Monday, September 17, 2018

अपनी कॉलेज की फेसबुक फ्रेन्ड को परेशान करने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त्‌ में।


·      
  • ·        निजी फोटो को वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था युवती को ब्लेकमेल।
  • ·       कॉलेज के समय की फेसबुक पर हुई फ्रेन्डशिप के लिये ही, आरोपी बना रहा था युवती पर शादी करने का दबाव।


इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा महिलाओं को परेशान करने व छेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक व त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों के प्रकरणों मे त्वरित व उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
व्ही केयर फार यूकार्यालय जिला इंदौर में थाना विजय नगर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका रजनी (परिवर्तित नाम) द्वारा शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें आवेदिका ने अपने सहपाठी जय पंवार नामक मित्र पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देते हुये शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। चूंकि आवेदिका तथा आरोपी जय पवार साथ में कॉलज में विद्यार्थी रहे हैं इसलिये फेसबुक के माध्यम से दोनों में परस्पर मित्रता हो गई थी परिणामस्वरूप वे साथ में घूमने भी गये थे जहां दोनों ने व्यक्तिगत/निजी फोटो खीचें थें। आवेदिका ने बताया कि उसके जय पंवार से विगत दो माह से किसी प्रकार के कोई संबंध नहीं है लेकिन आरोपी जय पवार जबरन उससे शादी करने का दबाव बना रहा हैं और उसके पास स्थित मेरे निजी फोटो को वायरल करने की धमकी देकर, मुझे ब्लैंकमेल कर रहा है।
आवेदिका की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका की निजी फोटो वायरल करने तथा उसके चरित्र के बारे में अश्लील बातें कर उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने के परिपेक्ष्य में अनावेदक जय पंवार पिता सुहाग सिंह पंवार उम्र 25 साल निवासी स्वर्णबागकॉलोनी इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया। आरोपी जय पंवार प्राईवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो कि मूलरूप सें जिला हरदा का रहने वाला है।



पत्नी के अंतरंग फोटो को ही वायरल कर रहा था आरोपी पति। · पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति, व्ही केयर फॉर यू की कार्यवाही में धराया।


·        

इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- इंदौर शहर में महिला संबंधी अपराधों तथा महिलाओं को परेशान करने वछेड़खानी से संबंधित शिकायतों पर आवश्यक व त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ करने तथा ऐसे कृत्यों में लिप्त अपराधियों पर विधिसंगत कार्यवाही कर, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा, इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) की टीम को महिला संबंधी अपराधों तथा छेड़खानी से संबंधित शिकायतों के प्रकरणों मे त्वरित व उचित वैधानिक कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना एमजी रोड इंदौर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका रानी (परिवर्तित नाम)  ने वी केयर फार यू क्राईम ब्रांच में शिकायत की थी कि उसकी शादी मनमोहन शर्मा पिता नवल किशोर शर्मा हुई थी। चूंकि मनमोहन पहले सें शादीशुदा था और उसका तलाक हो चुका था, इसलिये आर्यसमाज से दोनों ने शादी की थी। आवेदिका उसके पति मनमोहन के साथ किरायें के मकान में रहने लगी थी किंतुउसका पति दो-तीन दिन तक घर नहीं आता था और आवेदिका द्वारा पूछने पर उनमें परस्पर विवाद होता था तथा उसका पति मनमोहन आवेदिका के साथ मारपीट भी करता था। आवेदिका ने बताया कि उसका पति मनमोहन शर्मा कुछ दिन पूर्व उसका मोबाईल जबरदस्ती छीनकर भाग गया था जिसमें आवेदिका के निजी तथा अंतरंग दृश्य थे। बाद में मनमोहन ने सोशल मीडिया के माध्यम से आवेदिका के परिवार, रिश्तेदारों व उसके अन्य दोस्तों को ऐसे अश्लील फोटो भेज दिये तथा आवेदिका की लज्जा भंग कर उसके सम्मान को गहरा आधात पहुंचाया।
          आवेदिका रानी (परिवर्तित नाम) की शिकायत पर टीम व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच) द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादिया की निजी फोटो वायरल करने तथा उसके चरित्र के बारे में अश्लील बातें कर उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने के परिपेक्ष्य में आरोपी मन मोहन शर्मा पिता नवल किशोर शर्मा उम्र 33 साल निवासी तेजाजी नगर मकान नंबर 242/1 मुराद कॉलोनी हनुमान मंदिर के पीछें इंदौर को पतासाजी कर पकड़ा गया जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना एमजी रोड के सुपुर्द किया गया है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 128 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 57 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 71 आरोपियों, इस प्रकार कुल 128 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 21 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, राजेंश पिता रमेश, दीपक पिता लक्ष्मीनारायण, पिंटु पिता मुलचंद, मनीष पिता राजाराम और मुकेश पिता गोपीलाल शर्मा, रोहित पिता अशोक, हेमराज पिता कन्हैय्यालाल, मुकेश पिता शिवनारायण और उमेश पिता रामआश्रय साक्य, जयहिंद पिता सामसिंहअनुरागी, दिलीप पिता बंशीधर साक्य, और विकास उर्फ गोकुल पिता दिलीप गौसर, किशोर पिता बाबुलाल राठौर, दीपक उर्फ बाबू पिता जगदीश प्रजापत, सौरभ पिता विष्णु पाटीदार और रामपाल पिता सुंदरलाल अनुरागी, रघुनाथ पिता भैय्यालाल, सुनील पिता बंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 13.30 बजें, मैरियट होटल के सामनें गुमटी की आड में से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 84 रविदास नगर इन्दौर निवासी चेतन पिता मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 420 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास नेहरू नगर मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 127 एलआईजी कालोनी इंदौर निवासी पवन पिता राजेंद्रदेवडा़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 20.30 बजें, आदर्श शिशु विहार स्कुल के पास खुला मैदान इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तिलक नगर इंदौर निवासी आकाश पिता पोपसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1340 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उज्जैन नाका बाणगंगा और दिपशिखा के पास शिव मंदिर के सामनें मेन रोड बाणगंगा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गोलू शुक्ला का बाडा बाणगंगा निवासी विशाल और ज्ञान गंगा स्कुल के पास भवानी नगर निवासी मुकेश पिता गोकुल अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा और एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 17.00बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मनभावन नगर सर्विस रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 12 आदिनाथ प्राईड चिकित्सक नगर बाम्बें अस्पताल के पास निवासी राकेश पिता गट्‌टू ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 19 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 04गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 25 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छीपा बाखल मस्जिद के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, राजेंश पिता हजारीलाल दुबें, दीपक पिता पन्नलाल, जुगल पिता रतनलाल और अनुज पिता शैलेंद्र यादव, सुभाष पिता कैलाश, विवेक पिता अशोक, बाबू पिता भगवति प्रसाद शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मंडी के सामनें टोलनाका के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, कमल पिता रामचंद्र देसाई, विजय पिता किशोर वर्मा, अनिल पिता रमेश पंवार,आकाश पिता लोकेंद्र अग्रवाल, मनीष पिता स्व दशरथ सनोंरा, विनोद पिता बद्रीलाल यादव, उत्तम पिता लखनसिंह सनोंरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 11940 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 15.30 बजें, डाक बंगला के पीछे तलाईनाका सिमरोल से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, घनश्याम पिता शिवलाल भदौरिया, संतराम पिता शकंर चौधरी, संतोष पिता बंशीलाल, विकास पिता सोमा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 640 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुलिया के पास पोकटपुरा जेतपुरा गडबडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, एम 117 तेजपुर मल्टी इंदौर निवासी हेमंत उर्फ सोनू पिता देवनारायण लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, आरोपी के मकान के सामनें नई आबादी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबादी हातोद थाना हातोद इंदौर निवासी दीपक पिता मनोहर जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को 22.10 बजें, किरानें की दुकान के पास काकडपुरा मंहूगांव से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, काकडपुरा मंहूगांव इंदौर निवासी सोनू पिता जब्बार पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को आरोपी के घर के सामनें गोया सिमरोल और अतंरसिंह की दुकान के पीछे सुरतीपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गोया सिमरोल इंदौर निवासी रमेश पिता किशन बारिया और आवास कालोनी चोरल निवासी सुदंरलाल पिता गब्बु मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितंबर 2018- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 2240 लुनियापुरा मंहू इंदौर निवासी तुषार पिता राकेश बनोधा और 2703 यादव मोहल्ला काली माता मंदिर के पास मंहू निवासी तरूण पिता राणा समित और 2236 लुनियापुरा मंहू निवासी उमेश पिता भगवानदास बिवाल और पानी की टंकी के पास हाट मैदान निवासी उमेश पिता अनुप कुमार नरवलें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Sunday, September 16, 2018

डकैती की योजना बनाते हुए 05 बदमाश, पुलिस थाना किशनगंज की गिरफ्त में। · आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा मय जिंदा कारतूस के व धारदार चाकू सहित थाना बडगोंदा इन्दौर व थाना महांकाल जिला उज्जैन से चोरी की गयी मोटर सायकलें भी हुई बरामद।


·       

इन्दौर-दिनांक 16 सितंबर 2018- शहर में अपराध व अपराधियो पर नियत्रंण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र में सघन चैकिंग व गश्त के दौरान, अपराधियों व संदिग्धों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना किशनगंज द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 बदमाशो को मय अवैध हथियारों व चोरी के मश्रुका के साथ पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना किशनगंज पर दिनांक 14.09.18 को मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की ए.बी.रोड सोनवाय पुलिया के नीचे पांच व्यक्ति कोई गंभीर घटना करने के लिए चर्चा करते इकट्ठे हुये है। इस सूचना पर तत्काल एस.डी.ओ.पी. महू  केमार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज करणी सिंह शक्तावत के द्वारा दो टीम का गठन कर, उन्हे योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया । पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताये गये स्थान ए.बी.रोड सोनवाय पुलिया के नीचे पहुंची तो वहां पर पांच संदिग्ध व्यक्ति किसी गंभीर घटना करने के लिए चर्चा करते इकट्ठे हुये दिखे, जो आपस मे बातचीत कर रहे थे कि आज सभी मिलकर गंभीर नदी के पास के पेट्रोल पंम्प पर लूट करना है। पुलिस फोर्स द्वारा उन्हे पकडने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर, आरोपियों - 1.दिनेश पिता राधेश्याम पाटीदार उम्र 42 साल निवासी हनुमान चोक राऊ, 2. आरीफ बैग पिता अजीम बैग उम्र 28साल नि. 480 जल्ला कालोनी खजराना इन्दौर, 3. बाबुलाल पिता अच्छेलाल उम्र 22 साल नि. बादवाह थाना माधगवा जिला छतरपुर, 4.किशोरीलाल पिता रामबाबु उम्र 40 साल नि.बादवाह थाना माधगवा जिला छतरपुर तथा 5. जबरसिह पिता भारत भील उम्र 33 साल नि. करछट थाना टांडा जिला धार को पकडा गया। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा , एक जिंदा कारतूस व धारदार छुरा जप्त किया गया। आरोपियो से पूछताछ करने पर, उनकी मोटर सायकले भी चोरी कीहोना बताया। टीम द्वारा इनके कब्जे से थाना बडगोंदा इन्दौर व थाना महाकाल उज्जैन से चोरी की गई मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट बाईक एपी-13/एमआई-8003 व एक काले रंग की पल्सर बाईक बिना नम्बर की जप्त की गई। आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 399,402, भादवि व 25,27 आर्मस एक्ट का पाया जाने से अपराध क्रमांक  479/18 धारा  399,402, भादवि व 25,27 आर्मस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
      उक्त आरोपियो से पुलिस रिमाण्ड के दौरान पूछताछ में आरोपी दिनेश पाटीदार के द्वारा थाना किशनंगज क्षेत्र से मोटर साकयल चोरी करना बताया, जो उसकी निशादेही पर  आरोपी के निवास स्थान से दिनांक 16.09.18 को थाना किशनगंज के अपराध क्रमांक 478/18 धारा 379 भादवि में चोरी गई मोटर साकयल सीडी डिलक्स एमपी-09/क्यूडी- 8459 को भी जप्त किया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ।
      उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज श्री करणी सिंह शक्तावत व उनकी टीम के उनि. अमृतलाल गवरी, पीएसआई दिपक बघेल सउनि रुपलाल मोरे, सउनि महेश शर्मा, प्रआऱ 253 पन्नालाल, आर.3416 चन्द्रकांत, आर.1921 राघवेन्द्र,आर.1122 निलेश, आर.3053 अशोक, आर.378 सुनिल, आर.1580 सुशील, सैनिक.393 योगेश की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।