Saturday, June 12, 2010

पी.पी.कोर्स का समापन कार्यक्रम


इन्दौर- दिनांक १२ जून २०१०- इन्दौर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में कल  दिनांक ११ जून २०१० को आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पी.पी.कोर्स का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इन्दौर झोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर, रक्षित निरीक्षक बी.जी.रावत, एवं पी.पी.कोर्स का प्रशिक्षण देने वाले सभी अधिकारीगण, एवं सभी प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित थे। उक्त कोर्स के कॉर्डिनेटर श्री विनीत कपूर ने बताया कि यह उक्त प्रशिक्षण ५ मई २०१० से आरम्भ किया जाकर ८ जून २०१० तक चलाया गया, जिसमें इन्दौर रेंज के जिलो के ७४ कर्मचारीगण सम्मिलित हुए, जिनमें से इन्दौर जिले के ५६ कर्मचारी है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह- ५.३० बजे से सउनि हनुमन्तसिह परिहार द्वारा योगा कराया गया, योगा के पश्चात्‌ जिला रिर्जव पुलिस लाईन के परेड ग्राउण्ड में रक्षित निरीक्षक जी.बी. रावत के निर्देशन में आर.ए.पी.टी.सी. के प्लाटून कमांण्डर द्वारकासिह भदौरिया एवं उनकी टीम द्वारा परेड सम्बधी प्रशिक्षण दिया गया, सूबेदार जे.पी. आर्य एवं आरमोहर्रिर की टीम द्वारा सभी प्रकार के फायर आर्म्स का प्रशिक्षण दिया गया बाद प्रशिक्षण के फायरिंग रेज पर फायरिंग भी करवाई गई। पुलिस रेग्यूलेशन, अपराधो की विवेचना, पुलिस की कानून व्यवस्था आदि का प्रशिक्षण सेवानिवृत उप पुलिस अधीक्षक द्वय श्री हुकमसिह यादव व विजय मुद्गल द्वारा दिया गया। इसके अलावा जिले मे पदस्थ सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको एवं सभी नगर पुलिस अधीक्षको द्वारा अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान कराये गये। फौरेन्सिक साईस की अपराध अनुसंधान में उपयोगिता एवं विभिन्न प्रकार के अपराधो के घटना स्थलो पर पाये जाने वाले भौतिक साक्ष्यो को तलाश करने, भौतिक साक्ष्यो को संकलन करने, एवं उनका न्यायालय में किस-किस प्रकार से प्रस्तुतिकरण किया जाना चाहिये इसका विस्तार से प्रशिक्षण ज्येष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियो को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये भी समझाईश सेमिनार आयोजित किये गये, जिससे पे्ररित होकर १५ कर्मचारियो ने तम्बाकू व धूम्रपान न करने का स्वेच्छा से संकल्प लिया है। इस समापन कार्यक्रम अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा कर्मचारियो को दिये गये प्रशिक्षण से संतुष्ट होकर अपने उद्बोधन मे कहा कि उक्त प्रकार का कोर्स आयोजित करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनीत कपूर को महारथ हासिल है, प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियो को जो जानकारी दी गई है, उससे निश्चित रूप से कर्मचारी लाभाविन्त होगें किन्तु प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को अच्छा अधिकारी/कर्मचारी होने से पहले उसे अच्छा मनुष्य होना आवश्यक है। प्रत्येक कर्मचारी को अपने शासकीय कर्तव्य के साथ-साथ अपने पारिवारिक कर्तव्यो की और भी पूर्ण ध्यान रखना चाहिये, इस बावद् पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा विस्तार में उदाहरणो सहित जानकारी व समझाईश दी गई।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आप लोग पदोन्नती के पश्चात्‌ पुलिस थानो मे जाकर तनाव मुक्त रहकर कार्य करें, एवं प्रशिक्षण के दौरान जो जानकारी आप लोगो को दी गई है वह निश्चित रूप से भविष्य में काम आवेगी एवं आप लोगो ने जो यंहा सीखा है उसे आप पुलिस थानो मे पहुॅचकर अपने कर्तव्यो के दौरान अपराधो की विवेचना एवं पुलिस की कानून व्यवस्थाओं के दौरान उपयोग करेगें तो निश्चित रूप से अपराधी को सजा मिलेगी। आज का वैज्ञानिक युग है अतः किसी भी प्रकरण के अनुसान में वैज्ञानिक विवेचना का उपयोग किया जाना आवश्यक है।    कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण के दौरान किस-किस के द्वारा क्या-क्या कार्य किया गया, इसके बारे में विस्तार से बताया गया, कार्यक्रम का समापन रक्षित निरीक्षक जी.बी.रावत द्वारा किया गया।

हाई प्रोफाइल सोफेस्टीकेटेड अन्तर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर पकडाऐ लाखो के चार पहिया वाहन जप्त,

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम अरविन्द्र तिवारी को निर्देशित किया जिस पर से अति.पु.अ.क्राईम तिवारी ने उप पुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्रसिह के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम को लगाया गया उक्त टीम द्वारा शहर मे बढ रही चार पहिया वाहनो की चोरी के सम्बध मे मुखबिर मामूर कर अपराधियो की पतारसी करते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी केी स्कार्पियो वाहन मे भागीरथपुरा की और से कुलकर्णी के भट्टे की और आ रहे है जिस पर टीम द्वारा कुलकर्णी के भट्टा पुल के पास क्राईम के प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक सुरेश मिश्रा, अमरसिह, जितेन्द्र परमार, एवं अरविन्द द्विवेदी तथा थाना प्रभारी परदेशीपुरा संतोष भदौरिया की टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग की, जो चोरी की स्कार्पियो वाहन चलाते हुए आरोपी यशदेव त्रिहान पिता सूर्यदेवसिह त्रिहान (३२) निवासी ई-३/२०२ अरोरा कालोनी भोपाल एंव अनिल उर्फ शैलेश तिवारी पिता कैलाशचन्द्र तिवारी (३२) निवासी ऐयरपोर्ट रोड कालानी नगर इन्दौर को पकडा तथा इनके कब्जे से एक स्कार्पियो वाहन बिना नम्बर की बरामद की गई। पुलिस की उक्त टीम द्वारा दोनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनो ने अलग-अलग कथन दिये जिस पर सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होने बताया कि वे नासिक महाराष्ट्र मे रहने वाले नासिर उर्फ पहलवान , अफाक व फारूक निवासी फेमस बेकरी नाना वली गली नासिक महाराष्ट्र के कुख्यात चोर है जो यशदेव त्रिहान के माध्यम से अनिल उर्फ शैलेष तिवारी से चोरी के वाहन बिकवाते है। इनके द्वारा अभी तक एक स्कार्पियो वाहन सफेद रंग की बेचने हेतु इन्दौर मे बेचने हेतु घूम रहे थे, इनके द्वारा अभी तक ७-८ वाहन चुराना कबूल किया गया है इनके कब्जे से एक काली स्कार्पियों आजादनगर क्षेत्र से बरामद की गई है, एक सेन्ट्रो कार सुखलिया से , तथा एक अल्टो कार विजयनगर से, एक बुलेरो तेजाजीनगर से, एक ट्राला गुरूद्वारा के पास रिंगरोड इन्दौर से, एक स्कार्पियो वाहन आजादनगर से, एक इंन्डिगो कार आरोपी अनिल द्वारा बताये गये स्थानो से पुलिस टीम द्वारा जप्त की गई हैं जप्तशुदा वाहनो की कीमत लगभग ६२ से ७० लाख रूपये के बीच होना बताया गया है। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि आरोपियो को वर्ष २००८ में भोपाल क्राईम ब्रान्च द्वारा चोरी की कार बेचते हुए पकडा गया था, जो जेल से छूटतें ही पुनः वाहन चोरी करने मे सक्रिय हो गये थे जो इन्दौर मे फिर चोरी के वाहन बेचने की फिराक मे घूमते हुए पकडे गये। आरोपियो द्वारा पुलिस पर दबाब बनाने व अपराध छुपाने हेतु अपनी पत्नी को आगे कर देते हैं ये आरोपीगण हायप्रोफाईल सोफेस्टीकेटेड है।    उक्त टीम द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना परदेशीपुरा पर की जा रही है।

०५ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०७ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०७ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १२५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ११ गिरफ्तार,

इन्दौर- दिनांक १२ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनमोढ ढाबा के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही निरंजनपुर निवासीहेमनत पिता दीवानसिह (२२), तथा ढाबली काकड निवासी रायसिह पिता उमेश (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६५० रूपये कीमत की ५५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को किशनपुरा छत्री के सामने एम.जी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए व्यासफंला जूनी इन्दौर निवासी पवन पिता दीपक चन्दैल (२६), तथा कुशवाहनगर इन्दौर निवासी विमल पिता गोर्वधन परमार (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार २४० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को सरकारी स्कूल के पास बिनोबा नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४/२ बिनानगर इन्दौर निवासी महेश पिता महादेव बौरासी (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को डाबर होटल के सामने सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ढाबर होटल इन्दौर निवासी संतोष पिता मधुरालाल तेली (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो हजार ७७० रूपये कीमत की २५ बाटल बीयर, तथा १५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को साउथ गाडरा खेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले बल्लन पिता दुर्गाप्रसाद चौहान (२६),९९ ब्रम्हाबाग कालोनी निवासी नरेन्द्र पिता तुलसीराम सोनी (३८), तथा ८५ रामबाग इन्दौर निवासी अनिता पति विष्णुगोड (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८-१८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को ग्राम अर्जुन बडोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले कुन्दन पिता नारायण (३२) , तथा ग्राम बुढी बरलाई निवासी कुन्दन पिता दिलीप चौधरी (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।


जुऑ सट्टा खेलते हुए ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं० ७८ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विमल, मुकेश, जीतू, इमरान, तथा मोहम्मद यूसुफ को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ७७० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द्र कालोनी गली नं०१ पुलिया के सामने बाणगंगा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही १४१ वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी बबलू रघुवंशी उर्फ मोनू शिन्दे पिता अशोक (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ हजार २३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 11, 2010

०७ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०४ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४१, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम निपानिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही लसूडिया मोरी के रहने वाले शैलेन्द्र पिता रमेश सोंलकी (२०), तथा अरणिया बायपास इन्दौर निवासी नरेशसिह पिता संसारसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को झूलेलाल नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विजय उर्फ बच्चा  पिता अमरसिह बंजारा (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारूती पैलेस कालोनी डी.पी. के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही ११/४ कलाली के पीछे मारूती पैलेस इन्दौर निवासी अनिल पिता परसराम (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को एम.आर.-१० चन्द्रगुप्त चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही जनता कालोनी परदेशीपुरा इन्दौर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता किशोर (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १० जून २०१० को चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १८८ पिपल्याराव इन्दौर निवासी संजय पिता रामभरोसे (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक ११ जून २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १० जून २०१० को १८.३० बजे श्रीमती आकांक्षा पति मुस्तफा खान (२४) निवासी ३१४ भमौरी प्लाजा इन्दौर की रिपोर्ट पर २१४ सफीनगर इन्दौर निवासी इसके पति  मुस्तफाखां पिता साबिर हुसैन के विरूद्ध धारा ४९८ए. ५०६भा.द.वि.तथा ४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया आकाक्षा की शादी ४ दिसम्बर २००६ को मुस्तफा खां के साथ हुई थी। तभी से फरियादिया का पति मुस्तफा खां दहेज मे ५ लाख रूपये नगद लाने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देता रहता हैे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति मुस्तफा खांन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।    

  

Thursday, June 10, 2010

वेन चालक को कट्टा अडाकर लूटने के मामले मे चार के विरूद्ध प्रकरण एक आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ९ जून २०१० के ००.१० बजे रात ग्राम बडोदिया खान निवासी पप्पूसिह पिता प्रवीणसिह सोंलकी (३२) की रिपोर्ट पर भूरा उर्फ देवनाथ पिता मोतीलाल (२१) निवासी केसरीपुरा सांवेर, भीमा उर्फ जितेन्द्र पिता मोतीलाल निवासी चन्द्रभागा सांवेर, बबलू पिता नानूराम तथा लक्की पिता ओमप्रकाश के विरूद्ध धारा ३९४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादी पप्पूसिह कल दिनांक ०८ जून २०१० के रात्री ११.३० बजे अपने किसी काम से उज्जैन रोड से अपनी मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/२७२४ से सावेर आ रहा था तथी ग्राम किठोदा के पास उपरोक्त चारो आरोपियो ने पप्पूसिह की वेन को रोककर चाकू व देशी कट्टा अडाकर जेब मे रखे १०० रूपये नगद छीनकर  भागने लगे तभी आरोपी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से आरोपी भूरा उर्फ देवनाथ पिता मोतीलाल (२१) निवासी केसरीपुरा सांवेर को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सांवेर द्वारा आरोपी भूरा उर्फ देवनाथ को गिरफ्तार कर लिया है तथा इसके अन्य तीनो फरार साथियो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिनके के गिरफ्तार होने पर और भी कई लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है। सभी आरोपियो के विरूद्ध पूर्व के भी कई आपराधिक प्रकरण पजींबद्ध है।

बेग मे रखा पर्स चुराने वाली महिला गिरफ्तार

  इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस सराफा द्वारा कल दिनांक ९ जून २०१० को २०.१० बजे बेैक कालोनी अन्नपूर्णा इन्दौर निवासी श्री मती जयमाला गजेशवर पुत्री मुरलीधर (४०) की रिपोर्ट पर जमनाबाई पति किशनराव मराठा (४०) निवासी माताजी टैकरी के पास झोपडपट्टी जिला देवास के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ९ जून २०१० के १७.३० बजे फरियादिया जयमाला गजेश्वर स्टेट बैंक राजवाडा परिसर मे अपने बैंक के काम से गई थी उसी समय आरोपिया जमनाबाई ने फरिदिया के बेग मे रखा एक पर्स जिसमें ५१० रूपये नगद रखे थे चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा देख लेने पर व चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया। पुलिस सराफा द्वारा आरोपियो महिला जमनाबाई को गिरफ्तार कर इसके चुराया गया पर्स मय रूपये के बरामद कर लिया हैं।पुलिस सराफा द्वारा आरोपिया महिला जमनाबाई से अभी अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अन्य और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

०७ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व २४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०६ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व २४, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०६ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व २४, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्दनगर खारचा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले ओंकारसिह पिता बनारसीलाल शाह (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को झूलेलाल नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले विजय पिता अम्बारसिह बंजारा (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर बरामद की गई। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को ग्राम चन्द्रवतीगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ग्राम फतेहाबाद नीलगंगा जिला उज्जैन निवासी सोनू पिता रमेशचन्द्र कुमावत (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की।    पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को ग्राम रावत बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही बजरंगपुरा बेटमा निवासी पीन्टू पिता खाक पारदी(२०),तथा आनन्द पिता खाक पारदी (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८'१८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त चार जुऑरी गिरफ्तार

 इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रगतिनगर कनाडियारोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही यहीकनाडिया रोड इन्दौर निवासी राजकुमार पिता गोरेलाल जैन (४०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५७० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को सिमरोल बस स्टेण्ड यात्री प्रतिक्षायलय से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही सिमरोल के रहने वाले दिनेश पिता रमेश गवली (४०), राजू पिता रामेश्वर (३६), तथा राजेश पिता राधेश्याम अग्रवाल (३०) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५४५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगाबगीची के पास नन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १० मिश्रावाला रोड चन्दननगर इन्दौर निवासी अनिस पिता मोहम्मद खां (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया। पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

   

Wednesday, June 9, 2010

क्राइम ब्रांच द्वारा अन्तरप्रांतीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस अधीक्षक (पूर्व/अपराध) श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) अरविन्द तिवारी के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उक्त टीम के सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय, आर. विनोद शर्मा आर. मनोज राठौड़, आर. रामपाल, आर. इफतैखार एंव आर. अरविन्द को मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिये हिदायत दी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में डेरे बनाकर रहने वाले पारदी जाति वर्ग के लोगों से पूछताछ के दौरान थाना जूनीइंदौर के थाना प्रभारी आनंद यादव एंव अपराध शाखा की टीम ने कई मोबाइल फोन एंव नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया हैं। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि टॉवर चौराहा पर कुछ लोगों द्वारा कम दामों में मोबाइल बेच रहे हैं सूचना क्राइम ब्रांच की टीम व थाना प्रभारी आनंद यादव द्वारा १.आरोपी जय पिता संतोषसिंह उर्फ नायलोन शिंदे १९ साल नि. गोल्डन चौकी, बड़ौदा (गुजरात)  २. युवराज उर्फ बिट्टू पिता बादल उर्फ सुर्या उर्फ रेड्डी पारदी नि. दवाखाने के पीछे ग्राम आकोट जिला अकोला ३. बिच्छू पिता बाबू उर्फ अरशद जाति पारदी नि. सदर को पकड़ा, उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि हम पारदी लोग अलग अलग राज्यों में जाकर दिन भर घूमकर रूद्राक्ष की माला बेचते हैं, एंव जगह की टोह लेकर रात्रि में उस जगह पर चोरी करने के लिये जाते हैं हमने अभी तक सूरत, अहमदाबाद, बड़ौदा, जयपुर अकोला मुम्बई जाकर वहां डेरा डालकर रहते हैं एंव वारदात करने के बाद अपना डेरा किसी ओर शहर में डाल देते हैं । उन्होने ने बताया कि हमारे परिवार के छोटे बच्चे दिन में रूद्राक्ष की माला बेचने के साथ-साथ मोबाइल एंव पर्स भी चुराने का काम करते हैं, उनकी कुछ महिलाए भी लूट के अपराध में रतलाम में बंद हैं, वे अपने गिरोह के सदस्यों का घटना करने के बाद दूसरे शहर में पहुंचकर अपना नाम बदल लेते हैं। इनका एक साथी कमलेश पिता रणजीत मालवीय ३२ साल नि. बेरछा इन लोगों के चोरी के माल को खरीदने एंव बेचने का काम करता हैं इनको पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर इनकी जमानत भी यहीं करवाता था। वह इनकी रतलाम में बद महिलाओं की जमानत के लिये आया था जिन्हें क्राइम ब्रांच की टीम ने धरदबोचा। इनकी निशानदेही पर इन्होंने थाना राजेन्द्रनगर की एक नकबजनी जिसमें इन्होंने सोने चांदी की जेवरात एंव इंदौर शहर से चुराये ३८ मोबाइल कीमती करीबन १,५०,०००/- के बरामद किये गये हैं इनसे नपुअ कोतवाली रघुवंशी एंव थाना राजेन्द्रनगर थाना प्रभारी जंयतंिसंह राठौड़ एमजी रोड़ की ज्वेलर शॉप पर हुई चोरी के संबध में पूछताछ कर रहे हैं, इनसे ओर भी कई घटनाओं के खुलासा होने की संभावना हैं।

मकान मे चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश गिरफ्तार

    इन्दौर- दिनांक ०९ जून २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ८ जून २०१० को १०.४५ बजे ९८/११३ सुभाषमार्ग कण्डेलपुरा इन्दौर निवासी निर्मल पिता महेशचन्द (३०) की रिपोर्ट पर राकेश पिता नारायण श्रीवास (२०) निवासी स्कीम नं० ५१ इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९.५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ८ जून २०१० के १० बजे फरियादी की श्रीराम पान कार्नर कण्डेलपुरा इन्दौर स्थित दुकान मे चोरी करने की नियत से आरोपी राकेश श्रीवास ने प्रवेश किया था जिसे फरियादी द्वारा आसपास के लोगो की मदद से मौके पर ही पकड लिया।पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी राकेश श्रीवास पिता नारायण श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा आरोपी से अभी अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इससे अन्य और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।