Monday, September 21, 2015

एनडीपीएस एक्ट में आरोपिया को एक़ वर्ष का कठोर कारावास एवं एक हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 21 सितम्बर 2015-माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा द्वारा विशेष प्रकरण कं. 11/2014 में निर्णय पारित करते हुए याकूब लगड़ा एवं उसकी पत्नी सलमा के प्रकरण में आरोपिया सलमा पति याकूब लगड़ा (38) निवासी 1170 नाले पार, नंदन नगर इन्दौर को धारा 8/20 (बी)(॥)(बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपिया को एक वर्ष के कठोर कारावास एवं 1000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने परएक माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गये।
           संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 01.08.2014 को तत्कालीन उप निरीक्षक पुलिस थाना चंदन नगर श्री एस.डी. शर्मा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नाले पार नंदन नगर में याकूब लगड़ा व उसकी पत्नी सलमा के पास मादक पदार्थ गांजा बेचने के लिये रखा है। उक्त सूचना पर सक्षम पुलिस अधिकारी के साथ मय फोर्स के उक्त स्थान पर दबिश दी गई तो, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दम्पत्ति वहां पलंग पर बैठे है तथा पंलग के नीचे प्लास्टिक की थैली रखी है, पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर इनके पास से प्लास्टिक की थैली में एवं पुड़िया बनाकर रखा दो किलो 200 ग्राम अवैध गांजा रखा होना पाया गया। उक्त गांजे को जप्त कर आरोपीयों को धारा 8/20 बी)(॥)(बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उक्त आरोपिया सलमा के विरूद्ध आरोप सिद्ध पाये जाने से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपिया को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया है। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल मिश्रा विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

पुलिस कल्याण कोष के लिये दी गई राशि

इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-1 जुलाई 2015 को निर्माण व्यवसायी श्री रवि कुमार का अपहरण ग्राम पिगडम्बर थाना किशनगंज से अज्ञात आरोपियों द्वारा कर लिया गया था। रवि कुमार द्वारा पांच लाख रू. की फिरौती की रकम देने के बाद उनको छोड़ दिया गया था। अपराधियों के चंगुल से छूटने के बाद रवि कुमार द्वारा पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई एवं ये घोषणा की गई कि यदि अपराधी पकड़े गये व फिरौती की रकम बरामद की जाती है, तो वह पूरी राशि अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों एवं पुलिस कल्याण कोष में दे देगें।
        पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त अपहरण के आरोपियों को पकड़कर, उनसे फिरौती की पूरी राशि भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। आज दिनांक 21.09.15 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में श्री रवि कुमार द्वारा समाजसेवी श्री दर्शन सिंह आनंद के साथ साढ़े चार लाख रूपयें का चैक, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह को सौंपा गया, जिसकी राशि पुलिस कल्याण कोष के लिये एंव अपराधियों को पकड़नेवाले क्राईम ब्रांच इन्दौर के सउनि नाथूराम दुबे, प्रआर. 2574 चंदर सिंह, प्रआर. 36 ओमनारायण शुक्ला, प्रआर. रणजीतसिंह, प्रआर. रमेश योगेश्वर, प्रआर. ओम सोलंकी, आर. अजित यादव, आर. श्याम पटेल, आर. ह्‌देश शर्मा, आर. जितेन्द्र परमार, आर. सुरेश मिश्रा तथा आर. देवेन्द्र परिहार को उनके सराहनीय कार्य हेतु पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जावेगी। इस अवसर पर केरल समाज इन्दौर के अध्यक्ष श्री जोसफ थामस एवं सचिव श्री अनिल कुमार नायर के अतिरिक्त अन्य गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 196 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 सितम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 131 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

                                              01 आदतन व 43 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 43 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                   01 फरारी, 24 गैर जमानती वारन्टी, 47 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक21 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को 01 फरारी, 24 गैर जमानती, 47 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

                                               जुआ खेलते हुये मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संयोगितागंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से जुआ खेलते हुये मिले मोह. सकील पिता सलीम, मोह. वसीर पिता अब्दुल रहमान, वाजिद पिता अहमद हुसैन, रफीक पिता अब्दुल, पवन पिता हेमराज सेवरिया, राकेश पिता पन्नालाल राय, रोहित पिता मुकेश सिलावट, अप्पू पिता ताराचंद, आशीष पिता मुन्नुलाल सिलावट, बंटी उर्फ राजू पिता केसरीमल तथा गोविन्द पिता भगवानदास जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 7570 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को, 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुर्गी केन्द्र तंजीम नगर खजराना इंदौर से अवैध शराब बैचते हुये मिले यही के रहने वाले अब्दुल मजीत पिता अब्दुल हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को, 20.00 बजे, यूनिवर्सल अस्पताल के पास स्कीम नं. 94 सर्विस रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 19/7 छोटी भमोरी इंदौर निवासी रंधीर पिता दिलीप ंिसह सेंगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                  अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जमजम चौराहा दूध की दुकान के पास खजरानाइंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, हबाव कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी अकरम उर्फ बिजली गुल मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को 22.45 बजे, नवलखा देशी कलाली के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, ग्राम लालबाग तहसील धरमपुरी थाना धामनोद जिलाा धार निवासी जियस उर्फ तेरंिसह पिता जसवन्त सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिन्दा कारतूस के जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

इन्दौर 21 सितम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

                                                  02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

                                 20 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को 20 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 77 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

                                                 जुआ खेलते हुये मिलें 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माता जी मंदिर के पास अहिल्या पल्टन इंदौर से जुआ खेलते हुये मिले अशोक पिता रामू भातम तथा दिलीप पितामोहन सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                 अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को,, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राऊ थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते/लेजाते हुये मिले लखन पिता रतन, देवकरण पिता रामरतन, बसंती बाई पति छगन लाल तथा सुनीता बाई पति राम प्रसाद सभी निवासी नयापुरा राऊ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को, 17.30 बजे, बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब बैचते/ले जाते हुये मिले जीवन ज्योति कॉलोनी कालीबिल्लोद निवासी सुरेश पिता रामकरण गुप्ता तथा ग्राम मेठवाडा निवासी कैलाश पिता भदर सिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2200 रूपये कीमत की 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को, 22.20 बजे,चौईथराम अस्पताल रोड गोकुल गार्डन के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सेफी नगर लालबाग 6 बंगले के पीेछे इंदौर निवासी संजय पिता रमेश बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को, 21.30 बजे, कछालिया रोड आजनोद से अवैध शराब ले जाते हुये मिले हरिजन मोहल्ला अजनोद निवासी धरमेन्द पिता लक्ष्मण बलाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

                                                   अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2015 को 15.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड महू से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 1925 सेवा मार्ग महू निवासी जावेद पिता अब्दुल रज्जाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 20, 2015

कुखयात जिला बदर बदमाश पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर 15 सितम्बर 2015-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक कुखयात जिला बदर बदमाश मज्जू उर्फ मजीद पकड़ने को में सफलता प्राप्त की हैं।
पुलिस थाना छत्रीपुरा को आज दिनांक 20.09.2015 को मुखबिर द्वारा सूचना मिलीं कि थाना छत्रीपुरा का कुखयात जिला बदर बदमाश मज्जू उर्फ मजीद पिता अब्दुल गफूर निवासी 114 टाट पट्‌टी बाखल इंदौर थाना क्षेत्र में घूम रहा है। जो टाट पट्‌टी बाखल में मिला, जिसे पुलिस थाना छत्रीपुरा की टीम द्वारा पकडा गया। उक्त आरोपी मज्जू उर्फ मजीद थाना छत्रीपुरा का गुंडा होकर इसके विरूध्द इन्दौर के विभिन्न थानों में विभिन्न प्रकार के कुल 22 अपराध पंजीबद्ध है तथा यह क्षेत्र में सांप्रदायिक विवादों में भी संलिप्त रहा है। इसकी अपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिये, अपर जिला दण्डाधिकारी महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 08.06.15 से इसे 6 माह के लिये इंदौर एवं सीमावती जिलों से निष्कासित किया गया था, जिसका उल्लंघन करने पर इसे आज पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा पकड़ा गया।   
पुलिस द्वारा जिला बदर बदमाश मज्जू उर्फ मजीद को गिरफ्‌तार किया गया है। इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर, 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
       उक्त बदमाश को पकड़नें में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री आर.डी कानवा के मार्गदर्शन में सउनि विजेन्द्र शर्मा, सउनि शिवबहादुर सिंह कुशवाह, सउनि बी.एस. रघुवंशी, प्रआर. अवधेश तथ आर. राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

झूठी लूट की साजिश रचने वाले, तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 20 सितम्बर 2015-पुलिस थाना देपालपुर क्षेत्रांतर्गत इन्दौर रोड़ पर दिनांक 19-20.09.15 की दरम्यानी रात्रि करीब 12-1 बजे महिन्द्रा मैक्सिमा लोडिंग वाहन क्रं एमपी/09/एलजी/2039 के चालक राजेश पिता सुखदेव कुशवाह निवासी सांवेर रोड़ इन्दौर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर बताया कि कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर, उनके साथ मारपीट करके, एक लाख 33 हजार रूपये लूट लिए हैं।
                कंट्रोल रूम से प्राप्त उक्त सूचना पर थाना प्रभारी देपालपुर श्री सुनिल यादव मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो, वहां पर सूचनाकर्ता ड्राईवर राजेश कुशवाह और उसके साथी सोनू पिता घनश्याम घोड़के निवासी परदेशीपुरा इन्दौर तथा कमल पिता जगदीश परमार निवासी विजयवर्गीय नगर इन्दौर मिलें। पुलिस द्वारा इनसे पूछताछ की गई तो राजेश ने बताया कि वह उक्त महिन्द्रा वाहन पर ड्रायवरी का काम करता है, ये गाड़ी अनिल पिता रामनाथ प्रजापत निवासी बाणगंगा इन्दौर की है, जो उन्होने ट्रांसफार्मर का काम करने वाले दीपक पिता अनिल जैन निवासी कालानी नगर के यहां पर माल लाने-ले जाने के लिये अटैच कर रखी थी। राजेश ने बताया कि दिनांक 19.09.15 को वह दीपक सेठ के यहां से 4 ट्रांसफार्मर गाड़ी में भरवा कर, उसे जावरा में एक पार्टी को देने के लिये निकला था तो उसने अपने साथ अपने दोस्तों कमल व सोनू को भी ले लिया था। जावरा पहुंचकर इन्होने उक्त ट्रांसफार्मर की डिलेवरी करने पर पार्टी से उसका पेमेन्ट एक लाख 35 हजार रू. लिया और, जिसे वे लेकर वापस इन्दौर आ रहे थे। रास्ते में तीनों द्वारा खाने-पीने में उक्त पैसो में से 2 हजार रू. खर्च कर दिये। पैसों को देखकर इनके मन में लालच आ गया तो इन्होने फर्जी लूट की योजना बनाई, और पुलिस व अपने सेठ को फोन करके उनके साथ लूट होने की झूठी सूचना दी गई।
पुलिस द्वारा फर्जी लूट की कहानी गढ़कर, पुलिस को गुमराह करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा घटना स्थल के पास खाद के ढेर के पास नीले रंग की थैली में छिपाकर रखे एक लाख 33 हजार रू. बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर, इन्हे गिरफ्‌तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
          उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर श्री सुनिलयादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।








24 घंटों में अंधेकत्ल का पर्दाफाश, वृद्ध मृतक के बड़े पुत्र द्वारा ही बनाई गई थी हत्या की योजना, चार आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर 20 सितम्बर 2015-पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रांतर्गत च्वाईस पैलेस कालोनी में दिनांक 19-09-15 को सुबह 05 बजे के आसपास घर के अंदर घुसकर बुजुर्ग गमनलाल गेहलोत पिता भामा जी गेहलोत उम्र 65 साल की धारदार हथियार से अज्ञात आरोपियों के द्वारा हत्या कर दी थी। हत्या के अनसुलझे अपराध के अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देद्गा दिये गये। पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री डी कल्याण चक्रवर्ती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम क्षेत्र जोन-2 इंदौर श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील पाटीदार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा, थाना प्रभारी द्वारिकापुरी, थाना प्रभारी राऊ की टीम गठित कर लगातार घटनास्थल, उसके आसपास पारिवारिक एवं व्यवसायिक पृष्ठभूमि तथा विवेचना के आधुनिक तरीकों का उपयोग कर घटना के उद्‌देशय को लेकर अलग अलग बिन्दुओं पर विवेचना की गई।
                विवेचना के दौरान मृतक गमनलाल के बडे लडके लेखराज एवं योगेश तथा उनकी पत्नियों से सघन पूछताछ की गयी जिसमें विरोधाभास आने पर लेखराज के व्यापार तथा उसके संपर्को की सुक्ष्मता से जांच करने पर संदिग्ध गतिविधियां पायी गयी। लेखराज से विस्तृत पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि मेरे उपर काफी कर्ज हो गया था पिताजी से मकान बेचकर पैसों की व्यवस्था के लिये बोला परन्तु पिताजी ने मना कर दिया। इसके बाद लेखराज ने अपने पिता गमनलाल की हत्या की योजना बनायी। लेखराज ने कुंवरसिंह सैनी पिता ओंकार प्रसाद सैनी उम्र 29 साल निवासी गुरूकुल कालोनी राऊ, मुकेश राय पिता रामचरण राय 20 साल निवासी गुरूकुल कालोनी राऊ, सूरज उर्फ लक्की पिता सुरेश पवांर उम्र 19 साल निवासी नयापुरा रंगवासा इंदौर एवं अन्य फरार आरोपी को 45 हजार रूपये नगद देकर पिता की हत्या की सुपारी दी गई।
             आरोपीयों द्वारा लेखराज की मदद से रैकी कर घटना की योजना बनायी। आरोपी कुंवरसिंह, मुकेश राय, सूरज उर्फ लक्की व अन्य फरार आरोपी मोटर साइकिलों से घटना दिनांक 19.09.15 को सुबह लगभग 04 बजे मृतक गमनलाल के घर के आसपास घात लगाकर बैठे रहे। मृतक गमनलाल मंदिर की साफ सफाई कर जैसे ही घर के अंदर पहुंचा तब आरोपियों ने मृतक पर धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी। लेखराज ने आरोपियों के घटनास्थल से जाने के बाद अलमारी को खोल दिया ताकि घटना लूट या चोरी के आशय से की गयी प्रतीत हो। 
          आरोपी कुंवरसिंह सैनी, लेखराज के साथ तुलसियान सिक्युरिटी कंपनी में काम करता हैं। मुकेश राय सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। सूरज उर्फ लक्की रंगवासा नया पुरा का रहने वाला है तथा इसके विरूद्ध थाना किशनगंज, राजेन्द्रनगर तथा राउ में चोरी, लूट एवं अवैध शराब बैचने के प्रकरण पंजीबद्ध है।
         पुलिस द्वारा आरोपी लेखराज, कुंवरसिंह सैनी, मुकेश राय, सूरज उर्फ लक्की को हत्या में प्रयुक्त हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्‌तार किया जावेगा।