, धर्मेंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 180 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगीन नगर पुरानी कलाली के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 50 अंजली नगर इन्दौर निवासी रितेश पिता सुभाष जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 600 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश की कचोरी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, बाल्दा फार्म सिमरोल निवासी बाला उर्फ कमलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 700 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवकी नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 110 देवकी नगर खजराना इन्दौर निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली न 09 मयुर नगर मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गली न 09 मयुर नगर मुसाखेडी निवासी विक्की उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ निवासी गीताबाई कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 320 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चितावद पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 1263 एन चदंन नगर नाले के पास चदंन नगर इन्दौर निवासी मो शाबीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शर्मा टिंबर धार रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, गंगा नगर इन्दौर निवासी कमलेश पिता हीरालाल पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2415 रुपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार वेटनरी कालेज के सामने मंहु रोड और भाटखेडी फाटा फोरलेन इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, मालवीय नगर इन्दौर निवासी सोनू और 16/3 मनोरमागंज थाना पलासिया इन्दौर निवासी समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 95300 रुपयें कीमत की 54 बल्क लीटर एवं 150 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेडमी तिराहा ग्राम पेडमी थाना खुडैल और शर्मा किराना दुकान के सामने ग्राम पेडमी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पेडमी थाना खुडैल निवासी फुलसिंह पिता रामाजी और अनिल पिता केदार बारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1300 रुपयें कीमत की 13 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा  द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चायडीपुरा मेन रोड इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम चायडीपुरा इन्दौर निवासी मंगलसिंह पिता सरदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 कांें 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विशेष हास्पीटल के सामने हनुमान मंदिर के पास रिंग रोड किनारे इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, हरिओम पंवार का मकान हिम्मतनगर इन्दौर निवासी शैलेंद्र पिता अशोक चैहान को पकडा गया। इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया ।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 कांें 18.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कमला नेहरू नगर कालोनी गेट के सामनें इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, 19 मुराई मोहल्ला इन्दौर निवासी शिवम सैनी कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 कांें 23.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानपुर खुर्दी रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, एक अपचारी बालक कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध देशी काट्टा 02 जिंदा राउंड जप्त कियें गयें ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एश्रवर्यकार्यालय फैक्ट्री के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  संजय नगर धर्मपुरी इन्दौर निवासी विष्णु पिता गोपाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2021 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स पंचशील नगर खाली मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 101/3 अखंड नगर एरोड्रम इन्दौर निवासी जय कसेरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


चंदन नगर पुलिस की कार्यवाही


थाना चंदन नगर पर राशन माफियाओं के विरूद्ध दर्ज अपराध में दो आरोपी गिरफ्तार


 थाना चंदन नगर 19 फरवरी, 2021 

इंदौर में कलेक्टर श्री मनीष सिंह व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में राशन माफियाओं के विरूद्ध थाना चंदन नगर पर दो अपराध दर्ज किए गए थे 


उक्त अपराध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 सहित आईपीसी की धारा 420, 409, 120बी के तहत कार्यवाही की गई है। 

      उक्त दोनों अपराधों में लगभग 8 व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है जिनकी तलाश हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री मनीष कपूरिया एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन  व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जोन 1 श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम जोन 2 श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी पी एस परिहार अन्नपूर्णा इंदौर द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर को निर्देशित किया गया था 

         उक्त निर्देशों के पालन में मुखबिर द्वारा सूचना पर विश्वास कर तत्काल चंदन नगर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची व दो आरोपियों 1. राहुल चौधरी पिता बाबूलाल चौधरी निवासी बलाई मोहल्ला सिरपुर इन्दौर 2. अखिलेश पिता ओमकार शिंदे निवासी नट कालोनी इंदौर को गिरफ्तार कर थाने लाया गया । शेष आरोपियों की तलाश जारी है दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है दोनों ही आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है ।


          उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री योगेश सिंह तोमर, उनि हरेन्द्र सिंह यादव, प्रआर राजभान, आर पंकज सांवरिया, आर नरेन्द्र सिंह तोमर, आर अभिषेक सिंह पंवार एवं आर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

Friday, February 19, 2021

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की कार्यवाहियों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु, स्कूलों के प्राचार्यो एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन

 

इंदौर- दिनांक 19 फरवरी 2021- बच्चों में व्यक्तित्व के विकास व उन्हे मूल अधिकार एवं नैतिक कर्तव्यों के पालन साथ-साथ कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का पालन कर, एक अच्छे नागरिक बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार, जिलास्तर पर स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

                इसी परिपेक्ष्य में इस योजना के अंतर्गत वर्तमान सत्र हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों व एसपीसी योजना के चयनित स्कूल के प्राचार्यों व पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 19.02.2021 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में किया गया। उक्त बैठक में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अरविंद तिवारी की विशेष उपस्थिति में एसपीसी इन्दौर की नोडल अधिकारी व अति. पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सहित जिला इन्दौर के चयनित शासकीय स्कूलों के प्राचार्य एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें, जिन्होनें उक्त योजना के तहत वर्तमान सत्र में की जाने वाली विभिन्न कार्यवाही, आवंटित बजट का बेहतर उपयोग व बच्चों के प्रशिक्षण के सफल क्रियान्वयन आदि के संबंध में आवश्यक जानकारियां, विचार व सुझाव साझा किये गये।

                उक्त योजना तहत चयनित शासकीय स्कूलों के बच्चों को आंतरिक व बाह्य प्रशिक्षण को किस प्रकार और बेहतर व नवीन तरीकों से प्रदान किया जाये, इस हेतु चर्चा की गयी तथा बच्चों के सर्वागीण सामाजिक विकास हेतु, विभिन्न शिक्षाप्रद पुस्तकें भी संबंधित चयनित स्कूलों के पदाधिकारियो को दी गयी।

                इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा एसपीसी के पिछले सत्र में अपनी रचनात्मक क्रिया-कलापों व उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से बच्चों के प्रशिक्षण को और रोचक व बेहतर बनाने में विशेष भूमिका निभाने वाले स्कूल के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 19 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल  74 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 16 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 11 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को   02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी

जुएंे/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना  आजादनगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोनू चाय नास्ता की दुकान के पास मुसाखेडी इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 यादव नगर निवासी शकील इन्दौर निवासी जितेंद्र सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को मुखबिर 16.0 बजें से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चैराहा के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 2 मालवीय नगर के पास खजराना इन्दौर निवासी अकरम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को 22. 55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूतेश्वर पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, न्यू दुर्गा कालोनी के पास इन्दौर निवासी कनिष्क जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1700 रुप्यें कीमत की 20क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैंल द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पदम, मांगूबाई, हरिराम ,कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1900 रुपयें कीमत की 19 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंगलवारिया हाट मैदान और बरोदापंथ पुलिया इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, रामप्रसाद और भारत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1400 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाव के पास और स्कीम नं 71 इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  मोहम्मद वसीम , मोहम्मद तोकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1500 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को 18.35  बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पुवाडला जुनार्दा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, पुवाडला निवासी रमेंश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1350 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को 15.2 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  छापरिया मानपुर इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  छापरिया निवासी श्रीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा  द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फेमस विला कालोनी के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, घाटा विल्लोद निवासी अजय वर्मा पिता मोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 कांें 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा चैराहा इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, तीन पुलिया परदेशीपुर निवासी मोहन इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 कांें 12.35  बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, पटेल नगर निवासी रवि उर्फ हाई फाई आदिनाथ कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, मुसाखेडी निवासी युवराज कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 कांें 23.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खेडापति हनुमान मंदिर के पास सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सावरिया निवासी सूरज पवार कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 कांें 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग के पास सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम मेहगांव निवासी लोकेन्द्र कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुभाष स्कुल के पासं से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  र्दुगा नगर कालोनी निवासी गजराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



कुख्यात भू – माफिया व गुण्डा सतपाल तोमर एन.एस.ए के तहत गिरफ्तार


 श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया व श्रीमान पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री महेश चंद जैन द्वारा  भू माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आरोपियो को गिर. करने हेतु  निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन-2 श्री प्रशांत चौबे व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री बी.पी.एस.परिहार के नेतृत्व में थाना द्वारकापुरी इन्दौर द्वारा थाना द्वारकापुरी का कुख्यात भू माफिया एवं गुण्डा सतपाल पिता कप्तान तोमर निवासी- 14 द्वारकापुरी इन्दौर का राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम का प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाअधिकारी महोदय की और भेजा गया था जो एन.एस.ए का वारंट प्राप्त कर दिनांक 18.02.2021 को आरोपी सतपाल पिता कप्तान तोमर को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल इन्दौर में भेजा गया। 

आरोपी सतपाल तोमर के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, 

मारपीट, अडीबाजी,वसुली बाजी, अवैध हथियार,जमीनो पर कब्जा करना, सहित कुल 33 अपराध पंजीबद्ध हैं।


 आरोपी सतपाल तोमर की गिरफ्तारी उनि मनीष माहौर, उनि सुरेन्द्रनाथ पांडे, आरक्षक 3393 तनमय, आर.3234 स्वदीपसिंह, आर.3346 शशांक दुबे की महत्वपुर्ण भूमिका रही हैं।

Thursday, February 18, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 18 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 92 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 19 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को   04 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएंे/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्याम नगर गार्डन के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 51/1 संजय गांधी नगर इन्दौर निवासी जितेंद्र सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स की आड में बाणगंगा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 170-249 कुम्हारखाडी इन्दौर निवासी मन्नुलाल पिता साहेबदीन कश्यप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रूपयें सट्टा उपकरण जप्त किये गये।



पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वर्मा युनियन अस्पताल के सामने फुटपाथ इन्दौर से ताश पत्तें की द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिलें, हरिनारायण पिता कुवंर जी, रामनारायण पिता भागीरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 450 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास तलाई नाका इन्दौर से ताश पत्तें की द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिलें, किशोर पिता गोर्वधन मोहरे, राजेंद्र पिता बालाराम कुर्मी, घनश्याम पिता बालाराम रघुवंशी, यशवंत पिता महोदेव कुर्मी, संजय पिता चतरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2170 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कर्बला मैदान खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 19.12 खोली रामकृष्ण बाग कालोनी खजराना इन्दौर निवासी अनुरूद्ध और विनय सारवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 400 रुपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धर्मशाला के पास भील कालोनी मुसाखेडी इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 356 शीतला माता मंदिर के पास भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी नरेंद्र मसार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू वन ग्राम आरोपी के खेत के मेड इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, नेहरूवन ग्राम इन्दौर निवासी केशर सिंह कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रुपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 17.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विश्रकर्मा नगर मंदिर के पास एबी रोड राऊ इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, झुलेलाल नगर एबी रोड राऊ इन्दौर निवासी अक्षय पिता रमेश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1400 रुपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 166 इंदिरा नगर और टाटा स्टील इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 119 इंद्रा नगर इन्दौर निवासी गोपाल और 334 व्यंकटेश नगर इन्दौर निवासी पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3400 रुपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 08.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम न्यु गुराडिया आरोपी के घर के पास गली इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम न्यु गुराडिया इन्दौर निवासी भीमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 6000 रुपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 18.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एबी रोड चैराहा ग्राम अर्जुन बरोदा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, अर्जुन बरोदा निवासी शांतिलाल पिता लक्ष्मीनारायण पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरोदा पंथ तिराहा पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम बरोदा पंथ इन्दौर निवासी रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छडौदा रोड आम रास्ता और चंबल नदी पुल ग्राम बछौडा इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम मुकाता थाना सांवेर जिला इन्दौर निवासी श्रवण और ग्राम कानवन थाना कानवन जिला धार निवासी सुनील कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4800 रुपयें कीमत की 55 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 कांें 12.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ रोड इन्दौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, राजा टुटीनाईकर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 कांें 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालबाग के पास केशरबाग रोड इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, दिलीप नगर एयरपोर्ट रोड इन्दौर निवासी राजेश कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छूरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2021 कांें 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बोहरा मस्जिद के पास गांधी नगर इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, आनंद तिवारी का मकान पंचायत क्षेत्र गांधी नगर इन्दौर निवासी नरेंद्र कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


· 80 लाख की धोखाधडी करने वाला 02 हजार रुपए का फरार ईनामी आरोपी थाना कनाडिया पुलिस की गिरफ्त में।

 


·         फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाकर धोखाधड़ी करने के एक प्रकरण में आरोपी कई महीनों से था फरार।

 इंदौर-दिनांक 17 फरवरी 2021-   थाना कनाडिया पुलिस ने धोखाधड़ी के एक प्रकरण में विगत 03 माह से फरार चल रहे 02 हजार रुपए के इनामी आरोपी अक्षय डेनियल पिता संजय डेनियल उम्र 30 वर्ष निवासी हाथीपुरा,सांवेर हाल उज्जैन को गिरफ्तार करने में  सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी ने अपने 03 अन्य सह आरोपियों के साथ मिलकर परपेक्चुअल रिसर्च नामक अवैध एडवाइजरी कंपनी के जरिए प्रशांत शेट्टी निवासी हैदराबाद तेलंगाना को शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्टमेंट कर ज्यादा मुनाफा देने का लालच देकर लगभग 80 लाख रुपए विभिन्न खातों में डलवा कर  धोखाधड़ी कारित की थी। उक्त प्रकरण में 03 आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। आरोपी अक्षय डेनियल घटना के बाद से ही फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु कनाडिया पुलिस लगातार प्रयासरत थी। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर  पुलिस अधीक्षक महोदय इंदौर (पूर्व) के द्वारा 02 हजार रु का इनाम भी घोषित किया गया था, जिसे कल दिनांक 16-02-2020 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना कनाडिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

        उक्त कार्यवाही मे थाना कनाडिया के उप निरी. बलबीर रघुवंशी,आर कृष्णकांत,आर  दीवान सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

जूनी इन्दौर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश बाबा उर्फ अली शाह , राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (N.S.A) के तहत निरूद्ध

 

·       

·         बदमाश के विरुद्ध (09) से अधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं के तहत पंजीबद्ध

·         अनावेदक को केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया गया।

 

इंदौर-दिनांक 17 फरवरी 2021-  पुलिस उप  महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद जैन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम झोन-1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक जूनीइन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना जूनीइन्दौर द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश बाबा उर्फ अली शाह पिता चांदखा उम्र 24 साल नि.9/2 पागनिसपागा मिल्लत नगर इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपी बाबा उर्फ अली शाह पुलिस थाना जूनीइन्दौर का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध छेडछाड,झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, जान से मारने की धमकी देने आदि, जैसे 09 से अधिक अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है, फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रा.सु.का की कार्यवाही हेतु प्रकरण तैयार कर  जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल इंदौर में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी बाबा उर्फ अलीशाह को आज  गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर मे निरुद्ध कराया गया।

Wednesday, February 17, 2021

मध्यप्रदेश में व्यापक स्तर पर चल रहे माफियाओं के विरुद्ध अभियान में क्राइम ब्रांच इंदौर ने मिलावटी खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले माफिया पर की कार्यवाही।

 

·          

·          खाद्य सामग्री सहित रोजमर्रा की जरूरतों के विभिन्न नकली उत्पादों को असली बताकर बाजारों में बेच रहा था माफिया।

·          अमानक स्तर के नकली उत्पादों को ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेचता था आरोपी।

·          अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जन सामान्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालने वाली खाद्य वस्तुओं को बेच रहा था आरोपी, शासन को भी पहुंचा रहा था राजस्व की हानि।

·          नकली माल आरोपी ने आरंभिक पूछताछ में, गुजरात से लाना बताया।

·          नेस्ले कंपनी की कॉफी, एवरेस्ट कंपनी के मसाले, मैगी मैजिक एवं अन्य कंपनियों के नकली उत्पादों पर मिथ्या हॉल मार्क, स्टीकर, बारकोड, मोनो पैकिंग लगाकर खपाता था आरोपी।

 

इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2021-    ज्ञातव्य है कि प्रदेश भर में  माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमें खनन माफिया, भू माफिया, शराब माफिया एवं नकली मिलावटी खाद्य पदार्थों को बाजारों में बेचने वाले माफियाओं पर प्रदेश भर में कड़ी कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में इंदौर पुलिस द्वारा  मिलावटी खाद्य पदार्थों को बाजार में बेचने वाले माफियाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित कर खाद्य विभाग की टीम एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई जिसमें विगत दिनों में भी लगातार इन्दौर पुलिस द्वारा कार्यवाहियां की गईं। पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री मनीष कपूरिया द्वारा इस प्रकार प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर में मिलावटी व अमानक खाद्य पदार्थों का विर्निमाण व बिक्री करने वाले माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच इंदौर श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा कार्यवाही करने हेतु क्राइम ब्रांच की एक स्पेशल टीम का गठन किया जा कर उसको अमानक नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थोंं के माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे।

 

 

उपरोक्त के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा अमानक, नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थोंं का निर्माण अथवा क्रय विक्रय करने वाले माफियाओं के संबंध में आसूचना संकलन का कार्य किया जा रहा था जिसे सूचना मिली थी कि इंदौर के कोयला बाखल पंडरीनाथ क्षेत्र में एम एल ट्रेडर्स के मालिक नौशाद खान द्वारा नकली मिलीवटी व अमानक कॉफी, मसाले, मैगी व अन्य घरेलू उत्पादों का विक्रय बाजारों में यह कहकर किया जा रहा है कि उसका अनुबंध Nestle, Maggies, Everest, Godrej, जैसी नामी कंपनियों से है जिन कंपनियों का माल बेचने के लिये वह अधिकृत है जबकि वास्तव में वह सारा सामान नकली बेचता था जिसका ना किसी कंपनी से कोई अनुबंध था, ना ही वह जो माल बेचता था वह मानक स्तर का होकर Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) द्वारा प्राधिकृत था। अतः नकली मिलावटी खाद्य वस्तुओें को बेचे जाने की सूचना पर क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने कोयला बाखल में नौशाद उर्फ अब्दुल इकबाल खान पिता अब्दुल जब्बार खान उम्र 45 वर्ष निवासी यशवंत रोड के पीछे 56 कोयला बाखल पंडरीनाथ जिला इंदौरके घर पर छापामार कार्यवाही की जहां पर ब्रांडेड कंपनियों, नेस्ले कॉफी इंडिया लिमिटेड, मैजिक मैगी एवं एवरेस्ट मसाले, हिंदुस्तान युनिलीवर कंपनी, एमसी जॉनसन, गोदरेज, डिटॉल के साथ साथ अन्य घरेलू उत्पाद रखे होना पाए गए जिनकी बारकोड, पैकिंग, प्रिंटिंग, गुणवत्ता एवं अन्य हालमार्क संबंधी पहचान चिन्ह और स्टीकर पूर्णतः अमानक एवं मिथ्या थे, जोकि देखने में हूबहू असली और ब्रांडेड कम्पनियों के समान थे।

 

           आरोपी नौशाद द्वारा कई ब्राण्डेड कंपनियों के नामों का दुरुपयोग कर नकली मिलावटी खाद्य एवं अन्य घरेलू उत्पाद बनाकर बाजारों में बेचा जा रहा था जिससे शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही थी साथ ही आरोपी अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जन सामान्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालने वाली खाद्य वस्तुओं को बाजारों में खपा रहा था।

 

        उपरोक्त वस्तुओं के भंडारण एवं क्रय-विक्रय के संबंध में आरोपी नोशाद खान ने अवैध कारोबार संचालित होना बताया तथा अधिकांशतः खाद्य एवं घरेलू उपभोग की वस्तुओं को बिना लिखापढ़ी और बिना बिल के सूरत (गुजरात) से लाना बताया तथा नकली माल को अवैध रूप से विक्रय हेतु अपने आधिपत्य में भंडारण करना बताया। आरोपी द्वारा अपराध धारा 420, 272, 273 भारतीय दंड विधान एवं कॉपीराइट अधिनियम संशोधित 1957 की धारा 51, 63 और ट्रेडमार्क अधिनियम 1999 की धारा 103 और 104 के तहत घटित किया जाना पाया गया जिसके परिपेक्ष्य में संपूर्ण माल मश्रूका कीमती करीबन 10 लाख का जप्त कर, गोदाम को सील किया गया तथा थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध 04/21 कायम कर विवेचना में लिया गया है साथ ही आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

        आरंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी ग्रीव्स प्रोटेक्शन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से स्वयं को अधिकृत बिक्रेता बताकर नेस्कैफे क्लासिक कॉफी नाम के मिलावटी उत्पाद को बेच रहा था जिसमें अमानक पदार्थों का सम्मिश्रण था जिससे जनसामान्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पढ़ता था उक्त व्यक्ति द्वारा नेस्कैफे कॉफी कंपनी की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाई जा रही थी एवं सरकारी राजस्व का भारी नुकसान किया जा रहा था इस प्रकार अवैध रूप से षडयंत्र पूर्वक आर्थिक लाभ अर्जित कर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा गैरकानूनी ढंग से धोखाधड़ी कारित की जा रही थी साथ ही कॉपीराइट तथा ट्रेडमार्क एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा था। इसी प्रकार हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड के उत्पाद जैसे वाशिंग पाउडर, शैंपू एवं अन्य डिटर्जेंट, गुड नाइट और गोदरेज कंपनी के उत्पाद जैसे रिफिल, ऑल आउट एवं गुड नाइट मशीनें और रैकेट वेंचर कंपनी के उत्पाद जैसे मार्टिन क्वायल, डिटॉल साबुन तथा अन्य घरेलू उत्पाद भी उपरोक्त व्यक्ति द्वारा नकली अमानक स्तर पर तैयार किए जा कर बाजारों में असली व ब्रांडेड माल बताकर महंगी कीमतों पर बेचे जा रहे थे।

 

जप्त सामग्री का विवरण

 

आरोपी से नेस्कैफे क्लासिक प्योर कॉफी के 500 ग्राम के 58 पैकेट, मैगी मसाला मैजिक के 640 पैकेट, एवरेस्ट मीट मसाला के 840 पैकेट, एवरेस्ट चिकन मसाला के 160 पैकेट, गोल्ड फ्लैक प्रीमियम सिगरेट के कार्टून तथा अन्य घरेलू आवश्यक उत्पाद सभी कुल कीमती करीबन 10 लाख के बरामद किये गये हैं।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 196 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 के सुबह से आज दिनांक 17 फरवरी 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 196 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

 15 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 102 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को   01 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 102 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्वाला कालोनी टपालघाटी खण्डवा रोड इन्दौर से ताश पत्तें की द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिलें, हरिप्रसाद सुभाष ,रामदास जगदीश, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 510 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  सरकारी स्कुल के पास इन्दौर से ताश पत्तें की द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुएं मिलें, सूरज जाधव, स्वप्निल विश्वकर्मा, शिवम जादौन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से ताश पत्तें जप्त किये गये।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को  19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला सब्जी मण्डी के पास इन्दौर से सटृटे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, राजनगर निवासी  हिम्मतलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 0.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्री जी वाटीका गार्डन के पास इन्दौर से सटृटे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 188  ई प्रजापत नगर निवासी सन्नी प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2500 रुप्यें व सट्टा उपकरणं जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 14 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिरं से मिलीं सूचना के आधार पर देवीइन्द्रा नगर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें , 97/4 गुजराती मोहल्ला निवासी विक्की तेजवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से  1600 रुप्यें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 20.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवाससमाज धर्मशाला नेहरु नगर इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 355 लाला का बगीचा निवासी संदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1000 रुपसें कीमत की 10 लीटर व एमपी 41क्यूजी4461 डीलक्स अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊं द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 17.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चैक रंगवासा राऊ के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, राजेनद्र नगर निवासी कल्पना कों पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रुप्यें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार प 40 लाबरिया भेरु के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 40 लाबरिया भेरु निवासी विक्की पिता चीकू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  2875 रुपयें कीमत की 25 पाव व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 14.5 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  गा्रम पितावली के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम पितावली निवासी घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  500 रुपयें कीमत की 5 लीटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 19.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उर्दू स्कूल के पास गोया रोड खजराना के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, न्यू खिजरावाद कालोनी के पास निवासी जुबेर शंेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  200 रुपयें कीमत की 2  लीटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजादनगर  द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी मुसाखेडी के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, विनोद और मोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  200 रुपयें कीमत की 2  लीटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गांधीनगर  द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधीनगर निवासी और गोम्मटगिरी चैराहा के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, दीपेश, भूपेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  रुपयें कीमत की 2  लीटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महु द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 20.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गेटवेल अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, लुनियापुरा निवासी नरेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  रुपयें कीमत की 2  लीटर व अवैध शराब जप्त की गई

पुलिस थाना ंसांवेर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम हिण्डोलिया के पास इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, कान्हासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  1600 रुपयें कीमत की 20 क्वाटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 19.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी कुल के पास कदवालीख्ुार्द इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम कदवालीख्ुार्द निवासी गोकुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  1540 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 2020 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फली फाटा गा्रम फली फाटा खुडैल इंदौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, ग्राम अखेपुर निवासी शेलेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  1540 रुपयें कीमत की 22 क्वाटर व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 कांें  23.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  खाली मैदान के पास दरगाह खजराना सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, भैरु मठ निवासी इमरान कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 कांें 22.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 4 हनुमान जी मंदिर के पास के पास इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, परदेशीपुरा निवासी रामेश्वर कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया ।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 कांें 12.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मौर्य चैराहा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, क्रिश्चन कालोनी निवासी नितीन कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया ।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 कांें 13.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर क्षिप्रा इंदौर सें अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, सनादिया निवासी नाथ मोहल्ला निवासी मनोज कोे पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त किया गया ।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमअईजी द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, शाहेल पिता नासिर और आजाद शेख तथा संदीप, चिन्टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2021 को 0.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साई बाबा मंदिर के पास इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 178 चेतन नगर निवासी अशोक कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने चीलम एवं अन्य सामान जप्त किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।