Thursday, November 19, 2009
मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता,सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करें
जुऑ/सट्टा खेलते हुए नौ युवक गिरफ्तार
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
यातायात पुलिस द्वारा कमर्शयिल वाहनों के चालको के परिचय पत्र बनाये जा रहे है
लड़की को अश्लील एसएमएस करने वाला गिरफ्तार
Wednesday, November 18, 2009
मोबाईल व इंटरनेंट उपभोक्ता,सुविधाओ का सावधानी पुर्वक उपयोग करें
पति की हत्या के मामले मे पत्नी गिरफ्तार
चैन लूटेरे गिरफ्तार
पुलिस थाना एमआयजी क्षैत्रान्तर्गत आये दिन, दिन मे चेन स्नेचिंग की वारदाते बढ रही थी जिसकी पतारसी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी व पुलिस अधीक्षक (पूर्व ) मकरन्द देउस्कर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे थाना एमआयजी की टीम पतारसी मे लगाई गई थी। पुलिस की उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि खण्डवा तथा खरगोन के आरोपी थाना क्षैत्र मे चौकीदार के रूप मे निवास करते हैं तथा शहर मे विभिन्न थाना क्षैत्रो मे महिलाओं से चैन पिछले एक वर्ष से लूट कर रहे हैं इसी आधार पर गोपनीय रूप से निगरानी की गई और इसी आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्ध पकडे, और पूछताछ की गई जिससे शहर के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अभी तक पूछताछ मे २३ चैने लूट करना कबूली है, जिसमे थाना एमआयजी, लसूडिया, पलासिया,अन्नपूर्णा, एवं खजराना क्षैत्र की चैन लूट करना कबूल किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपियो के नाम १- बबलू उर्फ रमेश बंजारा पिता श्यामलनाल बंजारा २७ हाल निवासी रामकृष्णबाग थाना एमआयजी मूल निवासी संजयनगर खण्डवा, २- पप्पू उर्फ राकेश पिता धरमा बंजारा २०, हाल निवासी धीरज नगर थाना खजराना तथा मूल निवासी मवासिया जिला खरगोन , ३- प्रदीप पिता कैलाश पगारे जाति बलाई १९ हाल निवासी स्वर्णबाग कालोनी थाना एमआयजी कालोनी इन्दौर मूल निवासी दिग्ठान थाना ठिकरी है। आरोपी बबलू उर्फ रमेश का चैन लूट करने का अपराधिक रिकार्ड विभिन्न थानो मे दर्ज है। तथा आरोपी पप्पू उर्फ राकेश तथा प्रदीप पगारे का मारपीट व झगडा करने का पूर्व रिकार्ड है। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उक्त आरोपियो से एक सिल्वर कलर की पल्सर मोटर सायकल एमपी०९/एलएन/७०४७, तथा एक हीरोहोण्डा पेशन एमनपी०९/एलए/३९२६ , जप्त कर ली गई हैं तथा एक याम्हा जिसे आरोपियो द्वारा बेचना बताया गया है। आरोपियो द्वारा घटना वारदात के समय गाडियों के नम्बर पर मिट्टी आदि से पोत दिया जाता था जिससे कि नम्बर कोई देख न सके। आरोपी अपना टारगेट महिलाओं को बनाते थे, तथा सुनसान सडको पर जहां भागने मे सहुलियत हो वहां से महिलाओं के गले से चैन ख्ीांचकर भाग जाते थे। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे उपरोक्त आरोपियो के दो अन्य साथी फरार है जिनकी पुलिस द्वारा सगरर्मी से तलाश की जा रही है,उक्त फरार आरोपियो के मिलने पर और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है, आरोपीगण अलग-अलग समूहों मे चैन लूटने की वारदाते करते थे, आरोपियो द्वारा उक्त लूटी गयी चेने आरोपी राजकुमार सोनी को बेचते थे, पुलिस ने राजकुमार सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उपरोक्त तीनो आरोपियो के साथ चोरी का माल खरीदने वाले राजकुमार सोनी से भी पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। चैन लूटेरो को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी एमआयजी कालोनी मोहनसिह यादव, की टीम के उप निरीक्षक आर.के.सिह, आरक्षक शैलेन्द्रसिह, आरक्षक विनोद पटेल, देवेन्द्रसिह, तथा प्रवीण की विशेष भूमिका रही हैं । पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा उपरोक्त सभी आरोपियो को न्यायालय पेस कर इनका पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है।
निःशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन
१५ गुण्डे एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार
जुऑ/सट्टा खेलते हुए तीन युवक गिरफ्तार
अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को शहर व देहात के विभिन्न थाना क्षैत्रो में अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो चाकू व एक देशी रिवाल्वर बरामद की । पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही डमरू उस्ताद चौराहा के रहने वाले सुनील पिता फूलसिह (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को सेन्ट्रज इण्डिया कालेज के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही यही बजरंगनगर इन्दौर निवासी सुमित पिता रमेश अग्रवाल (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया। पुलिस गोतमपुरा द्वारा दिनांक १७ नवम्बर २००९ को यही बस स्टेण्ड गोतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ग्राम खरसोदा निवासी पर्वतसिह पिता देवीसिह (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, November 17, 2009
वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा जिला इन्दौर मे वाहन चोरो की चैंकिग एवं पूछताछ का अभियान चलाने के आदेश समस्त पुलिस अधिकारियो को दिये गये थे इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्येन्द्र शुक्ला,एसडीओपी महू मनीष खत्री के मार्ग निर्देशन मे अनुविभाग महु पर वाहन चोरो की चैकिग थाना प्रभारी महू दोलतसिह एवं थाना प्रभारी बडगोंदा जे.पी.साक्य थाना प्रभारी मानपुर जोरसिह भदौरिया के नेतृत्व मे थाना महू के सहायक उप निरीक्षक आर.पी.एस.जादौन प्रधान आरक्षक रामकिशोर, आरक्षक ज्ञानेन्द्रसिह, मनोज, थाना बडगोदा के प्रधान आरक्षक साहबसिह, आरक्षक मुन्नालाल व राकेश की टीमे बनाई गई थी इन टीमो के द्वारा वाहन चोरो की चैकिग की गई चैकिग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर महू पुलिस द्वारा वाहन चोर सादिक के घर छापा मारा गया जहां से चार मोटर सायकले चोरी की बरामद हुई उससे की गई पूछताछ के आधार पर उपरोक्त चोर गिरोह से चोरी की अन्य ११ दुपहिया वाहन मोटर सायकल एवं स्कूटर बरामद किये गये। इस प्रकार से गैंग से अभी कुल १५ दुपहिया वाहन बरामद किये गये है। उपरोक्त बरामद किये गये वाहन महू, इन्दौर,देवास, हरदा, धार, पीथमपुर से चोरी करना बताये गये है, उपरोक्त सभी वाहनो के स्वामियो कीतलाश कर सम्बधीत पुलिस थानो को ट्रान्सफर करने की कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त गेग के अन्य दो सदस्यो की तलाश की जा रही है एव उपरोक्त गिरफ्तार शुदा व्यक्तियो को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ की जा रही है, पूछताछ मे गिरोह के फरार दो सदस्यो के पकडे जाने पर एवं अन्य चोरी के वाहनो को बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार किये गये वाहन चोरो के नाम राजु उर्फ राजेन्द्र पिता महेश लूनिया ३१, निवासी रविशंकर शुक्लानगर देवास , मनीष पिता पन्नालाल बेरवा २४ निवासी ३६६ बजरंगनगर इन्दौर, विक्की पिता राजनारायण लोध २४, निवासी रूस्तमजी का भट्टा ग्राम सांतेर, जिला इन्दौर, सादिक पिता उस्मान २२, निवासी हम्माल मोहल्ला महू, सुनील पिता रामकिशन यादव ३२ , निवासी गुजरखेडा महू, राजू उर्फ राजेश पिता अर्जुनलाल बनोदा ३४, निवासी गुजरखेडा महू, विशाल पिता बद्रीलाल कोशल २४, निवासी सुतारखेडी गुजरखेडा महू, तथा मनीष पिता केदार कुमावत निवासी रविशंकर शुक्लानगर देवास है। थाना बडगोदा एवं मानपुर पुलिस द्वारा पकडे गये वाहन चोर वाहन चोरो की चैंकिग अभियान के दौरान आठ आरोपियो को पकडा गया,जिनसे पूछताछ उपरान्त चोरी की १०मोटर सायकलें बरामद की गइ है यह मोटर सायकल महू क्षैत्र एवं इन्दौर शहर से चोरी कर लाने का पता चला है, जप्त शुदा मोटर सायकल मालिको की तलाश की जाकर सम्बधित थानो को ट्रान्सफर करने की कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार शुदा वाहन चोरो का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है इनसे आगे अन्य वाहन चोरियो का सुराग लगने की सम्भावना है गिरफ्तार किये गये वाहन चोर रामप्रसाद पिता ब्रजलाल २४ निवासी ग्राम गाजबेडी ,कालू पिता पूनमचन्द्र ४० निवासी ग्राम गाजबेडी राजेश पिता मांगीलाल २५, निवासी ग्राम मेढ, भागीरथ पिता अम्बाराम २६ निवासी ग्राम लालगढ, गणपत पिता सांवलिया २४ निवासी ग्राम गाजबेडी,राधेश्याम पिता सांवलिया २५ निवासी ग्राम गाजबेडी, नारायणसिह पिता कालूसिह २३निवासी ग्राम गाजबेडी तथा सूरज पिता हजारी ३० निवासी ग्राम बडकुआ, है। थाना गोतमपुरा पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार , देपालपुर सब डिविजन मे एसडीओपी देपालपुर रूचिका जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोतमपुरा डी.एस.बघेल, के नेतृत्व मे वाहन चोरो की चैंकिग के दौरान वाहन चोर शेरू पिता इकबाल उर्फ बाला बेग २३, निवासी बाघमोहल्ला गोतमपुरा से पूछताछ की गई जिसके द्वारा तीन मोटर सायकले चोरी करना बताया गया, जो पुलिस ने बरामद कर ली है। यह मोटर सायकले थाना गोतमपुरा क्षैत्र से ही चुराई गई थी। पुलिस थाना सिमरोल द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, सिमरोल क्षैत्र मे डीएसपी मुख्यालय श्रीमती मन्जुलता खत्री के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सिमरोल सी.बी.चढार के नेतृत्व मे वाहन चोरो की चैंकिग व पूछताछ का अभियान चलाया गया इस दौरान वाहन चोर विजय पिता नानूराम २०, निवासी ग्राम मोगामा मण्डलेश्वर, महेश पिता सुखराम १९ निवासी मोगामा मण्डलेश्वर, तथा राजू पिता धनसिह २० निवासी दिग्ठान खरगोन से पूछताछ की गई जिनके द्वारा चार मोटर सायकले चोरी करना बताया गया जो इनके कब्जे से बरामद कर ली गई है । जप्त की गई मोटर सायकले सम्बधित थाना क्षैत्रो को ट्रान्सफर की जा रही है उपरोक्त मोटर सायकले बरामद करने मे प्रधान आरक्षक रामसिह, सुरेश, आरक्षक मोहन, दयाशंकर, तथा सैनिक लीलाधर की सराहनीय भूमिका रही है।
महिला से पर्स छीनने वाले गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय श्री विपिन माहेष्वरी के आदेष पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी क्षैत्र श्री मकरंद देउस्कर एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री आकाष जिंदल के मार्गदर्षन मे नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोतवाली श्री आर एस नरवरिया के नेतृत्व मे थाना तुकोगंज मे एक टीम गठित की जिससे एक घटना दिनांक ३१.१०.०९ की रात्रि ०८.३० बजे फरियादिया स्मिता शाह पति अतुल शाह निवासी रेसकोर्स रोड इंदौर की अपनी सहेली पूर्वा दोसी के साथ जंजीरा चौराहा होकर पैदल अपने घर आ रही थी मधुरम स्वीट के बंगले के सामने रेसकोर्स रोड पर एक काले रंग की मोटर सायकल पर तीन अज्ञात लडके आये और पिछे बैठे लडके ने फरियादी का बेंग जिसमे नोकिया मोबाईल नगदी ५०००/रूपये छीन लिया था । फरियादी द्वारा बताई हुलिया व अन्य सुुत्रो के आधार पर पतारसी की गई तो से आरोपी धर्मपाल निवासी षिवाजी नगर इंदौर एवं सयैद सफी उर्फ कल्लू निवासी काजी की चाल को गिरफ्तार किया व मोटर सायकल काले रंग की पल्सर एमपी ०९ एलजी ७५८७ मोबाईल पर्र्स आदि बरामद किया गया एक आरोपी फरार है जिसकी तलाष जारी है । उक्त कार्य मे थाना प्रभारी डी के तिवारी , उनि मीना कर्णावत , सउनि वाय एस कुषवाह, आरक्षक अवधेष,रविन्द्र की सराहनिय भूमिका रही है ।
फर्जी नम्बर डालकर वाहन चलाते आरोपी गिरफ्तार
१५ गुण्डे एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार
जुऑ/सट्टा खेलते हुए १४ युवक गिरफ्तार
पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७८ इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले हिम्मतसिह, धन्नालाल, सूरज, धर्मेन्द्र, तथा गोपाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ३२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को संविदनगर इन्दौर मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बबलू, राजेश, रणजीतसिह, तथा श्याम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को ग्राम जागीर बरलाई क्षिप्रा मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दिनेश, मुकेश, तथा गेंदालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस महू द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को बूट गली महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही बूट गली महू निवासी फूलचन्द पिता जगनलाल मोची (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को गंजी कम्पाउण्ड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही यही ४४ नगर निगम रोड इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता भगतसिह लोधी (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार
पुलिस द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को राजेन्द्रनगर थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए चार लोगो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से देशी शराब बरामद की । पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १६ नवम्बर २००९ को प्रगतिनगर राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही २१ सी बृजबिहार कालोनी इन्दौर निवासी गोलू पिता मुन्ना पाटीदार (२०),कमल पिता रामदास चौहान (१९), दीपक पिता रामचन्द्र (२०), तथा ३४ बी द्वारकापुरी इन्दौर निवासी योगेश पिता भरतराव (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार २५० रूपये कीमत की ८४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
ट्राफिक वार्डन हेतु नामाकंन
यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसो की चैकिंग
यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा विगत दिवस इन्दौर शहर के समस्त स्कूलो से संचालित होने वाली स्कूल बसो के संबंध में सम्बधित विघालयो से उनके ड्राइविंग लायसेंस ,फिटनेस ,बीमा ,प्रदुषण कार्ड ,एवं माननीय सर्वोच्चय न्यायालय द्वारा स्कूल बसो के सम्बंध में जारी दिषा निर्देष के पालन के संबंध में जानकारी चाही गई थी परन्तु किसी भी विघालय के द्वारा अपने विघालय से संबध किसी वाहन के बारे में समुचित जॉच की जाकर जानकारी नही भेजी गई । इस तारतम्य मे आज से यातायात पुलिस के द्वारा शहर के सभी स्कूल बसो एवं अन्य वाहनों की जॉच प्ररम्भ की गई । आज जॉच के दौरान १६९ वाहनों को चेक किया गया । जिसमें से ४७ वाहनो के विरूद्ध यातायात विभाग द्वारा विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई । दो वाहनों के समुचित कागजात नही पाये जाने पर जप्त किया गया है । यह कार्यवाही जारी रहेगी । जब तक समस्त स्कूलो के वाहनों की जॉच कर ली जावे ।
Monday, November 16, 2009
यातायात अवरूद्ध करने पर चार सिटीवेन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
दो किलो गांजा सहित युवक गिरफ्तार
२४२ वाहनो को चेक कर २०४ वाहनो के चालान बनाये गये
०७ गुण्डे एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार
जुऑ खेलते हुए ०५ युवक गिरफ्तार
अवैध शराब सहित ०९ गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित तीन गिरफ्तार
Sunday, November 15, 2009
चोरी की शंका में ५० किलोग्राम चॉदी बरामद
किरायेदारो की सूचना नही देने पर दो मकान मालिको के विरूद्ध प्रकरण
नकली सीडी बेचते हुए युवक गिरफ्तार
५३४ वाहनो को चेक कर २५४ वाहनो के चालान बनाये गये
०४ गुण्डे एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०४ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
जुऑ व सट्टा खेलते हुए ०६ युवक गिरफ्तार
पुलिस चन्दननगर द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषीबिहार कालोनी इन्दौर मे गयाप्रसाद के मकान मे तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए कन्हैयालाल,रमेश, गयाप्रसाद,राकेश, तथा हरनामसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४ हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस सराफा द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को राजवाडा के सामने स्थित बगीचे से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही जवाहर मार्ग इन्दौर निवासी यशवन्त पिता अर्जुननाथ (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार
१० किलो भांग सहित युवक गिरफ्तार
पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक १४ नवम्बर २००९ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फैल इन्दौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुए यही लाला का बगीचा इन्दौर के रहने वाले सोहनलाल पिता कालूराम (७०), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार रूपये कीमत की १० किलोग्राम भांग बरामद की। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, November 14, 2009
अनैतिक देह व्यापार मे संलग्न पॉच गिरफ्तार
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटर सायकलें बरामद
पुलिस ऐरोड्रम द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ को थाना क्षैत्रान्तर्गत कालानी नगर सब्जीमण्डी इन्दौर से चोरी की मोटर सायकल पर घूम रहे एक युवक को हिरासत मे लेकर इसके कब्जे से चोरी की तीन मोटर सायकलें बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शैलेन्द्रसिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एरोड्रम महेश भर्गव व उनके स्टाफ के सहा.उप निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर ,ऋषीराज, आरक्षक सत्येन्द्र, संजय, द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालानी नगर इन्दौर स्थित सब्जीमण्डी में चोरी की मोटर सायकल बजाज डिस्क्वहर एमपी-०९/सीएम/४९१४, पर घूम रहे उमेश पिता सुभाष भालसे (३७) निवासी ६९ तिरूपति कालोनी इन्दौर को पकडा। पुलिस द्वारा जब उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो इसकी निशादेही पर इसके घर से चोरी की मोटर सायकल बजाज कावासाकी एमपी-०९/जेटी/०७४४, तथा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०९/एमएच/७२४१ बरामद की है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल आरोपी उमेश द्वारा दिनांक २५ सितम्बर २००९ को फरियादी अमित पिता हेमन्त शर्मा (२१) निवासी २६६ व्यकटेंशनगर इन्दौर की उसके घर के सामने से चुरा ली थी। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल असल अपराध में बरामद कर व अन्य दो मोटर सायकलें धारा ४१(१) १०२ जा.फो. के तहत जप्त कर आरोपी उमेश भालसे से पूछताछ की जा रही है, अभी इससे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।
चोरी करते हुए युवक गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूडिया क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १३ नवम्बर २००९ को सिक्का स्कूल के पीछे विजयनगर इन्दौर से बिजली के तार चुराते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १३ नवम्बर २००९ के १७ बजे मनोरमागंज इन्दौर निवासी विपिन पिता मदनलाल जैन की रिपोर्ट पर विध्यादीन यादव पिता मातादीन यादव निवासी सुखलिया इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच ज्ञात हुआ कि फरियादी का विजयनगर में सिक्का स्कूल के पीछे स्थित मकान से दिनांक १३ नवम्बर २००९ के १५.०० बजे आरोपी विध्यादीन यादव बिजली के तार कीमती ५०० रूपये का चुराकर ले जा रहा था जिसे मौके पर पकड लिया। पुलिस लसूडिया द्वारा आरोपी विध्यादीन यादव को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
४४५ वाहनो को चेक कर २१४ वाहनो के चालान बनाये गये
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके ४४५ वाहनो को चेक कर १८५ दुपहिया वाहन, ०५ तीन पहिया वाहन तथा ०३ चार पहिया वाहनो को चैक कर २१४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ३८ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके ४४५ वाहनो को चेक कर १८५ दुपहिया वाहन, ०५ तीन पहिया वाहन तथा ०३ चार पहिया वाहनो को चैक कर २१४ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ३८ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।
१० गुण्डे एवं ०७ संदिग्ध गिरफ्तार
सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त युवक गिरफ्तार
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
Friday, November 13, 2009
अवैध रूप से संग्रह कर नीला कैरोसिन बेचते हुए युवक गिरफ्तार
४१४ वाहनो को चेक कर २३९ वाहनो के चालान बनाये गये
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके ४१४ वाहनो को चेक कर २३९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ६१ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके ४१४ वाहनो को चेक कर २३९ वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले ६१ वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।
०८ गुण्डे एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध हथियारो सहित चार बदमाश गिरफ्तार
पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को ग्राम करोंदिया चौपाटी के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए बियावानी इन्दौर निवासी रवीन्द्र पिता बद्रीलाल (४४) तथा बालदा कालोनी महू नाका इन्दौर निवासी मनोज पिता जगदीश यादव (२६) को पकडा तथा इनके कब्जे से एक चाकू व एक ३१५ बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद बरामद किया है। पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को स्मृति टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले भैरूलाल पिता मांगीलाल गौड (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को रेतीमण्डी के पास राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए पाटनीपुरा इन्दौर निवासी राकेश पिता पदमसिह (२७) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
जुऑ/सट्टा खेलते हुए चार गिरफ्तार
पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को पठान खोदरा जगंल चोरल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम चौरल के रहने वाले धन्नालाल पिता खुमानसिह, अर्जुन पिता खुमानसिह, बाबूलाल पिता गोपालसिह, तथा आशाराम पिता नन्दराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को नयापीठा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले गुड्डूखान पिता भूरेखान (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४२६ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को श्रध्दानन्द मार्ग इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त स्वर्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी भूराखान पिता शकूर खान (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१५ नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक १२ नवम्बर २००९ को बालाजी तोंलकाटा के पास राजेन्द्रनगर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही की रहने वाली ताराबाई पति रामचन्द्र (४५), तथा राऊ की रहने वाली गीताबाई पति गजानन्द (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर एवं ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों व अन्य वाहनो की जाच की जावेगी
यातायात पुलिस द्वारा नो टालरेन्स जोन'' बनाये
Thursday, November 12, 2009
रिंग रोड पर भारी वाहनों के प्रवेश के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
खण्डवा रोड , तेजाजी नगर चौराहे से भंवरकुआ चौराहे तक पूर्णतः भारी वाहनो के लिए प्रतिबंधित रहेगा । लोहा मण्डी एवं छावनी मण्डी के लिए जाने वाले वाहन पूर्व अनुसार नेमावर रोड पालदा और तीन इमली तक आना जाना कर सकेगें । यह मार्ग भी शाम ५ बजे से लेकर रात्रि १० बजे तक सभी प्रकार के माल वाहकों के लिए प्रतिबंधित रहेगा ।
इसी तरह मालवीय पेट्रोल पम्प से तीन इमली तक का मार्ग भारी वाहनो के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । इस मार्ग पर मध्यम माल वाहन(चार चके वाले ) आना जाना कर सकेगें । सभी व्यवसायीक वाहनो के लिए ५ से १० बजे का समय प्रतिबंधित रहेगा ।
आवष्यक सेवाओं से जुडे वाहन जैसे डीजल, पेट्रोल, एल.पी.जी. गैस , कैरोसीन के टेकंर आदि प्रतिबंधित समय को छोडकर शेष समय में इन मार्गो पर चल सकेगें । इस तरह सभी प्रकार के व्यवसायीक वाहन शाम ५ बजे से रात्रि १० बजे तक शहर के अन्दर परिवहन हेतू प्रतिबंधित रहेगें ।
उपरोक्त मीटिगं में एस.एस.पी श्री विपिन माहेष्वरी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अमोंगला अईयर पुर्व परिवहन सलाहकार श्री जगत नारायण जोषी पूर्व एडी.एस.पी श्री आर.एस.राणावत , डी.एस.पी संजय सिंह(यातायात) एवं षिक्षण सस्थाओं के संचालक उपस्थित रहें ।
२० वाहन चालको के विरूद्ध धारा २८३ के तहत कार्यवाही की गई
पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा आज दिनांक १२ नवम्बर २००९ को सरवटे बस स्टेण्ड के पास चालू हालत में अपनी बस व नगर सेवाओं को खडी कर यातायात को अवरूद्ध करने के मामले मे पुलिस ने २० वाहन चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत कार्यवाही की है। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा सरवटे बस स्टेण्ड के आसपास आम रोड पर चालू हालत मे अपने वाहनो को खडे कर यातायात को अवरूद्ध कर रहे बस एमपी-०९/एचबी/९२४४ का चालक सलमान पिता नबाब खान निवासी जिला रायसेन, नगर सेवा एमपी-२२/बी/५३०५ का चालक रूकडू पिता गणपत निवासी गांधीनगर , नगर सेवा एमपी-०९/एस/९६५७ का चालक समीर पिता इब्राहिम निवासी जूनारिसाला बसएमपी-०९/एफ/१५९७ का चालक राजेश पिता हजारीलाल निवासी ग्राम देवली जिला सेंधवा, बस एमपी-०९ /७७३९ चालक साबिर पिता छोटेखान निवासी मानपुर, नगरसेवा एमपी-०९/एस/२२०५ चालक लाला पिता बाबूलाल निवासी गांधीनगर, नगर सेवा एमपी-०९/एस/८२०० चालक राजपाल पिता भॅवरसिह निवासी गांधीनगर , बस एमपी-०६/बी/०५१४ चालक जोतनसिह पिता भैरोसिह निवासी गाधंीनगर, बस एमपी-०७/५४५१ चालक बसीर पिता सफी निवासी महू, बस एमपी-०८/एफ/९४०१ राजेश पिता लीलाधर निवासी महू, बस एमपी-१४/डी/६५११ चालक सेफुउद्धीन पिता कुदरत निवासी गरीब नवाज कालोनी इन्दौर, बस एमपी-०९/एस/०९९९ चालक सोहन पिता गोवर्धन निवासी सावेर, बस एमपी-०९/एस/९६९४ चालक सुरेश पिता चरणदास निवासी बाणगंगा, बस एमपी-०९/एस/७९७० चालक महेश पिता भागीरथ निवासी महू , नगर सेवा एमपी-०९/एस/९१०७ चालक जावेद पिता लियाकत निवासी खजराना, बस एमपी-०९/टी/०४५० सदावत पिता सहीद निवासी भीकनगांव,बस एमपी-०९/एफ/११६८ चालक महेश पिता मोतीलाल निवासी जगजीवन राम नगर इन्दौर, सिटी बस एमपी-०९/एफए/१९२५ का चालक तथा बस एमपी-०९/ केसी/५१३० के चालको के विरूद्ध धारा २८३ भादवि के तहत कार्यवाही की गई।
यातायात अवरूद्ध करने पर तीन वाहन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान, १०० वाहनो के चालान बनाये गये
पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके १०० वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मुख्य-मुख्य चौराहो पर पुलिस द्वारा वाहनो की चैंकिग की गई जिसके १०० वाहनो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, तथा बिना कागजात के मिले वाहनो को विभिन्न थानो पर खड़ा किया गया।
१० गुण्डे एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार
अवैध हथियारो सहित चार बदमाश गिरफ्तार
जुऑ खेलते हुए पॉच जुऑरी गिरफ्तार
अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार
Wednesday, November 11, 2009
मादक पदार्थ बैचते हुए युवक गिरफ्तार
लूट का प्रयास एक आरोपी गिरफ्तार
५६७ वाहनो को चैक कर, २४९ वाहनो के चालान बनाये गये
०३ गुण्डे एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार
कटार सहित बदमाश गिरफ्तार
जुऑ खेलते हुए १३ जुऑरी गिरफ्तार
अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार
Tuesday, November 10, 2009
यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा एक प्रषिक्षण कार्यक्रम
प्रषिक्षण कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के श्री मिश्रा द्वारा वाहनों के रख-रखाव तथा बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी गयी। यातायात विषय विषेषज्ञ श्री प्रफुल्ल जोषी द्वारा चालकों को वाहन चलाते समय रखी जानेवाली सावधानियाँ एवं यातायात सिग्नल, साईन बोर्ड आदि के बारे में बहुत ही रोचक ढंग से जानकारी दी गयी। यातायात उप निरीक्षक डा0 श्री मनोज दीक्षित द्वारा ड्रायवरों के व्यवहार तथा उससे जनता पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम के दौरान यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अमोंग्ला अईयर, पुलिस उप अधीक्षक श्री संजय सिंह, निरीक्षक श्री आनंद सोनी तथा डेक्कन मोटर्स के मालिक श्री पाटिल उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 75 वाहन चालकों ने प्रषिक्षण का लाभ लिया। इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
अवैध रूप से शराब बेचते युवक गिरफ्तार
जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०७ गिरफ्तार
अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते पॉच गिरफ्तार
०६ गुण्डे एवं २१ संदिग्ध गिरफ्तार
३३५ वाहनो को चैक कर, १९८ वाहनो के चालान बनाये गये
नकबजनी के मामले मे तीन बदमाश गिरफ्तार
Monday, November 9, 2009
चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार,
०७ गुण्डे एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार,
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को व अपराध करने की नियत से शहर में घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०७ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
अवैध रूप से शराब लेजाते हुए दो गिरफ्तार
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब लेजाते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस बांणगगा द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को सुलभ काम्पलेक्स के पास कुम्हारखाडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए यही कुम्हारखाडी इन्दौर निवासी राजू पिता रामचन्द्र (५०) को पकडा तथा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को देवगुराडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ग्राम उमरिया खुर्द निवासी पूनम पिता बाबूलाल कौशल (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते पॉच गिरफ्तार
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए पॉच लोगो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज किये है। पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को मनपसंद गार्डन के पास अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए सोमनाथ की चाल इन्दौर निवासी राहुल पिता विन्दासिह (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को मधुमिलन चौराहा इन्दौर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए आष्ठा जिला सिहोर निवासी प्रवेश पिता जयहिन्द (२१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस रावजीबाजार द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को पागनीसपागा स्कूल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए आलापुरा इन्दौर निवासी फीरोज पिता अब्दुल रसीद (३४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को रेती मण्डी राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए बीणानगर इन्दौर निवासी योगेश पिता भूरेसिह (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को इन्दिरानगर मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले संतोष पिता कुकाजी (३०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
जुऑ खेलते हुए ०६ गिरफ्तार,
इन्दौर-०९ नवम्बर २००९- पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ०८ नवम्बर २००९ को न्यू पलासिया धोबीधाट के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले ऋषीराव मराठा, बबलू, गोपाल, अजीत, प्रमोद तथा पवन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६ हजार रूपये नगर व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, November 8, 2009
जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०७ गिरफ्तार
पुलिस सराफा द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को क्लाथ मार्केट इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही के रहने वाले गोपाल पिता मिश्रीलाल गुप्ता (५४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६१० रूपये नगद व सट्टा पर्चिया बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ व सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो गिरफ्तार
पुलिस बांणगगा द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को मालवा वनस्पति के सामने भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से स्कूटर एमपी ०९/ जेडी- ५६५१ पर शराब लेजाते हुए स्कूटर चालक को पुलिस ने रोका तो वह स्कूटर छोड़कर भाग गया पुलिस ने स्कूटर जप्त कर उस पर रखी ११० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को राहुलगांधीनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए बिश्णुपुरी कालोनी इन्दौर निवासी विक्की पिता वंशीलाल लश्करी (३५) को पकडा तथा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक ०७ नवम्बर २००९ को ग्राम मायाखेड़ी इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए यही के रहने वाले मदनसिह पिता हरीसिह (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
०३ गुण्डे एवं १६ संदिग्ध गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
४३४ वाहन चैक कर, २५५ वाहनो के चालान बनाये
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया गया, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत ४३४ वाहनो को चेक किया जिनमें ०४ दुपहिया वाहनो को, ४१४ तीन पहिया वाहनो को, १६ चार पहिया वाहनो को, चैक कर १०९ वाहन चालको के चालानी कार्यवाही की गई।
नगर सुरक्षा समिति का वार्षिक सम्मेलन
आपदा प्रबंधक टीम के संयोजक श्री राजेशसिह को फस्ट एड बाक्स एवं स्टे्रचर भेंट किया गया। तथा आरक्षक चन्द्रशेखर पटेल थाना तुकोगंज, महिला आरक्षक वैशाली सिकरवार थाना सेन्ट्रल कोतवाली, आरक्षक कन्हैयालाल यातायात थाने को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा प्रत्र दिये गये।
इस असवर पर श्री माहेश्वरी द्वारा अपने उद्बोधन मे बताया कि इन्दौर जिले की नगर सुरक्षा समिति व ग्राम रक्षा समितियां काफी अच्छा कार्य कर रही है। युवा वर्ग और अच्छे कार्य की इच्छाशक्ति रखने वाले लोगो को भी आगे आना चाहिये और जो वर्षो से थाना संयोजक व सीएसपी संयोजक बने हुए है उनके स्थान पर नये लोगो को कार्य करने का अवसर दिया जाये, तथा इनका कार्यकाल एक वर्ष का रखा जाये।
कार्यक्रम का संचालन सीएसपी संयोजक सुधीर एरन द्वारा किया जाकर अन्त मे कार्यक्रम का आभार थाना प्रभारी तुकोगंज डी.के. तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया।
प्राणघातक हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सन्येन्द्र शुक्ल, व एसडीओपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद व उनकी टीम द्वारा प्राणघातक हमला करने वाले विशाल पिता नेहरू लोधी निवासी न्यू गुराडिया, जे.जे.संकट पिता हरीराम संकट (३२) निवासी पेशनपुरा महू, तथा बबलूू पिता किशोर बरूआ (२९) निवासी पंचम की फैल तुकोगंज इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया है। तथा इनके कब्जे से दो देशी कट्टे , व तलवार भी बरामद की है।
पुलिस थाना किशनगंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ३ नवम्बर २००९ के १४ बजे इन्दौर महू फोर लेन तिराहे के पास मोटर सायकल पर जा रहे नरेश लोधी पिता ओमप्रकाश लोधी निवासी गायकवाड व ओमप्रकाश पिता शिवचरण वर्मा निवासी महूगाव की मोटर सायकल को ओव्हर टैक कर मोटर सायकल सवार दो लोगो द्वारा फायर कर घायल कर दिया था, जिसमे से नरेश लोधी का इन्दौर मे उपचार कराया जा रहा है पुलिस किशनगंज द्वारा धारा ३०७.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी कि इसी बीच सूचना मिली कि घटना स्थल पर उपरोक्त आरोपीगण देखे गये थे, पुलिस किशनगज द्वारा आरोपी विशाल, जे.जे.संकट, बबलू को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई तो ये खुलासा हुआ कि राधेश्याम व नवल ने सुपारी देकर हमला करवाया है, गेटवेल महू पर नवल ने बबलू को मिलवाया, पॉच हजार रूपये एडंवास दिये, घटना में विक्का, बन्टी, व अन्य की भी संलिप्तता पाई गई हैं। पुलिस द्वारा की गईजॉच मे यह खुलासा हुआ कि दोनो पक्षो मे पुरानी रजिश चली आ रही थी, इसी बात को लेकर उक्त घटना घटित हुई है।
पुलिस किशनगंज द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल ,जे.जे.संकट तथा बबलू को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो देशी कट्टे व तलवार बरामद की है, तथा फरार आरोपी विक्का, बन्टी, व एक अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
हत्या के तीनो आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात सन्येन्द्र शुक्ल, व एसडीओपी मनीष खत्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज रघुप्रसाद व उनकी टीम द्वारा आज दिनांक ८ नवम्बर २००९ को हत्या करने वाले ग्राम भाट खेडी निवासी अरूण पिता दरियावसिह , राधेश्याम पिता मोहन गुंर्जर, तथा अभय पिता रामायण निवासी विश्वास नगर चौपाटी महू को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद कर लिया है।
पुलिस थाना किशनगंज क्षैत्रान्तर्गत दिनांक ६ नवम्बर २००९ को मोहनसिह पिता देवीसिह पटेल की अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारकर घायल कर करके पत्थरो से प्रहार कर हत्या कर दी थी, पुलिस किशनगंज द्वारा धारा ३०२.३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई विवेचना के दौरान यह खुलासा हुआ कि घटना के समय घटना स्थल के आस-पास आरोपीगणो को देखा गया था, इसी आधार पर पुलिस ने तीनो आरोपियो को बुलाकर पूछताछ की तो उन्होने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दोनो पक्षो मे पारिवारिक पुरानी रंजिश चली आ रही है, इसी बात को लेकर यह घटना घटित हुई।
पुलिस किशनगंज द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
खातेगांव के अंधेकत्ल का पर्दाफाष आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला अपराध शाखा श्री अरविंद तिवारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति बस स्टेंड के पास कहीं आने जाने के लिए खड़ा है जिसके कमर में कोई हथियार होने की शंका है उक्त सूचना से उप पुलिस अधीक्षक जिला अपराध शाखा जितेन्द्र सिह के निर्देषन में टीम गठित की गई जिसमें उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली डी.के. जैन को कार्यवाही हेतु निर्देषित किया गया, मुखबिर से प्राप्त जानकारी को विस्तृत रूप से सभी कर्मचारियों को समझाया गया एवं बस स्टेण्ड पर मुखबिर के बताये हुलिऐ का व्यक्ति खड़ा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडना चाहा तो वह चलती बस में चढ़कर भागने की कोषिष करने लगा जिसे काफी मषक्कत के बाद पकड़ा, नाम पता पूछने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम प्रवेष शर्मा पिता जयहिन्द शर्मा निवासी आष्टा जिला सीहोर का बताया , मौके पर ग्वालटोली पुलिस द्वारा कार्यवाही कर प्रवेष शर्मा से चाकू बरामद किया।
थाना छोटीग्वालटोली लाकर आरोपी से अपराध शाखा के अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई तो एक सनसनीखेज घटना अंधे कत्ल का पर्दाफाष हुआ । प्रवेष शर्मा ने बताया कि उसका दोस्त गौरव मेवाड़ा पिता जीतमल मेवाड़ा निवासी पेट्रोल पंप के पास आष्टा जिला सीहोर में उसकी मौसेरी बहन से अवैध संबध होने की बात लोगों से करता रहता था जो उसे अच्छा नहीं लगता था, तब उसने गौरव मेवाड़ा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
दिनांक १९/६/०८ को प्रवेष शर्मा ने गौरव मेवाड़ा को बताया कि उसकी महिला मित्र को भूत लग गया है जिसका उतारा कन्नौद रोड़ पर जाकर करना है, तब गौरव मेवाड़ा स्वयं की मोटर सायकल कैलीबर एम.पी. ३७-बी/६४०१ से प्रवेष शर्मा के साथ कन्नौद रोड़ के लिऐ निकला । आष्टा से करीबन ४० किलो मीटर कन्नौद की ओर विक्रमपुर नदी के पास प्रवेष शर्मा ने गौरव मेवाड़ा को भूत उतारा के लिऐ ले गया सूनसान जंगल होने का फायदा उठाते हुऐ मौका देखकर प्रवेष शर्मा ने गौरव मेवाड़ा की हत्या पत्थर व चाकू से गोदकर कर दी तथा लाष वहीं छोड़कर गौरव मेवाड़ा की मोटर सायकल लेकर वापस आष्टा आकर पेट्रोल पंप के पास मोटर सायकल खड़ी कर बस से भोपाल भाग गया काफी समय भोपाल में रहकर मजदूरी करता रहा बाद में इंदौर आकर सेल्समेन का काम करने लगा।
अपराध शाखा द्वारा थाना आष्टा जिला सीहोर से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि गौरव मेवाड़ा की गुम होने की रिपोर्ट थाने पर गुमषुदगी क्रमाक २४/०८ दिनांक २३/६/०८ को दर्ज है तथा अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। इसी प्रकार थाना खातेगांव से जानकारी लेने पर मालूम हुआ कि वहां दिनांक २४/६/०८ को सड़ी गली कंकाल के रूप में एक लाष मिली थी जिस पर मर्ग क्रमांक २६/०८ कायम कर जांच में पी.एम. रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट होने की रिपोर्ट आने पर अपराध क्रमांक २१८/०८ धारा ३०२,२०१ भा.द.वि. का पंजीबद्व किया गया था तथा उक्त लाष की षिनाख्तगी अभी तक नहीं हो पायी थी ।
उक्त आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया ,प्र.आर. पन्नालाल ,आर. राजेन्द्रसिंह ,आर. दिनेष सरगैया एवं आर. ओंकार पान्डे का सराहनीय योगदान रहा ।
Saturday, November 7, 2009
अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन गिरफ्तार
पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को सियागंज इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रोहित पिता रामचन्द्र (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस खजराना द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को संजीवनी नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए शिवबाग कालोनी इन्दौर निवासी पन्नालाल पिता शिवचरण (६५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस महू द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को पीठरोड महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ग्राम कालाकुण्ड सिमरोल निवासी लक्ष्मण पिता चुन्नीलाल लोध (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ०६ युवक गिरफ्तार
पुलिस महू द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को तेलीखेडा महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए तेलीखेडा महू निवासी सुनील पिता राधेश्याम यादव (३४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को कलाली के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही फीरोज गांधीनगर इन्दौर निवासी कल्लू उर्फ बल्लू पिता रामआसरे (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को सुदामानगर झोपडपट्टी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घुमते हुए यही के रहने वाले राज पिता बलाराम (३१) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक ३२ बोर का देशी रिवाल्वर ४ कारतूस व मैगजीन के बरामद किया। इसी प्रकार चोईथराम चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही गायत्रीनगर इन्दौर निवासी लखन पिता राजेश (२१) तथा मनोज पिता आन्नद (२२)को पकडा तथा इसके कब्जे से एक-एक छुरा बरामद किया।
पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ०६ नवम्बर २००९ को देशी कलाली के पास सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले अशोक पिता रामलाल पंवार (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
०८ गुण्डे एवं १३ संदिग्ध गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बनाते हुए आठ गिरफ्तार, दो देशी कट्टे, चाकू व आठ मोबाइल बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, के नेतृत्व मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भादौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर बी.बी.एस परिहार व उनकी टीम के सहा.उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, पीएसआई पी.एस.तिलगांम, प्रधान आर. डालूसिह, कोकसिह, प्रतापसिह, आर. प्रदीप पान्डे व मुकेश यादव , दीपेन्द्र, रणसिह, अमरसिह, दिवाकर, रणजीत, द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ६ नवम्बर २००९ को २२.३० बजे एम.आर. १० रेल्वे पुल के नीचे से मनमोहन उर्फ मन्नू पिता रामआधार भोई (२४) निवासी ३४ यशोदानगर इन्दौर, अजय पिता मूलचन्द सिलावद (२०) निवासी १५ न्यू गोरीनगर इन्दौर, धर्मेन्द्र पिता राजेश चौकसे (२०) निवासी ७७ खातीपुरा मेन रोड इन्दौर , नितिन उर्फ दद्दू पिता संतोष यादव (२१) निवासी ग्राम सोनवाडा, थाना भीकनगांव जिला खरगोन, एवं इसका भाई राजेश उर्फ सोनू पिता संतोष यादव (२३) निवासी ग्राम सोनवाडा, थाना भीकनगांव जिला खरगोन, राहुल पिता सुरेश असकर (२२) निवासी ६३१ गोरीनगर इन्दौर, पप्पू पिता जगदीश विश्वकर्मा (१९) निवासी पुष्पा दवाखाने के पीछे गौरीनगर इन्दौर तथा समुन्दर पिता अमृतलाल यादव (२४) निवासी ७५ सेठीनगर इन्दौर, को गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा मौके पर तलाशी के दौरान इनके कब्जे से दो देशी कट्टे, एक चाकू, एक लोहे की राड, लाठी, व आठ मोबाइल फोन बरामद किये है।
पुलिस हीरानगर द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध ३९९,४०२, भादवि तथा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर, पुलिस द्वारा आरोपियो से की गई पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि सभी आरोपीगण एक+त्रित होकर किसी पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे, पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि ये बदमाश बम्बई एवं गुजरात के अंकलेश्वर में ट्रेन डकैती के आरोप मे भी पकडे जा चुके है जबकि भुसावल तथा मनमाड डकैती के मामले में अभी तक फरार है।
पुलिस हीरानगर द्वारा बदमाशो से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं इनसे, इन्दौर तथा आस-पास के क्षैत्रो की गई वारदातो के बारे मे भी खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Friday, November 6, 2009
जुऑ खेलते हुए पॉच युवक गिरफ्तार
पुलिस तुकोगंज द्वारा सभी आरोपियो के विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध रूप से शराब बेचते हुए दो गिरफ्तार
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को राहुलगांधी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले योगेश पिता सुभाष चन्द्र माली (३२)को पकडा तथा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को ए सेक्टर सांवेर रोड बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही कुशवाह नगर इन्दौर निवासी जितेन्द्रसिह पिता श्यामसिह (१८) को पकडा तथा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए १२ युवक गिरफ्तार
पुलिस महू द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को तेलीखेडा महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए राजेन्द्रनगरगर इन्दौर निवासी संजीव पिता कालूराम (२७) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया।
पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को कलाली के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही २८९ श्याम सुन्दर नगर इन्दौर निवासी राम जायसवाल पिता सुभाषचन्द्र (३२) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को भागीरथपुरा पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही लालगली परदेशीपुरा निवासी दिलीप पिता दीनानाथ (२८) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवा बरामद की।
पुलिस हीरानगर द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को गौरीनगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी प्रकाश पिता सेवाराम अहिरवार (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को पत्थर मुण्डला साबुर फैक्ट्री के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले चैनसिह पिता बोन्दरसिह (३२), पे्रम पिता काशीराम खाती (३२),ग्राम चितावद निवासी भारत पिता सत्यनारायण बौरासी, तथा अजय पिता कालूराम बौरासी को पकडा तथा इनके कब्जे से दो चाकू , व दो तलवारे बरामद की।
पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को सुदामानगर झोपड पट्टी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले विजय पिता माधव सोंलकी (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस बडगोदा द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को ग्राम पिपरी फाटा चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहनें वाले राहुल पिता श्यामलाल (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ०५ नवम्बर २००९ को महू फाटा सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही सी.पी.शेखरनगर इन्दौर निवासी कल्लू पिता जयराम मराठा (२२), तथा संतोष पिता तुकाराम मराठा (३०) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
०८ गुण्डे एवं २४ संदिग्ध गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ गुण्डो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नियत से घूमते हुए मिले २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
५७५ वाहन चैक कर, १२३ वाहनो के चालान बनाये
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ से शहर में वाहनो को चैक करवाया , पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आकाश जिन्दल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में वाहनो की चैंकिग की, जिसके तहत ५७५ वाहनो को चेक किया जिनमें ५१० दुपहिया वाहनो को, ५० तीन पहिया वाहनो को, २५ चार पहिया वाहनो को, चैक कर १२३ वाहन चालको के चालान बनाये गये तथा अन्य १५ सदिग्ध व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
मोटर सायकल चुराते हुए युवक गिरफ्तार
पुलिस सिमरोल द्वारा दिनांक ५ नवम्बर २००९ के १३.१५ बजे महेशचन्द्र पिता चम्पालाल राठौर (४०) निवासी ग्राम गोया सिमरोल की रिपोर्ट पर राजू पिता रणजीतसिह बंजारा (२२) निवासी ७११ सूरज नगर इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादी महेशचन्द्र की ग्राम गोया सिमरोल में दुकान के सामने उसकी मोटर सायकल एमपी-०९-४७४५ खडी थी,जिसे आरोपी राजू बंजारा द्वारा चुराकर ले जा रहा था जिसे मौके पर ही पकड लिया।
पुलिस सिमरोल द्वारा आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर इसे हिरासत मे लेकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस क्षिप्रा दिनांक ४ नवम्बर २००९ को २०.३० बजे भारत पेट्रोलियम के अधिकारी शान्तीनगर इन्दौर निवासी जी.आर. प्रसाद पिता जी.प्रभाकर राव (५२) की रिपोर्ट पर भारत पेट्रोलियम कारर्पोरेशन मागंलिया के कर्मचारी अभिनन्दन नगर इन्दौर निवासी किशनलाल पिता सुरेशकुमार के विरूद्ध धारा ३८१,५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १७ अक्टूबर २००९ के ४.३० बजे आरोंपी किशनलाल द्वारा भारत पेट्रोलियम कारर्पोरेशन मांगलिया स्थित पेट्रोल की लाईन का वॉल खोलकर पेट्रोल चुराने का प्रयास कर रहा था ।
पुलिस क्षिप्रा द्वारा किशनलाल पिता सुरेशकुमार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर इसे हिरासत मे लेकर पूछताछ करते हुए विवेचना की जा रही है।