Thursday, August 5, 2021

· एक्टिवा की डिक्की से ₹27000 चुराने वाला शातिर चोर, पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली की गिरफ्त में


·         आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए  ₹27000 रुपये बरामद।

 

इंदौर -दिनांक 05 अगस्त 2021-शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन, इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त बदमाशों पर कड़ी निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश इंदौर पुलिस को दिए गए हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1श्री जयवीर सिंह भदौरिया  द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री हरीश मोटवानी को  चोरी की वारदातों पर नियंत्रण हेतु निर्देशित किया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी द्वारा उक्त शातिर चोर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई जिसमें उक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

थाना सेंट्रल कोतवाली पर दिनांक 4/8/21 को फरियादी अवधेश शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी 1275 ए विदुर नगर द्वारकापुरी इंदौर द्वारा थाने पर रिपोर्ट किया गया कि वह चिराग कॉमर्स फर्म के लिए सेल्स एंड मार्केटिंग कलेक्शन का काम करता है दिनांक 29/7/21 शाम 17:15 बजे के करीब सिमरोल से कलेक्शन लेकर आया था तथा तथा अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 यूएल 8324 की डिक्की में कलेक्शन के ₹47000 रखे थे तथा अपनी एक्टिवा गणेश मंदिर पालिका प्लाजा के सामने खड़ी करके बाथरूम करने गया था बाद वापस आया तो उसने डिक्की खोली तो उसे ₹47000 में से ₹20000 ही मिले बाकी ₹27000 कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है। जिस पर थाना सेंट्रल कोतवाली पर अपराध क्रमांक 188/2021 धारा 379 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

कल दिनांक 4/08/21 को शाम को उक्त अपराध में थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाने के अपराध का चोरी का आरोपी उक्त हुलिए का सियागंज पुल के नीचे खड़ा है , जिस पर उक्त टीम द्वारा उसका पीछा करके उस व्यक्ति को सरवटे बस स्टैंड के पास पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अशफाक पिता अहमद नूर मुसलमान उम्र 45 साल निवासी 274 ग्राम बड़ौदा खजराना थाना इंदौर का होना बताया तथा उससे गाड़ी की डिक्की से चुराए  27,000 रूपए, जो थाने के अपराध क्रमांक 188/2021 धारा 379 भा द वि का  मश्रुका होने से जप्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

 

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेंट्रल कोतवाली निरीक्षक बीडी त्रिपाठी व उनकी टीम के ए.एस.आई राजेंद्र शुक्ला प्रधान आरक्षक संजय , प्रधान आरक्षक योगेंद्र, आरक्षक राहुल पटेल की अहम भूमिका रही ।

 

अवैध देशी पिस्टल के साथ महिला आरोपी को, पुलिस थाना खजराना ने किया गिरफ्तार।

 


 

 अवैध हथियार बेचने की फिराक़ मे थी आरोपिया, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आई गिरफ्त में।

आरोपिया से विस्तृत पूछताछ जारी, जिसमें अवैध हथियारों के सौदागरों का खुलासा होना सम्भावित हैं

                                                                                                                                                                         

 इंदौर -दिनांक 05 अगस्त 2021 -  शहर में अपराध नियंत्रण हेतु अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं इनकी खरीद-फरोख्त करने वाले आरोपियो की धरपकड व आरोपियो के विरूध विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपुरिया द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-2) श्री राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना खजराना द्वारा देशी पिस्टल के साथ एक महिला आरोपिया को गिरफ्त मे लिया गया हैं।

पुलिस थाना खजराना की टीम को कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक महिला थाना क्षेत्र में अवेध हथियार की खरीद फरोख्त करने खडी हैं। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम  ने महिला आरोपिया निकिता पति दीपक पंवार उम्र 23 साल निवासी ग्राम नारिया खेड़ा थाना बरोठा जिला देवास हाल मुकाम 1525 फिनिक्स सिटी लसूडिया इंदौर को घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी विधिवत तलाशी लेते 01 देशी पिस्टल जप्त की गई ।  उक्त पर से आरोपिया के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपिया से बारीकी से पूछताछ जारी हैं, जिससे अवैध हथियार के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा,  उप निरीक्षक रामबाई वत्ती , महिला आर सुमन, आर  लोकेन्द्र, आर शशांक तथा आर पंकज की सराहनीय भूमिका रही।

मामूली विवाद पर तलवार से वार कर हत्या करने के प्रकरण में फरार आरोपी, पुलिस थाना महू द्वारा गिरफ्तार।


इंदौर- दिनांक 05 अगस्त 2021- दिनाँक 03.08.2021 को फरियादी अशोक राव पिता तुलसीराम जाधव उम्र 60 साल निवासी चना गौदाम महू नें आरोपी नितिन मौरे , सचिन मौरे व अशफाक अस्सू निवासीयान चना गोदाम महू के विरुद्ध एकराय होकर जान से मारने की नियत से फरियादी अशोक राव के परिवार के साथ अश्लील गाली गलोच कर चाकू , तलवार और डंडे से मारपीट कर फरियादी की लडके कैलाश राव को आरोपी नितिन द्वारा सीन में चाकू मारकर हत्या करने की रिपोर्ट किया था । जिस पर थाना महू पर अपराध क्रं. 296/221 धारा 302,307,324,323,294,506,34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेशचंद जैन द्वारा तत्काल आरोपियों की पतारसी कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री पुनीत गेहलोत एवं एसडीओपी महूं श्री विनोद शर्मा के दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना  महूं ने आरोपी नितिन व अशफाक की दिनाँक 03.08.2021 को गिरफ्तारी की गई थी तथा आरोपी सचिन पिता मनोहर मोरे घटना दिनाँक से फरार था, जिसकी तलाश की जा रही थी।

पुलिस थाना महूं की टीम को आज दिनाँक 05.08.221 को सूचना मिली थी कि आरोपी सचिन मोरे किशनगंज नाका पर इंदौर तरफ जाने के लिये खडा हैं।  उक्त सूचना पर थाना प्रभारी महूं निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी व हमराह फोर्स  की टीम द्वारा आरोपी सचिन की धरपकड हेतु किशनगंज नाका पहुँचे, जहाँ पर आरोपी सचिन मोरे,  किशनगंज नाका महादेव बेकरी के पास खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा । जिसे  पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को थाने लाकर पुछताछ करने पर बताया की घटना दिनाँक को मैने मेरे भाई नितिन व दोस्त अशफाक के साथ अशोक राव के साथ अश्लील गाली गलोच कर मारपीट की थी । जिससे अशोक राव के लडके कैलाश कि मृत्यु हो गई थी । मैने जिस तलवार से मारपीट की थी वह तलवार मैने मेरे घर में छिपाकर रखी है । जिस पर पुलिस ने आरोपी सचिन मोरे को गिरफ्तार कर उसके द्वारा बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त तलवार भी जप्त की गई  हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय  पेश किया जायेगा ।

 

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महूं श्री दिलीप कुमार पुरी, उनि मुकेश कनासिया , स उ नि मेहताबसिह , प्र.आर. 590 राकेश चौहान , आरक्षक 88 हितेश की सराहनीय भूमिका  रही।

o कारखानो से कपड़े चोरी करने वाले 03 बदमाश पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में ।

 


o   आरोपियो के कब्जे से चोरी के 506 नग कपड़े कुल कीमती लगभग 2,50,000/- बरामद ।

               

इन्दौर दिनांक 05 अगस्त 2021 - श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) जिला इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा शहर मे चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगानें तथा इनमे लिप्त आरोंपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी एवं अति0 पुलिस अधीक्षक पूर्व (जोन-3) इंदौर श्री शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा इंदौर श्री निहित उपाध्याय के निर्देशन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री अभय नेमा व उनकी टीम के सदस्यो के द्वारा कारखानो से कपड़े चोरी करने वाले 03 अपराधियो को पकड़ने में सफलता हासिल की है ।

       पुलिस थाना हीरानगर पर दिनांक 03-08-2021 को फरियादिया वर्णिका गुप्ता पिता कमल गुप्ता द्वारा उसके रेडीमेड काम्पलेक्स इंदौर स्थित कारखाने पर चोरी की घटना घटित होने की सुचना पर अपराध क्रमांक 539/21 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान संदेही आरोपी गोपाल उर्फ गौतम पिता जगदीश मालवीय से कड़ाई से पूछताछ करते उसके द्वारा घटना घटित करना बताया गया तथा चोरी किये गये कपडो के संबंध में पूछताछ करते नरेन्द्र पिता स्वः मथुरा प्रसाद चौरसिया नि. 684 न्यू गौरी नगर जिला इंदौर व इरफान पिता लियाकत खान निवासी चौकसे मोहल्ला पीथमपुर जिला धार को बेचना बताया। उक्त सूचना पर से तत्काल पुलिस टीम को गठित कर रवाना किया गया तथा आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 506 नग कपड़े कीमती लगभग 2,50,000/- जब्त किये गये। आरोपियो से उक्त घटनाओ के अतरिक्त अन्य घटनाओ के संबंध मे भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य घटनाओ के खुलासा होने की भी संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियो का विवरण -

(1) गोपाल उर्फ गौतम पिता जगदीश मालवीय जाति धोबी उम्र 29 साल  निवासी 47/3 गणेश नगर इन्दौर स्थायी ग्राम उन्हेल पो.नागदा तह.खाचरौध जिला उज्जैन।

(2) नरेन्द्र पिता स्वः मथुरा प्रसाद चौरसिया उम्र 28 साल निवासी 684 न्यू गौरी नगर इन्दौर स्थायी ग्राम पानपाली जिला ललितपुर (उ.प्र.)।

(3) इरफान पिता लियाकत खान उम्र 29 साल निवासी चौकसे मोहल्ला म.न. 38 वार्ड न.10 पीथमपुर जिला धार स्थायी ग्राम सिंघाना तह.मनावर जिला धार (म.प्र.)।

 

    उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना हीरानगर के उनि. कमल सिंह, प्र.आर. महेन्द्र सिंह राठौर, प्र.आर. विनोद पटेल, आर. इमरत यादव, आर. सुनिल बाजपेयी, आर. विशाल जादौन, आर. विजय सिंह गौर, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. विजय नेनावत, आर. अर्पित सिंह, आर. अनिल परमार, सै. मुद्रिका प्रसाद की सराहनीय भुमिका रही है। 

o अवैध रूप से जुआं खेलतें हुए 07 आरोपी पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा गिरफ्तार।


o   आरोपियों कब्जें से एक लाख रूपयें से अधिक नगदी जप्त।

 

इन्दौर दिनांक 05 अगस्त 2021 - शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे जुआं/ सट्टें को रोकनें एवं इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेंद्रचंद जैन एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन 2 श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री बी पी एस परिहार के निर्देशन में कार्यवाही करतें हुए थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्रीमति अमृता सोलंकी एवं उनकी टीम द्वारा जुआं खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

                पुलिस थाना राजेंद्र नगर पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेजर टाउन मल्टी के फ्लेट के अंदर कुछ लोगे ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ लगा रहें है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए दबिश देकर 1. दौलत लखानी निवासी ट्रेजर टाउन इन्दौर 2. ललित परानी निवासी साधू वासवानी नगर इन्दौर 3. किशन बसंतवानी निवासी सिंधी कालोनी इन्दौर 4. विमल पंजाबी निवासी पार्श्वनाथ कालोनी इन्दौर 5. रवि ठाकुर निवासी विदूर नगर इन्दौर 6. रोशन माखीजा निवासी विदुर नगर इन्दौर 7. विजय ममतानी निवासी वीर सावरकर नगर इन्दौर को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक लाख रूपयें से अधिक नगदी बरामद की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 के सुबह से आज दिनांक 05 अगस्त 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

34 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को 06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रानी पैलेस मे मदर से के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रानी पैलेस निवासी मोहम्मद अजीम पिता मोहम्मद कलाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 460 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार मण्डी हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 760 सांई कृपा कालोनी के पास निवासी रोहित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 120 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस थाना संेट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन के पास सियांगज इन्दौर से ताश पत्ते के द्वारा हार जीत का जुआं खलते हुए मिलें गफ्फर खंा ,मजहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 460 रुपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 09 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेंशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को 14.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरु उस्माद चौराहे के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, 151 जय बजरंग नगर निवासी राजेन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1620 रुपयें कीमत की 158 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बागरी मोहल्ला रंगवासा के पास और चांदनी चौक के रंगवासा राऊ से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, संतोष बाई और पवनबाई पति प्रकाश जसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 350 रुपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राहुल गांधी नगर बस्ती के पास और एकता नगर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें,244 गांधी नगर निवासी किरण मानकर और 13 एकता नगर निवासी राहुल तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 4715 रुपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर  सरकारी स्कुल के पास मैदान शांति नगर इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 02 शांति नगर मुसाखेडी निवासी बल्लु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 07 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को 0.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिजलाश फाटा गांधी नगर के पास इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, जंबडी हप्सी गांधी नगर निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 200 रुपयें कीमत की  02 लीटर अवैध जबडी शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को 1.0 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भाटखेडी चौहारे के पास इन्दौर सें अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 349/10 चन्दु वाला रोड चंदननगर शहजाद और सादिक पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 2100 रुपयें कीमत की  21 लीटर अवैध जबडी शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुंकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आमरोड नगर निगम झोन रेसकोर्स इंदौर सें सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 25/10 आर्शीवाद विल्डिंग निवासी मोगा राम को पकडा गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।



अवैध हथियार सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विनोबा नगर के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, रविन्द्र नगर निवासी विष्णु घावरी को कडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त की गई।

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोबोट चौराहे के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, लसुडिया निवासी निकिता ठाकुर, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध पिस्टल जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेंशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार शब्जी मंडी हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, परदेशीपुरा निवासी रवि को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरसिध्दी चौराहे के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, 114 टाटपट्टी बाखल इंदौर निवासी मांे तौकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, बाणगंगा निवासी योगंेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना चन्द्रवतीगंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कांें 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बरगुण्डा मोहल्ला पोटलोद ़इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, बरगुण्डा मोहल्ला पोटलोद ़निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बंाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2021 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, अर्जुन ,कमल, लालजी यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Wednesday, August 4, 2021

· वाहन चोरी करने वाली गैंग, पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्त में।

 

·        आरोपियो से चोरी की 11 मोटर सायकले जप्त

 

·        आरोपियों ने और भी कई मोटर सायकिल चोरी करने की वारदातों को करना किया है स्वीकार।

 

इंदौर - दिनांक 4 अगस्त 2021-   शहर मे चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी, लूट डकैती एवं  संपंत्ति संबंधि अपराधो पर अंकुश लगाने एवं इनमें सलिप्त अपराधियो  के विरुद्द  प्रभावी विधिसंगत आवश्यक कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपुरिया द्वारा, इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) श्री जयवीर सिह भदौरिया  व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुश्री पुर्ती तिवारी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पलासिया द्वारा वाहन चोरों की एक गैंग को पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना के पूर्व ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

            थाना पलासिया पुलिस को  दिनांक 04.08.21 को विश्वसनीय मुखबीर ने सूचना दिया कि सर्विस रोड के साइड में खाली मैदान पालीवाल नगर इन्दौर में 6-7 लोग मोटरसाईकिलों पर संदिग्ध अवस्था में बैठकर साजौ सामान के पेट्रोल पम्प लूटने की चर्चा कर योजना बना रहे है। उक्त सूचना को गम्भिरता से लेते हुवे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजयसिंह बैस ने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन मे डकैती की योजना बनाते इन अपराधियो की धरपकङ हेतु  दो टीमे गठित कर उन्हें योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया।

           उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना पलासिया की टीम  के द्वारा आरोपीगण 1.अरबाज उर्फ गोलू खान पिता करामत खान उम्र 23 साल निवासी हिम्मतपुरा पोलायकला थाना अवन्तीपुर बड़ौदिया जिला शाजापुर म.प्र.  2.नवीन मरेथिया पिता रामचंद्र मरेथिया उम्र 25 साल पता वार्ड नं.01 हिम्मतपुरा मकान नं.14 बडीपोलाय/ पोलायकलां थाना अवंतीपुर बडोदिया जिला शाजापुर म.प्र. 3. रोहित उर्फ गोलू विश्वकर्मा पिता भवानीशंकर विश्वकर्मा उम्र 21 साल पता हन्नुखेडी पोलायकलां तेहसील सुजालपुर जिला शाजापुर म.प्र. 4. सईद शाह पिता याशीन शाह उम्र 26 साल पता पोलायकलां थाना अवंतिपुर बडोदिया जिला शाजापुर म.प्र. को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि इनके साथी 01.कपिल निवासी कुमारिया जिला देवास 02.भूरा निवासी माधवपुर जिला शाजापुर 03. अरुण निवासी कुमारिया जिला देवास के फरार हुये हैं।

             आरोपीगण 1.अरबाज उर्फ गोलू खान के पास से एक मोटरसाईकिल क्रं.MP41NG4625 पल्सर 150 सीसी लाल काले रंग की व जामातलाशी लेते कमर के पास दांये तरफ से एक लोहे का तेज धारदार नुकीला छुरा जप्त किया गया 2. नवीन मरेथिया के पास से एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल एचएफ डीलक्स लाल कलर की व जामातलाशी लेते एक लोहे की टामी व पेंट के जेब में से एक मिर्ची पाउडर की पलीथिन के पैकेट को जप्त किया गया 3. रोहित उर्फ गोलू विश्वकर्मा के पास से एक बिना नम्बर की मोटरसाईकिल पल्सर लाल रंग की व एक लोहे का तेज धारदार नुकीला छुरा जप्त किया गया 4. सईद शाह के पास से एक मोटरसाईकिल MP09VS0796 हीरो स्पलेण्डर काले रंग की व दो लोहे की राड को जप्त किया गया।

    उक्त आरोपीगण से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो इनके द्वारा इंदौर तथा आसपास से अपने साथी कपिल, भूरिया सिसोदिया तथा अरूण कंजर के साथ अलग अलग समय में कई मोटरसायकिल चोरी करना बताया। आरोपीगण के कब्जे से बरामद मोटरसायकिल भी चोरी की होना बताया। आरोपीगण से अब तक कुल 11 मोटरसायकिल बरामद की गई है। जो इन्होंने थाना विजयनगर, खरजराना, खुडैल, संयोगितागंज क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया है। इनके द्वारा यह भी कबूल किया गया है कि और भी चोरी की मोटरसायकिल इन्होने बड़ी पोलाय शाजापुर, पीपलरवां जिला देवास तथा माधवपुर जिला शाजापुर में इनके साथियों के पास रखी है। आरोपीगण का पुलिस रिमांड लिया जाकर चोरी की अन्य मोटरसायकिल के संबंध में पतासाजी की जा रही है।

            आरोपीगण द्वारा बताया गया कि देवास तथा उज्जैन के रास्ते से ये लोग इंदौर बायपास में आकर मिलते थे, फिर ये लोग वारदात को अंजाम देते थे।

            उक्त कार्यवाही मे थाना पलासिया की टीम मे थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक संजय सिह बैस उनि अरविन्द खत्री , उनि.दिनेश कलेश ,कार्यवाहक प्र.आर.1749 देवेंद्र ,कार्यवाहक प्र.आर.465 सतीश ,आर.2022 वैभव , आर.1477 विकास, आर.3837 अनिल ,आर.331 सचिन ,आर.2121 पवन की सराहनीय भूमिका रही ।