इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक ६ मई २०१० के १५.५० बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन मे थाना प्रभारी मानपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री सियास ए. के नेतृत्व मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी प्रधान आरक्षक नरेश तिवारी, आरखक लाखनसिह, युवराज, धर्मेन्द्र, सैनिक श्यामलाल, तथा धर्मेन्द्र के साथ मानपुर बस स्टेण्ड के सामने वाहन चैंकिग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खलघाट से मानपुर की और एक काली रंग की मारूती वेन अवैध रूप से गांजा लेकर आ रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर आईपीएस प्रशिक्षु श्री सियास ए. के नेतृत्व मे उनके अधिनस्थ कर्मचारी प्रधान आरक्षक नरेश तिवारी, आरखक लाखनसिह, युवराज,धर्मेन्द्र, सैनिक श्यामलाल, तथा धर्मेन्द्र द्वारा उक्त काले रंग की मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/४११९ को रोका तो चालक ने पहले तो वेन को धीरे कर लिया एवं पुलिस बल के पास आते ही वेन को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा कर उक्त काले रंग की मारूती वेन को रोककर जब इसके चालक से नाम पता पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम अब्दुल हसीब पिता अब्दुल रहमान (२०) निवासी हरीनगर कालोनी मेन रोड सुसनेर जिला शाजापुर बताया, इसी के पीछे की सीट पर बैठे युवको से नाम पता पूछा गया तो इन्होने अपना नाम संतोष पिता रतनसिह बलाई (२५) तथा सुनील पिता कैलाश सोनी (२२) दोनो निवासी ग्राम कानड जिला शाजापुर का होना बताया। पुलिस द्वारा जब मारूती वेन की तलाशी ली गई तो उसमे प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरियां मे १२७ किलो ९०० ग्राम गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस मानपुर द्वारा तीनो आरोपियो को थाने लाकर इनके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से १२७ किलो ९०० ग्राम गांजा एवं उक्त मारूती वेन क्रंमाक एमपी-०९/बीए/४११९ सहित कुल कीमती आठ लाख ९२ हजार रूपये का बरामद किया । पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Friday, May 7, 2010
स्कूॅटी की डिक्की का ताला तोडकर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.४५ बजे ३९२ कुन्दननगर इन्दौर निवासी मनीष पिता पे्रमराज (२८) की रिपोर्ट पर विशाल पिता इन्द्रकुमार यादव (२५) निवासी ३/२ न्यू पलासिया इन्दौर, चेतन पिता पे्रमसिह (१८)निवासी १७० सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर थाना एमआयजी कालोनी, तथा संजय पिता अभिमन्यू कुशवाह (२५) निवासी १२७ सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर थाना एमआयजी के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.१० बजे फरियादी मनीश अपने भान्जे की स्कूटी गाडी एमपी-०९/जेयू/८४७४ को लेकर किसी काम से आन्नद बाजार गये थे जंहा पर उन्होने अपनी उक्त स्कूटर वाईन शॉप के सामने केनरा बैंक के सामने पार्क कर सामने दुकान पर सामान खरीद रहे थे इसी बीच तीनो आरोपियो द्वारा फरियादी की स्कूटी की डिक्की का ताला तोडकर उसमे रखे ८५० रूपये नगद, वोटर आयडी कार्ड, तथा लायसेन्स आदि चुराकर भागने लगे फ रियादी द्वारा देखने पर व चिल्लाने पर आसपास को लोगो की मदद से तीनो आरोपी विशाल यादव, चेतन तथा संजय कुशवाह को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस पलासिया द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर चुराये गये उक्त रूपये,बोटर आयडी कार्ड,तथा फरियादी लायसेन्स बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए तीनो आरोपियो से अन्य वारदातो के सम्बध मे पूछताछ की जा रही हैं इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
कन्टेनर से डीजल चोरी करते बदमाश गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ६ मई २०१० को २०.२० बजे अरशद अली पिता सल्लू खां (२१) निवासी भोजपुर लक्ष्मणगढ अलवर राजस्थान की रिपोर्ट पर शाहिद पिता सफदर (२२) निवासी कोर्ट मोहल्ला हरीफाटक जिला उज्जैन के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि तथा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि दिनांक ६ मई २०१० को १९ बजे फरियादी अरशद अली एवं इसका साथी क्लीनर उमरदीन अपना कन्टेनर क्रमांक एच आर-५५/जेयू/ २३७३ लेकर पीथमपुर जाने के लिये आशाराम बापू चौराहा पर खडा होकर अपनी कम्पनी की गाडिया जो पीछे आ रही थी उनका इन्तजार कर रहा था, इसी बीच आरोपी शाहिद ने फरियादी के कन्टेनर के टैंक का नट खोलकर उसमे से १६०० रूपये कीमत का ४० लीटर डीजल चुराकर एक केन मे भर रहा था, आवाज आने पर फरियादी अरशद अली व क्लीनर उमरदीन ने आरोपी शाहिद को मौके पर ही पकड लिया। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी शाहिद पिता सफदर खां को गिरफ्तार कर उक्त कन्टेनर से चुराया गया ४० लीटर डीजल मय केन के बरामद कर लिया, पुलिस द्वारा जब इसकी तलाशी ली गई तो इसके पेन्ट की जेब से एक चाकू भी मिला। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इससे अन्य चोरियो ंके सम्बध मे भी पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।
Labels:
गिरफ्तारी
चन्दन लकडी की तस्करी कर ले जाते दो गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ६ मई २०१० को १८.३० बजे ग्राम खांडाखेडी फाटा से मोटर सायकल क्रंमाक एमपी०९/जेजी/०३७७ पर जाते हुए गोपी पिता पूनमचन्द्र लोधी निवासी ग्राम छावनी तराना जिला उज्जैन तथा नन्दकिशोर पिता हेमूसिह लोधी (४४) निवासी नई कालोनी मक्सी जिला शाजापुर को पकडा। पुलिस द्वारा जब इनसे पूछताछ की गई तो इन्होने अवैध रूप से चन्दन की लकडी के ६ नग गुटके कीमती १५ हजार रूपये का ले जाना स्वीकार किया। पुलिस सांवेर द्वारा दोनो आरोपी गोपी पिता पूनमचन्द्र लोधी निवासी ग्राम छावनी तराना जिला उज्जैन तथा नन्दकिशोर पिता हेमूसिह लोधी (४४) निवासी नई कालोनी मक्सी जिला शाजापुर को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने चन्दन लकडी की तस्करी करना स्वीकार किया।पुलिस सांवेर द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध धारा २६ च वन अधिनियम तथा ३/५ वन उपज परिवहन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर इनके कब्जे से उक्त मोटर सायकल एमपी-०९/जेजी/०३७७ तथा ६ नग चन्दन लकडी के गुटके कीमती १५००० रूपये के बरामद कर लिये है तथा प्रकरण मे पूछताछ करते हुए विवेचना की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०७ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील
.इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०५ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित ०६ गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल तालाब के पास खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही स्कीम नं० ७८ विजयनगर इन्दौर निवासी सचिन पिता किशनलाल (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को जीवन की फैल पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ९०/१ जीवन की फैल इन्दौर निवासी हेमन्त पिता ध्यानसिह यादव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३ हजार २०० रूपये कीमत की ६२ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को श्यामा ढाबा के पास लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को इमली बाजार बक्षीबाग के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही इमलीबाजार इन्दौर निवासी रेखाबाई पति सोनू पाल (१८), तथा कमाठीपुरा इन्दौर निवासी बबीता पति जसपाल (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०-२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को संयोगनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले सुनील पिता देवीलाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०६ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यामा ढाबा के पास देवास नाका इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही नन्दबाग कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता किशनलाल यादव (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व दो जीवित कारतूस बरामद किया गया।पुलिस लसुडिया द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५/२७ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के मामले में पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण
इन्दौर- दिनांक ०७ मई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक ०६ मई २०१० को २०.५० बजे ४ बक्षीबाग कालोनी इन्दौर निवासी श्रीमती शीतल (३०) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति रवि लोहिया, ससुर बालकृष्ण लोहिया, तथा सास मनोरमा बाई के विरूद्ध धारा ४९८.५०६,३४. भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि महिला श्रीमती शीतल के पिता ने शादी में यथा सम्भव दहेज दिया था इसके बावजूद उपरोक्त सभी आरोपीगणो दिनांक २५ अपै्रल २०१० से दहेज की मांग को लेकर आये दिन शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस सदरबाजार द्वारा उपरोक्त सभी आरोपी पति रवि, ससुर बालकृष्ण, तथा सास मनोरमाबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Thursday, May 6, 2010
फ्रेन्डशीप व मसाज पार्लर के नाम से धोखाधडी करने वाली दो लडकियो सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि दैनिक समाचार पत्रो मे आये दिन मसाज पार्लर के नाम पर व फ्रेण्डशीप के नाम पर प्रकाशित हो रहे विज्ञापनो मे माध्यम से लोगो के साथ ठगी कर धोखाधडी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, इस शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर यू.आर. वामन, के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर सउनि पी.एस.तिलगांव, प्रधान आरक्षक प्रतापसिह, वी.केयर०फॉर.यू. की प्रभारी दिपिका शिन्दे च आरक्षक प्रशान्त को शामिल किया गया। उक्ट टीम द्वारा दैनिक समाचार पत्रो मे प्रकाशित विज्ञापन कोमल मसाज पार्लर पर फ्रेन्डशीप , व मेम्बर शीप के लिये प्रकाशित विज्ञापन मे दिये गये मोबाइल नम्बरो पर ओमप्रकाश शुक्ला निवासी जिला देवास के द्वारा चर्चा की गई तो उधर से उक्त मोबाइल नम्बर पर लीना गेहलोद नामक लडकी ने ओमप्रकाश शुक्ला को बताया कि हमारे बैंक अकाउन्ट मे आप १५०० रूपये जमा करवा दे, जिस पर ओमप्रकाश को लगा कि ये लोग विज्ञापन के जरिये व मसाज पार्लर आड मे लोगो से ठगी कर धोखाधडी कर रहे है। इसकी शिकायत ओमप्रकाश शुक्ला ने वरिष्ठ अधिकारियो को करते हुए वी.केयर.फॉर यू. प्रभारी दिपिका शिन्दे को की जिन्होने तस्दीक हेतु अपने अधिनस्थ आरक्षक प्रशान्त को साथ भेजा तथा उपरोक्त कोमल मसाज पार्लर के मोबाइल नम्बर ९९९३३-९०८३० पर चर्चा की तो लीना गेहलोद नामक लडकी ने १५०० रूपये बैंक अकाउन्ट मे जमा करवाये जाने हेतु कहा गया जब बैंक मे १५०० रूपये जमा करवाने के बाद उक्त मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो इनके मोबाइल बन्द आये। इस प्रकार ठगी व धोखाधडी का मामला पाये जाने पर पुलिस हीरानगर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए लीना पुत्री विक्रमसिह गेहलोद निवासी सागर, हाल ६. एम वीणानगर इन्दौर, माया पुत्री रामस्वरूप मिश्रा निवासी उज्जैन तथा इनके साथी जितेन्द्र पारासर पिता कृष्णकुमार पारासर निवासी सागर को हिरासत मे लिया जाकर इनके कब्जे से कई मोबाइल फोन, कई सिमकार्ड, नगद रूपये बैंक पासबुक, एटीएम, पेनकार्ड आदि सामाग्री बरामद की गई। आरोपीगणो पूछताछ ने पूछताछ मे बताया कि ७-८ माह से इन्दौर मे किराये का मकान लेकर रह रहे है,तथा मोबाइल पर ही ग्राहको से चर्चा कर उनसे बैंक अकाउन्ट मे रूपये जमा करवाकर ठगी का कार्य करते है हमारो कोई मसाज पार्लर नही है, मात्र विज्ञापन पर भ्रामक प्रचार कर लोगो से ठगने का काम कर अवैध लाभ कमा रहे थे, पुलिस हीरानगर द्वारा उपरोक्त दोनो लडकियों के साथ इनके साथी जितेन्द्र पारासर को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध धारा ४२० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए पूछताछ की जा रही है।
०१ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील
.इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ४७ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस .खजराना द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महक वाटिका के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ३४० राजनगर हाल मुकाम मालवीयनगर इन्दौर निवासी राजू पिता मदनलाल बलाई (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को भगतसिह नगर बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मूसाखेडी इन्दौर निवासी रोहित पिता राजू राजकवंर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ हजार ४४० रूपये कीमत की ४८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को ग्राम सेमलया चाऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम खेमाना निवासी धर्मेन्द्र पिता पुंजराज (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को बक्षीबाग बोहरा कब्रस्तान के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ४८ इमलीबाजार इन्दौर निवासी इन्दरसिह पिता पूरणलाल (५३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुऐ ११ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिगडम्बर सोमानी ट्रान्सपोर्ट के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राज पिता सुगमणी, राजेश, जुम्मा तथा राजा को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से तीन हजार ५७०रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस मानपुर द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को ग्राम हासलपुर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रसुल, सत्यनारायण, मेहबूब, माधवसिह, असलम, फारूक, तथा आशिक को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०६ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०५ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मी मैमोरियल हास्पीटल के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही १५२/२ सोमनाथ की जूनीचाल इन्दौर निवासी निर्मल पिता रमेश (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से छुरा बरामद किया गया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Wednesday, May 5, 2010
थाना छोटी ग्वालटोली गुमशुदा महिला की तलाश बाबद
इन्दौर- ०५ मई २०१०- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली - गुमशुदगी क्रंमाक-२/१० दिनांक ५.अपै्रल २०१०, को खुशबू पति शंकरलाल राठौर (१९) निवासी २० खातरीपुरा बाबू चौक तराना, जिला उज्जैन, मोबाइल क्रंमाक- ९८९३४-१२८३१, अपने पति शंकरलाल राठौर के साथ उसके पियर कुमलाबाखल जिला धार से अपने ससुराल ग्राम तराना जाने के लिये दिनांक ५ अपै्रल २०१० को आई थी, जो सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर में ब्यावरा पचौर बस मे दोनो बैठे थे, पति शंकरलाल पानी लेने के लिये बस स्टेण्ड पर गया, इसी बीच खुशबू बिना बताये सामान बस की सीट पर छोड कर कही चली गई, जो अभी तक नही मिली। महिला के पति शंकरलाल की रिपोर्ट पर पुलिस छोटी ग्वालटोली पर गुम शुदगी दर्ज कर पतारसी की जा रही है। गुमशुदा महिला का हुलिया निम्नानुसार है- रंग -गेहुंआ, बदन -इकहरा, चैहरा गोल, लम्बाई ५ फीट ५ इंच, रंगीन साडी व ब्लाउज पहिने है।
Labels:
समाचार
अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाथ मन्दिर चौराहा प्याऊ के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही इस्तियाब पिता हनीफ खां (२५) निवासी गोपाल मन्दिर के पास खाराकुऑ जिला उज्जैन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया है। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को बीमा अस्पताल के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ३२३ सुन्दरनगर इन्दौर निवासी उत्तमसिह ठाकुर पिता नारायणसिह (२४) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया।पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को देपालपुर आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले आम रोड खजराना निवासी मानसिह पिता नब्बू जी बलाई (२६) को पकडा तथा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
जुऑ खेलते हुऐ ०९ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झाबुआ टावर के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले इकबाल, मोहम्मद अनीस, राजा, शानू, तथा मेहबूब को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किया। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को बक्षीबाग सदरबाजार इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रामू पिता दशरथ गोड (२४),तथा संदीप पिता दुर्गाप्रसाद (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किया किये।पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को गोकुलधाम मैदान इन्दौर से मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ११/७ परदेशीपुरा इन्दौर निवासी राजू उर्फ राजेन्द्र पिता मन्नूलाल (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।पुलिस महू द्वारा कल दिनांक ०४ मई २०१० को कनाटरोड महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही केट रोड महू निवासी मोहम्मद कालू पिता मोहम्मद अजीज (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
मकान मे घूस कर चोरी करते बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक ४ मई २०१० को २१ बजे ग्राम लिम्बोदा पार देपालपुर निवासी संतोषबाई पति मदनलाल (४०)की रिपोर्ट पर यही ग्राम लिम्बोदा पार निवासी पे्रमसिह पिता प्रभूसिह के विरूद्ध धारा ३८० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ०१ मई २०१० के १६ बजे फरियादिया संतोषबाई के घर स्थित ग्राम लिम्बोदापार मे आरोपी पे्रमसिह ने मकान के खुले दरवाजे से प्रवेश कर पेटी मे रखे २००० रूपये नगद चुरा कर भाग गया था, जिसकी फरियादी द्वारा रिपोर्ट किये जाने पर पुलिस देपालपुर द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते आरोपी पे्रमसिह पिता प्रभूसिह को गिरफ्तार कर चुराये गये, उपरोक्त २००० रूपये नगद इसके कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस देपालपुर द्वारा आरोपी गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
०७ आदतन अपराधी एवं २३ संदिग्ध गिरफ्तार
.इन्दौर- दिनांक ०५ मई २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा २३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
Subscribe to:
Posts (Atom)