Saturday, January 7, 2017

पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी की स्मृति में व्याखयान कार्यशाला का आयोजन






इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017- आज दिनांक 07.01.17 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में, मध्य प्रदेश पुलिस के आधार स्तम्भ एवं प्रेरणा स्त्रोत, पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी की जन्म शताब्दी पर उनकी स्मृति में एक व्याखयान कार्यशाला का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी के साथ में पूर्व में कार्य कर चुके से.नि. प्रथम पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर, श्री नरेन्द्र वीरमणी, से.नि. पुलिस महानिरीक्षक श्री व्ही.एन. दीक्षित एवं से.नि. पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी. पाठक की विशेष उपस्थिति में उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर रेंज ग्रामीण श्री आर.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक, कार्यालय इन्दौर जोन इन्दौर श्रीमती सोनाली दुबे व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
            उक्त कार्यक्रम में पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी के विषय में बताते हुए, मुखय रूपसे उनके साथ काम करने वाले श्री नरेन्द्र वीरमणी द्वारा श्री के.एफ. रूस्तमजी को सदैव सकारात्मक व नयी सोच रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में एक ग्रेट लीडर, प्रोटेक्टर और सच्चा गुरू बताया। श्री व्ही.एन. दीक्षित ने बताया कि श्री के.एफ. रूस्तमजी द्वारा औपनिवेशिक पुलिस को आधुनिक पुलिस में बदलने का कार्य किया तथा जेल में विचाराधीन कैदियों की स्थिति में सुधार करने के लिये कई महत्वपूर्ण कार्य किये गये वही श्री आर.पी. पाठक ने श्री के.एफ. रूस्तमजी के साथ अपने कार्य के अनुभव के बारें में विचार व्यक्त करते हुए बताया कि वे प्रशिक्षण का सर्वोपरि मानते थे तथा पुलिस में वेलफेयर सेंटर्स का आरंभ भी उन्ही के द्वारा किया गया।
            उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण इन्दौर श्री आर.पी. सिंह द्वारा श्री के.एफ. रूस्तमजी के  बारें में बताते हुए विचार व्यक्त किये कि, एक व्यक्ति सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य व प्रदर्शन कर सकता है, यह उनसे सीखा जा सकता है वही उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा श्री के.एफ. रूस्तमजी के जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके प्रेरणामयी व्यक्तित्व के बारें मे कहा कि, यदि 100 वर्ष बाद भी किसी की पदचाप सुनाई दे तो इससे बड़ी और क्या योग्यता हो सकती है।

            कार्यक्रम में पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी के जीवन परिचय देते हुए, पुलिस अधीक्षक पीटीसी इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा बताया गया कि, वे एकमात्र ऐसे पुलिस अधिकारी है, जिन्हे भारत का द्वितिय सर्वोच्च सम्मान ''पदम विभूषण'' से सम्मानित किया गया है। पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी द्वारा भारतीय पुलिस के लिये किये गये अभिन्न योगदान के सम्मान में, मध्य प्रदेश शासन द्वारा  म.प्र. पुलिस के सर्वोच्च सम्मान के.एफ. रूस्तमजी अवार्ड दिया जाना प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम में मुखय समन्वय अति. पुलिस अधीक्षक इन्दौर जोन कार्यालय श्रीमती सोनाली दुबे द्वारा एवं संचालन निरीक्षक पीटीसी इन्दौर श्रीमती मधुरवीणा गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी द्वारा आभार प्रदर्शन व्यक्त किया गया।

बैंकिग फ्रॉड रोकने के लिये, इन्दौर पुलिस व आईसीआईसीआई बैंक का एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017-आज दिनांक 07.01.2017 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड एवं इन्दौर पुलिस द्वारा लोगों के साथ होने वाले बैंकिग फ्रॉड रोकने के लिये ^^ Banking frauds -Prevantion, Detection & Investigation”  विषय पर, ज़ोन स्तरिय एक दिवसीय सेमिनार का आयोजित किया गया। उक्त सेमिनार में आईसीआईसीआई बैंक के पदाधिकारीगण तथा इन्दौर ज़ोन के समस्त जिलो से अति. पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के 85 पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
            उक्त सेमिनार में आईसीआईसीआई बैंक के पदाधिकारियों द्वारा बैंकों की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रकार के वित्तिय फ्रॉड के बारे में बताते हुए, लोगों से लेन-देन व बैकिंग कार्यप्रणाली के दौरान इनके साथ किये जाने वाले वित्तिय फ्रॉड पर बैंकों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। फाइनेंशियल मार्केट क्राईम में पुलिस की भूमिका व उसकी कार्यप्रणाली के बारें में बताते हुए, सेबी, एस.सी.आर.ए. अधिनियम के प्रावधानों एवं उनके अनुपालन के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा भी वित्तिय फ्रॉड व अपराध में किस प्रकार विवेचना व कार्यवाही कर, इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जाये, इसकी बारिकियों को समझा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 84 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

14 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को 09 गैर जमानती वारण्ट, 22 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 07 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को 03 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे मल्हारगंज, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 884 अशोक नगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता लल्लू सिंह जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 870 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला बीजलपुर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाली ललीता बाई पति महेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाते मिला, ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बल्ले बल्ले ढाबा नया बसेरा इन्दौर से सार्वजनिक स्थान उक्त ढाबे पर अवैध रूप से शराब पिलाते हुए मिलें, ढाबा संचालक 57 नयापुरा इन्दौर निवासी सचिन पिता स्व. रामदास स्वामी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जनवरी 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 06 जनवरी 2017 को14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चंदू वाला रोड़ पुलिया के पास चंदन नगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 114 वृन्दावन कालोनी इन्दौर निवासी पवन पिता कैलासचंद्र सोनगरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, January 6, 2017

पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश मुजफ्फर उर्फ मुज्जू, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश मुजफ्फर उर्फ मुज्जू पिता अब्दुल रहमान (28) निवासी 10/1 सोन गली इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्‌तार किया गया है।
            पुलिस थाना पंढरीनाथ का शातिर बदमाश मुजफ्फर उर्फ मुज्जू थानाक्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी मुजफ्फर उर्फ मुज्जू के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, जुऑ, हत्या का प्रयास एवं उत्तेजित भाषणबाजी कर साम्प्रदायिक वैमनस्यता फैलाकर दंगे करवाने आदि जैस करीब 19 अपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीयसुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी मुजफ्फर उर्फ मुज्जू को पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा आज दिनांक 06.01.17 को गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंढरीनाथ व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीनों आरोपियों के कब्जे से 06 दोपहिया वाहन बरामद


इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को 6 दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित के नेतृत्व में टीम गठित कर, वाहन चोरी पर रोकथाम व इनके अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया था। टीम व्दारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की दीपमाला चौराहे पर तीन लड़के मैस्ट्रो स्कुटर व एक्टीवा स्कुटर बेचने की फिराक मे खड़े है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तीन लड़को को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होने अपना नाम 1. रमेश पिता लक्ष्मण निवासी शिवकंठ नगर इन्दौर, 2. नीतेश पिता हीरालाल निवासी शांति नगर इन्दौर तथा 3. अमन उर्फ अम्मू पिता दयाराम झानिवासी सांई सुमन नगर इन्दौर बताया। इनसे उक्त गाडियो के संबंध मे पूछताछ करने पर, मैस्ट्रो स्कुटर राजाराम नगर से 2 से 3 माह पूर्व चोरी करना व एक्टीवा स्कुटर 10 से 12 दिन पूर्व शिवकंठ नगर से चोरी करना स्वीकार किया। उक्त तीनो आरोपियो को हिरासत में लेकर मय गाड़ियो को जप्त कर मौके पर ही अन्य चोरी की वारदात मे सखती से पूछताछ करने पर, दो सीडी डीलक्स मोटर साईकिले 10- 12 दिन पहले शीतल नगर व कुशवाह नगर से चोरी करना व दो मोटर सायकिल हीरो होन्डा पेशन व होन्डा साईन थाना भवरकुआ क्षैत्र से चोरी करना स्वीकार किया, जो आरोपियो की निशादेही से उनके घर पर अरविन्दो अस्पताल के सामने से 04 मोटर सायकिले बरामद की गई। इस प्रकार इनके कब्जे से चोरी के कुल 6 दोपहिया वाहन बरामद किये गये है। आरोपी अमन एक शातिरि चोर है जिसके विरूद्ध थाना बाणगंगा पर चोरी के पूर्व के 13 प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिसद्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य चोरी की वारदातों एवं वाहनों के संबध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोरो को पकड़ने में, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद कुमार दीक्षित व उनकी टीम के उनि राजललन मिश्रा, उनि केशव सिह कुशवाहआऱ. सिकन्दर तथा आर. देवानन्द की सराहनीय भूमिका रही।





बैंकिग फ्रॉड रोकने के लिये, इन्दौर पुलिस व आईसीआईसीआई बैंक का एक दिवसीय सेमिनार




इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-कल दिनांक 07.01.2017 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आईसीआईसीआईबैंक लिमिटेड एवं इन्दौर पुलिस द्वारा लोगों के साथ होने वाले बैंकिग फ्रॉड रोकने के लिये एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्रातः 12.00 बजे से किया जावेगा। इस सेमिनार में, उक्त प्रकार के अपराधों से बचने के लिये रखने वाली सावधानियों, इस अपराधों का पता लगाने एवं इसके बेहतर अनुसंधान से इस पर नियत्रंण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।

पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी की स्मृति में व्याखयान कार्यशाला का आयोजन




इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017- पदम विभूषण श्री के.एफ. रूस्तमजी की स्मृति में कल दिनांक 07.01.2017 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में एक व्याखयान कार्यशाला का आयोजन प्रातः 10.30 से 11.30 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पदम विभूषण स्व. श्री के.एफ. रूस्तमजी के साथ कार्य कर चुके पूर्व अधिकारीगण सम्मिलित होगें। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा किया जाएगा।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 47 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृन्दावन कॉलेनी का बगीचा, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 339/1 वृन्दावन कॉलोनी निवासी नितिन पिता कन्हैयालाल प्रजापत तथा बाणगंगा निवासी कैलाश पिता मिश्रीलाल चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2850 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 16.00 बजे, राजेश शू, चिमनबाग चौराहा के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 44 नार्थ तोडा इंदौर निवासी रमेश पिता प्रभुलाल भारती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3200 रूपये नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 21.30 बजे, अम्बेडकर नगर अम्बे चौक चाय की होटल के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, 132 आदर्श मौलिक नगर निवासी उदयभान पिता भूमाजी भटनागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3100 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्टार चौराहा सर्विस रोड खजराना, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ताज नगर खजराना इंदौर निवासी शाहरूख उर्फ कब्बा पिता अहमद नूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 21.30 बजे, डॉलर मार्केट के सामने शिव मंदिर के पास जेल रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 101 नार्थ कमाठीपुरा इंदौर निवासी दौलत पिता ताराचंदनखवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 12 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 जनवरी 2017-पुलिस थाना जूनी इंदौश्र द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जमना नगर नाले के किनारे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, कैलाश पिता रामलाल, सोनू पिता छगनलाल, कमल पिता रमेश करण पिता देवराम तथा पुरूषोत्तम पिता मेघाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, January 5, 2017

03 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य आज दिनांक 05.01.17 को थाना प्रभारी लसूडिया श्री बी.एल. मण्डलोई एवं उनकी टीम को एक आरोपी को 03 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा साहित पकडने में सफलता प्राप्त हुई है। 
             पुलिस थाना लसूडिया पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि यशवंत साहू पिता रतनलाल साहू निवासी 5, सोमनाथ की चाल इंदौर, क्षिप्रा तरफ से किसी व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा लेकर, अपनी कार स्विफ्ट डिजायर नंबर एमपी-09/सीसी/ 8226 से देवास नाका आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम द्वारा आरोपी को पकडा गया तथा उसके कब्जे से 03 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा एवं कार स्विफ्ट डिजायर नंबर एमपी-09/सीसी/8226 को जप्त किया गया। पुलिस थाना लसूडिया द्वारा आरोपी यशवंत साहू पिता रतनलाल साहू निवासी 5, सोमनाथ की चाल इंदौर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध अप. क्र. 11/17 धारा 8/15, एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। 
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठअधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी लसूडिया श्री बी.एल. मण्डलोई के नेतृत्व में उनकी टीम के सउनि राकेश चौहान, प्रआर चंद्रशेखर, आर ब्रजेश चौरे की सराहनीय भूमिका रही।



कई वर्षो से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा गिरफ्‌तार

                                                                  

इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा आज दिनांक 05.01.17 को कई वर्षों से फरार गैर जमानती वारंटी सलीम पिता अब्दुल शेख (38) निवासी 52, प्रकाश का बगीचा, रावजीबाजार, इंदौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
आरोपी सलीम पिता अब्दुल शेख पुलिस थाना एमाआईजी के अप. क्र. 1016/2002 धारा 379 भादवि में घटना दिनांक से फरार था। जिसका गैर जमानती वारंट, माननीय न्यायालय द्वारा जारी किया गया था। पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। आज दिनांक 05.01.17 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी के प्रकरण का फरार आरोपी प्रकाश का बगीचा, रावजीबाजार इंदौर में किन्नर बनकर रह रहा है, उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी सलीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिककार्यवाही की गयी है।

उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के. एल. डांगी के नेतृत्व में उनकी टीम के प्रआर प्रवेश तथा विश्वास की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 05 जनवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 93 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को 13 गैर जमानती वारण्ट, 34 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 35 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांधीग्राम खजराना एवं नाहरशावली दरगाह के सामने से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, इमरान पिता शरीफ, इमरान उर्फ इम्मा पिता जाकीर खान, अ.रहीम पिता अ.करीम तथा शहजाद पिता शारजहां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को तिलक नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, रोहित पिता राजू हलदोनिया, प्रवीण पिता श्रीचंज जैन, जितेन्द्र पिता रमेश मालवीय, जीवन पिता गजाधर यादव, हरीश पिता चन्दुलाल नंदवाल, राहुल पिताजमुनालाल सिसोदिया, सजंय पिता श्यामलाल डाबला, जितेन्द्र पिता दिलीप गुप्ता, राहुल पिता गौरीशंकर बौरासी, संजय पिता मुरलीधर जीजनोदिया, लक्की पिता अजबसिंह चौहान, शहवाल पिता गणेश कटारे, गौतम पिता दीपक दुबे तथा सुधीर पिता बाबूलाल चंचानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 39 हजार 500 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 05 जनवरी 2017 को 02.00 बजें, मालवा मिल कमेटी हाल के बाहर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, एजाज पिता अब्दुल हकीम, इरशाद पिता अब्दुल हकीम, गुलरेज पिता राजिक खान, मोहसीन पिता अब्दुल, गुलरेज पिता फिरोज, बरकत पिता सरवर, मो. नईम पिता मो. शब्बीर, अ.अजीज पिता मो. नसीर, सानू मंसूरी पिता सलीम मंसूरी, मो. आकिर पिता इब्राहिम, मो.जफर पिता हबीब, मो. आफाक पिता अ.अजीज, शाहरूख पिता जाकीर हुसैन, सलमान खान पिता छोटे खान, मो. नवाब खान पिता शाबिर खान, फिरोज पिता शेख रसीद तथा मो. इमरान शेख पिता इशाक शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6740 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 123 बड़ी ग्वालटोली, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले राजू पिता महेश उर्फ चंगीराम धीमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को 10.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका मैजिक स्टेण्ड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 101 सुगंधा नगर इंदौर निवासी अर्जुन यादव पिता सुरेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 05 जनवरी 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 105 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को 10 गैर जमानती, 30 गिरफ्तारी तथा 105 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2017- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2017 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धनवंतरी नगर एवं राजेन्द्र नगर स्टेण्ड इंदौर से अवैध भांग बैचते हुये मिलें, दीपक पिता ओमप्रकाश जायसवाल तथा वीरेन्द्र पिता ओमप्रकाश जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।