Friday, August 27, 2021

सड़कों पर बेतरतीब रूप से गलत वाहन पार्क कर मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इंदौर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

  

इंदौर - दिनांक 27 अगस्त  2021- शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर, सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु  पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है।

                इसी अनुक्रम में आज दिनांक 27.08.2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार पाटीदार , अपर आयुक्त नगर निगम श्री देवेंद्र सिंह , उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष उपाध्याय, उमाकांत चौधरी एवं थाना प्रभारी यातायात श्री दिलीप सिंह परिहार द्वारा मालवा मिल रोड, शेल्बी हॉस्पिटल के सामने, नौलखा क्षेत्र में रॉन्ग साइड में गाड़ी पार्क करने वाले,  गलत तरीके से खड़े किए गए दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन एवं बसों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

                अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार पाटीदार द्वारा शहर के मुख्य मार्गो पर एवं फुटपाथ पर वाहन चालकों द्वारा किया जा रहा अवैध पार्किंग एवं गलत तरीके से खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस एवं नगर निगम टीम के द्वारा जंजीर वाला चौराहा से शैल्बी हॉस्पिटल के सामने से मालवा मिल तक अवैध तरीके से खड़ी बसें, दो पहिया, चार पहिया वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा कर क्रेन के माध्यम से यातायात थाने में खड़ा किया गया। यातायात पुलिस द्वारा गलत तरीके से खड़ी बसें, ऑटो रिक्शा एवं दोपहिया वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई ।वाहन चालकों द्वारा मार्ग पर ही अपने वाहनों को खड़ा कर यातायात अवरुद्ध किया जा रहा था, ऐसे वाहन  जो यातायात अवरुद्ध करते पाए गए जिनमें 40 दोपहिया वाहन, 18 चार पहिया वाहन, 6 बस , 10 रिक्शा  के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस इसी तरह की कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगी । यातायात पुलिस इंदौर सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को रॉन्ग पार्क खड़ा ना करें, निर्धारित पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करे व यातायात नियम का पालन करें तथा सुचारू यातायात संचालन में यातायात पुलिस का सहयोग करें सुरक्षित चलें सुरक्षित रहे।

इंदौर यातायात पुलिस व्दारा जनहित में जारी





अपने साथी के यहां ही गल्ले से रूपये चुराने वाले आरोपी को पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा ग्वालियर से किया गिरफ़्तार।

  

आरोपी से चोरी के रुपयों से खरीदा गया मोबाइल भी जप्त।

 

इंदौर -दिनांक 27अगस्त 2021- पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 24.08.2021 को फरियादी इस्लाम पिता कल्लन खान उम्र 30 साल निवासी गली न. 06 सर्वहारा नगर इन्दौर ने रिपोर्ट किया था कि, फरियादी के यहां चार लोग काम करते थे जिनका नाम 01. जाकिर  02.समीर 03.रहीम 04.राहुल ये लोग फरियादी के यहां किसमिश का ठेला लगाकर व्यापार करते थे पूरा माल फरियादी देता हैं।दिनांक 11.08.2021 की बात है कि सब लोग अपने अपने काम पर निकल गये थे तथा फरियादी भी सुबह काम पर चला गया था तथा उसके घर की चाबी राहुल के पास थी।  जब फरियादी वापस कमरे पर आया तो देखा की उसके बक्से में अनगिनत नोट  100 रुपये, 200रुपये, तथा 500-500 रुपये की नोट रखे हुए थे, नोट नही मिले।  फिर फरियादी ने सभी लोगो से पूछताछ किया तो किसी ने नही बताये, उसके रखे हुए नोटो को कोई अज्ञात बदमाश बक्से से चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना परदेशीपुरा पर अप.क्र. 635/2021 धारा 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

                घटना पर वरिष्ठ अधिकारियो के मुताबिक निर्देश के आरोपियों की पतारसी हेतु थाना परदेशीपुरा थाना प्रभारी निरी. अशोक पाटीदार के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम को दिनांक सूचना प्राप्त हुई कि घटना के बाद से ही संदिग्ध राहुल रजक इन्दौर से फरार हो गया है जो आज रात को ग्वालियर के रैशमपुरा क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर से उक्त टीम तत्काल ग्वालियर के लिये रवाना किया गया तथा फरियादी के बताये स्थान पर आरोपी की तलाश करते रैशमपुरा के मेन रोड़ पर खड़ा हुआ दिखाई दिया जिसे घेरा बन्दी कर पकड़ा जिसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राहुल पिता महावीर रजक उम्र 26 साल निवासी ग्राम जिंगनी तह.मुरैना जिला मुरैना का होना बताया । जिससे उक्त घटना के संबंध मे पूछताछ करते आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल किया । आरोपी से रुपये के संबंध में पूछताछ करते शराब एवं वैश्यावृत्ति मे खर्च होना बताया तथा चोरी के पैसो से एक मोबाईल VIVO Y 20 भी खरीदना बताया।  फिर आरोपी से फरियादी इस्लाम का आधार कार्ड एवं चोरी के पैसो से खरीदा गया मोबाईल VIVO Y 20 एवं कुछ नगदी रुपये जप्त किये गये है। अन्य नगदी रुपये के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । 

                उक्त कार्यवाही में उनि अजयसिंह कुशवाह , आर.2015 भोला यादव, आर.212 गौरव द्वारा बडी मेहनत एवं लगन से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी एवं जप्ती में सराहनीय कार्य किया गया ।

· वाहन चोरी करनें वाला आरोपी तथा घर में घुसकर नकबजनी करने वाला आरोपी, पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्तार

 

·        आरोपी ने रात्रि मे घर के अन्दर घुसकर मोबाईल किये थे चोरी

 

·        आरोपियों के कब्जें से पृथक- पृथक क्रमशः 04 मोबाईल कीमती करीब 26,000/ रुपये तथा एक अपाचे मो.सा. कीमती करीबन 80,000/ रुपये जप्त

      

इंदौर दिनांक 27 अगस्त 2021 - शहर में चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी आदि सम्पत्ति संबंधी अपराधो के आरोपियो की धरपकड़ एवं सामान कि बरामदगी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं।  उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागड़ी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झोन- 03 (पूर्व) श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा इन्दौर श्री निहित उपाध्याय के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना परदेशीपुरा द्वारा एक वाहन चोर तथा घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाले एक नकबजन को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं।

 

           पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 17.08.2021 को फरियादी शुभम पिता महेश कुमार साहू उम्र 26 साल निवासी 103/12 नंदा नगर इंदौर ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 16.08.2021 को मोसा. क्रमांक एमपी 09 एक्सबी 9080 कोई अज्ञात बदमाश मेरी उक्त मो सा को चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना परदेशीपुरा पर अप.क्र. 609/2021 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । एवं इसी प्रकार दिनंक 26.08.2021 को फरियादी पवन ने अपने दोस्त वीरु व कृष्ण के तीनो के मोबाईल घर मे घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने की रिपोर्ट लेख कराई जिस पर से थाना परदेशीपुरा अप.क्र. 642/2021 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

              इसी दौरान आज दिनांक 27.08.2021 को फरियादी के द्वारा अप.क्र. 642/2021 धारा 457, 380 भादवि में चोरी गये 04 मोबाईल कीमती करीब 26000/ रुपये के चोरी करने की शंका रवि पिता रमेश सुलानिया उम्र 28 साल निवासी कुलकर्णी का भट्टा इन्दौर द्वारा चोरी करने की बताई गई।  जिस पर पुलिस टीम द्वारा सन्देही रवि पिता रमेश सुलानिया को मालवा मिल चौराहें पर से घेरा बन्दी कर पकडकर मौके पर एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल जप्त किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी टाल मटोल करने लगा जिसे हिकमत अमली से पूछने पर उसने दिनांक 25.08.2021 की रात्रि परदेशीपुरा मे फरियादी के घर मे घुसकर 04 मोबाईल चुराने की बात कबूल किया। बाद आरोपी की निशादेही पर अन्य तीन मोबाईल एक कार्बन कम्पनी, एक सेमसंग एवं एक वीवो कम्पनी का मोबाईल को जप्त किया बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से ओर भी अन्य घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

           इसी प्रकार आज दिनांक 27.08.2021 को पुलिस टीम को ईलाका भ्रमण करते हुए तीन पुलिया तिराहे पहुचें जहां मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक लड़का चोरी की मो.सा. क्र. एमपी 09 एक्सबी 9080 को लेकर सुगनी देवी ग्राऊण्ड पर सस्ते दाम मे बेचने की बात कर रहा है। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचे तो एक लड़का मो.सा. के पास खड़ा दिखा जिसे उक्त मो.सा. के कागजात के संबंध मे पूछताछ करने पर कागज नही होना बताया और बहाने बाजी करने लगा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर बताया कि 10-11 दिन पहले रात्रि में मैंने नन्दानगर इन्दौर से चोरी करना कबूल किया जिसके कब्जे से समक्ष पंचान विधिवत् जप्त किया।

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रआर 2937 बलराम, आर.1011 धर्मेन्द्र जाट व आर. 2696 पवन व आर. 3456 राहुल मोदी एवं सउनि शोभाराम अटेरिया, प्रआर 1154 कालीचरण, प्रआर 69 मुलायमसिंह पाल द्वारा बडी मेहनत एवं लगन से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी एवं जप्ती में सराहनीय कार्य किया गया ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 27 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 27 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 79 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी व 79 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अगस्त 2021 को 01 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 कांें 22.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामजी शर्मा के घर के पीछे का बाडा एबी रोड मांगलिया थाना क्षिप्रा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, योगेश पिता राजु सुर्यवंशी, त्रिलोक पिता स्व रतनसिंह चंदेल, लखन पिता जगन्नाथ, अफसर पिता हुसैन खान, मो शकील पिता मो सत्तार, जितेंद्र पिता शकंरलाल, राधेश्याम पिता रामगोपाल पाल, राहुल पिता गौरीशकंर, मुकेश पिता किशोरीलाल जायसवाल, दीपक, याशिर पिता युनुश, महेश पिता गंगाधर, अनीश, शेख अहमद, कमल, सुनिता, रामजी शर्मा, रोहित शर्मा, शहजाद पंवार, करीमलाल, राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 45100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 कांें 17.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खुमान की घाटी गोया दतोदा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, सीताराम, परमानंद, महेश, करण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 460 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आलोक नगर पानी की टंकी के पास मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, गली न 02 अमन नगर मुसाखेडी इन्दौर निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम अरोदाकोट निवासी विजय और ग्राम बनेडिया निवासी सुनील, आगरा निवासी गोकुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4015 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 कांें 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेंड के सामनें मां शारदा पार्किंग के पास आम रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 201 गोल्डी अपार्टमेंट खाती वाला टेंक निवासी निशांत को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 26 अगस्त 2021 कों 23.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सारवन मोहल्ला मस्जिद के पास महू इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सारवन मोहल्ला मस्जिद के पास निवासी अमन उर्फ अमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, August 26, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 26 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

08 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


20 गिरफ्तारी व 74 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अगस्त 2021 को 20 गिरफ्तारी एवं 74 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं खेलतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईओसी डिपो की पार्किंग मांगलिया इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, सुरेश पिता लक्ष्मण पुरी, जितेंद्र पिता गंगाराम गंगोलिया, विष्णु पिता लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 700 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के पास बडी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, म न 390 बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी शकंर कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1120 रुपये कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 12.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलाब बाग पेट्रेल पंप के सामनें शौचालय के पास चिकित्सक नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 168 बापू गांधी नगर इन्दौर निवासी सोनू उर्फ रमजान पिता इस्तिकार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 19.55 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संचार नगर चौराहा कनाडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 7 सी मित्रबंधु नगर कनाडिया रोड इन्दौर निवासी लखन पिता घनश्याम होल्कर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 20.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शकंर कुम्हार का बगीचा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 46/11 लालगली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 17850 रूपयें कीमत की अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 11.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चांदनी चौक रंगवासा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, नयापुरा रंगवासा राऊ निवासी अंजली पति विजय मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 21.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजपुताना ढाबा फोरलेन रोड टी गांव इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, गांधी पैलेस सिरपुर धार रोड इन्दौर निवासी इंदरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कांें 17.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम कुडाना शासकिय स्कुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम कुडाना थाना सांवेर निवासी लोकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कों 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सगुनीदेवी कॉलेज ग्राउंड परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, लालगली परदेशीपुरा निवासी हेमराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 अगस्त 2021 कों 17.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, जुना रिसाला गली न 4 सदर बाजार निवासी गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, August 25, 2021

किराना दुकान में घुसकर सामान व नकदी चोरी करने वाले 2 चोरों को, पुलिस थाना परदेशीपुरा ने किया गिरफ्तार।

 इंदौर - दिनांक 25 अगस्त 2021- पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 24.08.2021 को फरियादी कचरुमल पिता रामबिलाश अग्रवाल उम्र 62 साल निवासी 9 क्लर्क कॉलोनी इन्दौर ने रिपोर्ट किया था कि दिनांक 19.08.2021 की बात है कि फरियादी रोज की तरह रात्रि में  09.30 बजे दुकान बन्द करके फरियादी दुकान के ऊपर अपने घर में चला गया और खाना खाकर सो गया। दिनांक 20.08.2021 की सुबह करीब 09.00 बजे अपने दुकान में अन्दर गया तो देखा की बाथरुम की खिड़की टूटी हुई थी तथा उसकी दुकान में रखे काजू के डब्बा, बादाम का कट्टा सोयाबीन तेल के 07 डब्बे , व गल्ले में रखी नगदी करीब 10,000 रुपये थे । जिसे कोई अज्ञात बदमाश द्वारा रात्री में दुकान के पीछे से बाथरुम की खिड़की तोड़कर दुकान में घुसकर सामान चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना परदेशीपुरा पर अप.क्र. 636/2021 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

            वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधो के आरोपियो की धरपकड़ एवं बरामदगी  हेतु दिए गए दिशा निर्देशानुसार थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरी. अशोक पाटीदार के द्वारा एक टीम का गठन गठन कर आरोपियों की पतारसी के लिए लगाया। 

           

            पुलिस टीम के सउनि. आल्हा सिंह को आज दिनांक 25.08.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति सुगनीदेवी कालेज ग्राउण्ड में किराने का सामान औने पौने दाम में बेचने के लिये खड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचकर कर तो वहां पर दो संदिग्ध व्यक्ति तेल का डिब्बा व अन्य सामान लिये खडें दिखाई जो पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी करते पकड़ा। दोनो का नाम पता पुछते 1. राहुल रैसवाल पिता असोक रेसवाल उम्र 26 साल नि. 53/05 परदेशीपुरा डमरू उस्ताद चौराहे इँदौर 2. दीपक अखण्ड पिता स्व. मिश्रीलाल अखण्ड उम्र 35 साल नि. 22/10 परदेशीपुरा जिला इदौर का होना बताया।  उक्त दोनो से तेल के डिब्बे व थैली में रखे सामान के संबध में पूछने पर राहुल रैशवाल ने बताया कि मैने व मेरे दोस्त दीपक अखण्ड ने मिलकर दिनांक 19/08/2021 को रात्री करीब 02 बजे कैला देवी ट्रेडर्स से बाथरूम की खिड़की को तोड़कर दुकान में घुसे थे और हमने 07 तेल के डिब्बे, 02 काजू की थैली, 01 बादाम की थैली व गल्ले में रखे नगदी 10000/- चुरा लिये थे और उक्त सामान चुराने के बाद हमने चुराया हुये माल बाट लिया था, जिसमें से मेरे हिस्से मे 5000/- रूपये नगद , 01 तेल का डिब्बा व काजू आये थे व  5000/- हजार, एक तेल का डिब्बा, बादाम दीपक अखण्ड ने के हिस्से में आये थे । 5 तेल के डिब्बे  गिरनारी गार्डन के पास में ही रख कर चले गये थे जो बाद में उसे लेने के लिये गये तो वहाँ पर तेल के डिब्बे नही मिले। चोरी किए गए रुपए शराब खोरी व पार्टी मे खर्च करना बताया।

            पुलिस द्वारा दोनों आरोपी राहुल रैशवाल व दीपक अखण्ड को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से कुल 9 kg काजू, 2.4kg बादाम, 2 सोया तेल के भरे हुए डिब्बे कीमती करीबन 16400 रूपये का सामान जप्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे अन्य वारदातों व इनके अपराधिक रिकार्ड के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

            उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा अशोक पाटीदार के मार्गदर्शन में सउनि. आल्हा सिंह ठाकुर , का.वा.प्र.आर.919 आशीष, आर.1011 धर्मेन्द्र, आर.3997 गिर्राज , म.आर.4174 प्रेमलता  की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 65 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

 

इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 25 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 65 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

07 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी व 60 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2021 को 03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 60 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 15.35 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्टा के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, परदेशीपुरा निवासी शशीकांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 120 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें , इंदिरा नर निवासी गोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 210 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना महू  द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 14.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हम्माल मोहल्ला के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें , 119./5 रेवा बाई का बाग निवासी विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 19.5 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेाजाजी नगर के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, गा्रम जामोदी निवासी धमेन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1300 रुपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 16.24 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमसान के पास तालाब के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, सुल्लाखेडी निवासी पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3300 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 21.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम सेमदा निवासी महरबान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1440 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 19.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमतें हुए मिलें, खजराना निवासी मोहम्मद फजल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इंमली के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमतें हुए मिलें, आजादनगर निवासी संजू उर्फ भुरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कांें 20.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सात मील के पास खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमतें हुए मिलें, शिव नगर निवासी सोनू ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, उमेश, मोहन,रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।




Tuesday, August 24, 2021

माननीय न्यायालय द्वारा की गयी उद्घोषणा जारी...

 दुष्कर्म के प्रकरण में फरार आरोपी करण मोरवाल के नियत दिनांक तक न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर की जाएगी उसकी संपत्ति कुर्क


इंदौर दिनांक 24 अगस्त 2021- महिला थाना इंदौर के अपराध क्रमांक 85/21 धारा 376, 376 (2) (द),  294, 506 भादवि में फरार आरोपी करण मोरवाल पिता मुरली मोरवाल निवासी बड़नगर घटना दिनांक से ही फरार है, जिसकी तलाश हेतु पुलिस टीम कई बार उसके घर बड़नगर व उज्जैन में स्थित उसके संभावित स्थान आदि जगहों पर भी जा कर उसे तलाश गया है, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया है, अतः उसकी गिरफ्तारी हेतु 5000 रू. के इनाम की उद्घोषण भी की जा चुकी है तथा माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी का गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है।

 

आज माननीय न्यायालय के द्वारा उसकी नाम की संपत्ति कुर्क करने बाबत आरोपी करण की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा जारी की है, जिसे आरोपी करण मोरवाल के सभी संभावित स्थान पर चस्पा किया जाएगा ताकि उस तक सूचना पहुच जाएं। फिर भी यदि आरोपी माननीय न्यायालय के द्वारा दी गई नियत दिनांक 28.09.2021 तक उपस्थित नहीं होता है तो उस दशा में उसकी संपत्ति कुर्की की कार्यवाही की जावेगी।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 24 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 66 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी व 50 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2021 को 03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 50 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुआं/सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माताजी मंदिर के पास हरिजन मोहल्ला ग्राम झलारिया और दुर्गा माता मंदिर के सामनें ओटले पर ग्राम झलारिया इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, रामचंद्र पिता मांगीलाल चौहान, रवि पिता सुभाष पंवार और सुरेश गंगोरिया पिता तुलाराम, नानूराम पिता नारायण पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 805 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तहसील के सामनें मंहुगांव इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, छत्रछाया कालोनी इन्दौर निवासी वीरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 210 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, गुलाब बाग इन्दौर निवासी शाहरूख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें 21.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संघवी कॉलेज के सामनें बिचौली मर्दाना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, आईटी पार्क के सामनें अम्बामोलिया टेकरी निवासी राहुल पिता स्व मांगीलाल मसानिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1260 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बुरानाखेडी पुल के पास थाना खुडैल और तलाई के किनारे ग्राम आठमिल थाना खुडैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम बुरानाखेडी निवासी मोहन और तलाई के पास ग्राम आठमिल थाना खुडैल निवासी रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1600 रूपयें कीमत की 16 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के सामनें हरिजन मोहल्ला गवली पलासिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, भजन माला गवली पलासिया निवासी सीमा राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वेटनरी कॉलेज के सामनें हरिनियाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, पांदा रोड उमरिया निवासी हेमराज कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1500 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रातर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम गिरोडा निवासी श्रवण पंवार और ग्राम जलोदिया पार निवासी गोपाल, ग्राम आकासोदा निवासी दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें 22.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खिजाराबाद कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमतें हुए मिलें, रोशन नगर निवासी जावेद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कांें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिफाटक कृष्णा रेस्टोरेंट के सामनें और सेवा मार्ग मंहू इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमतें हुए मिलें, 940 फुलचौक मंहू निवासी मो सोहेल पिता मो सहीद और म न 1913 सेवामार्ग मंहू निवासी मो सादिक पिता सत्तार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से पृथक पृथक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2021 कों 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्याम हाईट्स के सामनें रोड के किनारे बिचौली मर्दाना इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, 77/1 पहाडी टेकरी बिचौली मर्दाना निवासी मंदरूप सोलंकी पिता गिरधारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Monday, August 23, 2021

थाना भंवरकुआं क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का 3 दिन के अन्दर पुलिस थाना भँवरकुआं ने किया पर्दाफाश।

 ·        सूने मकानों मे नकबजनी की वारदातों को अंजाम देनें वालें दो आरोपी अपनी महिला साथी के साथ पुलिस थाना भवंरकुआं की गिरफ्त में।

 

·        बदमाशो से सोने चांदी के आभूषण व लेपटॉप, कैमरा तथा नगदी रुपये सहित लगभग 5 लाख 50 हजार रूपए कीमत का सामान व घटना में प्रयुक्त की एक्टीवा बरामद।

 

·        बदमाश है नकबजनी के अपराधो के आदतन अपराधी, आरोपियों ने पूर्व में इन्दौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में नकबजनी वारदाते करना किया है स्वीकार।

 

·        आरोपी अपनी महिला मित्र की मदद से सूने मकानो की रैकी कर देते थे वारदात को अंजाम ।

 

इन्दौर दिनांक 23 अगस्त 2021 - शहर मे चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें एवं इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचंद्र जैन एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री संतोष दुधी एवं उनकी टीम द्वारा सुनें मकानों मे चोरी करनें वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पकडनें मे सफलता प्राप्त की है।

          पुलिस थाना भवंरकुआं पर दिनांक 03.08.2021 को फरियादी सचिन हार्डिया पिता रमेश हार्डिया निवासी ब्रहापुरी कालोनी इन्दौर द्वारा अपनें मकान मे चोरी की घटना घटित होने की सूचना पर अपराध क्र 662/2021 धारा 454, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल व आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटैज एवं मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपी भय्यु उर्फ अंकित उर्फ अनुराग पिता जगदीश एव सूरज पिता हरिराम को पकडकर कडाई से पूछताछ की गई। पूछताछ पर उन्होनें अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर फरियादी के घर के दरवाजें का नकुचा तोडकर प्रवेश कर सोने चांदी के आभूषण व लेपटॉप, हेडीकैप कैमरा तथा नगदी रूपयें व अन्य कीमती सामान चोरी करना व चोरी का माल तीनों ने आपास मे बाटना बताया। उक्त बदमाश नशे के आदि है नशे के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे तथा बताया कि वारदात के लिए महिला मित्र की मदद से सुने मकानो की रैकी करवा कर चोरी की वारदात को अजाम देते थे। आरोपीयान द्वारा शहर मे भी अन्य नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुके है जिनके बारें मे अन्य पूछताछ की जा रही हैं।

           

            उक्त तीनों आरोपियों 1. भय्यु उर्फ अंकित उर्फ अनुराग पिता जगदीश निवासी मन मंदिर टॉकिज के पास झोपड पट्टी  एवं लक्ष्मणपुरा इन्दौर 2. सूरज पिता हरिराम निवासी लाल का बगीचा बडे कुए के पासएवं सोमनाथ की चाल इन्दौर एवं 3. महिला साथी रीटा (परिवर्तित नाम) को गिरफ्तार कर इनकें कब्जें से प्रकरण का मश्रुका सोने चांदी के आभूषण, लेपटॉप, हैडीकैप कैमरा, नगदी रूपयें, अन्य कीमती सामान तथा घटना मे प्रयुक्त एक्टिवा जप्त की गई।

            उक्त सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री संतोष दुधी, उनि आनंद राय, जयेन्द्रदत्त शर्मा, आर 262 संजय दांगी, आर 3394 अभिनव शर्मा, आर 237 श्याम, आर 1606 धर्मेंद्र यादव, आर 3162 मोहन धनगर, आर 4285 हर्षद, मआर 2707 दीपिका, मआर 1456 रंजीता की सराहनीय भूमिका रही।