Wednesday, November 23, 2016

लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर, गाड़ियों को टक्कर मारने वाले ड्रायवर का ड्रायविंग लायसेंस निरस्त



इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016-पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22.11.16 की रात्रि में करीब 10.30 बजे पलासिया से अपोलो टावर की ओर आ रही स्कार्पियों क्रं एमपी-09/सीजे-0065 के ड्रायवर द्वारा गाड़ी को तेज व अंधगति से चलाते हुए, वहां पर खड़ी एक होंडा सिटी कार, एक वेगन आर कार, एक आटो रिक्शा तथा एक मोटर सायकल में टक्कर मार दी थी। ड्रायवर द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर किये गये इस एक्सीडेंट से वहां पर अफरा-तफरी मच गयी थी तथा इस टक्कर से आटो रिक्शा में सवार उसका चालक घायल हो गया था। पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, स्थिति को संभाला तथा उक्त घटना पर अप क्रं. 632/16 धारा 279,337,338 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपी ड्रायवर अकारांत पिता मनोज बोयत (18) निवासी 4/1 कलाली मोहल्ला छावनी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ड्रायवर द्वारा तेज व लापरवाही पर्वूक गाड़ी चलाकर, एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारी गयी, जिससे गंभीर जान-माल की क्षति हो सकती थी। पुलिस द्वारा उक्त चालक के ड्रायविंग लायसेंस को निरस्त करवाने की कार्यवाही की गयी थी, जिस पर परिवहन कार्यालय इन्दौर द्वारा इसका लायसेंस निरस्त किया गया है।


Tuesday, November 22, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 87 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बडी ग्वालटोली राम मंदिर के पास  इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 15 मित्र बंधू नगर बंगाली चौराहा, इंदौर निवासी आशीष उर्फ गोलू पिता अजय सहाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कलदिनांक 21 नवम्बर 2016 को 20.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, होल्कर साईंस कॉलेज गेट, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, प्रोफेसर कॉलोनी इंदौर निवासी राजू पिता नेपालसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास नगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, जम्मू कश्मीर ढाबा रविदास नगर एबी रोड इंदौर निवासी इन्द्र कुमार पिता खेमराज शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, November 21, 2016

ग्राम बरदरी मे हुई हत्या के आरोपी 24 घण्टे में, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-दिनांक 20.11.16 की रात्रि मे फरियादी गोकुल पिता सरदार सिह ने पुलिस थाना बाणगंगा पर आकर सूचना दी कि, मै व मेरे पिता अपने खेत मे पुश्तैनी बोरिंग से पानी दे रहे थे। इतने मे मेरे बड़े पापा रामलाल, उनके लड़के व उनका रिश्तेदार प्रभु आये ओऱ बोरिंग से पानी देने की बात पर से विवाद कर, मेरे पिता को लठियो से मारपीट करने लगे तो मै दोड़कर अपने घर गया व अपने घर से थाने आया हूं। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बरदरी स्थित मृतक के खेत पर जाकर देखा तो सरदार की मृत्यु हो चुकी थी। जिस पर से पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अपराध क्र. 892/2016 धारा 302,147,149 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रक़रण मे फरार आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं  अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राकेश सिह के मागदर्शन में पुलिस थाना बाणगंगा की टीम को आरोपियों  की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम व्दारा फरार आरोपियो की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर व्दारा सुचना प्राप्त हुई की मृतक सरदार की हत्या करने वाले बडे भाई, बच्चे व रिश्तेदार सभी सुपर कारिडोर ब्रिज के नीचे कही जाने के लिये बैठे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर, देखा तो वहां 04 व्यक्ति सुपर कारिडोर ब्रिज के नीचे पटरी के पास वाले बोगदे मे बैठे दिखे, जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर इन्होने अपने  नाम- 1. रामा उर्फ रामलाल पिता भगवान सिह भील (60) निवासी ग्राम बरदरी कांकड़ इन्दौर, 2. तेजा उर्फ तेजराम पिता रामा उर्फ रामलाल भील (40) निवासी ग्राम बरदरी कांकड़ इन्दौर, 3. धर्मेन्द्र पिता रामा उर्फ रामलाल भील (20) निवासी ग्राम बरदरी कांकड़ इन्दौर तथा 4. कमल पिता हेमराज मेवाड़ा भील (23) निवासी ग्राम भौरासला कंट्रोल के पीछे इन्दौर, बताये।  इनसे प्रकरण के संबध मे पूछताछ करने पर, बोरिंग के पानी के विवाद को लेकर सरदार की लाठियो से मारकर हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना के पश्चात चारो लोग साथ में घर से भागना बताया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा फरार  आरोपी प्रभु की तलाश की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित, उनि राजललन मिश्रा, सउनि आऱ.के भदौरिया तथा आर. 654 नीरज की सराहनीय भूमिका रही।





Police Officers of the Week 21-11-16


नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के संयोजकों की बैठक का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016- आज दिनांक 21.11.16 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के संयोजकों की बैठक ली गयी जिसमें नगर सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, प्रवक्ता श्री अमरजीत सिंह सूदन एवं इंदौर जिले के सभी पुलिस थानों, नगर पुलिस अधीक्षकों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों के संयोजक एवं अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, कंट्रोल रूम प्रभारी श्री श्रीकांत जोशी उपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा नगर सुरक्षा समिति द्वारा विभिन्न त्योहारों के अवसरों पर एवं अन्य आयोजनों पर किये गये अच्छे कार्यों की सराहना करते हुये उन्हे बधाई दी। जिन-जिन स्थानों पर असामाजिक तत्वों की उपस्थिति रहती है ऐसे स्थानों को चिन्हित करने एवं इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से बताते हुए, उक्त प्रकार की जानकारी क्राइम वॉच  पर देने की सलाह दी गयी। इसके साथ ही नगर सुरक्षा समिति एवं ग्रामरक्षा समिति के संयोजकों को ऐसे स्थान भी चिन्हित करने को कहा गया जहॉ पर सडक दुर्घटनाऐं ज्यादा होती है या होने की संभावना है, ऐसे स्थानों पर सडक दुर्घटनाओं को किस-किस प्रकार से रोका जा सकता है एवं कम किया जा सकता है, विस्तार में समझाइस देकर बताया। ऐसे स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप्स, रोड संकेतक आदि लगाना उचित हो तो चिन्हित कर जानकारी प्रदाय करावे जिससे सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु आवश्यक उपाय किये जा सके। नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों, बहुमंजिला भवनों, मकानों, स्कूल/कॉलेजों, उद्योगों आदि में कार्यरत्‌ नौकरो, चौकीदारों, किरायेदारों आदि की जानकारी संबंधित फार्म में भरवाकर संबंधित पुलिस थानों में जमा कराने हेतु विशेष प्रयास करें। जिससे इंदौर शहर में या ग्रामीण क्षेत्र में कोई ऐसा नौकर/घरेलू नौकर, चौकीदार, किरायेदार आदि न बचे जिसकी पूर्ण जानकारी इंदौर पुलिस के पास न हो।

नगर सुरक्षा समिति/ग्राम रक्षा समिति के ऐसे सदस्य जो अपने-अपने कार्य सक्रियतासे नही कर रहे है, के स्थान पर नवीन नगर सुरक्षा समिति/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य बनाने हेतु, नगर सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा को सलाह दी गयी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 21 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत - 

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई। 

06 जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

इन्दौर 21 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत- 

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार 
इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई। 

02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये। 

अवैध रूप से शराब पिलाते, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को 18.05 बजे में मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा बायपास एबी रोड, इंदौर से अवैध रूप से बिना लायसेन्स के शराब पिलाते मिलने पर फ्लेट नंबर ए/102 कृष्णा अपार्टमेण्ट सिलीकान सिटी इंदौर निवासी गोलू राय पिता वासुदेव राय को पकडा गया। 
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, विकास नगर चौराहा ऑटो स्टेण्ड के पास छोटा बांगडदा रोड इंदौर तथा स्मृति नगर बगीचा छोटा बांगडदा रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 04 महावर नगर इंदौर निवासी विशाल पिता नारायण अग्निहोत्री तथा 50 स्मृति नगर इंदौर निवासी अर्जुन पिता शिवचरण कोरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक देशी कट्‌टा एवं एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को 00.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मित्रा ढाबा रिंग रोड पिपल्याराव, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 19 नर्मदा नगर अन्नपूर्णां रोड इंदौर निवासी मनमीत ंिसह पिता मनजीत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को 19.30 बजे, ग्राम खंडाखेडी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचतेहुये मिलें, यही के रहने वाले भंवरलाल पिता बिहारीलाल बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2016 को 18.20 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर शक्कर फेक्ट्री परीसर पेड के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अजय पिता नारायण चौहान, असलम पिता हकीमचंद्र साहू, धमेन्द्र पिता भगवानसिंह राजोरिया, लवप्रसाद पिता रामायण प्रसाद तथा राजेश पिता सोहन बरोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, November 20, 2016

पुलिस थाना पलासिया एवं नगर सुरक्षा समिति इन्दौर द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत, शहर के मकान मालिकों एवं दुकानदारो से नौकरों, किरायेदारों एवं चौकीदारों की जानकारी हेतु लगाया केम्प

इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में इंदौर शहर में अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही के अंतर्गत एवं इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से सामन्जस्य स्थापित करने के उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत पुलिस थाना पलासिया एवं नगर सुरक्षा समिति इन्दौर की इकाई द्वारा आज दिनांक 20.11.16 को शहर के मकान मालिकों/दुकानदारो से किरायेदारों, नौकरों एवं चौकीदारों आदि की जानकारी दिये जाने हेतु एक केम्प लगाया गया। केम्प में पुलिस अधीकारियों /कर्मचारियों  एवं नगर सुरक्षा समिति के द्वारा लोगों को बताया गया कि इन्दौर जिले में सुरक्षा की दृष्टि से आपके यहां आने वाले किरायेदार व नौकरों की सूचना संबंधित थाने पर देने की जिम्मेदारी स्वयं मकान मालिक/दुकानदार की होती है। अगर आप इनकीसूचना थाने पर नहीं देते है तो, पुलिस द्वारा संबंधित मकान मालिक/दुकानदार के विरूद्ध धारा 188 भादवि की कार्यवाही की जाती है, इस असुविधा से बचने के लिये आपको इनकी सूचना संबंधित थानों पर देना चाहिये। अगर आप नौकरों/किरायेदारों/चौकीदारों की सूचना समय-समय पर थाने पर देगें तो आप सुरक्षित रहेगें तथा इससे बाहर से आये अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में शहर में अपराध करने पर अंकुश लगेगा और अगर ये अपराध करते है तो इन्हे पकड़ने में आसानी रहेगी। जिससे जनता द्वारा जागरूकता दिखाते हुये लगभग 200 से अधिक लोगों ने केम्प में आकर किरायेदारों, नौकरों एवं चौकीदारों की जानकारी फार्म भरकर दी है।


''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 219 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी         05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                     05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी      10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
       वाट्‌सअप से 25% मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25%

''प्रमुख सफलताऐं''

         500-1000 के नोट बंद होने के बाद लोग सोशलमीडिया पर फैला रहे थे कई तरह के भ्रामक मेैसेजः- 500-1000 रूपये के नोट बंद होने के बाद लोग कई तरह के भ्रामक वीडियों व मैसेज व्हाट्‌सअप व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर फैला रहे थे जिससे  भ्रमित होकर आम जनता परेशान हो रही थी जिससे रोकने के लिये क्राईम वॉच ने चलाई मुहिम हमने अपने सभी व्हाट्‌सअप गु्रप पर एक विशेष सूचना प्रसारित कर जनता से भ्रामक मैसेज फेलाने वाले लोंगों से सावधान रहने तथा ऐसे लोगो की जानकारी क्राईम वॉच पर नोट कराने का आग्रह किया जिससे हमारी पास कई सूचनाये प्राप्त हुई जिन पर हमारे द्वारा कार्यवाही की गई।

         नगर सुरक्षा समिति के सदस्य को टक्कर मारकर भागा रिक्शावाला सूचना आई क्राईम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बताया कि 14-15 साल का लडका नशे की हालत मे रिक्शा चला रहा था जो मुझे टक्कर मारकर भाग गया है  सूचना पर तत्काल थाना विजयनगर द्वारा रिक्शे की पतारसी कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

         बैंक अधिकारी आम जनता के रूपये न बदलते हुए बदल रहा था केवल अपने परिचितों के रूपयेः- सहकारी बैंक अधिकारी द्वारा जनता के रूपये न बदलते हुए केवल अपने परिचितों की मदद की जा रही थी सूचना आई क्राईम वॉच परतत्काल थाना तुकोगंज द्वारा कार्यवाही की गई।

           चार पहिये वाहन मे सवार आवारा लडके पाटनीपुरा पर छेड रहे थे लडकियॉ :- युवती ने दी सूचना एक मारूति कार में कुछ आवारा लडके कार तेजी से चलाते हुए पाटनीपुरा चौराहे पर लडकियों को छेड रहे है। सूचना पर कार ओनर की तलाश कर थाना क्षिप्रा पर कार्यवाही की गई।

           महिला के घर पर किया गुण्डों ने किया अवैध कब्जाः- महिला ने दी सूचना मेरे घर पर गुण्डों ने कब्जा कर लिया है हमारे घर पर मेरे पिता विकलांग है तथा हम तीन बहने घर चलाते है करीब पांच साल से मेरे दूसरे मकान पर गुण्डे ने कब्जा कर रखा है तथा उस पर किरायेदार रख दिया है सूचना पर कार्यवाही की गई।

            महिला के घर गंजेडी कर रहे थे हंगामाः- बडी ग्वालटोली निवासी महिला ने दी सूचना मेरे घर पर बहुत सारे गंजेडी इकट्‌टा हो गये है जो हंगामा कर रहे है सूचना पर तत्काल थाना पलासिया द्वारा कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

             बीमारी का बहाना बनाकर महिला मित्र के ऐंठे एक लाख रूपयेः- महिला ने दी सूचना मेरे एक दोस्त ने मुझसे अपनी बीमारी का बताकर एक लाख रूपये उधार लिये थे जो अब काफी दिन हो जाने के बाद भी पैसे वापस नही कर है मुझेपैसों की आवश्यकता है आप मेरी मदद करे। सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई।

मण्डला निवासी महिला ने इंदौर की एक शेयर ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा धोखाधडी की सूचना दी क्राईम वॉच परः- मण्डला निवासी महिला ने कॉल कर क्राईम वॉच  पर सूचना दी कि इंदोैर स्थित एक शेयर ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा महिला के साथ कम्पनी  में इन्वेस्ट करने पर प्रोफिट के नाम पर रूपयें लेकर उसके साथ धोखाधडी की गई जिसकी जांच क्राईम वॉच द्वारा की जा रही है।

सट्‌टाः-1.गांधीनगर में सट्‌टा चलने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में इलेक्ट्रोनिक उपकरण व सट्‌टे के रूपये जप्त कर तीन आरोपियों के विरूद्ध थाना एरोड्रम में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
2. अन्नपूर्णा क्षेत्र में रणजीत हनुमान मंदिर के पास मोबाईल में गेम्स के पोईंट डालकर सट्‌टे का काम किया जा रहा था सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी के विरूद्ध थाना अन्नपूर्णा पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

             मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें :- मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 32 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।

             एमआयजीनिवासी युवती को बार-बार फोन पर परेशान करने युवती की शिकायत पर युवक को पकड कार्यवाही हेतु थाना एमआयजी के सुपुर्द किया गया। 

आवारातत्व :-  1. नेहरू नगर में आवारातत्वों द्वारा गाली- गलौज करने की सूचना पर तत्काल थाना एमआयजी द्वारा कार्यवाही की गई।
2. गीताभवन  रतलाम कोठी के पास कुछ आवारातत्व बैंक के पास हंगामा कर रहे है सूचना पर तत्काल थाना संयोगितागंज ़द्वारा कार्यवाही की गई।
3. नंदानगर में आवरातत्वों के बेैठे होने की सूचना पर तत्काल थाना परदेशीपुरा द्वारा कार्यवाही की गई
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।

               एटीएम फ्रॉडः-कई सूचनाकर्ताओंने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च पर डालें।

               क्राईम वॉच पर प्राप्तसूचनाओं के माध्यम से 05 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को रात्रि में मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू बाबा मंदिर के पास एनटीसी ग्राउण्ड एवं नंदानगर सांई मंदिर के पास से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें मिलने पर मालवामिल कंपाउण्ड निवासी-छगनलाल पिता रामअवतार, ई-19 जनता क्वाटर नंदानगर निवासी-जयेश पिता ईश्वर चौहान तथा 861/9 नेहरू नगर निवासी-रवि पिता मुन्नालाल रघुंवंशी को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 16.30बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सुनीकेत अपार्टमेंट के सामने श्रीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 595 जनता क्वाटर मोतीतबेला बाबा मंदिर के पास इंदौर निवासी कृष्णा पिता मुरली मालवंदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 61 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला चौक इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 8 साउथ कमाठीपुरा इंदौर निवासी विजय उर्फ विनय पिता रामदास गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें,आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 नवम्बर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के सामने चोरल से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, चोरल पिल्ले पार निवासी रजक पिता राधेश्याम लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।