Monday, June 1, 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई




इन्दौर दिनांक 01 जून 2020- पुलिस लाईन इन्दौर में आज दिनांक 01.06.2020 को इन्दौर पुलिस के 09 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री सूरज वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री गुरूप्रसाद पाराशर, उप पुलिस अधीक्षक लाईन श्री अजीत सिंह चैहान एवं रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री जय सिंह तोमर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण निरी. श्री अमरसिंह परिहार-पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय महिला अपराध, उनि. श्री सुखमति प्रसाद-थाना यातायात पश्चिम, सउनि. श्री शेख अनवर उद्दीन-थाना यातायात पूर्व, सउनि. श्री अशोक मिश्रा-थाना एरोड्रम, प्रआर. 2203 श्री पुरषोत्तम-थाना जूनी इंदौर, प्रआर.2193 श्री ज्ञानसिंह-थाना पलासिया, प्रआर. 1958 श्री गोविंद यादव-थाना यातायात पश्चिम, प्रआर. 2149 श्री राजाराम-थाना यातायात पूर्व, प्रआर. 907 श्री राजेन्द्र तिवारी-डीएसबी इंदौर एवं अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
               
                कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल श्रीफल के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी। साथ ही उन्होनें कहा कि ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक बन सकते है। उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों कों सभी के साथ साझा किया गया। 









पुलिस थाना गांधी नगर ने त्वरित कार्यवाही कर, नाबालिक बालिका को चंद घण्टों मे तलाश कर किया परिजनो के सुपुर्द



थाना गांधी नगर -  दिनांक 31/5/2020 को एक अवयस्क बालिका, जिसे उसके भाई ने पढाई नही करने पर डाँट लगा कर बाल संप्रेषण गृह भिजवा देने की बात कही थी । डर के कारण नाबालिक बालिका रात्रि मे अपने परिजनो को बताए बिना घर से चली गई । थाना गांधी नगर पुलिस के व्दारा बालिका को रात्रि मे ही गांधीनगर चौराहे पर भटकते हुये मिलने पर बालिका के घर पहुंचकर उसके परिजनो को समझाइस देकर बालिका को सुपुर्द किया गया, किंतु सुबह-सुबह नाबालिक बालिका पुनः घर से चली गई ।
     
बालिका के परिजन की रिपोर्ट पर थाना गांधी नगर पर अपराध क्र. 219/2020 धारा 363 ताहि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्धारा घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-02 श्री मनीष खत्री तथा नगर पुलिस अधीक्षक गांधीनगर सौम्या जैन को टीम तैयार कर बालिका की पतासाजी / दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
      अपहृत बालिका की तलाश में लगी टीम  द्धारा उक्त बालिका को गौम्मटगिरी तिराहे पर मंदिर के पास से सकुशल दस्तयाब किया गया व बालिका एवं उसके परिजनो की काउंसलिंग उपरांत बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया ।      
             
      नगर पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन के नेतृत्व में बालिका की चंद घंटे में पतासाजी कर उसकी सकुशल दस्तयाबी करने वाली टीम - निरीक्षक श्री संजय सिह बैस, उनि मीना चौहान, म.आर. करिश्मा व म.आर. राखी को पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्धारा पुरस्कृत किया जा रहा है ।



कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सेहत की सुरक्षा हेतु होम्योपैथी दवाई उपलब्ध करवाने वाली डॉ. संध्या चौकसे को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित


CHAMPION OF THE DAY
 26 MAY 2020
 Dr. Sandhya Chouksey
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆



 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखते हुए  डॉ. संध्या चौकसे द्वारा उक्त महामारी से बचाव हेतु जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये होम्योपैथी दवाई Arsenic-200 की ५०० शीशी उपलब्ध करवायी गयी है।
           डॉ. संध्या चौकसे ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं, जिसके लिये इनका सुरक्षित व सेहतमंद रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु उनका ये छोटा सा प्रयास हैं। साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस महामारी से जीतने के लिए, इन योद्धाओं का साथ देते हुए प्रशासन को सहयोग कर अपने परिवार व समाज को बचाएं |
            इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में डॉ. संध्या चौकसे द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।



· अनलॉक -1 के दौरान सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही में, अवैध फायर आर्म्स की बड़ी खेप क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में पकड़ाई ।



·        अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार |
·        थाना आजादनगर व थाना कोतवाली पुलिस के साथ क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही ।
·        आरोपीगणों से 12 पिस्टल  व 23 कट्टे सहित कुल 35 अवैध हथियार एवं 7 जिंदा कारतूस बरामद ।
·        दहशतगर्दी फैलाने वाले आपराधिक तत्वों द्वारा की जा रही थी खरीद फरोख्त ।
·        सीमावर्ती जिलों के सिकलीगर पुनः हुए सक्रिय , lockdown में बनाये गये हथियारों को अब खपाने की तैयारी में थे।
·        अंजड, जिला- बडवानी का सिकलीकर, सिंघाना जिला - धार के एजेंट सहित इन्दौर का भी 1 एजेंट धराया ।
·        विगत 05 वर्षों में अवैध फायर आर्स के विरूद्ध इंदौर पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही ।

इंदौर-  दिनांक 01 जून 2020- पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन श्री विवेक शर्मा व्दारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त रोकने तथा भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश पाने हेतु वर्तमान में आसूचना संकलन कर कार्यवाही करने के लिए सभी अधिकारियों को मीटिंग आयोजित कर दिशा निर्देश दिए गए थे । उक्त सम्बंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी द्वारा इंदौर शहर में अपराधियों पर नकेल कसने हेतु पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) श्री सूरज वर्मा के निर्देशन में क्राइम ब्रान्च को निर्देशित किया गया था जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( क्राईम ब्रांच ) श्री राजेश दण्डोतिया व्दारा क्राइम ब्रांच की समस्त टीमो को अपराध शीर्ष बार आसूचना संकलन हेतु लगाया गया साथ ही ज्ञात सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से वैद्यानिक कार्यवाही करने के समुचित दिशा निर्देश दिये ।

            टीम को सूचना संकलन के दौरान यह बात सामने आई कि धार , बडवानी , खरगोन आदि जिलों में रहने वाले सिकलीगरों का संपर्क प्रदेश के बाहर महाराष्ट्र , गुजरात , उत्तर प्रदेश आदि राज्यो के एजेण्टों अथवा आपराधिक तत्वों से हैं जहाँ स्थानीय एजेंटों के जरिये चैन बनाकर सिकलीगर अवैध हथियारों का परिवहन कर खरीद फरोख्त करते हैं ।

           इन सिकलीगरों पर निगाह रखने के लिए क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम व्दारा अपने मुखबिरों सक्रिय किया गया जिसके बाद सूचना प्राप्त हुई कि नवलपुरा , अंजड जिला बडवानी का रहने वाला सिकलीगर दिलावर सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 48 साल , इन्दौर शहर के आजाद नगर क्षेत्र में अवैध हथियारों की डिलेवरी देने जा रहा है । सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम व्दारा थाना आजादनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पतारसी उपरांत 1. दिलावर सिंह पिता लक्ष्मण सिंह निवासी अंजड जिला बडवानी को पकडा जिससे कब्जे से 6 देशी पिस्टल व 10 कट्टे तथा 2 जिंदा कारतूस मौके से बरामद हुये । सिकलीगर दिलावर ने बताया कि हथियार बेचते समय ग्राहक की संतुष्टि के लिये उसे हथियार से फायर करके दिखाना होता है अतः कुछ कारतूस साथ में लेकर ही डिलीवरी देने जाता है ।

            आरोपी सिकलीगर दिलावर सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह एक अन्य एजेंट 2. अनिल उर्फ गोलू शिंदे उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 85 मेन रोड ग्राम सिंघाना थाना मनावर जिला धार को भी साथ लेकर आया जो कि सिकलीकरों से बने अवैध हथियार को खपाने के लिये थाना कोतवाली क्षेत्र इंदौर में ग्राहकों की तलाश में निकला है एवं आरोपी दिलावर व्दारा स्वंय भी आजाद नगर क्षेत्र मे सक्रिय अपराधी 3 . संजय उर्फ केकडा निवासी शांतिनगर जिला इन्दौर को 1 पिस्टल व 1 कट्टा जिंदा कारतूस सहित व 4. रवि बरोले निवासी आजाद नगर जिला इन्दौर को 1 पिस्टल व 1 कट्टा जिंदा कारतूस सहित बेचना बताया ।

            आरोपी दिलावर सिंह के बताए अनुसार आजादनगर क्षेत्र से आरोपी संजय उर्फ केकडा एवं आरोपी रवि पिता घनश्याम बरोले को पकडा जाकर उनके कब्जे से सिकलीगर द्वारा बेचे गये हथियार व कारतूस बरामद किये गये हैं । बाद थाना कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा एजेण्ट अनिल उर्फ गोलू शिंदे को पतासाजी कर पकडा जिसके कब्जे से 1 पिस्टल व 5 कट्टे तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ ।

            आरोपी अनिल शिंदे ने बताया कि एरोड्रम क्षेत्र का सक्रिय अपराधी अश्विन मराठा को 1 पिस्टल व 1 कट्टे तथा 1 जिंदा कारतूस एवं परिचित रिश्तेदार मनीष उर्फ बिल्ली निवासी देवनगर ( जोकि जिला इन्दौर मे फायर आर्स का दलाल है ) को 2 पिस्टल व 5 कट्टे व 1 जिंदा कारतूस बेचा है जिस पर कोतवाली क्षेत्र से ही आरोपी 5. अश्विन पिता समाधान मराठा उम्र 35 साल निवासी बी -43 पंचशील नगर थाना एरोड्रम जिला इन्दौर को पकडा जिसके कब्जे से 1 पिस्टल व 1 कट्टा तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया एवं अन्य आरोपी 6 . मनीष उर्फ बिल्ली पिता रामचन्द्र भैरवे उम्र 38 साल निवासी 186 देवनगर , को इन्ड्रस्ट्री हाउस के पीछे से पकडा जिसके कब्जे से 2 पिस्टल व 5 कट्टे तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।
            आरोपी सिकलीगर दिलावर सिंह थाना अंजड का आदतन अपराधी है इस पर बडवानी व बदनावर जिला धार में 8 अपराध दर्ज हैं । वह ताला - चाबी बनाने का काम करता है उसी की आड़ में अवैध पिस्टल व कट्टा बनाकर एजेंटों के माध्यम से बेच देता था ।

            आरोपी संजय उर्फ केकडा थाना आजाद नगर जिला इन्दौर का गुंडा है जिस पर मारपीट, गाली गलौंच, अवैध वसूली एवं अवैध हथियार रखने के 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है आरोपी नशा करने का आदी है जो कि क्षेत्र मे दशहत फैलाने हेतु हथियार खरीदे थे ।
           
            आरोपी रवि पिता घनश्याम बरोले थाना आजाद नगर जिला इन्दौर का निगरानी बदमाश होक आदतन अपराधी है जिस पर चोरी , मारपीट , गाली गलौंच , एवं अवैध हथियार रखने के 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है ।
            आरोपी अनिल उर्फ गोलू शिंदे सिंघाना के सिकलीगरों से संपर्क में आया और अवैध हथियारों की डिलेवरी मे मध्यस्थता का काम करने लगा व तस्कर बनकर सप्लाय देने जाने लगा ।

            आरोपी अश्विन पिता समाधान मराठा उम्र 35 साल निवासी बी -43 पंचशील नगर थाना एरोड्रम जिला इन्दौर का लिस्टेड गुंडा है जिस पर हत्या के प्रयास , लूट , डकैती , मारपीट , गाली गलौज, बलवा करना एवं अवैध हथियार रखने के 1 दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है आरोपी नशा करने का आदी है जो लॉकडाउन के समाप्त होते ही क्षेत्र मे रंगबाजी दिखाने हेतु हथियार खरीदा था ।

            आरोपी मनीष उर्फ बिल्ली पिता रामचन्द्र भैरवे जिला इन्दौर का रहना वाला है जो कि अपने परिचित रिश्तेदार अनिल उर्फ गोलू शिंदे के माध्यम से बाकानेर के सिकलीगरों से अवैध हथियार लेकर इन्दौर मे सप्लाय करता है ।

            उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा 30000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।






शांति से रहो - अन्यथा झेलो रासुका



इंदौर- दिनांक 01 जून 2020-  "शांति से रहो - अन्यथा झेलो रासुका" अभियान के तहत थाना जुनी इंदौर के कुख्यात आरोपी राजेश उर्फ छू पिता अशोक घावरी उम्र 35 वर्ष निवासी बीके हरिजन कॉलोनी इंदौर, जिसके विरुद्ध 37 अपराध पंजीबद्ध थे उक्त बदमाश द्वारा दिनांक 13.05 2020 को क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा मारपीट  किया था, जिस पर थाना जूनी इंदौर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था | आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए  बदमाश का एनएसए प्रकरण तैयार किया गया और जिला दंडाधिकारी महोदय से उसका निरोध आदेश प्राप्त कर भोपाल जेल दाखिल किया जा रहा है 
|
पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर श्री विवेक शर्मा  एवं  उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा आदतन अपराधियों /गुंडों  के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ''शांति से रहो - अन्यथा झेलो रासुका" के तहत विगत 5 दिन में दो अपराधियों जिसमें उक्त बदमाश के पहले छतरीपुरा के बदमाश उमेश पिता सदाशिव धानक के विरुद्ध  एनएसए की कार्यवाही की गई है|

नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में बदमाश का रासुका प्रकरण तैयार करने एवं बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम के निरीक्षक श्री भारत सिंह ठाकुर उप निरीक्षक अनिल गौतम व आरक्षक रतन को पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है |

पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री महेश चंद जैन द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि कोई आदतन अपराधी/ गुंडा पुनः अपराध करता है तो उसके विरुद्ध अनिवार्यत: रासुका की कार्यवाही की जावे |



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 20 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 01 जून 2020-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 के सुबह से आज दिनांक 01 जून 2020 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 20 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-



09 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन एंव 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा. 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


अवैध शराब सहित, 04 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चैपाटी के पास चैकिंग पाईंट सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  सुदामा नगर निवासी राहुल और राम रहीम नगर निवासी संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 बाटल अग्रेंजी अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2020 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर करोंदिया फाटा चैपाटी के पास चैकिंग पाईंट सें अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,  गौमतपुरा पीपली चैक निवासी जाहुद्दीन और करोंदिया निवासी अफसर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 लीटर कच्ची जहरीली अवैध शराब जप्त की गई।


                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।










Sunday, May 31, 2020

CHAMPION OF THE DAY



 24 MAY 2020
 Dr. Sandhya Chouksey

👨🏻🏅
Indore Police salutes the persons who are supporting the police and public in these challenging times through their personal efforts.🏆

कोरोना फाइटर्स पुलिस कर्मियों की सेहत की सुरक्षा हेतु होम्योपैथी दवाई उपलब्ध करवाने वाली डॉ. संध्या चौकसे को किया CHAMPIONS of the Day 🏆 के रूप मे सम्मानित

 वर्तमान में कोरोना वायरस के चलते  संकटपूर्ण समय में सभी प्रशासन पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जो दिन-रात घर से बाहर रहके अपने समाज की सुरक्षा और देख रेख कर रहे है। इन कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखते हुए  डॉ. संध्या चौकसे द्वारा उक्त महामारी से बचाव हेतु जिला पुलिस बल इंदौर के पुलिसकर्मियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिये होम्योपैथी दवाई Arsenic-200 की ५०० शीशी उपलब्ध करवायी गयी है।

 डॉ. संध्या चौकसे ने कहा कि इस महामारी से हम सभी की सुरक्षा हेतु समाज के ये रक्षक, योद्धाओं की तरह लड़ रहे हैं, जिसके लिये इनका सुरक्षित व सेहतमंद रहना बहुत महत्वपूर्ण हैं, अतः इनकी सुरक्षा व सेहत का ध्यान रखना हमारी भी सामाजिक जिम्मेदारी बनती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए समाज के इन रक्षकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु उनका ये छोटा सा प्रयास हैं।  
साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस महामारी से जीतने के लिए, इन योद्धाओं का साथ देते हुए प्रशासन को सहयोग कर अपने परिवार व समाज को बचाएं |

👮🏻👮🏻‍♂🏅इन्दौर पुलिस इस महत्वपूर्ण समय में डॉ. संध्या चौकसे द्वारा संवेदनशीलता के साथ किए जा रहे कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद के साथ CHAMPIONS of the Day  के रूप में सम्मानित करती हैं।