Sunday, June 28, 2020

o 1,50,000/- से अधिक का फरार इनामी अपराधी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में ।



o   थाना पलासिया, एम.आई.जी. एवं अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 47 से अधिक मामलो में 06 माह से फरार था आरोपी जीतू सोनी । आरोपी पर कुल 64 अपराध पजीबद्ध है।
o   जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी की तलाश हेतु क्राईम ब्रांच की 06 टीमो ने गुजरात राज्य के राजकोट,अमरेली, एवं अन्य सम्भावित स्थानों पर पुनःदबिश दी ।
o   अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से करीब 06 माह से फरार था आरोपी । जीतू सोनी को पैतृक गांव जिला अमरेली (गुजरात राज्य) से क्राईम ब्रांच ने लिया हिरासत में।
o   आरोपी ने राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली,(गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड,ओसीबारा,आदि जगह पर काटी थी फरारी ।
                 
इन्दौर दिनांक 28 जून 2020 - प्रदेश में लॉक डाउन खुलने के बाद अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर में लम्बे अनलॉक 01 के प्रांरभ में ही अवैध आर्म्स, अवैध शराब, नकली नोट, फरार स्थाई वारंटी एवं फरार भूमाफियों के विरुद्ध योजनाबद्ध रुप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस अनुक्रम में जिला अपराध शाखा इन्दौर द्वारा आनलॉक 01 के तीन सप्ताह की अवधि में ही 20 लाख रुपये के नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भाडा फोड किया गया। इसके पश्चात 125 अवैध हथियारो की दो-तीन बडी खेप पकडकर अपराधों पर अंकुश लगाने में सफता प्राप्त की। भारी मात्रा में अवैध शराब पकडी, इन्दौर शहर के फरार स्थाई वारंटियों के प्रभावी कार्यवाही करते हुये 1000 से अधिक स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
    श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक शर्मा इन्दौर जोन इन्दौर के द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री हरिनारायण चारी मिश्र इन्दौर शहर के द्वारा उक्त कार्यवाही हेतु निर्देश  दिये गये । जिसके तारत्यम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री राजेश दण्डोतिया के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध एवं थाना प्रभारी अपराध शाखा द्वारा अपराध शाखा की टीमों को सक्रिय कर उपरोक्त अवैध गतिविधियों पर शीघ्र कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।
                          
                    इन्दौर शहर के फरार भूमाफियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये भूमाफिया हैप्पी धवन एवं चम्पू उर्फ रितेश अजमेरा को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गिरफ्तार करने हेतु देश के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। जिसमें आरोपी जीतू सोनी के भाई महेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी को गुजरात राज्य से गिरफ्तार किया गया। फरार भूमाफिया जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु आसूचना संकलन करते हुये पुनः प्रयास किया गया, जिसमें सफलता प्राप्त करते हुये जीतू सोनी को उसके पैतृक गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से गिरफ्तार किया गया।
       आरोपी जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी थाना पलासिया के अपराध क्रमांक - 496/19 धारा 370(3), 346, 120 बी भादवि व अन्य अपराधो में फरार था। जीतू सोनी उर्फ जितेन्द्र सोनी एवं अन्य आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु अपराध शाखा की 06 टीमों का गठन करते हुये प्राप्त सूचना के आधार पर टीमें को तत्काल गुजरात राज्य हेतु रवाना किया गया। और उक्त टीमों द्वारा पुनः जिला अमरेली में दो स्थानो पर एवं जिला राजकोट गुजरात में एक स्थान पर फरार आरोपी जीतू सोनी एवं इससे संबंधित फरार आरोपियों की तलाश एवं पतारसी हेतु दबिश दी गई। इसी दौरान टीमों को आरोपी जीतू सोनी की उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात में होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल टीमों के द्वारा जीतू सोनी के पुश्तैनी गांव में बने मकान की घेराबंदी कर सुबह 03.30 बजे दबिश दी गई जहां आरोपी जीतू सोनी घर पर मिला जो लगभग 30 मिनिट बाद किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में था।
        आरोपी जीतू सोनी से प्रारंभिक पूछताछ पर थाना पलासिया जिला इन्दौर में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से राजकोट, अहमदाबाद, अमरेली, (गुजरात राज्य) एवं बाम्बे (महाराष्ट्र) में मलाड, ओशीबारा आदि जगह पर फरारी काटी थी। जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी को उसके पुश्तैनी गांव धारग्नि तहसील चलाला जिला अमरेली गुजरात से हिरासत में लिया और तत्काल इन्दौर हेतु टीमें रवाना हुई। और वापस आकर थाना पलासिया को आरोपी जीतू सोनी से पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3), 346, 120 बी भादवि में प्राथमिकी रुप से आरोपी जीतू सोनी की गिरफ्तारी की गई है, और अन्य थानों के द्वारा भी गिरफ्तारी की जा रही है। आरोपी जीतू सोनी से विस्तृत पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। जीतू सोनी के अतिरिक्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है ।
         गिरफ्तार फरार आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी कुल 45 अपराधों में वान्डेट था। आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी के परिवार के अन्य सदस्य भाई हुकुम सोनी, पुत्र विक्की सोनी , भतिजा जिग्नेश सोनी, लक्की सोनी व अन्य जीतु सोनी के साथ कुछ प्रकरणों मे सहअभियुक्त है। थाना पलासिया में दिनांक 01.12.2019 को पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 496/19 धारा 370(3), 346, 120 बी भादवि के पूर्व जीतू सोनी के विरुद्ध थाना पलासिया, एम.आई.जी., तुकोगंज सहित कुल 17 अपराधों का वर्ष 1991 से लगातार अपराधिक रिकार्ड रहा है। इस तरह जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवन दास सोनी उम्र 62 साल निवासी - 117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर के विरुद्ध अब तक 64 अपराध पंजीबद्ध हुये है ।
                 थाना पलासिया जिला इन्दौर में पंजीबद्ध (1) अप.क्रं. - 496/19 धारा 370(3), 346, 120बी भादवि एवं पेटा एक्ट, (2)- अप.क्रं. 497/19,धारा 394, 294, 506, 34 भादवि, (3) थाना कनाडिया के अप.क्रं. 603/19 धारा 353,34 भादवि, (4)- अप.क्रं. 604/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट, (5)-थाना एम.आई.जी.के अप.क्रं. 651/19, धारा 66(ई), 67, 67(ए), आईटी एक्ट एवं 294, 509, 500 भादवि, (6) थाना तुकोगंज के अप.क्रं. -673/19 धारा 188 भादवि, (7)- अप.क्रं. 675/19, धारा 120, 406, 448, 294, 507, 120 बी भादवि, थाना लसुडिया के (8) अप.क्रं. 1323/19 धारा 294, 506, 384, 34 भादवि में मध्य प्रदेश (गृह)पुलिस विभाग मंत्रालय भोपाल आदेश द्वारा दिनांक 13.12.2019 को आरोपी जीतु सोनी की गिरफ्तारी हेतु शासन द्वारा 01 लाख रुपये का इनाम उद्दघोषित किया गया था ।
                                इसी क्रम में इन्दौर पुलिस के द्वारा थाना राजेन्द्र नगर (9) अप.क्रं. - 838/19 धारा 406,420,386,34 भादवि,थाना सदर बाजार के (10) अपराध क्रमांक- 369/19 धारा 386,387,420,506,34 भादवि, थाना पलासिया जिला इन्दौर के(11) अप.क्रं. 499/19 धारा 195, 34 भादवि, थाना खजराना के (12) अप.क्रं. 1209/19 धारा 420,448, थाना जूनी इन्दौर के (13) अप.क्रं. 471/19 धारा 406,409,420,386,387,506 34 भादवि एवं थाना तुकोगंज (14) अप.क्रं. 678/19 धारा 420,406,448 ,387,388,389,506 भादवि, में आरोपी जीतू सोनी की गिरफ्तारी हेतु 1,50,000/- से अधिक की ईनामी राशी उद्दघोषित किया गया है। आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र सोनी पिता जगजीवनदास सोनी उम्र 62 निवासी -117 कनाडिया रोड (कर्नाटक स्कुल के पास ) कनाडिया रोड जिला इन्दौर के परिवार के अन्य फरार सदस्यों पर विभिन्न अपराधो में ईनामी उद्दघोषणा की गई है । उपरोक्त 15 अपराधों के अतिरिक्त जिला इन्दौर शहर के अन्य थानों में पंजीबद्ध कुल 30 अपराधो में भी आरोपी जीतू सोनी वान्डेट है, जीतू सोनी कुल 47 मामलो में वान्डेट है एवं पूर्व से 17 अपराधिक मामले इन्दौर शहर के अन्य थानों में दर्ज है, इस प्रकार कुल 64 अपराध जीतू सोनी के विरुद्ध पंजीबद्ध है।
                            आरोपी जीतू सोनी से पंजीबद्ध अपराधों के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी। आरोपी जीतू सोनी थाना पलासिया जिला इन्दौर  में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से ही फरार चल रहा था इसी बीच आरोपी के उपर लगातार इन्दौर शहर के अन्य थानों में कुल 46 अपराध पंजीबद्ध हुये है। जीतु सोनी से संबंधित मामलो में अबतक अमित सोनी, मेहेन्द्र सोनी, की गिरफ्तारी हो चुंकी है । जीतू सोनी से संबंधित परिवार के अन्य 08 सदस्य व जीतू सोनी के 25 अधिक सहअभियुक्त की गिरफ्तारी अन्य मामलो में होना शेष है।               


सीएचएमओ डॉ. श्री प्रवीण ने संगीतमय प्रस्तुति से किया इंदौर पुलिस में एक नये उत्साह का संचार



इन्दौर दिनांक 28 जून 2020 - वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 28.06.2020 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी इन्दौर डॉ श्री प्रवीण जड़िया ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने माउथ आर्गन से प्रसिद्ध गीत ‘‘मेरे सपनों की रानी कब आयेगी तू‘‘  को सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्होनें इस मुश्किल घड़ी में अभूतपुर्व कार्य करनें के लिए इन्दौर पुलिस की तारीफ करते हुए, इनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि इस महामारी से डरनें की जरूरत नही हैं, थोडी सी सावधानी रखतें हुए, इसी तरह अपनें कर्तव्यों का निर्वहन करतें रहना है।

उक्त संगीतमय गीत सुनाने पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा ने डॉ श्री प्रवीण जड़िया की प्रशंसा करते हुए, उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया और कहा कि इस समय हम सभी पहली पंक्ति मे रहकर कार्य कर रहें हैं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग सबसे आगे रहकर अपना अभिन्न योगदान दे रहा है। डॉ साहब का स्वास्थ खराब होने के बावजूद भी उन्होने छूट्टी लिए बिना हमारे साथ मिलकर कार्य किया। इसके लिए इंदौर पुलिस इन कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सलाम करता हैं। 

        साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वास्थ विभाग व पुलिस विभाग मिलकर कार्य कर रहे है, इससे हमारे सपनों का इन्दौर कोरोना से जीतनें मे जरूर कामयाब होगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 28 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 28 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

15 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन एंव 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


06 गिरफ्तार , 01 गैर जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जून 2020 को 06 गिरफ्तार, 01 गैर जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 15.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुहाना पार्क कालोनी शरीफ पटेल के मकान के सामनें खजराना इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शरीफ, सद्दाम, आमेर, फारूख, शेख मो., इंसाफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2540 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 21.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला बिजली के खंबे के पास राऊ इन्दौर सें ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सांवत मालविय, आशीष मालविय, बाबूलाल मालविय, रोहित मालविय, प्रहलाद मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 13.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गीता नगर इन्दौर सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गीता भवन मंदिर के पास इन्दौर निवासी राहुल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 280 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 15.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुकेरी मोहल्ला मंहु सें सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, लालजी की बस्ती मंहु निवासी मन्नु यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 470 रूपयें नगदी व सट्टा उपकरण जप्त कियें गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 21 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 11.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ के सामनें श्रद्धानंदा मार्ग इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 92 कलाली मोहल्ला इन्दौर निवासी अनिल पिता सुरेश सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वार्टर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरानी कलाली के पास बडी ग्वालटोली और तिरूपति गार्डन के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गवली मोहल्ला बडी ग्वालटोली निवासी सावन और मोनु उर्फ महिमारा राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 11 रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जयसवाल ढाबा बायपास रोड निवासी नमन दंमदीप पिता हरपाल सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुर्गी केंद्र के पास तंजीम नगर और नाहर शाह वली दरगाह मैदान शौचालय के सामनें खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तंजीम नगर मुर्गी केंद्र के पास खजराना निवासी तौसिफ और 169 तंजीम नगर निवासी गोलु उर्फ अकबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शनि किराना दुकान के पास टिगरिया काकड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, टिगरिया काकड कनाडिया रोड निवासी जसरत बोडाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल का खाली ग्राउंड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 32/11 कोल्ही मोहल्ला निवासी प्रदीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 22 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 15.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम वाला चैराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गौरी नगर इन्दौर निवासी विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 14.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुकलिया गांव बाणगंगा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 93 सुकलिया गांव बाणगंगा निवासी मंजु पति देवकरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तालाब के पास ग्राम असरावद खुर्द से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम असरावद खुर्द निवासी शारदाबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पास रिंग रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 02 एकता नगर पिपल्याराव इन्दौर निवासी रितिक उर्फ डीके पिता शैलेस पंवार पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग रोड पर आनडोर दुकान के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सिल्वर स्प्रींग ए ब्लाक फलेट न 436 निवासी किशोर विरवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपयें कीमत की 22 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 392 चदंन नगर ई सेक्टर निवासी नौशाद उर्फ बबलु पिता रजाक खान और ग्राम सिहांसा जवाहर टेकरी धार रोड निवासी जनकलाल और 9/10 ऋषि पैलेस थाना द्वारकापुरी निवासी पंकज और ग्राम सिहासा गैस गोदाम के पास धार रोड चदंन नगर निवासी इंदलसिंह जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 20.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अंकल गली द्वारकापुरी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 213 अकंल गली निवासी अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अभियुक्त के घर के पीछे नई आबादी हातोद थाना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई आबादी हातोद निवासी सोनू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 पाव अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोधी मोहल्ला कोदरिया और लक्ष्मी विहार कालोनी गवली पलासिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कोदरिया निवासी आनंद मराठा और लक्ष्मी विहार कालोनी गवली पलासिया निवासी रामा मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 22.0 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चैराहा गुमटी के सामनें खजराना इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 170 तंजीम नगर खजराना निवासी मुस्तकीम शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीवन की फेल सार्वजनिक स्थान और फिरोज गांधी नगर इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 102 फिरोज गांधी नगर निवासी साहिल उर्फ भाया और 113/2 फिरोज गांधी नगर निवासी आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना तेजाजी नगर  द्वारा कल दिनांक 27 जून 2020 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खंडवा नाका भावना नगर चैराहा इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 27 भावना नगर थाना भवंरकुआ निवासी राकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Saturday, June 27, 2020

प्रसिद्ध संतूर वादक एवं बीएसएफ के श्री मंगेश जगताप ने अपनी पत्नी के साथ गीत गाकर बढ़ाया पुलिस का मनोबल एवं उत्साह



इन्दौर दिनांक 27 जून 2020 - वर्तमान समय में पुलिस के मनोबल को बढ़ाने व उनमें सकारात्मकता लाने के लिये पुलिस के वायरलेस सेट पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘‘गीत हम गाएंगे कोरोना तुम्हें हरायेंगे’’ के अंतर्गत आज दिनांक 27.06.2020 को बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स में पदस्थ श्री मंगेश जगताप ( संतूर वादक ) एवं उनकी पत्नी श्रीमती श्रध्दा जगताप ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होनें इस मुश्किल घड़ी में पुलिस द्वारा मानवीयता के साथ की जा रही कठिनतम ड्यूटी की तारीफ़ करते   हुए, प्रसिद्ध गीत  इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो न  सुनाकर सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाकर उत्साहवर्धन किया गया।

उक्त सकारत्मकता वाला गीत सुनाने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री विवेक शर्मा ने श्री मंगेश जगताप एवं श्रीमती श्रध्दा जगताप की प्रशंसा की गयी और उन्हें पुलिस का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद दिया गया।  साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं  की रक्षा करने वाले देश के वीर सपूतों की हौसला अफजाई और उनकी वीरता का गुणगान तो हम सभी करते हैं, लेकिन यह सीमा के रक्षक आज हमारी तारीफ कर रहे हैं यह हमारे लिए बहुत ही गौरव और सम्मान की बात है।
साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा पूरे जोश व उत्साह के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखते हुए एवं मनोबल बढ़ाते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा हैं, हमें इसे आगे भी बरकरार रखना हैं।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 27 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 के सुबह से आज दिनांक 27 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 48 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

04 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन एंव 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


04 गिरफ्तार , 02 गैर जमानती व 09 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जून 2020 को 04 गिरफ्तार, 02 गैर जमानती व 09 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी


अवैध शराब सहित, 15 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कैलोद काकड निवासी रामकिशन पिता रमेशचंद्र परमार और चमार मोहल्ला निरजंनपुर निवासी रेखाबाई पति जितेंद्र चैहान और निरजंनपुर गुरूद्वारें के पीछे निवासी विमला पिता स्व जीवनलाल चैहान और 697 निरजंनपुर निवासी बहादुर पिता जयराम जसोदिया और 764 निरजंनपुर निवासी संगीताबाई पति गिरधारी चैहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को 3.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भमौरी प्लाजा के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 174 कृष्णबाग कालोनी इन्दौर निवासी अनुराग पिता पप्पु सिंह राजावत और 235 गणेश नगर निवासी गौरव पिता ओमप्रकाश सुनेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  185 सेक्टर बी लोकनायक नगर निवासी अजय पिता राजेश सिंह तोमर और 28/40 वीर सावरकर नगर जुनी इन्दौर निवासी अजय और 135 एजी स्कीम न 54 गोल्डन गेट के पास विजय नगर निवासी नमन झांझरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खालसा ढाबे के पास कैलोद बायपास रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 111 अमर विलास पैलेस निवासी पप्पु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रुपयें कीमत की 3 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राज नगर चेतन स्कुल के पास निवासी नीरज परमार और 323 ऋषि पैलेस द्वारकापुरी निवासी कल्पना यादव और सांई मंदिर के पास बालदा कालोनी मंहु नाका थाना छत्रीपुरा निवासी विकास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को 16.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बांवलिया मांगुबाई के मकान के सामनें से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बावलिया निवासी मांगुबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को 22.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हजरत गुप्त पीर शाह वली दरगाह के सामनें एम आर 09 रोड इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 52 बाबू मौराई मोहल्ला निवासी अभिषेक उर्फ भय्यु पिता बसंत निगोरे और आनंद पिता मुकेश कदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो अवैध छूरे जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पापा किराना के पास नैनो सिटी बापू गांधी नगर और सार्वजनिक स्थान भारत पेट्रोल पंप के सामनें निपानिया रोड इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, बी 4 मकान न 212 नैनोसिटी बापू गांधी नगर निवासी कपिल पिता मुकेश सांवले और नैनो सिटी निवासी आकाश पिता चंदु राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से पृथक-पृथक अवैध छूरे जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, 280 श्रद्धा सबुरी कालोनी द्वारकापुरी निवासी टोनी उर्फ जयंत पिता अर्जुन मराठा और 401 ऋषि पैलेस द्वारकापुरी निवासी सोनु पिता गणपत वानखेडे और 401 ऋषि पैलेस द्वारकापुरी निवासी राहुल पिता अशोक गवले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 26 जून 2020 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरनिया काकड इन्दौर सें अवैध हथियार लेकर घुमतें/फिरतें हुए मिलें, हरनिया काकड निवासी दिलीप उर्फ गोलु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Friday, June 26, 2020

लंबे समय से फरार व दो हजार रूपयें का इनामी बदमाश इम्तियाज, पुलिस थाना पंढरीनाथ की गिरफ्त में




इंदौर- दिनांक 26 जून 2020- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा विभिन्न प्रकरणाों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेश चंद जैन, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा अनुभाग के थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे।

        उक्त निर्देश के अनुपालन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमों को योजनाबद्ध तरीके से लगया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फरार व इनामी बदमाश इम्तियाज पिता मोहम्मद अनवर उर्फ उर्फ अकबर उम्र 48 साल निवासी 77 कबूतरखाना इंदौर को पकड़ा गया। आरोपी इम्तियाज थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है, जो कि अपराध क्रमांक 19/20 एवं अपराध क्रमांक 80/20 धारा 452, 294, 323 506 भादवि में लम्बे से समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा 2000 रू. का इनाम घोषित किया था। आरोपी शातिर व आदतन प्रवृत्ति का बदमाश होकर, उपरोक्त अपराधों में फरार चल रहा था,  जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत थी जिसमें आज सफलता हाथ लगी। पुलिस थाना पंढरीनाथ की टीम ने अथक प्रयास कर आरोपी इम्तियाज को धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध वैज्ञानिक कार्रवाई की जा रही है।

            उक्त आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री कमलेश शर्मा एवं उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक पीएस निगवाल, प्रधान आरक्षक पदम सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह एवं आरक्षक चरण सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



चाकू अड़ा कर सनसनीखेज लूट करने वाले 4 बदमाशों को, पुलिस थाना छत्रीपुरा ने चंद घंटो में ही धर दबोचा




इंदौर- दिनांक  26 जून 2020- पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रअंतर्गत 25 जून 2020 की रात्रि 20:30 बजे फरियादी दिनेश अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा सीडी डीलक्स एमपी 09 बीडी 3732 से कपड़ा मार्केट होकर अपने घर द्वारिकापुरी जा रहा था, तभी चार बदमाशों ने अर्जुनपुरा मल्टी के पास चाकू अड़ा कर फरियादी दिनेश चौहान को रोका गया तो फरियादी मोटरसाइकिल से जोशी मोहल्ला छत्रीपुरा की तरफ जान बचाकर भागा । जोशी मोहल्ला में बेरीकेटस लगे होने के कारण फरियादी रुका तो चारों बदमाशों ने चाकू दिखाकर फरियादी की मोटरसाइकिल छीन कर भाग गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छत्रीपुरा पर 259 /2020 धारा 392, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

            घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा उक्त मामले आरोपियों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। जिसे चुनौती मानकर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1 श्री राजेश व्यास एवं नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री आशुतोष मिश्र को बदमाशो की अविलंब पतासाजी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
            जिस पर थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर.एन.एस. भदौरिया द्वारा सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए आरोपीगणों को गोडबोले धाम के पास थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से आरोपी 1. टोनी उर्फ जयंत पिता अर्जुन मराठी उम्र 35 वर्ष निवासी श्रद्धा सबुरी कॉलोनी इंदौर 2. सोनू पिता गणपत वानखेडे उम्र 23 वर्ष निवासी श्रद्धा सबुरी कॉलोनी द्वारकापुरी इंदौर 3. राहुल पिता अशोक गवली उम्र 31 वर्ष निवासी ऋषि पैलेस द्वारकापुरी इंदौर, 4. सतीश पिता तुलसीराम भील उम्र 19 वर्ष निवासी श्रद्धा सबुरी द्वारकापुरी इंदौर को पकड़ा। पुलिस द्वारा बदमाशो से 3 चाकू जिसमें दो तड़तड़ी वाले धारदार एवं एक स्प्रिंगवाला धारदार तथा घटना में लूटी गयी सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई । घटना में प्रयुक्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी जप्त  की गई ।
            पकडे गए चारों बदमाश अपराधिक प्रवृत्ति के आदतन अपराधी एवं धारदार हथियारों से लैस थे समय रहते आरोपीगणों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो निश्चित ही चारों बदमाश कोई गंभीर घटना घटित कर सकते थे।
                                   
            अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन- 1 एवं नपुअ सराफा श्री आशुतोष मिश्रा के मार्गदर्शन में घटना के चंद घंटो में आरोपियों की पतासाजी कर उनकी गिरफतारी एवं लूटा गया मश्रुका बरामद करने में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर.एन.एस. भदौरिया, उप निरी. एस.एस. राजपूत, सउनि राजेंद्र मरमट, प्र.आर. सुभाष, तथा थाना द्धारकापुरी के आरक्षक तन्मय एवं आरक्षक सुदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्हे पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।



· डरा धमका कर मोबाइल की लूट करने वाले आरोपीगणो को थाना संयोगितागंज पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार।



·        आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व लूटे गए मश्रुका सहित चाकू भी किया बरामद।

इंदौर- दिनांक 26 जून 2020- थाना संयोगितागंज पर दिनांक 25.06.2020 को फरियादी मोईन पिता इकबाल खान उम्र 18 साल नि , 20 , धार कोठी इन्दौर ने  उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मै मोईन पिता इकबाल खान उम्र 18 साल नि . 20 , धार कोठी इन्दौर में रहता हुँ तथा कक्षा 12 वीं में पढता हुँ ।
            दिनांक 24/06/2020 को रात करीबन 11.00 बजे मेरे चचेरे भाई उस्मान को कुछ पैसो की जरुरत होने से में उसे 1000 रुपये देने अपनी साईकिल से उस्मान के घर जीपीओ चौराहा मस्जिद के पास जा रहा था । जैसे ही मै शिवाजी वाटिका चौराहा क्रास करके रांग साईड से जीपीओ की तरफ जा रहा था । तभी एम.वाय . ऑटो स्टैण्ड शिवाजी वाटिका के पास एक रेड एंड ब्लैक कलर की पल्सर बाईक से दो लोग मेरे पास आये जिनमे से मो.सा चलाने वाले ने नीले पीले रंग की टीशर्ट पहने रखी थी व मुँह पर काले रंग का कपडा बाँध रखा था व बाल लम्बे व रंगे हुए थे जिसने मुझे दाहिने गाल पर थप्पड़ मार दिया । मैने कहा कि मारपीट क्यो कर रहे हो , तो उसने मेरे ऊपर चाकू निकाल लिया दूसरा साथी जो मो.सा पर पीछे बैठा था । मेरे पास आया और दोनो ने मुझे डरा धमकाकर मेरी जेबो से दोनों मोबाईल जिसमे से एक मोबाईल एप्पल कम्पनी का जिसका IMEI न . 354452061559303 किमती करीबन 15,000 और एक ब्लैक बेरी कम्पनी का जिसका IMEI न . 356712.06.321797.01000 रु . नगद थे मुझसे छीन लिये रिपोर्ट पर थाना सयोगितागंज पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

           अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगणो पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा , पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस अधीक्षक जिला इन्दौरपूर्व ) श्री विजय खत्री द्वारा अपने मार्गदर्शन में प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -01 जिला इन्दौर श्री जयवीर सिंह भदौरिया व प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज इन्दौर श्री बीपीएस परिहार के निर्देशन मे एक टीम का गठन किया गया । जिनके द्वारा थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री राजीव त्रिपाठी को प्रकरण में तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया । प्रकरण की विवेचना के क्रम में घटना मे प्रयुक्त वाहन क्रमांक MP09 - QU - 7317 बजाज पल्सर लाल रंग की माझीराम इश्के पिता रूपालाल इश्के नि . Old 21 / New 423 कांकड़ बिचोली हप्सी पिपलियाहाना आपोसिट हैड पंप इदौर के नाम से रजिस्टर्ड होना पाई गई वाहन स्वामी से पुछताछ करते घटना दिनांक एवं समय को अपना वाहन अपने साले सूरज पिता दयाराम कोगले उम्र 23 साल नि . 56 न्यू इंदिरा एकता नगर मूसाखेड़ी इंदौर को देना बताया । पुलिस द्वारा अमन तो पकङकर पुछताछ करते घटना वाहन क्रमांक MP09 - QU - 7317 बजाज पल्सर लाल रंग की से अपने साथी अमन पिता नरसिंह देवड़ा उम्र 21 साल नि . 50 पिपलियाहाना काकड इन्दौर के साथ मिलकर करना बताया। जो पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर  घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक MP09 - QU - 7317 बजाज पल्सर लाल रंग की तथा लूटा गया मश्रुका एक मोबाईल एप्पल कम्पनी का एक मोबाईल ब्लैक बेरी कम्पनी का तथा 1000 रु . तथा घटना में प्रयुक्त खटकेदार चाकू बरामद किया गया ।
            उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारीगणो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री राजीव त्रिपाठी , उप निरी मनीष सिंह गुर्जर , प्रआर 80 हरीश पटेल व आरक्षक आरक्षक 3605 नागेन्द्र सिंह , आरक्षक 3625 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।