Monday, June 20, 2011

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २० जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अगरबत्ती कॉम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महेष यादव नगर इंदौर निवासी अरविंद पिता मोहनलाल मिश्रा (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ गंडासा बरामद किया गया।
           पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १९ जून २०११ को १२.१५ बजे साउथ तोड़ा गणेष मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गुल्ला उर्फ शेजाद पिता अब्दुल सत्तार (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ कटार बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, June 19, 2011

अंतरराज्यीय अपराधों का सरताज पकड़ाया हत्या, लूट, डकैती, अवैध हथियार एवं बम तैयार करने वाला फरार आरोपी पप्पू उर्फ सरताज क्राईम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

 
 इन्दौर -दिनांक १९ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्राईम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि बदमाष पप्पू उर्फ सरताज जो पिछले तीस वर्षो से कई संगीन अपराध कर चुका हैं, और वर्तमान में थाना अजाक देवास के अपराध में फरार होकर इन्दौर जिले में फरारी काट रहा है। इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच जितेन्द्रसिंह के मार्ग दर्षन में उप निरीक्षक सोमा मलिक की टीम के आरक्षक सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर द्वारा लगकर पतारसी की गई। पिछले तीस वर्षो से देवास, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, शुजालपुर, नागदा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध वसूली, अवैध हथियार के अपराधों में लिप्त नौसरा बाग कालोनी देवास का खूंखार फरार आरोपी पप्पू उर्फ सरताज को क्राईम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा जो पिछले २० दिन से अपनी बहिन सोमिया पति विकास के घर तुलसी नगर स्थित मकान में पुलिस की गिरफ्‌त से बचने के लिये छुपा हुआ था।
        बदमाष पप्पू उर्फ सरताज ने वर्ष १९८० से अपराध जगत में एक खतरनाक अपराधी बनकर प्रवेष किया था, उसके विरूद्ध हत्या के २, लूट, डकैती, अवैध वसूली, नकबजनी, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के करीब ४० अपराध उज्जैन, देवास, रतलाम, नागदा, शाजापुर, शुजालपुर, सैलाना में पंजीबद्ध हैं। इसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के २ प्रकरण राजस्थान व म.प्र. में पंजीबद्ध हैं। बदमाष अपने साथी उज्जैन के खूंखार अपराधी कैलाष गुरू जो पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था, उसके साथ मिलकर बम बनाकर अपराधियों को बेचना एवं स्वयं बारदात करने हेतु उपयोग करता था। पप्पू उर्फ सरताज पुलिस के उपर भी बम फेंकने व फाइरिंग की बारदात कर चुका हैं। जिसमें वह १५ वर्ष का कारावास काट चुका हैं। आरोपी इन्दौर में भी कोई गंभीर अपराध करने की नियत से छुपा हुआ था। आरोपी थाना अजाक देवास के अप०क्र० १२/११ में फरार हैं, जिसे थाना थाना अजाक देवास के सुपुर्द किया गया हैं।

०२ जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ के २१.५५ बजे ३१०/१० मेघदूत नगर इंदौर निवासी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव (२४) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा २७ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
           पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी राहुल उर्फ बारिक एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत १० से अधिक अपराध जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, बलवा, अवैध हथियार आदि जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक १० जून २०११ से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी राहुल उर्फ बारिक पिता मोहनसिंह यादव (२४) निवासी ३१०/१० मेघदूत नगर इंदौर को १८ जून २०११ को २१.१५ बजे मेघदूत नगर इंदौर के पास मय ०२ जिंदा कारतूस सहित घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
              इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ के १४.५४ बजे हाट मैदान महूॅ निवासी भगवान पिता कुंजीलाल लोध (३३) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी भगवान एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व २३ से अधिक अपराध जिसमें जुऑ, सट्टा, अवैध हथियार, मारपीट, दहेज प्रताड़ना आदि पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसे जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा दिनांक ०४ मई २०११ से ०१ वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए उपरोक्त आरोपी भगवान १८ जून २०११ को १३.०० बजे हाट मैदान महूॅ के पास घूमते हुए पाया गया। पुलिस महूॅ द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ६६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १८ जून २०११ को ०८ स्थाई, २९ गिरफ्तारी व ६६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोया रोड़ खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले साजिद, मेहमूद, शरीफ तथा लतीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को १५.०५ बजे आईडिया बिल्डिंग के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले विजयनगर इंदौर निवासी राजा पिता ओमप्रकाष बसोड़ (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू पटेल की चाल इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मदन पिता रामभूषण पाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को १९.५० बजे गवली पलासिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता उदय (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १९ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को २१.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानगढ़ चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८ पगनीस पागा इंदौर निवासी हरपालसिंह उर्फ कालू पिता बलवंत सिंह सरदार (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ पिस्टल मय ०१ राउंड बरामद की गई।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०११ को ०६.०० बजे रणजीत हनुमान मंदिर के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले महावर नगर इंदौर निवासी राजेष पिता ओमप्रकाष शर्मा (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 18, 2011

०३ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १८ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १७ जून २०११ को ०९ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व ११८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ जून २०११- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १८.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोयला बाखल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले प्रखर, सोनू, दीपक, भूपेन्द्र तथा सागर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७७० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १८.१० बजे डोंगरगॉव से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जावेद खॉ, आमीर खॉ तथा युसूफ खान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १८ जून २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदर बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ५५/३ रामबाग इंदौर निवासी साकाल पिता जगन्नाथ गौर (२७) तथा भोई मोहल्ला इंदौर निवासी अतुल पिता मोहनलाल गौर (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७०८० रूपये कीमत की ६०-६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १५.०५ बजे सियागंज इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी रजत उर्फ रामचंद्र कुमायु (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १८ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १७ जून २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बंटी उर्फ राजेन्द्र पिता सत्यनारायण (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 17, 2011

पिपल्याहाना चौराहे से एग्रीकल्चर चौराहे तक एक साईड सड़क निर्माण कार्य होने से दिनांक २०-६-२०११ से आगामी १५ दिवस तक पिपल्याहाना से एग्रीकल्चर चौराहा आने वाला यातायात का मार्ग परिवर्तन किया जावेगा

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११-  उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि आगामी १५ दिवस तक पिपल्या हाना चौराहे से एग्रीकल्चर चौराहे तक सड़क के एक साईड का निर्माण कार्य नीरज प्रतिभा कम्पनी व्दारा किया जावेगा । इस निर्माण के पूर्ण होने तक इस मार्ग के एक साईड का सामान्य यातायात अस्थाई रूप परिवर्तित करते हुए निम्नानुसार व्यवस्था के अन्तर्गत संचालित किया जावेगा ।
१-बड़े वाहन जैसे बस,ट्रक पिपल्या हाना से होते हुए तीन ईमली चौराहे, नौलखा चौराहा होते हुए आ सकेगी ।
२-छोटे चार पहिया वाहन जैसे कार/जीप पिपल्या हाना से बंगाली चौराहा अथवा खजराना चौराहा अथवा तीन ईमली चौराहा होते हुए शहर में प्रवेष कर सकेगें ।
            व्हाईट चर्च से पिपल्याहाना जाने वाला समस्त यातायात पूर्वानुसार ही संचालित रहेगा । आम वाहन चालकों से अपील है कि वे प्रस्तावित निर्माण होने तक अस्थाई परिवर्तित मार्ग से आवागमन कर यातायात विभाग को सहयोग प्रदान करें ।

बिना हेलमेट धारण किये ६९८ दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही सहित ८३१ चालान ५६००० रूपये अर्थदण्ड स्कूली बस वाहनों की चेकिंग कार्यवाही जारी

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यतः के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में आज यातायात विभाग व्दारा ६९८ चालान बनाये गये । यातायात थाना पूर्वी एवं पष्चिम क्षेत्र के सभी चालानकर्ता अधिकारियों को दिये गये निर्देषानुसार कार्यवाही के अन्तर्गत पूर्वीक्षेत्र के अधिकारियों व्दारा ६३३ चालान कर ४१,३०० रूपये अर्थदण्ड तथा पष्चिम क्षेत्र के अधिकारियों व्दारा १९६ चालान कर १४,७०० रूपये अर्थदण्ड किये गये है ।
              यातायात थाना पूवीक्षेत्र व्दारा बिना हेलमेट के ५४४ चालान, बिना मीटर से यात्री को ले जाने वाले आटोरिक्षा वाहनों के विरूध्द ६ चालान,रॉग पार्क सिटी वेन के १० तथा टाटा मैजिक वाहन ३७ चालान,३० चालान बिना सीट बेल्ट लगाये कार वाहनों पर ४ बस,२ ट्रक, पर कार्यवाही की गयी है । पष्चिम क्षेत्र व्दारा बिना हेलमेट के १५४ चालान, बिना मीटर से यात्री को ले जाने वाले आटोरिक्षा वाहन का १ चालान,रॉग पार्क सिटी वेन के १० एवं टाटा मैजिक के २४ चालान,कार १० चालान,बस के २ चालान,तथा एक ट्रक का चालान किया गया है । 
               इसके अतिरिक्त यातायात के दोनों थानो व्दारा स्कूली बस वाहनों की चेकिग कार्यवाही की गयी । यातायात थाना पूर्वी व्दारा ६३ तथा यातायात थाना पष्चिम व्दारा २० बसों को चेक किया गया ।  स्कूल बसों की चेकिंग कार्यवाही के अन्तर्गत गुजराती स्कूल की बस क्रमांक एमपी०९-एस-९३५७ को चेक करते पाया गया कि ८ बच्चे ओव्हर लोड है। इस स्कूल बस वाहन की बैठक क्षमता ३२ प्लस २ थी । इस वाहन के विरूध्द पूर्वीक्षेत्र के अधिकारियों व्दारा ओव्हर लोड़िग में चालान बनाकर कार्यवाही की गयी । अधिकांष स्कूल बसों के चालक/परिचालक को यूनिफार्म/सही व्यवहार/तथा ढंग से नियमानुसार  वाहन चालाने की समझाईष दी गयी । यह कार्यवाही आगामी दिनों लगातार जारी रहेगी ।

०१ आदतन, १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ जून २०११ को ०३ स्थाई, ३१ गिरफ्तारी व १३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड़ ८ वी गली चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले नौषाद पिता खुर्षीद ठेकेदार (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए महिला सहित ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १७ जून २०११- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को ०१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रियंका ढाबा इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले दुधिया चूना भट्टी के पास रहने वाले राधेष्याम पिता शंकरलाल यादव (४५) तथा राजू पिता काकू भील (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७१०५ रूपये कीमत की २५ बियर, १२४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को ११.२५ बजे कालानी नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले स्कीम नं. ५१ इंदौर निवासी रिंकू पिता रमेष परमार तथा १२१ विजयश्री नगर इंदौर निवासी शानू पिता नंदकिषोर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१२० रूपये कीमत की ७८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को १५.०० बजे भैरूघाट से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही भैरूघाट के रहने वाले इब्राहिम पिता इषाक (२४) तथा तलाई नाका निवासी मिथुन पिता बाबूलाल भील (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७२० रूपये कीमत की ७३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को १२.५० बजे राऊ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली रंगवासा निवासी रेषम बाई पति पीराजी मालवीय (७२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १७ जून २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर धार रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ऋषिनगर इंदौर निवासी लालचंद्र पिता भारत भीलाला (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १६ जून २०११ को ११.१५ बजे प्रियंका ढाबा इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध रूप से हथियार रखे हुए मिले दुधिया चूना भट्टी के पास रहने वाले राधेष्याम पिता शंकरलाल यादव (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।