Thursday, December 8, 2016

धोखाधड़ी करने वाला मयूर नगर संस्था का फरार कालोनाईजर, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 08 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा लोगो के साथ धोखाधड़ी करने वाले मयूर नगर सस्था के फरार कालोनाईजर शेख मुश्ताक पिता शेख इलियास निवासी कादर कालोनी थाना खजराना को पकडने मे महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी शेख मुश्ताक द्वारा पुलिस थाना आजादनगर क्षेत्र में मयूर नगर नाम की कालोनी काटी गयी थी, जिसमे आरोपी कालोनाईजर द्वारा भारी अनियमितता करते हुए, कई लोगो के साथ धोखाधड़ी की गयी थी। जिस पर लोगों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/16 धारा 420.467.468. भादवि का पंजीबद्ध कर, पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन सफलता नही मिल पा रही थी। इसके विरुद्ध गिरफ्तारी के लिये मान. न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस थाना आजादनगर द्वारा मुखबीर की सुचना के आधार पर आज दिनांक 8.12.16 को उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आऱोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे कल दिनांक को न्यायालय मे पेश करके पीआर लिया जावेगा। जिससे की उससे अन्य मामले मे भी पुछताछ की जा सके।

उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी के नेतृत्व में उनि मनोज कटारिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment