Saturday, August 25, 2018

बिना अनुमति के हूटर लगाने एवं प्रेशर हार्न का उपयोग करने वालो के विरूद्, इन्दौर यातायात पुलिस की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018- चुनाव आयोग की मंशानुरुप उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यलय इन्दौर श्री मोहम्मद युसूफ कुरैशी के निर्देशानुसार, इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में अनाधिकृत रूप से हूटर एंव प्रेशर हार्न लगाने वाले वाहन, जिन्हें इसकी पात्रता नही है, के विरूद् दिनांक 22.08.2018 से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आम जनता अर्द्शासकीय/शासकीय/निजी वाहन चालक जिन्होने अपने वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर/प्रेशर हार्न लगा रखा है, उन्हे इसे स्वच्छा से निकालने की अपील/सचेत किया गया है। पुलिस की चेकिंग एवं आम वाहन चालकों के सहयोग से दिंनाक 25 अगस्त-2018 तक ऐसे वाहन जो अनाधिकृत रूप से हूटर/प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चला रहे के विरूद्ध इन्दौर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यवाही के दोरान मोटरयान अधिनियम की धारा 190(2) के अन्तर्गत 448 वाहनों पर हूटर/प्रेशर हार्न लगे होने पर चालानी कार्यवाही कर उनके हूटर/प्रेशर हार्न निकलवाये गये। यातायात पुलिस व्दारा लगातार की जा रही अपील के उपरान्त अर्द्शासकीय/शासकीय/निजी वाहनों में लगे हुए लगभग 600 हूटर/प्रेशर हार्न, वाहनों के मालिक/उपयोगकर्ताओं व्दारा स्वयं हटा लिए गये है, इस प्रकार कुल 1048 वाहन चालकों ने अपने वाहनों से अवैध रूप से लगे हूटर/प्रेशर हार्न निकाले गये है।
इन्दौर यातायात पुलिस, आम जनता से अपील करती है कि ऐसे वाहन चालक जो अवैधानिक रूप से हूटर/प्रेशर हार्न का उपयोग कर रहे है तत्काल हटा ले एवं यातायात नियमों का पालन करें वं पुलिस की कार्यवाही से बचें।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 63 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 42 आरोपियों, इस प्रकार कुल 105 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 56 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2018- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत के जुआं खेलतें हुएं मिलें, हामिद पिता अब्दुल सलाम, इरफान पिता नजीर खान, शौकत पिता जुम्मा खां और उजेफा पिता अब्दुल रहीम, नेहरूउद्दीन पिता कमरूद्दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त को मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर रसोमा चौराहे के पास पुलिया के उपर और मैकेनिक नगर झंडा चौक भमौरी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 79 जगजीवन राम नगर एमआईजी इन्दौर निवासी यश पिता रामप्रसाद और 89 बडी भमौरी इन्दौर निवासी शुभम पिता धनश्याम मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 16.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुराई मोहल्ला छावनी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 47/08 मुराई मोहल्ला छावनी इन्दौर निवासी भूराबाई पिता स्व प्रेमराज वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिरवार धर्मशाला के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 106 अम्बेडकर नगरइन्दौर निवासी अनिल पिता मथुरा प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फिगंर फैक्ट्री के पास बिचौली हप्सी रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रजित पिता विरेंद्र चौबे, जितेंद्र पिता देंवेंद्र पांडे, नितिन अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मोहसीन पिता जफर खान, अजीत उर्फ कांकरिया पिता अशोक, रवि पिता भरतलाल चौहान, शुभम पिता सजंय बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील कालोनी सांई मंदिर के पास मुसाखेडी इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 18 भील कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी दुर्गाबाई पतिसंतोषसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी कालू की चाय की दुकान के पास और मंगल सिटी के सामनें सर्विस रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 220 भमौरी राम नगर इंदौर निवासी राकेश पिता चुन्नीलाल यादव और 2678 मोहल्ला मउ इन्दौर निवासी मनीष पिता व्यासमणि यादव को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जंजीरवाला चौराहा के पास और नेहरू पार्र्क के पास आम रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 52 रबिदास पुरा थाना छत्रीपुरा इंदौरनिवासी शुभम पिता राजेंद्र धुले और आसिफ पिता यूसुफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू और एक छूरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, मलाल पल्टन सफेद मस्जिद के पीछे जिन्सी थाना मल्हारगंज इंदौर निवासी अमीन पिता जलील खान और बाबा मनसफ नगर खजराना इन्दौर निवासी फरीद पिता रशीद खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक - एक छूरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 09 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ.के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 80 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 03 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 80 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2018-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोपुर चौराहे इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 07 पवन पुत्र नगर चौईथराम मंडी इन्दौर निवासी शकंर पिता गिरधारीलाल तवंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 500 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अन्नपुर्णा माता मंदिर के पास पीलिया खाल इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 149 एलआरटी गोडाउन पीलिया खाल इन्दौर निवासी रवि उर्फ बग्गा पिता बैजनाथ चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीरा फैक्ट्री के पास झोपड पट्‌टी स्कीम न 71 इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जीरा फैक्ट्री के पास झोपड पट्‌टी स्कीम न 71 इन्दौर निवासी दीपक पिता रामसिंह डोडवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 08.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरखेडी मे महेश गोस्वामी के तबेले के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, छत्रीबाग थाना छत्रीपुरा इन्दौर निवासी कृष्णा पिता विष्णु यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिसाला धार नाका मंहू इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 83/9 धार नाका मंहू इन्दौर निवासी टेकचंद्र उर्फ रमेश पिता घासीराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दस्तुर गार्डन के सामनें मंहूगांव इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गायकबाड निवासी हेमंत पिता रामप्यारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम नौगांव सर्फ मोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अरूण पिता जनेश्वर मवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 अगस्त 2018- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 24 अगस्त 2018 को 16.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राउ रोड दिग्विजय मल्टी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 22/4 दिग्विजय मल्टी इंदौर निवासी राजू पिता प्रेमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।











Friday, August 24, 2018

दो शातिर मोबाईल चोर, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।




इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018- शहर में हो रही चोरी/नकबजनी की वारदातों पर नियंत्रण रखने, तथा पूर्व में घटित हुये चोरी/नकबजनी के प्रकरणों में संलिप्त आरोंपियों की पतारसी कर माल मश्रूका बरामद करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय), श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच की सभी टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही तथा माल-मुलजिम की पतारसी करने वाबत्‌ समुचित दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खजराना क्षेत्र मे मोबाईल चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही है, जिसकी पतारसी के प्रयास क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा किए जा रहें थे। इसी दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को सूचनामिली कि थाना खजराना इंदौर क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाईल बेंचने की फिराक मे घूम रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुये थाना खजराना इंदौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते क्राईम ब्रांच की टीम ने 1.विजय पिता कृपाराम उम्र 24 साल जाति हरिजन निवासी म.नं. 108 वेलोसिटी टॉकीज के पीछे रामकृष्णबाग इंदौर व 2. विजय पिता जयराम उम्र 32 साल जाति अहिरवार निवासी टावर चौराहा मालवीय नगर इंदौर को पकङा जिनके कब्जे से एक मोबाईल लावा कंपनी का बरामद किया गया। आरोपियों से उपरोक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह मोबाईल उन्होंनें देवकी नगर खजराना से चुराया है। बाद आरोपियों को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया।
    आरोपी विजय पिता कृपाराम ने बताया कि वह हम्माली का काम करता है और शराब पीने का आदी है जिसके चलते उसने अपने साथी राजेश व विजय पिता जयराम के साथ देवकी नगर खजराना से तीन मोबाईल व एक गैस की टंकी चुराये थे जिसमे से लावा कंपनी का मोबाईल उसने स्वयं रख लिया था और उसी दौरान उसका साथी राजेश चोरी के मामले मे थाना विजयनगर में गिरफ्तार हो गया था। आरोपी शराब पीने के आदी है जिस कारण वेअपना शौक पूरा करने के लिये सूने मकानो मे रखे सामान चुरा लेते थे, पूर्व मे भी आरोपी विजय थाना खजराना मे बंद हो चुका है । आरोपी को पकड़कर थाना क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा थाना खजराना के अप. क्रं. 436/18 धारा 380 भादवि मे अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है। आरोपी से थाना खजराना इंदौर क्षेत्र एवं इंदौर जिले मे की गई लूट एवं चोरियो के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 106 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 41 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 65 आरोपियों, इस प्रकार कुल 106 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 72 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 72 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसामण्डी रोड़ शनि मंदिर के पास आम रोड़ से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 17 कृष्ण विहार कालोनी मालवीय पेट्रोल पंप के पीछे इंदौर निवासी संतोष पिता पूना यादव को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 12.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-10 चौराहा सुखलिया  से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 135 एएल सुखलिया इंदौर निवासी सोनू उर्फ अमन यादव पिता जानकीलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 17 बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 24 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018-पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर युवराज ढाबा फली फाटा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मुकेश पिता कन्हैयालाल मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1140 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजमोहल्ला रोड़ जवाहरमार्ग से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिलें, पार्क कालोनी अन्नपूर्णा इंदौर निवासी पप्पू पिता गेंदीलाल जाटव को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, भगत सिंह नगर थाना बाणगंगा इंदौर निवासी पीटर डेनियल पिता जोसेफ डेनियल, 464 गोविंद कालोनी बाणगंगा इंदौर निवासी धीरेन्द्र पिता रामबाबू चौहान तथा 328 श्रीकृष्ण एन्कलेव इन्दौर निवासी हर्ष उर्फ निक्कू पिता दिनेश शर्मा को पकडा गया।
       पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, दिलीप सिंह पिता औंकार सिंह पंवार, शुभम खत्री पिता राजू खत्री तथा आरिफ शाह पिता निसार शाह को पकडागया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, August 23, 2018

संजीवनी हेल्प लाईन ''एक कदम जीवन की ओर'' जिला इंदौर § संजीवनी ने नाबालिग छात्रा को डिप्रेशन से उबारा।



§  युवक के बात करने हेतु दबाव डालने के कारण अवसादग्रस्त हो गई थी बालिका।
§  बलिका ने पढ़ाई छोड़, बना ली थी परिवार से दूरियां।
             
      श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर(शहर) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन मे इंदैर पुलिस द्वारा संचालित ''संजीवनी''-एक कदम जीवन की ओर, हेल्प लाईन द्वारा नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर जीवन से हताश एवं परेशान लोगों की काउंसलिंग कराई जाकर उनको नकारात्मक विचारों से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री यूसुफ कुरैशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से कई पीड़ितो को मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाये जाने के दौर से उबारने मे मदद मिली है।
         इसी कड़ी में संजीवनी हेल्पलाईन नंबर 7049108080 पर सूचना प्राप्त हुई थी कि खुशी (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल निवासी इन्दौर कक्षा 10 वीं की छात्रा है, जो कि अपने परिवार की इकलौती बेटी है। खुशी अपने स्कूल की होनहार छात्राओं मे से एक थी लेकिन वर्ष 2016 मे खुशी स्कूल की छुटि्‌टयो में अपने परिवार के साथ मुम्बई (परिवर्तित स्थान) गई थी। मुम्बई (परिवर्तित स्थान) में खुशी का परिचय एक युवक मनीष उम्र 24 वर्ष से हुआ। खुशी की उस युवक से दोस्ती दिनोंदिन गहराती गई और इन्दौर वापस आने के बाद भी करीब डेढ़ वर्ष तक दोनों की फोन पर बातचीत होती रही। खुशी रात-रात भर मनीष से फोन पर बातें करने लगी थी और मनीष की सभी बातें मानने लगी थी। परन्तु एक समय उन दोनों में हुये अलगाव के बाद मनीष, खुशी को परेशान करने लगा और खुशी पर बात करने का दबाव बनाने लगा। इसी बात से परेशान होकर खुशी ने पढ़ाई लिखाई से अपना मुंह मोड़ लिया था और साथ ही परिवार वालों से भी दूरी बना ली थी। खुशी ज्यादा से ज्यादा समय बंद कमरे मे बिताना पंसद करने लगी थी जिस कारण वह दिनों-दिन अवसाद से ग्रसित होती गई तथा हताश व अपने आप से निराद्गा होकर जीवन परित्याग करने की सोचने लगी। इसकी खबर जब खुद्गाी के परिजनों को लगी तो खुशी के परिजन ने संजीवनी हेल्पलाईन पर उपरोक्त के संबंध में सूचना दी ।
      सूचना मिलते ही ''संजीवनी''  हेल्पलाईन की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़िता खुशी (परिवर्तित नाम) से संपर्क कर उसकी मनोचिकित्सक विशेषज्ञों की सहायता से काउंसलिंग कराई गई। खुशी ने बताया कि मुम्बई (परिवर्तित स्थान) में उसकी दोस्ती मनीष (परिवर्तित नाम) नामक लड़के से हुई थी। मनीष और खुशी एक दूसरे से खूब बातचीत किया करते थे परन्तु एक समय के बाद जब खुशी ने बातचीत बन्द करना चाही तो मनीष, खुशी पर दबाव बनाने लगा तथा कई बार मनीष ने खुशी को मानसिक रुप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, जिस कारण वह खुशी अवसादग्रस्त हो गई थी तथा नकारात्मक विचारों को मन में लाने के साथ ही जीवन लीला समाप्त करनें के बारे में सोचने लगी थी। संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खुद्गाी की मनः स्थिति का आंकलन कर उसकी मनोचिकित्सक विशेषज्ञों के माध्यम से काउंसलिंग कराई। खुशी को इस प्रकार मानसिक अवसाद से उबारने में टीम ने सराहनीय काम किया साथ ही उसे मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाय बताये जिनको अमल मे लाकर खुशी अब सामान्य स्थिति मे होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।

          इंदौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि ऐसे किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति के संबंध मे जानकारी प्राप्त होने (जोकि आत्महत्या जैसे विचार मन मे लाता है) पर इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही संजीवनी हेल्पलाईन के मोबाईल नंबर 7049108080 पर सूचित करे ताकि ऐसे निराशावादी ग्रसित लोगो को विशेषज्ञो द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर आत्महत्या करने से रोका जा सके।

हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा

बिना अनुमति के हूटर लगाने एवं प्रेशर हार्न का उपयोग करने वालो के विरूद की गयी, इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही






इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2018- चुनाव आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को मद्‌देनजर रखते हुए,  अनाधिकृतरूप से हूटर एंव प्रेशर हार्न लगे हुए वाहनों के दुरूपयोग पर अंकुश लगाने के लिये ऐसे अनाधिकृत हूटर एंव प्रेशर हार्न वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके परिपालन में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्गाहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मौहम्मद यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस इन्दौर व्दारा शहर के विभिन्न स्थानों पर ऐसे अनाधिकृत हूटर एंव प्रेशर हार्न वाले वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान पुलिस द्वारा मोटरयान अधिनियम की धारा 190(2) के अन्तर्गत, 238 हूटर/प्रेशर हार्न लगे वाहनों पर कार्यवाही की जाकर समन शुल्क राशि 1,04000 रूपये ली गई। इन्दौर यातायात पुलिस यह हिदायत देती है कि ऐसे सभी वाहन चालक जो अवैधानिक रूप से हूटर/प्रेशर हार्न का उपयोग कर रहे है, तत्काल उसे हटा ले एवं पुलिस की कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें।