Monday, December 10, 2018

विधान सभा चुनाव-2018 की मतगणना हेतु, निम्नानुसार रहेगी इन्दौर पुलिस की व्यवस्था



इंदौर दिनांक 10 दिसम्बर 2018- विधान सभा चुनाव-2018 की मतदान प्रक्रिया को इन्दौर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण व निर्विघ्ंन सपन्न करवाने के बाद, उक्त चुनाव की मतगणना भी निर्विघ्ंन, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम इंदौर व शहर में माकूल सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। उक्त पुलिस व्यवस्था में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री मो. युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी व  पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के नेतृत्व में इंदौर पुलिस नेहरू स्टेडियम मतगणना स्थल शहर की की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेगे
                मतगणना स्थल पर इन्दौर पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है, जिसके अन्तर्गत नेहरू स्टेडियम के बाउंड्री, गेट व आस पास ड्रापगेट सहित आंतरिक सुरक्षा घेरों पर पुलिस बल को लगाया गया है। उक्त व्यवस्था के अन्तर्गत बाहरी सुरक्षा घेरें में- जीपीओ मार्ग, एसबीआई एबी रोड़, रेसीडेंसी सर्किट हाउस के सामने, रेसीडेंसी से कलेक्टर बंगले के पास, जिमखाना गेट के पास तथा जिमखाना पार्किंग के आगे स्टेडियम के ओर ड्राप गेट बनाये गये है तथा आंतरिक सुरक्षा घेरे में मतगणना स्थल पर भी ईवीएम मशीनों के आने-जाने के मार्गो सहित सभी जगह पर अधिकारियों के नेतृत्व में बल लगाया गया है, जो हर गतिविधी पर कड़ी नजर रखेगा। मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु मतगणना ड्‌यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस, प्रत्याशियों व उनके एंजेट व मीडिया आदि सभी के लिये अलग-अलग रंगों के कार्ड जारी किये गये है, जिसके द्वारा ही मतगणना स्थल पर उन्हे प्रवेश दिया जावेगा तथा सभी की सुविधा हेतु मतगणना केंद्र नेहरू स्टेडियम में जाने के लिए अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट के जाने का मार्ग हरे रंग से तथा शासकीय कर्मचारियों के जाने का मार्ग नीले रंग से दर्शाया गया है। इस दौरान सभी कार्यवाही की विडियोग्राफी भी करायी जावेगी।
                इसके साथ ही प्रत्याशियों के जुलुस आदि निकालने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने हेतु शहर में प्रत्येक विधानसभावार उस क्षेत्र के नगर पुलिसअधीक्षक व थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभालेगें तथा शहर में विभिन्न जगहों पर फिक्स पिकेट्‌स भी लगाये गये है, जो हर स्थिति पर नजर रखेगें। इस दौरान सभी एएसपी, सीएसपी व थाना प्रभारीगण अपने-अपने पुलिस बल के साथ पूरी तरह सतर्क रहकर माकूल सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था रखेंगे।
               
                इस दौरान पार्किंग व यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी-

             मतगणना डियुटी में लगे हुये अधिकारियों एवं कमर्चारियों के वाहनो की पार्किग- नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 2,3,4, के सामने रिक्त स्थान पर अपना वाहन पार्किग करेंगे तथा नेहरू स्टेडियम के गेट नं. 01 से प्रवेश करेगे।
             मतगणना डियुटी मे  लगे हुये समस्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के वाहनो तथा प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनो की पार्किग रेसीडेंसी परिसर एवं जिमखाना मे की जावेगी।
             मतगणना स्थल के बाहर आम जनता के वाहनो के लिये बंगला नं. 57 पानी की टंकी के पास खाली मैदान पर पार्किग व्यवस्था रहेगी।
             नेहरू स्टेडियम मुश्ताकअली मुखय द्वार के सामने का क्षेत्र से रेसीडेंसी गेट नं. 1, जी.
             पी.ओ एस.बी.आई टी तक का क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार के
             वाहनो की पार्किग वर्जित रहेगी।
             जी.पी.ओ चौराहा, एस.बी.आई टी, मेडिकल टी, कलेक्टर बंगला से नेहरू स्टेडियम की
             और जाने वाले मार्ग पर आम जनता के वाहनोका प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्शन पाईंट -
1. जी.पी.ओ /एस.बी.आई टी से रेडियों कॉलोनी जाने के लिये चिडिया घर से सेन्ट्रल
 स्कूल होकर जाने वाले मार्ग का उपयोग कर सकेगे।
2. व्हाईट चर्च से मेडिकल टी होकर पी.एस.सी कार्यालय जाने वाला रास्ता आम जनता
 के उपयोग के लिये खुला रहेगा।
3. होमगार्ड तिराहा, मेडिकल टी, कृषि महाविद्यालय चौराहा से आजाद नगर की ओर
जाने वाले मार्ग का उपयोग आम जनता कर सकेगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्शन किया जायेगा।
शहर में प्रत्याशियो के विजयी जुलूस निकलने पर अन्य स्थानो पर आवश्यकतानुसार आम जनता की सुविधा के लिये यातायात का डायवर्शन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment