Wednesday, November 25, 2020

धोखाधडी पूर्वक लाखों रूपये के जेवरात हडपने वाले शातिर बदमाश ,पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्त में।

 

आरोपियों के कब्जे से धोखाधडी पूर्वक हडपे गये सोने के 150 ग्राम के 2 टुकडे  व घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा व  मोबाईल फोन एवं चांदी की 24 चेन कीमती करीब 9.5 लाख की बरामद।

 

इन्दौर - दिनांक 25 नवंबर2020 - शहर में ठगी की वारदातो पर अंकुश लगाने एवं ठगो की धरपकड़ कर ठगी गई सम्पत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर ( शहर ) श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्रवाई हेतु  इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।  उक्त निर्देशो के पालन में  पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन व अति . पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) झोन -1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री  दीषेश अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी जूनी इन्दौर के नेतृत्व में अलग - अलग पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया था ।

 

                थाना जूनी इन्दौर पर दिनांक 20.11.2020 को फरियादी श्रीनिवासन के. नायडू  निवासी 5/390 टीचर्स कालोनी विवेकानंद स्ट्रीट कनवाई कोयम्बटूर108 तमिलनाडू कोयम्बटूर  ने  रिपोर्ट लिखवाई की आरोपी 1 राकेश सोनी उर्फ निखिल पिता महेष सोनी उम्र 30 साल निवासी फलैट नंबर 104 बिन्दु एवन्यु 793 सुदामा नगर इन्दौर

2. लखन उर्फ पवन  पिता पवन सोनी उम्र 31 साल  निवासी 22 बीजासन कोलोनी एयरपोर्ट रोड इन्दौर ने सोने के जेवरात बनवाये एवं इन्दौर बुलाकर जेवरात लेकर धोखाधडी पूर्वक एल जी  14 मिषिका टावर 28 स्नेह नगर इन्दौर से चकमा देकर फरार हो गये।

                उक्त रिपोर्ट पर से थाना जूनी इन्दौर पर अपराध क्रमांक 527/2020 धारा  420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना मुखबिर सूचना पर से आरोपीयानों  को रतलाम से पुछताछ हेतु लाया जाकर पूछताछ पर  आरोपयानों ने अपना जूर्म स्वीकार किया एवं हडपे गये सोने को गलाने हेतु पूजा रिफाइनरी सराफा इन्दौर मे शिवा सावन्त पिता भोज सिंह सावंत निवासी 408 अम्बिकापूरी इंदौर को देना बताया, जो उक्त आरोपी को उसकी सराफ़ा स्थित  दुकान से गिरफतार किया हैं,जिससे सोने के 2 टुकडे 150 ग्राम जप्त किये । आरोपीयों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा   एवं चांदी की 24 चेन जप्त कि गई।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर , उनि अंकिता मंडलोई, उनि अनुराग यादय , आर. 1105 शैलेन्द्र , आर. 2429 विनीत एवं थाना भंवरकुआ के आर. प्रदीप सिंगारे, आर अभिनव शर्मा का सराहनीय योगदान रहा ।


थाना कनाडिया पुलिस द्वारा अंधेकत्ल का चंद घण्टो में पर्दाफाश कर, आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

भुरी टेकरी IDA मल्टी की छत पर मिली थी अज्ञात महिला की लाश

 

इंदौर -दिनांक 25 नवंबर 2020-   दिनांक 24.11.2020 को प्रातः थाना कनाडिया पर सूचना प्राप्त हुई कि IDA मल्टी बी ब्लाक की छत पर अज्ञात महिला उम्र करीब 40 वर्ष की खून से सनी हुई लाश पडी हैं, जिस पर थाना कनाडिया पर मर्ग क्रमांक 45/20 धारा 174 जा.फौ. का पंजीबद्ध किया जाकर जांच में लिया गया। जांच के दौरान पाया गया कि अज्ञात मृतिका के सिर, माथे व प्रायवेट पार्ट पर चोंट होकर खून निकला हुआ था तथा घटना स्थल पर चारो तरफ खून पड़ा हुआ था एवं शव घसिटने के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे जिसका शव पंचायतनामा लिया जाकर पोस्ट मार्टम कराया गया जिसमें मृतिका की मृत्यु मल्टीपल इन्ज्युरी पहुंचाने से होना पाया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका को मल्टीपल इन्ज्युरी पहुंचाने से मृतिका की मृत्यु हुई हैं जिस पर थाना कनाडिया पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

 

                उक्त घटना पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर महोदय श्री योगेश देशमुख  एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अज्ञात आरोपी की पतारसी कर घटना का खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक  ( पूर्व ) श्री विजय खत्री एवं अति . पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री राजेश रघुवंशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक , खजराना श्री अनिल सिंह राठोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया द्वारा एवं उनकी टीम ने तत्परता एवं सूझ - बूझ से कार्यवाही करते हुए मल्टी में रहने वाले तथा आसपास के लोगो से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतारसी की गई।

                पुलिस टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल पर पर पाया गया कि दिनांक 23.11.2020 को रात्रि करीब 10.00 बजे अज्ञात मृतिका को मल्टी में रहने वाले नरेन्द्र पिता राजू मेढे उम्र 28 वर्ष निवासी बी ब्लाक 303 , IDA मल्टी भुरी टेकरी इन्दौर के साथ देखा गया था, तो नरेन्द्र की तलाश उसके निवास स्थान पर करने पर घर से फरार होना पाया गया, जो नरेन्द्र संदेही के दायरे में होने से आरोपी नरेन्द्र की तलाश सम्भावित स्थानो पर की जाकर आरोपी नरेन्द्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया गया तथा रात्रि में आपसी विवाद होने तथा विवाद बढने से आरोपी नरेन्द्र द्वारा उक्त घटना कारित करना बताया है । आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही।

 

                उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा , उ.नि. रितेश यादव , उ.नि. अविनाश नागर , सउनि नितिन कुमार भालेराव , आर . नीरज गुर्जर , आर . प्रदीप पटेल , आर . मुजफ्फर , आर . भवानी शंकर , आर . मोनू रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 17 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  25 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  24 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन अपराधी व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती एवं 02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  24 नवंबर 2020 को 01 गैर जमानती एवं 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 नवंबर 2020 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-4 रोड़ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 9 दौलतबाग कालोनी खजराना इंदौर निवासी मोहम्मद जुबेर हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 415 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक  24 नवंबर 2020 को 15.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 13 लक्ष्मपुरी कालोनी थाना एरोड्रम इंदौर निवासी पंकज तथा 66 आदर्श गणपति नगर थाना बाणगंगा इंदौर निवासी विशाल राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 16920 रूपयें कीमत की 18 बाॅटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 नवंबर 2020 को 18.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेगन्दा रोड़ देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बेगन्दा इंदौर निवासी लीलाधर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Tuesday, November 24, 2020

आनलाइन ठगी होने पर, तुरंत कार्यवाही कर क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कराये आवेदको के रुपए वापस।

 

साइबर हेल्प लाइन पर  प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्यवाही कर वापस दिलवाएदो आवेदको से ठगी किए गए कुल 19,000 रुपए।

 

इंदौर -दिनांक -24 नवंबर 2020-  इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाइन ठगी सायबर फ्राड के रोकथान हेतु सायबर हेल्पलाइन चलायी जा रही है जिसमे प्रतिदिन फोन के माध्यम से आवेदको द्वारा अपनी  फ्राड संबंधी शिकायत दर्ज कराई जाती है। आवेदक आशीष सिंह द्वारा हेल्पलाइन पर फोन कर शिकायत की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गूगल पे एप पर उसके मोबाइल नंबर से फर्जी मर्चेन्ट आई डी बनाकर 14,000 रु की ठगी कर ली गयी है। हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होने के उपरांत क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल उचित कार्यवाही करते हुये संबन्धित वालेट मे गए 14,000 रु का आहरण रुकवाकर पुन: आवेदक के खाते मे वापस करवा दिये। आवेदक आशीष इंदौर निवासी होकर घटना के समय सफर कर इलाहबाद जा रहा था,जो सफर के दौरान उसके साथ ठगी की घटना हुई । आवेदक द्वारा तुरंत इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर फोन कर ठगी की घटना के बार मे सूचित किया जिससे समय रहते आवेदक की रकम को वापस कराया।

 

           इसी प्रकार आवेदिका आभा द्वारा सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर शिकायत  की कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा कस्टमर केयर अधिकारी बनाकर उसके upi आई डी से 4999 रु ठगी कर ली थी जो हेल्पलाइन पर शिकायत प्राप्त होने के उपरांत क्राइम ब्रांच टीम ने तत्काल उचित कार्यवाही करते हुये संबन्धित वालेट मे गए 4999 रु का आहरण रुकवाकर पुन: आवेदक के खाते मे वापस करवा दिये।

 

            सभी को सूचित किया जाता है की किसी भी अंजान व्यक्ति को अपने खाता,क्रेडिट कार्ड,वालेट एवं upi पिन की जानकारी ना दे अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। इस तरह की घटना होने पर, इसकी शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित सायबर हेल्प लाइन न 7049124445 पर तुरंत करे।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 24 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  24 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 52 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


17 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन अपराधी व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


08 गैर जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को 08 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, कृष्णा पिता लुणकरन कुशवाह, अंतरसिंह पिता इंदरसिंह, प्रकाश पिता बाबूलाल, अरूण पिता दयाराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को 13.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बार पत्थर सेट पाल स्कुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 6/7 पासी मोहल्ला छावनी इन्दौर निवासी अभिषेक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 14.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चमार मोहल्ला खजराना निवासी दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर ब्रिज के नीचे खंडवा रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राहुल सोनी, दिलीप वास्कले, राजु सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रुपये कीमत की 60 लीटर अवैध  जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक  23 नवंबर 2020 को 16.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम गिरोडा मोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम गिरोडा निवासी लाखन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 21.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली बस स्टेंड के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नवलखा चैराहा इन्दौर निवासी राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को 3.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नैचुरल पैराडाइज गार्डन इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 31/1 पी वाय रोड इन्दौर निवासी गौरव उर्फ मोंटु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शक्ति मंदिर चैराहा गौतमपुरा इन्दौर और हिंगोट मैदान गौतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाग मोहल्ला गौतमपुरा इन्दौर निवासी शेरू पठान और शक्ति मंदिर नाका के पीछे वार्ड क्र गौतमपुरा इन्दौर निवासी बाबू उर्फ बीजू खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक- पृथक अवैध तलवार जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, November 23, 2020

पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु ‘‘हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन’’ ने किये मास्क प्रदान

 

इन्दौर दिनांक 23 नवबंर 2020- वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना कर, अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी बखूबी किया जा रहा है।

 

            पुलिस की इस कठिन ड्यूटी को ध्यान में रखते हुए, अपनी संवेदनशीलता एवं समाज के प्रति अपने समर्पण को दर्शाते हुए, समाज के विभिन्न अंग एवं एनजीओ भी अपने-अपने स्तर पर इस संकट के समय में आगे आकर अपना योगदान दे रहे हैं। कोरोना से लड़ाई में पुलिस का सबसे अहम योगदान है, सभी पुलिसकर्मी अनवरत् रूप से इस वायरस से लड़ रहे है, इसी को ध्यान में रखते हुए, हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन द्वारा इंदौर डीआईजी ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में इस महामारी से सुरक्षा हेतु इंदौर पुलिस को 4000 एन-95 फेस मास्क भेंट किये गये।

            इस अवसर पर हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं। अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना तथा इस लड़ाई में इनका साथ देना हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों के लिये उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।

           अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि उक्त वैश्विक महामारी का अभी तक कोई स्थायी ईलाज नहीं आया है अतः इसके लिये सावधानी रखना ही इसका एकमात्र ईलाज है। उन्होनें सभी को मास्क व सैनिटाईजर का महत्व बताते हुए इनका उपयोग करने की समझाईश भी दी गयी। साथ ही उन्होने हार्टफुलनेस एवं रिप्पल ऑफ चेंज फाउण्डेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी।

            इस मुश्किल घड़ी में पुलिस के साथ कई समाजजन भी जनता व पुलिस को अपना सहयोग दे रहे है। इंदौर पुलिस इस प्रकार सराहनीय सहयोग/सेवा देने वाले सभी समाजजन का तहेदिल से धन्यवाद करती है।







महिला एवं उसके मासूम बालक के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।

बिचौली मर्दाना तालाब से मिली थी अज्ञात महिला व बच्चे की लाश

 

इंदौर- दिनांक 23 नवंबर 2020-  पुलिस थाना कनाडिया क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 17/11/20 को  ग्राम बिचोली मर्दाना तालाब में एक बालक उम्र 2-3 वर्ष की लाश तथा दिनाक 18/11/20 को एक अज्ञात महिला की लाश तालाब में तैरती हुई मिली थी। जिस पर थाना कनाडिया पर मर्ग क्र. 43/2044/20 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर जाच में लिया गया। जाच के दौरान पाया कि मृतिका के गले में टाईट रस्सी बधी हुई है। जिस पर दोनों शवो का पंचनामा कर पीएम कराया गया जिसमें मृतिका जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष हैं, की मौत गले में बंधी रस्सी से होना पाया गया। जिस पर से थाना कनाडिया पर अप.क्र . 524/20 धारा 302,201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुध पजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

 

           उक्त घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन महोदय श्री योगेश देशमुख एव पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर महोदय श्री हरिनारायणचारी मिश्र दवारा उक्त प्रकरण का अविलम्ब खुलासा कर कार्यवाही हेतु पुलिस को निर्देशित किया गया। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक  पूर्व श्री विजय खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री राजेश रधुवशी एवं नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री अनिल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया एवं उनकी टीम दवारा लगातार विवेचना करते हुए प्रयास करने पर उक्त दोनो मृतको से सम्बंधित लोगो की खोजबीन की गई। 

 

            विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि उक्त महिला मानसिक विक्षिप्त थी तथा मृतक बालक उसका पुत्र था, तथा इन दोनों के साथ में तीन अन्य लोग और थे जिसमें एक पुरुष करीब 35 साल का जिसका कद लम्बा, सिर पर बाल कम जो लखानी टच के खाकी रंग के जूते पहने हुए है तथा एक महिला जिसकी उम्र करीब 35 साल जिसका कद ठिगना तथा एक बालक जिसकी उम करीब 8-10 साल के साथ में देखे गए थे।  जिस पर घटना स्थल के आसपास के सी.सी टी व्ही फुटेज तलाश किये जिसमें उक्त महिला व उसका तीन साल का बालक व एक अन्य पुरुष, महिला व बच्चे के साथ में ( पूर्व में बताए हुलिय के साथ) दिखाई दिये। उक्त फुटैज के आधार पर उक्त संदिग्धों के पमप्लेटस तैयार किये जाकर इंदौर शहर व आसपास के क्षेत्रों में बाटे गये । उक्त पमप्लेट के आधार पर एक व्यक्ति द्वारा उक्त हुलिये के दो लोग व एक बच्चे के तेजाजी नगर चौराहे पर होने की  पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर तेजाजी नगर के बीट इयूटी में लगे आर . 1871 अकित व आर . 1987 जगमोहन को उक्त व्यक्तियों को थाने लाकर बैठाया गया जिन्हें पुलिस थाना कनाडिया द्वारा अपने अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई तो आरोपी युवक द्वारा अपना नाम भैयालाल पिता सुन्दरलाल जाति लोधा उम 35 साल निवासी निवासी ग्राम महुगड़ा जिला गुना का होना बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी तथा बेटा राहुल के साथ घूम फिर कर भीख मांगकर जीवन यापन करता था, तो उसे गायत्री नाम कि अर्ध विक्षिप्त महिला तथा उसका ढाई वर्ष का बच्चा, जो उसे गुना में मिले थे जिन्हें साथ में लेकर साथ में भीख मांगने के लिये रख लिया था। और लगभग एक माह से वो उसके साथ में थे।

           घटना दिनाक को रात्री में करीबन 10-11 बजे उक्त मृत्तिका गायत्री तथा आरोपी भैयालाल के बीच झगड़ा हो गया और भैयालाल दवारा उक्त महिला गायत्री का गला उसी के पेटीकोट के नाड़े से बाधकर हत्या कर दी तथा महिला  को धर्मशाला के पास ही तालाब मे फैक दिया तथा लौटकर आकर उक्त महिला के ढाई वर्षीय वर्षीय बालक को भी गला पकड़कर तालाब में फेंक दिया तथा वहां से रात्रि मे ही भाग गये । पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे घटना के संबंध में और उस जांच की जा रही है।

 

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाडिया आर.डी. कानवा उनि रितेश यादव , आर नीरज गुर्जर , आर . मुजफ्फर , तथा याना तेजाजी नगर के आर . 1871 अकित भार , 1987 जगमोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

रात्री कर्फ्यू का उल्लंघन कर गार्डन मे नशा पार्टी करने वालों के विरूध्द क्राईम ब्रांच एवं थाना व्दारकापुरी की संयुक्त कार्यवाही


 ★ घटना स्थल से स्कोर्पियों,बलेनो,स्विफ्ट एवं पल्सर वाहन बरामद।

★ लेपटाप तथा मोबाईल सहित मदिरापान सम्बन्धित सामग्री भी बरामद ।

★ थाना व्दारकापुरी क्षेत्र के पैराडाईज गार्डन कैंपस मे दी दबिश, मौके से गिरफ्तार कुल 16 आरोपी जिसमे 10 लडके एवं 6 लडकियों के विरुद्ध की गई 188, 269 भादवि के तहत कार्यवाही ।

★ कर्फ़्यू का उल्लंघन कर आयोजित हो रही थी नाईट पार्टी।

★ डांस पार्टी के दौरान ही हर्ष फायर होने की सूचना मिली थी, अवैध हथियार से किये गए थे फायर।

★ तलाशी मे एक लिस्टेड गुंडे से मिली अवैध देशी पिस्टल मय जिंदा राउंड।


इंदौर- दिनांक 23 नवंबर 2020-  पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इन्दौर जिले मे कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं रात्रि मे कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक घूमने वालों के विरूध्द आवश्यक कार्यवाही हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में कर्फ़्यू का उल्लंघन कर  घूमने वाले गुंडो तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों का गठन कर उसको त्वरित कानूनी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।  

    

         वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा इन्दौर शहर मे रात्रि ईलाका भ्रमण के दौरान जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना व्दारकापुरी क्षैत्र के पैराडाईज गार्डन मे अवैध रूप से कर्फ्यू का उल्लंघन कर एक पार्टी आयोजित की जा रही है जिसमे कई गुंडे शामिल है एवं डांस बार की लडकियां बुलाकर तेज आवाज मे संगीत सुनकर ग्राउंड मे डांस कर रहे है, जिसमे से एक व्यक्ति ने हवाई फायर भी किया है । उक्त सूचना पर विश्वास कर मौके से ही वरिष्ट अधिकारियों को अवतग कराया जाकर थाना व्दारकापुरी पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही कर दबिश दी तो केट रोड के पास बने पैराडाईज गार्डन के खुले मैदान पर एक अवैध डांस पार्टी गुंडो व्दारा आयोजित की जा रही थी जोकि कोरोना महामारी की वजह से श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश क्रमांक 3894/रीडर/ एडीएम/2020 दिनांक 21.11.2020 तथा 3895/रीडर/एडीएम /2020 दिनांक 21.11.2020 का उल्लंघन करते पाए गए । मौके पर उपस्थित कुल 16 लोग पार्टी मे शामिल होकर डांस सोशल डिस्टिंग व मास्क का उपयोग किए बिना लापरवाही पूर्वक डांस पार्टी आयोजित कर रहे थे  जिनमे 10 लडके एवं 6 लडकियां होकर कुल 16 लोग शामिल मिले।


मौके से सभी 16 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर घटना स्थल पर मिले वाहन (1) बलेनो कार क्रमांक MP-09/CZ-6535 (2) SWIFT CAR MP-43/CA2616 (3)SCORPIO MP-09/CP-1972 (4) BIKE  BAJAJ PULSAR MP-09/VM-9762 एवं लेपटाप मोबाईल एवं अन्य सामग्री को जप्त किया गया। घटना स्थल पर हुई पिस्टल से फायर की तस्दीक की जाने के लिए उपस्थित सभी आरोपीगणो की जामा तलाशी ली गई जिस पर मौके पर उपस्थित थाना पंढरीनाथ क्षैत्र का लिस्टेड गुंडा गौरव उर्फ मोटूं पिता विनोद पुरी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मेग्जीन वाली मय लोडेड जिंदा राउड के मिली है । 


      आरोपी गोरव उर्फ मोंटू पुरी थाना पंढरीनाथ का लिस्टेड गुंडा है जिसके विरूध्द थाना पंढरीनाथ मे कुल 16 से अधिक गंभीर आपराधिक रिकार्ड दर्ज है जिसमे हत्या, हत्या के प्रयास,लूट ,अडीबाजी,चाकूबाजी एवं जिला बदर तक की कार्यवाही की जा चुकी है किंतु आरोपी नशा  करने का भी आदी है। आरोपी पार्टी आयोजित कर अवैध हथियारों से हर्ष फायर कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर थाना क्राईम ब्रांच एवं व्दारकापुरी पुलिस व्दारा दबिश देकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। थाना व्दारकापुरी पर सभी आऱोपीगणों के विरूध्द अपराध क्रमाक 580/2020 दिनांक 23.11.20 धारा 188, 269 भादवि का एवं कुख्यात गुंडा गौरव उर्फ मोटूं पिता विनोद पुरी के विरूध्द पृथक से अन्य अपराध क्रमांक 581/2020 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है।  


             मौके पर मिले अन्य गिरफ्तार आरोपीगणों के आपराधिक रिकार्ड व लंबित फरारी व स्थाई वारंट के संबंध में भी जाँच व तस्दीक की जा रही है एवं कुख्यात गुंडा गौरव उर्फ मोटूं पिता विनोद पुरी कहाँ से फायर आर्म्स लाया इस संबध मे भी पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 49 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 नवंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक  22 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक  23 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल  49 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


11 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक  22 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन अपराधी व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 02 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक  22 नवंबर 2020 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 02 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कर्साइं मण्डी और नवलखा  कार बाजार के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अब्दुल फरीद , मांे अफसर शेख, मों. अकरम खान , बिलाल नूर , जंबू कुमार, असलम , एहमद हुसैन , शिव प्रसाद ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10820 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 नवंबर 2020 को 18.5 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पलाल के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, 83 अम्बेडकर नगर निवासी ललित पिता ओमप्रकश और शुुभम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 22 नवंबर 2020 को 22.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हम्माल मोहल्ला के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, अब्दुल जब्बार , युनुस , मोहम्मद शाकीर , मोहम्मद सोयब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।


पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 22 नवंबर 2020 को 21.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामगढ के सिवनी के पास जंगल से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रामबाबू कमलेश , सोनू , भोई ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3,40208 नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक  22 नवंबर 2020 को 14.50 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ज्ञानगंगा परिसर के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  1/1 फिरोज गांधी नगर निवासी प्रमोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1650 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक  22 नवंबर 2020 को 23.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बीमा अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 84 मां शारदा नगर निवासी आर्यन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 पाव  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 22 नवंबर 2020 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिघ्दी विनायक कालोनी के पास इंदौर से अवैध रूप से भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, सिमरोल निवासी नन्दराम बामने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रुप्ये कीमत की 05 लीटर अवैध  जप्त की गई।

पुलिस थाना  भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक  22 नवंबर 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  प्रतीक्षा ढाबे के पास से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 200 राहुल गांधी नगर निवासी दिलीप सिटोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2150 रुप्यें व अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Sunday, November 22, 2020

*बर्तन व्यवसायी के एजेंट से की गई लूट का थाना छतरीपुरा ने 2 घंटे में किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार।*

 आरोपियों के कब्जे से लूट के 2 लाख रूपये बरामद।


दिनांक 21/11/2020 को 10.30 बजे रात्रि में फरियादी कमल प्रजापति ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि बर्तन की मार्केटिंग के कलेक्शन का रूपया हरदा , होशंगाबाद , पिपरिया , इटारसी , बेतूल इत्यादि स्थानों से किया जाकर 3 लाख रूपये नगदी  को बैग में रख लिया था जिन्हें लेकर हरदा से बस में बैठकर नवलखा बस स्टैण्ड पर उतरा तया मेरे साथ राजेश लड्डा के यहां काम करने वाला नौकर अभिषेक मुझे एक्टिवा से लेने आया। मैं उसकी एक्टिवा पर पीछे बैठ कर नवलखा से महू नाका होते हुए लक्ष्मीनगर सिरपुर जा रहा था, जैसे ही एमओजी लाईन वैष्णव पालटेक्निक के पास पहुंचा पीछे से तेजी से एक स्कूटर जिस पर तीन लड़के सवार होकर आये व हमारी एक्टिवा को ओवरटेक कर लिया व मेरे कंधों पर पीछे टंगा मेरा काला बैग छिनने की कोशिश करने लगे । मैने बैग नहीं दिया तो मुझे गाली गलौच कर लात घुसों से मारने लगे तथा मेरा काला बैग मुझ से जबरन छीन लिया तथा तीनो स्कूटर सवार लडके गंगवाल बस स्टैण्ड की तरफ तेजी से भाग गये । उक्त घटना की रिपोर्ट पर थाना छत्रीपुरा पर लूट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन श्री योगेश देशमुख , उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र मिश्र द्वारा आरोपियों की पता रस्सी कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन व्दारा घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल नाकेबंदी एवं बदमाशों की परपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास , नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा पवन सिंघल को टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए गए।


थाना प्रभारी छत्रीपुरा द्वारा दो अलग अलग टीमों का गठन किया, इसमें एक टीम फरियादी व्दारा आने वाले रास्तों के सीसीटीव्ही एवं दूसरी टीम फरियादी के साथ आ रहे अभिषेक से पूछताछ हेतू गठित की गई । थाना प्रभारी छत्रीपुरा पवन सिंघल एवं सउनि हरि गुजरभोज , प्र.आर .1314 सुभाष , आर . 855 मनोहर , आर . 1374 जोगेश लश्करी , आर . 1062 सुल्तान राणा , आर . 250 राजूसिंह , व्दारा संदिग्ध अभिषेक से विस्तृत पूछताछ की गई जिसने बताया कि वह एवं कमल एक साथ में ही राजेश मुंदडा की दुकान में बर्तन बाजार में काम करते हैं तथा अभिषेक आये दिन लोगो से रूपये लेने - देने की बात पूर्व से करता रहा है । रूपयो की आवश्यकता होने से उसके व्दारा कमल पर निगाह रखी गई जिसमें उसके आने की जानकारी होने पर कमल को फोन लगाकर घर छोड़ने का बोलकर कमल को लेने पहुंचा। अभिषेक व्दारा अपराध घटित करने वाले आरोपियो के साथ षड़यंत्र किया एवं मुख्य षडयंत्रकारी आरोपी मोहित बिजोलिया के घर पर रूपयो का बैग रखना बताया। पुलिस टीम व्दारा रितिक बाघमारे , अभिषेक , मोहित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी हुई राशि 2 लाख रूपये जप्त की गई एवं फरार आरोपी कालू वालेकर तथा दीपक दवे व्दारा 50-50 हजार रूपये लेकर फरार है । आरोपी रितिक की निशांदेही से घटना में प्रयुक्त वाहन जूपिटर क्र MP09UP1259  भी जप्त की गई । इस प्रकार उक्त टीम व्दारा गंभीर लूट की घटना का खुलासा 2 घंटे किया गया । पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मित्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री महेशचन्द्र जैन व्दारा सभी अधिकारियो की तत्काल कार्यवाही एवं गंभीर लूट का खुलासा करने पर प्रशंसा की गई तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक व्दारा टीम को 20,000 / - रूपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 38 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 21 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 22 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 38 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


09 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन अपराधी व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छीपा बाखल भाया वाली गली इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, मोहनलाल उर्फ दिनेश पिता गोविंद, गोपीकृष्ण पिता बंशीलाल, मृत्युजंय पिता भगवति प्रसाद, पुष्पेंद्र पिता श्रीकृष्ण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 13.20 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 30 हबीब कालोनी खजराना इन्दौर निवासी हैदर शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रालामंडल चैराहा एबीरोड और तेजाजी नगर ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पेडमी थाना खुडैल निवासी राजासिंह और भावना नगर इन्दौर निवासी राकेश लिमोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तम्बोली बाखल इंदौर से अवैध रूप से भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1/3 तम्बोली बाखल निवासी अंकित पिता नरसिंग यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गई।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 22.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिमरोल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ट्रायकाॅन सिटी ग्राम दतोदा निवासी तेजकरण उर्फ तेजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बछोडा रास्ते के पास गौतमपुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कांकवा थाना गौतमपुरा निवासी कृपाराम प्रतापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रावद गिट्टी खदान के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम दौलताबाद थाना बेटमा निवासी कपिल भेरूलाल धाकड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 12.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हेमिलटन रोड हनुमान मंदिर के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 636 कलानी नगर इन्दौर निवासी नितेश बैरागी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास देवास नाका चैराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 177 गुलाब बाग कालोनी निवासी ईशान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहा खजराना इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, एम आर 11 के पास निपानिया काकड लसुडिया निवासी सोनू उर्फ सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवंबर 2020 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फिरोज गांधी नगर आम रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 24 पुरानी जीवन की फेल निवासी लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध खजंर जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


Saturday, November 21, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 21 वंबर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 के सुबह से आज दिनांक 21 नवंबर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 46 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन अपराधी व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110. 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


02 गैर जमानती, 01 जमानतीएवं 03 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 01 जमानती 03 गैर जमानती एवं 02 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्व के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।



जुआं खेलतें हुए मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 1.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला पानी की टंकी के पास इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, योगेश ,ऱिऋ केश ,को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किला मैदान स्कुल न. 15 के पास और सिंकन्दरवाद पुल धोबीघाट के पास इंदौर    से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, हफीज खान, नवाब खाॅं ,मोहम्मद शकील, राकेश अहिरवार , फारुख खान, मोहम्मद आसाीफ ,वाहीद खान , इमरान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किला मैदान स्कुल न. 15 के पास और सिंकन्दरवाद पुल धोबीघाट के पास इंदौर    से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, हफीज खान, नवाब खाॅं ,मोहम्मद शकील, राकेश अहिरवार , फारुख खान, मोहम्मद आसाीफ ,वाहीद खान , इमरान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे  से 650 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियंे गयें।



पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 



अवैध शराब सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 11.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  मकान न. 29 लाला राम नगरं से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 203 अंसल अपार्टमेन्ट भोपाल निवासी प्यारे मिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे  से  120000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीटीसी पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मुसाखेडी इंदौर निवासी सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं। 


अवैध हथियार सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, धमेन्द्र ,सोंलकी , कुसुम सोंलंकी , जजवीर , रानू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध हथियार जप्त किये गये।

पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल्डन गेट के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें,  49 शिवाजी नगर इदंौर निवासी ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना परदेशीपुरा  द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 23.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर नंदी ग्राम के सामनें इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 25/6 टापु नगर इंदौर निवासी शाहरुख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मौर्य चैराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 50 कैलाशपुरी कालोनी निवासी विकास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 20 नवंबर 2020 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबे के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, मोहम्मद अरबाज , वसीम, पिता अब्दुल जहूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरे जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।