Sunday, August 18, 2013

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 अगस्त 2013- पुलिसथाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डाक तार कॉलोनी खजराना इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले हलीम, फारूख, जीमल, शहजाद, सलीम, शहजाद तथा सलीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 260 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 15.00 बजे, गाडराखेड़ी आमरोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनोहर, संजय, रामपाल, संजय तथा दिलावर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7140 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 11.55 बजे, गौतमपुरा नाका देपालपुर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें असरनावदा निवासी माशुक अली पिता रहमत अली (48) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18अगस्त 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 22.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेजपुर गड़बड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जीतनगर निवासी मुरली पिता सरजू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7200 रूपये कीमत की 25 लीटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 04.30 बजे, बायपास अरंडिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता ज्ञानचंद शर्मा (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 45 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 19.15 बजे, बापू घनश्यामदास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अमृत पिता अब्दुल हरिजन (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को 19.00 बजे, मंदिर के पास आम रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चिकलोदा निवासी सुनिल पिता मुरली (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 22क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 17, 2013

पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में वृृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन




इन्दौर - दिनांक 17 अगस्त 2013- पुलिस ट्रेनिंग महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की श्रृंखला के दूसरे चरण मे महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फायनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड इंदौर की शाखा के कर्मचारियों द्वारा, पुलिस ट्रेनिंग महाविद्याालय इंदौर के प्रागंण मे दिनांक 17 अगस्त 2013 में कॉर्पोरेट सोसियल रेंसपोन्सेबिलिटी के अंतर्गत हर वर्ष की भांती इस वर्ष के वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिन्द्रा फायनेंश के रीजनल मैनेजर (ऑपरेशन) श्री विनोद जैन, रीजनल मैनेजर (एचआर) श्रीमती अंकिता जैन, ऐरिया बिजनिस हैड श्री सिपु, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण श्री राजेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह, उपपुलिस अधीक्षक श्री डेनियल जोशिफ, श्री आर एस रंघुवशी, सुश्री कमलेश, सुश्री निशा रेड्‌डी, श्री रंजीत सिंह देवके एवं महिन्द्रा फायनेंश की टीम आदि उपस्थित थे।
प्रथम चरण के पीटीसी के स्टाफ द्वारा 500 पौधे और द्वितीय चरण में महिन्द्रा फायनेंश की ओर से 900 पौधे का वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पर्यावरण उपयोगी एवं छायादार पौधोंका वृक्षारोपरण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं पर्यावरण की सुरक्षा हेतु महिन्द्रा फायनेंश के कर्मचारियों एवं ट्रेनिंग सेंटर के सभी प्रशिक्षकों द्वारा योगदान दिया गया। महिन्द्रा फायनेंश के इस सामाजिक दायित्व के तहत सपूर्ण मध्यप्रदेश में लगभग 9000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया है। जिसमे 900 पौधों का योगदान इंदौर शाखा द्वारा दिया गया। 

07 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 17 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 58 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 07 स्थाई, 58 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपनेथाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अगस्त 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले महेश तथा प्रेमलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 460 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 19.00 बजे, इमली बाजार चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले महेश पिता गणपतलाल (40) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अगस्त 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूड़ियाथाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बापू गांधी नगर निवासी कलाबाई पति पप्पू सिंह (45) तथा तलावली चांदा निवासी विक्रम पिता कन्हैयालाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 18.45 बजे, जोशी मोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बंटी पिता किशोर राव (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 अगस्त 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजपुर गड़बड़ी निवासी संतोष पिता कालू गोस्वामी (24) तथा ऋषि पैलेस निवासी अनिल पिता देवसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार तथा 01 छुराजप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 10.30 बजे, राजकुमार ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तंजीम नगर खजराना निवासी तोसिफ पिता अखतर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 16 अगस्त 2013 को 18.15 बजे, लुनियापुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमोहल्ला निवासी लठ्‌ठू उर्फ अजय पिता बाबूलाल वर्मा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 16, 2013

पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह को सराहनीय सेवाओं के लिये राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया


इन्दौर -दिनांक 16 अगस्त 2013- कल दिनांक 15 अगस्त 2013 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर श्री अनिल सिंह कुशवाह को माननीय मुखयमंत्री म.प्र. शासन श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा लम्बे समय तक सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है। श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा 02 अगस्त 2012 को पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) जिला इन्दौर का कार्यभार ग्रहण किया गया है । 
श्री कुशवाह मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 1990 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। अपने सेवाकाल में नक्सलाईट बहुल क्षेत्र बस्तर एवं डकैत प्रभावित चम्बल-ग्वालियर क्षेत्र में भी अपनी सेवाऐं दी। श्री कुशवाह नगर पुलिस अधीक्षक जबलपुर के पद पर पदस्थ रहे एवं पदोन्नति बाद खरगोन, ग्वालियर तथा उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदस्थ रहे हैं तथा वर्ष 2004-2005 में एक वर्ष तक संयुक्त राष्ट्र में सिविल पुलिस के रूप में भी कोसोवो में अपनी सेवाऐं दे चुके हैं।

05 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 16 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थाई, 15 गिरफ्तारी व 36 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 03 स्थाई, 15 गिरफ्तारी व 36 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अगस्त 2013- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दिहाड़िया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले कमल, नितिन, अंकित, नितिन, आयुष तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5760 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिसथाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 19.00 बजे, मामा भांजे की दरगाह के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले इरफान, मोहम्मद, अय्‌युब, शेख, अब्दुल तथा यामीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 15.00 बजे, द्वारकापुरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिले पीलू, सुरेश, कैलाश, राजू तथा नरेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अगस्त 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले परदेशीपुरा इंदौर निवासी अमर पिता प्रहलाद गुर्जर (32),  कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी कमल पिता मिश्रीलाल (26) तथा नंदानगर निवासी प्रहलाद पिता बंशीलाल चौकसे(36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6090 रूपये कीमत की 149 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले त्रिवेणी नगर निवासी निलेश पिता हरिकिशन (25) तथा एकतानगर निवासी हीरालाल पिता शंकरलाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 39 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम सनावदिया निवासी शेरसिंह पिता रामरतन (35) तथा मालीखेड़ा निवासी राकेश पिता बनेसिंह (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1460 रूपये कीमत की 44 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 16.30 बजे, ग्राम पेमलपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बद्री पिता भूरालाल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 28 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 18.30 बजे, न्यायनगर इंदौरसे अवैध शराब ले जाते हुये मिले कृष्णबाग निवासी रमेश पिता सरजूप्रसाद (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को 13.30 बजे, मरीमाता चौराहा हातोद से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम सोमकला निवासी जितेन्द्र पिता छोटेलाल लोधी (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 अगस्त 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 15 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले माणिकबाग इंदौर निवासी मोहित पिता दिलीप गायकवाड़ (27), राजरानी कॉलोनी निवासी संदीप पिता कन्हैयालाल (21) तथा विध्यानगर निवासी प्रकाश पिता भहिलाज (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 चाकू जप्त किये गयें।
पुलिस द्वारा सभीआरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 14, 2013

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य हेतु अधिकारी/कर्मचारी व आम नागरिक पुरूष्कृत

                                               अंजली बागरे,

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी, आम नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2013 के अवसर पर पुरस्कार के संबंध में निम्नानुसार प्रस्ताव प्रेषित है :-

क्र पुरस्कृत किये जाने वाले 
अधिकारी कर्मचारी का नाम,    --   पदनाम         --     पुरस्कार का प्रकार -- पुरस्कृत करने का कारण
01 श्री विक्करसिंह,    --         उप निरीक्षक --     प्रशंसापत्र  --उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था करने पर 
02 श्री गोविंद, क्र 2310--        प्रधान आरक्षक    --   प्रशंसा पत्र --उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था करने पर 
03 श्री रणजीतसिंह, क्र. 146 --आरक्षक                --प्रशंसा पत्र उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था करने पर 
04 श्री महेन्द्र क्र.               -- आरक्षक                       --प्रशंसा पत्र उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था करने पर 

आम नागरिकगण
क्र पुरस्कृत किये जाने वाले 
अधिकारी कर्मचारी/आम नागरिक का नाम, --     पदनाम-- पुरस्कार का प्रकार -- पुरस्कृत करने का कारण
01 कुं. अंजली पिता गुलाब                              -- प्रशंसापत्र--          जिला इंदौर  लूट पाट की नीयत
 बागरे, उम्र 22 वर्ष निवासी                                             वाले बदमाद्गाों पर मिर्ची पाउडर
गणेद्गापुरी कॉलोनी, महू                                                            फेंक कर लूटपाट की घटना को रोक
                                                                    कर साहसिक कार्य किया गया।

02 श्री राजेन्द्रसिंह पिता रामेद्गवर                   -- प्रशंसापत्र---  नाले के गहरे पानी में गिरे  ट्‌्‌्रक मे
 ठाकुर उम्र 30साल निवासी                                                        ड्‌्रायवर  केबिन में फंस गया था।
यद्गावंत नगर, थाना मानपुर                                                     प्राणों की परवाह न कर गहरे पानी में
 जिला इंदौर -                                                                             जाकर केबिन में फंसे ड्‌्रायवर को                                                                                              जीवित निकालने का साहसिक कार्य किया गया। 
03 श्री मनोज  गिरी, एम.जी. रोड़ --              प्रशंसापत्र --      अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण
                                                                                            भूमिका निभाने के लिए
04 श्री रवि धोबी                      --  प्रशंसापत्र -   -अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए
05 श्री विजय सुगंधी --  प्रशंसापत्र --        अपराधियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए

03 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 14 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 74 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 14 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 05 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 74 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अगस्त 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानगढ़ चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मुन्ना, विरेन्द्र, कल्लू तथाटुनटुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 19.45 बजे, सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अनिल, राजू, राजीव, प्रदीप, सोनू, मनीष, दिलीप, राकेश तथा राजेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3275 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 20.40 बजे धार नाका पुलिया के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिले गुलाब, संदीप तथा भूरा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 175 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अहिरखेड़ी झोपड़पट्‌टी निवासी मोहन पिता रामजी बरगुंडा(19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 20.40 बजे ग्राम घाटा बिल्लोद से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मेदाग निवासी पन्नालाल पिता रमेश खारोल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 765 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 14 अगस्त 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 20.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भारत गैस भंडार के सामने आम रोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़ी भमोरी  निवासी भारत पिता अंबाराम (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 13 अगस्त 2013 को 18.45 बजे गुलजार कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विजय पैलेस कॉलोनी निवासी अकरम पिता बशीर खान (21) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 13, 2013

02 आरोपियों को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 04 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 13 अगस्त 2013- माननीय विशष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशष प्रकरण कं्र. 12/08 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. अभिजीतसिंह उर्फ जीतसिंह पिता सुरजीतसिंह (24) निवासी 230 पलसीकर कॉलोनी इंदौर, 2. संदीपसिंह उर्फ हनी पिता कमलजीतसिंह (22) निवासी 437 एनेक्स विष्णुपरी, इंदौर को धारा 8/18(सी) स्वा.औ. एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम के अपराध में दोषी पाते हुये आरापियों को 02 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 04 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त सश्रम कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 27 जुलाई 2008 को उपनिरीक्षक कमलेश सिंगार थाना भंवरकुआ इंदौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदीप सिंह उर्फ हनी तथा जीत सिंह उर्फ अभिजीत सिंह, सिर पर काला कपडा बांधकर बुलेट मोटरसाईकिल क्र. एमपी-09/एलडी/8654 से राजीवगांधी चौराहा होते हुए खण्डवा रोड से जाने वाले है जो अफीम मादक पदार्थ प्लास्टि की थैली मे रखे हुए है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये बताये हुलिये तथा काले रंग की मोटरसाईकिल को आता देख घेराबंदी कर दोनो व्यक्तियों को पकडा गया। दोनो व्यक्तियों के बीच मोटरसाईकिल की सीट पर रखी थैली के बारे मे पूछने पर दोनो ने अफीम होना बताया। उक्त अफीम को जप्त कर आरोपियों को 8 सहपठित धारा 18(सी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री मण्डलोई विशष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

08 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 13 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 197 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 07 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 197 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अगस्त 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खाड़ी देपालपुर सुहाना विडियो गेम पार्लर देपालपुर से कम्प्यूटर पर हार-जीत का जुआ खिलाते हुये मिले साहिद पिता सत्तार खान, मनोज पिता बाबूलाल यादव तथा शेरू पिता रहमान निवासी देपालपुर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 08 एलसीडी, 08 सीपीयू, 08 की बोर्ड, 08 माउस, 05 इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड, 01 मोडेम, 01 बैटरी, 01 इनवेटर तथा 1980 रूपये नगदी कुल 01 लाख 80 हजार रूपयें का मश्रुका बरामद किया गया। 
         पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बजरंग नगर इंदौर निवासी नंदकिशोर पिता नरोत्तममराठा (63), नंदानगर इंदौर निवासी ललित पिता चैनसिंह (48) तथा सुखलिया इंदौर निवासी अशोक पिता बाबूराव देशमुख (60) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4025 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 16.35 बजे बरलाई जागीर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मांगलिया निवासी राहुल उर्फ बबलू पिता विजय गोस्वामी (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 12.00 बजे अजनोद तिराहा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें ग्राम गउला सांवेर निवासी सईद पिता इदरीश (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अगस्त 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जयहिंद नगर इंदौर से अवैध शराबले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता सारू भील (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 13.00 बजे मार्डन हाउस इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले द्वारकापुरी इंदौर निवासी दीपक पिता गजेन्द्र योगी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अगस्त 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामपुरिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू पिता मोहनसिंह (40), कोहिनूर कॉलोनी निवासी संजय पिता महेश राठौर (25) तथा विनोद पिता कैलाश (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को07.20 बजे हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले प्रेम पिता पूनमचंद्र (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 अगस्त 2013 को 17.50 बजे सूर्यदेव नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बुद्वनगर इंदौर निवासी कार्तिक पिता रमेश जादौन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 12, 2013

03 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 12 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 16 गिरफ्तारी व 89 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 08 स्थाई, 16 गिरफ्तारी व 89 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 20 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 17.47 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शांतीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले फिरोज, कैलाश, मुकेश,मुलायम, दिनेश, अशोक, औंकार, सेतान, चैनसिंह, शंभूलाल तथा मुन्नू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 16.40 बजे अमरापुरी भानगढ़ भट्‌टे के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले लालाराम, राहुल, देवेन्द्र, विकास तथा रामप्रसाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 16.00 बजे ग्राम झड़ोदा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अशोक, रमेश, पप्पू तथा गोपाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नार्थतोड़ा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलेयही के रहने वाले गबरू उर्फ पप्पू पिता चतरू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 06.15 बजे नसिया रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जूनी इंदौर निवासी दुर्गेश पिता सुभाष सोनकर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 830 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 17.30 बजे ग्राम दौलताबाद के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सीताराम पिता भूरा (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अगस्त 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 18.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आस्था टॉकीज के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदानगरइंदौर निवासी सूरज पिता प्रकाश (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 11 अगस्त 2013 को 17.10 बजे तेलीखेड़ा महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेश उर्फ बम पिता विष्णूप्रसाद तिवारी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 11, 2013

06 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 11 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 12 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 02 स्थाई, 12 गिरफ्तारी व 71 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सेंटर पाईंट राउ खेडी एबीरोड से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सोनू पिता प्रेमसिंह, अभिषेक पिता अवधेश कुमार, अजीत सिंह पिता राजेन्द्र सिंह, रेणु पिता पूरन चोधरी, वर्जन पिता राजन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 930 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवेर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले विजयलक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास सांवेर निवासी राजेश पिता जानकी (40), चन्द्रभागा सांवेर  निवासी त्रिलोक चन्द्र पिता मांगीलाल भोई (36), ग्राम कछालिया निवासी शिवा पिता सुखलिया (40) तथा आशामपुरा थाना नीलगंगा उज्जैन निवासी भेरूलाल पिता सरदार बलाई (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3470 रूपये कीमत की 83 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को महूं थाना क्षेत्रान्तगद्यत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 2764 यादव मोह0 निवासी हेमंत पिता हीरालाल यादव (48) तथा 27/69 यादवमोह0 महूं निवासी प्रतापसिंह पिता रूप किशोर सागर (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को 10.10 बजे महू महेश्वर रोड ग्राम आशापुरा के आगे मिश्रा जी गिट्‌टी खदान के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 303 शराब ठेका तोपखाना महू निवासी राहुल पिता भीमराव गौर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2880 रूपये कीमत की 96 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को 15.30 बजे शक्ति मंदिर नाका आम रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम कडोला निवासी कैलाश पिता जगन्नाथ कलोता (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को 12.50 बजे पालिया तिराहा सांवेर रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम अलवासा इंदौर निवासी वासुदेव पिता भगवान सिंह चौहान (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 13 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद कीगयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई सड़क तालाब वाली दरगाह के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 95 जल्ला कालोनी निवासी शेख बब्बू पिता शेख चांद (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2013 को 17.30 बजे 7 मील तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कोडछेता थाना बाघ जिला धार निवासी भुवान सिंह पिता दरयाव सिंह भील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 10, 2013

खजराना पुलिस द्वारा हम्माल के अन्धे कत्ल का पर्दाफाश आरोपी पुलिस हिरासत में, लेनदेन के विवाद को लेकर हुई थी हत्या

इन्दौर - दिनांक 10 अगस्त 2013- दिनांक 28.07.2013 को 19:15 बजे एमव्हायएच इन्दौर द्वारा थाना खजराना को सूचित किया गया कि करण पिता बालाराम उम्र 30 वर्ष निवासी गणगोर नगर इन्दौर को बेहोद्गाी की हालत में 108 वाहन द्वारा भर्ती कराया गया है । उक्त सूचना पर थाना खजराना से जांचकर्ता अधिकारी जब एमव्हायएच पहुंचे तो घायल व्यक्ति कथन देने की स्थिति में नहीं था व डॉक्टर द्वारा जो एमएलसी की गई, उसमें कोई बाहरी चोट का नहीं होना बताया गया। 
        दिनांक 04.08.2013 को उक्त व्यक्ति की ईलाज के दौरान मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर थाना खजराना में मर्ग कायम किया गया और मृतक के शव का पीएम कराया गया, पीएम रिपोर्ट में सिर में आई गंभीर चोट से मृत्यु होना बताया गया है, जिस पर थाना खजराना में हत्या का प्रकरण अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया ।
        प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये पुलिस अधीक्षक, इन्दौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आबिद खान, नगर पुलिस अधीक्षक, विजयनगर श्रीके.के. शर्मा द्वारा थाना प्रभारी, खजराना श्री सी.बी. सिंह एवं उनके स्टाफ के साथ मामले की विवेचना प्रारम्भ की गई ।
         उपरोक्त पुलिस टीम के द्वारा मृतक करण के भाई संतोष व भाभी सुनीता निवासी गणगोर नगर इन्दौर से पूछताछ की गई, जिससे पता चला कि मृतक वर्तमान में पिछले लगभग आठ माह से गणगोर नगर में किराये पर रहता था तथा टी-चोईथराम फ्रूट व सब्जी मण्डी में हम्माली करता था, परन्तु उससे पूर्व मृतक 140 धीरजनगर इन्दौर में शोभाबाई के मकान में किराये पर रहा था तथा शोभाबाई से मृतक का विवाद होने पर मृतक के न चाहने पर भी मकान खाली कराया गया था । उक्त जानकारी मिलने पर पुलिस का ध्यान धीरजनगर व आसपास के रहवासियों में मृतक के दोस्त व दुद्गमन होने की संभावना पर जाने से पुलिस टीम के द्वारा इसी इलाके पर ध्यान केन्द्रित कर विवेचना की गई व शोभाबाई से भी काफी बारीकी से कई बार की गई पूछताछ में भी घटना का सुराग नहीं मिला । उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दिनांक 28.07.2013 को दोपहर मृतक करण को सचिन पिता उमराव सिंह बलाई उम्र 26 वर्ष, निवासी आशानगर खजराना व कुखयात गुण्डा राहुल पिता धर्मराज निवासी आशानगर इन्दौर द्वारा मोटरसायकल पर बेहोशी की हालत में अपने घर से ले जाकर एमआर 09 के पास खाली पड़ी आई.डी.ए. की जमीन में फेंका गया था ।
          उक्त सूचना मिलने पर गोपनीय तौर से सचिन एवं राहुल की गतिविधियों की जानकारी निकाली गई, तो दोनों के दिनांक 28.07.2013 से ही अपने-अपने निवास से फरार होने की जानकारी मिली, जिससे उनके ऊपर घटना में संदेह पैदा होने पर पृथक-पृथक टीम का गठन कर आरोपियों की तलाद्गा उनके मिलने वाले सभी संभावित स्थानों पर दबिद्गा दी गई एवं लगातार प्रयास के बाद दोनों आरोपी सचिन व राहुल को पकड़ लिया गया । दोनों आरोपियों ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मृतक करण की हत्या करना स्वीकार कर लिया है व हत्या करने के बाद पुलिस के डर से राहुल के साथ इलाहाबाद भाग जाना बताया । आरोपियों के बताये अनुसार दिनांक 28.07.2013 को रविवार होने से सुबह मृतक करण को स्वयं सचिन ने अपने घर बुलाकर दोस्त राहुल के साथ शराब पार्टी की थी, पार्टी के दौरान सचिन व राहुल का मृतक करण से पैसों की लेन-देन को लेकर विवाद होने पर दोनों ने बेैसवाल के बल्लेसे करण के साथ मारपीट की थी, जिससे उसके पीठ व सिर में चोट लग जाने पर उल्टी होने से कपड़े खराब होने पर व मृतक को बेहोशी आने पर मृतक के कपड़े उतारकर सचिन के कपड़े पहनाकर पुलिस के डर से राहुल की मोटरसायकल से एम आर 09 के पास आई.डी.ए. की खाली जमीन पर फेंक देना बताया गया । आरोपियों से मृतक के कपड़े, बैसवाल का बल्ला व मोटरसायकल भी बरामद हो चुकी है । आरोपी राहुल के विरूद्ध पूर्व में धारा 302, 307 एवं 326 के अपराध पंजीबद्ध हैं एवं आरोपी सचिन के विरूद्ध पूर्व में मारपीट संबंधी अपराध पंजीबद्ध है । इस अन्धे कत्ल के पर्दाफाश करने में खजराना थाना प्रभारी, श्री सी.बी. सिंह, उप निरीक्षक एस.के. त्रिपाठी, परि.उप निरीक्षक अभिषेक चौबे, सहायक उप निरीक्षक आर.के. शर्मा, प्रआरक्षक राकेश चौहान, प्र आरक्षक मंगल सिंह, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक नितिन, आरक्षक महेश एवं आरक्षक सुरेश ने बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है । इन अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पृरूस्कृत किया जा रहा है।

थाना खजराना को सनसनीखेज लूट के मामले में मिली सफलता आरोपी गिरफ्‌तार माल बरामद

इन्दौर - दिनांक 10 अगस्त 2013-दिनांक 08.08.2013 को फरियादी बंटी भगत पिता पप्पू भगत जब वह दिन के करीब 04:30 बजे बाबा मनसब नगर से न्याय नगर की ओर जा रहा था । तभी दो व्यक्ति फिल्मी अंदाज में एक काले रंग की यामाहा मोटरसायकल पर तेजी से आये व फरियादी बंटी को रोका, इससे पहले बंटी सभल पाता, दोनों बदमाद्गा बंटी से उसका मोबाईल छीनने लगे, बंटी द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो उनमें से एक व्यक्ति ने अपने दोनों हाथों से बंटी को पीछे से जकड़ लिया व दूसरे आरोपी ने उसका मोबाईल व उसकी जेब में रखे रूपये 3,000/- निकाल लिये और उसे चार तमाचे मारकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया व तेजी से मोटरसायकल चलाकर भाग गये । इस मोटरसायकल पर पुलिस का स्टीगर भी लगा हुआ था ।
           दिनदहाड़े लूट की सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर थाना प्रभारी, खजराना   सी.बी. सिंह और उनकी टीम उक्त अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई । दिनांक 09.08.2013 को पुलिस को सूचना मिली कि लूट की इस घटना को अंजाम देने वाला लुटेरा थाना खजराना निगरानी बदमाश भैय्‌यू उर्फ एहसान उर्फ सुरीला व उसका साथी इमरान है । इस खबर पर थाना प्रभारी व उनकी टीम ने कुछ ही दिन पहले जेल से छूटकर आये सातिर अपराधी भैय्‌यू व इमरान की घेराबंदी की, जैसे ही इन बदमाद्गाों ने पुलिस को देखा तो वह भागे, परन्तु इससे पहले कि दोनों आरोपी भाग पाते, पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा । उक्त आरोपियों से पूछताछ व विवेचना में यह ज्ञात हुआ कि आरोपी भैय्‌यू दिनांक 02.08.2013 को जेल से छूटकर आया था, जिसके विरूद्ध थाना खजराना में कुल 14 अपराध पंजीबद्ध हैं, जिसमें एक अपराध पेट्रोल बम फेंकने का भी पंजीबद्ध है व अन्य अपराध धारा 307, 327 भादवि के पंजीबद्ध हैं । पुलिस ने आरोपी भैय्‌यू व इमरान से उक्त घटना में लूट गये रूपये 3,000/-  सेमसंग कंपनी का मोबाईल फोन तथा वारदात में उपयोग की गई यामाहा मोटरसायकल को बरामद किया गया है ।
           इस सनसनीखेज लूट के पर्दाफाश करने में खजराना थाना प्रभारी, श्री सी.बी. सिंह, उप निरीक्षक एस.एन. त्रिपाठी, परि.उप निरीक्षक अभिषेक चौबे, प्रआरक्षक राकेद्गा चौहान, आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक नितिन, आरक्षक बृजमोहन एवं आरक्षक सुरेद्गा बैस ने बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है । इन अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पृरूस्कृत किया जा रहा है ।

04 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 10 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गिरफ्तारी व 44 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 10 गिरफ्तारी व 44 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 00.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर पप्पू के मकान के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले भगवानदास, राजेश, मुर्तजा, अबीतथा चंदन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 20.30 बजे साउथ गाडरा मैन रोड बिजली के खंबे के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले शहजाद, साहिद, अली, साजिद, मोह अकरम, अशरफअली, असफाक तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कॉलोनी चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गोलू उर्फ जितेन्द्र पिता मुरली उर्फ खेमराज तथा मनोज उर्फ नाइट्रा पिता गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 18.40 बजे ई सेक्टर चंदननगर से अवैध शराब ले जातेहुये मिले रामानंद नगर इंदौर निवासी कृष्णा पिता रमेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 12.00 बजे भोलाराम उस्ताद गेट के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 5 तात्या सरवटे नगर रावजीबाजार निवासी सोहन पिता गोविन्द (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 रूपये कीमत की 945 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना क्ष्रिप्रा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 19.00 बजे ग्राम सुरलाखेडी रोड बायपास चौराहा मांगलिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम मोडवार क्षिप्रा निवासी भरत सिंह पिता शंकरलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन्द्रा नगरएबी रोड नटबोल्ट चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्द्रा नगर मंजु का मकान निवासी सुयश पिता भागीरथ (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 18.20 बजे जबरन कॉलोनी चौरहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 300 प्रकाश का बगीचा निवासी मनोज उर्फ नाईट्रा पिता गणेश (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 12.00 बजे ग्राम मतलबपुरा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता रमेश (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2013 को 14.00 बजे प्रशांती अस्पताल के पास सिमरोल महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेजाजी मोह कोदरिया थाना बडगौदा निवासी दीपक पिता साबू (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 9, 2013

08 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 09 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 01 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2013- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्री मंगल नगर पानी की टंकी के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त यही के रहने वाले चन्दु पितासीताराम (52) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5360 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 15.50 बजे 465 संगम नगर के सामने आम रोड से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त यही के रहने वाले नीरज पिता राजेन्द्र (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1340 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त बेईडा देपालपुर निवासी राकेश पिता विक्रम (27) तथा सदर निवासी चन्दर पिता बालाराम (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1015 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2013- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 17.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यामलाल की चक्की के पास चोरल से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्वालु निवासी यामलाल पिता रघुनाथ (45) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2140 रूपये कीमत की 06 बाटल बियर तथा 26 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 12.15 बजे भील कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले कान्हा उर्फ संदीप पिता राजू (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 32 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 17.00 बजे ग्राम खुडैल बुजुर्ग चौक से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राकेश पिता मदन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1360 रूपये कीमत की 34 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 17.30 बजे ग्राम अरण्डिया कांकड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता वीरेन्द्र (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को 17.30 बजे सच्चीदानंद नगर अन्नपूर्णा नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अन्नपूर्णा नगर इंदौर निवासी सन्नी पिताअशोक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संयोगितागंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम झुमका जिला झाबुआ निवासी सुरेश पिता भानसिंह  (25) तथा ग्राम नाहर बेल थाना बाग जिला धार निवासी बेरसिंह पिता मगनसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2013 को बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 140 अम्बार नगर थाना चंदननगर निवासी राहुल पिता प्रकाश तथा ग्राम मोथला निवासी भगवती पिता बाबू (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू  तथा 01 लोहे का धारदार हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक08 अगस्त 2013 को 13.50 बजे नीला आकाश स्कूल के पास स्कीम नं. 51 से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजाबाग कॉलोनी गली नं. 2 बाणगंगा निवासी विनोद उर्फ अजय (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 8, 2013

पीआरटीएस इंदौर द्वारा e-Gender Sensitization & Technology विषय पर आयोजित सेमिनार का समापन

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2013- **e-Gender Sensitization & Technology" विषय पर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला इंदौर द्वारा आयोजित एवं बीपीएंडआर नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित, 3 दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का समापन श्री ए.के.पाण्डे, अध्यक्ष, म.प्र.लोक सेवा आयोग, इंदौर के मुखय आतिथ्य में दिनांक 8.8.2013 को होटल सयाजी में किया गया ।
           इस अवसर पर निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर द्वारा बताया गया कि सेमिनार में पुलिस विभाग के उप निरीक्षक से अति. पुलिस अधीक्षक स्तर के 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया । सेमिनार में शामिल प्रतिभागी श्रीमती रश्मि पाण्डे, अति. पुलिस अधीक्षक, एवं श्री संजय अग्रवाल उप पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने अनुभवों को बांटा व दोनों ही अधिकारियों ने पीआरटीएस इंदौर के इस प्रयास को सराहा व भविष्य में भी ऐसे सेमिनार आयोजित करने की आवश्यकता बताई जिससे पुलिस महिलाओं के प्रति संवेदनशील रह सकें और उनके प्रति शालीन व्यवहार हो सकें । सभी मैदानी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में इसको व्यवहार में लाने काविश्वास दिलाया । 
           कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर द्वारा सुझाव दिया गया कि सुधार का प्रारंभ व्यक्ति को अपने आप से ही करना चाहिये, तभी इसका प्रभाव व्यावहारिक रूप से दिखेगा और परिवर्तन आयेगा । इस सेमिनार के माध्यम से प्रतिभागियों के मन में बीजारोपण किया गया है, उसको सही ढंग से कार्य-व्यवहार में लाते हुए अच्छा वृक्ष हो सकें, ऐसा प्रयास सभी प्रतिभागियों से अपेक्षित है और ऐसा होना भी चाहिये ।
         सेमिनार के अंतिम दिन श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक, विसबल, इंदौर, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना), एवं सुश्री पल्लवी त्रिवेदी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा) भोपाल ने अपने विचार रखें । अंतिम सत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नईदिल्ली के मनोचिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा ने बहुत ही सरल एवं सहज भाषा में प्रतिभागियों को महिलाओं के प्रति कैसे संवेदनशील रहा जाए इस पर सारगर्भित्‌ तथ्य रखें और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं को शांत किया । 
          समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखय अतिथि श्री ए.के.पाण्डे द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि भारतमें महिलाओं के संरक्षण के लिये पर्याप्त कानून है, जो कमी थी उसको भी हाल में दूर किया गया है और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति काफी प्रावधान किये गये है । इसके बावजूद वर्तमान्‌ में महिलाओं का उत्पीड़न काफी बढ़ा है, जो आश्चर्यजनक है । अत्यधिक जनसंखयां वृद्धि से समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हुआ है, इसको दूर करने हेतु शिक्षा में सुधार, बच्चों में नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने एवं महापुरूषों के चरित्रों के प्रेरक प्रसंग बच्चों को पढ़ाने व सुनाने से इस स्थिति में परिवर्तन लाया जा सकता है । ज्ञान केवल केरिअर बनाने हेतु नहीं अपितु सदआचरण लाने हेतु भी ग्रहण किया जाना चाहिये । इस अवसर पर मुखय अतिथि द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित करने एवं इस सेमिनार को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु निदेशक/पुमनि पीआरटीएस श्री वरूण कपूर एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की  । 
         सेमिनार में शामिल सभी प्रतिभागियों को मुखय अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये । संस्था के निदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा मुखय अतिथि को ''स्मृति चिन्ह'' प्रदान किया गया। 
           कार्यक्रम का संचालन श्री सुदीप गोयनका, उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया व आभारप्रदर्शन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक, पीआरटीएस इंदौर द्वारा व्यक्त किया गया ।

थाना जूनी इंदौर पर धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा वाहनों की नीलामी दिनांक 31 अगस्त 2013

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना जूनी इंदौर जिला इंदौर में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्तशुदा वाहनों की नीलामी दिनांक 31.08.13 को प्रातः 12.00 बजे तक थाना परिसर जूनी इंदौर में की जावेगी।
इच्छुक व्यक्ति बोली लगाने हेतु उक्त दिनांक व समय को थाना परिसर जूनी इंदौर में उपस्थित होकर बोली लगा सकता हैं एवं जो भी व्यक्ति नीलामी के वाहनों से संबंधित आपत्ति पेश करना चाहता है वह दिनांक 31/08/13 के पूर्व एसडीएम कार्यालय जूनी इंदौर क्षैत्र के समक्ष में पेश कर सकता है। समयावधि के बाद आपत्ति मान्य नही की जावेगी तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले को उक्त वाहन का कब्जा जहां है एवं जैसा हैं के तहत नियमानुसार प्रदाय किया जावेगा। अंतिम निर्णय अनुविभागीय दण्डाधिकारी जूनी इंदौर के प्राधिकार में सुरक्षित रहेगा एवं वही मान्य होगा।

11 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 08 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमनेवाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को 06 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को 20.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी गली रविदास नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले सुभाष, सचिन तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लसूडिया मोरी इंदौर निवासी रवि पिता सावंत (20) तथा सदर निवासी पिंटू पिता कैलाश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 42 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को 01.30 बजे आनंद नगर पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भम नगर इंदौर निवासी राहुल पिता अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजीबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर सेअवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 2/4 मुराई मोह. जूनी इंदौर निवासी नवीन उर्फ जादूगर पिता राजू लश्करी (22) तथा सदर निवासी प्रदीप पिता जयंत कुमायु (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 7, 2013

03 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 07 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 48 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 05 स्थायी, 48 गिरफ्तारी व 174 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 22 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूं थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले दादू, अजय, बंटी,विजय, राजू, सुधीर, नमन, उमेश, विजय, भगवान, ओमप्रकाश, अक्षय, मोह. सोहेल, साजिद तथा गोलू उर्फ गौरव को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 18.30 बजे छीपा बाखल के पास दुकान के ओंटले पर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले नरेश, बसंत, पवन तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 19.35 बजे छीपा बाखल मंदिर के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 123 सिकन्दराबाद कॉलोनी निवासी सलीम पिता दाउद (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2850 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 13.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुलभ काम्पलेक्स के पास गाडीअड्‌डा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 4/1 मुराई मोहल्ला गाडी अड्‌डा निवासी राहुल पिता उमेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार 400 रूपये कीमत की 310 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 13.30 बजे तीन इमली चौराहा के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पवन कॉलोनी निवासी सतीश पिता कन्हैयालाल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 13.30 बजे साजन नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जवाहरलाल भील के पीछे साजन नगर निवासी अमृत पिता अशोक (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 17.15 बजे सुदामानगर झोपपट्‌टी अलका के मकान के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 423/4 समादवादी इंदिरा नगर निवासी विकास पिता राजेन्द्र (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 अगस्त 2013 को 19.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ड्रीमलेण्ड चौराहा के पास गेरिसन ग्राउण्ड की दीवार के पास महूं से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 35 राज मोहल्ला महू निवासी विक्की उर्फ भैया पिता भोले (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 6, 2013

पीआरटीएस इंदौर द्वारा e-Gender Sensitization & Technology सेमिनार का शुभारंभ




इन्दौर - दिनांक 06 अगस्त 2013- **e-Gender Sensitization & Technology" विषय पर पुलिस रेडियो प्रशिक्षण शाला इंदौर द्वारा पुलिस अधिकारियों के लिये 03 दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री प्रकाश श्रीवास्तव, मान. न्यायाधीश मप्र उच्च न्यायालय, इंदौर के मुखय आतिथ्य में आज दिनांक 06.08.2013 को होटल सयाजी में किया गया। इस सेमिनार/प्रशिक्षण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 40 अधिकारी सम्मिलित हुए। 
श्री कपूर ने कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था का संक्षिप्त परिचय दिया और बताया कि संस्था द्वारा नवीन प्रशिक्षण प्रणालियों को अपनाते हुए सायबर अपराध प्रशिक्षण व अन्य तकनीकों का उपयोग कर अपराधों पर नियंत्रण का प्रशिक्षण भी पुलिस अधिकारियों को दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 07 विधाओं में दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत्‌ अभी तक 37 कोर्सेस संचालित किये गये जिसमें प्रदेश के ही नहीं अपितु देश के 10 राज्यों के 903 पुलिस अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है। विगत 02 वषोर्ं में कई नवीनकार्य उत्कृष्ट ढंग से संपादित कराये गये है। इस अवधि में यह एक ऐसी संस्था बनकर उभरी है जो पुलिस दूरसंचार के क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ-साथ कई क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर रही है । इसी कड़ी में एक और अध्याय जोड़ते हुए बीपीआरएंडडी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं पीआरटीएस संस्था द्वारा आयोजित **e-Gender Sensitization & Technology" विषय पर यह 03 दिवसीय सेमिनार-प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 06.08.13 से 08.08.13 की अवधि में रखा गया है। सेमिनार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में महिला उत्पीड़न एवं अपराधों में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए ही इस विषय पर पुलिस की संवेदनशीलता को बढ़ाने हेतु इस सेमिनार का आयोजन किया गया है। जिससे पुलिस अधिकारी अपने उत्तर दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से निभा सकें और इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकें । 
संस्था के निदेशक/पुमनि श्री वरूण कपूर द्वारा 03 दिवसीय सेमिनार की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस सेमिनार को देश एवं प्रदेश के अनुभवी पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीएसआर (कार्पोरेट सोशलरिस्पांसिबिलीटी), विधि क्षेत्र, मीडिया, शिक्षा-स्वास्थ्य एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्यरत्‌ विषय विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया जाएगा। दिनांक 06.08.2013 को सेमिनार के प्रथम दिन दिल्ली से आये श्री अमिताभ कुमार, सीएसआर एवं सेवा निवृत्त पुलिस महानिदेशक श्री एन.के.त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।
  कार्यक्रम के मुखय अतिथि श्री प्रकाश श्रीवास्तव, मान. न्यायाधीश, उच्च न्यायालय मप्र इंदौर ने अपने उद्‌बोधन में इस आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक के रूप में संस्था प्रमुख पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर को बधाई दी। उनके द्वारा आगे कहा गया कि यह आयोजन पुलिस विभाग द्वारा किया जा रहा है , वर्तमान्‌ में पुलिस का ही सबसे ज्यादा दायित्व बनता है कि वह महिला अपराधों, उत्पीड़न आदि को प्रभावी ढंग से रोके। अभी भी आम जनता विशेषकर महिला फरियादी पुलिस के पास जाने से डरती है। पुलिस अधिकारियों का दायित्व बनता है कि उनके मन में पुलिस की अच्छी छबि बने। संविधान के विविध अनुच्छेदों पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को प्राप्त समानता के अधिकारों की जानकारी दी। आगे बताया गया कि स्वतंत्रता के बाद स्त्रियों को खुलकर संविधान में समानतामिली है, साथ ही इस विषय पर सुझाव दिया गया कि बुनियादी प्रशिक्षण में ही इसका प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये साथ ही अन्य तरीके भी समय-समय पर अपनाये जा सकते है, जैसे- सेमिनार आदि का आयोजन करना, इससे निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाईस आदि का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाए, जिससे प्रतिभागी इसका लाभ ले सकें और उसका उपयोग आम-जनता में कर सकें क्योंकि पुलिस का सीधा संपर्क आम जनता से रहता है और महिलाओं के उत्पीड़न, उनके प्रति हुए अपराधों की रोकथाम के लिये महिला अधिकारियों की पदस्थापना प्रत्येक थाने में होना चाहिए जिससे महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना सुनिश्चित हो सकें और महिलाओं के प्रति समानता का व्यवहार व्यावहारिक रूप में भी दिखाई दें। इस अवसर पर पीआरटीएस के पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर, को पुनः धन्यवाद देते हुए उनके इस अभिनव प्रयोग की मुक्तकंठ से सराहना की। 
पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर द्वारा मुखय अतिथि को ''स्मृति चिन्ह'' भेंट किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया एवं आभार श्री सुदीप गोयनका, उपुअ द्वारा व्यक्त किया गया ।

थाना राजेन्द्र नगर मे वाहनों की नीलामी

इन्दौर -दिनांक 06 अगस्त 2013- थाना राजेन्द्रनगर पर धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा वाहनों की नीलामी श्रीमान्‌ अनुविभागीय दण्डाधिकारी इंदौर द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2013 को की जाना है।

05 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 06 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 68 गिरफ्तारी व 237 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को 06 स्थायी, 68 गिरफ्तारी व 237 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अगस्त 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को 22.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सीपी नगर आर के टायर के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले तात्या सरवटे नगर जूनी इंदौर निवासी रोहन पिता देवेन्द्र  (22) तथा 5 भवानी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता कैलाश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपये कीमत की 47 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को 17.00 बजे ऋषि पैलेस लाल बावडी पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही की रहने वाले  सूरज पिता मनोज (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को 22.30 बजे अलका क मकान के पास सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सुदामा नगर झोपडपट्‌टी निवासी मोहन पिता मगन (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को16.00 बजे ग्राम लक्ष्मण खेडी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले महेश पिता जयराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सागोर रोड जामली थाना बडगौदा निवासी राहुल पिता छगनलाल (19) तथा सदर निवासी सचिन पिता कालू (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2013 को 16.45 बजे जूना रिसाला गणेश मंदिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले भरत पिता नारायण (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 5, 2013

e-Gender Sensitization & Technology विषय पर पीआरटीएस इंदौर की नई पहल

इन्दौर - दिनांक 05 अगस्त 2013 - विगत 02 वषोर्ं में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर में कई नवीन कार्य उत्कृष्ट ढंग से संपादित कराये जा रहे है । इस अवधि में यह एक ऐसी संस्था बनकर उभरी है जो पुलिस दूरसंचार के क्षेत्र में प्रशिक्षण के साथ-साथ कई क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल कर रही है । संस्था के निदेशक व पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर के निर्देशन में यह संस्था तीव्र गति से एक नई दिशा की ओर बढ़ी है और इसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुए है । इसी कड़ी में एक और अध्याय जोड़ते हुए संस्था के निदेशक/पुमनि श्री वरूण कपूर द्वारा बताया गया कि बीपीआरएंडडी नर्इ्र दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं पीआरटीएस संस्था द्वारा आयोजित**e-Gender Sensitization & Technology" विषय पर एक सेमिनार-प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 06.08.13 से 08.08.13 की अवधि में रखा गया है । 
इस सेमिनार/प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश पुलिस के 40 उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। इस सेमिनार को देश एवं प्रदेश के अनुभवी पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ सीएसआर(कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलीटी), विधि क्षेत्र, मीडिया, शिक्षा-स्वास्थ्य एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्यरत्‌ विषय विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया जाएगा। 
संस्था के निदेशक व पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर  द्वारा बताया गया कि इस उत्कृष्ट सेमिनार का शुभारंभ दिनांक 06.08.2013 को प्रातः 09.00 बजे होटल सयाजी-'सफायर' हॉल में श्री प्रकाश श्रीवास्तव, माननीय न्यायाधीश, म.प्र.उच्च न्यायालय इंदौर के कर-कमलों से होगा ।

01 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 05 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 19 गिरफ्तारी व 121 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अगस्त 2013 को 06 स्थायी, 19 गिरफ्तारी व 121 जमानतीयवारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अगस्त 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले मुकेश, गोविन्द, विशाल, दीपक, जितेन्द्र, शंकरलाल, पंकज, महेश, सन्नी तथा विक्की को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4060 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अगस्त 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2013 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आशाराम बापू चौराहा रिंग रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नगीन नगर इंदौर निवासी हरीश पिता जगदीश (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2013 को 11.55 बजे शिवानी चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अपना स्वीट्‌स मालगंज निवासी राहुल पिता सुभाष (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 4, 2013

05 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 04 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 16.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामनगर शिव मंदिर का ओंटला से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले भारत, सुरेश,कमलेश, गुलाब तथा मांगीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3250 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 21.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहा रिंग रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले दस्तूर गार्डन के पीछे निवासी सोनू पिता सुखलाल (19) तथा सुनील का मकान प्रजापत नगर निवासी नोटू पिता मोटला (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2020 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 21.35 बजे नार्थ कमाटीपुरा बगीचे के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिली यही की रहने वाली कांता बाई पति हुकुतचन्द्र (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 12.30 बजे फांटा फोड मंदिर के पीछे नवलखानाराचण पटैल का बगीचा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राचचन्द्र पिता परा (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 14.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी शौंचालय के पास आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सारवन मोहल्ला महू निवासी कजनलाला पिता गामालाला (40) तथा हम्माल मोहल्ला निवासी इलियास पिता सादिक (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 18.30 बजे सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता कन्हैयालाल (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2013 को 09.40 बजे गंगवाल बसस्टेण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लाबरिया भैरू माली मोहल्ला निवासी राकेश पिता लक्ष्मण (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, August 3, 2013

आरक्षकों (जीडी) की पदोन्नति

इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी द्वारा निम्न आरक्षकों (जीडी) को प्रधान आरक्षक (जीडी) के पद पर पदोन्नत किया जा रहा है।


04 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।