Saturday, March 30, 2019

14 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी पुलिस थाना मंहु द्वारा गिरफ्तार। · दो अन्य महिला स्थाई वारंटी भी गिरफ्तार।


·    
इंदौर- 30 मार्च 2019- वरिष्ठ अधिकारीयों, द्वारा वर्षो से लंबित स्थाई वारंटीओं की तामिली के लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक तामिली करने हेतु सखत निर्देश दिये इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम श्री सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंहु श्री धर्मराज मीणा, नगर एसडीओपी मंहु श्री विनोद कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस थाना मंहु द्वारा 14 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी राजेश उर्फ राजा उर्फ चदंर पिता सखाराम को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम द्वारा थाना मंहु मे पंजीबद्ध अपराध क्र 461/1995 धारा 461 भादवि के स्थाई वारंटी राजेश उर्फ राजा उर्फ चदंर पिता सखराम बलाई निवासी लालजी की बस्ती मंहू हाल टोकसर थाना सनावद जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया था। जो पुर्व मे जमानत पर रिहा होकर दिनांक 05.07.2004 से फरार था एवं वारंटी पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। जिसे आयशर चौराहा पीथमपुर के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। वारंटी 14 वर्षो से अधिक की अवधी से फरार था।
इसी कडी में पुलिस टीम द्वारा महिला स्थाई वारंटी सावित्रीबाई और झीनाबाई निवासी ग्राम डावरखेडी थाना बडवाह को खरगोन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।
उक्त सराहनीय कार्य मे उनि मिकीता चौहान, सउनि मालसिंह बोदड, आर 359 नरेंद्र, मआर 1025 धन्ना डामोर की महत्वपुर्ण भूमिका रही।   





No comments:

Post a Comment