Tuesday, September 15, 2020

· चोरी की योजना बनाते हुये 04 सदस्यीय गिरोह क्राईम ब्रांच व थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार।

 

·        माणिकबाग ब्रिज के नीचे पटरी किनारे शटर तोड़ने के औजार रखकर, चोरी की वारदात की फिराक में तैयार थी गिरोह।

 

·        आरेापियों से पूछताछ में थाना जूनी इंदौर की अनसुलझी चोरी की 01 वारदात का भी हुआ खुलासा।

 

·        आरोपियों से टाॅमी, पेंचकस, आरी ब्लेड व सरिया जैसे औजारों के अलावा पुरानी वारदात का मश्रुका भी बरामद।

 

इंदौर- दिनांक 15 सितंबर 2020 - क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को सपंत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी के संबंध में सूचना संकलन के दौरान मुखबिर के माध्यम से खबर मिली थी कि मणिकबाग ब्रिज के पास कुछ लोग बैठकर चोरी की वारदात करने के लिये योजना बना रहे हैं।

 

            सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना जूनी इंदौर पुलिस को अवगत कराकर संयुक्त कार्यवाही करते हुये मणिकबाग ब्रिज के नीचे पटरी के पास घेरांबंदी कर 04 आरोपियों को पकड़ा जोकि परस्पर चोरी करने की योजना बना रहे थे। पकड़े चारों आरोपियों से नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने नाम 1. राहुल उर्फ छोटू पिता नंदकिशोर उम्र 30 वर्ष निवासी 434, बेकरी वाली गली पाटनीपुरा इंदौर 2. बबलू पिता किशन कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी मालवा मिल इंदौर 3. लोकेश उर्फ शुभम पिता सुनील मराठी उम्र 22 वर्ष निवासी नई बस्ती परदेशीपुरा इंदौर 4. नीलेश पिता ओमप्रकाश नाई उम्र 25 वर्ष निवासी पाटनीपुरा इंदौर का होना बताये।

            आरोपियों के कब्जे से चोरी करने की वारदात में दरवाजा खिड़की तोड़ने में प्रयुक्त होने वाले औजार जैसे टाॅमी, पेंचकस, आरी ब्लेड, सरिया आदि बरामद हुये हैं। सभी आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा अभिरक्षाा में लिया जाकर उनके विरूद्ध थाना जूनी इंदौर में अपराध क्रमांक 427/20 धारा 401 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।

 

            आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी राहुल उर्फ छोटू ने एक अनसुलझी वारदात चोरी की वारदात का खुलासा किया। आरोपी राहुल ने थाना जूनी इंदौर के अपराध क्रमांक 382/20 धारा 380 भादवि की वारदात का खुलासा करते हुये बताया कि उसने लाॅकडाउन के दौरान एक वृद्ध के घर में घुसकर मोबाईल फोन व नगदी चोरी की थी। आरोपी के कब्जे से उक्त घटना का मश्रूका बरामद कर लिया गया है।

            आरोपी राहुल लगभग 12 वर्षो से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है जिस पर करीबन 01 दर्जन से भी अधिक अपराध चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट व म0प्र0 सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध हैं।

            आरोपी नीलेश भी आपराधिक किस्म का है जिसके विरूद्ध करीबन 07 अपराध आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी एक्ट सहित चोरी के पंजीबद्ध है।








थाना व्दारकापुरी द्वारा भूमाफिया व 5000 हजार का ईनामी लिस्टेड बदमाश मौनू चौरसिया गिरफ्तार

 

पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में भूमि संबधी अपराधो मे फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु जिले के सभी पुलिस अधिकारियो को बिशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देश किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पश्चिम) के मार्गदर्शन में श्री मनीष खत्री अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम झौन-2), तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद अन्नपूर्णा अनुभाग इंदौर द्वारा थाना प्रभारी द्वारकापुरी डी व्ही.एस.नागर को निर्देशित किया गया था थाना व्दारकापुरी पर भूमि संबधी पंजीबद्ध अप क्र 499/19 धारा 420/467/468/471/120 बी भादवि मे फरार लिस्टेड बदमाश मोनू उर्फ अल्पेस पिता राम चन्द्र चौरसिया उम्र 29 साल नि 11 व्दारकापुरी इन्दौर जो घटना दिनांक से ही फरार था जिसके विरूध पूर्व से कई अपराध जैसे अवैध बसूली ,शराब के लिए पैसे मांगना तथा लोगो के घर मे घुसकर मारपीट करना जैसी कई गंम्भीर अपराध अलग- अलग थानो पर दर्ज है । लिस्टेड बदमाश मौनू चौरसिया क्षैत्र के लोगो को अपने विरूध रिपोर्ट करने पर उनको डराता धमकाता है । दूसरो की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप लाभ प्राप्त करने हैतु किसी अन्य व्यक्ति को जमीन बेचकर धोखाधडी करता है । लिस्टेड बदमाश मौनू चौरसिया का इतना आतंक है कि सामान्य पीडित लोग इसकी थाने पर रिपोर्ट करने मे घबराते है । यह बडे सुनयोजित ढंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी भी प्लाट/ जमीन पर कबजा कर लेता है । आरोपी इतना शातिर है कि स्वयं को बीमार होने का नाटक करता है । जिसकी धरपकड कर गिरफ्तारी हैतु पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर पश्चिम व्दारा 5000 रूपये का नगद ईनाम भी घोषित किया था ।

          आरोपी मोनू चौरसिया ने कल दिनांक 13.09.2020 को अपने साथियो के साथ अवैध बसूली कर मारपीट का अपराध किया था जिस पर से थाना अन्नपूर्णा मे अपराध क्र. 338/2020 धारा 452, 327, 294, 506, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया है । मामले को गम्भीरता से लेते हुए  नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद अन्नपूर्णा क्षैत्र इन्दौर के व्दारा अपने निर्देशन मे तत्काल टीम गठित कर अग्रिम कार्यवाही हैतु टीम को अलग –अलग क्षैत्र मे रवाना किया गया ।बाद मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि लिस्टेड बदमाश मोनू उर्फ अल्पेस पिता राम चन्द्र चौरसिया उम्र 29 साल नि 11 व्दारकापुरी इन्दौर का अभी अपने घर पर छुपा हुआ है जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसे सदर अपराध मे गिर. किया जाकर जिला न्यायालय पेश किया जहां से लिस्टेड बदमाश मौनू चौरसिया का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया  । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक डी व्ही.एस नागर ,उनि. सुरेन्द्रनाथ पाण्डेय , आर 3346 शंशाक आर 3393 तनमय आर 3234 स्वदीप सिह की सराहनीय भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है|



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 15 सितबंर 2020- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 के सुबह से आज दिनांक 15 सितबंर 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-


14 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन एवं 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 04 गैर जामानती, 01 गिरफ्तारी वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 कांे 0.25 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बालदा कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नीलेश पिता अशोक यादव, अंकित पिता अशोक यादव, सत्यम पिता किशोर यादव, गजेंद्र पिता अमरसिंह, सोनू पिता किशोर यादव, परसराम पिता आनंद राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे नगदी 100 रुपयें व ताश पत्तें जप्त कियें गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं


अवैध शराब सहित, 12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना और बलाई मोहल्ला खजराना से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 261 ममता कालोनी खजराना निवासी सलमान खान और 286 गली न 1 वलाई मोहल्ला इन्दौर निवासी रेशम बाई पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरव बाबा मंदिर के पास दुर्गा नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अभिषेक नगर निवासी भय्यु उर्फ सौरभ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 155 आईडिया मल्टी के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 294 राज नगर सेक्टर बी निवासी मुकेश पिता धन्नालाल बहनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम न 71 जीरा फैक्ट्री इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालवा मिल चैराहा आम रोड पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पितें हुए मिलें, 4/1 देवनगर इन्दौर निवासी महेश पिता देवीलाल और 104 ईश्रवर नगर सुखलिया निवासी माधव पिता मनुलाल चैधरी पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर बडी ग्वालटोली के पास पलासिया इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 72/2 विनोबा नगर निवासी सुनील कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 23.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंशुल चैराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, 42 ईश्वर नगर इन्दौर निवासी अजय जोगी नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चैराहा बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें, दौलतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे एक अवैध छूरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 14 सितबंर 2020 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातर्गत विभिन्न स्थानों इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें/फिरतें हुए मिलें,  राजकुमार, जितेंद्र, जितेंद्र उर्फ कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे पृथक- पृथक अवैध चाकू जप्त कियंे गयंे।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, September 14, 2020

शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले कोचिगं संचालक को पुलिस थाना भवरकुआं ने सतना से किया गिरफ्तार

 इंदौर - दिनांक 14 सितंबर 2020- अन्य प्रांत की एक लड़की वर्ष 2016 में इंदौर पढ़ाई के लिये आयी थी । वह अपनी आगे की पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए "सरस्वती  एकेडमी आनंदनगर में कोचिंग क्लास में पढ़ाने लगी तथा उसी दौरान उक्त कोचिगं के संचालक संजीव गौतम ने फायदा उठाकर उक्त लड़की को शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाये तथा कोचिगं संस्थान को आगे बढ़ाने के लिये नगदी 03 लाख 17 हजार रुपये भी लिये जो वापस नही लौटाये । बाद मे वह अपने मूल निवास सतना चला गया और उस लड़की को कोचिंग से निकाल दिया व रुपये भी वापस नही किये, रिपोर्ट करने पर  जान से मारने की धमकी देने लगा । 

            पीड़िता की शिकायत पर थाना भँवरकुंआ पर अप. क्रं. 420/20 धारा 376,376(2) एन, 506 , 406  भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान मे लिया गया।  प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) के निर्देशानुसार थाना प्रभारी भँवरकुआं श्री इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम को रवाना किया गया जो टीम द्वारा आरोपी की पतारसी कर सतना से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 1  श्री राजेश व्यास तथा नगर पुलिस अधीक्षक  जूनी इंदौर  श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में  उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में उनि नेहा ओरा जैन,सउनि मधुकर विश्वकर्मा , आर कमलसिह व आर मोहन  की सराहनीय भूमिका रही, जिन्हें पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पश्चिम) श्री महेश चंद जैन द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |




· सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स एवं ऑनलाईन ठगी से संबंधित शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की जा रही है प्रभावी कार्यवाही।

 ·       ठगी के शिकार हुये पीड़ितों के ठगों के चंगुल से वापस कराये लाखों रूपये।

·       350 से अधिक फर्जी फेसबुक/इन्स्टा आई डी सहित ईमेल एकाउण्टस को कराया बंद।

·       पोर्न बेबसाईट से वीडियो डिलीट कराने के साथ ही वायरस अटैक संबंधी शिकायतों का भी किया निराकरण।

 

इंदौर - दिनांक 14.09.2020 - क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा सायबर अपराधों के शिकार हुये पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है जिसमें आवेदकों के ठगे गये पैसों को वापस कराने, सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से संबंधित शिकायतों के निपटारे के साथ ही आमजनों को सायबर अपराध तथा आनलाईन ठगी से बचने के लिये क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा जागरूक किया जा रहा हैं। विगत कुछ माहों में क्राईम ब्रांच को इस दिषा में महत्वपूर्ण सफलतायें भी मिली हैं जिससे आमजनों के मन में पुलिस के प्रति विष्वास जागृत हुआ है तथा इसके सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हुये हैं।

            आनलाईन ठगी से संबंधित प्राप्त शिकायतों में विगत दिनों में क्राईम ब्रांच को आवदेक संजय मालवीय के 5339 रूपये, विकास नाईके के 2079 रूपये, अनुपा नाहक के 47280 रू, राजेन्द्र वलवानी के 16,000 रू, विजय सिंह चौहान के 13594 रू, मोना माहेश्वरी के 35,000 रू, मो0 अतीक खान के 8952 रू, अली असगर के 33996 रू, महक चौधरी के 45000 रू, शौर्य सूद के 38000 रू, पियूष निले के 7499 रू, रूपेश नीमा के 35000 रू, मयंक 8000 रू, प्रीति शास्त्री 3500 रू, इवेश खान के 40000 रू, के ठगे गये रूपयों को, ठगों के चंगुल से वापस आवेदकों को दिलाने में सफलता मिली है। इसमें आनलाईल ठगी के समस्त माध्यम ठगों द्वारा पैसा प्राप्त करने के लिये उपयोग किये गये थे जिसमें जॉब के नाम पर ठगी, कस्टमर केयर के स्थान पर गुगल पर अपना नम्बर अपलोड कर झांसे में लेकर की गई ठगी, बैंकिग कार्डस के नाम पर ठगी, लोन लेने तथा टावर  लगवाने के नाम पर ठगी आदि के प्रकार प्रमुख हैं जिसमें ओटीपी मांगकर यूपीआई लिंक भेजकर तथा झांसे में लेकर रूपये जमा कराकर ठगी की घटनायें कारित की गई थी। समय रहते क्राईम ब्रांच को सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुये ऐसे पीड़ितों के कुल 03,40,739 रूपये वापस कराने में उल्लेखनीय सफलता मिली है जोकि आनलाईन ठगी से पार पाना वर्तमान में पुलिस के लिये चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों में भी उल्लेखनीय कार्यवाही की गई है जिसमें आवेदक आकांक्षा जैन की ईमेल आई डी व 1500 रू रिकवर कराये गये, तथा आवेदक विकास नेहवाल का पुलिस मंच पत्रिका का फेसबुक पेज रिकवर, देवाशीष का जीमेल एकाउण्ट रिकवर, कौशलेन्द्र का हैक फेसबुक एकाउण्ट बंद कराया, केसी जॉर्ज का याहू एकाउण्ट रिकवर, उज्मा रावतीलाल का व्हाट्सऐप रिकवर, मंजू चौधरी के यूटयुब से आपत्तिजनक वीडियो हटवाये, राजेन्द्र जादौन का फेसबुक एकाउण्ट रिकवर, कुशल सुवासिया के सिस्टम में  रेंसम वायरस के अटैक को निष्क्रिय किया, राकेश अग्रवाल के फर्जी फेसबुक आईडी को बंद कराया, स्वाति (परिवर्तित नाम) नामक युवति के पोर्न बेबसाईट से आपत्तिजनक वीडियो हटवाये, इसके अलावा किसी भी व्यक्ति  के नाम तथा फोटो का दुरूपयोग कर फर्जी इन्स्टा व फेसबुक पेज से संबंधित शिकायतों पर भी कार्यवाही की गई । क्राईम ब्रांच की टीम विगत दिनों में लगभग 350 से अधिक फर्जी फेसबुक इन्स्टा आई डी की शिकायतें प्राप्त होने पर उन्हें संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफार्म की लीगल टीम से समन्वय स्थापित कर उन्हें बंद करा चुकी है।

 

            क्राइम ब्रान्च इंदौर, अपराध जगत में लिप्त बदमाशों पर कार्यवाही करने के साथ साथ साइबर अपराधों की जाँच का उन पर भी कड़ी कार्यवाही कर रही है इसमें कुछ गिरोह चिन्हित कर उनके विरुद्ध आई टी एक्ट व धोखाधड़ी सम्बन्धी भादवि की विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किये गए हैं अतः शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

अनुभूति विजन सेवा संस्थान की दिव्यांग छात्राओं ने प्यारा सा देशभक्ति गीत सुनाकर, बढ़ाया पुलिस का मनोबल एवं उत्साह

 


इंदौर दिनांक 14 सितंबर 2020- वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत * अनुभूति विजन सेवा संस्थान इंदौर में अध्ययनरत चार दृष्टिबाधित छात्राओं-

1.नाजिया खान- कक्षा 5 वीं

2.कश्मीरा अंसारी- कक्षा 7 वीं

3.मीरा उइके -कक्षा 5 वीं

4.गीता डुडवे -कक्षा 6 टी*  ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने हमारे देश के वीर शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए बहुत ही प्यारा गीत "कर गए जां  फिदा, तुम वतन के लिए..." सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया।   उक्त गीत सुनाने पर पुलिस महा निरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री विवेक शर्मा द्वारा इतनी छोटी सी उम्र में इतने जोश व उत्साह के साथ सुंदरप्रस्तुति देने पर उक्त चारों छात्राओं की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस कामनोबलबढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया।



अवैध हथियार के साथ वाहन चोर, पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार।

 

▪ आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दिया था,वाहन चोरी की घटना को अंजाम।

▪आरोपियो से थाना खजराना के प्रकरण मे चोरी गये 02 दोपहिया वाहन बरामद।

इंदौर- दिनांक 14 सितम्बर 2020-  शहर में वाहन चोरी की घटनाओ की रोकधाम व इनमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री विजय खत्री के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-2)श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री एस.के. एस तोमर के निर्देशन मे थाना खजराना द्वारा कार्यवाही करते हुए दो वाहन चोरों  को गिरफ्त मे लिया गया हैं।

दिनांक 7 सितंबर 2020 को फरियादी  अरविंद पिता मानसिंह ठाकुर निवासी 143 स्कीम नंबर 134, खजराना इंदौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 6.9.20 को उसने व उसके साले वीरेंद्र पिता कमरसिंह द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल एमपी 37 MS 5438 व साले की मोटरसाइकिल अपाचे एमपी 09 VY 4819 घर के बाहर लॉक लगा कर रखी थी, सुबह उठकर देखा तो घर के बाहर से दोनों मोटरसाइकिल नहीं थी, कोई अज्ञात बदमाश दोनो वाहन चुराकर ले गया। उक्त पर से थाना खजराना पर अपराध क्रमांक 819/2020 धारा 379 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों वाहन चोरी रोकने व वाहन चोर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतू समुचित दिशा निर्देश दिए गए तथा आरोपियो की तलाश हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किए।

इसी क्रम में मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बिना नम्बर की पल्सर मोटरसाइकिल पर अपने पास चाकू लिये खडा हैं। मुखबिर सूचना पर विश्वास कर तत्काल टीम द्वारा घेराबंदी कर सन्देही एजाज पिता शाहिद खान  उम्र 26 साल निवासी 195  गुलजार कॉलोनी राजेंद्र नगर इंदौर को हिरासत में लिया गया तथा जिसके पास से एक तेजधार  अवैध चाकू बरामद किया गया। साथ ही आरोपी से सख्ती से पूछताछ करते उक्त वाहन थाना क्षेत्र से अपने दोस्त रहीम के साथ चोरी करना स्वीकारा।

आरोपी एजाज के बताए अनुसार उसके साथी रहीम पिता याकूब पठान उम्र 19 साल निवासी जल्ला कॉलोनी खजराना इंदौर को हिरासत में लिया गया तथा जिससे प्रकरण में चुराई गई अपाचे मोटर साइकिल विधिवत बरामद की गई।

आरोपी एजाज के विरुद्ध अवैध हथियार रखने संबंध में धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही वाहन चोरी प्रकरण में उक्त आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है। आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है, जिनसे वाहन चोरी व अन्य प्रकरणों के खुलासा होना संभावित है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उप निरीक्षक दीपक विश्वकर्मा, प्रआर रज्जाक, प्रआर प्रवेश, प्रआर सुरेश भदकारे, आर जिशान व आर विनोद की सराहनीय भूमिका रही।