Monday, December 4, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
               
08 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 दिसबंर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 को 08 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 दिसबंर 2017-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 कों 18.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर निरंजनपुर नई बस्ती इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, देवकरण पिता सुखराम देसवाल, नुकेश पिता विश्वनाथ, दीपक पिता सोहनलाल यादव, पप्पी सिंह पिता सोहनलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

इन्दौर- दिनांक 04 दिसबंर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंहके मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 का 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही कीगयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 दिसबंर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 कों 17.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर सुपेकर गार्डन कैट रोड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अनिल पिता कालुजी, चेतन पिता शकंरलाल, पकंज पिता बद्रीलाल पांडा, विशाल पिता भेरूलाल गोस्वामी, विराज पिता हेंमत कुमार सोनी, नरेंद्र पिता दयाशकंर मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 8300 नगदी व 52 ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 दिसबंर 2017- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 को 00.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी घर के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मदीना मस्जिद के आगे दुसरी गली चदंन नगर इंदौर निवासी भैय्यु उर्फ फरीद पिता मोहम्मद रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 05 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिसद्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 दिसबंर 2017-पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 03 दिसबंर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणिक बाग ब्रीज के नीचे मंदिर के पास और हरिजन कालोनी नाले के किनारे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लेबड पुलिस चौकी पानी की टंकी के पास तहसील व जिला धार निवासी सोनु उर्फ सुनील पिता सरदार िसंह तथा ग्राम लालबाग तहसील धामनोद जिला धार निवासी तेरसिंह पिता जसवंत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, December 3, 2017

क्राइम ब्रांच इन्दौर कार्यवाही में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत करने वाले धार के सिकलीगर सहित, 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, देशी कट्टे, रिवाल्वर सहित अवैघ 16 हथियारों के साथ 7 जिन्दा कारतूस भी बरामद


इन्दौर-दिनांक 03 दिसबंर 2017-शहर मे हो रही अवैध हथियारो की खरीद फरोखत की गतिविधियों पर अंकुश लगाने व इनमें संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी व प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरेशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
                इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इन्दौर के द्वारा अपने मुखविर तंत्र के माध्यम से छानबीन की गई जिसमे यह बात सामने आई कि जिन सिकलीगरो पर पुलिस द्वारा पूर्व मे कार्यवाही की गई है उनमे से कुछ सिकलीगरों ने कोर्ट से जमानत प्राप्त होने के बाद फिर से अवैध हथियार बनाने एवंइन्दौर एवं आसपास के क्षेत्रो मे बेचना प्रारम्भ कर दिया है। इन सिकलीगरों के ऊपर निगाह रखने के लिये क्राईम ब्रांच इन्दौर के द्वारा अपने मुखबिरों को लगाया गया, जिसके परिणामस्वरूप मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालबाग जिला धार का रहने वाला एक सिकलीगर तेरसिह पिता जसवंत सिंह, अवैध हथियारो की डिलीवरी देने इन्दौर आ रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राइम व्राच की टीम द्वारा थाना जूनी इन्दौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर तेरसिंह सिकलीगर को टॉवर चौराहे के पास से पकडा गया, जिसकी तलाद्गा करने पर उसके थेले मे एक 12 बोर का कट्टा ,एक रिवाल्वर,  एक पिस्टल एवं 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। तेरसिह सिकलीगर, अवैध हथियार बनाने एवं बेचने के अपराध मे पूर्व मे भी कई बार पुलिस द्वारा पकडा जा चुका है एवं वर्ष 2008 मे पीथमपुर जिला धार मे हुई आजाद पटेल निवासी पानखेड़ी की हत्या के मामले मे उसे धार जिला न्यायलय से 3 वर्ष की सजा भी हो चुकी है। तेरसिह वर्तमान मे माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर है एवं जमानत पर छूटने के बाद फिर से अवैध हथियार बनाने का कार्य करने लगा है। पूछताछ मे  तेजसिह सिकलीगर ने इन्दौर शहर मे कुछ लोगोको अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया एवं उनके बारें में जानकारी दी गयी।
तेरसिह सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर सोनू उर्फ सुनील निवासी लेवड जिला धार एवं लालसिह पिता बजेसिह निवासी हातोद को माणिकवाग व्रिज के पास से थाना जूनी इन्दौर पुलिस एवं क्राईम व्रांच के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए पकडा गया। आरोपी लाल सिह पिता बजेसिह के पास से एक देशी रिवाल्वर एक जिन्दा कारतूस सहित प्राप्त हुई एवं आरोपी सोनू उर्फ सुनील निवासी लेबड जिला धार के पास से एक 315 बोर का कट्टा एक जिन्दा कारतूस सहित एवं एक पिस्टल बरामद की गयी। आरोपी लाल सिह निवासी हातोद को वर्ष 2008 मे हुई पीथमपुर जिला धार मे हुई आजाद पटेल निवासी पानखेड़ी की हत्या के मामले मे धार जिला न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है एवं आरोपी लाल सिह वर्तमान मे माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर है। आरोपी सोनू उर्फ सुनील निवासी लेबड धार का अवैध हथियार रखने ,मारपीट आदि का अपराधिक रिकार्ड है ।

इसी प्रकार तेरसिह सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना राऊ इन्दौर की संयुक्त कार्यवाही मे 1. सादिक पिता जुवेर मंसूरी निवासी श्रमिककालोनी राऊ, 2. मोहसिन पिता जव्वार मंसूरी निवासी नेहरूनगर  राऊ, 3. बबलू ठाकुर उर्फ यजुर्वेन्द्र पिता स्व गोपाल सिह निवासी अयोध्यापुरी राऊ, 4. आकाश पिता सुरेश यादव निवासी सांईविहार कालोनी राऊ को पकडा गया । आरोपी सादिक पठान के पास से पुलिस को एक पिस्टल एक जिन्दा कारतूस सहित एवं एक बारह बोर का कट्टा बरामद हुआ। आरोपी सादिक पठान के राऊ थाने पर हत्या के प्रयास, अवैध शराब रखने मारपीट एवं अवैध हथियार रखने का अपराधिक रिकार्ड है, सादिक आपराधिक प्रवृति का होकर लोगो को डराने धमकाने के लिये अवैध हथियार रखता था। आरोपी मोहसिन मंसूरी के पास से एक बारह बोर का कट्टा जिन्दा कारतूस सहित एवं एक पिस्टल बरामद की गयी हैं। आरोपी मोहसिन मंसूरी वेल्डर का काम करता है तथा ब्याज पर पैसे भी देता है मोहसिन मंसूरी का राऊ थाने पर जुआ खेलने  अवैध हथियार रखने का अपराधिक रिकार्ड है। आरोपी आकाश यादव के पास से एक बारह  बोर का कट्टा जिन्दा कारतूस सहित प्राप्त हुआ है, आरोपी आकाश यादव प्रापर्टी डीलिंग एवं प्रापर्टी डेवलेपमेन्ट का काम करता है। प्रापर्टी को लेकर आकाश यादव का कई लोगो से विवाद रहता है इसलिये वह अपने साथ अवैधहथियार रखता है।
              
इसी प्रकार तेरसिह सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर खजराना थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी मो. इकवाल पिता अब्दुल वदू निवासी खजराना को गिरफ्तार किया गया आरोपी के पास से एक पिस्टल जिन्दा कारतूस सहित एवं एक 315 वोर का देशी कट्टा जिन्दा कारतूस सहित बरामद किया गया । आरोपी मो.इकवाल ड्रायवरी का काम करता है एवं उसका थाना खजराना मे  अवैध हथियार रखने, थाना लसूडिया मे लूट करने एवं कोतवाली धार मे हत्या का प्रयास का पूर्व का भी आपराधिक रिकार्ड है।  ओरोपी लोगो को डराने धमकाने के लिये अपने पास अवैध हथियार रखता था।

इसी प्रकार तेरसिंह सिकलीगर के बताये अनुसार एक अन्य आरोपी सूरज उर्फ जला पिता हरिविलास भदोरिया निवासी कुलकर्णी का भट्टा परदेशीपुरा को थाना परदेशीपुरा  एवं क्राइम व्राच की संयुक्त कार्यवाही मे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक  पिस्टल जिन्दा कारतूस सहित प्राप्त हुई है। आरोपी सूरज उर्फ जला पर थाना परदेशीपुरा थाने मे अवैध हथियार रखने अवैध शराव वेचने आदि का पूर्व का आपराधिक रिकार्ड है । आरोपी सूरज जला आपराधिकप्रवृति का होकर आसपास के लोगो को डराने धमकाने के लिये अवैध हथियार रखता है ।
      इसी प्रकार तेरसिंह सिकलीगर द्वारा दी गयी जानकारी पर थाना द्वारिकापुरी के साथ क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी रजत पिता सीताराम यादव निवासी श्रृद्धापुरी कालोनी द्वारकापुरी को गिरप्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल मय कारतूस बरामद किया गया । आरोपी रजत यादव लूट करने, चाकूबाजी ,मारपीट करने के अपराध मे पूर्व मे भी कई थानो पर पकडा जा चुका है एवं कुछ दिनो पहले सिरपुर तालाब के पास हुई व्यापारी की हत्या मे शामिल आरोपी शुभम यादव का भाई है। आरोपी रजत यादव भी अपने भाई की तरह ही आपराधिक प्रवृति का होकर आसपास के लोगो मे अपना प्रभाव प्रदर्शित करने के लिये पिस्टल अपने साथ रखता था ।


विगत कुछ वर्षो मे हुई आपराधिक वारदातो मे जानकारी सामने आई थी कि इन वारदातो मे ज्यादातर अवैध हथियारो की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे अन्य जिलो के सिकलीगरो द्वारा प्रमुख रुप से की जाती रही है।  इसी के मद्देनजर क्राइम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने आसूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त बदमाशो को पकडकर उनके कब्जे से 16 अवैध हथियार तथा 7जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। इस कार्यवाही मे पुलिस थाना जूनी इन्दौर, थाना द्वारकापुरी, थाना परदेशीपुरा, थाना राऊ, थाना खजराना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को धरदबोचा। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाना क्षेत्रों में प्रकरण कायम किये जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है। इन्दौर पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही उक्त कार्यवाही शहर मे कुखयात अपराधियों द्वारा अस्त्र-द्गास्त्रों का दुरुपयोग कर होने वाली घटनाओं मे कमी आने की संभावना है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 36 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 16 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
      
02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 47 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसबंर 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी-लोकू उर्फ लोकेन्द्र पिता राजू जाटव 102 भगतसिंह नगर इंदौर निवासी-दिलीप पिता विनायक श्रीवास्तव तथा विजयवर्गीय नगर इंदौर निवासी सुरेन्द्र पिता रामगोपाल दुबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 हजार रूपयें कीमत की 390 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसबंर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वाराकल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाहरशाह वली दरगाह के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कोतवाली धार निवासी शेख मोहम्मद इकबाल पिता बदुल बट्‌टू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 315 बोर का एक देशी कट्‌टा मय कारतूस के जप्त किया गया।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 23.00 बजें, कुशवाह नगर कलाली के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कुशवाह नगर इंदौर निवासी गणपत पिता वासुदेव कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 20.45 बजें, शनि मंदिर के सामने कुलकर्णी भट्‌टा पुल पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 24/1 शीलनाथ कैंप कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी सूरज पिता हरविलास सिंह भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 32 बोर की देशी पिस्टव मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक03 दिसबंर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 23 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 दिसबंर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 का 02 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 23 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपनेथाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 दिसबंर 2017-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मदीना मस्जिद के सामने नंदन नगर एवं खजूर वाले बाबा की दरगाह के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1233 नंदन नगर इंदौर निवासी राजा उर्फ रियाज पिता मोहम्मद गनी तथा ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर निवासी-राहुल पिता जगदीश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक- एक चाकू  जप्त किया गया।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 20.10 बजें, गोंदवले धाम मंदिर के पीछे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 388 श्रद्धा सबूरी कालोनी इंदौर निवासी रजत पिता सीताराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 21.00 बजें, सैफी नगर रेल्वे स्टेशन से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कांकरियारोड़ नई कालोनी हातोद इंदौर निवासी लालसिंह पिता बजेसिंह सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 02 दिसबंर 2017 को 15.00 बजें, भुट्‌टा चौराहा सांवेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 75 प्रकाश नगर तीन बत्ती चौराहा नीलगंगा उज्जैन निवासी सुधीर पिता मोहनलाल बैरवा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, December 2, 2017

दोपहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 02दिसम्बर 2017-शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु, पूर्व अपराधियों व संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख एवं क्षेत्र में सघन चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
                क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधयों पर अंकुश लगाने के पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 01.12.17 को रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो बदमाश कम दाम में गाड़ी चोरी बेचने का प्रयास कर रहे है, जो क्षेत्र में घूम रहे है। जिस पर टीम द्वारा आईटी पार्क से खण्डवा रोड़ पर आते जाते वाहनों को चेक किया दो लड़के अलग अलग वाहनों पर आते दिखे उनको रोकने पर भागने का प्रयास करने लेगे जिन्हे घेरबंदी कर पकड़ा और मोटर सायकल व एक्टिवा के संबंध में पूछताछ करते कोई ठोस सबूत व गाडियों के कागज के बारे में नहीं बता सके।उक्त दोनों संदिग्धों से नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम 1. कल्लू पिता उमराव भालेराव उम्र 36 साल नि. गणेश नगर राम मंदिर के पीछे इंदौर स्थाई पता ग्राम पीपलकूट तह. पुनासा जिला खण्डवा थानामूंदी तथा 2. नरेन्द्र उर्फ डुम्मा पिता डालुराम अवचरे उम्र 26 साल नि. 1 राहुल गांधी नगर इंदौर का होना बताया। जिनसे अलग अलग पूछताछ करते एक गाड़ी एक्टिवा एमपी-09/एसएच-7453 खातीवाला टैंक से, एक मोटर साईकिल पैशन एमपी-09/एमजेड-6605 को 4-5 दिन पहले एरोड्रम क्षेत्र से तथा एक अन्य वाहन मैकेनिक नगर से एक वाहन पैशन प्रो एमपी-09/क्यूडी-9841 चुराना बताया है, जो थाना हाजा के अप. क्रमांक 648/17 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध होकर विवेचना में है ।  दोनों आरोपियों का यह कृत्य धारा 41(1-4),102 जा.फौ. एवं धारा  379 भादवि का अपराध पाया जाने से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों व वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुंआ श्री एसपीएस कुशवाह व उनकी टीम के उनि. लोकेन्द्र सिंह खड़ेल, प्र.आर. 165 सुमेर सिंह, आर. 583 जितेन्द्र, आर. 1719 सुधीर तथा आर.262 संजय दांगी की सराहनीय भूमिका रही।


आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले कुखयात बदमाश नितिन गोडाने, पर रासुका की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण रखने हेतु निर्देश दिये गये कि, क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा ़क्षेत्र के शातिर बदमाश नितिन पिता अशोक गोडाने उम्र 24 साल निवासी 50 हरिजन कालोनी इन्दौर कों राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी नितिन गोडाने, पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र का कुखयात व शातिर बदमाश होकर, वर्ष 2006 से लगातार क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को अजांम दे रहा हैं। आरोपी द्वारा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध वसूली, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब व शासकीय कार्य में बाधा डालने जैसे विभिन्न प्रकार के एक कई अपराध पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा इसकेविरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने के उपरांत भी इसके आपराधिक कृत्यों में कोई कमी नही आयी है। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें के लिये, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री बिट्‌टू सहगल व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री बी.पी.एस. परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री राजकुमार यादव व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी नितिन गोडाने को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी नितिन को आज दिनांक 02.12.17 को पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री राजकुमार यादव के नेतृत्व में उनि केशव सिंह कुशवाह, सउनि जालमसिंह, आर. 1500 लोकेश गाथे तथा आर. 678 अशोक किरार की सराहनीय भूमिका रही।


प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वाला सियागंज का थोक व्यापारी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर- दिनांक 02 दिसबंर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा इन्दौर शहर द्वारा इंदौर व अन्य जगह पर प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बेचने वालो को पकडने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।

        क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि सियागंज का थोक व्यापारी सियागंज मे उसकी दुकान 10 सत्यम टेड्रस से प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट चोरी छुपे बेच रहा है। मुखबिर की सुचना तस्दीक करते क्राईम ब्रांच व संेंट्रल कोतवाली थाने की सयुक्त टीम ने जाकर चेक किया एवं दुकन मालिक मोहन माखिजा पिता लक्ष्मण दास माखिजा से सिगरेट के पैकेट निकलवाए गए इन सिगरेटो में वैधानिक चेतावनी गले के कैंसर वाला एवं हड्‌डी व कीमत एवं निमार्ण स्थान नहीं होने से आरोपी के पास से अवैधानिक रूप से सिगरेट 1.रूईल रिवर सिगरेट 47 बांक्स 2. डिजरम सिगरेट 95 बाक्स 3. गुडन गरम सिगरेट 60 बाक्स 4. पेरिस सिगरेट 22 बाक्स 5. किंग एडर्वड सिगार कुल 225 एक बाक्स जब्त कर पुलिस थाना सेंट्रल कोतवााली के सुपुर्द किया गया है। थाना सेंट्रल कोतवाली में अपराध क्रमांक 269 धारा सिगरेट एवं अन्य तंम्बाकू अधिनियम 2003 की धारा 7 (2) 20(3) में उक्त माल जब्त कर आरोपी मोहन पिता लक्षमण दास माखिजा निवासी 10 सत्यम टेड्रस को गिरफतार किया गया है। आरोपी ने उक्त सिगरेट बाक्स कहां से मंगवाये है और कब से उक्त सिगरेट की बिक्री कर रहा है इस संबध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।