Tuesday, October 16, 2018

सी.आर.पी.एफ. की महिला कंमाडो संभालेगी, चुनाव के दौरान इन्दौर की सुरक्षा व्यवस्था


          
इन्दौर-दिनांक 16 अक्टूबर 2018- मां अहिल्या की नगरी इन्दौर में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से संपन्न हो इसी के मद्‌देनजर,  माकूल सुरक्षा व्यवस्था हेतु, सी.आर.पी.एफ. की 240 वीं बटालियन के तेज तर्रार महिला कंमाडों की 'सी' कंपनी जिला इन्दौर को मिलीं है। चुनाव प्रक्रिया में पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा की जाने वाली व ध्यान में रखने वाली कार्यवाहियों व जिला इन्दौर के बारे में व्यवहारिक जानकारियों के संबंध में, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में, आज दिनांक 16.10.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में, सी.आर.पी.एफ. की कंपनी की महिला कंमाडो का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक (प्रो/सु) श्री जगदीश डावर, अति पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी,, सी.आर.पी.एफ. कंपनी की प्रभारी डीएसपी सहित 80 महिला कंमाडो उपस्थित रही। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा उन्हे, जिला इन्दौर की भौगोलिक स्थिति, यहां की जनता, यहां का राजनैतिक परिदृश्य, चुनावी माहौल तथा पुलिस व्यवस्था के बारें में अवगत कराते हुए, चुनाव ड्‌यूटी के दौरान पुलिस व सरुक्षा बलो की भूमिका के संबंध में बताते हुए उन्हे क्या करना व क्या नही करना चाहियें जिससें कानून व्यवस्था बनी रही एवं शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से चुनाव संपन्न हो इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी तथा साथ ही उक्त सभी जानकारियों का पावर पांइट प्रजेन्टेशन व विडियों फिल्म के माध्यम से सभी को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
सी.आर.पी.एफ. कंपनी की उक्त महिला कंमाडो की टीम, चुनौतीपूर्ण स्थिति में कार्य करने में एक्सपर्ट है, इस टीम ने जम्मू कश्मीर, नार्थ ईस्ट जैसे संवेदनशील व उपद्रवी इलाकों सहित, देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव व संवेदनशील एंव चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सफलतापूर्वक अपनी ड्‌यूटी को अंजाम दिया है। इस कंपनी के कुछ सदस्यों ने श्रीलंका के जाफना में उग्रवादी गतिविधियों के समय में भी अपने काम को बखूबी किया है। कंपनी की प्रभारी डीएसपी ने भारत देश के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्य को बखूबी करते हुए, विदेश में नाईजिरिया में भी विपरित परिस्थितियों में कार्यवाही करते हुए, भारत देश का नामरोशन किया है।
इन्दौर पुलिस द्वारा आगामी चुनाव में शांतिपूर्ण व निर्विघ्न रूप से संपन्न करवाने हेतु, कानून व सुरक्षा व्यवस्था के लिये, उक्त महिला कंमाडो को शहर में फ्लाइंग स्क्वाड, नाकाबंदी, स्टेटिक सर्विलांस टीम, एरिया डोमिनेशन, क्यूआरटी व विशेष कार्यवाही के रूप में, इनकी तेज तर्रार सेवाओं का लाभ लिया जावेगा।







No comments:

Post a Comment