Tuesday, September 8, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 165 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 08 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 06 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                         03 गैर जमानती वारन्टी, 31 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
 
                                                   अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 26/5 पारसी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले सतीश पिता बाबूलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 900 रूपये कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लवकुश चौराहा सांवेर रोडइंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, एमआर 10 प्रकाश नगर इंदौर निवासी पप्पी उर्फ राकेश पिता दशरथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी। 
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 08 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 89 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                             08 आदतन व 41 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 41 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 10 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 10 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 110 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                      जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, श्रद्धासबूरी कॉलोनी चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 503 प्रजापत नगर इंदौर निवासी महेश पिता शांतीलाल तथा श्रद्धासबूरी नगर निवासी फतेह सिंह पिता जगन्नाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को, 18.30 बजे, ग्राम किठोदा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, यही के रहने वाले सतीश पिता चेनाजीचमार तथा यही के रहने वाले सोनू पिता सुरेश चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2015 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 60 फीट रोड अंग्रेजी शराब दुकान के सामने द्वारकापुरी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, ज्वाइस पैलेस कॉलोनी इंदौर निवासी विजय पिता रामदास चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1400 रूपये कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, September 7, 2015

प्राणघातक हमला कर लूट की वारदात करने वाले आरोपी चंद घण्टों में पुलिस की गिरफ्‌त में, लूटा गया मोबाईल, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त चाकू सहित तीनों आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 6.09.15 को रत्रि में फरियादी रवि तिवारी ने रिपोर्ट की, कि विशाल और उसके साथियों सचिन व पासा ने उसे रेल्वे क्रासिंग के पास रोककर, जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू मारकर, फरियादी से नगदी 3000 रू. व उसका मोबाईल लूट लिया तथा फरियादी को जबजस्ती मोटर सायकल पर बिठाकर घुमाते रहे, जिनके कब्जे से मै छूट कर आया हूं। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना बाणगंगा पर अप.क्रं. 961/15 धारा 394, 397, 307, 365 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
                घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्‌तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शनमें अपराधियों को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
                पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि उक्तं लूट की घटना कारित करने वाले आरोपी बाणेश्वर कुंड के पीछे मैदान में खड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर तीनों आरोपियों 1. विशाल पिता अशोक पाल निवासी 40 कुम्हारखाड़ी इन्दौर, 2. पासा उर्फ प्रकाश पिता अशोक तिवारी निवासी 75 कुम्हारखाड़ी इन्दौर तथा 3. सचिन पिता संतोष महोनिया निवासी छोटा बांगड़दा इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल, नगदी 3000 रू. तथा घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर सायकल बरामद की गई है।
                आरोपी विशाल पाल अपराधिक प्रवृत्ति का होकर, इसके विरूद्ध पुलिस थाना बाणगंगा के पूर्व के एक नकबजनी के प्रकरण में फरार था, जिससे नकबजनी में चोरी किया गया मोबाईल फोन भी जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ करने पर इनके द्वारा चोईथराम मण्डी तरफ भी लूट की वारदात करने के संबंध में जानकारी मिलीं है, जिसके बारे में पुलिस थाना राजेन्द्र नगर से जानकारी ली जा रही है।पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातो के संबंध में भी पूछताछ जारी हैं।
                उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में उनि विनोद शर्मा, आर. घनश्याम, आर. नीरज तथा आर. राममिलन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





चैकिंग के दौरान दो वाहन चोर पुलिस थाना पलासिया की गिरफ्‌तमें, चोरी की तीन मोटर सायकल बरामद

इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह द्वारा अपराधों पर नियत्रंण हेतु संदिग्ध वाहनों की चैकिंग व संदिग्ध व्यक्तियो की तलाशी सघन तरीके से करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व के मार्गदर्शन मे दिनांक 06.09.15 को पुलिस थाना पलासिया क्षेत्र मे सघन चैकिंग की जा रही थी। थाना क्षेत्रान्तर्गत बारा पत्थर से बड़ी ग्वालटोली के मध्य चैकिग के दौरान पलासिया पुलिस द्वारा एक होंडा मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एनएस/0239 पर आ रहे दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ करने पर गाड़ी के कागजात मांगने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जब पुलिस ने जांच की तो उक्त गाड़ी चोरी की निकली। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर इन्होने अपना नाम दुर्गेश पिता श्याम बसोड़ (19) निवासी 355 बड़ी ग्वालटोली इन्दौर तथा कृष्णा उर्फ भय्‌यू पिता हरिशंकर धीमान निवासी विनोबा नगर इन्दौर बताया। आरोपियों ने पूछताछ में दो और मोटर सायकल क्रं एमपी/09/एनएन/4817 तथा एमपी/09/एनटी/9436 चोरी करना बताया। आरोपियोंने उक्त तीन मोटर सायकल में से दो गाड़ी थाना पलासिया क्षेत्र से तथा एक गाड़ी थाना संयोगितागंज क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्‌तार इनके कब्जे से तीन मोटर सायकल बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदतो के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
        आरोपी कृष्णा उर्फ भय्‌यू अभी कुछ महीने पहले ही नकबजनी के एक प्रकरण में पुलिस थाना पलासिया द्वारा पकड़ा जा चुका है, जो जेल से छूटते ही पुनः गाड़िया चोरी करने लगा जिसे पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
       उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सउनि तंवर, सउनि शर्मा तथा आरक्षक प्रदीप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 176 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 07 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 102 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                               12 आदतन व 44 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 44 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                        13 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 13 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                       जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत इन्दौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, विजय पिता हरिभाव, सतीष पिता माहेन, आजाद पिता पाण्डुरंग, अमित पिता विजय गायक कल्लू उर्फ मुकेश पिता बाबूलाल, मनोज पिता बाबूलाल नंदवाल, विवेक पिता लक्ष्मणराव रंगारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1160 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को कुलकर्णी का भट्‌टा भागीरथपुरा पुल के सामने मैदान इन्दौर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, सुमित पिता राजू, नन्दू पितासावरिया, गोपाल पिता कन्हैयालाल तथा संदीप पिता सोमनाथ मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                       सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, देशी कलाली के सामने कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाये जाने पर 52 नादिया नगर निवासी गगन पिता नाथुलाल वर्मा तथा नादिया नगर निवासी संतोष पिता रामचंद्र वर्मा को पकडा गया। 
     पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 23.20 बजे,  कलाली के सामने मेन रोड इंदौर से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाये जाने पर जितेन्द्र पिता भीमराव गायकवाड, ओम वर्मा पिता भवानी वर्मा तथा योगराज पिता धमेन्द्र पंवार को पकडा गया। 
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैधशराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम बारोली रोड पेट्रोल पंप के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 109 महाराणा प्रताप नगर इंदौर निवासी राज उर्फ पिन्टू पिता सुभाष राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 800 रूपये कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 21.45 बजे, पटेल नगर खजराना इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिली, यही की रहने वाली सजन बाई पति नगजीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 426 भवानी नगर निवासी जगदीश पिता भागीरथप्रजापत तथा 569 भवानी नगर इंदौर निवासी राधेश्यामि पता नागुसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छुरी जप्त की गयी। 
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 16.30 बजे, अर्जुन प्याऊ के सामने कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 55/4 कलाली मोहल्ला इंदौर निवासी कौआ उर्फ अविनाद्गा पिता विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 07 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 74 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                             01 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने कीनीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 15 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 15 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                               जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम दौलताबाद सेजवानी फांटा ग्राम रावद मिट्‌टी खदान बेटमा से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, दिनेश पिता धुलजी जाट, भूरू पिता छगनलाल, मानंिसह पिता सुखदेव भील तथा देवीसिंह पिता चंदाभील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को, 20.30 बजे, ताराचंद पंवार के घर के सामने तेलीखेडा महू से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, पुरोषत्तम पिता बद्री कुमार, जातू पिता गोपाल राजपूत तथा शेखर पिता हुकुमचंद बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2015 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुरूकुल स्कूल मैदान राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, संजय नगर राऊ निवासी देवकरण पिता छगनलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी। 
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 6, 2015

जुऑ खेलते मिलें सात जुऑरी 63 हजार 500 रूपयें नगदी सहित पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्‌त में

इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनिल पाटीदार के नेतृत्व में चलाये जा रहे जुऑ-सट्‌टा एवं संदिग्धों के धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 6.09.15 को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा जुऑ खेलते हुए सात आरोपियों को पकड़ा गया। 
        पुलिस थाना चंदन नगर को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि थाना क्षेत्रान्तर्गत वर्धमान नगर में कुछ लोग जुऑ खेल रहे है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम द्वारा मौके पर जाकर दबिश दी गई तो वर्धमान नगर में डीपी के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें निम्न सात आरोपियों को पकड़ा गया-
1.    भंवर पिता नानूराम प्रजापत (32) निवासी 191 राजनगर इंदौर
2.    विजयराम पिता बेदीराम साहू (42) निवासी 73 नगीन नगर इंदौर
3.    संतोष पिता जालम सिंह (46) निवासी वर्धमान नगर इंदौर
4.    राजेश पिता धन्नूलाल (35) निवासी 261 मारूति पैलेस इंदौर
5.    सुनील पिता रमेशचंद्र राठौर (32)निवासी 174 भोलेनाथ कालोनी इंदौर
6.    सलीम पिता जमाल खां (48) निवासी 21 रानी पैलेस इंदौर
7.    रामचरण पिता बंशीलाल कुशवाह (35) निवासी 102 कालानी नगर इंदौर
          पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 63 हजार 500 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा सातों आरोपियों के विरूद्ध जुऑ एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चार मनचले युवकों कों पकड़ा

इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति शर्मा द्वारा उनकी टीम के साथ आज दिनांक 06.09.15 को शहर में चैकिंग के दौरान चार मनचले युवकों को पकड़ा गया।  
    पुलिस टीम द्वारा शहर में भीड़-भाड़ वाले एरिया में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चैकिंग के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हएु चिड़ियाघर इन्दौर से निम्न चार मनचले युवको को पकड़ कर पुलिस थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया-
1.    अब्दुल रज्जाक पिता मलिक (26) निवासी 20 कब्रस्तान गेट आजाद नगर इंदौर
2.    धर्मेन्द्र पिता कल्याण अहिरवार (35) निवासी निवासी त्रिवेणी नगर चितावद इंदौर
3.    सुनिल पिता छीतुजी (23) निवासी पटेलबाग कालोनी विजय नगर इंदौर
4.    राजा पिता प्रेमसिंह नावरे (21) निवासी गुरूनानक कालोनी इंदौर





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 54 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 06 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                      10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          03 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                 अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा मैन रोड कुम्हारखाडी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, कुशवाह नगर इंदौर निवासी राजकुमार पटेल पिता पृथ्वीसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 14.30 बजे, पाटनीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बेकारी गली पाटनीपुरा इंदौर निवासी छोटू उर्फ चैलेन्जर पिता उर्फ राहुल पिता नंदकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 06 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                               02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                   10 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 02 गैरजमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 51 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम भील भडोली कांकड आम रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले सरदार पिता भुवान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 610 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                              अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2015-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 17.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, ग्राम विजयपुरा से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले शिवनारायण पिता बजे सिंह कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1300 रूपये कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2015 को 15.30 बजे, ग्राम धातुरिया फांटा से अवैध शराब ले जाते मिलें, यही के रहने वाले विष्णु पिता बजेंिसह कलौता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 5, 2015

रॉपी लगाकर लूट करने वाले दो बदमाश पकडाये, लूटे गये रूपये तथा मोबाईल बरामद


इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015- दिनांक 11.8.15 को पुलिस थाना बेटमा क्षेत्रार्न्तगत देपालपुर बेटमा रोड पर रॉपी लगाकर ट्रक के चालक व क्लीनर को लूटने वाले आरोपियो को पकडने मे पुलिस थाना बेटमा को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
       दिनांक 11.8.15 को ट्रक ड्रायवर शौकत निवासी खाचरोद अपने क्लीनर गिरधारी निवासी खाचरोद के साथ अपने ट्रक मे गेंहु भरकर पीथमपुर जा रहा था तभी बेटमा देपालपुर रोड पर रॉपी लगाकर ट्रक का टायर पंचर कर कुछ बदमाशो ने ड्रायवर शौकत व क्लीनर गिरधारी को लूट लिया था। जिस पर थाना बेटमा पर अपराध क्रमांक 395/15 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
     उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में व पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री डी कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अति0पुलिस अधीक्षक देहात श्री अरविन्द तिवारी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अनिलसिंह राठौर द्वारा थाना प्रभारी बेटमा राजकुमार यादव व उनकी गठित टीम को उक्त लूट के बदमाशों की धरपकड हेतु लगाया गया। विवेचना दौरान टीम द्वारा, इस प्रकार की वारदात करने वाले झाबुआ क्षेत्र के लोगो पर लगातार नजर रखी जा रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि देपालपुर रोड पर दो व्यक्ति अपराध करने की नियत से घूम रहे है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बेटमा राजकुमार यादव व उनकी टीम द्वारा रोड के किनारे छिपे दो व्यक्ति 1. मिथुन पिता जोगिया गामड (21) निवासी गुलरपाडा तडवी फालिया जिला झाबुआ तथा 2. लालसिंह उर्फ लालू पिता नब्बू डामोर (23) निवासी पिपली स्कूल के पास उमरकोट चौकी थाना काली देवी जिला झाबुआ को पकडा गया। जिन्होने दिनांक 11.08.15 को ट्रक चालक को लूटना स्वीकार किया। लूटे गये मोबाइल व नगदी रूपये आरोपियों से बरामद किये गये है। आरोपियों से अन्य साथियो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है । 
    उक्त आरोपियो को पकडने मे थाना प्रभारी बेटमा राजकुमार यादव व उनकी टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा है।

हत्या का पर्दाफाश, दोनो आरोपी गिरफ्‌तार

 
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015- कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को मल्हारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इण्डस्ट्रीयल एरिया में प्रोमेड लेबोरेटरीज के सामने मोटर साईकिल सवार अज्ञात दो बदमाशों ने फरियादी हेमन्त पिता हिम्मत पटेल निवासी ग्राम बिलहरा, थाना सुरखी जिला सागर हाल मुकाम लक्ष्मीपुरी कॉलोनी राम मंदिर के पास, इंदौर के साथ पैदल जा रहे फरियादी के भान्जे गौरव कुशवाहा पिता धीरजसिंह कुशवाहा निवासी ग्राम खुरई जिला सागर हाल मुकाम लक्ष्मीपुरी कॉलोनी राममंदिर के पास, इंदौर की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक के मामा हेमन्त पटेल की रिपोर्ट पर थाना मल्हारगंज पर अप. क्र. 331/15 धारा 302, 34 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया।
    उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्वेदी  एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधीक्षक श्री आर.एस.घुरैया द्वारा थाना प्रभारी मल्हारगंज धैर्य शील येवले व उनकी टीम को अज्ञात बदमाशों की तलाश एवं धरपकड हेतु लगाया गया।विवेचना के दौरान यह तथ्य ज्ञात हुआ कि घटना के एक दिन पूर्व ही गौरव कुशवाहा इंदौर आया था एवं हेमन्त पटेल तथा गौरव कुशवाहा का विवाद घर के बाहर खडे रहने की बात पर करण पिता ओमप्रकाश केवट निवासी 17 हम्माल कॉलोनी इंदौर एवं कालू पिता छगनलाल प्रजापत निवासी रामवली नगर, इंदौर से हुआ था। इस पर विवेचना करते हुये टीम को ज्ञात हुआ कि करण पिता ओमप्रकाश केवट व कालू पिता छगनलाल प्रजापत दोनो घटना के बाद से अपने-अपने निवास स्थान से फरार है। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दोनों मोटर साईकिल से छोटा बांगडदा रोड पर देशी शराब दुकान की तरफ जा रहे है, मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा घेराबंदी की गयी तो आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु रोड खराब होने व कीचड होने से आरोपीयान फिसलकर गिर गये। जिससे आरोपियों को तत्काल टीम द्वारा पकडा गया। पूछतांछ करने पर दोनो ने जुर्म स्वीकार करते हुये तथा बदला लेने की नीयत से गौरव पिता धीरज सिंह कुशहवाहा को चाकू मारना बताया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तयुक्त चाकू, मोटर साईकिल क्र. एमपी-09/एन.डब्ल्यू./4402 बरामद किये गये।
       उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री धैर्यशील येवले व उनकी टीम प्रआर 337 प्रमोद, आर. 1990 पवन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपीगण की गिरफ्‌तारी पर कर्मचारियों को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 05 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                          04 गैर जमानती वारन्टी, 15 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 04 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                                सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शंकर कुम्हार के बगीचे के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 58/2 शंकर कुम्हार के बगीचा निवासी मोनू पिता शिवराज सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 12.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वक्रतुण्ड नगर खजराना से अवैध हथियारलेकर घूमते हुए मिलें, वक्रतुण्ड नगर खजराना इंदौर निवासी गोलू उर्फ तरूण पिता विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपीे को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 05 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 74 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                              03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                             09 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 119 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 119 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                               अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सांई कृपा रेस्टोरेंट के सामने राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, ग्राम माजला निवासी शुभम पिता नंदू जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 13 हजार 440 रूपये कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को अहीरखेड़ी कांकड़ खाली प्लाट इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, अहिरखेड़ी कांकड़ निवासी-साबिर उर्फ कंजू पिता मेहमूद शाह तथा अहीरखेड़ी निवासी-किशन पिता रामेश्वर पंवार को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 08 हजार 50 रूपये कीमत की 174 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 22.00 बजे, पाल धर्मशाला के पास लुनियापुरा महूं से बोलेरो गाड़ी क्रं एमपी/36/डी/0492 से अवैध शराब ले जाते  मिलें, आवास नगर देवास निवासी-राजेन्द्र पिता बापूजी मालवीय तथा खेरिया थाना पिपलराव जिला देवास निवासी-अर्जुन पिता भेरूसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल अवैध शराब जप्त मय वाहन के जप्त की गयी।
   पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को 20.00 बजे, ग्राम अजनोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, ग्राम अजनोद निवासी लीलाधर पिता तेजराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।



                                             अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेहरू नगर आम रोड़ राऊ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें,2128 श्रद्धासबूरी कालोनी निवासी-शुभम पिता सीताराम यादव, श्रद्धासबूरी कालोनी निवासी-सोनू पिता गणपत वानखेड़े तथा ऋषि पैलेस निवासी-कुदन पिता सेवकराम भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 4, 2015

जनलक्ष्मी फायनेंस कंपनी के कलेक्शन करने वाले से की गयी सनसनी खेज लूट का पर्दाफाश




इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015- दिनांक 19 अगस्त 2015 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जगमाल पिपल्या रोड पर अज्ञात बदमाशों द्वारा जनलक्ष्मी फायनेंस कंपनी के रूपये कलेक्शन करने वाले मनोज गरासिया से 01 लाख 99 हजार 300 रूपये, एक मोबाईल फोन तथा एक लेपटाप की सनसनी खेज लूट की वारदात की गयी थी। जिससे संपूर्ण थाना क्षेत्र में सनसनी फेल गयी थी। फरियादी मनोज गरासिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना खुडैल पर अप. क्र. 282/15 धारा 392 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
    पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य मे तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह पंवार द्वारा थाना प्रभारी खुडैल व्हाय. एस. सेंगर तथा गठित टीम को आरोपियों की धरपकड हेतु लगाया गया था। जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त लूट का पर्दाफाश कर, लूट के तीनों आरोपियों 1. इमरान पिता वेलीअली (22) निवासीसाहू खेडी 2. इस्माइल पिता मंजुर खान (22) निवासी साहू खेडी तथा 3. मोहसिन उर्फ जग्गा पिता अय्यूब खान (23) निवासी साहू खेडी को गिरफ्‌तार किया गया तथा आरोपियों से लूट किये हुये 01 लाख 99 हजार 300 रूपये, क मोबाईल फोन, एक लेपटाप, घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटर साईकिल क्र. एमपी-09/एमयू/5711 बदामद किये गये।
      लूट की उक्त वारदात का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी खुडैल व्हाय.एस. सेंगर व उनकी टीम सउनि हेमंिसह सिसोदिया, प्रआर सुरेश तिवारी, आर. अंजनी तिवारी, आर. संदीप रघुवंशी, सैनिक सौदानंिसह तथा पुलिस थाना महूं के आर. नरेन्द्र मण्डलोई का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
      आरोपियों से शहर मे हुई अन्य वारदातों क संबंध में भी पूछताछ की जा रही है और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

कालिन्दी कुंज की डकैती का आठवा आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015- दिनांक 24 जुलाई 2015 को ट्रूबा कालेज, हिना ढाबे के पास डकैती करने की योजना बना रहे सात आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया तथा जिसमें दो आरोपी खुले स्थान व रात के अंधेरा के फायदा उठाकर भाग गये थे। जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्‌तार करने में पुलिस थाना कनाडिया को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
    पुलिस उप महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में तथा पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी मार्गदर्शन में अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री बिट्टू सहगल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री पारूल बेलापुरकर द्वारा थाना प्रभारी कनाडिया संजय चतुर्वेदी व उनकी टीम को आरोपियों की धरपकड हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर, कनाडिया बायपास, ग्राम जलारिया से डकैती की योजना बनाने में शामिल एक और आरोपी राकेश पिता रमेश राजपूत (25) निवासी असरावद बुजुर्ग को पकडा गया। जिसके कब्जे से 02 चांदी के दीपक बरामद किये गये। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना मोबाईल फोन तोडना बताया है। आरोपी से और भी पूछताछ कीजा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 04 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                                           10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                     01 फरारी,  03 गैर जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 129 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को 01 फरारी, 03 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 129 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                             सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भमौरी पुल के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 19/6 सोमनाथ की नई चाल इंदौर निवासी सुभाष पिता सुल्तान सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 136 देशीकलाली के सामने देवास नाका खाली जगह से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 48/3 मालवीय नगर इंदौर निवासी विकास पिता भगवान दुधाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल एक खुकरी जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपीे को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर 04 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


                                              04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                               01 फरारी, 03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को 01 फरारी, 03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                             सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, लाला यादव की गुमटी के पास चंदावतीगंज से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले बहादुर उर्फ दिनेश उर्फ गुडिया पिता मांगीलाल बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपये तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर2015-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, द्वारकापुरी थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें, अहीरखेडी नाथ मोहल्ला निवासी चेतन पिता लालानाथ, अहीरखेडी निवासी अर्जुन पिता लालानाथ, 1046 द्वारकापुरी निवासी रिंकू उर्फ करतार सिंह, 406 गुरूशंकर नगर निवासी महेश पिता धन्नालाल तथा गुरूशंकर नगर निवासी विजय उर्फ चप्पी पिता मधु मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 21 हजार 80 रूपये कीमत की 116 लीटर व 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                     अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2015-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नरसिंह टेकरी तिराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, सीतला माता मंदिर के सामने चन्द्रभागा इंदौर निवासी दीपक उर्फ मजरा पिता रमेश भाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वाराआरोपीे को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 3, 2015

महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा स्कूल कॉलेज चैकिंग के दौरान दो मनचले युवकों की धरपकड़ की

इन्दौर-दिनांक 03 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति शर्मा द्वारा उनकी टीम के साथ आज दिनांक 3.09.15 को शहर में चैकिंग के दौरान स्कूल चैकिंग के दौरान दो मनचले युवक को पकड़ा गया।  
    पुलिस टीम द्वारा शहर में चैकिंग के दौरान न्यू जीडीसी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए, एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो युवको 1. अमित पिता अजित रघुवंशी (20) निवासी 891/9 नेहरू नगर तथा 2. अनिरूद्ध पिता कृष्णकांत शर्मा (19) निवासी 148 शिवशक्ति नगर एमआईजी इंदौर को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना मल्हारगंज के सुपुर्द किया गया है।

महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा एक मनचले युवक को पकड़ा



इन्दौर-दिनांक 03 सितम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति शर्मा द्वारा उनकी टीम के साथ आज दिनांक 3.09.15 को शहर में चैकिंग के दौरान टे्रफिक पार्क से एक मनचले युवक को पकड़ा गया।  
                पुलिस द्वारा उक्त युवक से पूछताछ करने पर वह बहस करने लगा, उसने अपना नाम प्रकाश पिता मोहन यादव (20) निवासी जनता कालोनी इन्दौर बताया। उक्त युवक को पूर्व में भी मेघदूत पार्क में मिलने पर उचित समाझाईश देकर छोड़ा गया था, आज पुनः मिलने पर इसे पकड़कर पीसीआर-5 के द्वारा संबंधित थाने भेजा गया है।